Skip to Videos
  • download (6).jpg
    24/03/26 |

    रायपुररानी: छोटा तिरलोकपुर माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, हादसे में 13 घायल

    जे कुमार रायपुररानी (पंचकूला), 24 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुररानी के समीप श्रद्धालुओं से भरा एक छोटा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार 13 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु प्रसिद्ध छोटा तिरलोकपुर माता मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु सुबह तड़के अपने गांव से रवाना हुए थे। जैसे ही ट्रक रायपुररानी क्षेत्र के पहाड़ी मोड़ के पास पहुँचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को ट्रक से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रायपुररानी पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुँचीं।

    घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ से 4 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण मोड़ पर तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतें और मालवाहक वाहनों में सफर करने से बचें।

    #RaipurRaniNews #PanchkulaAccident #TrilokpurMata #DevoteesInjured #Navratri2026 #HaryanaRoadways #EmergencyResponse #SafetyFirst #AmbalaNews #BreakingNewsPanchkula

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    24/03/26 |

    आज 24 मार्च का इतिहास

    आज 24 मार्च का इतिहास

    2020: भारत में कोरोना महामारी के प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

    2008: भूटान में पहला आम चुनाव हुआ। जिसमें जिग्मे थिनले के नेतृत्व वाली भूटान पीस एंड प्रोस्पेरिटी पार्टी को चुनाव में 47 में से 45 सीटें मिलीं। 2011- केन्या ने अफ्रीका कार्बन एक्सचेंज खोला।

    1998: भारत में दान्तान के माध्यम में तेज तूफान के कारण 250 लोग मारे गए और 3,000 घायल हो गए।

    1997: ऑस्ट्रेलियाई संसद ने दुनिया के पहले और केवल इच्छामृत्यु के कानून को पलटा।

    1991: क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का जन्म हुआ। क्रुणाल और उनके भाई हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

    1989: एग्जॉन वाल्डेज तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ से टकरा जाने के बाद करीब 11 मिलियन गैलन (4.1 करोड़ लीटर) कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।

    1989: ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण।

    1979: बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्‍म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर जैसी फिल्में कर चुके हैं।

    1977: मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने, उन्होंने केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई।

    1966: टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला का जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद गल्ला लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं।

    1959: इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।

    1953: ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।

    1946: कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

    1932: अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो का प्रसारण किया गया।

    1882: घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन 1882 में हुई थी। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    1855: कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी संदेश प्रेषित किया गया।

    1837: कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।

    1603: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-I का निधन हुआ। उनके निधन के बाद स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI ने जेम्स-I के रूप में ब्रिटिश सिंहासन संभाला

  • download - 2026-03-23T195029.426.jpg

    महेश नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर में सेंध लगाने वाला चोर गिरफ्तार, चोरी का सारा सामान बरामद

    ए के वत्स, 23 मार्च अम्बाला : अंबाला की महेश नगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूजा विहार स्थित एक बंद घर को निशाना बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शत-प्रतिशत चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपू, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी (खोजकीपुर), अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के निवासियों ने राहत की सांस ली है।

    चोरी की यह वारदात 22 मार्च को पूजा विहार निवासी सौरभ के घर में हुई थी। पीड़ित ने थाना महेश नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब घर खाली था, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंदर घुसकर गैस सिलेंडर, रसोई के बर्तन और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुखबिरों के जाल और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्धों की निगरानी शुरू की।

    महेश नगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सूचना के आधार पर अंबाला-साहा रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दीपू को काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया गैस सिलेंडर और बर्तन बरामद कर लिए हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपी नशे की लत या अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम देता था।

    #AmbalaPolice #TheftCaseSolved #MaheshNagarPolice #CrimeUpdate #AmbalaNews #PoliceAction #SafetyFirst #RecoverySuccess #LawAndOrder #BreakingNews #danikkhabar

  • Picsart_26-03-23_18-24-39-519.jpg
    23/03/26 |

    शहीदी दिवस पर अंबाला छावनी के एसडीएम कार्यकाल में शहीदों को किया नमन

    अंबाला, 23 मार्च: शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय अम्बाला छावनी के प्रांगण में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं समाज सेवी कपिल विज, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद् अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर व उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर भगत सिंह पर आधारित गीत मेरा रंग दे बसन्ती चौला, वंदे मातरम आदि गीतों एवं नारे लगाकर उपस्थित सभी में देश भक्ति का संचार किया।

    कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं समाज सेवी कपिल विज ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज कं्रातिकारी भगत सिंह जी की शहादत दिवस पर सारे देश में शहीदी दिवस मनाया जा रहा हैं। हम भी आज अपने श्रद्धासुमन प्रस्तुत करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लघु सचिवालय के प्रागंण में स्थापित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए यहां पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज हम खुली हवा में जो संास ले रहे है वह इन महान वीरों की बदौलत है। हमारी युवा पीढ़ी को इन महान वीरों की गाथाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि वह शहीदें आजम भगत सिंह के साथ-साथ उन सभी क्रांतिकारियों को शत-शत नमन करते है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को हसते-हसते देश के लिए न्यौछावर कर दिया।

    इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज के दिशा-निर्देशानुसार आज यहां पर शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उनके साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारियों व अन्य ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया हैं।

    उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चन्द बोस की प्रतिमा व लघु सचिवालय में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के साथ-साथ जीटी रोड अम्बाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई 1857 की क्रांति का एशिया का सबसे बड़ा व सबसे बेहतरीन शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निस्देह ये सभी परियोजनाएं हर वक्त देश के लिए हमें जीने के लिए प्रेरणा देगें।

    इस मौके पर नगर परिषद् अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, एसडीएम विनेश कुमार, भाजपा पदाधिकारी हर्ष बिन्द्रा, रवि बुद्धिराजा, किरण पाल चौहान, मोहित कौशिक, जसबीर जस्सी, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, परवेश शर्मा, राम बाबू यादव, बीएस बिन्द्रा, संजीव अत्री, दीपक भसीन, विपिन सोनी, प्रमोद लक्की के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

    #ShaheedDiwas #BhagatSingh #Rajguru #Sukhdev #AmbalaCantt #KapilVij #AnilVij #Tribute #Patriotism #India #MartyrsDay #VandeMataram #1857RevolutionMemorial #YouthInspiration #Haryana #DanikKhabar

  • Accused Vishal Kumar PS Ambala City.png

    अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: तंदुरा बाजार में महिला को घायल कर पर्स छीनने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    ए के वत्स, 23 मार्च अम्बाला : अंबाला शहर की पुलिस ने तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए तंदुरा बाजार टॉकीज रोड पर एक महिला के साथ हुई लूट और छीनाझपटी की सनसनीखेज वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विशाल उर्फ अभिनव उर्फ अभि, निवासी डेहा बस्ती, अंबाला शहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी न केवल महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया था, बल्कि छीनाझपटी के दौरान उसने महिला को जोरदार धक्का देकर घायल भी कर दिया था।

    शातिर तरीके से पहचान छिपाने का प्रयास: इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने बेहद शातिर तरीका अपनाया था। उसने अपनी एक्टिवा की नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी थी ताकि कोई भी सीसीटीवी कैमरा या चश्मदीद वाहन का नंबर नोट न कर सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी नंबर 01 के प्रभारी उप-निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और क्षेत्र के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार आरोपी के ठिकाने तक पहुँच गई और उसे धर दबोचा।

    बरामदगी और कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी विशाल के कब्जे से वारदात के दौरान छीना गया लेडीज पर्स और अपराध में इस्तेमाल की गई वह एक्टिवा भी बरामद कर ली है, जिसकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई थी। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अंबाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी सर्विलांस को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

    #AmbalaPolice #CrimeUpdate #SafetyFirst #AmbalaCity #PoliceSuccess #SnatchingCaseSolved #WomenSafety #CriminalArrested #ZeroTolerance #LawAndOrder #Danikkhabar

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर : आज 23 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    लोकसभा में प्रधानमंत्री का पश्चिम एशिया संकट पर बड़ा बयान:

    'पावर प्लांट पर हमले और होर्मुज की नाकेबंदी नामंजूर'; तेल आपूर्ति के लिए 41 देशों से आयात और भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।

    तमिलनाडु चुनाव:

    NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल, AIADMK 178 और भाजपा 27 सीटों पर लड़ेगी; केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी पर हलफनामे में जानकारी छिपाने के आरोप के बाद संकट।

    सुप्रीम कोर्ट जज का न्यायपालिका पर कड़ा प्रहार:

    'मोर लॉयल देन द किंग सिंड्रोम' से ग्रस्त ज्यूडिशियरी के कुछ हिस्से; PMLA-UAPA के बढ़ते इस्तेमाल और मनमाने केसों पर जताई गहरी चिंता।

    राहुल गांधी का वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला:

    पीएम मोदी और ट्रंप के रिश्तों पर उठाए सवाल; एप्स्टीन और अदाणी के मुद्दों पर घेरा।

    पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार:

    वेयरहाउस मैनेजर सुसाइड केस में मंडी गोविंदगढ़ से पुलिस ने दबोचा; राज्यपाल ने मंजूर किया इस्तीफा, कल कोर्ट में होगी पेशी।

    ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने इजराइल का सुरक्षा कवच भेदा:

    डिमोना परमाणु केंद्र और अराद में गिरी मिसाइलें; आयरन डोम-थाड फेल, 180 लोग घायल और रणनीतिक ठिकानों पर भारी नुकसान।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला:

    ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले 5 दिनों के लिए टले; होर्मुज संकट पर सफल बातचीत के बाद 48 घंटे का अल्टीमेटम आगे बढ़ा, कूटनीति को मिला मौका।

    न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा:

    लैंडिंग के दौरान फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान; पायलट और को-पायलट की मौत, 72 यात्रियों की बची जान।

    ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' को इंडोनेशिया का झटका:

    राष्ट्रपति प्रबोवो ने 1 अरब डॉलर देने से किया साफ इनकार; कहा- 'सिर्फ शांति सैनिक भेजेंगे, स्थायी सदस्यता के लिए कोई आर्थिक सौदा नहीं।'

    दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा:

    खड़े ट्रक से टकराई ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक; 17 वर्षीय नाबालिग निखिल की मौत, दो अन्य साथी घायल और पुलिस जांच शुरू।

    दिल्ली में साइबर ठगी के आरोपी को राहत नहीं:

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका; पत्नी की बीमारी के आधार पर कोमल कुमार ने मांगी थी रिहाई।

    दिल्ली विधानसभा के बाहर 'लोकतंत्र की शवयात्रा':

    चार विधायकों के निलंबन पर आप का तीखा विरोध; बजट सत्र के पहले दिन 'लोकतंत्र की अर्थी' निकालकर भाजपा सरकार को घेरा।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज बड़ा ऐलान :

    अम्बाला छावनी में पहले लगी भगत सिंह की प्रतिमा के साथ राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित होगी

    24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में हरियाणा का दबदबा:

    95 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 39 स्वर्ण जीतने वाले होनहार खिलाड़ियों को दी विशेष बधाई और शुभकामनाएं।

    अंबाला साइंस इंडस्ट्री में कॉमर्शियल गैस किल्लत पर मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन:

    खाद्य आपूर्ति विभाग को सप्लाई निरंतर उपलब्ध करने के लिए उच्च अधिकारियों को दिए निर्देश

    गैस किल्लत पर प्रधानमंत्री मोदी की हाई-लेवल मीटिंग:

    हरियाणा सहित राज्यों को नई गाइडलाइन जारी; ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त एक्शन के निर्देश, प्रधानमंत्री ने कहा— 'देश में पर्याप्त स्टॉक, जनता को न हो परेशानी।'

    जींद में 2 बदमाशों का एनकाउंटर :

    व्यापारी अपहरण कांड के आरोपियों पर जवाबी फायरिंग; एक के पैर में लगी गोली, मास्टरमाइंड फौजी के गुर्गों ने किया था सरेंडर।

    अंबाला में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:

    वैवाहिक, बैंक रिकवरी और भूमि विवादों का होगा मौके पर निपटारा; लोक अदालत के फैसलों के खिलाफ नहीं होती कोई अपील, हेल्पलाइन जारी।

    मोहड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू:

    कार्यक्षमता, व्यवहार और आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर; प्रिंसिपल ज्योति रानी ने कर्मचारियों को बताया संस्थान की मजबूत आधारशिला।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch

  • download.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया

    आरएस अनेजा, 23 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत के समक्ष उत्पन्न व्यापक चुनौतियों के विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह संकट तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी है, जिसके वैश्विक अर्थव्यवस्था और जनजीवन पर गंभीर दुष्‍परिणाम हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इसके समाधान की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। श्री मोदी ने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा, "पूरी दुनिया सभी पक्षों से इस संकट के शीघ्र समाधान का आग्रह कर रही है।"

    भारत के समक्ष विद्यमान चुनौतियों की प्रकृति पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध ने अभूतपूर्व आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय दबाव पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त और युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक संबंध हैं, संघर्ष क्षेत्र महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों पर स्थित है और भारत की कच्चे तेल और गैस की आवश्‍यकताओं का एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से पूरा होता है। खाड़ी देशों में रहने और काम करने वाले लगभग एक करोड़ भारतीयों और उन जलक्षेत्रों में वाणिज्यिक जहाजों पर सवार बड़ी संख्या में भारतीय चालक दल के सदस्यों की ओर ध्यान दिलाते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, "स्वाभाविक रूप से भारत की चिंताएं कहीं अधिक हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि इस संकट पर भारत की संसद से एकजुट और सर्वसम्मत आवाज विश्व के सामने रखी जाए।"

    प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार की त्वरित कार्रवाई का विवरण देते हुए सदन को सूचित किया कि युद्ध आरंभ होने के बाद से प्रभावित देशों में प्रत्येक भारतीय को आवश्यक सहायता प्रदान की गई है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दो चरण में अधिकांश पश्चिम एशियाई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है, जिन्होंने भारतीयों की सुरक्षा के संबंध में पूर्ण आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, "घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है और ऐसी कठिन परिस्थितियों में शोक संतप्त परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।"

    प्रधानमंत्री ने विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए सक्रिय किए गए कांसुलर और संस्थागत सहायता ढांचे का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि प्रभावित देशों में स्थित सभी भारतीय दूतावास निरंतर सहायता प्रदान कर रहे हैं, नियमित रूप से सलाह जारी कर रहे हैं, और भारत तथा अन्य प्रभावित देशों में चौबीसों घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सक्रिय लोकसम्‍पर्क पर बल देते हुए कहा, "इन तंत्रों के माध्यम से सभी प्रभावित लोगों को, चाहे वे भारतीय श्रमिक हों या पर्यटक, तुरंत जानकारी प्रदान की जा रही है।"

    प्रधानमंत्री ने निकासी अभियान की व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए सदन को सूचित किया कि युद्ध आरंभ होने के बाद से 3,75,000 से अधिक भारतीय सुरक्षित रूप से भारत लौट चुके हैं, जिनमें अकेले ईरान से लगभग 1,000 भारतीय शामिल हैं, जिनमें से 700 से अधिक युवा मेडिकल छात्र हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीबीएसई ने खाड़ी देशों में स्थित भारतीय स्कूलों में निर्धारित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं और शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है। सरकार के दृष्टिकोण का सारांश प्रस्‍तुत करते हुए श्री मोदी ने कहा, "सरकार संवेदनशील, सतर्क और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।"

    प्रधानमंत्री ने ऊर्जा आपूर्ति के गंभीर मुद्दे पर स्वीकार किया कि बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, गैस, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुएं होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत पहुंचती हैं, और युद्ध के बाद से जलडमरूमध्य से होकर माल ढुलाई करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार का मुख्य ध्यान आम परिवारों को कठिनाइयों से बचाने पर रहा है। एलपीजी के घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने और इसके घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे उपायों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।"

    प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक दशक में अपनाई गई ऊर्जा विविधीकरण रणनीति विद्यमान संकट में कितनी कारगर साबित हुई है। उन्होंने सदन को बताया कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में ऊर्जा आयात के अपने स्रोतों को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है, जिससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो गई है। इस दूरदर्शितापूर्ण दृष्टिकोण पर बल देते हुए श्री मोदी ने कहा, "आज की परिस्थितियों में, ऊर्जा सुरक्षा के संबंध में पिछले एक दशक में उठाए गए कदम और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।"

    प्रधानमंत्री ने रणनीतिक भंडार के विषय पर कहा कि भारत ने संकट के ऐसे ही समय के लिए कच्चे तेल के भंडारण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने सदन को सूचित किया कि भारत के पास आज 53 लाख मीट्रिक टन से अधिक का कार्यनीतिक पेट्रोलियम भंडार है और तेल कंपनियों के अलग-अलग भंडारों के अतिरिक्त 65 लाख मीट्रिक टन से अधिक का भंडार बनाने का कार्य जारी है। भारत के शोधन तंत्र में समग्र सुधार पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "पिछले 11 वर्षों में हमारी शोधन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।"

    प्रधानमंत्री ने वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं के साथ सरकार की सक्रिय भागीदारी और खाड़ी जलमार्गों की सतर्क निगरानी का विस्तृत विवरण दिया, ताकि भारत को तेल, गैस, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले जहाजों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। समुद्री गलियारों को सुरक्षित रखने के लिए सभी वैश्विक साझेदारों के साथ निरंतर संवाद का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा, "इन प्रयासों के कारण, होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हमारे कई जहाज हाल ही में भारत पहुंच चुके हैं।"

    प्रधानमंत्री ने भारत के घरेलू ऊर्जा परिवर्तन की बात करते हुए  इथेनॉल मिश्रण में हुई असाधारण प्रगति पर प्रकाश डाला, जो एक दशक पहले मात्र 1-1.5 प्रतिशत से बढ़कर आज लगभग 20 प्रतिशत हो गया है। इससे तेल आयात में प्रति वर्ष लगभग साढ़े चार करोड़ बैरल की कमी आई है। उन्होंने रेलवे के विद्युतीकरण का भी उल्लेख किया, जिससे प्रति वर्ष लगभग 180 करोड़ लीटर डीजल की बचत हुई है। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 में 250  किलोमीटर से कम से बढ़कर आज लगभग 1,100 किलोमीटर हो गया है और केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को 15,000 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। भारत के ऊर्जा भविष्य में विश्वास जताते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जोर देकर कहा, "वैकल्पिक ईंधनों पर आज जिस स्‍तर पर काम हो रहा है, उससे भारत का भविष्य और भी सुरक्षित होगा।"

    व्यापक आर्थिक प्रभावों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि ऊर्जा आधुनिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और पश्चिम एशिया वैश्विक ऊर्जा आवश्यकताओं का एक प्रमुख स्रोत है, जिससे वर्तमान संकट विश्व भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक चुनौती बन गया है। उन्होंने सदन को सूचित किया कि सरकार मजबूत आर्थिक आधारभूत सिद्धांतों, सेक्‍टर-विशिष्ट हितधारकों के परामर्श और भारत की आयात-निर्यात श्रृंखला में हर कठिनाई का आकलन और समाधान करने के लिए प्रतिदिन बैठक करने वाले एक समर्पित अंतर-मंत्रालयी समूह द्वारा समर्थित एक व्यापक अल्पकालिक, मध्यम-अवधि और दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रही है। श्री मोदी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार और उद्योग के संयुक्त प्रयासों से हम इन परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम होंगे।"

    कृषि पर युद्ध के प्रभाव के बारे में प्रधानमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि भारत के किसानों ने पर्याप्त खाद्यान्न भंडार सुनिश्चित कर लिया है और सरकार खरीफ की उचित बुवाई को सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रही है तथा हाल के वर्षों में मजबूत आपातकालीन खाद्य व्यवस्थाएं बनाई हैं। कोविड-19 महामारी और उससे संबंधित वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के दौरान भी, जब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूरिया की कीमतें 3,000 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गईं थीं, तब भी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि भारतीय किसानों को वही बोरी 300 रुपये से कम में मिले। श्री मोदी ने कहा, "पहले भी हमारी सरकार ने वैश्विक संकटों का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया।"

    भारतीय कृषि को बाहरी झटकों से बचाने के लिए उठाए गए संरचनात्मक कदमों का विस्तार से उल्‍लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले दशक में छह नए यूरिया संयंत्र चालू किए गए हैं, जिससे वार्षिक उत्पादन क्षमता में 76 लाख मीट्रिक टन से अधिक की वृद्धि हुई है। डीएपी और एनपीकेएस उर्वरकों का घरेलू उत्पादन लगभग 50 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है और उर्वरक आयात के स्रोतों में विविधता लाई गई है। इन प्रयासों की व्यापकता पर बल देते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "जिस प्रकार हमने तेल और गैस आयात को विविधीकृत किया है, उसी प्रकार हमने डीएपी और एनपीकेएस के आयात के विकल्पों का भी विस्तार किया है।"

    प्रधानमंत्री ने मेड-इन-इंडिया नैनो यूरिया जैसे नवोन्‍मेषणों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और डीजल पर किसानों की निर्भरता को कम करने के लिए पीएम-कुसुम योजना के तहत 22 लाख से अधिक सौर पंपों के वितरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

    जारी युद्ध के बीच गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग की चुनौती का उल्‍लेख करते  हुए प्रधानमंत्री ने सदन को सूचित किया कि देश भर के सभी बिजली संयंत्रों में पर्याप्त कोयले का भंडार उपलब्ध है और भारत ने लगातार दूसरे वर्ष 100 करोड़ टन कोयले के उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिजली उत्पादन से लेकर बिजली आपूर्ति तक सभी प्रणालियों की निरंतर निगरानी की जा रही है और पिछले दशक में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति से सरकार की तैयारियों को अत्‍यधिक मजबूती मिली है। भारत की कुल संस्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का आधा हिस्सा अब नवीकरणीय स्रोतों से आता है और देश की कुल नवीकरणीय क्षमता 250 गीगावाट के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुकी है। श्री मोदी ने कहा कि अकेले सौर ऊर्जा क्षमता पिछले 11 वर्षों में लगभग 3 गीगावाट से बढ़कर 140 गीगावाट हो गई है, लगभग 40 लाख रूफटॉप सौर पैनल लगाए गए हैं, गोबर्धन योजना के तहत 200 संपीड़ित बायोगैस संयंत्र अब चालू हैं, और परमाणु ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही एक नई स्वीकृत लघु जल विद्युत विकास योजना भी है जो अगले पांच वर्षों में 1,500 मेगावाट क्षमता जोड़ेगी। उन्होंने जोर देकर कहा, "ये सभी प्रयास आज देश की बहुत सेवा कर रहे हैं, और वे भारत के ऊर्जा भविष्य को और भी अधिक सुरक्षित बनाएंगे।"

    प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत की राजनयिक प्रतिक्रिया के संबंध में कहा कि भारत का रुख शुरू से ही स्पष्ट रहा है, जिसमें गहरी चिंता व्यक्त करना, तनाव कम करने की पक्षधरता करना और नागरिकों तथा ऊर्जा एवं परिवहन अवसंरचना पर हमलों का विरोध करना शामिल है। उन्होंने सदन को सूचित किया कि उन्‍होंने सभी संबंधित पश्चिम एशियाई नेताओं से बातचीत की है और उनसे तनाव कम करने और संघर्ष समाप्त करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में अवरोध पैदा करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "युद्ध के माहौल के बीच भी, भारत कूटनीति के माध्यम से भारतीय जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।"

    मानवता और शांति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत और कूटनीति ही इस समस्‍या का समाधान है। यह उल्‍लेख करते हुए कि भारत का हर प्रयास तनाव कम करने और शत्रुता को समाप्त करने की दिशा में निर्देशित है  और इस युद्ध में किसी भी जीवन को खतरे में डालना मानवता के हितों के विरुद्ध है, श्री मोदी ने कहा, "भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना है।"

    प्रधानमंत्री ने सदन का ध्यान संकट के आंतरिक सुरक्षा पहलू की ओर भी दिलाया और चेतावनी दी कि कुछ तत्व ऐसी स्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सदन को यह सूचित करते हुए कि सभी कानून-व्यवस्था एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और तटीय, सीमा, साइबर और रणनीतिक प्रतिष्ठानों सहित सभी क्षेत्रों में सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सावधान किया, "चाहे वह तटीय सुरक्षा हो, सीमा सुरक्षा हो, साइबर सुरक्षा हो या रणनीतिक प्रतिष्ठान, सभी की सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है।"

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि इस युद्ध के कारण उत्पन्न कठिन वैश्विक परिस्थितियां लंबे समय तक बनी रहने की संभावना है। उन्होंने राष्ट्र से कोविड-19 महामारी के समय की तरह ही एकजुट बने रहने और तैयार रहने की अपील की। श्री मोदी ने धैर्य, संयम और सतर्कता बरतने का आग्रह करते हुए तथा झूठी अफवाहें फैलाने, कालाबाजारी करने या जमाखोरी करने वालों के प्रति सावधान करते हुए सदन के माध्यम से सभी राज्य सरकारों से ऐसे तत्वों की कड़ी निगरानी और उनके विरूद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। ​​राष्ट्र के सामूहिक संकल्प में अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "जब इस देश की हर सरकार और हर नागरिक एक साथ चलेंगे, तभी हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। यही हमारी पहचान है और यही हमारी शक्ति है।"

  • 237190_HomePage_f7fae312-b1ee-4176-ab24-ac055da82a0f.jpeg

    अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा ध्येय- मुख्यमंत्री राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 23 मार्च, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला, किसान, मजदूर, युवा सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि जवाबदेहिता एवं पारदर्शिता से कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई भी इसी ध्येय की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री नियमित रूप से की जा रही जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत दे रहे हैं। 

    भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने इस दौरान आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को उन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई में परिवादी उम्मीद के साथ आते हैं। ऐसे में अधिकारी इन प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इनका शीघ्र निस्तारण करें। 

    भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आई महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों सहित विभिन्न लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। आमजन अपनी परिवेदनाओं के निस्तारण से बेहद संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों को जल्द से जल्द राहत दी जाए। साथ ही, लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए इसका शीघ्र समाधान करें।

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। 


    मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में जोधपुर के प्रेम हरि प्राणी मात्र सेवा संस्थान से आए संत-महात्माओं का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया एवं उनसे आशीर्वाद लिया। भजनलाल शर्मा ने विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टर विमोचन भी किए। जन सुनवाई में मुख्यमंत्री से ‘मुएथई’ खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले राजस्थान के युवा प्रतिभागियों से मुलाकात भी की। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.png

    बेटियों को एचपीव्ही टीके लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से दें सुरक्षा - उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 23 मार्च, भोपाल।

    उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा प्रवास के दौरान जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में स्वास्थ्य, सांस्कृतिक गौरव और उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भौतिक विकास के साथ-साथ समाज का स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    कैंसर मुक्त भविष्य का संकल्प: नि:शुल्क जांच और एचपीव्ही टीकाकरण का आगाज

    उप मुख्यमंत्री ने मनगवां में सामाजिक संस्था 'पासुमा' द्वारा संचालित नि:शुल्क कैंसर जांच केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश की 8 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने हेतु नि:शुल्क एचपीव्ही (HPV) टीके लगाने के महा-अभियान की चर्चा की। राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि "बीमारी से बचाव ही उसका श्रेष्ठ उपचार है।" उन्होंने अनियमित दिनचर्या को त्याग कर प्राकृतिक खेती और कीटनाशक मुक्त अनाज अपनाने पर बल दिया, जिससे कैंसर, डायबिटीज और हृदय रोगों जैसी विभीषिकाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

    शिक्षा एवं संस्कार: 35 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर

    विन्ध्य क्षेत्र को पुनः 'छोटी काशी' के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय की संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि लक्ष्मणबाग में 35 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष के भीतर अत्याधुनिक विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन, आवास, छात्रावास और विशाल पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्कृत और सनातन ज्ञान परंपरा के माध्यम से ही भारत 'विश्व गुरु' के पद पर प्रतिष्ठित होगा।

    सांस्कृतिक चेतना का विस्तार: निषादराज जयंती और रिवर फ्रंट का गौरव

    रीवा की बीहर नदी के तट पर आयोजित भगवान निषादराज जयंती समारोह में सम्मिलित होकर उप मुख्यमंत्री ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट विकास के अंतर्गत निषादराज घाट और मंदिर का निर्माण रीवा की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊँचाई प्रदान कर रहा है। भगवान राम और निषादराज के मैत्री संबंधों को रेखांकित करते हुए उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे और निश्छल प्रेम को विकास की पहली शर्त बताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • WhatsApp Image 2026-03-23 at 1.31.47 PM.jpg

    CBI का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: शाहदरा साउथ जोन के एमसीडी सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

    नई दिल्ली, 23 मार्च (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक सहायक अभियंता (Assistant Engineer) को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी, जो शाहदरा साउथ जोन के गाजीपुर स्थित क्यूयूसी कार्यालय में तैनात था, को सीबीआई की टीम ने एक शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये की अवैध राशि स्वीकार करते हुए मौके पर ही धर दबोचा।



    यह कार्रवाई 18 मार्च 2026 को दर्ज की गई एक शिकायत के बाद की गई। आरोप के मुताबिक, सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता की बिल सत्यापन (Bill Verification) से जुड़ी एक फाइल को स्वीकृत करने और उसे आगे बढ़ाने के बदले में 20,000 रुपये के अनुचित लाभ की मांग की थी। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को दरकिनार कर रिश्वत की मांग करने वाले इस अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने जाल बिछाने की योजना बनाई।



    नियोजित योजना के तहत, 19 मार्च 2026 को सीबीआई ने ट्रैप लगाया। जैसे ही सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता से मोलभाव के बाद तय हुई 18,000 रुपये की राशि मांगी और उसे अपने हाथ में लिया, सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सफल छापेमारी के बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।



    सीबीआई ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्ट लोक सेवकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही, जांच एजेंसी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी उनसे काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो वे इसकी शिकायत करने में संकोच न करें। नागरिक अपनी शिकायत दिल्ली के सीजीओ परिसर स्थित सीबीआई कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर भ्रष्टाचार को मिटाने में सहयोग दे सकते हैं।



    #CBIRaid #MCDScam #CorruptionFreeIndia #DelhiNews #AntiCorruption #MCDShahdara #CBIAction #BribeCase #DanikKhabar

  • 562DC7_1729685189287_0.jpg
    23/03/26 |

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: पश्चिम विहार में झपटमारी (स्नैचिंग) करने वाले दो शातिर बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार, 15 से ज्यादा मामलों में थे शामिल

    नई दिल्ली, 23 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की पश्चिम विहार ईस्ट टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो ऐसे शातिर झपटमारों  को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मोती नगर और पश्चिम विहार इलाके में एक ही दिन में कई वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय अभिषेक (निवासी पीतमपुरा) और 22 वर्षीय जीतू उर्फ साजन (निवासी वजीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जीतू अशोक विहार थाने का घोषित अपराधी यानी 'बैड कैरेक्टर' भी है। इन दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने झपटमारी और वाहन चोरी के तीन बड़े मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है।


    घटना की शुरुआत 22 मार्च 2026 को हुई, जब एक महिला ने पश्चिम विहार ईस्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब वह पीरागढ़ी से पश्चिम विहार ईस्ट मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। उस पर्स में दो मोबाइल फोन, कैश और जरूरी दस्तावेज थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी राजबीर लांबा के मार्गदर्शन और एसएचओ राजपाल के नेतृत्व में एसआई गौरव, हेड कांस्टेबल कुलदीप, मंजीत और अन्य जवानों की एक विशेष टीम गठित की गई।


    तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के रूट के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में संदिग्धों के चेहरे आंशिक रूप से नजर आए, जिसके बाद तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने उनका पीछा नेताजी सुभाष प्लेस तक किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक सटीक छापेमारी की और वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से छीने गए मोबाइल और कैश बरामद किए गए।



    पुलिस पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों के पास से मिला एक अन्य मोबाइल फोन मोती नगर थाने में दर्ज झपटमारी के मामले से जुड़ा निकला। यही नहीं, जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल वे अपराध के लिए कर रहे थे, वह भी शालीमार बाग इलाके से चोरी की गई थी। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इन दोनों आरोपियों पर पहले से ही चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट जैसे 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली है और मामले की आगे की जांच जारी है।



    #DelhiPolice #CrimeNews #PaschimVihar #SnatchersArrested #DelhiCrime #SafetyFirst #ActionAgainstCrime #PoliceSuccess #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-13 at 1.04.32 PM.jpg
    23/03/26 |

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: पीएनबी बैंक धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी विपिन राठी गिरफ्तार, 9 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

    नई दिल्ली, 23 मार्च (अन्‍नू):  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी विपिन राठी, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नजफगढ़ शाखा से जुड़े 4.11 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित था। साल 2017 से ही कानून की नजरों से बचकर भाग रहे इस आरोपी को सीबीआई की टीम ने दिल्ली के एक पार्किंग स्थल से दबोच लिया।


    यह पूरा मामला साल 2015 का है, जब सीबीआई ने मेसर्स आरबीएम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों राजेंद्र भूषण शर्मा, मीरा शर्मा और कृष्ण कुमार सहित अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि विपिन राठी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बैंक को लगभग 4.11 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी जब वह अदालत में पेश नहीं हुआ, तो साल 2017 में उसे आधिकारिक तौर पर 'उद्घोषित अपराधी' घोषित कर दिया गया था।


    पकड़े जाने के डर से विपिन राठी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सीबीआई की गहन जांच और फील्ड वेरिफिकेशन से पता चला कि वह हाल के दिनों में दिल्ली के शाहदरा स्थित बलबीर नगर में पहचान छिपाकर एक किराए के मकान में रह रहा था। इतना ही नहीं, अपनी पहचान पूरी तरह गुप्त रखने के लिए वह स्वास्थ्य विहार स्थित राधू पैलेस मॉल की एमसीडी पार्किंग में एक साधारण कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। उसे लगा था कि इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा।



    हालांकि, सीबीआई ने तकनीकी विश्लेषण और अपने खुफिया तंत्र (Human Intelligence) का इस्तेमाल करते हुए एक सटीक ऑपरेशन प्लान किया। 19 मार्च 2026 को टीम ने जाल बिछाया और उसे उसके कार्यस्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। 9 साल तक फरार रहने के बावजूद अंततः कानून के हाथ उस तक पहुँच गए। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


    #CBINews #BankFraud #PaisaScam #VipinRathiArrested #DelhiCrime #PNBFraud #JusticeServed #CrimeUpdate #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-14 at 8.26.07 AM.jpg
    23/03/26 |

    चंडीगढ़ कोर्ट का सख्त फैसला: नशा तस्कर अरुण कुमार को 10 साल की कैद, भारी मात्रा में गांजा और अवैध हथियार हुआ था बरामद

    चंडीगढ़, 23 मार्च (अन्‍नू): चंडीगढ़ की एक अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामले में मौली जांगरां निवासी 32 वर्षीय अरुण कुमार को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 10 साल के कठोर कारावास और 1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 6 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। इसके साथ ही, आरोपी के पास से हथियार बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत उसे 7 साल की कैद और 2000 रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ये दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी और मुकदमे की सुनवाई (ट्रायल) के दौरान बिताया गया समय कुल सजा में से घटा दिया जाएगा।



    सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से नरमी बरतने की अपील की थी। दलील दी गई कि अरुण अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य है और उसके बुजुर्ग माता-पिता अक्सर बीमार रहते हैं, जिनकी देखभाल के लिए उसका बाहर रहना जरूरी है। वकील ने यह भी बताया कि अरुण का भाई अलग रहता है, इसलिए पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने इन दलीलों का विरोध करते हुए आरोपी के अपराध की गंभीरता पर जोर दिया।



    अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के पास से 20 किलो 300 ग्राम गांजा और एक पिस्तौल के साथ 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे, जो एक गंभीर अपराध है। माननीय न्यायाधीश ने जोर देकर कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति नहीं दिखाई जा सकती। कोर्ट के इस फैसले को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी जीत माना जा रहा है।


    #ChandigarhCourt #DrugTrafficking #NDPSAct #ArmsAct #LegalNews #CrimeUpdate #ChandigarhNews #DrugFreeIndia #JusticeServed #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-23 at 12.40.50 PM.jpg
    23/03/26 |

    चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, बैटरी और केमिकल के कारण आसमान में छाया काला धुआं

    चंडीगढ़, 23 मार्च (अन्‍नू): चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लॉट नंबर 406 में स्थित इस शोरूम में सुबह करीब 10:35 बजे अचानक लपटें उठती देखी गईं, जिसकी सूचना तुरंत फायर कंट्रोल रूम को दी गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे इलाके में गहरा काला धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं और सेक्टर 32, राम दरबार व इंडस्ट्रियल एरिया स्टेशन से फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।



    दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अग्निकांड की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। शोरूम के भीतर भारी मात्रा में इन्वर्टर, बैटरियां और उनमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने पल भर में रौद्र रूप धारण कर लिया। बिजली के उपकरणों और प्लास्टिक के सामान की मौजूदगी ने आग को और अधिक भड़का दिया, जिससे बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग ने मौके पर हाइड्रोलिक मशीन भी मंगवाई है ताकि ऊंचाई से पानी की बौछार कर स्थिति पर काबू पाया जा सके।


    राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, हालांकि दुकान के भीतर रखा लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया है। सूत्रों के अनुसार, प्लास्टिक के जलने से निकले जहरीले धुएं की वजह से आसपास के शोरूम संचालकों में भी दहशत का माहौल रहा। गौरतलब है कि इस औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जो सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीमें आग को पूरी तरह ठंडा (Cooling process) करने में जुटी हैं और नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।



    #ChandigarhNews #FireAccident #IndustrialArea #ShortCircuit #FireSafety #EmergencyUpdate #ElectronicShowroom #ChandigarhFireDept #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled-1.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 23 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के लिए इन महान नायकों का बलिदान भारत की सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है; उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि कम उम्र में ही उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के उद्देश्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई।

    मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि औपनिवेशिक शासन की ताकत से विचलित हुए बिना, उन्होंने दृढ़ विश्वास के साथ बलिदान का मार्ग चुना और राष्ट्र को अपने जीवन से ऊपर रखा; न्याय, देशभक्ति और निडर प्रतिरोध के उनके आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों के मन में प्रेरणा का संचार करते हैं।

    प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

    "आज हम भारत माता के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। राष्ट्र के लिए उनका बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदा के लिए अंकित है।

    कम उम्र में ही उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के उद्देश्य के प्रति अटूट निष्ठा का परिचय दिया। औपनिवेशिक शासन की ताकत से विचलित हुए बिना, उन्होंने दृढ़ विश्वास के साथ बलिदान का मार्ग चुना और राष्ट्र को अपने जीवन से ऊपर रखा; न्याय, देशभक्ति और निडर प्रतिरोध के आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों के मन में प्रेरणा का संचार करते हैं।

    #PrimeMinisterModi #BhagatSingh #Rajguru #Sukhdev #MartyrsDay #Tribute #IndianFreedomFighters #Patriotism #IndependenceHeroes #HistoryMatters #InspiringLeadership #CourageousYouth #LegacyOfBravery #NationalPride #RememberTheHeroes #TeamIndia #IndianHistory #Sacrifice #HeroicLegends #UnityInDiversity

  • IMG-20260322-WA0067.jpg
    23/03/26 |

    जम्मू: नारकोटिक्स सेल की कस्टडी में BSF जवान की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

    जे कुमार जम्मू/अमृतसर, 23 मार्च 2026: जम्मू में नारकोटिक्स सेल की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ सनी के रूप में हुई है, जो भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस और जांच एजेंसियों पर हिरासत में मारपीट और मानवाधिकारों के उल्लंघन के संगीन आरोप लगाए हैं।

    14 दिनों तक संपर्क से बाहर रहा जवान: परिजनों का आरोप है कि जसविंदर को 3 तारीख को नारकोटिक्स सेल ने हिरासत में लिया था। इसके बाद अगले 14 दिनों तक परिवार को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही उनसे मिलने दिया गया। परिवार का कहना है कि अचानक रात 2 बजे उन्हें फोन आया कि सनी की तबीयत खराब है और उसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर दे दी गई।

    हिरासत में हिंसा (Custodial Torture) का आरोप: अस्पताल पहुँचे परिजनों ने शव की स्थिति देखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की माँ का कहना है कि सनी के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदेशा होता है कि कस्टडी में उसे बेरहमी से पीटा गया है। परिवार का दावा है कि सनी बेगुनाह था और वह देश की सेवा में तैनात एक अनुशासित जवान था। उन्होंने इसे 'कस्टोडियल लिंचिंग' का मामला करार दिया है।

    एजेंसियों का पक्ष और जांच: दूसरी ओर, अधिकारियों का कहना है कि मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच से जुड़ा हो सकता है और उन पर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी (पाकिस्तान/अफगानिस्तान लिंक) से जुड़े होने का संदेह था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    वर्तमान में, पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

    #JammuNews #CustodialDeath #BSFJawan #NarcoticsCell #JusticeForSunny #HumanRights #AmritsarNews #BreakingNewsJammu #PoliceInvestigation #CrimeUpdate

  • download (2).jpg
    23/03/26 |

    नई दिल्ली: दुनिया के आधे से ज्यादा देशों ने स्कूलों में मोबाइल फोन पर लगाई पाबंदी, यूनेस्को की रिपोर्ट में खुलासा

    जे कुमार नई दिल्ली, 23 मार्च 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और गिरते शैक्षणिक स्तर को देखते हुए दुनिया भर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यूनेस्को (UNESCO) की 'ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग' (GEM) टीम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब दुनिया के 58 प्रतिशत देशों (लगभग 114 शिक्षा प्रणालियों) ने स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

    तेजी से बढ़ा प्रतिबंध का दायरा: रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जून 2023 में जहां केवल 24 प्रतिशत देशों में यह पाबंदी थी, वहीं मार्च 2026 तक यह आंकड़ा दोगुने से भी अधिक होकर 58 प्रतिशत तक पहुँच गया है। हाल ही में इस सूची में बोलीविया, क्रोएशिया, मालदीव और माल्टा जैसे देश भी शामिल हुए हैं। ब्रिटेन, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे देश पहले ही सख्त नियम लागू कर चुके हैं। स्वीडन ने भी घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 से पूरे देश के स्कूलों में फोन पूरी तरह बैन कर देगा।

    प्रतिबंध के पीछे के मुख्य कारण: विशेषज्ञों के अनुसार, यह सख्त कदम उठाने के पीछे तीन प्रमुख चिंताएं हैं:

    • एकाग्रता में कमी: क्लासरूम में मोबाइल की मौजूदगी से छात्रों का ध्यान भटकता है, जिससे सीखने की क्षमता प्रभावित होती है।

    • साइबर बुलिंग: स्कूलों में डिजिटल उपकरणों के कारण साइबर बुलिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं।

    • मानसिक स्वास्थ्य: सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रभाव के कारण बच्चों, विशेषकर लड़कियों में ईटिंग डिसऑर्डर और बॉडी इमेज जैसी मानसिक समस्याएं देखी जा रही हैं।

    यूनेस्को का कहना है कि तकनीक शिक्षा का पूरक होनी चाहिए, विकल्प नहीं। हालांकि, कुछ देश पूर्ण प्रतिबंध के बजाय स्कूलों को स्वायत्तता दे रहे हैं कि वे अपनी सुविधा के अनुसार नियम बनाएं। भारत में भी कई राज्यों में स्कूल स्तर पर इस तरह की पाबंदियां पहले से ही प्रभावी हैं।

    #GlobalNews #SchoolPhoneBan #UNESCO #EducationSystem #ChildSafety #DigitalDistraction #CyberBullying #MentalHealth #NewDelhiNews #GlobalTrend

  • download (1).jpg
    23/03/26 |

    महासमुंद: खल्लारी माता मंदिर में रोपवे का केबल टूटा, ट्रॉली गिरने से महिला की मौत

    जे कुमार महासमुंद (छत्तीसगढ़), 23 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चैत्र नवरात्रि के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में पहाड़ी से नीचे उतर रही एक रोपवे ट्रॉली का केबल अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली सीधे जमीन पर आ गिरी। इस दर्दनाक हादसे में रायपुर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला आयुषी साठकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ, श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के बाद रोपवे के जरिए नीचे उतर रहे थे। अचानक तकनीकी खराबी के कारण केबल वायर स्नैप हो गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर ऊंचाई से गिर गई। हादसे के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों व प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल और गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अब रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा ऑडिट की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    #MahasamundNews #ChhattisgarhRopewayAccident #KhallariMataTemple #RopewayTragedy #Navratri2026 #SafetyFirst #ChhattisgarhCops #PublicSafety #BreakingNewsChhattisgarh

  • 237143_HomePage_1bc6ff93-fe6c-4809-9577-a7eb83079623.jpg

    26 व 27 अप्रैल को उदयपुर की फिजाओं में बहेगी शास्त्रीय नृत्य-संगीत की खुशबू

    एन.एस.बाछल, 23 मार्च, जयपुर।

    कथक आश्रम उदयपुर एवं ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले 6वें इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन  राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा जयपुर में किया गया। कर्नल राठौड़ ने फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर से आने वाले कलाकारों का झीलों की नगरी उदयपुर में हार्दिक स्वागत है।

    फेस्टिवल आयोजक चंद्रकला चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रातः फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। दिनभर शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं प्रतिदिन सायंकाल विशेष प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में कई विशिष्ठजन शिरक़त करेगे। पूर्व के सफल आयोजन के उत्साह के साथ इस वर्ष भी ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के सहयोग से इस भव्य फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान फेस्टिवल की सह-आयोजक ग्लोरी इवेंट्स की निदेशक कनिष्का सहित आयोजन से जुड़े अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 237142_Image_c5166a1a-f0c3-4f5d-a42c-773452e4f522.jpg

    मुख्य सचिव राजस्थान ने “पढ़ाई विद एआई‘‘ पहल की समीक्षा की

    एन.एस.बाछल, 23 मार्च, जयपुर।

    मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कोटा से जयपुर जाते समय टोंक स्थित विश्व प्रसिद्ध मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी-फारसी शोध संस्थान (एपीआरआई) का अवलोकन किया। मुख्य सचिव कैलाग्राफी प्रदर्शनी, अरबी-फारसी और कई भाषाओं के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दुर्लभ ग्रन्थों को देखकर अभिभूत हुए। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने संस्थान की कार्यप्रणाली, डिजिटाइजेशन हुए हस्तलिखित ग्रन्थों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

    इससे पूर्व मुख्य सचिव के आगमन पर संस्थान में पुलिस के जवानों की ओर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एडीएम रामरतन सौकरिया, सीईओ परशुराम धानका, संस्थान के निदेशक भूपेन्द्र यादव, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीना, एसडीएम टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

    “पढ़ाई विद एआई‘‘ पहल की समीक्षा की

    मुख्य सचिव ने इस दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित “पढ़ाई विद एआई‘‘ पहल की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने इस नवाचार की सराहना करते हुए एआई आधारित समाधान को लागू करने की संभावनाओं पर बल दिया।

    जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि यह एक एआई आधारित व्यक्तिगत शिक्षण प्लेटफॉर्म है, जिसे विशेष रूप से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10 के गणित विषय के विद्यार्थियों के लिए विकसित किया गया है। 

    सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुसार प्रश्न अभ्यास, तत्काल समाधान एवं व्याख्या हिंदी एवं अंग्रेज़ी में द्विभाषीय सहायता से उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में यह पहल टोंक जिले के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू है, जिससे लगभग 12 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया गया कि “पढ़ाई विद एआई‘‘ के माध्यम से विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि में वृद्धि हुई है, अभ्यास की मात्रा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा शिक्षकों एवं प्रशासन को रीयल-टाइम डैशबोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने में सुविधा मिल रही है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Screenshot 2026-03-22 115448.jpg
    23/03/26 |

    आज का राशिफल – 23 मार्च 2026 (सोमवार)

    यूजी♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में हल्की नोकझोंक संभव, संयम रखें

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मेहनत रंग लाएगी

    लाभ/हानि: मध्यम लाभ, खर्च पर नियंत्रण जरूरी

    शेयर मार्केट: जोखिम से बचें

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: थोड़ा तनावपूर्ण

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    शुभ समय: सुबह 9:30 – 11:00

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा

    कैरियर: प्रमोशन या नई नौकरी के संकेत

    लाभ/हानि: अच्छा आर्थिक लाभ

    शेयर मार्केट: निवेश लाभदायक

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: खुश और संतुष्ट

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    शुभ समय: दोपहर 1:00 – 2:30

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: रिश्तों में सुधार होगा

    कैरियर: नई योजनाएं सफल होंगी

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ

    शेयर मार्केट: समझदारी से निवेश करें

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या हो सकती है

    ऊर्जा: 7.5/10

    मूड: उत्साहित

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    शुभ समय: सुबह 10:00 – 11:30

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: घर में खुशियों का माहौल

    कैरियर: काम में रुकावट आ सकती है

    लाभ/हानि: खर्च अधिक होगा

    शेयर मार्केट: नुकसान की संभावना

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें

    ऊर्जा: 6/10

    मूड: भावुक

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    शुभ समय: शाम 4:00 – 5:30

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा

    कैरियर: सफलता और पहचान मिलेगी

    लाभ/हानि: बड़ा लाभ संभव

    शेयर मार्केट: अच्छा फायदा

    स्वास्थ्य: फिट रहेंगे

    ऊर्जा: 9/10

    मूड: आत्मविश्वासी

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    शुभ समय: सुबह 8:00 – 9:30

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: किसी बात को लेकर तनाव

    कैरियर: मेहनत अधिक, परिणाम थोड़ा देर से

    लाभ/हानि: सामान्य लाभ

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें

    स्वास्थ्य: कमजोरी महसूस हो सकती है

    ऊर्जा: 6.5/10

    मूड: चिंतित

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: नीला

    शुभ समय: दोपहर 12:00 – 1:30

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी

    कैरियर: नई सफलता मिलेगी

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत

    शेयर मार्केट: लाभ के योग

    स्वास्थ्य: सामान्य

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: संतुलित

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    शुभ समय: शाम 5:00 – 6:30

