रेवाड़ी: जन्माटष्टमी पर दही-हांडी तोड़ने को लेकर मंदिर में चली गोलियां; 4 राउंड हवाई फायरिंग से मची भगदड़
रेवाड़ी, 5 सितंबर (अन्नू): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर स्थित बड़े शिव मंदिर में आधी रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दही-हांडी तोड़ने के विवाद में ताबड़तोड़ 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनते ही मंदिर प्रांगण में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शनिवार को होने वाले भंडारे को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अंधेरे में मटकी को निशाना बनाकर चलाई गोलियां; गांव की गुटबाजी से जुड़ा मामला:
दही-हांडी प्रतियोगिता के दौरान विवाद: जन्माष्टमी पर मंदिर में जागरण और दही-हांडी (मटकी फोड़ने) का कार्यक्रम चल रहा था। रात को जैसे ही मटकी फोड़ने के लिए लाइट बंद की गई और गांव के युवक ऊपर चढ़ने लगे, तभी गांव के ही प्रमोद ने पड़ोसी गांव मांढिया निवासी अपने साथियों (संजीत, चीकू और सोले) के साथ मिलकर गोलियां चला दीं।
खुद मटकी तोड़ना चाहते थे आरोपी: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद अपने बाहरी साथियों के साथ खुद मटकी तोड़ना चाहता था। इसी होड़ में उसने अंधेरे में मटकी को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी।
पुलिस की कार्रवाई: सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों और मंदिर कमेटी की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव में तनाव और गुटबाजी: ग्रामीणों के अनुसार गांव के दोनों मंदिरों में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए थे। इस घटना को गांव में बढ़ रही आपसी गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
#RewariNews #RewariPolice #HaryanaNews #DahiHandiFiring #JanmashtamiControversy #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम पर CBI का देशभर में बड़ा क्रैकडाउन: 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेमारी, हरियाणा के आरोपी समेत 3 गिरफ्तार
Next