03/09/26

हिसार: पूर्व डिप्टी मेयर के साले पर चाकू से हमला करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

हिसार, 3 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के हिसार शहर के प्रताप नगर में पार्किंग के मामूली विवाद में पड़ोसी द्वारा पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन के साले मोहित हिंदुजा पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने वारदात के स्थान से ही आरोपी पड़ोसी जगदीप उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया था।

बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस ने घायल मोहित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115, 118(1), 126, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा सके। घायल मोहित का हिसार के सीएमसी (CMC) अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानिए क्या था पूरा विवाद?

  • ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ी हटाने की बात: आरोपी जगदीप ने अपने घर के लिए ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई थी। रास्ता साफ करवाने के लिए उसने मोहित के घर की घंटी बजाई। मोहित की पत्नी ने बाहर आकर कहा कि घर के सदस्य बाहर हैं, वह चाबी दे देती हैं ताकि वह गाड़ी थोड़ा साइड कर ले।

  • बहस और हाथापाई: आरोप है कि जगदीप ने खुद गाड़ी हटाने से मना कर दिया और मोहित को ही बुलाने की जिद की। जब मोहित वहां पहुंचा, तो दोनों के बीच कहासुनी हुई जो हाथापाई तक पहुंच गई।

  • घर से लाकर घोंपा चाकू: इसके बाद मोहित चाबी लेकर अपनी कार हटाने के लिए जैसे ही गाड़ी में बैठने लगा, तभी जगदीप अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और सीधे मोहित के पेट में घोंप दिया। हमले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत मोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

#HisarNews #HisarCrime #HaryanaPolice #HisarUpdate #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

Previous

NCB की बड़ी कार्रवाई: पटना में ₹4.54 करोड़ की नशीली दवाएं नष्ट; 'ड्रग-फ्री इंडिया' के संकल्प को दोहराया

Next

हरियाणा में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: जनभागीदारी और पारदर्शी जनसेवा पर रहेगा ज़ोर