गुरुग्राम: ट्रायल के बहाने अलॉय व्हील लगवाकर फरार हुआ युवक; सोशल मीडिया पर इनाम की घोषणा के बाद समझौते को तैयार परिजन
गुरुग्राम, 7 सितंबर (अन्नू): गुरुग्राम के सेक्टर-12A स्थित ऑटोमोबाइल मार्केट से एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां 'सिद्धदाता टायर्स' दुकान पर एक युवक अपनी काले रंग की हुंडई वरना (Verna) कार में महंगे अलॉय व्हील डलवाने के बाद ट्रायल के बहाने कारिंदे को धमकी देकर फरार हो गया।
हालांकि, दुकान मालिक द्वारा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर डालकर ₹5,000 के इनाम की घोषणा करने के बाद आरोपी के परिजन गुरुग्राम पहुंचे और गलती मानते हुए पूरा भुगतान करने पर सहमत हो गए हैं।
ट्रायल के बहाने कर्मचारी को उतारा, फिर सोशल मीडिया ने दिखाई ताकत:
ट्रायल के बहाने धोखाधड़ी: 30 अगस्त को वसंत विहार (दिल्ली) निवासी एक युवक अपनी वरना कार लेकर दुकान पर आया। अलॉय व्हील फिट होने के बाद उसने परफॉर्मेंस चेक करने के लिए ट्रायल की बात कही। सुरक्षा के लिहाज से दुकान मालिक दीपक चौधरी ने अपने एक कर्मचारी को उसके साथ भेज दिया।
कर्मचारी को दी धमकी: रास्ते में आरोपी ने कर्मचारी को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर जबरन कार से नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया।
इनाम का वीडियो हुआ वायरल: दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर पहचान बताने वाले को ₹5,000 नकद इनाम देने का ऐलान किया। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।
आपसी सहमति से समझौता: वीडियो वायरल होने के बाद दबाव में आए आरोपी के परिजन गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों ने पीड़ित दुकानदार से माफी मांगी और करीब ₹1,20,000 की पूरी पेमेंट चुकाने की बात कही।
पेमेंट मिलने पर वापस लेंगे केस: दुकान मालिक दीपक चौधरी ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पूरी बकाया रकम मिलने के बाद वे पुलिस शिकायत वापस ले लेंगे।
#GurugramNews #GurugramPolice #AutoMarket #SocialMediaViral #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार में भीषण आग; कूदकर बची सवारों की जान
Next