हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक तबादला सूची के अनुसार, 29 आईपीएस (IPS) और एक एचपीएस (HPS) अधिकारी समेत कुल 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत राज्य पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जिलों के पुलिस कप्तानों, रेंज महानिरीक्षकों (IGP) और विशेष शाखाओं के नेतृत्व में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर पर 1997 बैच के आईपीएस अमिताभ सिंह ढिल्लों को एडीजीपी मॉडर्नाइजेशन एवं वेलफेयर के साथ-साथ एडीजीपी ईआरएसएस तथा ट्रैफिक एवं हाईवे का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1998 बैच के आईपीएस विकास अरोड़ा को एडीजीपी एडमिन (पुलिस मुख्यालय) के साथ साइबर/आईटी और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र सरकार से वापसी के बाद 2006 बैच के आईपीएस अश्विन को करनाल रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है, जिन्हें हरियाणा सशस्त्र पुलिस (HAP) मधुबन के आईजी का अतिरिक्त कार्यभार भी मिला है। करनाल रेंज के निवर्तमान आईजी अशोक कुमार को पीटीसी सुनारिया का आईजीपी बनाया गया है।
जिला पुलिस कप्तानों के स्तर पर हुए बदलावों में आईपीएस करण गोयल को करनाल का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि करनाल के निवर्तमान एसपी नरेंद्र बिजारणिया का स्थानांतरण कर उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में एसपी लगाया गया है। भिवानी के एसपी रहे सुमित कुमार को भी एसटीएफ में एसपी के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा 2020 बैच की आईपीएस दीप्ति गर्ग को पानीपत का एसपी, मेधा भूषण को पलवल का एसपी, मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी और 2020 बैच की आईपीएस फ्रैबीना पी को नारनौल का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
शहरी सुरक्षा और तकनीकी शाखाओं में नीतिश अग्रवाल को डीसीपी क्राइम गुरुग्राम, वाई.वी.आर. शशि शेखर को डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम तथा राजेश कुमार को एसपी कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच गुरुग्राम तैनात किया गया है। लोकेंद्र सिंह को एसपी सिक्योरिटी सीआईडी-1 के साथ एसपी एटीएस और एसपी कमांडो नेवल की जिम्मेदारी दी गई है। उपासना और वरुण सिंगला दोनों को एसपी सीआईडी के साथ एसपी एटीएस का अतिरिक्त प्रभार मिला है। भूपिंदर सिंह को एसपी सिक्योरिटी सीआईडी, दीपक कुमार जवारिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर व एसपी ईआरएसएस पंचकूला, फैसल खान को डीसीपी झज्जर, आयुष यादव को डीसीपी ईस्ट सोनीपत तथा प्रभार एसपी एचएसएनसीबी, और हरीश जैन को एसपी टेलीकॉम, आईटी व कम्युनिटी पुलिसिंग पंचकूला नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नए आईपीएस अधिकारियों को भी फील्ड में तैनाती दी गई है, जिसके तहत दीपिका अग्रवाल को एएसपी रेवाड़ी, रविंदर कुमार को एएसपी करनाल, शिवम को एएसपी अंबाला और वैशाख बागी को एएसपी रोहतक लगाया गया है। वीरेंद्र सांगवान को एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एसीबी, विजय कुमार को कमांडेंट 2nd आईआरबी भोंडसी, तान्या सिंह को कमांडेंट 1st बटालियन एचएपी अंबाला सिटी और एचपीएस अधिकारी पूजा डाबला को एसपी आरटीसी भोंडसी व कमांडेंट 1st आईआरबी का दायित्व सौंपा गया है। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के आदेश दिए हैं।
#HaryanaPolice #IPSTransfer #HaryanaGovernment #KarnalNews #SudhirRajpal #STF #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
डेराबस्सी में फ्लैट के नाम पर पंचकूला निवासी से 9.42 लाख की ठगी, कंपनी निदेशक के खिलाफ केस दर्ज
Next