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: मतभेद हो सकते हैं

    कैरियर: नई चुनौती मिलेगी

    लाभ/हानि: नुकसान से बचें

    शेयर मार्केट: जोखिम न लें

    स्वास्थ्य: BP/तनाव से सावधान

    ऊर्जा: 6/10

    मूड: गुस्सैल

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    शुभ समय: सुबह 11:00 – 12:30

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: परिवार के साथ अच्छा समय

    कैरियर: नई अवसर मिलेंगे

    लाभ/हानि: धन लाभ

    शेयर मार्केट: निवेश शुभ

    स्वास्थ्य: अच्छा

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: सकारात्मक

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    शुभ समय: सुबह 9:00 – 10:30

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा

    लाभ/हानि: स्थिर लाभ

    शेयर मार्केट: धीरे-धीरे निवेश करें

    स्वास्थ्य: कमर दर्द संभव

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: गंभीर

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: ग्रे

    शुभ समय: दोपहर 2:00 – 3:30

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों और परिवार का सहयोग

    कैरियर: नई योजना सफल

    लाभ/हानि: अच्छा लाभ

    शेयर मार्केट: लाभदायक

    स्वास्थ्य: अच्छा

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: खुश

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: आसमानी

    शुभ समय: शाम 6:00 – 7:30

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा

    कैरियर: सफलता मिलेगी

    लाभ/हानि: धन लाभ

    शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न

    स्वास्थ्य: बेहतर

    ऊर्जा: 8.5/10

    मूड: शांत

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: बैंगनी

    शुभ समय: सुबह 7:30 – 9:00

    ---

    #राशिफल2026

    #आज का राशिफल

    #सभी राशियों का राशिफल

    #मासिक राशिफल

    #आज का दिन कैसा रहेगा

    #परिवार का मूड

    #कैरियर सलाह

    #शेयर मार्केट आज

    #लाभ हानि

    #शुभ मुहूर्त

    #लकी नंबर

    #शुभ रंग

    #स्वास्थ्य टिप्स

    #ऊर्जा स्तर

    #बिजनेस सलाह

    #टैरो अंक

    #धार्मिक शुभ योग

    #जीवन मंत्र

    #साप्ताहिक राशिफल

    #आज का शुभ समय

    #लाइफ हिमाकत

    #मनोविज्ञान टिप्स

    #धन लाभ

    #खराब दिन से बचाव

    #शुभ संकेत

    #राशि अनुसार भाग्य

    #संपत्ति और निवेश

    #सिंह, कर्क, तुला राशिया

    #राशि परिवर्तन

  • 237148_HomePage_829851b9-6b45-4a50-a854-9070140f6960.jpg

    नाहरगढ़ जैविक उद्यान में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पर्यटकों का टूटा रिकॉर्ड

    एन.एस.बाछल, 23 मार्च, जयपुर।

    नाहरगढ़ जैविक उद्यान सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उद्यान में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली, जब एक ही दिन में 6 हजार से अधिक पर्यटकों ने यहां पहुंचकर वन्यजीवों का दीदार किया।

    एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बदलते मौसम का सुहावना मिजाज और अवकाश का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक उद्यान की ओर आकर्षित हुए। कुल 6 हजार 29 सैलानियों ने उद्यान का भ्रमण कर वन्यजीवों को नजदीक से देखने का अनुभव प्राप्त किया, जो एक दिन में आने वाले पर्यटकों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। कुल 457 पर्यटकों ने इन दोनों सफारियों का रोमांचक अनुभव लिया। बाघों की गर्जना और शेरों की शाही चाल ने सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    नाहरगढ़ जैविक उद्यान में संचालित टाइगर एवं लायन सफारी इन दिनों न केवल जयपुरवासियों बल्कि अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शहर के समीप प्राकृतिक हरियाली और वन्यजीवों का यह संगम पर्यटकों को पारिवारिक सैर के साथ रोमांच का अनूठा अनुभव प्रदान कर रहा है।

    उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह के निर्देशन में उद्यान में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं रेंजर शुभम शर्मा द्वारा रविवार को सफारियों की सघन मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

    एसीएफ राठौड़ की देखरेख में टूरिज्म मैनेजमेंट टीम द्वारा सफारी संचालन एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पर्यटकों को टिकटिंग, वाहन सुविधा, मार्गदर्शन एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

    वन विभाग की सतत निगरानी एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज राज्य के प्रमुख एवं लोकप्रिय वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शुमार हो गया है। यह उद्यान न केवल पर्यावरण संरक्षण का सशक्त उदाहरण है, बल्कि पर्यटकों के लिए शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक अनुभव का प्रमुख केंद्र भी बनता जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    23/03/26 |

    आज 23 मार्च का इतिहास

    आज 23 मार्च का इतिहास

    1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।

    1996 - ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न।

    1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।

    2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि।

    2003 - दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।

    2006 - आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।

    2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।

    2008 - भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया।

    अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।

  • Screenshot 2026-03-22 171215.jpg
    22/03/26 |

    चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले 'आप' को बड़ा झटका: पार्षद दमनप्रीत सिंह ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल होकर बताया 'घर वापसी'

    ए के वत्स, 20 मार्च चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की राजनीति में नगर निगम चुनाव की आहट के बीच दलबदल का खेल तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को एक करारा झटका देते हुए पार्टी के मौजूदा पार्षद दमनप्रीत सिंह ने रविवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दमनप्रीत सिंह के साथ युवा नेता उज्जवल भसीन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह (एचएस) लक्की ने दोनों नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से संगठन में शामिल कराया।

    भावुक हुई 'घर वापसी': कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्षद दमनप्रीत सिंह ने इस कदम को अपनी "घर वापसी" करार दिया। उन्होंने पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि वह मूल रूप से कांग्रेसी ही थे और चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व 'आप' के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय प्रदीप छाबड़ा के साथ ही कांग्रेस छोड़कर गए थे। दमनप्रीत ने स्पष्ट किया कि 'आप' में रहने के बाद अब उन्हें यह गहराई से महसूस हुआ है कि केवल कांग्रेस ही ऐसा मंच है, जहाँ से वह अपने वार्ड की जनता और चंडीगढ़ शहर की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकते हैं और बेहतर सेवा प्रदान कर सकते हैं।

    कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार: नए साथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि दमनप्रीत सिंह और उज्जवल भसीन जैसे जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले प्रभावशाली नेताओं के जुड़ने से संगठन को जबरदस्त मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे चंडीगढ़ में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में अन्य दलों के कई बड़े चेहरे भी राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले एक मौजूदा पार्षद का जाना आम आदमी पार्टी के लिए मनोबल गिराने वाला साबित हो सकता है, जबकि कांग्रेस के लिए यह नगर निगम की सत्ता में वापसी की दिशा में एक सकारात्मक मोड़ है। इस दलबदल ने शहर के सियासी समीकरणों को पूरी तरह गर्मा दिया है।

    #ChandigarhPolitics #CongressNews #AAPChandigarh #DamanpreetSingh #HSLucky #MunicipalElection2026 #PoliticalShift #ChandigarhNews #BreakingNews #GharWapsi #Danikkhabar

  • HD-oQ2ZbIAArIMq.jpg

    गृह मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के दूसरे गुरु श्री अंगद देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें नमन किया

    आरएस अनेजा, 22 मार्च नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के दूसरे गुरु श्री अंगद देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

    X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “गुरु अंगद देव जी ने महान गुरुमुखी लिपि को विकसित कर गुरु नानक देव जी की वाणी को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने लंगर और संगत की परंपरा को सशक्त बनाकर सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

    उनके आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। सिख धर्म के दूसरे गुरु, श्री अंगद देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

  • 656928597_1469001921350817_7298138994324952362_n.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

    आरएस अनेजा, 22 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार ने लंबे समय से भारतीय विरासत को गौरव और आध्यात्मिकता प्रदान की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य वर्तमान में प्रतिदिन प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा है। मोदी ने आगे विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के कर्मठ और ऊर्जावान लोगों का समर्पण और क्षमता ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को ‘विकसित भारत’ के साथ साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

    "बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।"

    #NarendraModi #BiharDiwas #BiharCelebration #GreetingsFromModi #ProudBihar #IndianCulture #BiharHeritage #FestiveSpirit #NationalUnity #BiharPride #Leadership #CommunityCelebration #BiharDevelopment #ModiInBihar #CulturalDiversity #BiharHistory #StatehoodDay #HonoringBihar #ModiSpeaks #Bihar2023

  • 1774167939_f98248fccea0e6c5852c.jpg

    'विकसित छत्तीसगढ़-2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में हर्बल सेक्टर की भूमिका अहम: रायपुर में राज्य स्तरीय संगोष्ठी संपन्न

    छत्तीसगढ़/रायपुर, 22 मार्च (अन्‍नू): अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। "2047 के विकसित छत्तीसगढ़ लक्ष्य को पूरा करने में हर्बल सेक्टर की भूमिका" विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम रायपुर के जीरो पॉइंट स्थित राज्य वन अनुसंधान परिसर के बोर्ड कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों के संरक्षण और हर्बल क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना था।


    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी.एस. राव ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर औषधीय पौधों की खेती को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपनाया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी से न केवल ग्रामीणों और किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए और स्थायी अवसर भी सृजित होंगे। राव ने विशेष रूप से युवाओं और आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर्बल सेक्टर में स्टार्टअप और उद्यमिता के साथ आगे आएं ताकि 'विकसित छत्तीसगढ़-2047' के विजन को धरातल पर उतारा जा सके।



    संगोष्ठी के दौरान तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को औषधीय पौधों के संरक्षण, उनके लिए सुरक्षित क्षेत्रों की अवधारणा और विशेष रूप से टिश्यू कल्चर तकनीक (Tissue Culture Technology) से पौधों के संवर्धन की बारीकियों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सुगंधित और औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती के तरीकों पर जानकारी साझा की गई, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार को बढ़ाया जा सके।


    इस बौद्धिक विमर्श में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. कमलेश कुमार शुक्ला ने एक विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने औषधीय पौधों में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों (माइक्रोब्स) की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की और बताया कि किस प्रकार ये सूक्ष्मजीव पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उनकी औषधीय गुणवत्ता को निखारने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्टार्टअप के इच्छुक युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर आधारित वीडियो प्रदर्शन भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।



    #ChhattisgarhNews #HerbalSector #ViksitChhattisgarh2047 #MedicinalPlants #InternationalDayOfForests #RaipurUpdate #AgricultureInnovation #ChhattisgarhCares #DainikKhabar #HerbalStartup #EcoEconomy

  • HD_MAzUbkAAeAww.jpg
    22/03/26 |

    प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाला भगोड़ा अपराधी राहुल दिल्ली कश्मीरी गेट से गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 22 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में सक्रिय एक शातिर अपराधी और भगोड़े जालसाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी राहुल पासवान, लक्ष्मी नगर (पूर्वी दिल्ली) के थाने का घोषित अपराधी (पीओ) है, जो लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। पुलिस ने उसे कश्मीरी गेट पार्किंग इलाके से उस वक्त दबोचा जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।


    प्रॉपर्टी डीलर बनकर करता था ठगी राहुल पासवान के काम करने का तरीका (Modus Operandi) बेहद शातिर था। वह खुद को एक रसूखदार प्रॉपर्टी डीलर के रूप में पेश करता था। स्थानीय लोगों का विश्वास जीतने के बाद, वह उन्हें निवेश के नाम पर अलग-अलग फ्लैट और संपत्तियां दिखाता था। जैसे ही खरीदार उसे बयाना या शुरुआती रकम (Partial Payment) दे देते थे, वह पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाता था। स्नातक (Graduate) पास राहुल अंग्रेजी भाषा में काफी निपुण है, जिसका फायदा उठाकर वह पढ़े-लिखे लोगों को आसानी से अपने झांसे में ले लेता था।



    गिरफ्तारी के डर से फरीदाबाद में बदला ठिकाना फरवरी 2023 में लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले (FIR No. 309/2022) में अदालत ने उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) करार दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले एक साल से फरीदाबाद, हरियाणा में छिपकर रह रहा था। हालांकि, क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल जय सिंह और विजय सिंह को उसकी लोकेशन के बारे में सटीक गुप्त सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार कालखंडे के नेतृत्व और एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी सर्विलांस और जमीनी खुफिया जानकारी की मदद से उसे कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया।


    कई राज्यों में फैला है धोखाधड़ी का जाल पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल पासवान के खिलाफ केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी धोखाधड़ी की कई शिकायतें दर्ज हैं। दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में ही उसके खिलाफ जालसाजी के तीन बड़े मामले (FIR No. 309/22, 244/24, 163/24) लंबित हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के नाम पर कुल कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस ठगी के नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।



    #DelhiPolice #CrimeBranch #PropertyFraud #KashmiriGate #DelhiCrime #Arrested #CheatingCase #LaxmiNagar #CyberCrime #DelhiNews #NCRNews #DanikKhabar

  • download - 2026-03-22T113521.254.jpg
    22/03/26 |

    दिल्ली से पटना का सफर अब और भी आसान: DTC शुरू करेगी सीधी बस सेवा, यात्रियों को भीड़ से मिलेगी बड़ी राहत

    ए के वत्स, 20 मार्च नई दिल्ली :  दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने अंतर्राज्यीय यात्रा को और अधिक सुगम और आरामदायक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार की नई योजना के तहत डीटीसी जल्द ही दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रही है। यह लंबी दूरी का एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय रूट होगा, जिसे विशेष रूप से त्योहारों के दौरान ट्रेनों और उड़ानों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए तैयार किया गया है। पटना से शुरू होने वाली यह सेवा उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों को भी दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

    दिल्ली सरकार की योजना कुल 17 नए अंतर्राज्यीय रूटों पर परिचालन शुरू करने की है, जिसके लिए बेड़े में 50 नई अत्याधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) एसी बसें शामिल की जा रही हैं। ये बसें न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक होंगी, बल्कि लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को थकान मुक्त और सुरक्षित अनुभव भी प्रदान करेंगी। पटना रूट इस पूरी परियोजना का पहला और सबसे प्रमुख हिस्सा है। इन बसों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और आरामदायक फोल्डिंग सीटों जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी।

    दिवाली, छठ और होली जैसे बड़े त्योहारों पर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म रेल टिकट न मिलने के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। डीटीसी की इस नई बस सेवा से यात्रियों के पास एक विश्वसनीय और किफायती विकल्प मौजूद होगा। अधिकारियों के अनुसार, इन बसों का समय निर्धारण और स्टॉपेज इस तरह से तय किए जाएंगे कि कम से कम समय में लंबी दूरी तय की जा सके। यह पहल दिल्ली सरकार के उस व्यापक विजन का हिस्सा है, जिसके तहत सार्वजनिक परिवहन को केवल शहर के भीतर ही नहीं, बल्कि अंतर्राज्यीय स्तर पर भी मजबूत किया जा रहा है।

    #DTCNews #DelhiToPatna #InterstateBus #PublicTransport #DelhiGovernment #EcoFriendlyTravel #TravelUpdate #BiharConnectivity #DTCInterstate #FestiveRushSolution #Danikkhabar

  • HD_y4GTbUAAFZ-2.jpg
    22/03/26 |

    क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली में अवैध विदेशी शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, लग्जरी कार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 22 मार्च (अन्‍नू): राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में दिल्ली पुलिस की इंटर-स्टेट सेल (क्राइम ब्रांच) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने वेस्ट पंजाबी बाग इलाके में जाल बिछाकर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक एमजी हेक्टर (MG Hector) गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है।



    गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच को मिली एक सटीक और विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति भारी खेप के साथ पंजाबी बाग इलाके में आने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी रमेश चंद्र लांबा के पर्यवेक्षण और इंस्पेक्टर पंकज मलिक व रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई अमित कुमार, एएसआई सुरेश कुमार गुप्ता और हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने 19 मार्च 2026 को वेस्ट पंजाबी बाग के रोड नंबर 40 स्थित कॉमन पार्किंग एरिया के पास घेराबंदी की।



    महंगी ब्रांड्स की 144 बोतलें बरामद जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति अपनी कार के पास पहुँचा, अलर्ट पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। जब कार की गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। गाड़ी के अंदर से नामी विदेशी ब्रांड्स जैसे 'ग्लेनफिडिच सिंगल माल्ट' (Glenfiddich), 'शिवास रीगल' (Chivas Regal) और 'मंकी शोल्डर' (Monkey Shoulder) की कुल 144 बोतलें (12 कार्टन) बरामद हुईं। आरोपी के पास इस शराब को रखने या परिवहन करने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था।


    गुरुग्राम से दिल्ली का कनेक्शन गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 35 वर्षीय नमन कोहली के रूप में हुई है, जो वेस्ट पंजाबी बाग का ही निवासी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम से कम दामों पर विदेशी शराब खरीदता था और उसे दिल्ली लाकर अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नमन कोहली पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में दर्ज एक मामले में संलिप्त रहा है।



    कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच पुलिस ने शराब की पूरी खेप और तस्करी में प्रयुक्त एमजी हेक्टर कार को जब्त कर लिया है। इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत एफआईआर संख्या 59/2026 दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस इस अवैध नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन को खंगाल रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके।



    #DelhiPolice #CrimeBranch #LiquorSmuggling #DelhiNews #ExciseAct #CrimeNews #PunjabBagh #IllegalLiquor #DelhiCrime #LawAndOrder #DanikKhabar

  • Gemini_Generated_Image_uvsskvuvsskvuvss.jpg
    22/03/26 |

    लुधियाना: दुर्लभ 'राम तोतों' की तस्करी का भंडाफोड़; जमालपुर से एक युवक गिरफ्तार, वन्यजीव विभाग की बड़ी कार्रवाई

    लुधियाना, 22 मार्च (अन्‍नू): पंजाब के लुधियाना स्थित जमालपुर इलाके में वन्यजीव विभाग ने एक सतर्कता अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित पक्षियों के अवैध व्यापार में संलिप्त एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने आरोपी के कब्जे से दुर्लभ प्रजाति के दो 'राम तोते' (Alexandrine Parakeet) बरामद किए हैं, जिन्हें वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कामयाबी माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंडियां कलां के लहरी नगर निवासी विशाल ग्रेवाल के रूप में हुई है।


    इस सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए वन रेंज ऑफिसर अनू ने बताया कि विभाग को मुंडियां कलां क्षेत्र के एक युवक द्वारा प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद-फरोख्त करने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर विभाग ने जाल बिछाया और जमालपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बरामद किए गए तोतों को विभाग ने अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न गंभीर धाराओं (2, 39, 48, 48A, 49, 50 और 51) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


    भारत में तोतों की कई प्रजातियों का व्यापार करना या उन्हें पालतू बनाकर रखना कानूनन अपराध है। वन्यजीव विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है कि विशाल के तार किन बड़े अंतरराज्यीय तस्कर समूहों से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वन्यजीव अधिनियम के उल्लंघन पर भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा का भी प्रावधान है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसे प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद-बिक्री से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।



    #LudhianaNews #WildlifeProtection #BirdTrafficking #WildlifeCrime #SaveBirds #JamalpurUpdate #AlexandrineParakeet #PunjabForestDepartment #NatureConservation #AnimalRights #DanikKhabar

     

  • download - 2026-03-22T114519.045.jpg
    22/03/26 |

    पंजाब AGTF की बड़ी सफलता: बठिंडा में कारोबारी को लूटने की साजिश नाकाम, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    ए के वत्स, 20 मार्च पंजाब : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बठिंडा जिला पुलिस के साथ एक संयुक्त और सटीक ऑपरेशन में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर डकैती की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बठिंडा के पारसराम नगर निवासी जैकी कुमार उर्फ जैकी और विशाल नगर निवासी विकास अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध .32 बोर की देसी पिस्तौल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    व्यापारी को निशाना बनाने की थी फिराक पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एजीटीएफ की बठिंडा टीम को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि जैकी और विकास अरोड़ा शहर के एक प्रमुख कारोबारी को लूटने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचवटी इलाके में मित्तल मॉल के पास घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार विशेष रूप से दिल्ली से मंगवाए गए थे।

    अपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई एजीटीएफ के डीआईजी गुरमीत चौहान और डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों का संबंध किसी बड़े गैंगस्टर नेटवर्क या अंतरराज्यीय हथियार तस्करों से तो नहीं है।

    इस मामले में बठिंडा के कोतवाली पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि दिल्ली के उस स्रोत का पता लगाया जा सके जहाँ से ये हथियार सप्लाई किए गए थे। इस गिरफ्तारी से बठिंडा में सक्रिय अपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है।

    #PunjabPolice #AGTF #BathindaNews #CrimeUpdate #DGPPunjab #AntiGangsterTaskForce #BreakingNewsPunjab #IllegalWeapons #LawAndOrder #CrimePrevention #Danikkhabar

  • Screenshot 2026-03-22 115448.jpg

    आज का राशिफल रविवार, 22 मार्च 2026

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, छोटे विवाद खत्म होंगे

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, प्रमोशन के संकेत

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव, खर्च नियंत्रित रखें

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30

    शेयर मार्केट: हल्का लाभ, जल्दी निर्णय न लें

    लक्की नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी, सिरदर्द संभव

    बिजनेस: नई डील फाइनल हो सकती है

    मूड: उत्साहित 👍

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: परिवार में खुशियां, मेहमान आ सकते हैं

    कैरियर: स्थिरता रहेगी, काम समय पर पूरा होगा

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि, बचत करें

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश करें

    लक्की नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पेट का ध्यान रखें

    बिजनेस: लाभकारी दिन

    मूड: संतुष्ट 😊

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: बातचीत से रिश्ते सुधरेंगे

    कैरियर: नई योजनाएं बनेंगी

    लाभ/हानि: मिश्रित परिणाम

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:00

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव रहेगा

    लक्की नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें

    बिजनेस: पार्टनर से सहयोग मिलेगा

    मूड: सामान्य 😐

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30

    शेयर मार्केट: अच्छा लाभ मिल सकता है

    लक्की नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा

    बिजनेस: विस्तार के अवसर

    मूड: खुश 😊

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: विवाद से बचें

    कैरियर: अधिकारियों से प्रशंसा

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 – 9:30

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें

    लक्की नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है

    बिजनेस: नई शुरुआत ठीक रहेगी

    मूड: थोड़ा तनाव 😓

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता

    कैरियर: सफलता के योग

    लाभ/हानि: अच्छा लाभ

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 – 2:00

    शेयर मार्केट: लाभकारी दिन

    लक्की नंबर: 7

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: फिट रहेंगे

    बिजनेस: विस्तार संभव

    मूड: आत्मविश्वासी 💪

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग

    कैरियर: नए अवसर मिलेंगे

    लाभ/हानि: धन लाभ

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:00 – 4:30

    शेयर मार्केट: मध्यम लाभ

    लक्की नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: सामान्य

    बिजनेस: पार्टनरशिप लाभकारी

    मूड: खुश 😄

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: तनाव हो सकता है

    कैरियर: सावधानी रखें

    लाभ/हानि: हानि से बचें

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 – 11:30

    शेयर मार्केट: जोखिम न लें

    लक्की नंबर: 8

    शुभ रंग: काला

    स्वास्थ्य: थकान

    बिजनेस: धीमी गति

    मूड: चिंतित 😟

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: खुशियां रहेंगी

    कैरियर: उन्नति के योग

    लाभ/हानि: अच्छा लाभ

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:30

    शेयर मार्केट: निवेश फायदेमंद

    लक्की नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: अच्छा

    बिजनेस: तेजी आएगी

    मूड: सकारात्मक 😊

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

    कैरियर: मेहनत करनी होगी

    लाभ/हानि: संतुलित

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 – 9:00

    शेयर मार्केट: धीमा लाभ

    लक्की नंबर: 4

    शुभ रंग: ग्रे

    स्वास्थ्य: कमर दर्द संभव

    बिजनेस: स्थिर रहेगा

    मूड: गंभीर 😐

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: सहयोग मिलेगा

    कैरियर: नई शुरुआत

    लाभ/हानि: धन लाभ

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 – 6:30

    शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न

    लक्की नंबर: 11

    शुभ रंग: बैंगनी

    स्वास्थ्य: अच्छा

    बिजनेस: विस्तार के योग

    मूड: उत्साहित 😄

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: शांति बनी रहेगी

    कैरियर: सफलता मिलेगी

    लाभ/हानि: लाभ के संकेत

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 – 3:00

    शेयर मार्केट: लाभदायक दिन

    लक्की नंबर: 12

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: बेहतर

    बिजनेस: उन्नति

    मूड: संतुलित 😊

    ---

    #राशिफल2026

    #आज का राशिफल

    #सभी राशियों का राशिफल

    #मासिक राशिफल

    #आज का दिन कैसा रहेगा

    #परिवार का मूड

    #कैरियर सलाह

    #शेयर मार्केट आज

    #लाभ हानि

    #शुभ मुहूर्त

    #लकी नंबर

    #शुभ रंग

    #स्वास्थ्य टिप्स

    #ऊर्जा स्तर

    #बिजनेस सलाह

    #टैरो अंक

    #धार्मिक शुभ योग

    #जीवन मंत्र

    #साप्ताहिक राशिफल

    #आज का शुभ समय

    #लाइफ हिमाकत

    #मनोविज्ञान टिप्स

    #धन लाभ

    #खराब दिन से बचाव

    #शुभ संकेत

    #राशि अनुसार भाग्य

    #संपत्ति और निवेश

    #सिंह, कर्क,

    तुला राशिया

    #राशि परिवर्तन

  • download - 2026-03-22T112847.797.jpg
    22/03/26 |

    दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए आज लगेंगे स्पेशल कैंप, मालिकाना हक के दस्तावेजों का मौके पर होगा निपटारा

    ए के वत्स, 20 मार्च नई दिल्ली : दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लाखों निवासियों को मालिकाना हक दिलाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) आज, रविवार को 'पीएम-उदय' (PM-UDAY) योजना के तहत सिंगल विंडो कैंप के दूसरे चरण का आयोजन कर रहा है। यह कैंप दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 10 चयनित स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहाँ निवासियों को संपत्ति के पंजीकरण और दस्तावेजीकरण से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।

    इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य उन आवेदनों का त्वरित निस्तारण करना है जो छोटी-मोटी कमियों या तकनीकी कारणों से लंबित हैं। डीडीए अधिकारियों के अनुसार, कैंप में स्वीकृत मामलों के लिए ऑथराइजेशन स्लिप (AS) और कन्वेंस डीड (CD) का निष्पादन किया जाएगा। इसके अलावा, नए पंजीकरण, जीआईएस (GIS) सर्वेक्षण में सहायता और आवेदन फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए विशेष सहायता डेस्क भी स्थापित किए गए हैं ताकि वे अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आईडी बॉन्ड और नोटरी पेपर आसानी से तैयार करवा सकें।

    आज इन 10 प्रमुख स्थानों पर आयोजित होंगे कैंप:

    1. पीतमपुरा (एलयू ब्लॉक): डीडीए मार्केट, रामलीला मैदान के पास।

    2. द्वारका सेक्टर-5: नागरिक सुविधा केंद्र, डीडीए नर्सरी।

    3. मुनिरका: डीडीए ऑफिस कॉम्प्लेक्स (O/o SCC-I)।

    4. लक्ष्मी नगर: प्लॉट नंबर 4, डीडीए बिल्डिंग, डिस्ट्रिक्ट सेंटर।

    5. रोहिणी सेक्टर-3: दीपाली चौक के पास।

    6. पश्चिम विहार: डबल टंकी, डीडीए कार्यालय।

    7. पीतमपुरा-II: मुकरबा चौक, जीटीके डिपो के पास (PC-107)।

    8. शकरपुर: सीड बेड पार्क, स्कूल ब्लॉक, डीडीए ऑफिस।

    9. जनकपुरी: बी2बी, डीडीए ऑफिस।

    10. सरिता विहार: प्रोजेक्ट डिवीजन-2, मेट्रो स्टेशन के पास।

    डीडीए ने निवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मालिकाना हक से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा करें। कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सक्रिय रहेंगे। यह पहल दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों को मुख्यधारा के शहरी ढांचे से जोड़ने और वहां के निवासियों को बैंक ऋण व अन्य नागरिक सुविधाएं प्राप्त करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    #PMUDAY #DDA #DelhiUnauthorisedColonies #PropertyRights #DelhiNews #DDAHousing #HomeOwnership #UrbanDevelopment #SundayCamp #ModiGovernment #DelhiRealEstate #Danikkhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-22 at 11.21.28 AM.jpg
    22/03/26 |

    चंडीगढ़ की सुखना झील पर 27-28 मार्च को शानदार एयर शो, घर बैठे ऐप से ऐसे करें टिकट बुक

    चंडीगढ़, 22 मार्च (अन्‍नू): चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना झील एक बार फिर भारतीय वायुसेना के जंगी जहाजों के हैरतअंगेज करतबों की गवाह बनने जा रही है। आगामी 27 और 28 मार्च को यहाँ 'सूर्य किरण एरोबेटिक टीम' द्वारा विशेष एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त (DC) निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई, जिसमें वायुसेना, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीसी ने इस आयोजन को चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि इससे न केवल शहर की पहचान मजबूत होगी, बल्कि बड़ी संख्या में पर्यटक भी आकर्षित होंगे।



    प्रशासन ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। शो के दौरान सुखना झील के आसपास निजी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी, जिसके लिए शहर में सात अलग-अलग पिकअप और ड्रॉप पॉइंट बनाए गए हैं। दर्शकों को लाने वाली बसों के लिए अंतिम समय सुबह 9 बजे तय किया गया है। बैठक में भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समय पर अपनी कार्ययोजना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।



    वायुसेना के इस रोमांचक शो को देखने के लिए दर्शकों को एंट्री पास लेना अनिवार्य होगा। यह पास 24 मार्च से 'चंडीगढ़ टूरिज्म एप' पर उपलब्ध होंगे, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। सुखना झील पर दर्शकों की क्षमता को देखते हुए प्रतिदिन केवल 10 हजार लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वायुसेना और प्रशासन के बीच तालमेल बिठाकर तकनीकी तैयारियों और रिहर्सल का खाका भी तैयार कर लिया गया है ताकि शहरवासी बिना किसी असुविधा के इस ऐतिहासिक पल का आनंद ले सकें।


    #ChandigarhAirShow #SuryakiranAF #IndianAirForce #SukhnaLake #ChandigarhTourism #AirShow2026 #CityBeautiful #AviationLovers #SukhnaEvents #IAF #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-21 at 12.57.30 PM.jpg
    22/03/26 |

    कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य से मांगी रिपोर्ट

    हिमाचल/शिमला, 22 मार्च (अन्‍नू): हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में ठोस कचरा प्रबंधन नियमों के उल्लंघन और कूड़े के वैज्ञानिक निपटान में बरती जा रही कोताही पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने इस मामले में केंद्र सरकार, राज्य के शहरी विकास विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित जिला प्रशासनों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



    सुनवाई के दौरान अदालत ने 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित 111 करोड़ रुपये के फंड के उपयोग को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कचरा शुल्क के रूप में अपेक्षित 37.18 करोड़ रुपये के मुकाबले केवल 27.71 करोड़ रुपये ही एकत्र हो पाए हैं। इस लगभग 10 करोड़ रुपये के घाटे को देखते हुए कोर्ट ने बकाया राशि वसूलने और लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) क्षेत्र के केंडुवाल साइट पर कचरे के अंबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्लांट की क्षमता से तीन गुना अधिक कचरा वहां पहुंच रहा है, जिसके लिए सीसीटीवी निगरानी और उचित फेंसिंग अनिवार्य है।



    अदालत ने पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े एक अन्य गंभीर मामले में नाहन के सैनवाला में नदी किनारे शराब की बोतलें और लेबल फेंकने वाली कंपनियों पर 'प्रदूषक भुगतान करे' (Polluter Pays Principle) के सिद्धांत के तहत भारी जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। इस मामले में हिमाचल के कालाअंब और हरियाणा के कुरुक्षेत्र की दो कंपनियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। खंडपीठ ने प्रदेश सरकार को सुझाव दिया कि कचरा प्रबंधन के लिए चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा मॉडल जैसे विशेषज्ञों की सहायता ली जाए और 'हिमाचल प्रदेश डिपॉजिट रिफंड स्कीम 2025' को सख्ती से लागू किया जाए। मामले की अगली सुनवाई अब 14 मई को होगी।



    #HimachalHighCourt #WasteManagement #EnvironmentProtection #HimachalNews #BaddiNews #SolidWasteRules #PolluterPays #GreenHimachal #LegalUpdate #CleanIndiaMission

  • 45705.jpg
    22/03/26 |

    हिमाचल के मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, शिमला
    हिमाचल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में ‘बेहतर कल हेतु भविष्य-उन्मुख हिमाचल प्रदेश का निर्माण: वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए स्थानीय सामर्थ्य का दोहन’ विषय पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की।

    इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों को पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की भौगोलिक और पर्यावरणीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए हरित उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगी तथा पर्यटन और आतिथ्य सत्कार क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना भी बना रही है।

    राज्य के जिला मुख्यालयों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट निर्मित किए जा रहे हैं तथा हेली-टैक्सी सेवाओं का संचालन शुरू किया जा चुका है और इन सेवाओं को विस्तार प्रदान करने की योजना है। इसके अलावा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य भी प्रगति पर है।

    मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि उद्योगपतियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे अपनी शिकायतें सीधे उनके संज्ञान में ला सकते हैं। उन्होंने सिंगल-विंडो प्रणाली में सुधार पर बल देते हुए कहा कि उद्योगों से संबंधित सभी स्वीकृतियां एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जानी चाहिए और उद्योग विभाग को निवेशकों का मार्गदर्शन करना चाहिए।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश उद्योग पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के पास स्थित हैं और सरकार इन क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत अधोसंरचना विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि शिमला की तर्ज पर बद्दी में अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट्स निर्मित की जाएंगी और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली लोड की समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क विकसित किया जा रहा है, जहां निवेशकों को प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। बद्दी तक रेलवे सम्पर्क बढ़ाने के लिए राज्य सरकार 50 प्रतिशत लागत वहन कर रही है, जिसमें भूमि अधिग्रहण का खर्च भी शामिल है, इससे बीबीएमबी से जुड़े उद्योगों को भी लाभ होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘लंग्स ऑफ नॉर्थ इंडिया’ (उत्तर भारत की प्राणवायु) और ‘वाटर बाउल’ (जल पात्र) के रूप में जाना जाता है, लेकिन हिमाचल को इसका उचित हिस्सा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) सहायता को बंद कर दिया गया है और वर्तमान सरकार इसे पुनः बहाल करने के लिए प्रयासरत है।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंनेे संसाधन जुटाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। वर्ष 2024 में राज्य ने राजनीतिक संकट भी देखा, लेकिन सरकार ने इन तमाम चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया। राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों को अपने संसाधनों से सहायता प्रदान की। इसके विपरीत प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद, राज्य के आपदा प्रभावित परिवार अब भी केंद्र से 1,500 करोड़ रुपये की सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योग निवेशी नीतियों और वातावरण प्रदान करता है। यहां बिजली की कोई कमी नहीं है और कानून-व्यवस्था भी सुदृढ़ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रहा है और स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जब हम स्थानीय उत्पादों को चुनते हैं, तो हम केवल अपने उद्यमों का समर्थन नहीं करते, बल्कि अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं, स्थानीय आजीविकाओं का निर्माण करतेे हैं और आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की नींव रखते हैं।

    इस अवसर पर उद्योग निदेशक यूनुस, सीआईआई उत्तरी क्षेत्र की अध्यक्ष अंजली सिंह, दीपान गर्ग, पुनीत कौर, संजय सूरी और सीआईआई के अन्य सदस्य तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    #SukhvinderSinghSukhu #HimachalPradesh #CIIHimachal #InvestmentInHimachal #HimachalIndustry #GreenIndustry #TourismHP #SelfReliantHimachal #IndustrialGrowth #ShimlaSummit

  • WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.46.16 AM.jpg

    सुशासन का नया डिजिटल युग: मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगा 'स्टेट एआई मिशन', नागरिक सेवाओं में आएगी क्रांतिकारी पारदर्शिता

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, भोपाल
     मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास को नई गति देने के उद्देश्य से शीघ्र ही 'मध्यप्रदेश स्टेट एआई मिशन' का शुभारंभ किया जाएगा। यह मिशन राज्य के 'एआई विजन एंड एक्शन फ्रेमवर्क' पर आधारित होगा, जिसका मुख्य लक्ष्य सरकारी सेवाओं को प्रेडिक्टिव (पूर्वानुमानित), प्रोएक्टिव (सक्रिय) और डेटा-ड्रिवन (डेटा-आधारित) बनाना है।


    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एआई तकनीकों का उपयोग पूरी तरह से 'ह्यूमन-इन-द-लूप' (मानवीय निगरानी) के साथ किया जाएगा, ताकि सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित रहे। इस मिशन के माध्यम से विशेष रूप से किसानों, ग्रामीण समुदायों, युवाओं और वंचित वर्गों को तेज और व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में जोखिमों की पूर्व पहचान के लिए 'प्रेडिक्टिव गवर्नेंस' को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, सरकारी अधिकारियों को ड्राफ्टिंग और डेटा मैनेजमेंट के लिए आधुनिक एआई टूल्स उपलब्ध कराए जाएंगे।


    मिशन का चरणबद्ध क्रियान्वयन और भविष्य की रूपरेखा:

    वर्ष 2026-27: वर्तमान एआई पहलों का एकीकरण और आधारभूत तैयारी।
    वर्ष 2027-28: सफल मॉडल्स को विभिन्न सरकारी विभागों में व्यापक स्तर पर लागू करना।
    वर्ष 2028 से: एआई को शासन की एक स्थायी और संस्थागत क्षमता के रूप में स्थापित करना।


    राज्य में पहले से ही संपदा 2.0, फेस रिकग्निशन और एआई आधारित गिरदावरी जैसी प्रणालियों से भूमि और फसल संबंधी सेवाओं में सटीकता आई है। 'सुमन सखी' कार्यक्रम के जरिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की निगरानी और 'एमपी कौशल रथ' के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना इस दिशा में सफल उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' के सिद्धांत पर चलते हुए मध्यप्रदेश एआई को प्रयोगशाला से निकालकर 'पब्लिक गुड' (जनहित) के रूप में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


    #MPStateAIMission #DigitalGovernance #DrMohanYadav #ArtificialIntelligence #SmartGovernance #ViksitMadhyaPradesh #AIForGood #FutureTech #GoodGovernance #DigitalIndia

  • L-Bhopal210326043059.jpg

    साझा विकास की नई राह: मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच औद्योगिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मिली नई ऊर्जा

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, भोपाल

    जयपुर में आयोजित 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के प्रगाढ़ रिश्तों को 'जुड़वा भाइयों' जैसी संज्ञा दी। उन्होंने रेखांकित किया कि दोनों प्रदेश न केवल सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से एक-दूसरे के करीब हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी स्वाभाविक साझीदार हैं। राजस्थान की टेक्सटाइल व ज्वेलरी विशेषज्ञता और मध्यप्रदेश की कपास उत्पादन क्षमता व विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र मिलकर एक मजबूत वैश्विक मूल्य श्रृंखला का निर्माण कर सकते हैं। डॉ. यादव ने हाल ही में संपन्न राजस्थान स्थापना दिवस और गणगौर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दोनों राज्यों के बीच 'रोटी-बेटी' के पारंपरिक संबंधों के साथ-साथ अब 'पानी के संबंधों' के सूत्रपात होने की बात भी कही।


    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना को दोनों राज्यों के लिए ऐतिहासिक बताया। लगभग एक लाख करोड़ रुपये की इस महापरियोजना का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि दोनों राज्यों को मात्र पांच-पांच प्रतिशत राशि देनी होगी। इस योजना के क्रियान्वयन से सूखे क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी और सिंचाई व पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। डॉ. यादव ने राजस्थान के व्यापारियों की युक्ति-बुद्धि और संघर्षशीलता की सराहना करते हुए कहा कि उनके पास न केवल धन कमाने का कौशल है, बल्कि वे दुनिया भर में अपनी योग्यता का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश में नियमों के सरलीकरण और सुगम व्यापार के लिए आमंत्रित किया।


    मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 26 विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई नीतियां लागू हैं और जल्द ही एआई तथा स्पेस सेक्टर के लिए भी विशेष पॉलिसी लाई जाएगी। मध्यप्रदेश अब एक बिजली सरप्लस राज्य बन चुका है और दिल्ली मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी यहाँ की बिजली से संचालित हो रहे हैं। राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म, माइनिंग और दुग्ध उत्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार पीपीपी मॉडल के तहत मात्र एक रुपये की लीज पर जमीन उपलब्ध करा रही है और गौ-वंश संरक्षण के लिए अनुदान राशि को भी दोगुना किया गया है।


    निवेशकों को आकर्षित करते हुए डॉ. यादव ने बताया कि नर्मदापुरम के बाबई-मोहासा में देश का पहला रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट जोन विकसित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का 'सिंगल विंडो सिस्टम' और 'इन्वेस्ट एमपी 3.0' पोर्टल देश के बेहतरीन डिजिटल प्लेटफार्म्स में से एक है। सत्र के दौरान राजस्थान के प्रमुख उद्योगपतियों ने भी मध्यप्रदेश के सकारात्मक वातावरण और सस्ती बिजली की उपलब्धता की प्रशंसा की। इंसुलेशन एनर्जी जैसे समूहों ने राज्य में बड़े निवेश की पुष्टि की है, जिससे हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कई दिग्गज उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत मुलाकात की और उन्हें 'देश के दिल' मध्यप्रदेश में निवेश के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।



    #InvestMP #MPRajasthanSynergy #DrMohanYadav #IndustrialGrowth #ViksitBharat #RiverLinkingProject #BusinessInvestment #GreenEnergyMP #RajasthanEntrepreneurs #EconomicPartnership

  • 237119_HomePage_df6fd7ba-239a-4e81-a9c2-a94b4c80a02d.jpg

    जयपुर चाकसू में 'गुरु गोलवलकर स्वास्थ्य पखवाड़ा' का सफल आयोजन: 45 हजार से अधिक लोगों की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
     जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में ब्लॉक चाकसू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 07 मार्च से 21 मार्च 2026 तक ‘गुरु गोलवलकर स्वास्थ्य पखवाड़ा’ आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और चिकित्सा सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया।


    इस पखवाड़े के दौरान चाकसू ब्लॉक की 24 ग्राम पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय रहीं। सेवाओं के विस्तार के लिए एक उप जिला अस्पताल, सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और 21 स्वास्थ्य उप-केंद्रों को इस मुहिम से जोड़ा गया। मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने जानकारी दी कि अभियान के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, एनीमिया का उपचार और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने जैसे लक्ष्य रखे गए।


    अभियान की एक बड़ी उपलब्धि गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग रही। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निर्धारित 56,294 लोगों के लक्ष्य में से अब तक 45,370 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। डॉ. कुमावत ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन 50 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया था, जिसे स्वास्थ्य टीमों ने समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए संभावित रोगियों की पहचान और उनके उपचार की व्यवस्था भी की गई।


    #HealthAwareness #ChaksuNews #RajasthanHealth #GuruGolwalkarSwasthyaPakhwada #PublicHealth #ScreeningCamp #TBFreeIndia #HealthyRajasthan #JaipurAdmin #MedicalServices

  • 237121_HomePage_3a3502d6-209d-4456-88a0-3e09ecf5937f.jpg

    दिल्ली के दिल में राजस्थान: बीकानेर हाउस में 'राजस्थान उत्सव' के दौरान गणगौर की शाही सवारी ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
    देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस इन दिनों राजस्थानी संस्कृति के रंगों से सराबोर है। यहाँ आयोजित 11 दिवसीय 'राजस्थान उत्सव' के तहत शनिवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। 25 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में राजस्थान की समृद्ध विरासत को दिल्लीवासियों के बीच जीवंत किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजु ओमप्रकाश ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में लगभग 200 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर घड़ा और नारियल रखकर पूरे परिसर का भ्रमण किया।


    इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राजस्थान के लोक कलाकार रहे, जिन्होंने मशक वादन और कच्छी घोड़ी जैसी लुप्त होती लोक कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। ईसर और गौरी (भगवान शिव और माता पार्वती) की मूर्तियों को अत्यंत सुंदर ढंग से सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। उत्सव में शामिल सैकड़ों महिला-पुरुषों ने मंगल गीतों के साथ इस पावन पर्व का आनंद लिया। शनिवार का अवकाश होने के कारण दिल्ली के विभिन्न कोनों से बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंचे, जिन्होंने राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाया और हस्तशिल्प उत्पादों की जमकर खरीदारी की।



    गणगौर का पर्व राजस्थान की अस्मिता से जुड़ा है, जो वैवाहिक सुख और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस आध्यात्मिक उत्सव के बाद शाम को 'लोक रंग' नामक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद गफरूद्दीन मेवाती के भपंग वादन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शाम को केसरिया बालम, चरी नृत्य, रिम भवई और घूमर जैसी प्रस्तुतियों ने और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर भारत सरकार के संयुक्त सचिव अंकन चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


    #RajasthanUtsav2026 #BikanerHouse #DelhiEvents #GangaurInDelhi #RajasthanTourism #CultureOfRajasthan #Ghoomar #FolkArt #RajasthanDiwas #TraditionalIndia

  • 237125_HomePage_5457095c-5981-4d2b-8680-17a539b49094.jpg

    गुलाबी नगरी में गणगौर का शाही वैभव: लोक संस्कृति और आस्था के रंगों में सराबोर हुआ जयपुर

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
    राजस्थान की राजधानी जयपुर शनिवार को एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के चरमोत्कर्ष पर नजर आई। गणगौर महोत्सव 2026 के अवसर पर निकली भव्य शाही सवारी ने पूरे शहर को आस्था और उल्लास के अनूठे रंग में रंग दिया। शाम के वक्त सिटी पैलेस परिसर से जब माता गणगौर की पालकी प्रस्थान हुई, तो उनके दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगाड़ों की थाप और शहनाई की गूंज के साथ 'गौर माता' की जय-जयकार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।



    सवारी के पारंपरिक मार्ग, विशेष रूप से त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक, मानों पूरा शहर सड़कों पर उतर आया। स्थानीय निवासियों ने छतों और गलियारों से पुष्पवर्षा कर सवारी का आत्मीय स्वागत किया। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए न केवल जयपुरवासी, बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी मौजूद रहे, जो राजस्थान की इस जीवंत संस्कृति को अपने कैमरों में कैद करने के लिए खासे उत्साहित दिखे।



    इस शोभायात्रा की शोभा को करीब 210 लोक कलाकारों ने अपनी अद्भुत कलाकारी से बढ़ाया। कालबेलिया, कच्छी घोड़ी, गैर और घूमर जैसे नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं रावणहत्था और भपंग की पारंपरिक धुनों ने समां बांध दिया। इस साल की सवारी में 32 पारंपरिक लवाजमों का समावेश था, जिसमें सजे-धजे हाथी, ऊंटों का दस्ता और घोड़े शामिल थे। पहली बार शामिल हुए 'शंकर बैंड' की प्रस्तुति ने इस भव्यता में चार चांद लगा दिए। आधुनिक तकनीक के समन्वय से इस पूरे आयोजन का देश-विदेश में लाइव प्रसारण भी किया गया।


    महोत्सव का समापन रविवार को होने वाली 'बूढ़ी गणगौर' की शाही सवारी के साथ होगा। पर्यटन विभाग के अनुसार, यह विदाई की सवारी भी शाम 5:45 बजे सिटी पैलेस से रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए तालकटोरा पहुंचेगी। बूढ़ी गणगौर का दिन विवाहित महिलाओं के लिए सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और यह माता पार्वती की विदाई की एक भावपूर्ण अभिव्यक्ति है। जयपुर एक बार फिर इस ऐतिहासिक और भावुक परंपरा का साक्षी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।


    #Gangaur2026 #JaipurHeritage #RajasthanCulture #GangaurFestival #PinkCityJaipur #IndianTradition #RoyalRajasthan #GangaurMata #RajasthanTourism #CulturalHeritage

  • 237127_HomePage_a8ae04b2-c5ce-48a7-adf8-4f9a9be1e869.jpg

    'राजस्थान ज्ञान सभा-2083' का आगाज; राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर बोले— "मूल्य आधारित हो हमारी शिक्षा"

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।

    राजस्थान में शिक्षा के परिदृश्य पर समग्र चर्चा के लिए दो दिवसीय परिसंवाद 'राजस्थान ज्ञान सभा- 2083' शनिवार को जेईसीआरसी विश्वविद्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ। 'विकसित राजस्थान के लिए शिक्षा' विषय पर आयोजित परिसंवाद का उद्घाटन करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमारी शिक्षा मूल्य आधारित होनी चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में भी सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यही है। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार के समावेश पर जोर देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शिक्षा के विकास में भूमिका पर प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपराओं में अधिकतम सवालों के जवाब निहित हैं। राजस्थान और देश का भौतिक विकास केवल शिक्षा से ही संभव है। आयुक्त कॉलेज शिक्षा राजस्थान डॉ. ओपी बैरवा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विकास करना है।

    भविष्य आधारित विकास के लिए शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का समावेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा​​ कि कौशल व रोजगार आधारित शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। युवाओं को रोजगार की गारंटी देने के लिए कॉर्पोरेट सर्टिफिकेशन कोर्स विकसित किए जा रहे हैं।


    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख श्री सुनील सुखदेवभाई मेहता, वाईस चेयरपर्सन जेईसीआरसी विश्वविद्यालय श्री अमित अग्रवाल व प्रेसिडेंट जेईसीआरसी प्रो. विक्टर गंभीर ने भी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।


