हिसार: 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल रिट्ज कार जब्त — SP सिद्धान्त जैन
हिसार, 3 सितंबर (अन्नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 9 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त सिल्वर रंग की रिट्ज कार को भी जब्त कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान:
विकास: पुत्र विष्णु, निवासी खैरमपुर (भारत गैस एजेंसी के पास), सदलपुर
रोहित: पुत्र राजाराम, निवासी खैरमपुर (भारत गैस एजेंसी के पास), सदलपुर
नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी
एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी ने बताया कि एएसआई (ASI) शिवचरण की अगुवाई में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कार में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साउथ बाईपास, घोड़ा फार्म के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रुकवाकर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 9.110 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
NDPS Act के तहत मामला दर्ज; रिमांड पर लेगी पुलिस
मामले में थाना सदर हिसार में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21(B)/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि नशीले पदार्थ की सप्लायर चेन, नेटवर्क और इस धंधे में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।
"नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी": SP सिद्धान्त जैन
हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा तस्करी की गतिविधियों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
#HisarNews #HisarPolice #AntiNarcoticCell #NDPSAct #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
रोहतक: SUPVA में बॉलीवुड एक्टर मेघ पंत ले रहे एक्टिंग वर्कशॉप; छात्रों को सिखा रहे अभिनय और ऑडिशन के गुर
Next