07/09/26

नूह: कलयुगी पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत; मां ने 2 मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

जे कुमार 7 सितम्बर 2026 नूह : हरियाणा के नूह (मेवात) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक कलह और गृह क्लेश से तंग आकर एक मां ने अपनी ममता को दरकिनार करते हुए अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में डूबने से दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते महिला मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। घटना के समय उसने अपने दोनों छोटे बच्चों को गोद में लिया और गांव के पास स्थित एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब छलांग लगाने की आवाज सुनी और शोर मचाया, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

बच्चों को नहीं बचाया जा सका:

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद महिला को तो कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक पानी में दम घुटने से दोनों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल (मांडीखेड़ा) भिजवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

#NuhNews #MewatNews #HaryanaNews #CrimeNews #NuhUpdates #BreakingNews #HaryanaPolice

Previous

यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन में विशेषज्ञ, बस संचालक और उद्योग प्रतिनिधि एक साथ आएंगे : मध्यप्रदेश

Next

मध्यप्रदेश: सागर जिले में जहरीली शराब का तांडव; 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 80 से अधिक बीमार