खेलों की अनदेखी के दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “हुड्डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए”
अम्बाला, 08 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के हरियाणा में खेलों को बढ़ावा नहीं देने के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहते है, लेकिन सच्चाई खुद उसका जवाब दे देती है।
मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अपने राज मे क्या किया जबकि उन्होंने भाजपा की सरकार में अम्बाला में ही फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम बनाया, अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑल वैदर स्वीमिंग पूल बनाकर दिया, जिम्नास्टिक हॉल और बैडमिंटन हॉल बनाकर दिए। मंत्री विज ने तंज कसा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए ।”
--------------------------
Previous
कोलकाता: ED का ₹280 करोड़ से अधिक के बैंक फ्रॉड मामले में बड़ा एक्शन; 12 ठिकानों पर छापेमारी, ₹64 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
Next