    कार्यक्रम के तहत 'राजस्थान की शिक्षा में संस्कार व्यवस्था: समाज का मौन संविधान- शिक्षा के माध्यम से सामाजिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण की भूमिका' विषयक सत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा राजस्थान कुलदीप रांका ने मनुष्य जीवन में शिक्षा के आरंभ से लेकर वर्तमान तक के परिदृश्य पर बात करते हुए कहा कि नए विकास से पूरी संस्कृति प्रभावित होती है और तकनीक के चलते आगामी दिनों में रोजमर्रा के कार्यों में मनुष्य का महत्व कम होता चला जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मूल्य आधारित शिक्षा का महत्व है और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए हमे सही फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनुभव आधारित शिक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।


    इस सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख सुनील सुखदेवभाई मेहता ने सामाजिक मूल्य एवं चरित्र निर्माण को जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि समाज के प्रति आज संवेदना कम होती जा रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि एनईपी का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से मानवों को मशीन नहीं बल्कि मनुष्य बनाना है।


    नवाचारों से बेहतर हुआ राजस्थान का शैक्षणिक परिदृश्य-

    परिसंवाद के द्वितीय सत्र में समग्र शिक्षा राजस्थान की उपायुक्त डॉ. निधि सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के नवाचारों व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की क्रियान्विति के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा अभियान चलाने वाला राजस्थान पहला राज्य है। उन्होंने निपुण राजस्थान अभियान, प्रखर अभियान, एआई आधारित सीबीए मूल्यांकन, एफएलएन गतिविधियों सहित शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए। इस सत्र में सहायक प्रोफेसर आरआईई अजमेर डॅा. गणेश दत्त व डाइट जालोर प्रिंसिपल श्री शांति लाल ने भी विषय पर व्याख्यान दिया।


     

    #RajasthanGyanSabha2083 #MadanDilawar #EducationReform #NEP2020 #ViksitRajasthan #JECRC #SkillDevelopment #EducationWithValues #DigitalEducation #शिक्षित_राजस्थान #संस्कार_युक्त_शिक्षा #ArtificialIntelligence #EmploymentGeneration #NipunRajasthan #RajasthanEducation #HigherEducationIndia

  • 237131_HomePage_727eadd3-9dea-4add-ae5f-693b8c01079e.jpg

    निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत, सरकार और जनता के बीच सेतु है मीडिया —​राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन पद्धति में सदैव विद्यमान रहा है। देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाए रखने में पत्रकारिता की अहम भूमिका रही है। पत्रकारिता समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।


    ​बिरला शनिवार को पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी पर्व के उपलक्ष में आयोजित पत्रिका की-नोट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्पूर चंद्र कुलिश ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नैतिक मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता की एक नई मिसाल स्थापित की, जो आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी है। आज भी राजस्थान पत्रिका श्री गुलाब कोठारी के नेतृत्व में उन्हीं मूल्यों के आधार पाठक को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है।



    ​लोकसभा अध्यक्ष ने भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकसभा में सदस्यों को 22 भाषा में बोलने का अवसर दिया गया। इससे जनप्रतिनिधियों का अपनी क्षेत्र की जनता के साथ जुड़ाव मजबूत हुआ। कुलिश जी ने कहा था कि जनसंख्या बोझ नहीं है। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।



    कुलिश जी का जीवन सत्य और जनसेवा को समर्पित - मुख्यमंत्री
    ​कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की ताकत है। पत्रकारिता समाज को जागरूक करने के साथ ही सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है। इसके माध्यम से उठाए गए विषयों पर न केवल सरकार का ध्यान आकर्षित होता है, बल्कि उनके समाधान का मार्ग भी प्रशस्त होता है।


    शर्मा ने कहा कि एक समय ऐसा था जब राजस्थान में सीमित समाचार पत्र होते थे और लोगों को सम्पूर्ण प्रदेश की जानकारी के लिए विशेष रूप से समाचार पत्र पढ़ने का इंतजार रहता था। उस दौर में श्रद्धेय कुलिश जी ने सत्य, निर्भयता और जनसेवा के प्रति अपने जीवन को समर्पित कर समाज और राष्ट्र के महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से पटल पर रखा। गुलाब कोठारी भी इन मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।


    ​राजस्थान मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ मीडिया और पत्रकारिता के स्वरूप में परिवर्तन आया है। ऐसे समय में जनसरोकार एवं निष्पक्षता के मूल्यों पर अड़िग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने 1975 के आपातकाल के समय का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन दौर में भी पत्रकारों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और उसे जीवित रखा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों और वरिष्ठ पत्रकारों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
    ​कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि कर्पूर चंद्र कुलिश ने अपनी पत्रकारिता की यात्रा टोंक से प्रारम्भ की। उस दौर की कठिन चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी कुलिश जी ने पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाने का बड़ा कार्य किया। राजस्थान पत्रिका ने जनहित को ध्यान रखते हुए ईमानदारी और सहजता से पत्रकारिता की है। उन्होंने कहा कि कुलिश जी ने पत्रकारिता के बाद जनहित के कार्य किए हैं।


    ​इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी, पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी सहित मंत्रीगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

     

    #OmBirla #BhajanlalSharma #DrMohanYadav #RajasthanPatrika #KarpurChandraKulish #JournalismEthics #Democracy #PatrikaKeynote #CentenaryCelebration #DanikKhabar

  • 237124_HomePage_3ce4bd55-cbd9-47c1-a035-29663ec11a47.jpg

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आह्वान: "क्लीन अजमेर-ग्रीन अजमेर" के लिए छोड़ें पॉलिथीन

    एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभाएं।

    विधानसभा अध्यक्ष देवनानी शनिवार को सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर अभियान के शुभारंभ पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में स्वाभिमान भोज रसोई पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले।

    उन्होंने कहा कि आमजन को दैनिक दिनचर्या में कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं आमजन को पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करें।
    इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य सुनील माथुर ने कहा कि आमजन को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पॉलिथीन का उपयोग बन्द नहीं किया गया तो भविष्य में परिणाम घातक होंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. मनीराम कुमार डॉ. सुनील माथुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में आम जन को पॉलिथीन मुक्त अजमेर बनाने के लिए जागरुक कर एक हजार कपड़े के थैले वितरित किए गए।

    #Ajmer #CleanAjmerGreenAjmer #VasudevDevnani #PolytheneFreeAjmer #RajasthanAssembly #EcoFriendly #SwachhBharat #JawaharFoundation #EnvironmentProtection #DanikKhabar

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर : आज 22 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    तमिलनाडु में एनडीए की बड़ी चुनावी रणनीति:

    टीटीवी दिनाकरन ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; डीएमके सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प, सीट शेयरिंग पर चेन्नई में होगा अंतिम फैसला।

    हवाई सफर होगा महंगा:

    23 मार्च से घरेलू उड़ानों पर लगा 'फेयर कैप' हटेगा; सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने विमान कंपनियों को दी मांग के अनुसार किराया तय करने की छूट।

    धार्मिक संपदा का महाकुंभ:

    भारत के टॉप 10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति; तिरुपति बालाजी ₹3.38 लाख करोड़ के साथ दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल बना।

    USCIRF की विवादित रिपोर्ट पर भारत के 275 दिग्गजों का पलटवार:

    RSS पर बैन के सुझाव को बताया पक्षपाती और एजेंडा आधारित; पूर्व जजों और सैन्य अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जताया कड़ा विरोध।

    न्यायिक क्षेत्र में नारी शक्ति:

    चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कानूनी पेशे में महिलाओं के लिए "औपचारिक समानता" को हकीकत में बदलने पर दिया जोर; न्यायपालिका में समावेशी बदलाव की वकालत।

    ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम:

    होर्मुज जलडमरूमध्य न खोलने पर पावर प्लांट्स को 'तबाह' करने की चेतावनी; राष्ट्रपति बोले—"सबसे बड़े प्लांट से करेंगे हमले की शुरुआत।"

    ईरान का ऐतिहासिक दावा:

    'अदृश्य' अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को स्वदेशी 'मजीद' एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया; थर्मल इंफ्रारेड तकनीक से तोड़ा रडार को चकमा देने वाला सुरक्षा चक्र।

    अफगानिस्तान में 24 घंटे में दो बार डोली धरती:

    शनिवार देर रात आया 4.6 तीव्रता का भूकंप, सुबह भी महसूस हुए थे 4.5 के झटके; हिंदू कुश क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव से बढ़ा खतरा।

    दिल्ली में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:

    सभी जिला अदालतों में होगा लंबित मामलों का निपटारा; DSLSA के जरिए आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का आम जनता को मिला सुनहरा अवसर।

    दिल्ली पर्यटन पर संकट:

    अतिक्रमण और पार्किंग की कमी से जूझते मुख्य आकर्षण; होटल व्यवसायियों और ट्रांसपोर्टर्स ने आगामी बजट में बुनियादी सुविधाओं के समाधान की लगाई गुहार।

    दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला:

    पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण के लिए ₹3,700 करोड़ की बकाया राशि को दी मंजूरी; 2025-26 में ₹500 करोड़ की पहली किस्त होगी जारी।

    कुरुक्षेत्र के तीन युवकों को उज्बेकिस्तान में बनाकर बंधक;

    किडनैपर्स ने हाथ-पांव बांधकर किया टॉर्चर और जान से मारने की दी धमकी।’

    गुरुग्राम के कादीपुर में इंस्टामार्ट स्टोर के पास घर में भीषण आग:

    जान बचाने के लिए छत से कूदे लोग; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो।

    हरियाणा कांग्रेस में घमासान:

    राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी; पार्टी में बगावत के सुर तेज, हाईकमान के सामने एकजुटता की बड़ी चुनौती।

    विधानसभा अध्यक्ष की माता की रस्म क्रिया आज:

    करनाल के कुटेल में शांति पाठ और ब्रह्मभोज; उमड़ेंगे राजनीतिक और सामाजिक दिग्गज।

    रेलवे गार्ड्स का भारी रोष:

    रनिंग अलाउंस में मात्र 14% की वृद्धि को बताया 'अपमानजनक'; ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल ने भेदभाव के खिलाफ देशभर में दी बड़े आंदोलन की चेतावनी।

    अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

    विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी करने वाला शातिर अंतरराज्यीय कबूतरबाज गिरफ्तार; युवक को झांसा देकर हड़पी थी मोटी रकम।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



    नमस्कार।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    22/03/26

    आज 22 मार्च का इतिहास

    आज 22 मार्च का इतिहास

    1890 - रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।

    1894 - चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ।

    1942 - सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।

    1947 - लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।

    1964 - कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन हुआ।

    1969 - भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन हुआ।

    1977 - आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।

    1993 - पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।

    1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।

    1999 - भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार, जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।

    2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।

    2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

    2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।

    2010-केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में आज के दिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का ऐलान किया था।

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर : आज 21 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर चर्चा:

    क्षेत्रीय बुनियादी ढांचों पर हमलों की कड़ी निंदा; वैश्विक आपूर्ति और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए जताई बड़ी चिंता।

    चुनाव 2026:

    भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट; विजयन ने राहुल को बताया 'बी-टीम', बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर बने 19 ट्रिब्यूनल, 4 मई को आएंगे सभी राज्यों के नतीजे।

    सुप्रीम कोर्ट की सोशल मीडिया पर पुलिस को कड़ी फटकार:

    आरोपियों के वीडियो-फोटो वायरल करने से निष्पक्ष ट्रायल पर पड़ता है बुरा असर; सीजेआई बोले—डिजिटल मीडिया से व्यक्ति की गरिमा न हो तार-तार।

    जंग के साये में 'काली ईद':

    शिया समुदाय ने बांधी काली पट्टी, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी; अजमेर दरगाह में खुला जन्नती दरवाजा, गम और इबादत के साथ मनाई जा रही ईद।

    मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की ट्रक से कुचलकर मौत:

    गोवंश तस्करी के शक में पीछा करते हुए हुआ हादसा; गुस्साए समर्थकों ने हाईवे जाम कर हत्यारों के एनकाउंटर की उठाई मांग।

    पाकिस्तानी सेना प्रमुख की शिया धर्मगुरुओं को विवादित नसीहत:

    मुनीर बोले—'ईरान से प्यार है तो वहां चले जाएं'; समुदाय ने बयान को बताया अपमानजनक और देशभक्ति पर बड़ा हमला।

    ईरान-इजराइल जंग का 22वां दिन:

    अमेरिका और इजराइल ने नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर किया हवाई हमला; तसनीम न्यूज के मुताबिक रेडियोएक्टिव रिसाव का खतरा नहीं, स्थानीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित।

    60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद में ईद की नमाज पर पाबंदी:

    जंग के साये में यरुशलम से लेकर खाड़ी देशों तक फीकी रही रौनक; खुले मैदानों में नमाज पर भी रोक।

    'दिल्ली के गौरव' सम्मान समारोह:

    सीएम रेखा गुप्ता ने UPSC अचीवर्स को किया सम्मानित; राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए युवाओं को किया प्रेरित, परिवारों के त्याग की सराहना।

    कुवैत जॉब स्कैम:

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी सूरज श्रीवास्तव को दी जमानत; 431 लोगों से ठगी के मामले में 50 हजार के मुचलके पर रिहाई, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी।

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा हाईटेक:

    भीड़ प्रबंधन के लिए QR कोड एंट्री और चप्पे-चप्पे पर AI कैमरों से होगी निगरानी; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश।

    हरियाणा राजस्व विभाग का डिजिटल कायाकल्प:

    सीएम नायब सैनी ने 4,156 स्मार्ट टैबलेट की खरीद को दी मंजूरी; अब पटवारी और कानूनगो फील्ड से ही करेंगे रीयल-टाइम ऑनलाइन काम।

    भारत-अफ्रीका साझेदारी:

    सीएम नायब सैनी ने नई दिल्ली में 'हार्ट टू हार्ट' रिश्तों पर दिया जोर; कृषि, डेयरी और आधुनिक तकनीक साझा कर अफ्रीकी देशों के साथ विकास की रफ्तार बढ़ाएगा हरियाणा।

    अर्जुन चौटाला का राज्यसभा चुनाव पर बड़ा आरोप:

    'खुला बाजार' लगाकर खरीदे गए विधायक; इनेलो नेता बोले—हम बिकाऊ नहीं, इसलिए वोटिंग से बनाई दूरी, इशारों में तय हुए दाम।

    हरियाणा में बारिश के बाद कोहरे का कहर:

    पानीपत-सोनीपत हाईवे पर जीरो विजिबिलिटी से टकराए दर्जनों वाहन; हादसे में 10 लोग घायल, NH-44 पर 4 घंटे लगा रहा भीषण जाम।

    हरियाणा बोर्ड 9वीं-10वीं के नियमों में बदलाव:

    अब 7 विषयों की होगी पढ़ाई, 'बेस्ट सिक्स' फॉर्मूले से बनेगा रिजल्ट; छात्रों का तनाव घटाने को लागू किया नया त्रि-भाषाई सिस्टम।

    अम्बाला में डिजिटल जनगणना का फील्ड ट्रायल संपन्न:

    34 मास्टर ट्रेनर्स ने मोबाइल ऐप से डेटा दर्ज करना सीखा; 1 मई से 1,943 प्रगणक घर-घर जाकर शुरू करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य।

    अम्बाला बीएसएनएल टेलीफोन अदालत 25 मार्च को:

    महाप्रबंधक करेंगे भारी बिल और इंटरनेट शिकायतों का मौके पर निपटारा; लंबित विवादों के समाधान के लिए खुला दरबार आयोजित।

    अम्बाला कृषि विज्ञान केंद्र में प्याज-लहसुन प्रशिक्षण संपन्न:

    डॉ. उपासना सिंह ने उन्नत खेती से आय बढ़ाने का दिया मंत्र; 50 किसानों को मिलीं नि:शुल्क किचन गार्डन किट और आधुनिक तकनीक की जानकारी।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief

  • Untitled-1.jpg

    धुरंधर-2 फिल्म में "शेर-ए-बलूच रणवीर सिंह" के एंट्री अरेबियन सांग "Didi" ने ताजा की 34 वर्ष पुरानी यादे

    आरएस अनेजा, 21 मार्च नई दिल्ली - हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर “धुरंधर 2” फिल्म आए दिन नए रिकार्ड ध्वस्त कर रही है। मुख्य किरदार रणवीर सिंह का एंट्री ट्रैक 'शेर-ए-बलोच' में 'Didi' नाम का एक अरेबियन गाना है जबकि इससे पहले पहली धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के Flipperachi का 'FA9LA' गाना दिखाया गया था जिसने सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म के दोनों गाने वाहवाही लूट रहे हैं।

    पहली फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'शेर-ए-बलूच' वाला अंदाज आज भी सिनेमा प्रेमियों के जेहन में ताजा है। बहरीनी कलाकार फ्लिपराची के सुपरहिट ट्रैक 'FA9LA' पर उनकी वह जादुई एंट्री और बलूच कैंप में अचानक किया गया उनका डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था लेकिन अब दूसरे पार्ट में कहानी अक्षय से सीधे रणवीर सिंह पर पहुंच गई है।

    'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का किरदार 'रहमान डकैत' खत्म हो चुका है, और अब सत्ता की कमान रणवीर सिंह के हाथों में है। रणवीर का किरदार 'जसकीरत सिंह रंगी' (जिसे हमजा अली मजारी के नाम से भी जाना जाता है) अब नया 'शेर-ए-बलूच' बनकर पर्दे पर तहलका मचा रहे हैं। उनकी एंट्री का दृश्य बिल्कुल अक्षय खन्ना की याद दिलाता है, लेकिन इस बार म्यूजिक और तेवर दोनों ही एकदम अलग है।

    "Didi" गाना पहली बार 1990 के दशक की शुरुआत में सुना गया, इसने कई रूप देखे हैं: क्लबों में, शादियों में, रेडियो स्टेशनों पर, और अब, "धुरंधर 2" में यह गाना प्रचलित हो रहा है। यह अरेबियान गाना Khaled—जिन्हें अक्सर Cheb Khaled के नाम से जाना जाता है—सिर्फ़ "Didi" के गायक ही नहीं हैं; वह ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अल्जीरियाई राई (raï) संगीत को स्थानीय सड़कों से उठाकर वैश्विक मंचों तक पहुँचाया। और 2026 में, उनकी आवाज़ को एक बार फिर सिनेमाई प्रासंगिकता मिली है। 1992 में रिलीज़ हुआ "Didi" गाने ने पूरे यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया के कुछ हिस्सों में चार्ट्स पर अपनी जगह बनाई। फ़्रांस में, इसने Top 10 में जगह बनाकर बाधाओं को तोड़ा—जो उस समय अल्जीरियाई अरबी में गाए गए किसी गाने के लिए एक असाधारण उपलब्धि थी।

    Aditya Dhar की फ़िल्म "Dhurandhar: The Revenge" में, "Didi" की वापसी होती है—लेकिन पुरानी यादों के तौर पर नहीं। यह एक मकसद के साथ आता है। फ़िल्म के एंड क्रेडिट्स में "Didi – Sher E Baloch" नाम से दिखाया गया इसका नया रूप, एक नाटकीय दृश्य के दौरान बजता है, जहाँ Ranveer Singh के किरदार का स्वागत एक बलूच समूह द्वारा किया जाता है। यह पल भव्य, बहुआयामी और जान-बूझकर नाटकीय बनाया गया है।

    #SherEBaloch #RanveerSingh #Didi #Dhurandhar2 #ArabianSong #MusicMemories #BollywoodNostalgia #ThrowbackMusic #34Years #IndianCinema #MovieMagic #SongRemake #CulturalHeritage #EternalHits #FilmConnection #NostalgicVibes #MusicFromThePast #IconicSongs #BollywoodForever #CelebratingMusic

  • Untitled-1.jpg
    21/03/26 |

    सीमाओं से परे युद्ध: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी ‘नए भारत’ के युवाओं को आधुनिक चुनौतियों से लड़ने की नई दृष्टि

    आरएस अनेजा, 21 मार्च नई दिल्ली - “आज के ज़माने की लड़ाई सीमाओं से परे है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा में आर्थिक, डिजिटल, ऊर्जा और यहाँ तक कि खाद्य सुरक्षा भी शामिल है,” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा। उन्होंने एक मज़बूत सेना की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जिसे ऐसे तैयार नागरिक समर्थन दें जो किसी भी हालात में देश की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो सकें।

    21 मार्च, 2026 को उत्तराखंड के सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल के स्थापना दिवस समारोह और हीरक जयंती (Diamond Jubilee) के मौके पर वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि संघर्षों का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। आज किसी भी देश को आर्थिक, साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध के ज़रिए कमज़ोर किया जा सकता है, जिसके लिए हर नागरिक को हर समय सतर्क और तैयार रहने की ज़रूरत है।

    जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार रक्षा बलों को खास हथियारों और तकनीकों से लैस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, वहीं रक्षा मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नागरिकों, खासकर युवाओं को, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के ज़रिए मानसिक मज़बूती और बौद्धिक स्पष्टता विकसित करने की ज़रूरत है, ताकि वे देश को किसी भी स्थिति से निपटने में मदद कर सकें। VUCA (अस्थिर, अनिश्चित, जटिल और अस्पष्ट) की अवधारणा का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे आधुनिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अपना खुद का VUCA विकसित करें - यानी Vision (दृष्टि), Understanding (समझ), Courage (साहस) और Adaptability (अनुकूलन क्षमता)।

    देश-निर्माण के लिए ज़रूरी मूल्यों को ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं तक पहुँचाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल ही में देश भर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का फ़ैसला लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि एक और पहल के तहत नेशनल कैडेट कोर (NCC) में सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। “पहले NCC में 17 लाख कैडेट्स को शामिल करने की क्षमता थी; अब इसे बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया है,” उन्होंने कहा।

    रक्षा मंत्री ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों के दाखिले के फ़ैसले को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताया, जो देश की 'नारी शक्ति' को और मज़बूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये लड़कियाँ 'नारी शक्ति' की मशाल बनेंगी और अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूएँगी। सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल द्वारा राष्ट्र की सेवा में 60 वर्ष पूरे करने के अवसर पर छात्रों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए, राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र अनुशासन और समर्पण के उच्चतम मानकों को बनाए रखना जारी रखेंगे, जिससे उनके परिवारों, संस्थान और राष्ट्र को गौरव प्राप्त होगा।

    "दशकों के दौरान, इस स्कूल ने 800 से अधिक छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में और 2,000 से अधिक उम्मीदवारों को संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) और वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) जैसी विभिन्न प्रवेश योजनाओं के माध्यम से सशस्त्र बलों में भेजा है।" उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान ऐसे नेताओं को तैयार करना जारी रखेगा जो राष्ट्र-निर्माण में सार्थक योगदान देंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, जिनमें पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. कटियार भी शामिल हैं, छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

    #WarBeyondBorders #RajnathSingh #NewIndia #YouthEmpowerment #DefenceMinister #ModernChallenges #VisionForYouth #NationalSecurity #FutureLeaders #IndianDefence #StrategicInitiatives #YouthLeadership #InnovateToCombat #EmpoweringGenerations #GlobalChallenges #YouthInDefence #NextGenIndia #DefencePolicy #InspirationForYouth

  • Untitled-1.jpg

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नागपुर में 29वें 'भारतीय युवा संसद' सत्र को किया संबोधित

    आरएस अनेजा, 21 मार्च नई दिल्ली - भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में महर्षि व्यास सभागार में भारतीय युवा संसद के 29वें राष्ट्रीय सत्र को संबोधित किया। यह सत्र "भारतीय भाषाएँ और विकसित भारत–2047" विषय पर आधारित है।

    नागपुर के महत्व का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह शहर राष्ट्रीय चेतना में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जन्मस्थान है, जिसकी स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में की थी। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी पहल से राष्ट्रीय सेवा को समर्पित एक विशाल आंदोलन तक इस संगठन की यात्रा "राष्ट्र प्रथम" की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

    दो दशकों से अधिक समय से किए जा रहे कार्यों के लिए भारतीय युवा संसद राष्ट्रीय ट्रस्ट की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि इस संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना को मजबूती मिली है।

    "भारतीय भाषाएँ और विकसित भारत–2047" विषय पर बोलते हुए, उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की भाषाई विविधता उसकी एक बड़ी ताकत है, और कहा कि जब हम अपनी मातृभाषा में बोलते हैं, तो हम "क्षेत्रीय" नहीं, बल्कि "मौलिक" होते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हर भाषा की अपनी एक विरासत होती है और ये सभी मिलकर राष्ट्र की सांस्कृतिक समरसता का निर्माण करती हैं। उन्होंने भारत के संविधान को कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के हालिया प्रयासों का भी उल्लेख किया और कहा कि भाषाई विविधता को बढ़ावा देना और उसका संरक्षण करना राष्ट्रीय विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि 2047 तक "विकसित भारत" का लक्ष्य उधार के विचारों के माध्यम से प्राप्त नहीं किया जा सकता; इसके लिए भारत को अपनी जड़ों से जुड़कर नवाचार करना होगा, अपनी मूल भाषाओं और लिपियों में चिंतन करना होगा, और अपनी सभ्यतागत पहचान पर पूर्ण विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना होगा।

    उन्होंने संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की भूमिका की भी सराहना की, और कहा कि संस्कृत कई भारतीय भाषाओं को आपस में जोड़ती है तथा भारत की ज्ञान-परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, और आज के युवा ही वह "अमृत पीढ़ी" हैं जो 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में उभरते हुए देखेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह युवा संसद इस राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में अपना सार्थक योगदान देगी। इससे पहले दिन में, उपराष्ट्रपति ने नागपुर स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की समाधि (स्मारक) पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा; महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले; समाज सेवी डॉ. कृष्ण गोपाल; केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी; इंडियन यूथ पार्लियामेंट के राष्ट्रीय संयोजक श्री आशुतोष जोशी; और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ पूरे देश से बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • Photo--2.jpg
    21/03/26 |

    अंबाला में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स ने फील्ड ट्रायल के साथ पूरा किया प्रशिक्षण, 1 मई से शुरू होगा महाअभियान; देखें क्या है पूरी योजना

    अंबाला, 21 मार्च (अभी) : आगामी जनगणना-2027 के पहले चरण (मकान सूचीकरण) को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिले के सभी 34 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के आखिरी दिन इन ट्रेनर्स ने फील्ड ट्रायल किया, ताकि वे प्रगणकों (Enumerators) और सुपरवाइजरों को जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और तकनीकी बारीकियों के बारे में बेहतर ढंग से प्रशिक्षित कर सकें।



    तकनीकी रूप से हाईटेक होगी इस बार की जनगणना जिलाधीश अजय सिंह तोमर (IAS) के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बताया गया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। सभी प्रगणक 'मोबाइल ऐप' के माध्यम से घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे, जिससे आंकड़े वास्तविक समय (Real-time) में प्राप्त होते रहेंगे। जिले में यह मुख्य कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें कुल 1943 प्रगणक और 323 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। इसमें नगर निगम अंबाला के कर्मचारी भी अपनी सेवाएं देंगे।


    6 अप्रैल से शुरू होगा प्रगणकों का प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब अगला चरण प्रगणकों और सुपरवाइजरों को तैयार करना है। जिला समन्वय अधिकारी विकास बजाज ने बताया कि इन 2266 कर्मियों का प्रशिक्षण 6 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक 'चार्ज स्तर' पर आयोजित किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर श्रीमती रक्षा देवी और डॉ. दर्शन लाल द्वारा प्रशिक्षित ये 34 फील्ड ट्रेनर ही अब जिले के सभी प्रगणकों को तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी देंगे।


    गोपनीय रहेंगे आंकड़े, लापरवाही पर होगी कार्रवाई प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत यह एक अनिवार्य राष्ट्रीय कार्य है और कोई भी कर्मचारी इस ड्यूटी से इनकार नहीं कर सकता। जनगणना के दौरान जुटाई गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं और इन्हें सूचना के अधिकार (RTI) के तहत भी साझा नहीं किया जा सकता। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इस समयबद्ध कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि देश की भविष्य की योजनाओं का आधार यही आंकड़े होते हैं।


    प्रशासन ने जनता के पैसे के सदुपयोग पर जोर देते हुए सभी ट्रेनर्स से अपील की कि वे पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण लें और फील्ड स्टाफ के निरंतर संपर्क में रहें, ताकि गणना कार्य में कोई त्रुटि न रहे।



    #AmbalaNews #Census2027 #DigitalIndia #HaryanaGovernment #CensusTraining #AmbalaAdministration #NationalDuty #SmartGovernance #BreakingNewsAmbala #DanikKhabar

  • 237103_Image_872319e2-a570-4d23-9658-29734482a8b6.jpg

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गिरिराज महाराज की लगाई परिक्रमा

    एन.एस.बाछल, 21 मार्च, जयपुर।

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नें शनिवार को गिरिराज महाराज की परिक्रमा  की। उनका उत्तरप्रदेश से राजस्थान पहुंचने पर जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह डेढ़म ने स्वागत किया।

    राष्ट्रपति के राजस्थान सीमा में पंहुचने पर ब्रज के प्रसिद्ध मयूर लोकनृत्य कलाकारों के दल ने भव्य प्रस्तुति देकर स्वागत किया। राष्ट्रपति नें राजस्थान सीमा में प्रवेश कर पैदल परिक्रमा की तथा लोक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से प्रफुल्लित दिखाई दी।

    उन्होने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और उनके साथ फोटो खिचवायें। इस अवसर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई, जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुलसिह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Pic(2)(1)DSTX.jpg

    नीले समंदर का नया शिकारी: नौसेना के बेड़े में शामिल होने को तैयार 'INS तारागिरी'

    आरएस अनेजा, 21 मार्च नई दिल्ली - भारत की समुद्री संप्रभुता के लिए एक निर्णायक क्षण को चिह्नित करने वाले एक समारोह में, भारतीय नौसेना 03 अप्रैल 2026 को अपने नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट, 'तारागिरी' (F41) को कमीशन करने की तैयारी कर रही है।

    विशाखापत्तनम में होने वाला यह समारोह, जिसकी अध्यक्षता माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, राष्ट्र के पूरी तरह से आत्मनिर्भर नौसैनिक शक्ति बनने की दिशा में की गई यात्रा का एक सशक्त प्रमाण होगा।

    प्रोजेक्ट 17A श्रेणी के चौथे शक्तिशाली प्लेटफॉर्म के रूप में, 'तारागिरी' केवल एक जहाज नहीं है; यह 'मेक इन इंडिया' की भावना और हमारे स्वदेशी शिपयार्डों की परिष्कृत इंजीनियरिंग क्षमताओं का 6,670 टन का एक साकार रूप है।

    मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित, यह फ्रिगेट पिछली डिज़ाइनों की तुलना में एक पीढ़ीगत छलांग का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी बनावट अधिक सुव्यवस्थित है और इसका 'रडार क्रॉस-सेक्शन' (RCS) काफी कम है, जिससे यह अत्यंत घातक 'स्टेल्थ' (छिपकर वार करने की क्षमता) के साथ काम कर सकता है।

    75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ, यह जहाज एक ऐसे घरेलू औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की परिपक्वता को उजागर करता है, जिसमें अब 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) शामिल हैं। ये उद्यम भारत सरकार की 'आत्मनिर्भरता' पहलों में योगदान देते हुए, हजारों भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करते हैं।

    'कंबाइंड डीज़ल या गैस' (CODOG) प्रणोदन संयंत्र द्वारा संचालित, 'तारागिरी' को 'उच्च गति – उच्च सहनशक्ति' (High-Speed ​​– High Endurance) की बहुमुखी प्रतिभा और बहु-आयामी समुद्री अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। जहाज का हथियार तंत्र विश्व-स्तरीय है, जिसमें सुपरसोनिक 'सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें', 'मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें' और एक विशेष 'पनडुब्बी-रोधी युद्ध' (ASW) प्रणाली शामिल है।

    ये सभी प्रणालियाँ एक अत्याधुनिक 'कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम' के माध्यम से निर्बाध रूप से एकीकृत हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि चालक दल खतरों का जवाब अत्यंत सटीक और त्वरित गति से दे सके।

    समुद्रों के एक प्रमुख शिकारी के रूप में अपनी भूमिका से परे, 'तारागिरी' को आधुनिक कूटनीति और मानवीय संकटों की जटिलताओं से निपटने के लिए भी तैयार किया गया है। इसकी लचीली मिशन प्रोफ़ाइल इसे उच्च-तीव्रता वाले युद्ध अभियानों से लेकर 'मानवीय सहायता और आपदा राहत' (HADR) कार्यों तक—हर प्रकार की स्थिति के लिए आदर्श बनाती है।

    भारतीय नौसेना एक युद्ध-तैयार, सुसंगत, विश्वसनीय और 'आत्मनिर्भर' शक्ति के रूप में लगातार विकसित हो रही है। यह एक ऐसे 'विकसित और समृद्ध भारत' के लिए समुद्रों की सुरक्षा करती है, जिसकी रक्षा भारतीयों द्वारा डिज़ाइन किए गए, भारतीयों द्वारा निर्मित और भारतीयों द्वारा ही संचालित जहाजों के बेड़े द्वारा की जाती है। तारागिरी, बढ़ती समुद्री शक्ति के एक प्रकाश-स्तंभ और हमारी समुद्री सीमाओं के एक अभेद्य प्रहरी के रूप में, एक उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार खड़ी है।

    #INSCharagiri #BlueOcean #NavalFleet #NavalStrength #DefenceInnovation #IndianNavy #ShipLaunch #CoastalSecurity #MaritimeDefense #NewHunter #NavalEngineering #IndiaDefense #OceanWarriors #FutureReady #Aerospace #MilitaryPower #NavyLife #Seapower #TechnologyInDefense #Shipbuilders

  • WhatsApp Image 2026-03-21 at 1.36.17 PM.jpg

    दिल्ली: पुलिस गश्त के दौरान पकड़ा गया शातिर अपराधी रवि उर्फ टोटो, चोरी की स्कूटी और बटनदार चाकू बरामद

    नई दिल्ली, 21 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अशोक विहार थाना क्षेत्र में गश्त कर रही टीम ने एक शातिर और इलाके से तड़ीपार (Externed) अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 30 वर्षीय रवि उर्फ टोटो के रूप में हुई है, जो वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया (WPIA) का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की स्कूटी और एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से केशव पुरम इलाके से चोरी हुई स्कूटी का मामला भी सुलझ गया है।


    यह कार्रवाई 19 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे हुई, जब डब्ल्यूपीआईए (WPIA) चौकी की पुलिस टीम बी-ब्लॉक में गश्त कर रही थी। फैक्ट्री के पास स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गैरकानूनी चाकू बरामद हुआ और वह स्कूटी के वैध दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि स्कूटी केशव पुरम थाने के इलाके से चोरी की गई थी, जिसकी ई-एफआईआर पहले ही दर्ज थी।


    पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी रवि उर्फ टोटो एक आदतन अपराधी है और अशोक विहार थाने का घोषित 'बैड कैरेक्टर' (BC) है। उसे दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत इलाके से बाहर (तड़ीपार) रहने का आदेश दिया गया था, जिसका उल्लंघन कर वह दिल्ली में घूम रहा था। आरोपी ने कबूल किया कि वह इलाके में स्नैचिंग (झपटमारी) की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। रवि के खिलाफ पहले से ही स्नैचिंग, चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 20 मामले दर्ज हैं।


    डीसीपी आकांक्षा यादव (IPS) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और तड़ीपार आदेश के उल्लंघन (दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 53/116) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सफल ऑपरेशन को एसीपी आकाश रावत और एसएचओ प्रमोद कुमार की देखरेख में एसआई रोहित, हवलदार पवन, अश्विनी, राहुल हुड्डा और विजेंद्र की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हाल के दिनों में उसने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।


    #DelhiPolice #AshokVihar #CrimeUpdate #Arrested #DelhiNews #PoliceAction #NorthWestDelhi #SafetyFirst #LawAndOrder #DanikKhabar 

  • TN5-Bhopal200326111033.jpg

    व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा सभी क्षेत्रों में सिंधी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 21 मार्च, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर आगे बढ़ रही है। हर समुदाय की परंपराओं और संस्कृति को सम्मान देना और सभी को समान अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। चाहे व्यापार हो, शिक्षा हो या समाज सेवा, सिंधी समाज ने अपने परिश्रम समर्पण और सकारात्मक सोच से समाज को नई दिशा देते हुए प्रदेश और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री निवास में सिंधी समाज की विशेष पंचायत आयोजित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंधी समाज के नववर्ष के रूप में मनाये जाने वाले भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड के अवसर पर रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज बंधुओं को पर्व की मंगलकामनाएं दीं। विधायक भगवान दास सबनानी तथा सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रतिनिधि कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भजन और सांगीतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चेटीचंड नव वर्ष के आरंभ का प्रतीक होने के साथ आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतिबिंब है। यह पर्व हमें भगवान झूलेलाल की शिक्षाओं के अनुरूप सद्भाव, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधी समाज ने संघर्ष और कठिनतम परिस्थितियों में स्वयं को पुनः स्थापित करने के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। लगभग 1200 वर्ष पहले राजा दाहिर द्वारा विधर्मियों से धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए किया गया योगदान इतिहास में दर्ज है। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश विभाजन की कठिनाइयों का भी सिंधी समाज ने दृढ़ता और साहस के साथ सामना किया तथा संघर्ष कर पुन: स्वयं को स्थापित कर अपनी पहचान बनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद हेमू कालानी का स्मरण किया और भारतीय राजनीति में श्री लालकृष्ण आडवानी के योगदान की सराहना की।

    विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आम आदमी की समस्याओं की प्रति संवेदनशील हैं। उनके नेतृत्व में व्यापार, उद्योग, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है और प्रदेशवासियों को इसका लाभ भी मिल रहा है। कार्यक्रम में महापौर मालती राय सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • WhatsApp Image 2026-03-21 at 1.02.57 PM.jpg
    21/03/26 |

    डलहौजी में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, जालंधर के दो युवाओं की मौत, 4 गंभीर घायल

    हिमाचल प्रदेश/डलहौजी, 21 मार्च (अन्‍नू):  हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के करेलनू क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें पंजाब के जालंधर से आए दो पर्यटकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।



    बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुए सभी छह पर्यटक जालंधर के एक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं और छुट्टियां बिताने के लिए डलहौजी आए हुए थे। देर रात हुए इस हादसे में एक युवक और एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।



    अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जबकि दो अन्य का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



    शुरुआती तौर पर अंधेरा और गहरी खाई हादसे का मुख्य कारण माने जा रहे हैं, हालांकि पुलिस तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। जालंधर में उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।



    #DalhousieNews #RoadAccident #HimachalPradesh #JalandharUpdate #TravelSafety #ChambaNews #BreakingNews #HillStationAccident #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-21 at 12.57.30 PM.jpg
    21/03/26 |

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निजी भूमि पर खैर के पेड़ काटने से रोकने वाले वन विभाग के आदेश को किया रद्द

    हिमाचल प्रदेश, 21 मार्च (अन्‍नू): हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ऊना जिले के मंडल वन अधिकारी (DFO) के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें निजी मालिकाना हक वाली भूमि पर सूखे और गिरे हुए खैर के पेड़ों को काटने की अनुमति देने से मना कर दिया गया था। न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की एकल पीठ ने कुलवंत सिंह और अन्य याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनने के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि भूमि का मालिकाना हक और उस पर कब्जा पूरी तरह स्पष्ट है, तो वन विभाग केवल तकनीकी अड़चनों का हवाला देकर पेड़ काटने की कानूनी अनुमति को नहीं रोक सकता।



    मामले के अनुसार, याचिकाकर्ताओं ने अपनी निजी जमीन पर मौजूद सूखे खैर के पेड़ों के सीमांकन और कटान के लिए विभाग के पास आवेदन किया था। हालांकि, डीएफओ ऊना ने 17 दिसंबर 2024 को इस आवेदन को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि यह भूमि कभी राज्य सरकार के अधीन थी, इसलिए नियमों के मुताबिक यहाँ कटान की अनुमति नहीं दी जा सकती। अदालत ने जांच में पाया कि भले ही 1974 के अधिनियम के तहत यह जमीन सरकार के पास चली गई थी, लेकिन साल 2001 में हुए संशोधनों के बाद इसे वापस मालिकों के नाम कर दिया गया था। कोर्ट ने माना कि जब सरकार स्वयं जमीन वापस कर चुकी है और मालिक 1950 से पहले से उस पर काबिज हैं, तो विभाग का इनकार करना कानून सम्मत नहीं है।


    अदालत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है कि विभाग दो सप्ताह के भीतर संबंधित भूमि का दोबारा सीमांकन करे। इसके साथ ही, विभाग को उन सूखे और गिरे हुए पेड़ों की पहचान करने को कहा गया है जिन्हें काटा जाना है। हाईकोर्ट ने साफ किया कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दो सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ताओं को पेड़ काटने की औपचारिक अनुमति प्रदान कर दी जाए। इस फैसले से उन भू-स्वामियों को बड़ी राहत मिली है जो लंबे समय से वन विभाग की तकनीकी आपत्तियों के कारण अपनी ही जमीन पर सूखे पेड़ों का निस्तारण नहीं कर पा रहे थे।


    #HimachalHighCourt #UnaNews #ForestDepartment #KhairTrees #LegalUpdate #HimachalPradesh #Justice #CourtVerdict #LandOwnersRights #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-21 at 12.48.03 PM.jpg
    21/03/26 |

    यात्री ध्यान दें: दिल्ली PRS सेवाएं 26 मार्च की रात 5 घंटे के लिए रहेंगी बंद, नहीं हो सकेगी टिकट बुकिंग और पूछताछ

    नई दिल्ली, 21 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) साइट पर PNR फाइलों के कंप्रेशन कार्य के चलते आगामी 26 और 27 मार्च की मध्यरात्रि को सेवाएं अस्थायी रूप से ठप रहेंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली पीआरएस साइट 26 मार्च की रात 11:45 बजे से लेकर 27 मार्च की अल सुबह 04:45 बजे तक, यानी कुल 5 घंटों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान दिल्ली पीआरएस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।


    इस समयावधि के दौरान यात्री PNR इंक्वायरी (टिकट की स्थिति जानना), करंट रिजर्वेशन (तत्काल बुकिंग), टिकट कैंसिलेशन और चार्टिंग जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इसके अलावा, ई.डी.आर (Exceptional Data Report) और काउंटरों पर मिलने वाली पीआरएस रिपोर्ट सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी। रेलवे ने यह कदम तकनीकी सुधार और डेटा प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया है।


    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना और टिकट से जुड़े जरूरी कार्य इस समयावधि से पहले या बाद में पूरे कर लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 27 मार्च की सुबह 04:45 बजे के बाद सभी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।


    #RailwayUpdate #DelhiPRS #IndianRailways #TravelAlert #TrainTicket #PNREnquiry #RailwayNews #DelhiNews #ImportantNotice #DanikKhabar

  • Untitled-1.jpg

    जल सुरक्षा का नया संकल्प: 'विश्व जल दिवस सम्मेलन 2026' कल और भारत की बदलती तस्वीर

    आरएस अनेजा, 21 मार्च नई दिल्ली - दुनिया भर में 22 मार्च को मनाया जाने वाला 'विश्व जल दिवस' ताज़े पानी के बेहद ज़रूरी महत्व और पानी के टिकाऊ प्रबंधन की तत्काल ज़रूरत की याद दिलाता है। यह पानी की कमी, जलवायु परिवर्तन और सभी तक समान पहुँच जैसी बढ़ती चुनौतियों को उजागर करता है, साथ ही सरकारों, उद्योगों और समुदायों को आज और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। इस साल का वैश्विक विषय, "जल और लिंग," समावेशी और न्यायसंगत जल शासन की ज़रूरत पर और भी ज़्यादा ज़ोर देता है।

    कार्रवाई के इस वैश्विक आह्वान को मज़बूती देते हुए, जल शक्ति मंत्रालय 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में "जल के लिए उद्योग" विषय के तहत 'विश्व जल दिवस सम्मेलन 2026' का आयोजन करेगा। उद्घाटन सत्र केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की उपस्थिति में होगा, जिसमें सरकार और उद्योग के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

    यह सम्मेलन "संपूर्ण-सरकार" और "संपूर्ण-समाज" दृष्टिकोण के माध्यम से भारत की जल सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में विभिन्न विभागों, शिक्षा जगत और उद्योगों के बीच बढ़ते तालमेल को उजागर करता है। पानी को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संसाधन और इसके प्रबंधन में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की प्राथमिक भूमिका को पहचानते हुए, उन्हें इस अवसर को मनाने के लिए उपयुक्त गतिविधियों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

    ऐसी पहलें जन जागरूकता बढ़ा सकती हैं, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दे सकती हैं, और पानी के ज़िम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित कर सकती हैं। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जागरूकता कार्यक्रम चला सकते हैं, वर्षा जल संचयन और पुन: उपयोग जैसी बेहतरीन प्रथाओं को प्रदर्शित कर सकते हैं, पानी के उपयोग की दक्षता में सुधार के लिए उद्योगों और शहरी स्थानीय निकायों के साथ जुड़ सकते हैं, और समुदाय के नेतृत्व वाली पहलों को बढ़ावा दे सकते हैं।

    यह सम्मेलन टिकाऊ जल प्रबंधन के लिए संवाद, नवाचार और सहयोग का एक राष्ट्रीय मंच होगा, जो नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, शिक्षाविदों, स्टार्टअप्स, MSMEs और युवा नवप्रवर्तकों को एक साथ लाकर ऐसे समाधान तैयार करेगा जो बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकें और प्रौद्योगिकी पर आधारित हों।

    उद्योग को पानी के उपयोग की दक्षता, रीसाइक्लिंग, पुन: उपयोग और नवाचार के एक प्रमुख चालक के रूप में स्थापित करते हुए, यह सम्मेलन एक ऐसे बड़े बदलाव को उजागर करता है जहाँ उद्योग पानी के केवल उपयोगकर्ता होने से आगे बढ़कर पानी के संरक्षक बन रहे हैं, और ज़्यादा समझदारी भरे तथा टिकाऊ तरीकों को अपना रहे हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से 700 से ज़्यादा प्रतिनिधियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

    एक मुख्य आकर्षण 'जल शक्ति हैकाथॉन' के विजेताओं का सम्मान होगा, जिसके माध्यम से जल क्षेत्र में किए गए अभिनव और प्रभावशाली समाधानों को मान्यता दी जाएगी। राज्य सरकारें इसमें सक्रिय रूप से भाग लेंगी, विशेष रूप से जनगणना-केंद्रित सत्र में; इस सत्र में प्रमुख राष्ट्रीय जल जनगणना रिपोर्टों के पूरा होने और उनके विमोचन के अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जो डेटा-आधारित जल शासन के महत्व को रेखांकित करेगा।

    #WorldWaterDay #WaterSecurity #India2026 #WaterConference #SustainableFuture #CleanWater #WaterManagement #SaveWater #WaterCrisis #GlobalWaterChallenge #FutureOfWater #WaterForAll #SouthAsiaWater #ThinkingAhead #InnovationInWater #EnvironmentalCrisis #WaterSustainability #WaterPolicy #ClimateChangeAndWater

  • photo-collage.png (45).jpg

    मथुरा में भारी बवाल: 'फरसा वाले बाबा' की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पर पथराव और लाठीचार्ज; देखें क्या है पूरा मामला

    उत्तर प्रदेश/मथुरा, 21 मार्च (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के एक बेहद तनावपूर्ण घटनाक्रम में प्रसिद्ध गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा, जिन्हें क्षेत्र में 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था, की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बरसाना के आजनौख गांव में गौशाला चलाने वाले बाबा के बारे में उनके साथियों का दावा है कि उन्हें रात करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में गौवंश तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर बाबा अपने दो साथियों के साथ बाइक से ट्रक का पीछा करने निकले। कोसी और छाता थाना क्षेत्र के बीच जब उन्होंने ट्रक को ओवरटेक कर उसके सामने अपनी बाइक खड़ी की, तो ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



    इस घटना की खबर फैलते ही ब्रज क्षेत्र में आक्रोश की आग भड़क उठी। हजारों की संख्या में गौरक्षक और स्थानीय ग्रामीण दिल्ली-मथुरा (NH-44) हाईवे पर जमा हो गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हत्या के आरोपियों का तुरंत एनकाउंटर किया जाए। जब पुलिस प्रशासन की टीमें जाम खुलवाने पहुंचीं, तो भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 5 से 6 गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें तोड़फोड़ की। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।


    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरी घटना का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए। घटना के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बवाल वाली जगह से महज 25 किलोमीटर दूर गोवर्धन में मौजूद थीं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। गौ-रक्षकों का आरोप है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बाबा को 'शहीद' का दर्जा दिया जाए और पकड़े गए आरोपी को सार्वजनिक रूप से कड़ी सजा दी जाए।



    फिलहाल, कोसी और छाता थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। हाईवे पर लगा करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया है। समर्थकों के अनुसार,  चंद्रशेखर बाबा ब्रज में बेसहारा और घायल गायों की सेवा के लिए एक बड़ी पहचान रखते थे और हमेशा हाथ में फरसा रखने के कारण मशहूर थे। उनके समर्थकों का कहना है कि वे गौतस्करी के खिलाफ हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहते थे और इस बार भी वे गौमाता की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर निकले थे।

    फ़िलहाल पुलिस मामले में जाँच कर रही है


    #MathuraCrime #BarsanaNews #CowProtector #FarsaWaleBaba #UPPolice #YogiAdityanath #HighwayProtest #MathuraViolence #Gaurakshak #BreakingNews #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-21 at 12.11.41 PM.jpg
    21/03/26 |

    गैस सिलेंडर नहीं मिला तो लकड़ी पर बनाया मिड-डे मील, अमृतसर के स्कूल ने पेश की मिसाल

    पंजाब/अमृतसर, 21 मार्च (अन्‍नू): पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना को निर्बाध रूप से चलाने के लिए अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया जा रहा है। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से जारी सख्त निर्देशों के बाद, एलपीजी गैस की कमी से जूझ रहे स्कूलों ने अब पारंपरिक चूल्हों पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। प्रशासन का स्पष्ट आदेश है कि ईंधन की किल्लत किसी भी सूरत में बच्चों की थाली तक पहुँचने वाले पोषण में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी कड़ी में अमृतसर के इब्बण कलां स्थित सरकारी हाई स्कूल जैसे कई संस्थानों में पिछले कई दिनों से लकड़ी के ईंधन का उपयोग कर विद्यार्थियों के लिए दोपहर का भोजन तैयार किया जा रहा है।



