रोहतक: नारनौल-अंबाला 152D हाईवे पर भीषण हादसा; पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत
रोहतक, 6 सितंबर (अन्नू): रोहतक में नारनौल-अंबाला 152D नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बोहर (पाना भोपाना) निवासी कृष्ण के रूप में हुई है, जो पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड थे।
सूचना मिलने के तुरंत बाद कलानौर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सुबह 4 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे कृष्ण; पिकअप चालक पर एफआईआर दर्ज:
ड्यूटी पर जाते समय हादसा: मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 4 बजे अपनी स्कूटी लेकर घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।
तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर: जब कृष्ण 152D हाईवे पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई: कलानौर थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
#RohtakNews #Highway152D #RoadAccident #RohtakPolice #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
कुरुक्षेत्र: लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी फरार; पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
Next