एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को नई दिल्ली में भव्य विदाई
आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को आज नई दिल्ली में भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उपस्थित थे।
डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, खेल सचिव हरि रंजन राव और दल प्रमुख सहदेव यादव के साथ, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति में एशियाई खेलों से पहले भारतीय दल की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया।
इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने भारतीय खिलाड़ियों से दबाव को प्रदर्शन में बदलने, प्रतिद्वंद्वियों को अवसर के रूप में देखने और अवसरों को उपलब्धियों में बदलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा दल एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करेगा और देश का गौरव बढ़ाएगा।”
उन्होंने भारतीय दल के प्रदर्शन पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “खेल एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सफलता केवल खिलाड़ी के लिए ही गर्व का विषय नहीं होती—खिलाड़ी की सफलता राष्ट्र की सफलता होती है। आज हमारा 503 सदस्यीय दल एशियाई खेलों में भाग लेने जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
Previous
बेंगलुरु में वनों पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित की गई
Next