    मिडल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, जिसका असर अब भारत में रसोई गैस की उपलब्धता पर भी दिखने लगा है। गैस सिलेंडरों की सीमित आपूर्ति के कारण स्कूलों के सामने संकट खड़ा हो गया था, लेकिन शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि गैस उपलब्ध न हो, तो स्कूल प्रबंधन लकड़ी, बिजली या अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग कर भोजन तैयार करना सुनिश्चित करें। इब्बण कलां स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार, वे रोजाना करीब 10 से 15 किलो लकड़ी का प्रबंध कर रहे हैं ताकि बच्चों के खाने की नियमितता और गुणवत्ता बनी रहे।


    सरकार द्वारा जारी ताज़ा गाइडलाइन्स में कहा गया है कि बच्चों की पढ़ाई और उनके स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर ईंधन का प्रबंध करें और जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियों को पुख्ता रखें। अमृतसर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में स्कूल प्रबंधन समितियां अब सक्रिय हो गई हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय संकट के इस दौर में भी मिड-डे मील जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर छात्र तक समय पर पहुँचता रहे।


    प्रशासन की इस मुस्तैदी और शिक्षकों के सहयोग से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गैस की कमी के बावजूद, पारंपरिक चूल्हों की मदद से बच्चों को गर्म और ताज़ा भोजन परोसा जा रहा है। शिक्षा विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है ताकि आपूर्ति सामान्य होने तक किसी भी स्कूल में रसोई बंद न होने पाए।


    #PunjabNews #MidDayMeal #EducationDepartment #LPGShortage #AlternativeEnergy #AmritsarNews #GovernmentSchools #StudentWelfare #MiddleEastCrisisImpact #DanikKhabar

  • image001ILRY.jpg
    21/03/26 |

    सीमा सुरक्षा और शिक्षा का संगम: RRU और SSB के बीच ऐतिहासिक समझौता, अब जवानों के हुनर को मिलेगी शैक्षणिक डिग्री

    आरएस अनेजा, 21 मार्च नई दिल्ली - भारत के आंतरिक सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में हाल ही में उठाए गए एक कदम के तहत, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) अकादमी ने, अपने प्रशिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर, आज विशेष सुरक्षा पाठ्यक्रमों को संबद्धता और मान्यता देने के लिए आधिकारिक तौर पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

    इस औपचारिक हस्ताक्षर समारोह का आयोजन दिल्ली स्थित SSB मुख्यालय में किया गया, जिसमें RRU के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) कल्पेश एच. वंड्रा; RRU में संबद्धता और मान्यता के डीन श्री अविनाश खरेल; और SSB के महानिदेशक (DG) श्री संजय सिंघल सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भाग लिया।

    यह रणनीतिक साझेदारी एक औपचारिक ढांचा स्थापित करती है, जिसके तहत 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान' होने के नाते RRU, SSB अकादमी में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शैक्षणिक मान्यता प्रदान करेगा। समझौते की शर्तों के अनुसार, दोनों संस्थानों ने संसाधनों के व्यापक आदान-प्रदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है, जिसमें संकाय की विशेषज्ञता, शिक्षण-अधिगम के उपकरण और विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं शामिल हैं। इस सहयोग का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित शैक्षणिक अनुसंधान और सीमा सुरक्षा बलों की व्यावहारिक तथा ज़मीनी आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटना है।

    इस कार्यक्रम के दौरान, प्रो. (डॉ.) कल्पेश एच. वंड्रा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सहयोग पहले से ही परिणाम देने लगा है; उन्होंने बताया कि RRU ने हाल ही में SSB अधिकारियों के लिए "स्मार्ट सीमा प्रबंधन" (Smart Border Management) नामक एक विशेष पाठ्यक्रम संचालित किया था। व्यावसायिक विकास के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए, RRU अपनी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और क्षेत्र-आधारित कार्यशालाओं के माध्यम से SSB कर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इस पहल से SSB के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आधुनिकीकरण होने की उम्मीद है, जिसमें सीमा निगरानी और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा।

    SSB के महानिदेशक संजय सिंघल ने बल के लिए आवश्यक शैक्षणिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की RRU की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह साझेदारी अधिकारियों के "कौशल उन्नयन और पुनर्-कौशलन" (upskilling and re-skilling) पर विशेष रूप से केंद्रित होगी, ताकि वे सीमा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा के निरंतर बदलते परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढाल सकें।

    दोनों संस्थानों की प्रतिभा-पूंजी का सदुपयोग करते हुए, इस पहल का उद्देश्य सशस्त्र सीमा बल के भीतर निरंतर व्यावसायिक विकास के लिए एक सुदृढ़ पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में स्थापित, इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिसिंग के लिए एक प्रमुख शैक्षणिक और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में कार्य करना है। यह विशेषज्ञों के एक वैश्विक नेटवर्क का उपयोग करके, एक अनुशासित ढांचे के भीतर विशेष पेशेवर शिक्षा प्रदान करता है।

    इस MoU (समझौता ज्ञापन) के अनुसरण में, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय SSB द्वारा संचालित मौजूदा और भविष्य के पाठ्यक्रमों को मान्यता प्रदान करेगा। इसके परिणामस्वरूप, RRU के 'पाठ्यक्रमों के संयुक्त प्रत्यायन और प्रमाणन दिशानिर्देशों' के आधार पर, प्रमाण पत्र/डिप्लोमा/PG डिप्लोमा/एडवांस्ड डिप्लोमा/स्नातक डिग्री/स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की जा सकती है।

    इस साझेदारी में कार्यान्वयन के लिए एक तार्किक ढांचा शामिल है:

    पाठ्यक्रम मूल्यांकन: RRU, SSB प्रतिष्ठानों में मौजूदा पाठ्यक्रम का मूल्यांकन करेगा ताकि प्रशिक्षण घंटों और सामग्री की शैक्षणिक क्रेडिट के साथ समतुल्यता निर्धारित की जा सके।

    पाठ्यक्रम संवर्धन: दोनों संस्थान, विशिष्ट डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवश्यक "अतिरिक्त क्रेडिट" की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु, अतिरिक्त पाठ्यक्रम सामग्री या सिलेबस (पाठ्यक्रम) तैयार करने में सहयोग करेंगे।

    मानकीकृत मूल्यांकन: RRU के नियमों (Statutes) द्वारा निर्धारित उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए, प्रत्येक मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम हेतु एक सुदृढ़ मूल्यांकन प्रक्रिया और ग्रेडिंग तंत्र स्थापित किया जाएगा।

    शैक्षणिक निष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए, यह साझेदारी मौजूदा और अतिरिक्त, दोनों प्रकार की पाठ्यक्रम सामग्री की समय-समय पर जांच और सत्यापन को अनिवार्य बनाती है। यह सुनिश्चित करता है कि पाठ्यक्रम गतिशील बना रहे और उभरते सुरक्षा खतरों के प्रति संवेदनशील हो। इसके अतिरिक्त, यह समझौता सशस्त्र सीमा बल (SSB) अकादमी में एक समर्पित RRU डेस्क की स्थापना की सुविधा प्रदान करता है। यह प्रशासनिक केंद्र डेटा का प्रबंधन करेगा, दैनिक संचार को सुव्यवस्थित करेगा, और प्रत्यायन प्रक्रिया के प्रभावी कार्यान्वयन की देखरेख करेगा, जिससे विश्वविद्यालय और अर्धसैनिक बल के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित हो सके।

    यह सहयोग गृह मंत्रालय के "एकीकृत प्रशिक्षण" (Integrated Training) के दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सैद्धांतिक अनुसंधान और व्यावहारिक सीमा प्रबंधन के बीच की खाई को पाटता है। SSB कर्मियों द्वारा प्राप्त किए गए कठोर प्रशिक्षण को प्रमाणित करके, यह MoU उन्हें करियर में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर और शैक्षणिक मान्यता प्रदान करता है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है।

    एक प्रमुख आंतरिक सुरक्षा विश्वविद्यालय और सीमा की रक्षा करने वाले एक अग्रिम पंक्ति के बल के बीच यह तालमेल, भारत की सुरक्षा संरचना को अधिक पेशेवर बनाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। सामरिक प्रशिक्षण को राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCrF) के साथ संरेखित करके, यह MoU सुनिश्चित करता है कि SSB के अधिकारियों और कर्मियों का समर्पण औपचारिक शैक्षणिक उपलब्धियों के रूप में परिलक्षित हो।

    #SurgicalStrike #BiodiversityIndia #InvasiveSpecies #NBACouncil #ExpertCommittee #WildlifeConservation #EcosystemHealth #EnvironmentalProtection #BiodiversityConservation #SustainableFuture #IndiaNature #ConservationEfforts #HabitatProtection #NativeSpecies #EcologicalBalance #BiodiversityChallenge #ClimateAction #ProtectOurPlanet #IndiaWildlife

  • HD6HjIhboAEV-4p.jpg

    दिल्ली : 2.5 साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 21 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ANTF) ने ढाई साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी अतोनु हलदर उर्फ अतुल हलदर (23 वर्ष) को गुजरात के गांधीनगर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी सरिता विहार में साल 2023 में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और उसे अदालत द्वारा भगोड़ा (Proclaimed Offender) भी घोषित किया जा चुका था।


    यह मामला 15 सितंबर 2023 का है, जब सरिता विहार इलाके में एक व्यक्ति पर उनके घर के पास ही चाकू और लाठियों से जानलेवा हमला किया गया था। मृतक के 15 वर्षीय बेटे की शिकायत के अनुसार, आरोपी राजू पात्रा, अतोनु हलदर और अन्य लड़के मोटरसाइकिलों पर आए और उसके पिता को बुरी तरह पीटा। जब पीड़ित ने जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में छिपने की कोशिश की, तब भी हमलावरों ने पीछा नहीं छोड़ा और उन पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने आई मृतक की पत्नी को भी चोटें आई थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो गई थी।



    डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राहुल अलवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर महिपाल और उनकी टीम ने इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। हवलदार नवीन ने पुराने मोबाइल नंबरों और कॉल रिकॉर्ड्स का बारीकी से विश्लेषण किया, जिससे एक संदिग्ध नंबर मिला जिसकी लोकेशन हर महीने बदल रही थी। पुलिस टीम ने इस सुराग का पीछा करते हुए गुजरात के गांधीनगर में जाल बिछाया और अंततः अतोनु हलदर को दबोच लिया।



    पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वारदात के बाद वह पहले मुंबई भागा, फिर प्रयागराज में रहा और पिछले एक साल से गुजरात में एक स्टोर हेल्पर के रूप में काम कर रहा था। आरोपी केवल आठवीं तक पढ़ा है और दिल्ली में रहने के दौरान गलत संगत में पड़ गया था। पुलिस इस मामले में छह अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। अतोनु की गिरफ्तारी से इस पुराने मामले की जांच अब पूरी हो गई है।


    #DelhiPolice #CrimeBranch #WantedAccused #SaritaViharCase #PoliceAction #DelhiNews #GujaratUpdate #LegalNews #DanikKhabar

  • download.jpg
    21/03/26 |

    भारत की जैव विविधता पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': इनवेसिव स्पीशीज से निपटने के लिए NBA ने गठित की उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ समिति

    आरएस अनेजा, 21 मार्च नई दिल्ली - नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के पालन में, नेशनल बायोडायवर्सिटी अथॉरिटी (NBA) ने इनवेसिव एलियन स्पीशीज़ पर एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, ताकि पूरे देश में ऐसी प्रजातियों से पैदा होने वाले बढ़ते पारिस्थितिक और सामाजिक-आर्थिक जोखिमों से निपटा जा सके।

    यह फैसला NGT की एक स्वतः संज्ञान कार्यवाही (O.A. No. 162/2023) के बाद आया है, जिसमें इनवेसिव एलियन स्पीशीज़ से स्थानीय जैव विविधता, प्रमुख पारिस्थितिक तंत्रों, कृषि, खाद्य सुरक्षा, और मानव व वन्यजीवों के स्वास्थ्य को होने वाले गंभीर खतरों पर ज़ोर दिया गया था, और NBA को एक व्यापक अध्ययन करने का निर्देश दिया गया था। MoEFCC की उस सलाह से इसे और बल मिला, जिसमें एक समर्पित विशेषज्ञ निकाय स्थापित करने की बात कही गई थी।

    तदनुसार, जैविक विविधता अधिनियम, 2002 (जैसा कि 2023 में संशोधित किया गया) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, NBA ने इस मुद्दे पर रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक बहु-विषयक समिति का गठन किया है। समिति को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वह राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर इनवेसिव एलियन स्पीशीज़ की एक समेकित राष्ट्रीय सूची तैयार करे, उच्च जोखिम वाली प्रजातियों की पहचान करे और उन्हें प्राथमिकता दे, तथा उनकी रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन के लिए विज्ञान-आधारित प्रबंधन रणनीतियों, पारिस्थितिक बहाली के उपायों और राष्ट्रीय स्तर के दिशानिर्देशों की सिफारिश करे।

    यह सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेजीकरण और प्रसार भी करेगी, ज्ञान के महत्वपूर्ण अंतरालों की पहचान करेगी, और दीर्घकालिक प्रबंधन व नीतिगत प्रतिक्रियाओं को मज़बूत करने के लिए अनुसंधान और डेटा सृजन कार्यक्रमों का प्रस्ताव रखेगी।

    समिति की अध्यक्षता धनंजय मोहन, IFS (सेवानिवृत्त), पूर्व PCCF और वन बल प्रमुख, उत्तराखंड कर रहे हैं; जबकि प्रो. (डॉ.) ए. बीजू कुमार, कुलपति, केरल यूनिवर्सिटी ऑफ़ फिशरीज़ एंड ओशन स्टडीज़, सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।

    समिति में प्रमुख मंत्रालयों और प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रख्यात विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, बॉटनिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, पौधों, मछलियों और कीटों के आनुवंशिक संसाधनों पर ICAR अनुसंधान ब्यूरो, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारतीय वन सर्वेक्षण, और तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र व असम के राज्य वन विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इनके अलावा, IUCN जैसे अंतर्राष्ट्रीय और शैक्षणिक विशेषज्ञ तथा अग्रणी अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं।

    समिति की संरचना में विशेषज्ञता का एक व्यापक दायरा झलकता है, जिसमें पारिस्थितिकी, वानिकी, कृषि, मत्स्य पालन, समुद्री विज्ञान और जैव विविधता संरक्षण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यह संरचना इनवेसिव एलियन स्पीशीज़ से निपटने के लिए एक समन्वित, विज्ञान-संचालित और 'संपूर्ण-सरकारी' (whole-of-government) दृष्टिकोण सुनिश्चित करती है।

    यह समिति दो वर्षों की अवधि के लिए कार्य करेगी, और उससे भारत की जैव विविधता की सुरक्षा करने, पारिस्थितिकी तंत्र के लचीलेपन को बढ़ाने तथा राष्ट्रीय और वैश्विक जैव विविधता संबंधी प्रतिबद्धताओं को समर्थन देने में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा की जाती है।

    #SurgicalStrike #BiodiversityIndia #InvasiveSpecies #NBACouncil #ExpertCommittee #WildlifeConservation #EcosystemHealth #EnvironmentalProtection #BiodiversityConservation #SustainableFuture #IndiaNature #ConservationEfforts #HabitatProtection #NativeSpecies #EcologicalBalance #BiodiversityChallenge #ClimateAction #ProtectOurPlanet #IndiaWildlife

  • HD6ITVhbIAA7f8N.jpg

    दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नंदू गैंग का शार्प शूटर सुमित और हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, स्टार पिस्टल और कारतूस बरामद

    नई दिल्ली, 21 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II) ने कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग के सक्रिय शार्प शूटर सुमित पुनिया और उसे अवैध हथियार सप्लाई करने वाले बदर सैफी को गिरफ्तार किया है। सुमित, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है, साल 2021 में स्पेशल सेल के साथ हुए एक एनकाउंटर मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक स्टार पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


    जांच में सामने आया है कि 25 वर्षीय सुमित पुनिया गैंगस्टर कपिल सांगवान का बचपन का दोस्त है। दोनों पड़ोसी गांवों के रहने वाले हैं और बचपन में साथ में कबड्डी खेला करते थे। इसी दोस्ती के चलते सुमित साल 2020-21 में नंदू गैंग में शामिल हो गया और उसका सक्रिय शूटर बन गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमित दिल्ली के द्वारका इलाके में किसी वारदात की फिराक में है, जिसके बाद इंस्पेक्टर गौतम मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जाल बिछाकर सुमित को द्वारका से दबोच लिया।


    सुमित से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुँची, जहाँ से मुख्य हथियार सप्लायर बदर सैफी उर्फ बदर इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। 32 वर्षीय बदर सैफी उत्तर प्रदेश के अमरोहा और अन्य जिलों में चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में पहले भी शामिल रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये हथियार नंदू गैंग के गुर्गों को उपलब्ध कराए जाते थे, जिनका इस्तेमाल उन लोगों को डराने-धमकने और रंगदारी (extortion) वसूलने के लिए किया जाता था जो गैंग को पैसे देने से मना कर देते थे।


    डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा ने बताया कि सुमित पुनिया पहले भी दिल्ली और हरियाणा में कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। वह नवंबर 2025 में भी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया था। वहीं, बदर सैफी ने जल्द पैसा कमाने के लालच में हथियारों की तस्करी का रास्ता चुना था। इन दोनों की गिरफ्तारी से नंदू गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।


    #DelhiPolice #CrimeBranch #NanduGang #GangsterArrested #DelhiCrime #ArmsAct #LawAndOrder #PoliceSuccess #DelhiNews #SharpshooterCaught #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-03-21 113120.jpg

    दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: क्राइम ब्रांच ने दो लापता नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित खोजा, 22 महीने बाद परिवार से मिली एक बेटी

    नई दिल्ली, 21 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए दो अलग-अलग इलाकों से लापता हुई नाबालिग लड़कियों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस टीम की मुस्तैदी के कारण इन दोनों बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलवा दिया गया है। इनमें से एक मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था, जिसमें एक किशोरी पिछले करीब 22 महीनों से लापता थी। क्राइम ब्रांच की इस सफलता ने राजधानी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है।



    पहले मामले में, नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से 15 मार्च 2026 को एक 14 साल की लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी, जिस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी सुरेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनोज दहिया और उनकी टीम ने तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर जांच तेज की। जांच में पता चला कि यह लड़की अपनी एक सहेली की बीमारी का पता चलने पर बिना बताए जयपुर चली गई थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसे दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया।



    दूसरे मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी तब मिली जब उन्होंने मई 2024 से लापता एक 16 वर्षीय किशोरी को खोज निकाला। प्रेम नगर इलाके से गायब हुई इस लड़की की तलाश में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की टीम पिछले लंबे समय से जुटी थी। जांच में सामने आया कि यह किशोरी करीब 22 महीने पहले अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी और नांगलोई इलाके में मजदूरी कर अपना गुजारा कर रही थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ निकाला और अब आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है।


    क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार (IPS) ने बताया कि दोनों ही मामलों में टीमें लगातार परिजनों और स्थानीय लोगों के संपर्क में थीं। नाबालिगों की बरामदगी के बाद उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुँचाया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। फिलहाल दोनों बच्चियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।


    #DelhiPolice #CrimeBranch #MissingTrace #ChildSafety #AHTU #DelhiNews #PoliceAction #Reunited #CrimeUpdateDelhi #DanikKhabar

  • Ambala_Cantonment_Railway_Station (1).jpg
    21/03/26 |

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब ट्रेन से मुफ्त तीर्थ यात्रा करेंगे बुजुर्ग, 26 मार्च को अंबाला से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

    हरियाणा/अंबाला, 21 मार्च (अन्‍नू): हरियाणा के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को रेलगाड़ी के माध्यम से धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। अंबाला के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष सुविधा के लिए हरियाणा सरकार और आईआरसीटीसी (IRCTC) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। योजना के अगले चरण में 26 मार्च को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं हरी झंडी दिखाकर विदा करेंगे।



    उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उन बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। अब तक हरियाणा रोडवेज की वोल्वो बसों के जरिए हजारों श्रद्धालु अयोध्या सहित अन्य पावन स्थलों के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब ट्रेनों के माध्यम से बड़े स्तर पर जत्थे भेजे जाएंगे। 26 मार्च की यात्रा के इच्छुक पात्र श्रद्धालु 22 मार्च को शाम 5 बजे तक 'सरल पोर्टल' के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।


    पूरी तरह निशुल्क होगी यात्रा और सुविधाएं प्रशासन के अनुसार, तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे, जिनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए और एक कोच सेवा प्रदाता स्टाफ के लिए आरक्षित रहेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, खाने-पीने और स्टेशन से मंदिर तक ले जाने के लिए बसों का सारा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। बुजुर्गों को पूरी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।



    किसे मिलेगा योजना का लाभ? मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केवल वे ही वरिष्ठ नागरिक पात्र हैं जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है और जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। पात्र व्यक्ति आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि वे इस जन कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


    #HaryanaNews #MKTirthYatra #AyodhyaDham #AmbalaUpdate #SeniorCitizenScheme #FreePilgrimage #IRCTC #HaryanaGovernment #DanikKhabar

  • P--4.jpg
    21/03/26 |

    साफ पानी और जल संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता: अंबाला में एडीसी विराट ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    अंबाला, 21 मार्च (अन्‍नू): अंबाला के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विराट की अध्यक्षता में जिला जल एवं सैनिटेशन मिशन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना और जल जीवन मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों की गति तेज करना रहा। एडीसी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हर नागरिक को पर्याप्त और शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


    बैठक के दौरान एडीसी विराट ने जल जीवन मिशन की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी की शिकायत न मिले। साथ ही, उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण और पुराने ढांचों की मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए।


    जनभागीदारी पर जोर देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए आम जनता का जागरूक होना भी आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि लोग पानी की बर्बादी रोक सकें। एडीसी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विभाग के हेल्पलाइन नंबर पूरी तरह सक्रिय रहें, ताकि जनता की शिकायतों का तुरंत और प्रभावी समाधान किया जा सके।


    इस उच्च स्तरीय बैठक में जिला परिषद के सीईओ गगनदीप, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह और स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुखप्रीत सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।


    #AmbalaNews #WaterConservation #JalJeevanMission #HaryanaAdministration #CleanWater #SummerReady #AmbalaUpdate #PublicHealth #DanikKhabar

  • 237090_HomePage_fbc3b347-7549-40c6-ae9e-0f6254d1dc10.jpeg

    “भारतीय परंपरा और संस्कृति के संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक”—राज्यपाल राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 21 मार्च, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नव वर्ष केवल कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि सृष्टि के नवचक्र के आरंभ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी वैदिक परंपराएं प्रकृति, समाज और मानव जीवन के संतुलन का संदेश देती हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पर्यावरण शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का प्रभावी माध्यम है।

    राज्यपाल हरीभाऊ बागडे सृष्टि नव वर्ष 2083 के पावन अवसर पर शुक्रवार को जोधपुर के मारवाड़ अश्व अनुसंधान केंद्र, माणकलाव स्थित आशुसप्ति स्टड फार्म में वैदिक परंपरा के अनुरूप यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। 

    राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक रीति-रिवाज और लोकाचार हमारी पहचान हैं, जो समाज को दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर हरिभाऊ बागडे में आशुसप्ति स्टड फार्म के विभिन्न नस्लों के अश्वों का भी अवलोकन किया।

    कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राष्ट्र एवं समाज की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.png

    मुख्यमंत्री राजस्थान की किसानों के प्रति संवेदनशीलता बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर लिया संज्ञान

    एन.एस.बाछल, 21 मार्च, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान लेते हुए सभी जिला कलक्टर्स को सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ तत्पर है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं।संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ किसान भाइयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • TN5-Bhopal200326031727.jpg

    आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 21 मार्च, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम मनुष्य आदतन सुख-सुविधाओं की वस्तुओं और विलासतापूर्ण जीवन में ही सुख ढूंढ़ते रहते हैं। भौतिक सुख की अभिलाषा सबको है पर आत्मिक सुख और शांति की दरकार कम ही लोगों को है। जबकि जीवन का आनंद भौतिकता में नहीं, मन के भावों की संतुष्टि में निहित है। उन्होंने कहा कि आनंद एक ऐसी सुख की अनुभूति है, जो धन से सुख-सुविधाओं के यंत्र वस्तुएं खरीदकर नहीं, बल्कि अपने अंतस में जागे मानवीय भावों के तृप्त होने पर भीतर से उपजती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित आनंद के आयाम-राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगल आरंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 14 से 28 जनवरी तक मनाए गए आनंदोत्सव के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिए। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी विधा में प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपए एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपए दिए गए। मुख्यमंत्री ने फोटोग्राफी विधा में मिलिंद कुमार को प्रथम, शैलेंद्र बिहार को द्वितीय एवं सीमा अग्निहोत्री को तृतीय पुरस्कार दिया। वीडियोग्राफी विधा में सैयद अफजान को प्रथम, राजा खान को द्वितीय एवं जीवन रजक को तृतीय पुरस्कार दिया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम दूसरों के सुख में भी अपने आनंद की अनुभूति प्राप्त कर लें, यही सनातन संस्कृति की चेतना का आधार है। हम सभी को अपने कार्यों को पूरे आनंद, उत्साह और दक्षता के साथ संपादित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन में आनंद के आयाम, हमारे सुख और दु:ख के बीच के अंतर को समझने से पता चलते हैं। आदिकाल से भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की रही है, जिसमें परिवार की धारणा को विशेष महत्व दिया गया है। वर्ष 1956 के विश्व हिंदू सम्मेलन में मार्गेट थेचर ने भारत और इंग्लैंड की संस्कृति का मूल अंतर सबको समझाया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय परिवारों की व्यवस्था में अगर कोई एक सदस्य भी कमाई करता है तो पूरा परिवार आनंद और सम्मान के साथ जीवन जीता है। यह दुनिया में सिर्फ भारत में ही संभव है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण, माता देवकी के जीवन में भारी कष्टों से निवृत्ति के बाद मिले आनंद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यशोदा मैया और नंद बाबा ने कन्हैया के लालन-पालन में ही आनंद की अनुभूति की। उन्होंने कभी ये नहीं सोचा कि यह किसी और का शिशु है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सुख और दु:ख बिना विचलित हुए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। जबकि महाभारत में उन्हीं के सैनिक उनके सामने युद्ध लड़ रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ के आयोजन में साधु-संत भीषण गर्मी में अग्नि स्नान करते देखे जाते हैं। उनके शरीर पर मौसम और कांटों तक का कोई असर नहीं पड़ता है, क्योंकि वे भगवान के समीप साधना के मार्ग से आनंद में डूबते हैं। सनातन संस्कृति में हमारे संत अग्नि वस्त्र धारण कर समाज की कई उलझनों को दूर करने के लिए अपने जीवन का निचोड़ देते हैं।

    हरिद्वार से आए महर्षि मधुसूदन जी महाराज ने कहा कि संसार के भौतिक जगत को मापने का मापदंड मैटा फिजिक्स तय करती है। इसके दो भागों में संसार के तत्व ज्ञान और ब्रह्म ज्ञान का अध्ययन किया जाता है। आनंद की प्राप्ति के लिए वेदांत में कई स्थानों पर उल्लेख मिलता है। आनंद ही ब्रह्म है, जो पूरे संसार को गति प्रदान करता है। देश की गुलामी के समय बेलियम हेस्टिंग ने गीता को पढ़कर कहा था कि भारत अब लंबे समय तक गुलाम नहीं रहेगा, क्योंकि उन्होंने गीता में आनंद के तत्व ज्ञान को जाना था। बाद में गीता लंदन पहुंची और वहां हर विचारधारा के विद्वानों ने गीता को हाथों हाथ लिया। अमेरिका के विद्वान भी गीता के ज्ञान को परफेक्शन के रूप में देखा है। परफेक्शन अभ्यास से ही आता है। अमेरिकी जीवन सिद्दांत से देखें, तो जब कोई अपनी विधा में, अपने काम में परफेक्शन प्राप्त कर लेता है, तो वह योगी हो जाता है। आज हमारा भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से विश्व गुरु बनने की यात्रा कर रहा है।

    आनंद विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आनंद विभाग प्रदेश के सभी ब्लॉक स्तर पर शासकीय सेवकों के लिए आनंद से रहने की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शासकीय सेवक स्वयं आनंदित रहना और नागरिकों के साथ कुशल व्यवहार करना सीख रहे हैं। विद्यार्थियों को स्कूल से लेकर कॉलेज तक मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे चित्त में प्रसन्नता है, तो समझिए सारा संसार खुश है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर : आज 21 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    देशभर में ईद-उल-फितर की धूम:

    अजमेर दरगाह में खुला 'जन्नती दरवाजा', राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद; भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाई जा रही 'मीठी ईद'।

    हवाई किराए पर नए नियमों से रार:

    एयरलाइंस ने 60% फ्री सीटों वाले सरकारी फैसले का किया विरोध; एअर इंडिया और इंडिगो ने कहा—मजबूरन बढ़ाना होगा टिकटों का दाम।

    असम विधानसभा चुनाव 2026:

    टीएमसी ने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की; कांग्रेस ने भी 94 प्रत्याशियों का नाम किया फाइनल, रायजोर दल संग गठबंधन के साथ एनडीए को दी चुनौती।

    केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी:

    मुर्शिदाबाद से आया कॉल, एमपी-5 बंदूकों का जिक्र कर दी चेतावनी; पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस से शुरू की संदिग्ध की तलाश।

    हिमाचल प्रदेश बजट 2026:

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे चौथा बजट; केंद्र की 10 हजार करोड़ की ग्रांट कटौती और भारी कर्ज के बीच कड़े फैसलों और वित्तीय संतुलन की बड़ी चुनौती।

    ट्रम्प का ईरान पर कड़ा रुख:

    बातचीत संभव पर सीजफायर से साफ इनकार; अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा—ईरानी सेना को किया पूरी तरह तबाह, होर्मुज खोलने के लिए नेटो देशों से मांगी मदद।

    जंग के साये में ईद:

    60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद नमाज के लिए बंद; ईरान-इजराइल युद्ध के बीच खाड़ी देशों में सार्वजनिक जमावड़े पर रोक, घर और सड़कों पर नमाज।

    दिल्ली में एलपीजी संकट के बीच एनडीएमसी का बड़ा फैसला:

    कनॉट प्लेस में पीएनजी पाइपलाइन के लिए रोड कटिंग शुल्क 3 महीने को माफ; 200 से अधिक रेस्तरां को मिलेगी राहत।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का 5 दिवसीय हेलमेट अभियान संपन्न:

    बिना हेलमेट 17,415 चालकों के कटे चालान; नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने बांटे हेलमेट, सुरक्षा को बताया जीवन रक्षक कवच।

    डीयू में 'अवसर 2026' का शानदार आगाज:

    93 कंपनियों ने 2500 से अधिक छात्रों को दिए जॉब और इंटर्नशिप के ऑफर; कुलपति योगेश सिंह ने प्लेसमेंट ड्राइव को बताया करियर का सशक्त पुल।

    यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:

    प्रतापनगर पुलिस ने अंबाला के दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार; 10 लाख ऐंठने के आरोप में कोर्ट ने दिया दो दिन का रिमांड।

    पानीपत में घने कोहरे का कहर:

    नेशनल हाईवे-44 पर आपस में टकराए 15 वाहन; सिवाह बस स्टैंड के पास मची तबाही में बच्चों सहित 10 लोग घायल, घंटों लगा रहा लंबा जाम।

    कुरुक्षेत्र:

    पिपली अनाज मंडी में फर्जी गेट पास मामले पर बड़ी कार्रवाई; खाद्य विभाग ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, जांच के बीच कुरुक्षेत्र से पलवल किया तबादला।

    पंचकूला में सीएमजीजीए की समीक्षा बैठक:

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुशासन सहयोगियों के कार्यों को सराहा; आयुष्मान भारत, शिक्षा और जल प्रबंधन के लिए तय किए नए लक्ष्य।

    अंबाला में तांत्रिक ठगी का बड़ा मामला:

    घर में गड़े सोने का लालच देकर किसान से 14.60 लाख हड़पे; शहजादपुर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर।

    अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने परखीं यात्री सुविधाएं:

    23,400 हैप्पी कार्ड के साथ जनता में भारी उत्साह; दिसंबर 2025 तक के आवेदकों को दी जा रही सुविधा।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ

    नमस्कार।

    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrie

  • TN5-Bhopal200326082009.jpg

    युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक - खेल मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 21 मार्च, भोपाल।

    सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में आयोजित विकसित भारत युवा संसद-2026 प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा प्रतिभागियों से संवाद किया एवं उनके विचारों की सराहना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के 54 जिलों से चयनित 270 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष 3 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    मंत्री कैलाश सारंग ने कहा कि यह मंच केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए विचारों की ऊर्जा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रमुख ध्वजवाहक हैं। विकसित भारत-2047 का संकल्प तभी साकार होगा, जब युवा संस्कारित, अनुशासित और जिम्मेदार होंगे। मंत्री कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप, तकनीक, शोध एवं नेतृत्व के क्षेत्र में व्यापक अवसर प्रदान कर रही है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही प्रदेश एवं देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है।

    मंत्री कैलाश सारंग ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने के लिये विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें खेलो एमपी यूथ गेम्स, प्रत्येक विधानसभा में खेल परिसर की स्थापना, पार्थ योजना, फिट इंडिया क्लब, मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान, युवा उत्सव, खेलो बढ़ो अभियान तथा सहकारिता के माध्यम से खेल एवं युवा गतिविधियों को प्रोत्साहन शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक युवा को चेंजमेकर के रूप में विकसित करना है।

    मंत्री कैलाश सारंग ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संसदीय प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराना, उनके नेतृत्व, संवाद एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना तथा समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचारों को मंच प्रदान करना है। इससे विकसित भारत 2047 के विज़न में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    21/03/26 |

    आज 21 मार्च का इतिहास

    आज 21 मार्च का इतिहास

    1349 - जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।

    1413 - हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

    1791 - ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।

    1836 - कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

    1857 - जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।

    1858 - लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

    1887 - बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।

    1954 - पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

    1977 - जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।

    1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।

    2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।

    2000 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

    2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।

    2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को 'जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

    2008 - वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।

  • download - 2026-03-20T193750.502.jpg
  • image (1).jpg
    20/03/26 |

    पंजाब में बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़: फर्जी फर्मों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

    पंजाब, 20 मार्च (अन्‍नू): पंजाब पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन ठगी और अवैध धन के लेन-देन (मनी लॉन्ड्रिंग) में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है। यह गिरोह पिछले दो वर्षों से सक्रिय था और डिजिटल धोखाधड़ी से कमाई गई काली कमाई को ठिकाने लगाने का काम कर रहा था। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये आरोपी फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे और कागजों पर नकली कंपनियां (शेल फर्म्स) चलाकर ठगी की रकम को इधर-उधर घुमाते थे।



    इस गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी। आरोपी सबसे पहले जाली पहचान पत्रों के माध्यम से बैंक अकाउंट्स खुलवाते थे और फिर ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए लोगों का पैसा इन खातों में मंगवाते थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए ये लोग उस राशि को एक खाते से दूसरे खाते में कई बार ट्रांसफर करते थे ताकि पैसे का मुख्य स्रोत छिपाया जा सके। इस पूरी प्रक्रिया के बदले में आरोपी मोटा कमीशन वसूलते थे। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का जाल काफी फैला हुआ था और वे संगठित तरीके से साइबर अपराधियों को बैंकिंग सहायता प्रदान कर रहे थे।


    पुलिस ने इस सफल ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य और नकदी बरामद की है। कार्रवाई के तहत विभिन्न बैंक खातों में जमा ₹20 लाख की राशि को तुरंत फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा, आरोपियों के कब्जे से 5100 USDT (क्रिप्टो करेंसी), 23 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन और 5 एक्टिव सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस को तलाशी के दौरान भारी मात्रा में फर्जी केवाईसी दस्तावेज, 14 चेक बुक और विभिन्न फर्जी कंपनियों की रबर स्टैंप भी मिली हैं, जिनका इस्तेमाल बैंक खाते संचालित करने के लिए किया जाता था।



    फिलहाल, साइबर क्राइम टीम पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य मास्टरमाइंड्स और उन साइबर ठगों का पता लगाया जा सके, जिनके लिए ये आरोपी काम कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई बड़े मामलों के सुराग मिल सकते हैं। विभाग ने आम जनता को भी सचेत किया है कि वे अपने बैंक विवरण या केवाईसी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें, क्योंकि इनका इस्तेमाल ऐसे अवैध कार्यों के लिए किया जा सकता है।


    #PunjabPolice #CyberCrime #MoneyLaundering #OnlineFraud #StateCyberCrime #CryptoScam #DigitalSecurity #BreakingNews Punjab #CrimeBranch #CyberAlert

  • Untitled-1.jpg
    20/03/26 |

    NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन और प्रबंधन के लिए AI-आधारित डैशकैम निगरानी प्रणाली शुरू करेगा

    आरएस अनेजा, 20 मार्च नई दिल्ली - नेशनल हाईवे के ऑपरेशन और मैनेजमेंट को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, NHAI नेशनल हाईवे नेटवर्क के लगभग 40,000 km हिस्से पर एडवांस्ड AI पावर्ड डैशकैम एनालिटिक्स सर्विसेज़ (DAS) लगाएगा।

    यह पहल पूरे देश में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के लिए हाई-टेक, डेटा-आधारित ऑपरेशन और रखरखाव (O&M) के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का लाभ उठाती है।

    इस प्रोजेक्ट का मकसद हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेज और वीडियो डेटा का इस्तेमाल करके रिमोट ट्रैकिंग और सड़क की स्थिति का आकलन करना है। सभी हिस्सों का पूरी तरह से साप्ताहिक सर्वे करने के लिए रूट पेट्रोल व्हीकल्स (RPVs) पर खास डैशबोर्ड कैमरे लगाए जाएंगे। 30 से ज़्यादा तरह के दोषों और गड़बड़ियों की अपने आप पहचान करने के लिए एडवांस्ड AI/ML प्रशिक्षित मॉडल लगाए जाएंगे।

    मुख्य ध्यान सड़क की सतह (Pavement) की स्थिति पर होगा, जिसमें गड्ढों, दरारों और गंभीर टूट-फूट का पता लगाना शामिल है। अपनाई गई विधि में 'रोड फ़र्नीचर' भी शामिल होगा, जिसमें खराब या धुंधले लेन मार्किंग, क्रैश बैरियर और खराब स्ट्रीटलाइट की रियल-टाइम पहचान शामिल है। अवैध मीडियन ओपनिंग, बिना अनुमति वाले साइनबोर्ड, और अवैध पार्किंग या अतिक्रमण की निगरानी के ज़रिए सुरक्षा और अतिक्रमण पर खास ध्यान दिया जाएगा।

    सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए, सड़क के संकेतों, सड़क की सतह के निशानों, रोड स्टड्स और हाईवे की रोशनी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए महीने में कम से कम एक बार रात के समय भी साप्ताहिक सर्वे किया जाएगा। रखरखाव के अन्य ज़रूरी मुद्दे, जैसे पानी का जमाव, गायब ड्रेनेज कवर, पेड़-पौधों की बढ़त और बस-बे की स्थिति भी इसमें शामिल होगी।

    रिपोर्ट की प्रभावी निगरानी के लिए, पूरे देश में रणनीतिक रूप से पाँच ज़ोन बनाए गए हैं, ताकि डेटा की व्यवस्थित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इस मकसद के लिए खास तौर पर एक विशेष IT प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया जाएगा, जिसमें डेटा प्रबंधन, AI विश्लेषण और इंटरैक्टिव विज़ुअलाइज़ेशन डैशबोर्ड के लिए समर्पित मॉड्यूल होंगे।

    यह समाधान समय के साथ सड़क की स्थितियों की आमने-सामने तुलना करने की भी सुविधा देता है, जिससे NHAI रखरखाव की प्रगति को सटीक रूप से ट्रैक कर पाता है और मरम्मत का काम कुशलता से कर पाता है। AI से मिले नतीजों को NHAI के केंद्रीय 'डेटा लेक' प्लेटफ़ॉर्म के साथ भी जोड़ा जाएगा, ताकि निर्बाध निगरानी हो सके और दोषों का समय पर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

    यह पहल नेशनल हाईवे के प्रौद्योगिकी-आधारित और कुशल ऑपरेशन और प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। AI-संचालित डैशकैम निगरानी का लाभ उठाने से समय पर रखरखाव हो पाएगा, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और पूरे नेशनल हाईवे नेटवर्क में उपयोगकर्ताओं का समग्र अनुभव बेहतर होगा।

    #NHAI #AIPowered #Dashcam #MonitoringSystem #NationalHighway #Operations #Management #HighwaySafety #TechInnovation #RoadSafety #SmartHighways #AI #TrafficManagement #Infrastructure #Videomonitoring #RealTimeData #SafetyFirst #AutonomousTechnology #SmartCities

  • unnamed_cropped_processed_by_imagy.jpg
    20/03/26 |

    अम्बाला: 'राष्ट्रभाषा विचार मंच' द्वारा नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर भव्य ऑनलाइन साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

    जे कुमार अम्बाला, 20 मार्च 2026: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, नव विक्रमी संवत् 2083 तथा चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर 'राष्ट्रभाषा विचार मंच' द्वारा एक विशेष ऑनलाइन साहित्यिक-सांस्कृतिक संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अम्बाला सहित देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित कवियों, मनीषियों और विद्वानों ने शिरकत की और काव्यमयी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की महिमा का गुणगान किया।

    भक्ति और शक्ति का संगम: संगोष्ठी का शुभारंभ सुश्री रिंकल द्वारा देवी दुर्गा की स्तुति और आचार्य डॉ. कामदेव झा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। मंच के महामंत्री डॉ. जय प्रकाश गुप्त ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्र उत्थान का संकल्प दोहराया। देव समाज महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मुक्ता अरोड़ा ने माँ के चरणों में समर्पण की भावना व्यक्त की, वहीं झज्जर से डॉ. नरेश दलाल ने शब्दों को ही अपनी इबादत बताया।

    नारी शक्ति और सांस्कृतिक गौरव: दिल्ली की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. पूनम माटिया ने देवी के नौ स्वरूपों की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक व्याख्या की। स्थानीय कवयित्री सवीना वर्मा और अंजलि गुप्ता ने आज की नारी में माँ दुर्गा के अंश को रेखांकित करते हुए प्रभावशाली रचनाएं प्रस्तुत कीं। मंच की प्रधान डॉ. शशि धमीजा ने वर्ष प्रतिपदा के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला।

    भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता: चंडीगढ़ से जुड़े डॉ. आशुतोष अंगिरस ने नवरात्र उपासना और 'स्त्री' शब्द की गरिमा को विदेशी शब्दों से श्रेष्ठ बताते हुए इसके वैज्ञानिक अभिप्राय स्पष्ट किए। संस्कृत विद्वान नीरज आचार्य ने संस्कृति रक्षा के लिए संस्कृत भाषा की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. कामदेव झा ने भारतीय कालगणना को विश्व की सबसे सटीक और वैज्ञानिक पद्धति बताते हुए सभी को नव संवत्सर की बधाई दी।

    कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षिका देवकी गुप्ता और प्राचार्या अनीता चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में 'वन्दे मातरम्' के सामूहिक गान के साथ इस बौद्धिक समागम का समापन हुआ।

    #NutanSamvat2083 #Navratri2026 #HindiNavVarsh #RashtrabhashaVicharManch #AmbalaLiteraryEvent #IndianCulture #VedicCalendar #ShaktiPuja #SahityaSangoshthi #AmbalaCityNews

  • IMG-20260319-WA0103.jpg
    20/03/26 |

    अमृतसर: गुरु नानक देव अस्पताल से किडनैप नवजात 24 घंटे में बरामद, पुलिस ने आरोपी महिला को दबोचा

    जे कुमार अमृतसर, 20 मार्च 2026: अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल (बेबे नानकी वार्ड) से बच्चा चोरी होने की सनसनीखेज वारदात को मजीठा रोड पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने न केवल आरोपी महिला को गिरफ्तार किया, बल्कि तीन दिन के मासूम को सुरक्षित बरामद कर उसके माता-पिता की गोद में लौटा दिया है।

    धोखे से ले उड़ी थी नवजात: तरनतारन के गांव कसेल पट्टी निवासी रानी कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मार्च को जन्मे उसके बेटे की तबीयत बिगड़ने पर उसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 मार्च को एक अज्ञात महिला ने परिवार का विश्वास जीतकर धोखे से बच्चे को किडनैप कर लिया। अमृतसर पुलिस कमिश्नर के कड़े आदेशों के बाद मजीठा रोड पुलिस ने तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

    CCTV और तकनीकी जांच से मिली सफलता: मजीठा रोड पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में पुलिस ने अस्पताल और आसपास के दर्जनों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी महिला जसप्रीत कौर (निवासी गांव इंकोट, जिला गुरदासपुर) तक पहुँचने में सफल रही। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से बच्चा बरामद कर लिया।

    भावुक हुआ परिवार: बच्चे को सुरक्षित पाकर माता-पिता और परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने अमृतसर पुलिस की तत्परता और कार्यप्रणाली का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या वह किसी बड़े बच्चा चोर गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।

    #AmritsarNews #KidnappingCaseSolved #PunjabPolice #GuruNanakDevHospital #MajithaRoadPolice #ChildRecovery #BreakingNewsAmritsar #GurdaspurNews #CrimeUpdatePunjab #SafeChildhood

  • IMG_0852.JPG
    20/03/26 |

    जी.एम.एन. कॉलेज में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम: भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिए विद्यार्थियों को मिले निवेश के मंत्र

    जे कुमार अंबाला छावनी, 20 मार्च 2026: अंबाला छावनी स्थित गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज में विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से 'वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम' का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य लक्ष्य युवाओं में बचत, निवेश और वित्तीय प्रबंधन (Financial Management) की समझ विकसित करना था, जिसमें कॉलेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    वित्तीय अनुशासन ही सफलता की कुंजी: कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने वित्तीय साक्षरता को वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल पैसा कमाना ही काफी नहीं है, बल्कि अपनी आय का सही प्रबंधन, नियमित बचत और समझदारी भरा निवेश करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। डॉ. दत्त ने विद्यार्थियों को छात्र जीवन से ही वित्तीय अनुशासन (Financial Discipline) अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में किसी भी आर्थिक चुनौती का सामना करने के लिए सशक्त बन सकें।

    विशेषज्ञ का मार्गदर्शन: मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सेबी (SEBI) पंजीकृत प्रशिक्षक श्री आलोक कुमार ने विद्यार्थियों को वित्त की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने वित्तीय योजना (Financial Planning) के विभिन्न पहलुओं, शेयर बाजार की मूलभूत जानकारियों और समय के साथ बढ़ने वाली महंगाई (Inflation) के निवेश पर प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। आलोक कुमार ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक स्वतंत्रता (Financial Freedom) प्राप्त करने के लिए सही समय पर सही जगह निवेश करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों की निवेश और मार्केट से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

    इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा कि कैसे छोटी-छोटी बचत आगे चलकर एक बड़ा कॉर्पस बनाने में मदद कर सकती है। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    #GMNCollege #FinancialLiteracy #InvestmentAwareness #SmartSavings #AmbalaCanttNews #SEBI #FinancialFreedom #YouthEmpowerment #StockMarketBasics #EconomicEducation

  • WhatsApp Image 2026-03-20 at 4.39.52 PM.jpg
    20/03/26 |

    फरीदकोट सेंट्रल मॉडर्न जेल में पुलिस की बड़ी छापेमारी: 100 जवानों ने खंगाली बैरके, सुरक्षा इंतजामों को जांचा

    फरीदकोट, 20 मार्च (अन्‍नू): पंजाब के फरीदकोट स्थित सेंट्रल मॉडर्न जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। जेल अधिकारियों के समन्वय से अंजाम दिए गए इस औचक निरीक्षण में लगभग 100 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग विशेष टीमें शामिल रहीं। इस पूरे ऑपरेशन की कमान डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन कुमार ने संभाली, जिसमें संबंधित थानों के प्रभारी और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जांच दल ने जेल परिसर के हर कोने, कैदियों की बैरकों, कैंटीन, स्नानघरों और जेल की ऊँची चारदीवारी की सघन तलाशी ली।



    डीएसपी नवीन कुमार ने इस संयुक्त कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा मानकों और संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखते हुए महिला बैरकों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई। इस दौरान महिला कैदियों की निजता (प्राइवेसी) का विशेष ख्याल रखा गया। हालांकि, इस सघन छापेमारी के दौरान जेल के भीतर से किसी तरह की प्रतिबंधित वस्तु या नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई है या नहीं, इस संबंध में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।


    अधिकारियों के अनुसार, इस गुप्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना था। राज्य की विभिन्न जेलों में सामने आ रहे तस्करी के मामलों को देखते हुए इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को सतर्क होने का मौका न मिले। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जेल की मर्यादा बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।



    #FaridkotNews #FaridkotJail #PoliceRaid #SecurityCheck #PunjabPolice #PrisonSearch #LawAndOrder #CrimeControl #SurpriseInspection #SafetyFirst #DanikKhabar

  • PHOTO-2026-03-20-13-15-12.jpg
    20/03/26 |

    आर्य कॉलेज में टैलेंट शो का धमाका: ए.जेड. मीडिया के साथ छात्र-छात्राओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा

