रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

आरएस अनेजा, 3 सितंबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा एवं औद्योगिक सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग वार्ता, उच्च स्तरीय यात्राओं, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने पर सहमति जताई।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग की आवश्यकता को स्वीकार किया। उन्होंने दोहराया कि भारत और बेल्जियम के बीच साझेदारी आपसी विश्वास और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है।

Previous

18 साल पुराने कोकीन तस्करी मामले में मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला: दारा सिंह और पूर्व DSP को 3-3 साल की कैद 

Next

दैनिक खबर: आज 03 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार