आदिवासी क्षेत्रों में बिजली सुविधाओं का विस्तार करने के लिए धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष अभियान : मध्यप्रदेश

एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, भोपाल।

धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए) के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक पात्र परिवार को बिजली उपलब्ध कराने के प्रयासों में तेजी लाई गई है। मध्य प्रदेश पूर्वी जोन विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 20 जिलों में इस अभियान के तहत बिजली परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध प्रगति के अनुसार, अभियान के तहत डीपीआर में कुल 20,317 विद्युत कार्य किए गए हैं, जिनमें 20,198 घरेलू विद्युत कनेक्शन और 119 सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। इनमें से अब तक कुल 10,010 विद्युत कार्य पूरे हो चुके हैं, जिनमें 9,989 घरेलू कनेक्शन और 21 सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही, 143 बस्तियों में भी विद्युत कार्य पूर्ण किया गया है।

इस अभियान के तहत दमोह और छतरपुर में घरेलू और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित निर्धारित कार्य पूरे कर लिए गए हैं। साथ ही, नरसिंहपुर और पन्ना सहित अन्य जिलों में स्वीकृत कार्यों की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की दिशा में कार्य जारी है।

विद्युत वितरण कंपनी आदिवासी क्षेत्रों में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ बिजली सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक विकास के लिए बेहतर बिजली सुविधाएं प्रदान करना है।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

आज का राशिफल— शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

Next

आयुष्मान भारत 'निरामयम' योजना में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई : मध्यप्रदेश