    जे कुमार अंबाला छावनी, 19 मार्च 2026: अंबाला छावनी के प्रतिष्ठित आर्य कॉलेज के यूथ क्लब और वूमेन सेल ने ए.जेड. मीडिया अंबाला सिटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य 'यूथ टैलेंट शो' और 'यूथ इंटरेक्शन शो' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना और उन्हें डिजिटल मीडिया की आधुनिक दुनिया से रूबरू करवाना था। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य, कविता पाठ और शारीरिक दक्षता (पुश-अप्स) जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपने कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    डिजिटल मीडिया और करियर पर संवाद: ए.जेड. मीडिया की ओर से मिस यशिका ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। उन्होंने अपने आकर्षक अंदाज में छात्रों से उनके कॉलेज के अनुभव साझा किए और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। इंटरेक्शन सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने मीडिया इंडस्ट्री में करियर के विकल्पों और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के सामने रखीं, जिनका टीम के सदस्य कशिश, रमन, पूजा गोयल, समीर और प्रिंस ने मार्गदर्शन किया।

    को-एजुकेशन के रूप में नई पहचान: कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजू बाला ने ए.जेड. मीडिया की टीम को 'पौधा और ओम' भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विशेष रूप से साझा किया कि आर्य कॉलेज, जो पहले केवल गर्ल्स कॉलेज था, अब को-एजुकेशन (Co-education) संस्थान बन चुका है, जहाँ लड़के भी प्रवेश लेकर शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के पदचिह्नों पर चलते हुए यह संस्थान नैतिक शिक्षा के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    प्रतिभाओं का सम्मान: कार्यक्रम में लगभग 28 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यूथ क्लब की कन्वीनर डॉ. शचि शुक्ला, डॉ. सरिता चौधरी और वूमेन सेल की कन्वीनर डॉ. अनीता गोदारा की देख-रेख में परिणाम घोषित किए गए:

    • प्रथम पुरस्कार: अंजलि (एम.ए. राजनीति शास्त्र) - कविता उच्चारण।

    • द्वितीय पुरस्कार: माधुरी (बी.ए. ऑनर्स) - गायन।

    • तृतीय पुरस्कार: लगन (एम.ए. राजनीति शास्त्र) - नृत्य।

    • सांत्वना पुरस्कार: आरती और प्राची को उनके उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन के लिए दिया गया।

    #AryaCollegeAmbala #YouthTalentShow #AZMedia #DigitalMedia #StudentPower #AmbalaCanttNews #CoEducation #TalentHunt2026 #SkillDevelopment #YouthInteraction

  • WhatsApp Image 2026-03-20 at 4.26.29 PM.jpg
    20/03/26 |

    अंबाला में बिजली शिकायतों का मौके पर होगा समाधान: 24 मार्च को लगेगी 'बिजली अदालत'

    अंबाला, 20 मार्च (अन्‍नू): उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के उपभोक्ताओं के लिए अपनी समस्याओं को सुलझाने का एक सुनहरा अवसर है। अंबाला शहर स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय (बलदेव नगर, नजदीक अजीत पेट्रोल पंप) में आगामी 24 मार्च 2026 को एक विशेष 'बिजली अदालत' का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत की अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता (SE) विनोद कुमार गोयल करेंगे।


    बिजली निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान क्षेत्र का कोई भी उपभोक्ता बिजली बिलिंग में गड़बड़ी, मीटर से संबंधित शिकायतों, नए कनेक्शन में हो रही देरी या वोल्टेज जैसी समस्याओं को लेकर सीधा संपर्क कर सकता है। अधिकारियों का प्रयास रहेगा कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।


    अधीक्षक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों से संबंधित जरूरी दस्तावेज और पुराने बिल साथ लेकर आएं ताकि कार्यवाही में तेजी लाई जा सके। विभाग की ओर से इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य सेवाओं में पारदर्शिता लाना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है।



    #AmbalaNews #UHBVN #ElectricityComplaint #BijliAdalat #HaryanaPower #ConsumerService #AmbalaCity #PublicGrievance #UtilityUpdate #DanikKhabar

  • photo-collage.png (42).jpg
    20/03/26 |

    अंबाला नारायणगढ़ में पीला पंजा: गांव हुसैनी में 2.1 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    अंबाला/नारायणगढ़,  20 मार्च (अन्‍नू):  हरियाणा के अंबाला जिले में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अख्तियार किया है। जिला नगर योजनाकार (DTP) के दस्ते ने नारायणगढ़ अर्बन एरिया के अंतर्गत आने वाले गांव हुसैनी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां लगभग 2.1 एकड़ भूमि (खसरा नंबर 19//6, 15/2, 16/1) पर अवैध रूप से बसाई जा रही एक कॉलोनी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल वाली सड़कों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया गया।



    इस तोड़-फोड़ की कार्रवाई के दौरान मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ पटवारी नेत्रपाल और एसएचओ (एनफोर्समेंट) भारी पुलिस बल के साथ तैनात थे, ताकि किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वाले भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।



    मौके पर मौजूद जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आम जनता को सचेत करते हुए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग प्रॉपर्टी डीलरों के लुभावने वादों और बहकावे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या दुकान खरीदने में बर्बाद न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सरकारी अनुमति के विकसित की जा रही इन जगहों पर निर्माण करना पूरी तरह गैर-कानूनी है और ऐसी संपत्तियों पर कभी भी पीला पंजा चल सकता है।


    प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी कानूनी वैधता की जांच जरूर कर लें ताकि उन्हें बाद में किसी आर्थिक नुकसान या कानूनी पेचीदगी का सामना न करना पड़े।



    #AmbalaNews #Naraingarh #AntiEncroachment #DTPAmbala #IllegalColony #BulldozerAction #HaryanaPolice #PropertyAlert #Awareness #LandMafia #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-20 at 4.13.25 PM.jpg
    20/03/26 |

    अंबाला: बीएसएनएल (BSNL) उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा मौके पर निपटारा, 25 मार्च को सजेगी 'टेलीफोन अदालत'

    अंबाला, 20 मार्च (अन्‍नू): अंबाला दूरसंचार जिला के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विभाग के सहायक महाप्रबंधक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया है कि उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से जुड़ी शिकायतों, बिलिंग विवादों और अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आगामी 25 मार्च 2026 (बुधवार) को 'टेलीफोन अदालत' और 'खुला दरबार' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे अंबाला स्थित महाप्रबंधक दूरसंचार जिला कार्यालय में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं महाप्रबंधक करेंगे।


    इस विशेष अदालत में मुख्य रूप से उन मामलों पर सुनवाई की जाएगी जो 28 फरवरी 2026 तक जारी किए गए बिलों से संबंधित हैं, जैसे टेलीफोन का बिल अधिक आना या बिलिंग में त्रुटि। इसके अतिरिक्त, लैंडलाइन (LL) और एफटीटीएच (FTTH) सेवाओं में आ रही तकनीकी खराबी, नया कनेक्शन लगने में देरी या समय पर सेवा न मिलने जैसी शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाकर एक ही छत के नीचे उनकी परेशानियों को दूर करना है।



    हालांकि, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ श्रेणियों की शिकायतों पर इस अदालत में विचार नहीं किया जाएगा। इनमें वे मामले शामिल हैं जिनका फैसला पिछली अदालतों में पहले ही सुनाया जा चुका है या जिन विवादों पर किसी न्यायालय (Court) का निर्णय आ चुका है। ऐसे मामलों को दोबारा इस सुनवाई का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।


    शिकायत दर्ज कराने के इच्छुक उपभोक्ता अपनी शिकायत की दो प्रतियां, जरूरी दस्तावेजों और संपर्क नंबर के साथ सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) के कार्यालय में स्वयं जमा करवा सकते हैं या डाक के जरिए भेज सकते हैं। उपभोक्ता बंद लिफाफे पर 'टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार' स्पष्ट रूप से लिखें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0171-2601070 पर संपर्क किया जा सकता है। खास बात यह है कि उपभोक्ता मौके पर पहुंचकर भी अपनी शिकायत दे सकेंगे।



    #AmbalaNews #BSNL #TelephoneAdalat #ConsumerRights #DigitalIndia #HaryanaUpdates #BroadbandIssues #GrievanceRedressal #AmbalaCantt #TelecomNews #DanikKhabar

  • P--1 (1).jpg
    20/03/26 |

    समाधान शिविरों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रधान सचिव राजीव रंजन ने वीसी के जरिए की समीक्षा

    अंबाला, 20 मार्च (अन्‍नू): हरियाणा सरकार के श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ 'समाधान शिविरों' की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया कि समाधान शिविर मुख्यमंत्री की एक प्राथमिकता वाली पहल है, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।


    सीधे जनता से लिया फीडबैक: समीक्षा बैठक की खासियत यह रही कि प्रधान सचिव ने केवल कागजी आंकड़ों पर भरोसा न करते हुए, विभिन्न जिलों के प्रार्थियों से फोन पर सीधे बात की। उन्होंने जनता से उनके शिकायतों के समाधान की स्थिति और संतुष्टि के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को न केवल उनकी समस्याओं का हल मिले, बल्कि उन्हें अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाए, ताकि वे शासन का अधिकतम लाभ उठा सकें।


    अंबाला जिले की उपलब्धि: वीसी के दौरान अंबाला के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिले की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि अंबाला में आयोजित समाधान शिविरों ने अब तक 4333 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने प्रधान सचिव को आश्वस्त किया कि शेष बची शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।



    पारदर्शिता पर जोर: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने स्थानीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि यदि किसी प्रार्थी की समस्या दस्तावेजों की कमी या पात्रता न होने के कारण हल नहीं हो पा रही है, तो उसे इसका स्पष्ट कारण लिखित में बताया जाए। साथ ही, पोर्टल पर शिकायतों की स्थिति को रीयल-टाइम अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए।


    नियमित रूप से लग रहे हैं शिविर: गौरतलब है कि जिले में हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। हर शुक्रवार को इन शिविरों की प्रदेश स्तरीय समीक्षा की जाती है। बैठक में अंबाला से अतिरिक्त उपायुक्त विराट, नगराधीश अभिषेक गर्ग और संयुक्त आयुक्त पुनीत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



    #DanikKhabar #HaryanaGovernment #SamadhanShivir #AmbalaNews #PublicGrievance #HaryanaNews #AdministrativeUpdate #DigitalIndia #Governance

  • image001HPVC.jpg

    भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को रोशन करने की ओर बढ़ते कदम

    आरएस अनेजा, 20 मार्च नई दिल्ली - भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय बिजली मंत्री स्तरीय बैठक बुलाई गई।

    इस बैठक की सह-अध्यक्षता बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने की। इसमें चंडीगढ़ और पंजाब के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया, बिजली सचिव श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (MNRE) श्री संतोष कुमार सारंगी, और विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

    सभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि BES 2026 'विकसित भारत 2047' के विज़न को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस बात पर ज़ोर देते हुए कि आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के लिए बिजली मौलिक आवश्यकता है, उन्होंने भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला—जैसे 520 GW से अधिक की स्थापित क्षमता, DISCOM के बेहतर प्रदर्शन, बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाना, और बिजली की कमी में कमी आना।

    उन्होंने सस्ती और कुशल बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच समन्वित प्रयासों का आह्वान किया। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा के महत्व पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव की गति तेज़ करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा स्रोत के रूप में परमाणु ऊर्जा की क्षमता का भी उल्लेख किया और 'SHANTI Act' को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    मनोहर लाल ने राज्यों को आवश्यक सुधारों को लागू करने में केंद्र की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया, जिसमें कानूनी और प्रशासनिक उपाय भी शामिल हैं।

    श्रीपाद नाइक ने बिजली क्षेत्र में बदलाव लाने में प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर प्रकाश डाला, और स्मार्ट मीटरिंग को इसका एक प्रमुख उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत की आधी स्थापित क्षमता गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से आती है, और उन्होंने नई मसौदा 'राष्ट्रीय बिजली नीति' के महत्व पर ज़ोर दिया, जिसमें 'विकसित भारत @ 2047' के विज़न को हासिल करने की रणनीतियां बताई गई हैं।

    #PowerMinister #MinisterialMeet #StatesandUTs #BharatElectricitySummit2026 #ElectricitySummit #EnergyFuture #RenewableEnergy #PowerIndia #SustainableGrowth #ElectricityReform #EnergyLeadership #CleanEnergy #SmartGrid #PowerPolicy #InclusiveDevelopment #EnergyEfficiency #GridModernization #DigitalTransformation #HydroPower

  • PR420032026N7Q4.jpg

    भारत के राष्ट्रपति ने वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया

    आरएस अनेजा, 20 मार्च नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उत्तर प्रदेश के वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के 'नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक' का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि रामकृष्ण मिशन आध्यात्मिक चेतना और मानवीय सेवा के संगम का एक सशक्त प्रतीक है। रामकृष्ण परमहंस की गहरी भक्ति ने एक शक्तिशाली धारा प्रवाहित की, जिसे उनके प्रमुख शिष्य, स्वामी विवेकानंद ने बाद में मानवता के कल्याण के लिए एक संस्थागत रूप दिया। रामकृष्ण मिशन ने निरंतर यह संदेश दिया है कि प्रेम, सेवा और करुणा ही ईश्वर-प्राप्ति का सर्वोच्च मार्ग हैं। इस मिशन ने यह सिद्ध किया है कि सच्ची निस्वार्थ सेवा और करुणा ही आध्यात्मिकता की वास्तविक अभिव्यक्ति हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि कैंसर सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। इस बीमारी का समय पर निदान और उच्च गुणवत्ता वाले उपचार तक पहुँच, किसी मरीज की जान बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है। हालाँकि, कई परिवारों के लिए, आर्थिक बाधाओं के कारण इस बीमारी का इलाज कठिन या यहाँ तक कि असंभव भी प्रतीत होता है। ऐसे समय में, जनसेवा की भावना से प्रेरित संस्थाएँ सामाजिक कल्याण में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं।

    जागरूकता अभियानों और समय पर स्क्रीनिंग की सुविधाओं के माध्यम से, कैंसर की रोकथाम और शीघ्र उपचार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण केवल स्वस्थ नागरिकों के माध्यम से ही संभव हो पाएगा।

    राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अपने स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने और यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचें। 'आयुष्मान भारत' जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से, लाखों नागरिकों को किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। कैंसर के उपचार को भी 'आयुष्मान भारत' योजना के दायरे में लाया गया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल रहा है।

    #PresidentOfIndia #NandKishoreSomani #OncologyBlock #RamakrishnaMission #Sevashrama #Vrindavan #HealthcareInitiative #CancerCare #SpiritualHealing #CommunitySupport #HealthAwareness #InaugurationCeremony #IndianHealthcare #Philanthropy #CharityEvent #SocialImpact #MedicalInnovation #WellnessJourney #PublicHealth

  • photo-collage.png (33).jpg

    बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व सीनियर मैनेजर समेत 4 को जेल: साढ़े 3 करोड़ के फर्जीवाड़े में CBI कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला, लगा भारी जुर्माना

    मुंबई/नई दिल्ली 20 मार्च (अन्‍नू): सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया की नरीमन पॉइंट शाखा में हुए करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बैंक के तत्कालीन सीनियर मैनेजर समेत चार लोगों को जेल और भारी जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला साल 2007-09 के दौरान फर्जी 'लेटर ऑफ क्रेडिट' (LC) के जरिए बैंक को चूना लगाने से जुड़ा है।



    किसे कितनी मिली सजा: अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन सीनियर मैनेजर मनोज कुमार माथुर और इलेश शाह को 3-3 साल के कारावास और 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, 'इनफिनिट ट्रांसमिशन' के प्रोपराइटर हारित मेहता को 5 साल की जेल और 3.50 करोड़ रुपये के भारी-भरकम जुर्माने की सजा मिली है। इसी फर्म के डायरेक्टर अभय मेहता को भी 5 साल के कठोर कारावास और 1 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।


    फर्जीवाड़े का पूरा खेल: जांच के अनुसार, आरोपियों ने एक आपराधिक साजिश के तहत एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की लोअर परेल शाखा के नाम पर 3.55 करोड़ रुपये का फर्जी लेटर ऑफ क्रेडिट तैयार किया था। बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन सीनियर मैनेजर मनोज कुमार माथुर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस फर्जी दस्तावेज को असली मानकर डिस्काउंट कर दिया। इस राशि का एक हिस्सा पुरानी देनदारियों को चुकाने में इस्तेमाल किया गया, जबकि बाकी रकम को विभिन्न खातों के जरिए इधर-उधर (Siphon off) कर दिया गया।


    16 साल बाद आया फैसला: सीबीआई ने इस मामले में 9 सितंबर 2010 को सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। विस्तृत जांच के बाद 18 जून 2012 को 17 व्यक्तियों और फर्मों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने पाया कि आरोपियों ने बैंक को भारी वित्तीय नुकसान पहुँचाया और धन के स्रोत को छिपाने के लिए कई खातों का इस्तेमाल किया। अब अदालत ने सभी साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।


    #DanikKhabar #BankFraud #CBICourt #MumbaiNews #BankOfIndia #BreakingNews #CorruptionCase #JusticeServed #FinancialFraud

  • HD04NLnboAAXRI1.jpg
    20/03/26 |

    नरेला फायरिंग कांड का मुख्य शूटर अनीश गिरफ्तार: वाटर प्लांट पर खौफ फैलाने के लिए चलाई थी गोली, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

    नई दिल्ली, 20 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NDR) ने नरेला इलाके में दहशत फैलाने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अनीश उर्फ ईश्वर दयाल इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए सरेआम फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित था। क्राइम ब्रांच की आर.के. पुरम टीम ने तकनीकी सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर इस शूटर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।



    क्या था पूरा मामला? बीती 6 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे, नरेला की रहने वाली एक महिला जब अपने वाटर प्लांट पर पहुंची, तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए। इनमें से एक युवक (अनीश) ने पिस्तौल तानकर महिला को डराया और खौफ पैदा करने के लिए दीवार पर गोली चला दी। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने अपना वाटर प्लांट बंद नहीं किया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।


    वर्चस्व की जंग और पुरानी रंजिश: पूछताछ में 23 वर्षीय आरोपी अनीश ने कबूला कि उसने यह वारदात इलाके में अपना दबदबा (Dominance) बनाने के लिए की थी। जांच में सामने आया कि उनके एक साथी और रोहित नाम के व्यक्ति के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे सबक सिखाने और उसके व्यापार को ठप करने के लिए इस साजिश को अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले में पीयूष नाम के एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन मुख्य शूटर अनीश फरार चल रहा था।


    क्राइम ब्रांच का बिछाया जाल: डीसीपी पंकज कुमार और एसीपी उमेश बर्थवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने इस केस पर काम किया। टीम ने अपने गुप्तचरों को सक्रिय किया और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। 18 मार्च को एक समन्वित ऑपरेशन के तहत पुलिस ने अनीश को दिल्ली से ही दबोच लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली।


    आरोपी का प्रोफाइल: नरेला का रहने वाला अनीश केवल 9वीं कक्षा तक पढ़ा है और फिलहाल बेरोजगार है। जल्द पैसा कमाने और अपराध की दुनिया में नाम बनाने के शौक ने उसे अपराधी बना दिया। दिल्ली पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार उसने कहाँ से हासिल किया था।



    #DanikKhabar #DelhiPolice #CrimeBranch #NarelaNews #FiringCase #CriminalArrested #DelhiCrime #BreakingNews #LawAndOrder

  • HD06PGRboAAQ80I.jpg
    20/03/26 |

    दीवाली की रात गोलियां बरसाने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तिलक नगर में बिछाया जाल, धरे गए जीशान इदरीशी

    नई दिल्ली, 20 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-I) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए केशव पुरम इलाके में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी जीशान अहमद इदरीशी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले साल दीवाली की रात हुई जानलेवा हमले की घटना के बाद से फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था।


    दीवाली की रात मचाया था तांडव: घटना 2025 की दीवाली की रात की है, जब केशव पुरम इलाके में जीशान और उसके साथियों ने दहशत फैलाने के मकसद से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस फायरिंग में भानु कुमार नामक व्यक्ति को गोली लगी थी, जिससे इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया था। इस संबंध में केशव पुरम थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।



    सीक्रेट सूचना पर तिलक नगर में छापेमारी: क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदोरा और एसीपी राज कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनिल मलिक की एक विशेष टीम गठित की गई थी। 19 मार्च को टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जीशान तिलक नगर के चांद नगर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।



    अपराध से पुराना नाता: 27 वर्षीय जीशान अहमद इदरीशी केवल 10वीं तक पढ़ा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह अपनी जरूरतों को पूरा करने और जल्द पैसा कमाने के चक्कर में बुरी संगत में पड़ गया था। जीशान का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना है:

    2020: सागरपुर इलाके में हत्या के प्रयास और फायरिंग का मामला।
    2022: पंजाबी बाग इलाके में झपटमारी और चोरी की वारदात।
    2025: केशव पुरम में जानलेवा हमला और फायरिंग।
    क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से साफ है कि राजधानी में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।



    #DanikKhabar #DelhiCrimeBranch #CrimeNews #KeshavPuram #FiringIncident #DelhiPolice #BreakingNews #CriminalArrested #DelhiNews

  • download.jpg

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 21 और 22 मार्च को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे

    आरएस अनेजा, 20 मार्च नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार 21 और 22 मार्च, 2026 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

    उपराष्ट्रपति 21 मार्च, 2026 को नागपुर के महर्षि व्यास सभागार में भारतीय युवा संसद के 29वें राष्ट्रीय सत्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उसी दिन बाद में, मुंबई के लोक भवन में रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह और 64वें जैन दीक्षा समारोह में भाग लेंगे।

    उपराष्ट्रपति 22 मार्च, 2026 को पुणे के उरुली कंचन स्थित निसर्गोपचार आश्रम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

  • HD1ClhrbIAArmej.jpg
    20/03/26 |

    मुंबई के रेस्टोरेंट में वेटर बन छिपा था ₹50,000 का इनामी हत्यारा, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

    नई दिल्ली/मुंबई, 20 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सरिता विहार के चर्चित और नृशंस हत्याकांड में शामिल ₹50,000 के इनामी अपराधी विजय पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से ही अपनी पहचान छिपाकर मुंबई में शरण लिए हुए था, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सटीक ऑपरेशन के जरिए धर दबोचा।



    पुरानी रंजिश और बेरहम कत्ल: यह पूरा मामला 15 सितंबर 2023 का है। दिल्ली के अली विहार (सरिता विहार) में रहने वाले अर्धेन्दु मंडल पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क पर कुल्हाड़ी और चाकू जैसे घातक हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में अर्धेन्दु की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन विजय पात्रो और उसका साथी फरार चल रहे थे, जिन्हें अदालत ने 'भगोड़ा' घोषित कर दिया था।


    पहचान छिपाकर होटल में कर रहा था काम: डीसीपी संजीव कुमार यादव के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर वीर सिंह की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की, जिससे पता चला कि विजय पात्रो मुंबई के भीड़भाड़ वाले सीएसटी (CST) इलाके में छिपा है। पुलिस टीम ने जब मुंबई के 'नीलम फूड सेंटर' पर छापा मारा, तो पता चला कि वह वहां एक वेटर के रूप में काम कर रहा था ताकि किसी को शक न हो। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुंबई कोर्ट से 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की है।


    अपराध की दुनिया का पुराना नाता: पुलिस के अनुसार, 9वीं तक पढ़ा विजय पात्रो बचपन से ही बुरी संगत में था। उसके दो बड़े भाई भी इसी हत्याकांड में शामिल थे और पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस उसे दिल्ली लाकर आगे की पूछताछ कर रही है ताकि केस के अन्य पहलुओं और फरार साथियों का पता लगाया जा सके।


    #DainikKhabar #DelhiCrimeBranch #MumbaiPolice #CrimeNews #SaritaViharMurder #BigArrest #PoliceAction #DelhiNews #DanikKhabarDelhi

  • Screenshot 2026-03-20 130934.jpg
    20/03/26 |

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता: दिल्ली और हैदराबाद से दो नाबालिगों सहित तीन लापता व्यक्तियों को किया बरामद

    नई दिल्ली, 20 मार्च (अन्‍नू):  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मानवीय संवेदनाओं और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अलग-अलग राज्यों में चलाए गए ऑपरेशनों के दौरान दो लापता नाबालिग बच्चों और एक महिला को सुरक्षित ढूंढ निकालने में कामयाबी हासिल की है। इन तीनों ही मामलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और जमीनी स्तर पर सूचनाएं जुटाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाया। बरामद किए गए लोगों में से एक महिला पर 20,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।


    पहले मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने बेगमपुर इलाके से 14 वर्षीय एक किशोरी को बरामद किया, जो बीती 18 जनवरी से लापता थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर मनोज दहिया और उनकी टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए किशोरी की लोकेशन का पता लगाया। जांच में सामने आया कि आठवीं कक्षा छोड़ चुकी यह लड़की एक युवक के संपर्क में थी और परिजनों को बिना बताए उसके साथ चली गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे राजीव नगर एक्सटेंशन से बरामद कर लिया।


    दूसरे मामले में भलस्वा डेयरी इलाके से लापता हुए 12 वर्षीय बालक को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। जानकारी के अनुसार, बालक अपनी दादी के पास से बिना बताए पैसे लेने के कारण मां की डांट से डर गया था और घर छोड़कर चला गया था। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और उनकी टीम ने दिल्ली के विभिन्न आश्रय गृहों और ऑब्जर्वेशन होम्स में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद बालक को 'सलाम बालक ट्रस्ट' से ढूंढ लिया गया।



    तीसरे महत्वपूर्ण ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-II की टीम ने हैदराबाद से एक 20 वर्षीय युवती को खोज निकाला। अलीपुर थाने में दर्ज इस मामले में युवती लंबे समय से लापता थी और दिल्ली पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले के लिए 20,000 रुपये का इनाम भी रखा था। इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सुरागों का पीछा करते हुए हैदराबाद में दबिश दी। पूछताछ में पता चला कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिगों को संबंधित थानों के हवाले कर दिया है।


    #DelhiPolice #CrimeBranch #MissingFound #HumanTrafficking #DelhiNews #SuccessStory #PoliceOperation #SafetyFirst #DanikKhabar

  • Untitled-1.jpg
    20/03/26 |

    उत्तराखंड में मंत्रीमंडल विस्तार, पांच नए मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई

    आरएस अनेजा, 20 मार्च नई दिल्ली — उत्तराखंड सरकार में धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है। आज सुबह 10 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

    शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जिसमें आज धामी मंत्रिमंडल के लिए विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा और खजानदास को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन को बनाने की बजाय विधायकों को तवज्जो दी गई है। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार विस्तार की चर्चाओं को लेकर हमेशा सियासी हलचल बढ़ती रही है। अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है

    #CabinetExpansion #Uttarakhand #Governor #OathCeremony #NewMinisters #PoliticalUpdate #UttarakhandPolitics #GovernmentNews #Leadership #Ministry #StateGovernment #OathOfOffice #ServingThePeople #AdministersOath #PoliticsInUttarakhand #GovernmentFormation #CivicEngagement #MinisterialSwearingIn #LocalLeadership #PolicyMaking

  • images.jfif

    विक्रम संवत भारतीय ज्ञान, विज्ञान और गौरवशाली काल गणना का प्रतीक-राज्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 20 मार्च, भोपाल।

    मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने राजगढ़ में गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर आयोजित "विक्रमोत्सव" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला स्तरीय भव्य कोटि सूर्योपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य केंद्रित नाट्य मंचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने उपस्थित नागरिकों को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि गुड़ी पड़वा केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध कालगणना, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास का प्रस्थान बिंदु है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना का शुभारंभ किया था, इसीलिए यह दिवस संपूर्ण सृष्टि के प्रथम दिन के रूप में भी पूजनीय है। उन्होंने कहा कि इसी कालखंड में महान सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का शुभारंभ किया था। यह संवत हमारे प्राचीन भारतीय ज्ञान, विज्ञान और समय की सटीक गणना की समृद्ध परंपरा का जीवंत प्रतीक है। राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का शासन न्याय और लोक-कल्याण का आदर्श रहा है, जिससे प्रेरणा लेकर आज हम समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की ओर अग्रसर हैं।

    राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि गुड़ी पड़वा विजय, आशा और नव-आरंभ का संदेश देता है। घरों पर स्थापित किया जाने वाला 'गुड़ी' यानी विजय ध्वज हमें सदैव यह प्रेरणा देता है कि सत्य और धर्म की ही अंततः विजय होती है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सभी अपनी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने, समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें।

    कार्यक्रम के दौरान सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य का मंचन भी हुआ। राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली अतीत को समझने का अवसर मिलता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • photo-collage.png (41).jpg
    20/03/26 |

    सांपों के जहर मामले में शो 'बिग बॉस' विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर हुई रद्द

    नई दिल्ली, 20 मार्च (अन्‍नू): मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो 'बिग बॉस' के विजेता एल्विश यादव के लिए न्यायपालिका से एक बड़ी खुशखबरी आई है। सांपों के जहर की सप्लाई और रेव पार्टियों के आयोजन से जुड़े बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को क्लीन चिट देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) को निरस्त कर दिया है। शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूत एल्विश के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। कोर्ट ने जांच प्रक्रिया और तथ्यों में पाई गई गंभीर खामियों को आधार बनाते हुए इस कानूनी कार्यवाही को पूरी तरह समाप्त करने का आदेश दिया।



    इस मामले की शुरुआत नवंबर 2023 में हुई थी, जब नोएडा पुलिस ने पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था की शिकायत पर एल्विश समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि ये लोग फार्म हाउसों में आयोजित होने वाली पार्टियों में सांपों के जहर का इस्तेमाल नशे के लिए करते थे और वीडियो शूट के लिए अवैध रूप से वन्य जीवों का प्रयोग किया जाता था। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ सपेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से कोबरा और अजगर जैसे दुर्लभ प्रजाति के नौ सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद करने का दावा किया था। इसी मामले में मार्च 2024 में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था, हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।



    कानूनी लड़ाई के दौरान एल्विश यादव ने लगातार खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दाखिल 1200 पन्नों की चार्जशीट को रद्द करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एल्विश के वकीलों ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल के पास से न तो कोई नशीला पदार्थ मिला और न ही सह-आरोपियों के साथ उनका कोई सीधा संबंध स्थापित हो सका। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले की गंभीरता और तथ्यों की कमी को देखते हुए अब यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।



    सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से एल्विश यादव को उस लंबे विवाद से मुक्ति मिल गई है जिसने पिछले एक साल से उनका पीछा किया था। पुलिस की चार्जशीट में उन पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। अदालत द्वारा एफआईआर रद्द किए जाने के बाद अब इस केस से जुड़ी सभी आपराधिक कार्यवाहियां तत्काल प्रभाव से रुक गई हैं। यह फैसला उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी खबर है जो इस हाई-प्रोफाइल मामले पर लंबे समय से नजर बनाए हुए थे।


    #ElvishYadav #Supreme Court #SnakeVenomCase #LegalVictory #BreakingNews #NoidaPolice #BigBossWinner #WildlifeProtectionAct #ElvishArmy #JusticeServed #DanikKhabar

  • download.jfif

    जयपुर के आईटीसी राजपूताना में “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश”

    एन.एस.बाछल, 20 मार्च, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को देश के सबसे भरोसेमंद और उभरते निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर निवेश आकर्षण की सक्रिय मुहिम चला रहे हैं। इसी कड़ी में वे विभिन्न राज्यों में रोड-शो और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद कर मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं को निवेशकों के सामने रख रहे हैं। भीलवाड़ा में टेक्सटाइल सेक्टर पर केंद्रित सफल संवाद के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 मार्च 2026 को जयपुर के आईटीसी राजपूताना में “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश” में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे, जहां वे मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, नई औद्योगिक नीतियों और बेहतर अधोसंरचना की जानकारी देते हुए निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी निर्णायक उपस्थिति दर्ज करा रही है, तब मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने औद्योगिक विस्तार और संतुलित क्षेत्रीय विकास को लेकर एक स्पष्ट, आत्मविश्वासपूर्ण और परिणामोन्मुख रणनीति के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय निवेश परिदृश्य में भी मध्यप्रदेश अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वयं को एक उभरते हुए निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है।

    जयपुर में आयोजित सत्र विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों—कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, नवकरणीय ऊर्जा, माइनिंग एवं मिनरल्स तथा पर्यटन से जुड़े उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ प्रत्यक्ष संवाद तथा चयनित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जिनमें सेक्टर-विशिष्ट अवसरों, परियोजना स्तर के सहयोग और समयबद्ध निवेश क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर एवं राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों के उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों, उन्नत अधोसंरचना, नवीन औद्योगिक नीतियों तथा आकर्षक प्रोत्साहन योजनाओं की प्रत्यक्ष एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्पष्ट संदेश है कि मध्यप्रदेश अब संभावनाओं तक सीमित राज्य नहीं रहा, बल्कि नीतिगत स्पष्टता, त्वरित निर्णय क्षमता और मजबूत औद्योगिक आधार के साथ निवेश को धरातल पर उतारने वाला अग्रणी राज्य बन चुका है। उनका मानना है कि निवेश केवल पूंजी का प्रवाह नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और समग्र क्षेत्रीय विकास का माध्यम है।

    मोहन सरकार की प्राथमिकताओं में भी निरंतरता और स्पष्टता दिखाई देती है। विगत वर्ष को ‘औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन वर्ष’ के रूप में समर्पित करते हुए मध्यप्रदेश ने निवेश आकर्षण और औद्योगिक आधार को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। वहीं वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में चिन्हित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब कृषि, एग्री-बिजनेस, फूड प्रोसेसिंग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को औद्योगिक विकास के साथ समेकित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। यह संतुलित दृष्टिकोण राज्य को समग्र और समावेशी विकास की ओर अग्रसर कर रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के भीलवाड़ा में टेक्सटाइल सेक्टर पर केंद्रित एक सफल इंटरैक्टिव सत्र में मध्यप्रदेश के धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जयपुर में यह दूसरा प्रमुख आयोजन हो रहा है, जिससे मध्यप्रदेश अपने औद्योगिक सामर्थ्य और निवेश संभावनाओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत कर रहा है। राज्य द्वारा अल्प समय में 18 नई औद्योगिक नीतियों का क्रियान्वयन तथा 2 ‘जन विश्वास अधिनियमों’ को लागू कर प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल बनाया जाना इस परिवर्तनशील और निवेशोन्मुखी दृष्टिकोण का स्पष्ट प्रमाण है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “रीजनल बैलेंस अप्रोच” के अंतर्गत औद्योगिक विकास को पूरे प्रदेश में संतुलित रूप से विस्तार दिया जा रहा है। उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क, नर्मदापुरम में पॉवर एवं रिन्यूएबल एनर्जी उपकरणों के लिए देश का पहला मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन, ग्वालियर में फुटवियर पार्क, जबलपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब, रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और धार में सबसे बड़े पीएम मित्रा पार्क जैसी पहलें राज्य की औद्योगिक प्रगति और दूरदर्शी योजना के सशक्त उदाहरण हैं। इसके साथ ही भोपाल में स्थापित देश का पहला संत रविदास मल्टी-स्किल्स ग्लोबल स्किल्स पार्क तथा इंदौर, भोपाल, उज्जैन और रीवा में विकसित हो रहे आईटी पार्क राज्य के नवाचार, कौशल विकास और प्रतिभा पारिस्थितिकी तंत्र को नई गति प्रदान कर रहे हैं।

    राज्य सरकार का उद्देश्य मध्यप्रदेश के औद्योगिक पोटेंशियल को प्रदर्शित कर देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करना, उद्योगों को प्रदेश में स्थापित होने के लिये प्रेरित करना और रोजगार, कौशल तथा क्षेत्रीय समृद्धि के नए अवसर सृजित करना।

    औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा राज्य की औद्योगिक तैयारियों, अधोसंरचना विस्तार, एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक कॉरिडोर कनेक्टिविटी तथा लॉजिस्टिक दक्षता पर विस्तृत प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 237031_Image_e166421a-1a85-4789-8c7a-9410e7f75805.jpg

    गर्भवती महिलाओं को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले चिकित्सक और संस्थान राज्य स्तर पर पुरस्कृत:राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 20 मार्च, जयपुर।

    गर्भवती महिलाओं को प्रसव काल के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम संचालित हैं। इसकी प्रभावी क्रियान्विति के परिणामस्वरूप प्रदेश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के दृष्टिगत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों को गुरूवार को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया।

    राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी.शुभमंगला ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर कार्मिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत अधिकारी एवं कार्मिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक प्रत्येक गर्भवती महिला की सम्पूर्ण प्रसव पूर्व जांचें सुनिश्चित करें।   

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले चिकित्सकों और उनकी टीम को सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लक्ष्य में उत्कृष्ट योगदान करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं सहित अन्य चिकित्साकार्मिकों और संस्थानों को संकल्पबद्ध होकर आमजन को सुलभ चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने की अपील की है। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित यादव ने भी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है।

    ये हुए पुरस्कृत

    निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर ने बताया कि राजकीय चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में जालौर जिले की भीनमाल सीएचसी को प्रथम, पाली जिले की सुमेरपुर सीएचसी को द्वितीय और नागौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेड़ता को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस श्रेणी के पुरस्कार अधिकतम उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करने व अधिकतम 4 प्रसवपूर्व जांचों की उपलब्धि जैसी उपलब्धियों पर दिए जाते हैं।

    प्रसवपूर्व जांच सेवाओं में उत्कृष्ट सेवाएं देने के कार्य में निजी चिकित्सकों की व्यक्तिगत पुरस्कार श्रेणी में कोटा जिले की डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. प्रियंका माहेश्वरी और डॉ. निधि बंसल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

    परियोजना निदेशक डॉ. तरूण चौधरी ने बताया कि अधिकतम गर्भवती लाभार्थियों को पीएमएसए के तहत अधिकतम सेवाएं सुलभ कराने और लक्ष्य से अधिक पीएमएसए सत्रों का संचालन करने की श्रेणी में 6 जिलों को विशिष्ट अवार्ड दिये गये हैं। इनमें उच्च प्राथमिकता जिलों के वर्ग में उदयपुर, राजसमंद व जिला बूंदी को और गैर उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में जयपुर-1, बीकानेर और कोटा जिलों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि पिंक पखवाड़ा अभियान और अनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन उपलब्ध करवाने में विशेष योगदान देने पर डवलपमेंट पार्टनर संस्थान जपाइगो की स्टेट टीम को भी सम्मानित किया गया। इसी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिकों और चिकित्सा केन्द्रों को भी सम्मानित किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.56.26 AM.jpg
    20/03/26 |

    हिमाचल प्रदेश में 870 पीईटी (PET) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

    हिमाचल प्रदेश, 20 मार्च (अन्‍नू): हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शारीरिक शिक्षा अध्यापकों (PET) के पदों को भरने की कवायद अब धरातल पर शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 870 पीईटी पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू करने के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। यह कदम हाल ही में आए कानूनी फैसले के बाद उठाया गया है, जिसमें राज्य सरकार को भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति मिली थी। यह नियुक्तियां 'जॉब ट्रेनी स्कीम' के अंतर्गत की जाएंगी, जिसके तहत चयनित पीईटी अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये का मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।



    भर्ती का यह मार्ग माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जनवरी 2026 में 'राज्य बनाम योग राज' मामले में सुनाए गए फैसले के बाद प्रशस्त हुआ है। अदालत ने पूर्व के विवादित आदेशों को दरकिनार करते हुए सरकार के पक्ष में फैसला दिया, जिसके बाद 13 मार्च 2026 को सरकार ने इन 870 पदों को भरने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की। शिक्षा विभाग ने अब सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक) को नई प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रदेश के बेरोजगार पीईटी डिग्री धारकों को रोजगार का बड़ा अवसर मिलेगा।


    पदों के जिलावार विवरण पर नजर डालें तो सबसे अधिक 189 पीईटी पद कांगड़ा जिले में भरे जाएंगे। इसके बाद मंडी में 158, शिमला में 106, चंबा में 83, सिरमौर में 76 और ऊना में 73 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, हमीरपुर में 48, कुल्लू में 42, सोलन में 40, बिलासपुर में 25, किन्नौर में 18 और लाहौल-स्पीति में 12 पद स्वीकृत किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुराने सभी भर्ती विज्ञापनों को रद्द कर अब नए सिरे से 'बैचवाइज' भर्ती के लिए श्रेणीवार रिक्विजिशन तैयार की जाएगी।



    पूरी भर्ती प्रक्रिया रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन (R&P) नियमों के अनुसार संचालित होगी, जिसमें आरक्षण रोस्टर का कड़ाई से पालन किया जाएगा। विभाग ने जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे पांच दिनों के भीतर श्रेणीवार रिक्तियों का पूरा डेटा मुख्यालय भेजें ताकि लंबित बैकलॉग पदों को भी इसमें शामिल किया जा सके। उन मिडिल स्कूलों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं जहाँ छात्र संख्या 100 से कम है, ताकि रोस्टर का संतुलन बना रहे। इस व्यापक भर्ती अभियान से प्रदेश के स्कूलों में खेल और शारीरिक शिक्षा के स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।



    #HimachalPradesh #PETBharti #PhysicalEducationTeacher #EducationDepartment #JobsInHimachal #TeacherRecruitment2026 #KangraNews #ShimlaUpdate #EmploymentNews

  • WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.45.36 AM.jpg
    20/03/26 |

    हिमाचल विधानसभा: निजी भूमि पर बांस कटान शुल्क मुक्त करने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

    हिमाचल प्रदेश, 20 मार्च (अन्‍नू): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में मांग की कि जिन किसानों ने अपनी निजी जमीन पर बांस के झुरमुट उगाए हैं, उनसे बांस काटने के बदले किसी भी तरह का शुल्क नहीं वसूला जाना चाहिए। विधायक ने तर्क दिया कि किसानों को अपनी ही फसल के लिए सरकारी महसूल देना अनुचित है।


    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार ने पहले ही गैर-वन भूमि पर उगने वाले बांस को 'वृक्ष' की श्रेणी से हटा दिया है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि निजी भूमि पर बांस की कटाई को शुल्क मुक्त करने के संबंध में उचित कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से उन किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जो बांस की खेती को अपनी आय का जरिया बनाना चाहते हैं।



    हालांकि, मुख्यमंत्री ने एक व्यावहारिक चुनौती की ओर भी इशारा किया। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला बांस अभी भी 'वन उपज' के दायरे में आता है। परिवहन के दौरान यह पहचान करना मुश्किल हो जाता है कि बांस निजी जमीन का है या वन विभाग की भूमि का, इसलिए दुरुपयोग रोकने के लिए कुछ स्तर पर जांच और नियंत्रण अभी भी आवश्यक है। विधायक बिक्रम सिंह ने फिर भी जोर दिया कि प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि निजी उत्पादकों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े।



    #HimachalPradesh #VidhanSabha #BambooFarming #FarmersRelief #SukhvinderSinghSukhu #BikramSingh #AgricultureNews #HimachalNews #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.38.28 AM.jpg

    आगरा में भीषण सड़क हादसा: कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

    आगरा, 20 मार्च (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नवरात्रि के पहले ही दिन एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे ने इटावा के एक ही परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया, जिसमें पिता, पुत्र, बहू और दो मासूम बच्चों सहित कुल 5 लोगों की जान चली गई। यह हादसा गुरुवार देर रात करीब 11 बजे चित्राहाट थाना क्षेत्र में हुआ, जब परिवार राजस्थान के कैलादेवी मंदिर में दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था।


    टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के वक्त इतनी जोरदार आवाज हुई जैसे कोई धमाका हुआ हो। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे बुरी तरह लॉक हो चुके थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।



    मृतकों की पहचान इटावा के नगला वर निवासी कांता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), बहू सीमा (30), मासूम पोती आराध्या (3) और गाड़ी चला रहे नाती ऋषि (20) के रूप में हुई है। घायलों में परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार के घर पर कोहराम मचा है।


    #AgraAccident #RoadSafety #Tragedy #UPNews #PilgrimsAccident #Navratri2026 #EtawahNews #HighspeedCrash #DevastatingNews #DanikKhabar

  • 237047_HomePage_8e407632-e365-4d2d-a265-fdad69021c5e.jpg

    राजस्थान दिवस के अवसर परअल्बर्ट हॉल पर राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

    एन.एस.बाछल, 20 मार्च, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का अल्बर्ट हॉल पर भव्य आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के लोक गायन, नृत्यों और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों ने आमजन को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

    मुख्यमंत्री की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाए गये राजस्थान दिवस में पद्मश्री अनवर खां मांगणियार एवं दल और पद्मश्री तगाराम भील एवं दल द्वारा सुरीली प्रस्तुतियां दी गई। वहीं, 100 से अधिक लोक कलाकारों एवं कथक नृत्यांगनाओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल पर मौजूद जनसमूह को ऊर्जा से भर दिया। इस दौरान राज्य सरकार के 2 वर्ष से अधिक के जनसेवा को समर्पित कार्यकाल एवं उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित की गई भव्य सांस्कृतिक संध्या में घूमर, गैर, चरी, कच्छी घोड़ी, कालबेलिया सहित विभिन्न लोक नृत्यों का शानदार प्रदर्शन किया गया। 

    भव्य आतिशबाजी ने शहरवासियों में भरा जोश, रोशनी से अल्बर्ट हॉल की बढ़ी भव्यता

    अल्बर्ट हॉल पर 2 घंटे से अधिक समय तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का समापन रंग-बिरंगी आतिशबाजी से हुआ। इस दौरान पटाखों की रोशनी ने जहां एक ओर अल्बर्ट हॉल की भव्यता को बढ़ाया, वहीं पटाखों की आवाज ने भी शहरवासियों को उत्साह और जोश से भर दिया। इससे पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोक कलाकार तगाराम भील एवं अनवर खां मांगणियार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और अन्य कलाकारों का भी हौंसला बढ़ाया।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, गणमान्यजन सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.15.37 AM.jpg
    20/03/26 |

    चंडीगढ़: नई आबकारी नीति के तहत ठेकों की ई-नीलामी संपन्न, पलसोरा का ठेका 16.71 करोड़ में बिका

    चंडीगढ़, 20 मार्च (अन्‍नू): चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में नई आबकारी नीति के तहत शराब के ठेकों के लिए हुई ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में प्रशासन पर जमकर धनवर्षा हुई है। गुरुवार को हुई इस नीलामी में सबसे महंगी बोली पलसोरा गांव के ठेके के लिए लगी, जो 16.71 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। गौर करने वाली बात यह है कि इस ठेके का आरक्षित मूल्य (रिजर्व प्राइस) 11.41 करोड़ रुपये तय किया गया था। इस सफल नीलामी से स्पष्ट है कि शहर में शराब के कारोबार को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह है।


    नीलामी के दौरान दूसरे स्थान पर धनास गांव का ठेका रहा, जिसकी बोली 12.27 करोड़ रुपये तक पहुंची, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 9.62 करोड़ रुपये था। वहीं, सेक्टर-61 का शराब ठेका 11.52 करोड़ रुपये की बोली के साथ तीसरे नंबर पर रहा। प्रशासन ने इस बार कुल 97 ठेकों को नीलामी के लिए रखा था, जिनमें से 84 ठेकों के लिए 195 आवेदकों ने अपनी दावेदारी पेश की। 83 सफल ठेकों से प्रशासन को कुल 496.81 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो उनके कुल आरक्षित मूल्य से लगभग 29 प्रतिशत ज्यादा है।


    प्रशासन ने बाजार में एकाधिकार या कार्टेलाइजेशन को रोकने के लिए इस बार कड़े नियम लागू किए हैं। नई नीति के तहत अब कोई भी व्यक्ति, परिवार या कंपनी अधिकतम 10 लाइसेंस ही अपने नाम कर सकती है। इस कैपिंग का उद्देश्य निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनाए रखना है। हालांकि, तकनीकी कारणों से एक ठेके की बोली को फिलहाल रोक दिया गया है।


    जिन 14 ठेकों के लिए इस चरण में बोली नहीं लग पाई, उनके लिए विभाग जल्द ही दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। आबकारी विभाग को पूरी उम्मीद है कि आगामी नीलामी में भी इन बचे हुए ठेकों से आरक्षित मूल्य की तुलना में कहीं बेहतर राजस्व हासिल होगा।


    #ChandigarhNews #LiquorAuction #ExcisePolicy #RevenueGeneration #Palsora #Dhanas #ChandigarhAdministration #BusinessNews #TenderUpdate #DanikKhabar

  • 237001_Image_e2f6189b-e6f5-4fd6-898f-08b38a2625d8.jpeg

    जयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश

    एन.एस.बाछल, 20 मार्च, जयपुर।

    देशभर में नवरात्रि के अवसर पर मातृ शक्ति की पूजा अर्चना की जा रही है, वहीं राज्य की पीसीपीएनडीटी टीम ने 'बेटी बचाओ’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए राजधानी जयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव और अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में पीसीपीएनडीटी डिकॉय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और एक अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन और कार जब्त करने के साथ ही एक चिकित्सक सहित तीन को गिरफ्तार किया है।

    अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी.शुभमंगला ने बताया कि मुखबिर योजना के तहत सूचना मिली थी कि जयपुर व आसपास के जिलों में कुछ गिरोह पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण कार्य में लिप्त हैं। सूचना की गहन पड़ताल के बाद एडिशनल एसपी डॉ. हेमंत जाखड़ की निगरानी में सीआई सत्यपाल यादव के नेतृत्व में डिकॉय टीम गठित की गई। टीम ने एक्शन प्लान के अनुसार भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए डॉ. शेरसिंह राजावत से संपर्क साधा। राजावत ने गर्भवती डिकॉय महिला को केसर चौराहा, सांगानेर स्थित कुबेर हेल्थ केयर में बुलवाया। इसी केन्द्र पर आरोपी डॉक्टर राजावत ने गर्भवती महिला से भ्रूण लिंग जांच के लिए 80 हजार रुपए लिए और दूसरे आरोपी जगबीर के साथ गर्भवती महिला को हेल्थ केयर सेंटर से चौरड़िया पेट्रोल पंप के पास भेजा। यहां तीसरा एवं मुख्य आरोपी हरी कुमावत मिला, जो अपनी सेंट्रो गाड़ी में गर्भवती महिला को साथ बिठाकर मयूर रेजिडेंसी स्थित फ्लैट नंबर 16 में ले गया और गर्भवती महिला की पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से सोनोग्राफी कर गर्भ में लड़की होना बताया।

    गर्भवती महिला ने मौका मिलते ही टीम को सूचना दी और टीम ने फ्लैट में दबिश दी। यहां गर्भवती महिला के साथ चौथी महिला आरोपी शिला देवी भी मिली। उसने पूछताछ में बताया कि आरोपी हरी कुमावत यहां महिलाओं को लाकर भ्रूण लिंग जांच करता है। ऐसे में टीम ने तीनों आरोपियों 41 वर्षीय हरी कुमावत पुत्र राकेश कुमावत निवासी गांव आंतेला जिला कोटपूतली, 50 वर्षीय शिला देवी पत्नी राकेश जाट निवासी हनुमानपुरा जिला झुंझुनूं एवं कुबेर हेल्थ केयर के 48 वर्षीय डॉ. शेर सिंह राजावत पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी बड़ागांव जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी जगबीर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि डॉ. शेरसिंह राजावत शातिर किस्म का अपराधी है और वह गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए प्रेरित कर अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से जांच करता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    आमजन को गर्मियों में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान ने दिखाई संवेदनशीलता

    एन.एस.बाछल, 20 मार्च, जयपुर।

    प्रदेश में आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमजन की सुविधा और राहत को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जलदाय विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जनता को शुद्ध एव समुचित पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल आपूर्ति सम्बंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एवं प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय नियन्त्रण कक्षों की स्थापना की गई है।

    राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकाल 2026 के लिए प्रदेश के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी 41 जिलों के शहरी क्षेत्र के लिए 55.88 करोड़ रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 154.83 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

    जल परिवहन के लिए राशि स्वीकृत

    ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 41 जिलों के लिए 1 अप्रेल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आवश्यकतानुसार जल परिवहन के लिए अनुमानित शहरी क्षेत्र के लिए 23 करोड़ रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 82.37 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

    किराए के वाहन एवं श्रमिकों के लिए भी स्वीकृति

    गर्मियों के सीजन में पेयजल आपूर्ति की मॉनिटरिंग के लिए सरकार ने 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक अवधि के लिए 500 श्रमिक प्रतिमाह एवं 100 किराये के वाहन प्रतिमाह लेने की स्वीकृति जारी की है। इसी तरह 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि के लिए 2000 श्रमिक प्रतिमाह एवं 400 किराये के वाहन प्रतिमाह तथा 1 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक अवधि के लिए 2500 श्रमिक प्रतिमाह एवं 450 किराये के वाहन प्रतिमाह की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

    आकस्मिक कार्यों के लिए जिला कलेक्टर को एक-एक करोड़ रुपए की स्वीकृति

    जलदाय विभाग ने गर्मियों के मौसम में प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आकस्मिक कार्यों के लिए 1-1 करोड रुपये की राशि खर्च करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके तहत जिला कलक्टर्स की अनुशंषा पर सम्बंधित क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अपने अधीन आने वाले जिलों में 1 करोड़ रुपये तक की सीमा में पेयजल व्यवस्था से सम्बंधित आवश्यक कार्य करा सकेंगे।

    जेजेएम में पूर्ण पेयजल परियोजनाओं के लिए 25-25 लाख

    प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत पूर्ण हो चुकी जल योजनाओ के संचालन के लिए विभाग गर्मियों के मौसम में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि खर्च करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

    वहीं जल योजनाओ के निर्बाध संचालन के लिए फील्ड अधिकारियों की मौके पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अवकाश पर रोक लगाई गई है। अपरिहार्य परिस्थिति में आवश्यक होने पर संबंधित कर्मचारी से उच्च स्तर के अधिकारी की अभिशंषा से ही अवकाश स्वीकृति किया जायेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 379.jpg
    20/03/26 |

    आज का राशिफल (20 मार्च 2026)

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में हल्की नोकझोंक संभव, धैर्य रखें

    कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं, बॉस से प्रशंसा

    लाभ/हानि: निवेश में सावधानी रखें

    शेयर मार्केट: जल्दीबाजी में निर्णय न लें

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है

    मूड: थोड़ा चिड़चिड़ा

    लक्की नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: परिवार में खुशियां, सहयोग मिलेगा

    कैरियर: स्थिरता बनी रहेगी

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के संकेत

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि निवेश अच्छा रहेगा

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: मुनाफा बढ़ेगा

    मूड: खुश

    लक्की नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: रिश्तों में सुधार होगा

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं

    शेयर मार्केट: जोखिम से बचें

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या

    ऊर्जा: सामान्य

    बिजनेस: पार्टनरशिप में लाभ

    मूड: मिश्रित

    लक्की नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा

    कैरियर: सफलता मिलेगी

    लाभ/हानि: धन लाभ

    शेयर मार्केट: निवेश लाभदायक

    स्वास्थ्य: अच्छा

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: विस्तार के योग

    मूड: सकारात्मक

    लक्की नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: सम्मान मिलेगा

    कैरियर: प्रमोशन के संकेत

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि

    शेयर मार्केट: मुनाफा हो सकता है

    स्वास्थ्य: अच्छा

    ऊर्जा: बहुत अच्छा

    बिजनेस: नया निवेश फायदेमंद

    मूड: उत्साहित

    लक्की नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: विवाद से बचें

    कैरियर: काम का दबाव

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ेंगे

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें

    स्वास्थ्य: कमजोरी

    ऊर्जा: कम

    बिजनेस: धीमी गति

    मूड: तनाव

    लक्की नंबर: 7

    शुभ रंग: नीला

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: सामंजस्य रहेगा

    कैरियर: नई नौकरी का योग

    लाभ/हानि: लाभ होगा

    शेयर मार्केट: अच्छा दिन

    स्वास्थ्य: ठीक

    ऊर्जा: अच्छी

    बिजनेस: विस्तार संभव

    मूड: संतुलित

    लक्की नंबर: 8

    शुभ रंग: गुलाबी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: गुप्त तनाव

    कैरियर: सफलता मिलेगी

    लाभ/हानि: अचानक लाभ

    शेयर मार्केट: सावधानी रखें

    स्वास्थ्य: ठीक

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: लाभ

    मूड: गंभीर

    लक्की नंबर: 3

    शुभ रंग: मरून

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:30

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा के योग

    कैरियर: प्रगति

    लाभ/हानि: लाभ

    शेयर मार्केट: निवेश लाभकारी

    स्वास्थ्य: अच्छा

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: नया काम शुरू करें

    मूड: खुश

    लक्की नंबर: 4

    शुभ रंग: पीला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:30

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारी बढ़ेगी

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा

    लाभ/हानि: स्थिर आय

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश करें

    स्वास्थ्य: कमर दर्द संभव

    ऊर्जा: सामान्य

    बिजनेस: स्थिरता

    मूड: गंभीर

    लक्की नंबर: 10

    शुभ रंग: काला

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30

    ---

    ♒ कुम्भ (Aquarius)

    परिवार: सहयोग मिलेगा

    कैरियर: नई योजना सफल

    लाभ/हानि: अच्छा लाभ

    शेयर मार्केट: लाभदायक

    स्वास्थ्य: अच्छा

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: तेजी

    मूड: उत्साहित

    लक्की नंबर: 11

    शुभ रंग: बैंगनी

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: सुख-शांति

    कैरियर: सफलता

    लाभ/हानि: लाभ

    शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न

    स्वास्थ्य: अच्छा

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: विस्तार

    मूड: शांत

    लक्की नंबर: 12

    शुभ रंग: आसमानी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00

    ---

    #राशिफल2026

    #आज का राशिफल

    #सभी राशियों का राशिफल

    #मासिक राशिफल

    #आज का दिन कैसा रहेगा

    #परिवार का मूड

    #कैरियर सलाह

    #शेयर मार्केट आज

    #लाभ हानि

    #शुभ मुहूर्त

    #लकी नंबर

    #शुभ रंग

    #स्वास्थ्य टिप्स

    #ऊर्जा स्तर

    #बिजनेस सलाह

    #टैरो अंक

    #धार्मिक शुभ योग

    #जीवन मंत्र

    #साप्ताहिक राशिफल

    #आज का शुभ समय

    #लाइफ हिमाकत

    #मनोविज्ञान टिप्स

    #धन लाभ

    #खराब दिन से बचाव

    #शुभ संकेत

    #राशि अनुसार भाग्य

    #संपत्ति और निवेश

    #सिंह, कर्क,

    #तुला राशिया

    #राशि परिवर्तन

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    20/03/26 |

    आज 20 मार्च का इतिहास

    आज 20 मार्च का इतिहास

    1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।

    1990 - अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।

    1991 - बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।

    2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।

    2003 - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।

    2006 - अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।

    2009 - न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।

  • download.png

    चेटीचण्ड पर्व पर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष की प्रदेशवासियों को बधाई

    एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।

    राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चेटीचण्ड पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। वासुदेव देवनानी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि चेटीचण्‍ड पर्व प्रदेश में लोगों के जीवन में खुशहाली व समृ‌द्धि लाये। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव वासुदेव देवनानी ने चेटीचंड के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि चेटीचंड का पर्व भगवान झूलेलाल के प्राकट्य दिवस के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व आस्था, सेवा, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। सिंधी समाज ने अपनी मेहनत, उद्यमशीलता और सामाजिक सेवा के माध्यम से देश और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, एकता और सद्भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। चेटीचंड का उत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।

    वासुदेव देवनानी ने शुभकामनाएं दी हैं कि भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download - 2026-03-19T155206.188.jpg

    अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : पुर्तगाल से चल रहे हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 7 विदेशी पिस्तौलें बरामद

    पंजाब, 19 मार्च (अभी) : अमृतसर शहरी पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जो इस खतरनाक नेटवर्क का हिस्सा बनकर काम कर रहा था। पुलिस ने इन तस्करों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार यूरोप और पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी सीधे तौर पर पुर्तगाल में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। यह हैंडलर पाकिस्तान से ड्रोन या अन्य अवैध माध्यमों से हथियारों की खेप भारत मंगवाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था। सीमा पार से आई हथियारों की यह खेप आगे पंजाब और अन्य राज्यों के आपराधिक तत्वों और गैंगस्टरों तक पहुँचाई जानी थी। पुलिस ने इस संबंध में कैंटोनमेंट थाने में मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड' लिंक्स को जोड़ने में जुटी है। जांच का मुख्य केंद्र यह पता लगाना है कि पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया गया और पुर्तगाल स्थित हैंडलर को वित्तीय मदद (फंडिंग) कहाँ से मिल रही थी। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने स्पष्ट किया कि अमृतसर पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपना रही है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके अन्य साथियों और हथियारों की संभावित डिलीवरी लोकेशंस का भी पता चल सकेगा।

    #AmritsarPolice #WeaponSmuggling #PunjabPolice #OrganizedCrime #BreakingNewsAmritsar #SecurityAlert #InternationalSmuggling #GurpreetBhullar #LawAndOrder #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-19 at 2.48.14 PM.jpeg
    19/03/26 |

    आर्य कॉलेज में ऑडिटोरियम के नवीनीकरण पर हवन: प्राचार्या डॉ. अंजु बाला बोलीं—हवन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

    जे कुमार अंबाला छावनी, 19 मार्च 2026: अंबाला छावनी स्थित आर्य कॉलेज के प्रांगण में आज आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कॉलेज के नवनिर्मित और आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम के सफल नवीनीकरण के उपरांत, उसके विधिवत शुभारंभ के अवसर पर वैदिक अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में एक भव्य हवन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण की गूँज के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला, समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ और छात्राओं ने पूर्ण श्रद्धा के साथ आहुतियां डालीं।

    नैतिक मूल्यों और सकारात्मकता का संचार: इस पावन अवसर पर प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने अपने संबोधन में कहा कि हवन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है जो पर्यावरण की शुद्धि के साथ-साथ मानव मन और आत्मा को असीम शांति प्रदान करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करना है। डॉ. बाला ने बताया कि वैदिक यज्ञ परंपरा हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराती है और जीवन में संतुलन व आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।

    सांस्कृतिक और शैक्षणिक समन्वय: कार्यक्रम के दौरान संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया शास्त्री ने यज्ञपति की मुख्य भूमिका निभाई और यज्ञ की महिमा से सभी को अवगत कराया। हवन के माध्यम से न केवल संस्थान की प्रगति, बल्कि छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और विश्व शांति की कामना भी की गई। कॉलेज के नवीनीकृत ऑडिटोरियम को अब नई ऊर्जा के साथ सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए समर्पित कर दिया गया है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक शांतिपाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें कॉलेज के सभी विभागों के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    #AryaCollegeAmbala #HavanCereemony #VedicTradition #AuditoriumRenovation #AmbalaCanttNews #EducationAndCulture #SpiritualGrowth #IndianHeritage #PositiveVibes #AmbalaEducation

  • Photo--4.jpg
    19/03/26 |

    अंबाला: 'समाधान शिविर' में सुनी गईं जनता की समस्याएं, नगराधीश ने दिए पेंशन और फैमिली आईडी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जे कुमार अंबाला, 19 मार्च 2026: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं के मौके पर निपटारे के लिए जिला सचिवालय में आयोजित 'समाधान शिविर' में आज नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक सुगमता से पहुँचाना ही प्रशासन का मुख्य ध्येय है।

    मौके पर सुनी गईं विभिन्न शिकायतें: समाधान शिविर के दौरान आज कई महत्वपूर्ण और व्यक्तिगत समस्याएं सामने आईं। जोगीवाड़ा के हनी ने अपने पिता की वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, रत्नगढ़ की शिमला रानी ने विधवा पेंशन और वोटर कार्ड में सुधार करवाने तथा अंबाला शहर की दविंद्र कौर व उनके बेटे नवप्रीत ने नई फैमिली आईडी बनवाने के लिए गुहार लगाई। इसी प्रकार, बराड़ा के गौरव ने अपनी पत्नी का नाम परिवार पहचान पत्र (PPP) में जुड़वाने और दुर्गा नगर की प्रीति ने नया राशन कार्ड बनवाने की मांग रखी। नगराधीश ने इन सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही मार्क किया और तत्काल स्टेटस रिपोर्ट मांगी।

    अधिकारियों को समन्वय के निर्देश: नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि उनका समाधान करना है। उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ जोगिंद्र, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ अनुराग और पुलिस इंस्पेक्टर राकेश मणि सहित अन्य अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थी को एक ही कार्य के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए विभाग अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लाएं।

    #AmbalaNews #SamadhanShivir #PublicGrievance #HaryanaSarkar #PensionScheme #FamilyID #PPPUpdate #GoodGovernance #AmbalaAdministration #JantaDarbar

  • download (5).jpg
    19/03/26 |

    अग्निवीर भर्ती 2027: हरियाणा और चंडीगढ़ के युवाओं के लिए पंजीकरण का अंतिम अवसर, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    जे कुमार अम्बाला, 19 मार्च 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 की भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, योग्य अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। यह भर्ती देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

    क्षेत्रवार पात्रता: इस भर्ती अभियान के तहत निम्नलिखित क्षेत्रों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं:

    • पुरुष अभ्यर्थी: हरियाणा के छह जिले—अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़।

    • महिला अभ्यर्थी: दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की युवतियां।

    आवेदन प्रक्रिया और वेबसाइट: इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। 1 अप्रैल के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

    सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता (Merit) पर आधारित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी या दलालों के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

    #AgniveerRecruitment2027 #IndianArmy #AgniveerHaryana #ArmyBharti2026 #JoinIndianArmy #AmbalaNews #AgniveerWomen #DefenseCareer #HaryanaYouth #CareerInArmy

  • Screenshot 2026-03-19 145806.jpg
    19/03/26 |

    अमृतसर के लॉरेंस रोड पर फूड विभाग का एक्शन: खाने के सैंपल भरे, सफाई में कमी मिलने पर दुकानदारों को दी चेतावनी

    अमृतसर, 19 मार्च (अन्‍नू): शहर के नोवेल्टी चौक और लॉरेंस रोड जैसे व्यस्त इलाकों में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान खाने-पीने की कई प्रसिद्ध दुकानों की सघन जांच की गई, जिससे पूरे बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग ने गुणवत्ता की बारीकी से जांच करने के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर उन्हें सरकारी लैब भेज दिया है।



    छापेमारी के दौरान टीम लॉरेंस रोड स्थित "3डी फूड" नामक नॉनवेज शॉप पर पहुँची, जहाँ निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को लेकर काफी खामियां पाई गईं। दुकान के संचालक कुलविंदर सिंह ने अधिकारियों के सामने अपनी गलतियाँ स्वीकार कीं और बताया कि रात के समय काम करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सुबह गंदगी रह गई थी। उन्होंने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि भविष्य में वे स्वच्छता का पूरा ध्यान रखेंगे और केवल प्रमाणित कंपनी के मक्खन का ही इस्तेमाल करेंगे।


    खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें इस दुकान के बारे में कुछ विशेष शिकायतें मिली थीं। इसी आधार पर यहाँ दबिश दी गई और गुणवत्ता की जांच के लिए नॉनवेज आइटम्स के सैंपल लिए गए। अधिकारी ने मौके पर पाया कि दुकान में हाइजीन (स्वच्छता) के मानकों का पालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा था, जिसके लिए संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी और सख्त निर्देश दिए गए हैं।



    विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि सभी खाद्य विक्रेताओं के लिए साफ-सफाई के सरकारी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी अमृतसर के अन्य इलाकों में इसी तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन मिल सके।


    #AmritsarNews #FoodSafety #LawrenceRoad #HealthDepartment #FoodRaid #AmritsarDiaries #BreakingNews #HygieneCheck #danikkhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-19 at 2.38.31 PM.jpg

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दी नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएँ

    नई दिल्ली, 19 मार्च (अन्‍नू): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवसंवत्सर 'विक्रम संवत 2083' के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा करते हुए कामना की कि यह नया साल सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नवचेतना और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि देश का हर नागरिक सुख और शांति के साथ इस नववर्ष का स्वागत करे।



    चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत पर भी अमित शाह ने जनता को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने माँ भगवती से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और वैभवपूर्ण जीवन की कामना की। अपने संदेश में उन्होंने 'जय माता दी' का जयघोष करते हुए कहा कि देवी की कृपा से समाज में खुशहाली और संपन्नता बनी रहे। नवरात्रि का यह पर्व पूरे देश में भक्ति और शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।



    इसके साथ ही, उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहारों जैसे उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह, साजिबू चेइराओबा और चेटीचंड पर भी विशेष संदेश दिए। उन्होंने कर्नाटक और तेलुगु समुदाय के लोगों को उगादी की बधाई दी और महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए गुड़ी पड़वा को विजय और शुभता का प्रतीक बताया। कश्मीरी पंडितों को नवरेह और मणिपुर के लोगों को साजिबू चेइराओबा की बधाई देते हुए उन्होंने सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने पर जोर दिया।



    सिंधी समुदाय के प्रमुख पर्व चेटीचंड और भगवान झूलेलाल की जयंती पर भी अमित शाह ने अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भगवान झूलेलाल द्वारा दिया गया आपसी सद्भाव और मानवता का संदेश हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने भगवान झूलेलाल से सभी के कल्याण की प्रार्थना की और विश्वास जताया कि ये विविधतापूर्ण उत्सव देश में एकता और भाईचारे की भावना को और भी मजबूत करेंगे।


    #AmitShah #Navratri #NewYear #GudiPadwa #Ugadi #VikramSamvat2083 #IndianFestivals #Greetings #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-19 at 2.21.06 PM.jpg
    19/03/26 |

    अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 4 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 'सरपंच' गिरफ्तार, VIP स्कॉर्पियो में तस्करी का भंडाफोड़

    पंजाब/अमृतसर, 19 मार्च (अन्‍नू): पंजाब पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए अमृतसर में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की टीम ने एक वीआईपी नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध असलहा बरामद किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि पकड़े गए आरोपियों में एक स्थानीय सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने सरपंच के साथ उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया है।



    मेहता थाना पुलिस को इस तस्करी के संबंध में पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। एएसआई पलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मेहता के पास नाकाबंदी की थी। सूचना थी कि कोट हिरदेराम का लवप्रीत सिंह, सिमरप्रीत सिंह और वेरका का बलवंत सिंह भारी मात्रा में नशा और हथियारों के साथ बुट्टर कलां की तरफ से कत्थूनंगल की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो (PB02-BD-9300) को रोका और तलाशी ली।



    वाहन की सघन तलाशी के दौरान पुलिस को 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, एक 30 बोर का पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी व नशे की खेप को जब्त कर लिया। इस बड़ी रिकवरी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी है।



    वहीं, सरपंच की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की सियासत भी गरमा गई है। सोशल मीडिया पर सरपंच की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेताओं और हलका इंचार्जों के साथ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी सरपंच हाल ही में अकाली दल छोड़कर 'आप' में शामिल हुआ था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में मची इस हलचल पर फिलहाल पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तस्वीरों ने विपक्ष को हमला करने का मौका दे दिया है।


    #AmritsarNews #PunjabPolice #DrugBust #HeroinSeized #PunjabPolitics #CrimeUpdate #BreakingNews #SayNoToDrugs #DanikKhabar

  • New-Ashok-Nagar-Police-Station.webp
    19/03/26 |

    दिल्ली न्यू अशोक नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चेन स्नेचर गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 19 मार्च (अन्‍नू): पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 27 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो घड़ोली इलाके का रहने वाला है।



    क्या था मामला?
    बीती 13 मार्च 2026 की रात न्यू कोंडली मेन रोड पर एक महिला के साथ झपटमारी की वारदात हुई थी। पीड़िता बाजार से घर लौट रही थी, तभी इंद्र चौक की ओर से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उनके गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन झपट ली और जय अंबे अपार्टमेंट की तरफ फरार हो गया। इस संबंध में थाना न्यू अशोक नगर में BNS की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।



    200 से अधिक कैमरों ने खोला राज
    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कल्याणपुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल अंकित, अजीत मलिक, नितिन और बॉबी शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके के 200 से अधिक CCTV कैमरों को खंगाला। फुटेज में आरोपी एक 'TVS सुपर XL 100' मोपेड पर भागता नजर आया। शातिर अपराधी ने पकड़े जाने के डर से अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर टेप चिपका रखा था ताकि उसकी पहचान न हो सके।



    तकनीकी निगरानी और छापेमारी
    पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय मुखबिरों की मदद से संदिग्ध का रूट ट्रैक किया और उसकी पहचान सोनू कुमार के रूप में की। पुलिस ने घड़ोली स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल वाहन (DL14SN****) भी बरामद कर लिया गया है।



    नोएडा में बेची लूटी हुई चेन
    पूछताछ के दौरान आरोपी सोनू ने खुलासा किया कि उसने लूटी हुई सोने की चेन नोएडा के सेक्टर-62 स्थित झुग्गियों में रहने वाले एक व्यक्ति को बेच दी है। पुलिस अब उस खरीदार की तलाश और चेन की रिकवरी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


    अपराधिक प्रोफाइल:
    नाम: सोनू कुमार (27 वर्ष)
    शिक्षा: 8वीं पास
    पेशा: ई-रिक्शा चालक
    पिछला रिकॉर्ड: आरोपी पहले भी नोएडा के सेक्टर-24 थाने में दर्ज लूट के एक मामले में शामिल रहा है।



    #DelhiPolice #EastDelhi #ChainSnatching #Arrested #CCTVInvestigation #NewAshokNagar #CrimeNews #DelhiCrime #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-19 at 1.47.52 PM.jpg
    19/03/26 |

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: सीलमपुर का शातिर लुटेरा और भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 19 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ER-II) ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान सीलमपुर इलाके के एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय शिवम, पुत्र बद्री प्रसाद के रूप में हुई है। वह लूटपाट और मारपीट के एक गंभीर मामले में जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहा था।



    यह मामला 28 मई 2024 का है, जब सोनू नामक व्यक्ति सीलमपुर मेट्रो पार्किंग से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी शिवम और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने सोनू के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह सड़क पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में सीलमपुर थाने में आईपीसी की धारा 392/394/34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।



    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शिवम को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जानबूझकर सुनवाई पर नहीं पहुंचा और अपना ठिकाना बदल लिया। बार-बार अदालत की अवमानना करने के कारण उसे 'भगोड़ा अपराधी' (PO) घोषित कर दिया गया था। वह अपनी पहचान छिपाकर गांधी नगर इलाके में गुपचुप तरीके से रह रहा था।


    डीसीपी पंकज कुमार और एसीपी नरेंद्र सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर उमेश सती की टीम (जिसमें एसआई ब्रह्मपाल, एएसआई संजय सिंह और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र शामिल थे) को इस अपराधी को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। टीम ने ई-कोर्ट पोर्टल और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी का सुराग लगाया। 18 मार्च 2026 को सटीक सूचना मिलने पर टीम ने गांधी नगर के अजीत नगर इलाके में जाल बिछाया और घेराबंदी कर शिवम को दबोच लिया।



    आरोपी शिवम महज छठी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी का काम करता है, लेकिन कम उम्र में ही वह अपराध की दुनिया में काफी सक्रिय रहा है। पुलिस के मुताबिक उस पर पहले से ही चार बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं:


    सीलमपुर थाना: लूटपाट और चोट पहुँचाने का मामला (2024)
    न्यू उस्मानपुर थाना: चोरी और चोरी का सामान रखने का मामला (2023)
    भजनपुरा थाना: चोरी का मामला (2023)
    सीलमपुर थाना: आर्म्स एक्ट और चोरी का मामला (2022)
    दिल्ली पुलिस ने आरोपी को BNSS की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



    #DelhiPolice #CrimeBranch #Arrested #SeelampurCrime #DelhiNews #ProclaimedOffender #BreakingNews #CrimeUpdate #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-19 at 1.41.17 PM.jpg
    19/03/26 |

    जहांगीरपुरी शूटआउट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बिछाया जाल, हत्या के बदले की थी हत्या

    नई दिल्ली, 19 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-I) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जहांगीरपुरी इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय फिरदौस उर्फ 'चुम्मा' के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।



    घटना 4 मार्च 2026 की है, जब आरोपी फिरदौस ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपसी रंजिश के चलते रहमतुल्लाह उर्फ भोला नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में रहमतुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अपनी पहचान छिपाकर भाग रहा था।



    18 मार्च 2026 की शाम, क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि आरोपी फिरदौस किसी से मिलने भलस्वा झील के पास आने वाला है। डीसीपी पंकज कुमार के मार्गदर्शन और एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। शाम करीब 6 बजे जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।



    पूछताछ में सामने आया कि फिरदौस का परिवार पहले से ही अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है। उसके पिता अनवर उर्फ अनु पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं उसका चाचा अक्षर उर्फ खोदू भी अपराधी रह चुका है। फिरदौस खुद भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आलीशान जीवन जीने और क्लब जाने का शौक है। उसने केवल दोस्ती निभाने और बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।


    क्राइम ब्रांच ने आरोपी को BNSS की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है और जहांगीरपुरी थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। इस गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।




    #DelhiPolice #CrimeBranch #JahangirpuriMurder #Arrested #DelhiCrime #LawAndOrder #BreakingNews #DelhiNews #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-19 at 12.30.17 PM.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव संवत्सर के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

    आरएस अनेजा, 19 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव संवत्सर के शुभ अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और समृद्धि से भरे वर्ष तथा राष्ट्रीय प्रगति के प्रति नए संकल्प की कामना की है।

    नव संवत्सर के अत्यंत विशेष अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि आने वाला नव वर्ष प्रत्येक के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करे। मोदी ने आगे उम्मीद जताई कि ये मूल्य राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को नई गति प्रदान करेंगे, और साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों के लिए असीम सुख, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    प्रधानमंत्री ने एक्स (X)पर लिखा;

    "देशवासियों को नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सशक्त करे, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी नई मजबूती दे।"

    “नव संवत्सर के अत्यंत विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। सभी को असीम सुख, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला नव वर्ष प्रत्येक के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सुदृढ़ करे। साथ ही, राष्ट्र-निर्माण की दिशा में किए जा रहे हमारे सामूहिक प्रयासों को भी यह एक नई गति प्रदान करे।”  

    #NavSamvatsar #HindiNewYear #VikramSamvat2083 #NewYear2026 #NationBuilding #SelflessService #Prosperity #NewBeginnings #IndianCulture #AmritKaal #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-03-19 122329.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चांद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

    आरएस अनेजा, 19 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चांद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

    एक्स(X)पर अलग-अलग पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने लिखा:

    “गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं!”

    “गुढीपाडव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा!”

    “गुडी पाडव्याचीं परबीं”

    “आपका उगादी मंगलमय हो!”

    “ನಿಮ್ಮ ಯುಗಾದಿ ಸಡಗರದಿಂದ ಕೂಡಿರಲಿ! ”

    “ఉగాది పండుగను ఆనందంగా జరుపుకోండి!”

    “चेती चांद की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लिए यह वर्ष बहुत ही शुभ हो, ऐसी कामना करता हूं।”

    “नवरेह पोश्ते! आने वाला वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा हो।”

    “साजिबू चेइराओबा की शुभकामनाएं। सभी के लिए एक शानदार वर्ष की कामना करता हूं।”

    #GudiPadwa #Ugadi #ChetiChand #Navreh #SajibuCheiraoba #IndianNewYear #ChaitraNavratri #FestivalsOfIndia #UnityInDiversity #NewBeginnings #DanikKhabar

  • TN5-Bhopal180326073353.jpg

    सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 19 मार्च, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। गुड़ी पड़वा हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ता है। हमें एकता, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। यह दिन नए संकल्प लेने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन को आगे बढाने का अवसर प्रदान करता है। चैत्र प्रतिपदा नव संवत्सर का यह पर्व प्रकृति की हरितिमा और नवजीवन का प्रतीक है। यह समय दो ऋतुओं का संधि काल है, जिसमें प्रकृति नया रूप धारण करती है। यह तिथि ऐतिहासिक भी है, इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समग्र मराठी समाज द्वारा मुख्यमंत्री निवास में नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर्व के आरंभ के प्रतीक स्वरूप आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस अवसर पर ढोल ताशें के साथ परंपरागत रूप में स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन करते हुए उन्हें पेशवाई टोपी पेश की। इसके साथ ही उन्हें पटका और प्रतीक स्वरूप छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली सहित इंदौर, जबलपुर, भोपाल ,सागर, दमोह, छतरपुर, बीना, देवास, उज्जैन से आए समूहों ने गुड़ी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मराठी साहित्य अकादमी की पत्रिका का अथर्वनाद का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछले सौ -डेढ़ सौ वर्षों से मराठी कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया।

    गुड़ी पड़वा उत्साह और उमंग का पर्व

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति की ध्वजा हर काल और हर युग में हमारी पहचान रही है। हमने कई आक्रांताओं का सामना किया, लेकिन कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। सम्पूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति और परंपरा के महत्व को स्वीकार करती है। भगवा ध्वज और तिरंगे के साथ युद्ध काल में अपने स्वाभिमान और देश के गौरव की रक्षा के अनेक उत्कृष्ट उदाहरण इतिहास में मौजूद हैं। गुड़ी पड़वा और नववर्ष सभी के लिए उत्साह, उमंग और आनंद का पर्व है। इसीलिए राज्य सरकार ने इस पर्व पर अवकाश घोषणा की है। गुड़ी पड़वा अर्थात चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में सूर्य को नमन करने के साथ गुड़ी पड़वा उत्सव के आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

    सम्राट विक्रमादित्य और लोकमाता अहिल्याबाई ने स्थापित किया गुड़ी पड़वा का महत्व

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के कालखंड में सनातन संस्कृति के देवालय भव्यता के साथ विकसित हुए। सम्राट विक्रमादित्य ने गुड़ी पड़वा का महत्व स्थापित किया। वे न्यायप्रियता, दानवीरता और सुशासन की उत्कृष्ट मिसाल हैं। वर्तमान दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। व्यक्तित्व में वीरता का गुण निडरता से आता है और निडरता के लिए मन का भय समाप्त करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल और सक्षम नेतृत्व ने भारतीयों को वैश्विक स्तर पर इस गुण धर्म की पहचान दिलाई है। पहले यूक्रेन और अब खाड़ी देशों में यह स्थिति सबके सामने है।

    राज्य सरकार देगी सम्राट विक्रमादित्य के नाम से एक करोड़ एक लाख रूपये का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपए राशि का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान आरंभ किया है। यह देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है। सम्राट विक्रमादित्य के बहुविध गुणों, भारतीय संस्कृति के उत्थान, सामाजिक नवोन्मेष, भारतीय दर्शन, धर्म, परम्परा के प्रचार-प्रसार, रचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्थापित इस पुरस्कार के लिए गुड़ी पड़वा से नामांकन आमंत्रित किये जा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, दानवीरता, सुशासन, मानव कल्याण, सर्वधर्म समन्वय जैसे मूल्यों को राज्य सरकार निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम को मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक तथा अथर्वनाद पत्रिका के प्रधान संपादक श्री संतोष गोड़बोले ने भी संबोधित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 236893_HomePage_afe10003-217f-4aad-b102-a10c6d4b0255.jpg

    विद्युत कार्मिकों को खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी - ऊर्जा मंत्री राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।

    राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा कोटा में 47 वीं अखिल भारतीय विद्युत पॉवरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 मार्च 2026 तक किया गया जिसमें राजस्थान के विद्युत निगमों की पॉवरलिफ्टिंग टीम ने 6 पदक सहित टीम चैम्पियनशिप जीती।

    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विद्युत भवन में टीम के प्रबन्धन एवं खिलाड़ियों को शानदार उपलब्धि अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बिजली कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपनी नौकरी करते हैं और नौकरी करने के साथ ही खेलों का अभ्यास कर अखिल भारतीय स्तर की प्रतियागिताओं में राजस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। हीरालाल नागर ने कहा इन विभागीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य, शक्ति और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना में बढ़ोतरी हो रहीं है, बल्कि कार्यस्थलों पर भी ऊर्जा और टीम भावना मजबूत हो रही है।

    ऊर्जा मंत्री ने शीघ्र ही अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले राजस्थान के विभिन्न जिलों में कार्यरत सभी खिलाड़ियों को जयपुर बुलाकर उनसे संवाद एवं हौंसला अफजाई करने की मंशा जताई।

    राजस्थान विद्युत निगमों की पॉवरलिफ्टिंग टीम को ऐतिहासिक प्रदर्शन पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा, चैयरमैन डिस्कॉम आरती डोगरा, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम देवेन्द्र श्रृंगी, संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग सौरभ स्वामी एवं सभी निगमों के निदेशक, मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की।

    राजस्थान विद्युत पॉवरलिफ्टिंग टीम की यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और टीम भावना से प्राप्त हो पाई है। प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों से विद्युत विभागों के शीर्ष पॉवरलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक व 3 कांस्य पदक प्राप्त किये।

    ऊर्जा मंत्री से विद्युत भवन में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव पवन शर्मा सहायक निदेशक जनसंपर्क, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम, टीम मैनेजर जगदीश प्रसाद मीणा कार्मिक अधिकारी राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम और टीम कोच कृष्ण कुमार गुप्ता, कनिष्ठ लेखाकार प्रसारण निगम ने मुलाकात कर प्रतियोगिता एवं राजस्थान टीम के प्रदर्शन की जानकारी दी। राजस्थान विद्युत पॉवरलिफ्टिंग टीम में राजस्थान के सभी विद्युत वितरण निगम, प्रसारण निगम और उत्पादन निगम के विद्युत गृहों के खिलाड़ी शामिल है।

    पदक जीतकर राजस्थान को पहली बार टीम चैम्पियनशिप दिलाने वाले खिलाड़ियों में हरीश मीणा (कनिष्ठ अभियन्ता, अलवर) और अजीत सिंह (कनिष्ठ अभियन्ता, भिवाड़ी) ने राजस्थान को लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक दिलाए। जयपुर डिस्कॉम के रूप सिंह यादव (तकनीशियन-प्रथम, धौलपुर) ने रजत और राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के रामेश्वर तेली (हाइडल ऑपरेटर-द्वितीय, रावतभाटा), जोधपुर डिस्कॉम के नरेश गोयल (तकनीशियन-प्रथम, जोधपुर)एवं जयपुर डिस्कॉम के शाकिर हुसैन (तकनीशियन-प्रथम, झालावाड़) ने कांस्य पदक जीता।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 236849_HomePage_b279642d-b161-4dec-a024-09aa86792f43.jpg

    'राजस्थान संपर्क' पर नागरिक संतुष्टि स्तर 'ऑल टाइम हाई लेवल' पर

    एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रदेश की नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था के तहत संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर परिवादों का द्रुत गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में मार्च 2026 में लोक शिकायतों के निस्तारण में नागरिक संतुष्टि का स्तर 'ऑल टाइम हाई लेवल', 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है, जो पूर्व माह के लगभग 69.54 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

    राजस्थान सरकार लोक शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई बार स्वयं राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर चुके हैं, वे पूर्व में निस्तारित प्रकरणों में दी गई राहत एवं समाधान का नियमित फीडबैक ले रहे हैं तथा उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का दौरा कर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया है।

    विभागों के प्रभारी सचिव नियमित कर रहे संपर्क हेल्पलाइन (181) का दौरा

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने लोक शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के प्रभारी सचिवों को एक परिपत्र जारी कर 4 मार्च से 28 अप्रैल तक राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर निर्धारित तिथियों में स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अनुपालना में सभी विभागों के प्रभारी एसीएस से शासन सचिव स्तर के अधिकारी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) केन्द्र पर निर्धारित तिथियों में स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से कॉल पर वार्ता कर फीडबैक ले रहे हैं। इस पहल के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई, तथ्यात्मक समीक्षा तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

    क्रांतिकारी सुधारों को मिल रही उल्लेखनीय गति

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि नागरिक-केंद्रित शासन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) ने 'नेक्स्ट जेन जन संपर्क' के रूप में प्रौद्योगिकी के माध्यम से नागरिकों एवं सरकार के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) में क्रांतिकारी सुधारों को उल्लेखनीय गति प्रदान की जा रही है। सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव से शासन सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन राजस्थान संपर्क केंद्र का दौरा कर नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इससे शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा हैं।

    एक दिन में 25,254 प्रकरणों का निस्तारण

     उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी, 2026 को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर दैनिक शिकायत निस्तारण का 'ऑल टाइम हाई लेवल', 25,254 प्रकरण दर्ज किया गया था। इस दिन दर्ज शिकायतें सिर्फ 11,788 थीं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, औसत निस्तारण अवधि घटकर 7 दिवस रह गई है, जो शिकायतों के तेजी से हो रहे समाधान को दर्शाता है।

    राजस्थान सरकार का यह प्रयास नागरिकों की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का घर बैठे समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के नागरिक राजकीय विभागों से जुड़ी अपनी किसी भी परिवेदना के लिए टोल-फ्री नंबर 181 पर कॉल करें या राजस्थान संपर्क पोर्टल अथवा ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 236896_HomePage_0afc2e06-6ef9-4455-9381-2b1d793d44cc.jpeg

    15 से 29 साल की उम्र है तो वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो और जीतो 50 हजार

    एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।

    रूपये का लोगो डी. उदय कुमार, एयर इंडिया का महाराजा शुभंकर बॉबी कूका और अमूल बेबी शुभंकर सिलवेस्टर डी कुन्हा ने बनाया और रातों—रात लोगों के दिलों पर छा गए। अब युवाओं को ऐसा ही मौका दे रहा है, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय। विकास एवं आजीविका से युवाओं को जोडने के उद्देश्य से मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन की शुरूआत की  है। यह अभियान माय भारत पोर्टल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देशभर के युवा विडियो चैलेंज, क्विज तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस डिजिटल जन आंदोलन से जुड सकते हैं।

            ग्रामीण विकास विभाग की  शासन सचिव एवं ईजीएस आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने बताया कि वीबी-जी राम जी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से देश एवं राज्य के नागरिकों को रचनात्मक एवं नवाचार पूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को अधिनियम का आधिकारिक लोगो बनाया जावेगा, जिसका उपयोग भविष्य में एक्ट के प्रचार-प्रसार तथा अन्य गतिविधियों में किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले विजेता को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 50 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

    अभियान के अंतर्गत माय विलेज चैलेंज नाम से नेशनल लेवल शॉर्ट वीडियो, रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सैकंड की अवधि का अधिकतम साईज 25 एमबी वीडियो तैयार कर माय भारत पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय कार्यक्रम आयोजित कर अपने अनुभव साझा करने का मंच देगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 236897_HomePage_36d8d988-559c-4c86-a64c-2499b03f0bca.jpeg

    "डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया का नारा आज की आवश्यकता"-विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मेक इन इंडिया से आगे बढ़ते हुए डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया का नारा देते हुए राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर होना होगा। इसके लिए अपने प्राचीन ज्ञान, वर्तमान प्रतिभा एवं उपलब्ध संसाधनों पर विश्वास करते हुए शोध एवं विकास का मार्ग अपनाना होगा।

    वासुदेव देवनानी उदयपुर में देबारी स्थित होटल लोटस काउंटी में पश्चिम क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के कुलगुरु सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। सम्मेलन का विषय था स्वदेशी, आर्थिक राष्ट्रवाद एवं तकनीकी राष्ट्रवाद के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत। वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्राचीन भारत में प्रत्येक गांव एक आत्मनिर्भर इकाई था। वे गांव उत्पादन के साथ-साथ ज्ञान एवं स्वावलंबन के केंद्र थे। वासुदेव देवनानी ने तक्षशिला–नालंदा विश्वविद्यालय, प्राचीन शल्य चिकित्सक सुश्रुत, भारतीय आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा, शून्य व दशमलव का आविष्कार, आर्यभट्ट व ब्रह्मभट्ट जैसे खगोलविद व गणितज्ञ आदि का उदाहरण देते हुए प्राचीन भारत की ज्ञान परंपरा का विस्तृत चित्र प्रस्तुत किया। 

    उन्होंने कहा कि आधुनिक भौतिक विज्ञान में यूनिफाइड फील्ड की अवधारणा हमारे वैदिक संप्रत्यय अहम् ब्रह्मास्मि प्रेरित है। उन्हें लोकल फॉर वोकल को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताते हुए कहा कि इसी से आर्थिक राष्ट्रवाद आएगा। हमें इसे आगे बढ़ते हुए डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया की बात करते हुए भारत में ही तकनीकी दक्षता हासिल करने एवं पूर्ण उत्पादन पर विशेष जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की विश्व में 11वीं अर्थव्यवस्था थी जो आज चौथे स्थान पर है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर देश आ जाएगा। 

    वासुदेव देवनानी ने भारत को अगली महाशक्ति कहने की बजाय मार्गदर्शक कहने पर जोर देते हुए कहा कि भारत महाशक्ति बनकर किसी पर शासन का अभिलाषी नहीं बल्कि प्राचीन काल की तरह मार्गदर्शन बनकर विश्व को मानव कल्याण की दिशा दिखाना चाहता है और शीघ्र ही वह दिन आयेगा।

    समापन समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल कोठारी, राजेंद्र सिंह शेखावत एवं डॉ पंकज मित्तल उपस्थित रहे। 

    कुलगुरु विश्वविद्यालय की धुरी, नई पीढ़ी को करें प्रेरित—

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान की उच्चता के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देना आवश्यक है। इस कार्य में विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे विश्वविद्यालयों की धुरी हैं। कुलगुरु राष्ट्रवाद की भावना आत्मसात करते हुए उसे अपने व्यवहार में उतारें जिससे विश्वविद्यालय में सकारात्मक माहौल बने और नई पीढ़ी इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर पाए। उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे शोध कार्य के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि पीएचडी के शोध का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए। भारत का भविष्य गांव में है और विश्वविद्यालय इस भविष्य की कहानी को अवश्य लिखेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-03-18 at 1.18.10 PM.jpeg
    19/03/26

    जी.एम.एन. कॉलेज में 'एनवायरनमेंट वॉरियर्स' अभियान: विद्यार्थियों ने दिया 'प्लास्टिक को ना कहें' का कड़ा संदेश

    जे कुमार अंबाला छावनी, 19 मार्च 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज में एडु ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चलाए जा रहे सात दिवसीय “एनवायरनमेंट वॉरियर्स” अभियान के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाया। अभियान के तृतीय दिवस पर कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 'सिंगल-यूज़ प्लास्टिक' के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान किया गया।

    पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों पर ज़ोर अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया, बल्कि दैनिक जीवन में इसके टिकाऊ विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया। छात्रों ने कपड़े के थैलों और स्टील के बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा देते हुए एक जीवंत संदेश फैलाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में “से नो टू प्लास्टिक” की संस्कृति को विकसित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

    प्राचार्य का संदेश कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों के इस उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के कंधों पर ही भविष्य के पर्यावरण की जिम्मेदारी है। इस तरह के अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व (Social Responsibility) की भावना को मजबूत करते हैं। डॉ. दत्त ने प्रत्येक छात्र से इस बदलाव का सक्रिय हिस्सा बनने की अपील की ताकि अंबाला छावनी को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

    #GMNCollege #EnvironmentWarriors #SayNoToPlastic #EcoFriendly #AmbalaCanttNews #EduTrustOfIndia #GreenCampus #Sustainability #YouthForChange #EnvironmentProtection

  • Inner-Bhopal180326013135.jpeg

    आधुनिक खेती में महिलाओं का बढ़ता कदम, आगर की रीना बनीं ‘ड्रोन सखी’

    एन.एस.बाछल, 19 मार्च, भोपाल।

    आधुनिक तकनीक अब ग्रामीण भारत की महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दे रही है। आगर जिले के ग्राम थडोदा की रीना चंदेल इसका प्रेरक उदाहरण हैं। आजीविका मिशन और नाफेड के सहयोग से प्राप्त ड्रोन संचालन प्रशिक्षण ने रीना को न केवल नई पहचान दी, बल्कि उन्हें गांव-गांव में आधुनिक खेती की अग्रदूत बना दिया है। अब रीना ड्रोन तकनीक के माध्यम से किसानों के खेतों में स्प्रे कर रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेती-किसानी के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

    प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रीना ने जिले में किसानों के खेतों तक ड्रोन तकनीक पहुंचाने का काम शुरू किया। वह स्वयं ड्रोन का संचालन करती हैं और खेतों में कीटनाशक व पोषक तत्वों का स्प्रे करती हैं। खरीफ सीजन में रीना ने 42 किसानों की लगभग 121 एकड़ जमीन पर ड्रोन के माध्यम से स्प्रे किया और प्रति एकड़ 500 रुपये की दर से सेवा प्रदान की। वहीं रबी सीजन में उन्होंने 56 किसानों की लगभग 156 एकड़ जमीन पर ड्रोन स्प्रे कर आधुनिक कृषि पद्धति को बढ़ावा दिया।

    रीना की सक्रियता और मेहनत को देखते हुए कृषि विभाग ने उन्हें “कृषि सखी” की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के बाद वह समूह की महिलाओं और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे रही हैं। इस कार्य के लिए उन्हें विभाग की ओर से प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय भी दिया जा रहा है।

    रीना चंदेल की कहानी यह दर्शाती है कि यदि अवसर और प्रशिक्षण मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी तकनीक के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सकती हैं। ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के उपयोग से उन्होंने न केवल अपनी आय का स्रोत बढ़ाया है, बल्कि किसानों को भी समय और श्रम की बचत के साथ बेहतर खेती की दिशा दिखाई है।

    आज रीना अपने गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह सफलता बताती है कि बदलते समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आधुनिक तकनीक को अपनाकर गांव और खेती दोनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • download (1).jpg

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: 30 फीट नीचे गिरी फॉर्च्यूनर, पुणे के 3 दोस्तों की मौत

    जे कुमार कोटा (राजस्थान), 19 मार्च 2026: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुणे के रहने वाले तीन दोस्तों की जान चली गई। हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालापुरा और कराड़िया गांवों के बीच सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर हाईवे से करीब 30 फीट नीचे ड्रेन (खाई) में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

    लद्दाख ट्रिप से लौट रहा था ग्रुप मृतकों की पहचान सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयूरेवा (23) के रूप में हुई है। ये तीनों अपने 10 दोस्तों के एक समूह के साथ 26 फरवरी को लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकले थे। वापसी के दौरान उनका ग्रुप तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर पुणे लौट रहा था। हादसे का शिकार हुई फॉर्च्यूनर सबसे आगे चल रही थी, जबकि बाकी दोस्त पीछे दूसरी गाड़ियों में आ रहे थे।

    झपकी बनी काल कैथून थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार पर से नियंत्रण खो गया और वह डिवाइडर पार कर नीचे गिर गई। पीछे चल रहे दोस्तों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कैथून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

    #DelhiMumbaiExpressway #RoadAccident #KotaNews #FortunerCrash #PuneFriends #TragicDeath #HighWaySafety #RajasthanNews #BreakingNews #LehLadakhTrip

  • images.jpg
    19/03/26 |

    तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती यूट्यूबर की पति ने की निर्मम हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

    जे कुमार जगित्याल (तेलंगाना), 19 मार्च 2026: तेलंगाना के जगित्याल जिले के कोरुतला मंडल से एक रूहकपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक लोकप्रिय 20 वर्षीय यूट्यूबर, वैष्णवी, की उसके पति हरिबाबू ने बेरहमी से हत्या कर दी। वैष्णवी चार महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    दहेज और घरेलू विवाद बना काल: मिली जानकारी के अनुसार, वैष्णवी और हरिबाबू ने करीब 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। वैष्णवी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और उनके यूट्यूब चैनल 'वैशु अम्मा' के 50,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। वह अक्सर अपनी दैनिक जीवनशैली और गर्भावस्था से जुड़े वीडियो साझा करती थीं। मृतका के पिता, दुर्गाप्रसाद, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही हरिबाबू और उसके परिजन 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी विवाद के चलते वैष्णवी अपने मायके माधापुर गांव में रह रही थी।

    हत्या का खौफनाक तरीका: मंगलवार तड़के आरोपी हरिबाबू ससुराल पहुँचा और कथित तौर पर सोते समय वैष्णवी का गला घोंट दिया और फिर चाकू से उसके चेहरे व गर्दन पर कई वार किए। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से मंगलवार रात को ही धर दबोचा। डीएसपी ए. रामुलु ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय और सोशल मीडिया जगत को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है जिन्हें फरार बताया जा रहा है।

    #TelanganaCrime #YouTuberVaishnavi #JusticeForVaishnavi #DomesticViolence #DowryHarassment #JagtialNews #CrimeUpdate2026 #BreakingNewsTelangana #SocialMediaSafety #NariShakti

  • 379.jpg
    19/03/26 |

    आज का राशिफल 19 मार्च 2026

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    कैरियर/बिजनेस: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, व्यापार में धीरे-धीरे लाभ।

    लाभ/हानि: छोटे निवेश से फायदा संभव।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान हो सकती है।

    ऊर्जा/मूड: आत्मविश्वास अच्छा रहेगा।

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।

    कैरियर/बिजनेस: नौकरी में स्थिरता, व्यापार में लाभ।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: लाभदायक दिन।

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा/मूड: सकारात्मक।

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: विवाद से बचें।

    कैरियर/बिजनेस: काम में देरी हो सकती है।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।

    शेयर मार्केट: जोखिम न लें।

    स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या।

    ऊर्जा/मूड: थोड़ा तनाव।

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर/बिजनेस: नई शुरुआत के योग।

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: मध्यम लाभ।

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा/मूड: खुश और संतुष्ट।

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    कैरियर/बिजनेस: प्रमोशन या फायदा।

    लाभ/हानि: बड़ा लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: अच्छा समय।

    स्वास्थ्य: फिट रहेंगे।

    ऊर्जा/मूड: उत्साहपूर्ण।

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: रिश्तों में सुधार।

    कैरियर/बिजनेस: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: स्थिर लाभ।

    शेयर मार्केट: सोचकर निवेश करें।

    स्वास्थ्य: सामान्य।

    ऊर्जा/मूड: संतुलित।

    लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: नीला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:30

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

    कैरियर/बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे।

    लाभ/हानि: लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: सकारात्मक संकेत।

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा/मूड: खुशमिजाज।

    लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: गुलाबी

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: थोड़ी अनबन हो सकती है।

    कैरियर/बिजनेस: काम में सावधानी रखें।

    लाभ/हानि: नुकसान से बचाव करें।

    शेयर मार्केट: निवेश टालें।

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।

    ऊर्जा/मूड: मिश्रित।

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: काला

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: परिवार में खुशी का माहौल।

    कैरियर/बिजनेस: सफलता के योग।

    लाभ/हानि: लाभ मिलेगा।

    शेयर मार्केट: अच्छा दिन।

    स्वास्थ्य: अच्छा।

    ऊर्जा/मूड: उत्साहित।

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    कैरियर/बिजनेस: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

    लाभ/हानि: सामान्य लाभ।

    शेयर मार्केट: सावधानी रखें।

    स्वास्थ्य: थकान हो सकती है।

    ऊर्जा/मूड: गंभीर।

    लकी नंबर: 10 | शुभ रंग: भूरा

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:30

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: सहयोग मिलेगा।

    कैरियर/बिजनेस: नए अवसर।

    लाभ/हानि: लाभ होगा।

    शेयर मार्केट: लाभदायक दिन।

    स्वास्थ्य: अच्छा।

    ऊर्जा/मूड: सकारात्मक।

    लकी नंबर: 11 | शुभ रंग: नीला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    कैरियर/बिजनेस: सफलता के संकेत।

    लाभ/हानि: धन लाभ।

    शेयर मार्केट: अच्छा समय।

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा/मूड: शांत और खुश।

    लकी नंबर: 12 | शुभ रंग: हल्का पीला

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30–3:00

    ---

    #राशिफल2026

    #आज का राशिफल

    #सभी राशियों का राशिफल

    #मासिक राशिफल

    #आज का दिन कैसा रहेगा

    #परिवार का मूड

    #कैरियर सलाह

    #शेयर मार्केट आज

    #लाभ हानि

    #शुभ मुहूर्त

    #लकी नंबर

    #शुभ रंग

    #स्वास्थ्य टिप्स

    #ऊर्जा स्तर

    #बिजनेस सलाह

    #टैरो अंक

    #धार्मिक शुभ योग

    #जीवन मंत्र

    #साप्ताहिक राशिफल

    #आज का शुभ समय

    #लाइफ हिमाकत

    #मनोविज्ञान टिप्स

    #धन लाभ

    #खराब दिन से बचाव

    #शुभ संकेत

    #राशि अनुसार भाग्य

    #संपत्ति और निवेश

    #सिंह, कर्क, तुला राशियाँ

    #फलित ज्योतिष

    #राशि परिवर्तन

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    19/03/26 |

    आज 19 मार्च का इतिहास

    आज 19 मार्च का इतिहास

    1972 - भारत और बांग्लादेश के बीच में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किया।

    1982 - ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।

    1996 - बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।

    1999 - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।

    2001 - तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि, ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।

    2004 - अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।

    2005 - पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

    2007 - पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।

    2008 - डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।

    2009 - डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा

  • WhatsApp Image 2026-03-18 at 5.19.36 PM.jpeg
    18/03/26 |

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

    आरएस अनेजा, 18 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पालम में दुखद अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।


    दिल्ली के पालम में अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।


    प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

    “दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

    पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री”

    पूरी खबर पढ़े

    https://www.danikkhabar.com/home/v/massive-fire-rages-through-four-story-building-in-delhis-palam-several-people-meet-tragic-end

    #DelhiFire #Palam #NarendraModi #PMO #ReliefFund #NationalReliefFund #BreakingNews India #LocalNews #SafetyAwareness #RestInPeace #DanikKhabar

  • photo-collage.png (40).jpg
    18/03/26 |

    अंबाला: शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास से ही बच्चे छुएंगे आसमान- उपायुक्त अजय सिंह तोमर

    अंबाला, 18 मार्च (अन्‍नू):  द एसडी विद्या स्कूल, अंबाला छावनी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह और सांस्कृतिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंबाला के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बच्चों को बचपन से ही सही दिशा में तराशा जाए और शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाए, तो वे जीवन के हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं।


    समारोह के दौरान स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उपायुक्त ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि मंच पर आकर प्रदर्शन करना बच्चों के आत्मबल को दर्शाता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और माता-पिता ही वह मजबूत कड़ी हैं जो बच्चों के भविष्य की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में द एसडी विद्या स्कूल सोसाइटी की सदस्य शबनम नाथ भी मौजूद रहीं।


    स्कूल की प्राचार्या भावना भलौट ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि यहाँ के छात्र खेल, कला और शिक्षा के हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।


    समारोह के अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर द एसडी विद्या स्कूल सोसाइटी से नीरज खन्ना, अलका शर्मा, उप-प्राचार्या अरुण गोयल, डॉ. राजेंद्र राणा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।



    #AmbalaNews #TheSDVidyaSchool #AnnualFunction #DCAmbala #EducationFirst #SchoolEvents #StudentSuccess #CulturalProgram #HaryanaUpdate #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-18 at 5.17.15 PM (1).jpg
    18/03/26 |

    दिल्ली के पालम में चार मंजिला इमारत में भीषण आग का तांडव, कई लोगों की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली, 18 मार्च (अन्‍नू): राजधानी दिल्ली के पालम स्थित साध नगर इलाके में बुधवार सुबह एक भयावह हादसा सामने आया, जहाँ एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 7 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जान बचाने की जद्दोजहद में कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।



    दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है और एनडीआरएफ की टीमें मलबे में तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई और फंसा न हो।



    बताया जा रहा है कि इमारत के निचले हिस्सों का इस्तेमाल कपड़ों और कॉस्मेटिक सामान के गोदाम के रूप में किया जा रहा था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर परिवार रहते थे। आग लगने के बाद नीचे से उठती लपटों और ऊपर जमा हुए दमघोंटू धुएं के कारण लोग अंदर ही फंस गए। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली करवा लिया है। घायल व्यक्तियों का उपचार सफदरजंग और आईजीआई अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने रिहायशी इलाकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


    #PalamFireTragedy #DelhiNews #SadhnagarFire #BreakingNewsDelhi #FireSafety #DelhiAccident #EmergencyResponse #SafetyAwareness #DelhiFireService #PalamUpdate #RescueOperation #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-18 at 4.32.14 PM.jpg
    18/03/26 |

    पंजाब के मानसा में आवारा कुत्तों का कहर: 9 साल की मासूम को बुरी तरह नोचा, गंभीर हालत में पटियाला रेफर

    पंजाब/मानसा, 18 मार्च (अन्‍नू): मानसा जिले के बुढलाड़ा क्षेत्र से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। गांव बछोआना की रहने वाली सुखमण कौर अपनी दादी के साथ खेत की ओर जा रही थी, तभी अचानक 5-6 हिंसक कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।



    हादसे के तुरंत बाद सुखमण को गंभीर हालत में बुढलाड़ा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की नाजुक स्थिति और गहरे जख्मों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर कर दिया है। परिजनों के अनुसार, बच्ची की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उसका सघन उपचार जारी है। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।



    स्थानीय निवासियों और पीड़ित परिवार के सदस्यों, इकबाल सिंह और बलविंदर सिंह ने प्रशासन के प्रति अपना कड़ा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बेतहाशा बढ़ गई है, जिससे अब बच्चों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद आवारा पशुओं की समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है, जिसका खामियाजा अब मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।



    गांववासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए तुरंत ठोस अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके। साथ ही, पीड़ित परिवार ने सरकार से बच्ची के इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।

    #MansaNews #StrayDogMenace #PunjabAlert #ChildSafety #AnimalControl #Budhlada #PublicSafety #StrayDogAttack #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-18 at 4.23.58 PM.jpg
    18/03/26 |

    मोगा प्रशासन ने 800 किसानों को बांटे सरसों के बीज, मूंगफली की खेती के लिए भी कसी कमर

    हरियाणा/मोगा, 18 मार्च (अन्‍नू): मोगा जिले में पारंपरिक फसलों के चक्र से हटकर तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। "नेशनल मिशन ऑन ऑयलसीड स्कीम" के अंतर्गत प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए लगभग 800 किसानों को 22 क्विंटल सरसों के बीज का मुफ्त वितरण किया है। इस प्रोत्साहन का सीधा असर धरातल पर दिखाई दे रहा है, जिसके परिणामस्वरूप जिले के करीब 5060 एकड़ क्षेत्र में सरसों की बुवाई संपन्न हुई है।



    डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने इस विकास पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं और किसानों की जागरूकता के कारण तिलहन के रकबे में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में जहाँ सरसों की खेती मात्र 2364 एकड़ में सिमटी थी, वहीं 2025-26 के सीजन में यह बढ़कर 5060 एकड़ तक पहुँच गई है। इसके अतिरिक्त, विभाग ने 80 चयनित किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए 'डेमोंस्ट्रेशन प्लांट' भी लगाए हैं। इन किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 9 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।


    सरसों के साथ-साथ मोगा में मूंगफली की खेती को पुनर्जीवित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि सरकारी बीज फार्म 'रौंता' में मूंगफली की उन्नत किस्म 'जे-87' की बुवाई प्रायोगिक तौर पर की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को मूंगफली की खेती के लाभों से परिचित कराना और उन्हें इस ओर आकर्षित करना है। यह किस्म न केवल उच्च गुणवत्ता वाली है, बल्कि इसकी उत्पादकता भी काफी प्रभावशाली है।



    विशेषज्ञों के अनुसार, मूंगफली की यह फसल मात्र तीन महीने में तैयार हो जाती है और प्रति एकड़ 13 से 15 क्विंटल तक की पैदावार देने में सक्षम है। इसमें तेल की मात्रा भी लगभग 50 प्रतिशत तक पाई जाती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो किसान जून महीने में मूंगफली की बुवाई करना चाहते हैं, उन्हें बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अपने संबंधित ब्लॉक कृषि अधिकारियों से जल्द संपर्क करना चाहिए। सरकार इन प्रदर्शन प्लांटों के लिए बीज उपलब्ध करा रही है ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।

    #MogaNews #AgricultureUpdate #OilseedsMission #PunjabFarmers #MustardCultivation #GroundnutFarming #FarmerSupport #SustainableFarming #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-13 at 1.04.32 PM.jpg

    CBI की बड़ी कार्रवाई: बैंक धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, पहचान बदलकर 9 साल से काट रहा था फरारी

    चेन्नई/नई दिल्ली, 18 मार्च (अन्‍नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बैंक धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी एम. नागा कुमार उर्फ ​​तमिल सेलवन को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था, जिसे सीबीआई की विशेष टीम ने एक गुप्त और सुनियोजित ऑपरेशन के जरिए 16 मार्च 2026 को धर दबोचा।

     
    यह पूरा मामला सितंबर 2015 का है, जब इंडियन बैंक की चेन्नई उत्तर क्षेत्र शाखा की शिकायत पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि मैसर्स श्री साईं बाबा रियल एस्टेट एंड कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर के. राजेंद्रन, चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म मैसर्स सारथी एंड बालू और कुछ अज्ञात लोक सेवकों ने मिलकर बैंक को करीब ₹4.66 करोड़ का चूना लगाया। आरोपियों ने विभिन्न होम लोन प्राप्त करने के लिए बैंक में जाली और फर्जी दस्तावेज जमा किए थे। एम. नागा कुमार इस मामले में उन कर्जदारों (Borrowers) में शामिल था, जिन्होंने धोखाधड़ी से लोन लिया था।


    जांच के दौरान जब सीबीआई ने मार्च 2017 में 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, तब से नागा कुमार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने बेहद शातिराना तरीका अपनाया। वह चेन्नई में ही अपनी पत्नी के साथ नई पहचान के साथ रह रहा था। उसने अपना नाम बदलकर 'तमिल सेलवन' रख लिया था और उसी के अनुसार अपने सभी पहचान पत्र और दस्तावेज भी संशोधित करवा लिए थे।



    आरोपी का पता लगाने के लिए सीबीआई ने आधुनिक तकनीकी उपकरणों और जमीनी खुफिया जानकारी का सहारा लिया। गहन निगरानी के बाद जब यह पुष्टि हो गई कि तमिल सेलवन ही असल में फरार आरोपी नागा कुमार है, तो सीबीआई ने गुप्त अभियान चलाकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चेन्नई की सक्षम अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पहचान बदलकर कानून की नजरों से बचना नामुमकिन है।




    #CBIRaid #BankFraud #ChennaiNews #Arrested #FinancialCrime #IndianBank #FraudCase #CBIUpdate #LegalAction #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-18 at 4.12.34 PM.jpg
    18/03/26 |

    चंडीगढ़: सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में लगी भयानक आग, बचाव कार्य जारी

    चंडीगढ़, 18 मार्च (अन्‍नू): चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित व्यस्त मोबाइल मार्केट में बुधवार दोपहर को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बाजार को इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहाँ भारी संख्या में ग्राहकों की आवाजाही रहती है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते धुएं का काला गुबार आसमान में छा गया, जिससे दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।


    हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग हरकत में आ गया। आग पर काबू पाने के लिए वर्तमान में करीब 33 दमकल की गाड़ियां और नगर निगम के पानी के टैंकर मोर्चा संभाले हुए हैं। अग्निशमन कर्मियों को संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाके के कारण शुरुआत में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।


    मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस अग्निकांड के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। राहत की बात यह है कि समय रहते बाजार खाली कराने से किसी के हहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    #ChandigarhFire #Sector22 #MobileMarket #BreakingNews #FireSafety #ChandigarhNews #EmergencyAlert #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-18 at 3.56.42 PM.jpg

    झारखंड: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया रेलवे का जूनियर इंजीनियर, CBI ने बिछाया जाल

    झारखंड/बोकारो, 18 मार्च (अन्‍नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के आद्रा मंडल में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (JE) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर बोकारो जिले के भोजूडीह में विद्युत विभाग (इलेक्ट्रिकल) में कार्यरत है। सीबीआई की टीम ने आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह एक निजी कंपनी से काम के बदले अवैध राशि स्वीकार कर रहा था।

     
    बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी रिश्वत

    सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी जूनियर इंजीनियर भोजूडीह में साइट इंजीनियर के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने एक निजी कंपनी के साइट ऑफिस में नया बिजली कनेक्शन प्रदान करने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस भ्रष्टाचार की सूचना सीबीआई को दी, जिसके बाद विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 16 मार्च 2026 को केस दर्ज कर जांच शुरू की।

    जाल बिछाकर रंगे हाथों की गिरफ्तारी

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित जाल (Trap) बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹10,000 स्वीकार किए, घात लगाकर बैठी सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर ही रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

    आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी जारी

    गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमें आरोपी लोक सेवक के कार्यालय और आवासीय परिसरों की गहन तलाशी ले रही हैं। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी थी, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है।

    #CBIRaid #BokaroNews #RailwayCorruption #BribeCase #SouthEasternRailway #CBIArrest #JharkhandCrime #AntiCorruption #BreakingNews #DanikKhabar

  • (3)FilePhotosfromPreviousIOSSAGARMission4CSI.jpg

    भारतीय नौसेना की ओर से हिंद महासागर के आसपास के देशों के साथ सामुद्रिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आईओएस सागर पहल

    आरएस अनेजा, 18 मार्च नई दिल्ली- हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, इंडियन ओशन शिप (आईओएस) सागर की 16 मार्च 2026 को शुरूआत हुई। यह आईओएस सागर पहल का दूसरा आयोजन है।

    फरवरी 2026 में भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर नौसेना सिम्पोजियम (आईओएनएस) की अध्यक्षता ग्रहण की थी। इसलिए, इस आयोजन में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर ) के 16 आईओएनएस देशों की भागीदारी शामिल है।

    यह पहल भारत के दीर्घकालिक सामुद्रिक सहयोग के प्रयासों पर आधारित है और क्षेत्र में सभी के लिए सरकार के सुरक्षा और विकास (सागर) के संबंध में दृष्टिकोण को दर्शाती है, साथ ही यह पूरे क्षेत्र में महासागर यानी  पारस्परिक और समग्र क्षेत्रीय सुरक्षा विकास के व्यापक कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाती है।

    आईओएस सागर एक अद्वितीय संचालन सहभागिता कार्यक्रम है जो विदेशी मित्र देशों के नौसैनिकों को भारतीय नौसेना के जहाज पर एक साथ प्रशिक्षण और नौकायन करने में सक्षम बनाता है। जहाज पर होने वाली गतिविधियों और व्यावसायिक प्रशिक्षण मॉड्यूल में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को शामिल करके, यह पहल व्यावहारिक सहयोग, अंतरसंचालनीयता और सामुद्रिक संचालन की साझा समझ को बढ़ावा देती है।

    आईओएस सागर के वर्तमान आयोजन के हिस्से के रूप में, 16 विदेशी मित्र देशों के नौसैनिक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    कार्यक्रम का प्रारंभ कोच्चि में स्थित भारतीय नौसेना प्रशिक्षण केंद्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण सत्रों के साथ होगा, जहां प्रतिभागियों को नौसेना संचालन, समुद्री कौशल और सामुद्रिक सुरक्षा से जुड़ी अवधारणाओं के प्रमुख पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। इस चरण के बाद, प्रतिभागियों को भारतीय नौसेना के जहाज पर तैनात किया जाएगा, जहां वे भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ मिलकर समुद्री यात्रा करेंगे और समुद्र में संचालनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे।

    यात्रा के दौरान, जहाज सामुद्रिक  गतिविधियों और बंदरगाह के दौरे में भाग लेगा, जिससे क्षेत्र भर में सहयोगी नौसेनाओं और समुद्री एजेंसियों के साथ संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य पेशेवर संबंधों को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और साझा सामुद्रिक चुनौतियों की एक गहरी समझ को विकसित करना है।



  • photo-collage.png (39).jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

    नई दिल्ली, 18 मार्च (अन्‍नू): प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंदौर में हुई दुखद अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

    प्रधानमंत्री ने इंदौर अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

    प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

    “मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बल (पीएमएनआरएफ) की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

    #IndoreFireTragedy #PMModi #IndoreNews #ExGratia #PMNRF #MadhyaPradesh #Condolences #SafetyFirst #RescueOperation #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-03-18 151643.jpg
    18/03/26 |

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित किया

    नई दिल्ली, 18 मार्च : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानित करने का अवसर मिलने पर हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अवसर सदन को दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर एक साझा भावना का संचार करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चाहे सदस्य वापस लौटें या व्यापक सामाजिक सेवा में लग जाएं, उनका संचित अनुभव राष्ट्र के लिए अमूल्य संपत्ति बना रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति के गतिशील क्षेत्र में यात्रा कभी समाप्त नहीं होती, क्योंकि भविष्य में अनुभवी नेताओं के लिए हमेशा नए अवसर विद्यमान रहते हैं। मोदी ने बल देकर कहा, “राजनीति में कोई विराम नहीं होता; आपका अनुभव और योगदान राष्ट्र के जीवन का सदा हिस्सा रहेगा।”

    प्रधानमंत्री ने निवर्तमान सांसदों के उत्कृष्ट योगदानों पर प्रकाश डालते हुए सुझाव दिया कि सांसदों की नई पीढ़ी को देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार जैसे वरिष्‍ठ नेताओं को अपना आदर्श मानना ​​चाहिए। उन्होंने उपसभापति हरिवंश जी के मृदुभाषी स्वभाव और जटिल संकटों को संभालते हुए सदन का विश्वास बनाए रखने की क्षमता की प्रशंसा की। मोदी ने कहा कि ऐसी समर्पित सेवा समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने कहा, "समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहने के बारे में इन वरिष्ठ नेताओं से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।"

    प्रधानमंत्री मोदी ने सदन की बदलती परंपराओं पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि चौबीसों घंटे चलने वाले मीडिया के माहौल ने भले ही सबको अधिक जागरूक बना दिया हो, लेकिन हास्य और बुद्धिमत्ता की विरासत संसदीय जीवन का एक अभिन्न अंग बनी हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्‍येक दो वर्ष में एक समूह के जाने से ज्ञान का निरंतर आदान-प्रदान होता रहता है, जिससे सदन की समृद्ध विरासत आने वाले सदस्यों द्वारा संरक्षित रहती है। मोदी ने कहा कि यह संस्थागत निरंतरता एक महत्वपूर्ण लाभ है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करती है। प्रधानमंत्री ने कहा, "यहां की विरासत एक सतत प्रक्रिया है जो हमारी संसदीय प्रणाली को समृद्ध बनाती है।"

    प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के अनूठे संस्थागत महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संसदीय प्रणाली को "द्वितीय मत" की अवधारणा से असीम शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों के बीच निर्णयों का आदान-प्रदान विधायी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण नया आयाम जोड़ता है, जिससे देश के लिए अधिक परिष्कृत परिणाम सुनिश्चित होते हैं। उनके अनुसार, यह लोकतांत्रिक विरासत राष्ट्रीय निर्णय लेने में पारदर्शिता और पूर्णता की भावना को बढ़ावा देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह द्वितीय मत हमारे लोकतंत्र में एक विशाल योगदान है जिसे हमें संजो कर रखना चाहिए।"

    प्रधानमंत्री ने बताया कि सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को यह विशिष्ट गौरव प्राप्त है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुराने और नए दोनों संसद भवनों में सेवा की है। उन्होंने कहा कि नए सदन में ऐतिहासिक परिवर्तन का हिस्सा बनना उनके सार्वजनिक सेवा करियर में एक नया और महत्वपूर्ण स्मृति के रूप में रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सदन को एक "महान खुला विश्वविद्यालय" बताया जो सदस्यों को राष्ट्रीय जीवन की जटिलताओं की अनूठी शिक्षा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा, "यहां व्‍यतीत छह वर्ष राष्ट्र के प्रति योगदान और आत्म-विकास के लिए अमूल्य हैं।"

    अपने संबोधन के समापन में, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि संसदीय अनुभव के वर्षों के दौरान सदस्यों की दूरदृष्टि और क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान औपचारिक व्यवस्था के भीतर या स्वतंत्र सामाजिक कार्य के माध्यम से निरंतर महसूस किया जाता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर सेवानिवृत्त हो रहे प्रतिनिधियों की लंबी और समर्पित सेवा की सराहना करते हुए उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा, "मैं एक बार फिर सभी सेवानिवृत्त सदस्यों के योगदान को नमन करता हूं और उनकी सराहना करता हूं।"

    #PMModi #RajyaSabha #ParliamentIndia #NarendraModi #FarewellSpeech #Democracy #IndianPolitics #NationFirst #RSMembersFarewell #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-18 at 3.11.15 PM.jpg
    18/03/26 |

    दिल्ली: 5 लाख की लूट मामले में रंजीत नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 मार्च (अन्‍नू): राजधानी दिल्ली के रंजीत नगर थाना पुलिस ने ₹5 लाख की लूट के एक पुराने मामले को सुलझाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी के बाद इन दोनों आरोपियों को इंद्रपुरी के जेजे कॉलोनी इलाके से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल (32) और करनदास उर्फ फुक्का (31) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।


    इस घटना की शुरुआत 15 नवंबर 2025 को हुई थी, जब पुलिस को शादीपुर फ्लाईओवर के पास लूट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार से लैपटॉप और करीब ₹5 लाख नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के शुरुआती चरण में 17 नवंबर 2025 को ही आकाश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके पास से लूटा गया लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई थी, लेकिन राहुल और करनदास तब से फरार चल रहे थे।


    एसीपी पटेल नगर और एसएचओ रंजीत नगर के मार्गदर्शन में गठित एक विशेष टीम, जिसमें एसआई नूर हसन और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, ने इन फरार आरोपियों की तलाश जारी रखी। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का बारीकी से विश्लेषण किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी।


    बीती 10 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राहुल इंद्रपुरी की जेजे कॉलोनी में अपने किराए के मकान पर मौजूद है, जहाँ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, राहुल से मिली जानकारी और ठोस सूचना के आधार पर 15 मार्च 2026 को दूसरे फरार आरोपी करनदास उर्फ फुक्का को भी इंद्रपुरी इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राहुल एक आदतन अपराधी है। वह अनपढ़ है और उसके खिलाफ दिल्ली के लाजपत नगर, रंजीत नगर और हरि नगर जैसे थानों में चोरी और डकैती के 5 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लूट की रकम का अपना हिस्सा पहले ही खर्च कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।



    #DelhiPolice #RanjitNagar #RobberyCaseSolved #CrimeNews #DelhiCrime #PoliceAction #Arrested #CentralDistrict #SafetyFirst #DanikKhabar

  • dc AMBALA.jpg
    18/03/26 |

    अंबाला में घरेलू गैस की किल्लत नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान: उपायुक्त अजय सिंह तोमर

    अंबाला, 18 मार्च (अन्‍नू): जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर फैली आशंकाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों और गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को पैनिक होने या किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि गैस की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। वर्तमान नियमों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिनों के अंतराल पर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग 45 दिनों के अंतराल पर अपने सिलेंडर की रिफिलिंग करवा सकते हैं। इसके अलावा, जिन घरों में पाइप वाली गैस (PNG) की सुविधा है, वहां भी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। शिक्षण संस्थानों, हॉस्टलों, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की गैस संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


    उपायुक्त ने चेतावनी दी है कि इस स्थिति का फायदा उठाकर यदि कोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं जो लगातार निगरानी रख रही हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई ढाबा संचालक या रेस्टोरेंट मालिक घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


    प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे गैस की खपत को संतुलित करने के लिए सोलर कुकर और इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हों जैसे विकल्पों का उपयोग करें। उपायुक्त ने यह भी साफ किया कि यदि किसी उपभोक्ता को 'फेक बुकिंग' (फर्जी बुकिंग) या गैस आपूर्ति से संबंधित कोई शिकायत है, तो वे तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। गैस एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल वास्तविक बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडरों की डिलीवरी सुनिश्चित करें।


    #AmbalaNews #GasSupply #DCAmbala #HaryanaUpdate #GasCylinder #AdminAlert #NoPanic #FuelSafety #PublicNotice #DanikKhabar

  • TN5-Bhopal170326072945.jpg

    राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना - उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 18 मार्च, भोपाल।

    उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने भोपाल में मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में, उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेकर, विभिन्न विभागीय विषयों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने नवीन संकाय, संकाय उन्नयन एवं विधि महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

    मंत्री इन्दर सिंह परमार ने नवीन संकाय एवं स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश में संचालित शासकीय विधि महाविद्यालयों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर निर्देशित किया कि समस्त मानकों की पूर्ति करते हुए बीसीआई से मान्यता प्राप्त करने एवं विश्वविद्यालयो से संबद्धता प्राप्त करने की कार्यवाही आगामी सत्र प्रवेश प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में विश्वविद्यालयों से उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने को भी कहा।

    मंत्री इन्दर सिंह परमार ने निर्देशित किया कि जन प्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर, समय-सीमा में परीक्षण कर प्रावधान अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति से अनिवार्यतः अवगत भी कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि महाविद्यालय में छात्र संख्या के परिप्रेक्ष्य में स्वीकृत शैक्षणिक पदों का युक्तियुक्तकरण किया जाए एवं प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को अनुमति के लिये प्रेषित किया जाए जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो सके। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal170326094651.jpg

    राज्य में बना है औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 18 मार्च, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई निवेश संवर्धन संबंधी मंत्रि-परिषद समिति सीसीआईपी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रस्ताव पर उद्योग संवर्धन नीतियों के प्रावधानों के साथ ही नीति से अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने पर भी सैद्धांतिक अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में उद्योग और रोजगार वर्ष के अंतर्गत हुई गतिविधियां राज्य में नए निवेश को लाने में कारगर सिद्ध हुई हैं। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। पूरे राज्य में औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण बना है।

    12 इकाईयों के निवेश प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योग संवर्धन नीति के प्रावधानों का पूरा लाभ औद्योगिक इकाइयों को देने के निर्देश दिए। बैठक में जिन इकाइयों के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उनमें मेसर्स पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्रा.लि., मेसर्स पिनेकल मोबिलिटी सॉल्यूशन्स प्रा.लि., मेसर्स ट्राइडेंट लि., अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्रा.लि., अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी लि., बालाजी वेफर्स प्रा.लि., बारमॉल्ट मॉल्टिंग इंडिया प्रा.लि., एसीसी लि., एलेंबिक फार्मास्युटिकल्स लि., रॉलसर टायर लि. एवं दौलतराम एन.आर.ई.सी. लोकोमोटिव्स शामिल हैं। इन इकाइयों की स्थापना से लगभग 12 हजार व्यक्तियों को रोजगार सुलभ होगा।

    सीहोर और शिवपुरी जिलों में होगा ट्राइडेंट और अदाणी डिफेंस के प्रस्तावों पर क्रियान्वयन

    बैठक में जानकारी दी गई कि मेसर्स ट्राइडेंट लि. द्वारा सीहोर जिले में टेरी टॉवेल निर्माण की नई इकाई की स्थापना प्रस्तावित है। करीब 1190 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से 3 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी द्वारा सीहोर जिले में ही एक बेड शीटिंग निर्माण इकाई भी प्रस्तावित है, जो करीब एक हजार करोड़ रूपए की लागत से स्थापित होगी। इससे 2800 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। इसी तरह अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी लि. द्वारा शिवपुरी जिले में रक्षा उत्पादन क्षेत्र में 2145 करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा। इस इकाई से 1600 व्यक्तियों को सीधा रोजगार प्राप्त होगा। अदाणी ग्रुप की ही कंपनी एसीसी लि. कटनी जिले में इंटीग्रेटेड सीमेंट निर्माण इकाई का संचालन कर रही है। इससे 780 व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है। बैठक में प्रस्तुत अन्य महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव के अंतर्गत उज्जैन विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स लि. का शीतल पेय के लिए कच्चा माल तैयार करने की निर्माण इकाई का भी रखा गया, जिससे 500 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।

    बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री गौतम टेटवाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal170326092427.jpg

    कर्तव्यपालन, दूसरों की सेवा मानवता का आधार - राज्यपाल मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 18 मार्च, भोपाल।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक भारत सहित बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के सदस्य देशों की युवा चेतना के लिए सीखने, समझने और आत्म-विकास का प्रेरक मंच है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं का आह्वान किया कि वह भौगोलिक सीमाओं से परे मानवता, सह-अस्तित्व और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करें। समूचे क्षेत्र के सतत विकास, शांतिपूर्ण, समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान करें।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को बिम्सटेक द्वारा यूथ कल्चरल हेरिटेज एंड सस्टेनेबिलिटी इमर्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित शुभारंभ समारोह में सदस्य देशों बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड भारत के स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में स्काउट्स और गाइड्स द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया गया। इस अवसर पर सेंट माउंट फोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर की छात्राओं ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बिम्सटेक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के साझा इतिहास, समुद्री परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास की सामूहिक आकांक्षाओं का जीवंत स्वरूप है। भारत की सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार मानने की भावना “वसुधैवकुटुम्बकम्” का आधुनिक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि आयोजन का विषय “विरासत, प्रकृति और सतत भविष्य के लिए नेतृत्व”, भौगोलिक सीमाओं से परे मानवता, सह-अस्तित्व और साझा उत्तरदायित्व के भाव को सुदृढ़ करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। युवाओं से कहा कि एक-दूसरे की विविध संस्कृतियों को समझने और सीमाओं से परे स्थायी मित्रता स्थापित करने के इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विजनरी नेतृत्व में जन-केंद्रित, युवा-संचालित और प्रकृति के प्रति उत्तरदायी विकास के विभिन्न आयामों को भारत ने अपनाया है। इनका अध्ययन कर विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को समझा जा सकता है।

    संयुक्त सचिव बिम्सटेक एवं सार्कविदेश मंत्रालय सी.एस.आर. राम ने बताया कि मध्य प्रदेश में आयोजित बिम्सटेक कार्यक्रम के माध्यम से 'इंडो-पैसिफिक' और 'ग्लोबल साउथ' के विजन को मजबूती दी गई। 'महासागर' पहल और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से इसे सरकारी नीतियों के बजाय एक जन-आंदोलन बनाया जा रहा है। युवाओं को सांस्कृतिक विरासत और सतत विकास से जोड़ने की पहल है। दिल्ली से बाहर निकलकर गुवाहाटी और महाराष्ट्र के क्रम में आयोजन की चौथी कड़ी मध्यप्रदेश का आयोजन है। उन्होंने कहा है कि नागरिक समाज की यह सक्रियता दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच सहयोग का नया अध्याय लिखेगी।

    चीफ नेशनल कमिश्नर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स डॉ. के.के. खंडेलवाल ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक दक्षिण एवं दक्षिण एशियाई क्षेत्र की साझा संस्कृति और इतिहास का स्वरूप है। उन्होंने बिम्सटेक को बंगाल की खाड़ी को जोड़ने वाला एक सेतु बताते हुए क्षेत्र के युवाओं के लिए नेतृत्व और सहकार के अनुभव प्राप्त करने की पहल बताया है। स्काउट्स-गाइड्स को विरासत, प्रकृति संरक्षण, चरित्र निर्माण और भविष्य के नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाने के लिएप्रेरित किया।

    स्वागत उद्बोधन सेक्रेट्री जनरल एण्ड प्रेसीडेंट इन काऊंसिल भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स श्री पी.जी.आर. सिंधिया ने दिया। डायरेक्टर स्काउट ब्यूरों एशिया पेसिफिक श्री एस. प्रसन्ना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की गतिविधियों का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन नेशनल कमिश्नर ऑफ स्काउट्स भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स श्री मनीष मेहता ने दिया।

    कार्यक्रम में स्टेट चीफ कमिश्नर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स मध्यप्रदेश पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन, सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई.पी.एस. पवन कुमार श्रीवास्तव, डायरेक्टर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स दर्शना पावस्कर, एडिशनल चीफ कमिश्नर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स एम.ए. खालिद मंचासीन थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 236781_HomePage_69529158-e315-47b1-ac3b-d965b249eba5.jpeg

    सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी - मुख्य सचिव राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।

    'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को यदि सोच-समझकर शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जाए तो यह बुनियादी शिक्षा की प्रक्रिया को काफी मजबूत बना सकता है।' यह बात जिले मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कही। मुख्य सचिव मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में संपर्क फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित 'राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका' विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्य सचिव ने कहा कि बुनियादी शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने और शिक्षा से जुड़े निर्णय लेने एवं सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। कहा कि राजस्थान ऐसे नए तरीकों को खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो शिक्षकों को सशक्त बनाते हैं, कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाए और अधिक जवाबदेह बनाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी, शिक्षण विधियों और नीतियों को एक साथ लाने में एआई एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने स्कूल शिक्षा में एआई तकनीक की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बुनियादी साक्षरता और अंकज्ञान को बेहतर बनाने के प्रयासों में टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण सहायक भूमिका निभा सकती है, बशर्ते इसे शिक्षकों और विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए। उन्होंने शिक्षकों को भी इस तकनीक को सीखने और विद्यार्थियों को इस स्तर तक सक्षम बनाने की बात कही कि वे एआई से केवल उत्तर ही नहीं प्राप्त करें, बल्कि सही प्रश्न पूछना भी सीखें।

    संवाद कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों ने पैनल चर्चा में भाग लेते हुए राजकीय विद्यालयों की शिक्षा पद्धति में एआई की भूमिका और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। टैक्नोलॉजी आधारित शिक्षा के क्षेत्र में संपर्क फाउंडेशन के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस संवाद में डीओआईटी के सचिव रवि कुमार सुरपुर, फाउंडेशन के विनित नायर एवं राजेश्वर राव सहित राज्य के वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा के प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के अकादमिक विशेषज्ञ तथा टेक्नोलॉजी एवं नीति क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

    विभाग के उपायुक्त आकाशदीप ने एआई आधारित शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं उपायुक्त संतोष कुमार मीना ने भी शिक्षा में एआई के प्रभाव और उपयोगिता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 236777_Image_1257fe6a-f803-429e-907f-6de150aed132.jpg

    दिल्ली में ‘रंगीलो राजस्थान’ की झलक, बीकानेर हाउस बना कला, शिल्प और लोक संस्कृति का आकर्षण केंद्र

    एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।

    बीकानेर हाउस, नई दिल्ली में आयोजित ‘राजस्थान उत्सव’ के तीसरे दिन पूरा परिसर राजस्थानी कला, शिल्प और लोक परंपराओं के रंगों से सजा नजर आया। आयोजन स्थल में हर ओर राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली।

    राजीविका और रूडा द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल्स ने आगंतुकों का विशेष ध्यान खींचा। इन स्टॉल्स पर पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक कलाकृतियां और ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इससे न केवल कारीगरों को मंच मिला, बल्कि आगंतुकों को राजस्थान की असली पहचान से भी जुड़ने का अवसर मिला।

    आमजन ने पारंपरिक वस्त्र, सजावटी सामान और हस्तनिर्मित उत्पादों की  खरीदारी की। देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी उत्सव में पहुंचकर आयोजन की रौनक बढ़ाई। 

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। खैरथल के पुष्पांजलि ग्रुप की ‘रंगीलो राजस्थान’ प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    ‘राजस्थान उत्सव’ के जरिए बीकानेर हाउस एक बार फिर राजधानी में राजस्थान की संस्कृति, कला और परंपरा का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जहां हर दिन नए रंग और उत्साह के साथ आयोजन हो रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • IMG_0637.png
    18/03/26 |

    जी.एम.एन. कॉलेज में गूंजा नारी शक्ति का संकल्प: आत्मरक्षा के गुर सीखे और सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ निकाली रैली

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 18 मार्च 2026: अम्बाला के प्रतिष्ठित गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का दोहरा उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाना और महिलाओं के गंभीर स्वास्थ्य मुद्दे 'सर्वाइकल कैंसर' के प्रति समाज को जागरूक करना रहा।

    आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण: सिविल डिफेंस, अम्बाला के कंपनी कमांडर श्री संजीव सैनी ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में छात्राओं को आत्मरक्षा (Self-Defense) की बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने छात्राओं को सिखाया कि किसी भी अप्रिय या हमले की स्थिति में घबराने के बजाय किस तरह मानसिक सजगता और तकनीक का उपयोग कर हमलावर को पस्त किया जा सकता है। इस व्यावहारिक सत्र ने छात्राओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी।

    स्वास्थ्य जागरूकता रैली: प्रशिक्षण के उपरांत अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर 'सर्वाइकल कैंसर' के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों के बारे में आमजन को जागरूक किया। रैली के दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए ताकि महिलाएं समय पर जांच और टीकाकरण के महत्व को समझ सकें।

    एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. पिंकी गुप्ता और डॉ. चंद्रपाल पुनिया ने शिविर के सफल संचालन में मुख्य भूमिका निभाई। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सुश्री गीति बिंद्रा ने मुख्य अतिथि व प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सलाहकार सदस्य श्री राजिंदर मीरवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। कॉलेज की इस पहल को शहरवासियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

    #GMNCollege #NSSIndia #SelfDefenseTraining #CervicalCancerAwareness #WomenEmpowerment #AmbalaNews #HealthLiteracy #SafetyFirst #AmbalaCantt #StudentLife

  • unnamed.jpg
    18/03/26 |

    एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में 'कहानी-कथन' कार्यशाला: शिक्षण को रोचक बनाने के लिए शिक्षकों ने सीखे नए गुर

    जे कुमार अम्बाला शहर, 18 मार्च 2026: अम्बाला के प्रतिष्ठित एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में शिक्षकों के कौशल विकास हेतु 'शिक्षण-विधि के रूप में कहानी-कथन' (Storytelling as a Pedagogy) विषय पर एक विशेष आंतरिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक शिक्षण विधियों में रचनात्मकता लाना और छात्रों के लिए कक्षा के वातावरण को अधिक आकर्षक व प्रभावी बनाना रहा।

    कार्यशाला की संचालिका और मुख्य संसाधन व्यक्ति (Resource Person) स्कूल की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सुश्री रितु मखीजा रहीं। उन्होंने शिक्षकों को कहानी-कथन के विभिन्न प्रकारों, इसके मनोवैज्ञानिक महत्व और जटिल विषयों को कहानियों के माध्यम से सरल बनाने की तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नए विचारों व शिक्षण उपकरणों को अपनी कार्यशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।

    स्कूल की प्रबंधक समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन, सलाहकार श्री रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का निरंतर विकास और आधुनिक शिक्षण विधियों को अपनाना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। इस कार्यशाला से न केवल शिक्षकों के ज्ञान में वृद्धि हुई, बल्कि यह छात्रों के सीखने के अनुभव को भी और अधिक आनंदमय बनाएगा।

    #SAJainSchool #TeacherTraining #StorytellingInEducation #AmbalaEducation #SkillDevelopment #CreativeTeaching #ModernEducation #AmbalaNews2026 #TeacherWorkshop #InnovativeLearning

  • 236792_HomePage_cbf14b30-ae78-4f44-bef9-e6b6f989f873.jpeg

    हवा महल में राजस्थान के प्राचीन सिक्के और मुद्रा विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन

    एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।

    राजस्थान दिवस समारोह—2026 के अंतर्गत गुरूवार तक हवा महल स्मारक में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा राजस्थान के प्राचीन सिक्के और मुद्रा विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न काल खण्डों की मुद्राओं को पर्यटकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है।

    प्रदर्शनी में पंचमार्क, इंडो ग्रीक, योद्धेय गणराज्य, जनजातीय, कुषाण, उत्तर कुषाण, पश्चिम क्षत्रप, गुप्तकालीन, इण्डो- ससेनियन, गधैया, आदिवराह, घुड़सवार-नदी शैली, अजयदेव चौहान, सोमलदेवी, कलचुरी, दिल्ली सल्तनत, मुगल, उत्तर मुगल, जौनपुर सुल्तान, गुजरात सुल्तान, ईस्ट इंडिया कपनी, ब्रिटिश, जयपुर के झाड़शाही सिक्के, विभिन्न मेडल और टोकन प्रदर्शित किया गये। यह प्रदर्शनी पर्यटकों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (5).jpg
    18/03/26 |

    अमृतसर में ड्रग माफिया पर चला पीला पंजा: तस्कर की अवैध संपत्ति ज़मींदोज़

    जे कुमार अमृतसर, 18 मार्च 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 'नशा मुक्त पंजाब' अभियान के तहत अमृतसर पुलिस और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर की अवैध संपत्ति को ढहा दिया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में बटाला रोड स्थित सुभाष कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई, जहाँ नशा तस्करी की काली कमाई से बनाए गए लगभग 80 वर्ग गज के अवैध ढांचे को निगम के बुलडोजर ने नेस्तनाबूद कर दिया।

    गिराई गई संपत्ति मुख्तार सिंह (निवासी मुस्तफाबाद) की थी, जिसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्रग मनी से खड़ी की गई किसी भी प्रॉपर्टी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ड्रग्स और गैंग क्राइम की सूचना पुलिस के साथ साझा करें; जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और बड़ी सूचना पर 10 लाख रुपये तक का इनाम भी दिया जा सकता है।

    आंकड़ों के अनुसार, "ड्रग्स के खिलाफ जंग" मुहिम के तहत 1 मार्च 2025 से 16 मार्च 2026 तक अमृतसर पुलिस ने रिकॉर्ड 1877 मामले दर्ज कर 3321 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। इस दौरान 280 किलो से अधिक हेरोइन, अफीम, कोकीन और करोड़ों रुपये मूल्य के नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन ज़ब्त किए गए हैं। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 136 गाड़ियां भी ज़ब्त की गई हैं। पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज़ होगा।

    #AmritsarPolice #DrugFreePunjab #ActionAgainstDrugs #BulldozerAction #PunjabGovernment #NDPSAct #CrimeUpdateAmritsar #DrugsWar PunjabNews2026 #AntiDrugCampaign

  • 236783_HomePage_0af7ae88-756b-4a2c-a9f2-5cc8c1350a1c.jpeg

    'हर घर जल' की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम

    एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।

    राजस्थान ने ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत नई गाइडलाइन्स के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाले देश के पहले राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह एमओयू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल की गरिमामय उपस्थिति में जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली में हस्ताक्षरित किया गया। 

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह एमओयू साइन किया गया है। यह एमओयू राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    केंद्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति —

    प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विशेष रूप से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक जीवन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति मिलने के बाद मिशन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। यह एमओयू प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सेवा गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा सहित अन्य केन्द्रीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (4).jpg
    18/03/26

    रोहतक: नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

    जे कुमार रोहतक, 18 मार्च 2026: हरियाणा के रोहतक जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने शहर के महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोपियों पर धोखे से बुलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

    वारदात का विवरण: पीड़ित महिला के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से रोजगार की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने उसे एक निजी कंपनी में अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन दिलाने का भरोसा दिया। सोमवार शाम को आरोपी ने उसे इंटरव्यू के बहाने शहर के एक सुनसान इलाके में बुलाया। वहां पहले से ही उसके दो अन्य साथी मौजूद थे। महिला का आरोप है कि तीनों ने उसे बंधक बना लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

    पुलिस की कार्रवाई: महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमें प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं और गैंगरेप के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहतक ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष है और उन्होंने महिला सुरक्षा के कड़े इंतजामों की मांग की है।

    #RohtakNews #WomenSafety #GangrapeCase #HaryanaPolice #CrimeAgainstWomen #RohtakCrimeUpdate #JusticeForVictim #SafetyAlert #BreakingNewsRohtak

  • download (3).jpg
    18/03/26

    हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत में 5 यात्रियों की मौत

    जे कुमार हनुमानगढ़, 18 मार्च 2026: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रावतसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेगा हाईवे पर बरमसर गांव के पास एक निजी स्लीपर बस और सामने से आ रहे एक भारी ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    हादसे का कारण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 7:00 बजे जब बस बरमसर के पास पहुँची, तो सड़क किनारे सरसों से लदे दो ट्रेलर खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक ने इन खड़े वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रेलर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

    राहत और बचाव कार्य: हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एसडीएम संजय अग्रवाल और डीएसपी सुभाष गोदारा ने बताया कि घायलों को तुरंत रावतसर ट्रोमा सेंटर पहुँचाया गया, जहाँ से नाजुक हालत वाले 5 मरीजों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर मृतकों की पहचान शुरू कर दी है।

    #HanumangarhAccident #RajasthanNews #RoadAccident #BusTrailerCollision #Rawatsar #MegaHighway #BreakingNewsRajasthan #RoadSafety #HanumangarhPolice

  • download (2).jpg
    18/03/26 |

    हैदराबाद: कुकटपल्ली में फिल्मी अंदाज में लूट, मिर्च पाउडर डालकर 1 करोड़ रुपये उड़ाए

    जे कुमार हैदराबाद, 18 मार्च 2026: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में सोमवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। चार अज्ञात बदमाशों ने दो बाइक सवारों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंककर उनसे लगभग 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम लूट ली। यह घटना कुकटपल्ली में मेट्रो पिलर नंबर 837 के पास रात करीब 9:40 बजे हुई, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है।

    वारदात का विवरण: पीड़ितों की पहचान खुसरो (42) और अजीमुद्दीन (38) के रूप में हुई है, जो बहादुरपुरा के रहने वाले हैं और पेशे से एसी (AC) मैकेनिक बताए जा रहे हैं। दोनों अपनी स्कूटी से जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोका। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। आंखों में जलन के कारण जब वे असहाय हो गए, तो बदमाश उनके पास मौजूद 'गोल्ड ड्रॉप' के कार्टन बॉक्स को छीनकर फरार हो गए, जिसमें 1 करोड़ रुपये नकद रखे थे।

    पुलिस की कार्रवाई और हवाला का शक: घटना की सूचना मिलते ही कुकटपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। शुरुआती जांच में पुलिस को इस बड़ी रकम के पीछे 'हवाला' नेटवर्क का संदेह है, क्योंकि पीड़ित इतनी बड़ी नकदी के स्रोत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है।

