कुरुक्षेत्र: प्रेमी जोड़े के सुसाइड मामले में नया मोड़; घटना से 1 दिन पहले संदिग्ध महिला से मिले थे वीरेन, CCTV फुटेज आई सामने
कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शादीशुदा गर्लफ्रेंड शिल्पा के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले वीरेन मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। इस नए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में वीरेन अपनी गर्लफ्रेंड शिल्पा से नहीं, बल्कि गांधी नगर निवासी एक अन्य संदिग्ध महिला के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर इसी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना से ठीक एक दिन पहले स्कूटी पर मिलने आई थी महिला
सामने आए वीडियो के अनुसार, यह मुलाकात 1 सितंबर दोपहर करीब सवा एक बजे की है। महिला अपनी स्कूटी पर आती है और वीरेन को फोन करके बुलाती है। वीरेन के बाहर आने पर सड़क किनारे ही दोनों के बीच लगभग 3 मिनट तक बातचीत होती है। बातचीत के दौरान महिला ने वीरेन को थप्पड़ मारने का प्रयास भी किया, जिससे बचने के लिए वीरेन पीछे हट जाता है। इसके बाद वीरेन अपनी बाइक लेकर महिला के साथ चला जाता है।
झांसा रोड की पार्किंग में 2 सितंबर को क्या हुआ था?
2 सितंबर को वीरेन और शिल्पा झांसा रोड स्थित पार्किंग में पहुंचे थे, जहाँ वह संदिग्ध महिला भी आई थी। तीनों के बीच हुए तीखे झगड़े के बाद वीरेन और शिल्पा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुसाइड के तुरंत बाद बने पहले वीडियो में वीरेन उसी महिला की तरफ इशारा करते हुए उस पर गंभीर आरोप लगा रहा था कि "इसी के चक्कर में दवाई खाई है"। वहीं, बेसुध पड़ी शिल्पा के पास खड़ी वह महिला वीडियो बनाने वाले से यह कहकर अपना पल्ला झाड़ती दिखी कि वह वीरेन को नहीं जानती और उसका अपना परिवार है।
पुलिस जांच और खुलासा जल्द
वीरेन के चाचा राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में संदिग्ध महिला की भूमिका और थप्पड़ मारने की कोशिश का जिक्र किया था। पुलिस के अनुसार, वीरेन का इस महिला के साथ भी कनेक्शन था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा करेगी।
#KurukshetraNews #HaryanaNews #KurukshetraCrime #SuicideCase #CCTVFootage #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
चंडीगढ़: सेक्टर-29 में जन्माष्टमी नाटक की रिहर्सल करने जा रहे युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला; पुरानी रंजिश का मामला आया सामने
Next