डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम पर CBI का देशभर में बड़ा क्रैकडाउन: 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेमारी, हरियाणा के आरोपी समेत 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 5 सितंबर (अन्नू): देश में पांव पसार रहे डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोहों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद सीबीआई ने 20 राज्यों में 89 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई की इस कार्रवाई में बैंकिंग दस्तावेज, डिजिटल डिवाइसेज और खाते-संबंधी अहम सुराग जब्त किए गए हैं।
करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा और हरियाणा कनेक्शन:
3 प्रमुख मामलों में भारी ठगी:
BITS पिलानी मामला: पीड़िता को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ₹7.67 करोड़ ठगे गए।
गुजरात मामला: पीड़ित को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ₹19.24 करोड़ की ठगी की गई।
कर्नाटक मामला: पीड़ित को 1 महीने तक डिजिटल हिरासत में रखकर ₹15.45 करोड़ ऐंठे गए।
हरियाणा के आरोपी समेत 3 गिरफ्तार:
आकाश (निवासी हरियाणा): आरोपी के खाते में ₹1.95 करोड़ की ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, जिसे उसने उसी दिन अन्य खातों में ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग की।
राजा कर्माकर (कोलकाता): इसके फर्म के खाते में ₹1.5 करोड़ की ठगी की राशि प्राप्त हुई थी।
ज्योति रानी: इसके खाते में ठगी की राशि क्रेडिट हुई, जिसे इसने कैश में निकालकर और अन्य खातों में भेजकर पैसों का सुराग मिटाने का प्रयास किया।
आगे की कार्रवाई: सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बाकी फरार नेटवर्क और मास्टरमाइंड्स की तलाश जारी है।
#CBIRaid #OperationChakraVI #DigitalArrest #CyberCrime #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की
Next