    #HyderabadRobbery #KukatpallyCrime #ChilliPowderHeist #BreakingNewsHyderabad #CrimeUpdate #TelanganaPolice #1CroreLoot #SecurityAlert #HyderabadNews2026

  • download (1).jpg

    पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकी

    जे कुमार मोहाली/चंडीगढ़, 18 मार्च 2026: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी और कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाला व्यक्ति गिप्पी ग्रेवाल को सीधे तौर पर चेतावनी दे रहा है।

    ऑडियो क्लिप में दी गई चेतावनी वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला कह रहा है कि उसने पहले भी गिप्पी को कई मैसेज किए थे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। धमकी भरे लहजे में कहा गया, "मैसेज तो इग्नोर कर सकते हो, लेकिन जब गोलियां बरसेंगी तो उन्हें इग्नोर नहीं कर पाओगे।" ऑडियो में मोहाली स्थित उनके घर पर हमला करने और उनकी आगामी फिल्म 'अकाल' का भी जिक्र किया गया है।

    सुरक्षा वापसी पर उठा विवाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद यह धमकी मिली है। बादल ने आरोप लगाया कि सुरक्षा केवल इसलिए हटाई गई क्योंकि गिप्पी हाल ही में उनसे मिलने उनके आवास पर गए थे।

    पुलिस की कार्रवाई मोहाली पुलिस इस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है। डीएसपी सिटी-2 ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कनाडा में गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग हो चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस नई धमकी के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में डर का माहौल है।

    #GippyGrewal #GoldyBrar #ThreatCall #PunjabCrime #AmbalaNews #SecurityUpdate #PunjabPolice #MohaliNews #LawrenceBishnoi #PollywoodNews

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    18/03/26 |

    आज 18 मार्च का इतिहास

    आज 18 मार्च का इतिहास

    2000- उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।

    2006- संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।

    2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।

    2008- टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में 'डॉक्टर ऑफ़ सांइस' की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।

    पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।

    2009- केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।

    2013- 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा। 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

    2017- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।

  • download - 2026-03-17T184304.868.jpg

    बार काउंसिल चुनाव: अम्बाला में 18 मार्च को मतदान, प्रशासन ने अम्बाला शहर और नारायणगढ़ में बनाए 4 विशेष मतदान केंद्र

    अम्बाला, 17 मार्च (अभी) : पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के प्रतिष्ठित चुनावों के लिए अम्बाला जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने आज चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि अम्बाला जिले के अधिवक्ता कल, 18 मार्च को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में कुल चार मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।

    प्रशासन द्वारा जारी विवरण के अनुसार, इन चार केंद्रों में से तीन मतदान केंद्र अम्बाला शहर में बनाए गए हैं, जबकि एक केंद्र नारायणगढ़ में स्थापित किया गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान का समय विशेष रूप से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है, और निर्धारित समय के बाद किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    यह चुनाव पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से बार काउंसिल के नए सदस्यों का चयन किया जाना है। अम्बाला जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित सभी लॉजिस्टिक और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया है। संबंधित आधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदान के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखें। वकीलों में भी इस चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और बार एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

    #AmbalaNews #BarCouncilElection2026 #PunjabHaryanaBarCouncil #AmbalaAdmin #LegalUpdate #AdvocateElection #NaraingarhNews #VotingDay #HaryanaPolitics #danikkhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-17 at 5.45.58 PM.jpg
    17/03/26 |

    अंबाला: रोटरी अस्पताल को मिली आधुनिक ब्लड सेंटर की सौगात, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    अंबाला, 17 मार्च (अन्‍नू): अंबाला के डॉ. जय देव मेमोरियल रोटरी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सुप्रसिद्ध गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने यहाँ नवनिर्मित अत्याधुनिक 'ब्लड सेंटर' का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अस्पताल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र उन हजारों मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा, जिन्हें पहले रक्त की अनुपलब्धता के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।


    यह ब्लड सेंटर नवीनतम 'स्टेट-ऑफ-आर्ट' मेडिकल टेक्नोलॉजी से लैस है। रोटरी अंबाला कैंसर डिटेक्शन एंड वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. आशावन्त गुप्ता ने केंद्र की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहाँ पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत और स्वचालित टेस्टिंग की सुविधा है, जिससे मानवीय चूक की गुंजाइश खत्म हो जाती है। विशेष तकनीक के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा दान किए गए रक्त से अलग-अलग अवयव (Components) तैयार किए जाएंगे, जिससे एक ही समय में तीन मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।


    इस केंद्र की एक और विशेषता दुर्लभ ब्लड ग्रुप्स को सुरक्षित रखने की क्षमता और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल कैंप लगाकर रक्तदान को बढ़ावा देने की व्यवस्था है। कार्यक्रम में सात्विक टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिनके आर्थिक सहयोग से इस केंद्र की स्थापना संभव हुई है। अस्पताल के चेयरमैन नलिनी कांत गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्थानीय प्रशासन व संस्थाओं से अस्पताल विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि अंबाला के लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।


    #AmbalaNews #BloodCenter #RotaryHospital #SwamiGyananand #HealthCareUpdate #AmbalaCity #BloodDonation #MedicalInnovation #DanikKhabar

  • TN5-Bhopal160326084105.jpg

    सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने हुई कार्यशाला

    एन.एस.बाछल, 17 मार्च, भोपाल।

    वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंज़र्वेशन एरिया (जीएचएनपीसीए), साईरोपा कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 2 दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन बोर्ड (एमपीटीबी) द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए तैयार किए जा रहे नामांकन डोजियर की समीक्षा की गई। डोजियर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह पहल सतपुड़ा क्षेत्र की वैश्विक स्तर पर पहचान स्थापित करने के साथ-साथ इसके संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

    कार्यशाला में नामांकन डोजियर की प्रगति, आवश्यक दस्तावेज़ीकरण तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें वन्य जीव वैज्ञानिकों, विषय-विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को वर्ष 2021 में यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया गया था। इसे प्राकृतिक मानदंड (vii), (ix) और (x) के अंतर्गत विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इन मानदंडों के अंतर्गत क्षेत्र की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, पारिस्थितिकी तंत्र, जैव-विकास प्रक्रियाओं का संरक्षण एवं समृद्ध जैव-विविधता और वन्य जीव आवासों का महत्व प्रमुख हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Screenshot 2026-03-17 155343.jpg
    17/03/26 |

    हमारे बच्चों को पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होना अत्यंत आवश्यक है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    आरएस अनेजा, 17 मार्च नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।

    राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि शैक्षिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पांच बिलियन भोजन परोसना अक्षय पात्र फाउंडेशन की उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस कार्यक्रम की थीम, 'सुपोषित और शिक्षित भारत से विकसित भारत की ओर', वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के हमारे राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में सुपोषित और शिक्षित समाज के महत्व को रेखांकित करती है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बच्चों के लिए एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य केवल सरकार का उत्तरदायित्व नहीं है, बल्कि हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। जब शिक्षक, माता-पिता, सामाजिक संगठन, कॉर्पोरेट जगत और समाज के सभी वर्ग मिलकर काम करते हैं, तभी हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत नींव रख सकते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन, अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले। ये मूलभूत तत्व बच्चों के सर्वांगीण विकास को संभव बनाते हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा वह साधन है जो किसी व्यक्ति के जीवन में उपलब्ध अवसरों को निर्धारित करती है और उसकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। यह परिवर्तन और सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम है। सशक्तिकरण और क्षमता निर्माण की प्रक्रिया बच्चों के स्कूल जाना आरम्भ करने के क्षण से ही आकार लेना शुरू कर देती है। स्कूल बच्चों को दैनिक जीवन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने और जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए आवश्यक कौशल और अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन की सराहना की, जो पिछले 25 वर्षों से स्कूलों में मध्याह्न भोजन पहुंचाकर बच्चों में कुपोषण की समस्या का समाधान करने और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बच्चे, जो राष्ट्र का भविष्य हैं, उनके लिए पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुगम उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। भारत सरकार ने गर्भवती माताओं और बच्चों को पर्याप्त पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यान्वित विद्यालय दोपहर के भोजन कार्यक्रम से अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिला है। अनेक अध्ययनों से यह सिद्ध होता है कि इस कार्यक्रम के परिणामस्वरूप बच्चों के विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति और स्कूल में बने रहने की दर में वृद्धि हुई है। साथ ही, उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षणिक प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि अक्षय पात्र फाउंडेशन 'समग्र शिक्षा अभियान' के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करना है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चे केवल निशुल्क भोजन कार्यक्रम के लाभार्थी नहीं हैं। वे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। आज उन्हें जो पौष्टिक भोजन मिल रहा है, वह हमारे राष्ट्र की मानव पूंजी में निवेश है। स्वस्थ, शिक्षित और ऊर्जावान बच्चे भारत के कार्यबल का निर्माण करेंगे और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    #PresidentOfIndia #DroupadiMurmu #AkshayaPatra #ViksitBharat2047 #ChildNutrition #EducationForAll #PoshanAbhiyaan #SocialImpact #HumanCapital #NewIndia #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-03-17 131130.jpg
    17/03/26 |

    अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 20 लाख की सोना चोरी का आरोपी मुकेश उर्फ़ लल्लू गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद

    अंबाला, 17 मार्च (अन्‍नू): हरियाणा के अंबाला शहर में पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात को सुलझाते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला अंबाला के कलाल मजरी (श्याम सिंह का मकान) इलाके का है, जहाँ 12 और 13 मार्च 2026 की दरमियानी रात को एक बंद मकान से लगभग 20 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।


    चौकी नंबर दो के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि 12-13 मार्च की रात को हुई इस चोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस ने नियमानुसार एफआईआर दर्ज की थी। अंबाला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मुकेश उर्फ लल्लू (निवासी नाहन हाउस, अंबाला शहर) को गिरफ्तार कर लिया।


    पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली है। इसके साथ ही, आरोपी के हिस्से में आए सोने और चांदी के आभूषण भी पुलिस ने रिकवर (बरामद) कर लिए हैं।


    पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि इस वारदात में मुकेश के साथ दो अन्य साथी भी शामिल थे। इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि इन दोनों फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।



    गिरफ्तार आरोपी मुकेश को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह गिरोह शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। 20 लाख की इस बड़ी रिकवरी को अंबाला पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


    #AmbalaPolice #CrimeNews #GoldTheft #AmbalaCity #CopsAction #HaryanaPolice #TheftRecovery #BreakingNews #Justice #SafetyFirst #AmbalaCrime #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-03-17 130408.jpg
    17/03/26 |

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: लापता चार बच्चों को किया बरामद, परिवारों से कराया मिलन

    नई दिल्ली, 17 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग इलाकों से लापता हुए चार बच्चों (तीन लड़कियाँ और एक लड़का) को सुरक्षित बरामद कर लिया है। आईएसओ-प्रमाणित इस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और जमीनी खुफिया जानकारी के आधार पर इन बच्चों को दिल्ली के विभिन्न कोनों से ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिजनों व संबंधित थानों को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्परता ने चार परिवारों की खुशियाँ वापस लौटा दी हैं।


    पहले मामले में, टीम ने बुध विहार इलाके से 7 जून 2024 से लापता 17 वर्षीय किशोरी को रोहिणी सेक्टर-23 से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि घर में माँ की डांट से परेशान होकर वह अपने एक दोस्त के पास गुरुग्राम चली गई थी। दूसरे मामले में, प्रेम नगर इलाके से पिछले साल सितंबर से लापता एक अन्य किशोरी को नांगलोई रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया। यह लड़की भी पारिवारिक अनबन के चलते घर छोड़कर बिहार स्थित अपनी मौसी के घर चली गई थी और वापस लौटते समय पुलिस की सक्रियता से पकड़ी गई।


    तीसरा मामला बुराड़ी इलाके का है, जहाँ इसी साल जनवरी में लापता हुई एक किशोरी को मंडावली से बरामद किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि वह इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी और उसके साथ रहने लगी थी, लेकिन बाद में धोखा मिलने पर वह एक अन्य युवक के साथ मंडावली में रहने लगी। पुलिस ने लड़की के साथ-साथ संदिग्ध युवक को भी हिरासत में लेकर बुराड़ी पुलिस को सौंप दिया है। वहीं चौथे मामले में, जम्मू-कश्मीर के मंजाकोट से लापता एक लड़के को दिल्ली के कमला नगर स्थित 'ओपन शेल्टर होम' से बरामद किया गया। वह किसी के बहकावे में आकर आश्रम से भागकर दिल्ली आ गया था, जिसे अब वापस जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


    डीसीपी (क्राइम ब्रांच) पंकज कुमार के अनुसार, एसीपी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और उनकी टीम ने इन संवेदनशील मामलों पर दिन-रात काम किया। टीम ने माता-पिता, पड़ोसियों और तकनीकी इनपुट्स का सहारा लेकर इन बच्चों तक पहुँचने में सफलता पाई। दिल्ली पुलिस की इस मानवीय और पेशेवर कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है, जिससे मानव तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है।



    #DelhiPolice #CrimeBranch #AHTU #ChildRescue #MissingChildren #SafeDelhi #HumanTrafficking #DelhiNews #PoliceSuccess #Reunion #JammuKashmirPolice #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-03-13 at 1.04.32 PM.jpg

    भ्रष्टाचार पर CBI का कड़ा प्रहार: ECHS मेडिकल ऑफिसर और निजी अस्पताल का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 17 मार्च (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के एक मेडिकल ऑफिसर और एक निजी अस्पताल के सहायक महाप्रबंधक (AGM) को गिरफ्तार किया है। 15 मार्च 2026 को दर्ज की गई इस प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी मेडिकल ऑफिसर निजी अस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक संगठित नेटवर्क चला रहा था, जिसके तहत वह अवैध रिश्वत के बदले ईसीएचएस के मरीजों को अनुचित लाभ पहुँचाते हुए उसी विशेष अस्पताल में रेफर करता था। इस साठगांठ के जरिए सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर निजी लाभ कमाया जा रहा था।



    CBI ने एक सुनियोजित जाल बिछाकर आरोपी लोक सेवक को निजी अस्पताल के प्रतिनिधि से 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा, एटा, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर सघन छापेमारी की। इस तलाशी अभियान के दौरान CBI को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जो इस घोटाले की गहराई को समझने में सहायक होंगे। वर्तमान में इस मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल अन्य लोगों के चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।


    #CBI #InterpolConference #CorruptionCase #ECHS #DelhiNews #LawEnforcement #IndiaAgainstCorruption #CrimeUpdate #MedicalScam #HomeMinistry #DanikKhabar

  • HDi0kvEaQAE1F6F (1).jpg
    17/03/26 |

    CBI मुख्यालय में 12वें इंटरपोल संपर्क अधिकारी सम्मेलन का आयोजन; गृह सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय पुलिस समन्वय पर दिया जोर

    नई दिल्ली, 17 मार्च (अन्‍नू):  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में 12वें इंटरपोल संपर्क अधिकारी (ILO) सम्मेलन का भव्य आयोजन किया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन द्वारा किया गया। 'प्रभावी कानून प्रवर्तन के लिए सहयोग और क्षमता निर्माण' के विषय पर आधारित इस सम्मेलन में NIA, ED, और NCB जैसी केंद्रीय एजेंसियों सहित विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में गृह सचिव ने स्पष्ट किया कि आधुनिक समय में साइबर धोखाधड़ी, आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्य परिचालन आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने इस बात पर भी गर्व व्यक्त किया कि भारत को 2025-2029 के कार्यकाल के लिए इंटरपोल एशियाई समिति का सदस्य चुना गया है, जो वैश्विक सुरक्षा मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।


    इसी क्रम में CBI के निदेशक प्रवीण सूद ने भगोड़ों के खिलाफ की गई कार्रवाई के महत्वपूर्ण आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 47 भगोड़ों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है, जो पिछले 15 वर्षों में एक रिकॉर्ड उपलब्धि है। उन्होंने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि रेड नोटिस जारी होते ही प्रत्यर्पण से संबंधित कानूनी दस्तावेज तैयार रखें ताकि अपराधी के मिलते ही उसे तुरंत हिरासत में लिया जा सके। सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने रेड नोटिस तैयार करने के कानूनी पहलुओं और साक्ष्य मानकों जैसे तकनीकी विषयों पर भी चर्चा की। इस आयोजन ने विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय को मजबूत करने और वैश्विक पुलिसिंग तंत्र के बेहतर उपयोग के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया है।

    #CBI #Interpol #CrimePrevention #InternalSecurity #GovindMohan #PraveenSood #InternationalCooperation #LawEnforcement #GlobalPolicing #IndiaAgainstCrime #DanikKhabar

  • download - 2026-03-17T113610.648.jpg

    CBSE की शिक्षकों को चेतावनी: कॉपी चेकिंग से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

    नई दिल्ली, 17 मार्च (अभी) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों और परीक्षकों के लिए एक बेहद सख्त एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी तरह से गोपनीय होती है और इसे सार्वजनिक करना पेशेवर आचरण का उल्लंघन माना जाएगा। सीबीएसई ने पाया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ शिक्षक और व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी राय, अनुभव और मार्किंग से जुड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं, जो न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी भ्रम पैदा कर रहा है।

    16 मार्च को जारी किए गए आधिकारिक सर्कुलर में बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिया है कि वे अपने शिक्षकों को इस संवेदनशील मामले में सचेत करें। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही कई जानकारियां तथ्यहीन और भ्रामक हैं, जिससे अफवाहों को बल मिल रहा है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बुरा असर पड़ रहा है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि जो भी शिक्षक या व्यक्ति मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी, फोटो या अनुभव सार्वजनिक मंचों पर पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई (Legal Action) की जाएगी।

    सीबीएसई ने शिक्षकों को 'पेशेवर संयम' बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अत्यंत जिम्मेदारी वाला कार्य है जिसे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ही पूरा किया जाना चाहिए। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने के लिए सीबीएसई के नाम, लोगो (Logo) या उसकी इमारतों की तस्वीरों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। परीक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान गोपनीयता, गरिमा और व्यावसायिकता बनाए रखें। बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अनधिकृत जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर दी गई सूचनाओं को ही सही मानें।

    #CBSEBoardExams2026 #CBSEWarning #TeacherAdvisory #EvaluationProcess #BoardExams #SocialMediaGuidelines #EducationNewsIndia #MarkingScheme #CBSEUpdate #Confidentiality #Danikkhabar

  • download - 2026-03-17T112809.582.jpg

    दिल्ली एम्स की बड़ी पहल: नसों की गंभीर ऑटोइम्यून बीमारियों के लिए न्यूरोसाइंसेज सेंटर ने शुरू की तीन नई रक्त जांचें

    नई दिल्ली, 17 मार्च (अभी) : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चिकित्सा निदान और अनुसंधान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) के मरीजों को बड़ी राहत दी है। एम्स के प्रतिष्ठित न्यूरोसाइंसेज सेंटर (एनएससी) ने अब तीन नई और अत्यंत महत्वपूर्ण रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) की सुविधा आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। ये अत्याधुनिक जांचें विशेष रूप से नसों से जुड़ी जटिल और दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारियों के सटीक और त्वरित निदान में मील का पत्थर साबित होंगी। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को इन गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा या महंगी निजी लैब्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, एम्स द्वारा शुरू की गई ये तीनों नई जांचें मुख्य रूप से न्यूरोफैसिन एंटीबॉडी (Neurofascin Antibodies) के स्तर का पता लगाने से संबंधित हैं। ऑटोइम्यून बीमारियां वे स्थितियां होती हैं जिनमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) किसी भ्रम के कारण अपने ही स्वस्थ ऊतकों और नसों पर हमला करने लगती है। न्यूरोफैसिन हमारी नसों के सुचारू रूप से काम करने और मस्तिष्क से शरीर तक संदेश पहुंचाने के लिए एक बेहद आवश्यक प्रोटीन है। जब शरीर इस प्रोटीन के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने लगता है, तो नसों को भारी नुकसान पहुंचता है, जिससे पैरालिसिस, कमजोरी या सुन्नपन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इन नई रक्त जांचों के माध्यम से अब डॉक्टर शरीर में मौजूद इन विशिष्ट एंटीबॉडीज का बिल्कुल सटीक पता लगा सकेंगे।

    इन उन्नत जांचों के एम्स में ही उपलब्ध हो जाने से न्यूरोलॉजी के मरीजों के इलाज में एक बड़ी क्रांति आएगी। पहले इन जटिल न्यूरोलॉजिकल स्थितियों की सटीक पहचान करना एक बड़ी चिकित्सीय चुनौती होती थी, जिसके कारण सही इलाज शुरू होने में अक्सर देरी हो जाती थी और बीमारी गंभीर रूप ले लेती थी। अब न्यूरोफैसिन एंटीबॉडी की समय रहते पहचान हो जाने से चिकित्सक बिल्कुल सटीक और लक्षित (टार्गेटेड) चिकित्सा योजना तैयार कर सकेंगे। एम्स के न्यूरोसाइंसेज सेंटर की यह पहल यह दर्शाती है कि संस्थान न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सुविधाएं और नवीनतम तकनीक देश के आम नागरिकों तक सुलभ कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

    #AIIMS #AIIMSDelhi #Neurology #Neurosciences #AutoimmuneDisease #HealthNews #MedicalUpdate #Neurofascin #BloodTest #HealthcareIndia #MedicalResearch #danikkhabar

  • 45676.jpg
    17/03/26 |

    किसान के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 17 मार्च, शिमला।

    हिमाचल प्रदेश सरकार तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मध्य यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौता ज्ञापनों पर प्रदेश सरकार की तरफ से सचिव पशुपालन रितेश चौहान तथा प्रबंध निदेशक दि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ समिति अभिषेक वर्मा ने हस्ताक्षर किए, जबकि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बोर्ड की ओर से हस्ताक्षर किए। पहला समझौता ज्ञापन कांगड़ा मिल्क यूनियन का गठन एवं संचालन, जबकि दूसरा समझौता जिला सिरमौर के नाहन तथा सोलन जिला के नालागढ़ में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के दो दूध प्रसंस्करण संयंत्रों व जिला हमीरपुर के जलाड़ी और जिला ऊना के झलेड़ा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के दो दुग्ध अभिशीतन केन्द्रों की स्थापना व तीसरा समझौता ज्ञापन मिल्कफेड में उद्यम संसाधन प्लानिंग सॉफ्टवेयर लागू करने के बारे में है।

    कांगड़ा ज़िला के ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का स्वचालित आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसकी क्षमता भविष्य में तीन लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकेगी। समझौते के तहत नई मिल्क यूनियन में कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिलों को शामिल किया गया है जिससे दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

    डेयरी क्षेत्र को आधुनिक एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उद्यम संसाधन प्लानिंग सॉफ्टवेयर लागू किया जा रहा है। इससे दूध संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण, उत्पादन, भंडारण तथा वितरण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का डिजिटल प्रबंधन संभव हो पायेगा। इस पहल से दूध उत्पादक किसानों का रिकॉर्ड व्यवस्थित होगा तथा उन्हें समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान किया जा सकेगा। इसके साथ ही उत्पादन प्रबंधन, स्टॉक नियंत्रण और सप्लाई चेन की निगरानी अधिक प्रभावी होगी, जिससे डेयरी संचालन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहले दिन से ही कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र को राज्य सरकार ने प्राथमिकता दी है और यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से राज्य सरकार सीधे किसान के हाथ में पैसा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बनने के बाद ‘हिम’ ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी और किसानों को उनकी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार के पास धन का कोई अभाव नहीं है और राज्य सरकार प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर आने वाले समय में 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दूध ख़रीद पर सबसे अधिक समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गाय और भैंस के दूध के ख़रीद मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है। गाय के दूध पर समर्थन मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध पर 47 रुपये से 61 रुपये प्रति लीटर किया गया है। उन्होंने कहा कि दुग्ध प्रोत्साहन योजना के तहत दूध ख़रीद केन्द्र तक स्वयं दूध ले जाने पर प्रति लीटर तीन रुपये का प्रत्यक्ष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दूध पर मिलने वाली परिवहन सब्सिडी में 1.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का मकसद मात्र दूध का रेट बढ़ाना नहीं है, बल्कि गांव में युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करना है, ताकि गांव की आर्थिकी में सुधार आ सके।’’

    उन्होंने कहा कि गोपाल योजना के तहत असहाय पशुओं की उचित देखभाल की जा रही है। गौ-सदनों और गौ-अभ्यारण्य में गायों के लिए देखभाल अनुदान को 700 रुपये से बढ़ाकर एक हजार 200 रुपये प्रतिमाह किया गया है।

    कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ‘हिम’ ब्रांड को प्रचलित करने पर बल देते हुए कहा कि हमें अपने उत्पादों को वेरका और अमूल की तर्ज पर आगे बढ़ाना होगा, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अक्तूबर माह तक ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो जाएगा, जिससे कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिला के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को पशुओं की सेहत में सुधार करने की भी आवश्यकता है और राज्य सरकार उन्हें अच्छी नस्ल के दुधारू पशु खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देसी गाय को भी बढ़ावा दे रही है क्योंकि डेयरी और कृषि क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शराब बिक्री पर भी राज्य सरकार ने सेस लगाया है, जिसका सबसे बड़ा हिस्सा डेयरी क्षेत्र को दिया गया है तथा इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।  

    इस अवसर पर मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, रजिस्ट्रार  को-ऑपरेटिव सोसाइटीज डी.सी. नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download - 2026-03-17T111654.654.jpg
    17/03/26 |

    दिल्ली एलजी तरणजीत सिंह संधू की सोशल मीडिया शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

    नई दिल्ली, 17 मार्च (अभी) : दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने राजधानी की नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए एक नई और प्रभावी कार्यशैली अपनाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आम जनता द्वारा की जा रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एलजी कार्यालय अब सीधे संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी कर रहा है। उपराज्यपाल स्वयं इन शिकायतों के निवारण की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, ताकि फाइलों के बजाय धरातल पर बदलाव नजर आए। संधू ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों पर नहीं, बल्कि विजुअल सबूतों के साथ होना चाहिए, जिसमें काम पूरा होने के बाद की तस्वीरें और वीडियो अपडेट मांगे जा रहे हैं।

    इस सक्रियता का असर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है, जहां टूटी सड़कें, जलभराव और कूड़े के ढेरों जैसी समस्याओं पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी जैसी एजेंसियां तत्काल हरकत में आ रही हैं। एलजी संधू की इस पहल ने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम किया है, जिससे आम नागरिकों को अपनी आवाज सीधे उच्च स्तर तक पहुँचाने का भरोसा मिला है। निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए एलजी सचिवालय द्वारा एक विशेष टीम तैनात की गई है जो हर डिजिटल शिकायत की प्रगति रिपोर्ट तैयार करती है और समाधान सुनिश्चित होने तक संबंधित विभाग को जवाबदेह ठहराती है।

    #DelhiLG #TaranjitSinghSandhu #DelhiGovernance #SocialMediaGrievance #CitizenFirst #DelhiDevelopment #PublicAccountability #DigitalGovernance #QuickAction #DelhiAdministration #danikkhabar

  • Photo8G7S.jpg
    17/03/26 |

    पूर्व सैनिकों के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन करेगा पुनर्वास महानिदेशालय

    आरएस अनेजा, 17 मार्च नई दिल्ली - पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) पूर्व सैनिकों को सशक्त बनाने और नागरिक कार्यबल में उनका समर्थन करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (रक्षा मंत्रालय) के अंतर्गत 20 मार्च 2026 को नई दिल्ली में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है।

    यह रोज़गार मेला भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों को सुरक्षा, आईटी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन और इंजीनियरिंग सहित विविध क्षेत्रों के कॉर्पोरेट और उद्योग जगत के प्रमुख नियोक्ताओं से जोड़ने के लिए मंच के रूप में कार्य करेगा।

    यह पहल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के प्रति पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (रक्षा मंत्रालय) की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूर्व सैनिकों के अनुशासन, नेतृत्व और तकनीकी विशेषज्ञता को रोजगार बाज़ार में मान्यता मिले। रक्षा मंत्रालय वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश भर में विभिन्न स्थानों पर पूर्व सैनिकों के लिए 18 रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है, जिनमें से सत्रह रोजगार मेले अब तक दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी, कोलकाता, सिकंदराबाद, जम्मू, भोपाल, कोच्चि, गुवाहाटी, देहरादून, बेंगलुरु, पुणे और चंडीगढ़ में आयोजित किए जा चुके हैं।

    रोजगार मेले में पूर्व सैनिकों को नियोक्ताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का करने का अवसर मिलेगा, जो कार्यबल में पूर्व सैनिकों के अनूठे योगदान को समझते और सराहते हैं। पंजीकरण करने पर नियोक्ताओं को समर्पित, कुशल और कार्यकुशल पेशेवरों के रिज्यूमे देखने को मिलेगा। नियोक्ता रोजगार मेले के दौरान पहले से चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार और चयन की योजना बना सकते हैं।

    नियोक्ता और पूर्व सैनिक एआई-संचालित जॉब प्लेटफॉर्म www.esmhire.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण का लिंक डीजीआर की वेबसाइट www.dgrindia.gov.in पर भी उपलब्ध है। पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं के लिए पंजीकरण निःशुल्क है।

    दिनांक और समय: 20 मार्च, 2026, सुबह 7:00 बजे से

    स्थान: अरावली ऑडिटोरियम, शंकर विहार मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली-110010

    अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :-

    • निदेशक (एसई), डीजीआर : dirsedgr@desw,gov.in| फ़ोन: 011-20862532

    • संयुक्त निदेशक (एसई), डीजीआर : seopadgr@desw.gov.in| फ़ोन: 011-20863432

    #JobFair #ExServicemen #Resettlement #VeteranJobs #EmploymentOpportunities #CareerFair #JobSearch #VeteransRecognition #SupportOurTroops #WorkForVeterans #ResettlementPrograms #TransitionToCivilianLife #SkillsForSuccess #HiringVeterans #JobsForHeroes #MilitaryVeterans #CareerOpportunities #ExMilitaryJobs # DGResettlement

  • 653909153_122121580899160517_2972662709697755757_n.jpg
    17/03/26

    एस.डी. कॉलेज की बैडमिंटन टीम ने जिला स्तर पर गाड़ा झंडा: खेलो भारत प्रतियोगिता में जीता गोल्ड और कैश प्राइज

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 17 मार्च 2026: अम्बाला छावनी के प्रतिष्ठित सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज के खेल प्रांगण में आयोजित 'खेलो भारत' बैडमिंटन प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस कड़े मुकाबले में एस.डी. कॉलेज की महिला टीम ने अपनी फुर्ती और बेहतरीन तालमेल के साथ प्रतिद्वंद्वी टीमों को मात दी और स्वर्ण पदक (Gold Medal) के साथ नकद पुरस्कार (Cash Prize) पर भी कब्जा जमाया।

    इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय टीम की तीन प्रमुख खिलाड़ियों—मान्या, प्रियंका और वंशिका को जाता है। इन तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के हर दौर में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से फाइनल मुकाबले में मान्या के सटीक स्मैश और प्रियंका व वंशिका के बेहतरीन डिफेंस ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जिला स्तर की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि कॉलेज न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि खेल के मैदान में भी अव्वल है।

    कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्रबंधन समिति और खेल विभाग में भारी उत्साह है। प्राचार्य ने विजेता टीम का स्वागत करते हुए कहा कि मान्या, प्रियंका और वंशिका की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी अपनी तैयारी तेज कर दी है।

    #SDCollegeAmbala #KheloIndia #BadmintonChampions #AmbalaNews #SportsSuccess #WomenInSports #DistrictLevelChampionship #ProudMoment #AmbalaCantt #BadmintonIndia

  • images.jpg
    17/03/26 |

    अम्बाला: कालपी हत्याकांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    जे कुमार अम्बाला, 17 मार्च 2026: अम्बाला के थाना मुलाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कालपी में हुए सनसनीखेज जय दलाल हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी उस्मान और फरियाद के रूप में हुई है। यह मुठभेड़ सीआईए-1 (CIA-1) की टीम और बदमाशों के बीच झाड़ू माजरा के पास हुई, जहाँ पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था।

    घटना के अनुसार, आरोपियों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

    उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले गांव कालपी में भैंस चोरी का विरोध करने पर जय दलाल की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में काफी रोष था और पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अब पुलिस उनसे जुड़े अन्य साथियों और क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है। इस गिरफ्तारी से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

    #AmbalaPolice #Encounter #KalpiMurderCase #JusticeForJaiDalal #CrimeUpdateAmbala #CIA1 #HaryanaPolice #BreakingNewsAmbala #CriminalArrested

  • 0f5d52ff-176a-4bc0-b6b3-1ad505f50f36-1_all_54.jpg
    17/03/26 |

    आज का राशिफल - मंगलवार, 17 मार्च 2026

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, किसी सदस्य की अच्छी खबर मिल सकती है।

    करियर: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी में खर्च से बचें।

    शेयर मार्केट: छोटे निवेश से लाभ मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।

    ऊर्जा: मध्यम से अच्छी।

    बिजनेस: व्यापार में नए ग्राहक मिल सकते हैं।

    मूड: उत्साही

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

    करियर: कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी, मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन बचत के अच्छे अवसर।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा दिन।

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें।

    ऊर्जा: अच्छी

    बिजनेस: साझेदारी में लाभ संभव।

    मूड: संतुलित

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: रिश्तों में बातचीत से गलतफहमियाँ दूर होंगी।

    करियर: नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।

    स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।

    ऊर्जा: सामान्य

    बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ होगा।

    मूड: सोच-विचार वाला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

    करियर: पदोन्नति या प्रशंसा की संभावना।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: व्यापार में विस्तार के योग।

    मूड: खुश

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 – 1:30

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

    करियर: नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: मिड-टर्म निवेश लाभ दे सकता है।

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: अच्छी

    बिजनेस: बड़े सौदे संभव।

    मूड: आत्मविश्वासी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:30

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा।

    करियर: मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।

    शेयर मार्केट: आज निवेश टालें।

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: नई योजना से लाभ हो सकता है।

    मूड: थोड़ा चिंतनशील

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:30

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हरा

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    करियर: सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: अच्छी

    बिजनेस: व्यापार में प्रगति होगी।

    मूड: प्रसन्न

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 – 11:30

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

    करियर: कार्य में चुनौतियाँ आएंगी पर सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है।

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: पुराने निवेश से लाभ।

    मूड: गंभीर

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: परिवार के साथ यात्रा का योग।

    करियर: नई नौकरी या अवसर मिल सकता है।

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि संभव।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश से लाभ।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं।

    मूड: उत्साहित

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 – 11:00

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: परिवार में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।

    करियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन की स्थिति स्थिर रहेगी।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर रहेगा।

    स्वास्थ्य: हड्डियों या जोड़ों का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: व्यापार में धीरे-धीरे वृद्धि।

    मूड: व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 – 3:00

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: नीला

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों व परिवार से सहयोग मिलेगा।

    करियर: नए विचार सफलता दिला सकते हैं।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी सेक्टर में लाभ।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम रखें।

    ऊर्जा: अच्छी

    बिजनेस: व्यापार में नई डील हो सकती है।

    मूड: रचनात्मक

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 – 6:30

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: आसमानी

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के अच्छे योग।

    शेयर मार्केट: निवेश से फायदा हो सकता है।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: व्यापार में तेजी।

    मूड: सकारात्मक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: पीला

    ---

    #राशिफल2026

    #आज का राशिफल

    #सभी राशियों का राशिफल

    #मासिक राशिफल

    #आज का दिन कैसा रहेगा

    #परिवार का मूड

    #कैरियर सलाह

    #शेयर मार्केट आज

    #लाभ हानि

    #शुभ मुहूर्त

    #लकी नंबर

    #शुभ रंग

    #स्वास्थ्य टिप्स

    #ऊर्जा स्तर

    #बिजनेस सलाह

    #टैरो अंक

    #धार्मिक शुभ योग

    #जीवन मंत्र

    #साप्ताहिक राशिफल

    #आज का शुभ समय

    #लाइफ हिमाकत

    #मनोविज्ञान टिप्स

    #धन लाभ

    #खराब दिन से बचाव

    #शुभ संकेत

    #राशि अनुसार भाग्य

    #संपत्ति और निवेश

    #सिंह, कर्क, तुला राशियाँ

    #फलित ज्योतिष

    #राशि परिवर्तन

  • download.png

    AI और डीपफेक का बढ़ता खतरा,आवाज और वीडियो की नकल कर ठग रहे साइबर अपराधी,राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी

    एन.एस.बाछल, 17 मार्च, जयपुर।

    साइबर अपराधियों ने अब ठगी के लिए नई तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के माध्यम से अपराधी परिचितों की आवाज और वीडियो की नकल कर लोगों को कॉल कर रहे हैं और आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह के मामलों में आमजन भावनात्मक दबाव में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है।

    क्या है AI और डीपफेक तकनीक —

    उपमहानिरीक्षक पुलिस शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐसी आधुनिक तकनीक है, जो कंप्यूटर को इंसानों की तरह सोचने, बोलने और काम करने में सक्षम बनाती है। इसी तकनीक की मदद से साइबर अपराधी डीपफेक ऑडियो और वीडियो तैयार करते हैं। ये नकली ऑडियो या वीडियो कॉल बिल्कुल किसी परिचित व्यक्ति की आवाज या चेहरे जैसी लगती है, जिससे सामने वाला व्यक्ति आसानी से भ्रमित हो सकता है। इसके अलावा ठगी और ब्लैकमेलिंग के लिए नकली फोटो और वीडियो क्लिप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

    ऐसे पहचानें साइबर ठगी के संकेत —

    साइबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली ठगी में कुछ सामान्य संकेत दिखाई देते हैं। यदि कोई व्यक्ति फोन या मैसेज के माध्यम से “अभी पैसे भेजो” या “तुरंत ट्रांसफर करो” जैसे संदेश देता है तो सतर्क हो जाएं। कई बार अपराधी डर, घबराहट या गोपनीयता का हवाला देकर जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए दबाव बनाते हैं। इसके साथ ही ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी मांगना भी साइबर ठगी का स्पष्ट संकेत हो सकता है। अक्सर ठग पीड़ित को किसी अन्य व्यक्ति से पुष्टि करने से भी रोकने की कोशिश करते हैं।

    खुद को ऐसे रखें सुरक्षित —

    राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या वीडियो पर तुरंत विश्वास न करें। यदि कोई परिचित व्यक्ति पैसे मांगता है तो पहले उसके पहले से ज्ञात मोबाइल नंबर पर सामान्य कॉल करके जानकारी की पुष्टि जरूर करें। ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, वॉइस नोट या वीडियो अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करने से भी बचें।

    ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत —

    यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

         राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तकनीक के इस दौर में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर बिना जांच-पड़ताल के विश्वास न करें और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (5).png

    जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 17 मार्च, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है। इसे बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम हर गांव, हर शहर और हर नागरिक को जल संरक्षण के कार्यों से जोड़ना चाहते हैं। समाज और सरकार जब साथ मिलकर काम करेंगे, तो मध्यप्रदेश समृद्धि की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रदेश के नागरिकों को पानी बचाने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ना होगा, इससे मध्यप्रदेश जल संचयन और प्रबंधन में देश का एक मॉडल स्टेट बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संबंधी जरूरतों की पूर्ति और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा की मंशा से प्रदेश सरकार एक बार फिर बड़े पैमाने पर जल गंगा संवर्धन अभियान शुरु करने जा रही है। भारतीय नववर्ष प्रतिपदा (गुढ़ी पड़वा) के शुभ अवसर पर 19 मार्च को उज्जैन की शिप्रा नदी तट से इस राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक अनवरत् चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरक्षण एक सामाजिक आंदोलन बनाना है। प्रदेश की जनता, पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न शासकीय विभागों की साझेदारी से यह अभियान प्रदेश में जल संवर्धन की नई मिसाल स्थापित करेगा।

    जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण की परम्परा सदियों पुरानी है। प्राचीन काल से ही तालाब, कुएं और बावड़ियां सिर्फ़ जल के स्रोत न होकर सामाजिक जीवन का केंद्र हुआ करते थे। सरकार उसी परम्परा को आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी के जरिए पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य नई जल संरचनाएं बनाने के साथ ही प्रदेश में जल संरक्षण की संस्कृति को समृद्ध करना भी है। अभियान से गांव-गांव में लोगों को यह समझाया जाएगा कि वर्षा जल का संरक्षण, भूजल का पुनर्भरण और जल स्रोतों का संरक्षण जीवन और विकास दोनों के लिए अनिवार्य है।

    जनभागीदारी है अभियान की सबसे बड़ी शक्ति

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता का सबसे बड़ा आधार जनभागीदारी है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जल संरक्षण के इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में श्रमदान कर तालाब और कुओं की सफाई की जाए। वर्षा जल के संचयन की व्यवस्था घरों में भी करने के उपाय करे। जल स्रोतों के आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यदि समाज और सरकार मिलकर काम करेंगे, तो प्रदेश जल समृद्ध राज्य बन सकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही इसके दूरगामी पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ भी होंगे। इस अभियान से भू-जल स्तर में सुधार, किसानों को सिंचाई के लिए और अधिक पानी, जल अभाव/अल्प वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों को राहत, पर्यावरण-संरक्षण को बल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही भविष्य के लिए बेहतर जल प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। जलवायु परिवर्तन और अनियमित वर्षा की चुनौती के दृष्टिगत जल प्रबंधन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार का यह अभियान इसी दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

    पहले चरण में बनीं 2.79 लाख से अधिक जल संरचनाएं

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 में राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का पहला चरण प्रारंभ किया गया था। इसमें जल संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए। पहले चरण में कुल 2.79 लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण और पुनर्जीवन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से तालाब निर्माण एवं पुनर्जीवन, कुएं और बावड़ियों की मरम्मत नहर निर्माण, सूखी नदियों का पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण से जुड़ी अन्य संरचनाएं शामिल हैं। इन कामों से प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में भूजल स्तर में सुधार देखने को मिला और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल भी उपलब्ध हुआ है।

    दूसरे चरण के काम भी हो रहे तेजी से

    वर्ष-2025 में चलाए गए जल संरक्षण अभियान के दूसरे चरण में भी व्यापक स्तर पर कार्य हुए। इस चरण में प्रदेश में 72 हजार 647 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 64 हजार 395 जल संरचनाओं का निर्माण कार्य अभी भी प्रगति पर है। इन कार्यों में खेत तालाब, चेक डैम, स्टॉप डैम, नहर, कुएं, बावड़ियां तथा अन्य जल संचयन संरचनाएं बनाई जा रही हैं। इन परियोजनाओं से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल उपलब्धता को स्थायी रूप से बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • WhatsApp Image 2026-03-14 at 8.26.07 AM.jpg
    17/03/26 |

    चंडीगढ़: नशा तस्करी के दोषी को 10 साल की कड़ी कैद और 1 लाख का जुर्माना

    चंडीगढ़, 17 मार्च (अन्‍नू): चंडीगढ़ की एक स्थानीय अदालत ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक दोषी युवक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले आरोपी की पहचान सेक्टर-38 निवासी अक्षय के रूप में हुई है। कारावास के साथ-साथ माननीय न्यायालय ने दोषी पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। अक्षय को करीब सात साल पहले प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा था।



    यह मामला सितंबर 2019 का है, जब सेक्टर-39 थाना पुलिस की एक टीम इलाके में नियमित गश्त पर तैनात थी। 18 सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे जब पुलिस टीम सेक्टर-38सी और 38डी की विभाजक सड़क के पास पहुंची, तो उन्हें एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जिसके हाथ में एक संदिग्ध लिफाफा था। पुलिस की मौजूदगी देख आरोपी घबरा गया और पकड़े जाने के डर से लिफाफा छिपाकर वापस भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया।



    तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद लिफाफे से 20 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जब पुलिस ने आरोपी से इन दवाओं से संबंधित वैध दस्तावेज या लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। लंबी न्यायिक प्रक्रिया और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने उसे दोषी पाया और यह कड़ा फैसला सुनाया।



    #ChandigarhNews #DrugTrafficking #CourtVerdict #NDPSAct #ChandigarhPolice #CrimeNews #DrugFreeIndia #LegalNews #DanikKhabar
     

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • Screenshot 2026-03-16 161201.jpg
    16/03/26 |

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंडका के गोदाम से 610 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद, ब्लैक मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड़

    नई दिल्ली, 16 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (AEKC) ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में छापेमारी कर एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और भंडारण के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं, जिन्हें सुरक्षा नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों को ताक पर रखकर स्टोर किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान कुल 610 सिलेंडर बरामद किए गए हैं, जो अलग-अलग कंपनियों के हैं।


    पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंडका स्थित 'गुरुजी इंडेन गैस सर्विस' के परिसर (खसरा नंबर 111/22 और 111) में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। इंस्पेक्टर अमित सोलंकी के नेतृत्व और डीसीपी संजीव कुमार यादव (IPS) की देखरेख में जब टीम ने वहां छापा मारा, तो दंग रह गई। जांच में पाया गया कि यह एजेंसी केवल 'इंडेन' की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर थी, लेकिन गोदाम के अंदर भारत गैस और एचपी गैस जैसी अन्य कंपनियों के कमर्शियल सिलेंडर भी भारी संख्या में अवैध रूप से रखे हुए थे। यह आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और एलपीजी आपूर्ति व वितरण आदेश का सीधा उल्लंघन है।


    बरामदगी के आंकड़ों की बात करें तो पुलिस को कुल 610 सिलेंडर मिले हैं। इनमें इंडेन के 423 (133 भरे हुए, 290 खाली), भारत गैस के 92 और एचपी गैस के 95 सिलेंडर शामिल हैं। शुरुआती जांच में स्टॉक रजिस्टर में भी भारी गड़बड़ी पाई गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के अधिकारियों के अनुसार, 10 मार्च 2025 तक इंडेन का स्टॉक शून्य होना चाहिए था, लेकिन मौके पर 133 भरे हुए सिलेंडर मिले। पुलिस को संदेह है कि बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने और बाद में ऊंचे दामों पर कालाबाजारी (Black Marketing) करने के इरादे से इन सिलेंडरों को जमा किया गया था।


    खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर (संख्या 52/2026) दर्ज कर ली है। छापेमारी के दौरान गोदाम का मालिक मौके पर नहीं मिला और वह फिलहाल फरार है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और इस पूरे सप्लाई चेन और कालाबाजारी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।


    #DelhiPolice #CrimeBranch #LPGScam #Mundka #BlackMarketing #DelhiNews #LPGStorageRacket #LawAndOrder #DanikKhabar

  • photo-collage.jpg
    16/03/26

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा के राज्यपाल और मध्य प्रदेश के सीएम ने की मुलाकात

    आरएस अनेजा, 16 मार्च नई दिल्ली - ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

    पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ओडिशा के राज्यपाल कंभमपति ने बताया कि उन्होंने पीएम को ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

    ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने पीएम मोदी संग मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज मुझे नई दिल्ली स्थित संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उन्हें ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति और विकसित ओडिशा और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य के विकास को और गति देने के लिए जारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी।”

    इससे पहले ओडिशा के राज्यपाल ने कटक स्थित एक अस्पताल में लगी आग में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ”कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में हुई भीषण अग्निकांड से मैं अत्यंत स्तब्ध हूं। मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और उनका उपचार जारी है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

    इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है। सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।”

    उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति से अवगत कराया।

    पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की।

  • p-4.jpg
    16/03/26 |

    अम्बाला: 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मोबाइल ऐप के जरिए जुटाए जाएंगे आंकड़े

    जे कुमार अम्बाला, 16 मार्च 2026: भारत सरकार के जनगणना विभाग के निदेशक डॉ. ललित जैन ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय अम्बाला शहर में जनगणना कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त अजय सिंह तोमर सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। निदेशक ने घोषणा की कि पूरे देश के साथ-साथ अम्बाला में भी जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस बार की जनगणना डिजिटल क्रांति की ओर कदम बढ़ाते हुए पूरी तरह मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी, जिससे आंकड़े रीयल-टाइम में सिंक होते रहेंगे।

    निदेशक ने स्पष्ट किया कि जनगणना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में घरों की गणना (Houselisting) की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में पारदर्शिता बरतें क्योंकि भविष्य की सभी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं इन्हीं आंकड़ों पर आधारित होंगी। जनगणना कार्य के लिए सीएमएसएस (CMSS) पोर्टल पर अधिकारियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। साथ ही, जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स और फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि किसी भी तकनीकी त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

    जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और जनसंपर्क अधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि नगर निगम और परिषदों में वार्ड-वार शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि जब गणना अधिकारी उनके पास आएं, तो वे सही जानकारी देकर सहयोग करें। स्कूलों में भी विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता अभियान और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ताकि हर नागरिक इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

    #Census2026 #DigitalCensus #AmbalaNews #IndianGovernment #PopulationCount #AwarenessCampaign #DigitalIndia #Houselisting #AmbalaAdministratio

  • p-2.jpg
    16/03/26 |

    अम्बाला में विकास को रफ्तार: HSVP विकसित करेगा नए सेक्टर, ई-भूमि पोर्टल के जरिए 668 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

    जे कुमार अम्बाला, 16 मार्च 2026: हरियाणा सरकार ने अम्बाला शहर के विस्तार और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़ी योजना तैयार की है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा अम्बाला शहर के साथ लगते सात गांवों—पट्टी शेखां, सिंघावाला, नसीरपुर, कांवला, मटेडीजटां, सौंडा और उगाड़ा में आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए कुल 668 एकड़ भूमि की खरीद ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

    इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर सोमवार को पंचायत भवन में एसडीएम दर्शन कुमार की अध्यक्षता में किसानों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ने किसानों को स्पष्ट किया कि जमीन की खरीद पूरी तरह से उनकी सहमति पर आधारित होगी। किसान अपनी इच्छा के अनुसार जमीन का रेट सरकार के आधिकारिक पोर्टल ebhoomi.jamabandi.nic.in पर भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। सरकार प्राप्त आवेदनों और दरों पर विचार करने के बाद ही खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

    बैठक में मौजूद जेई गुरनाम सिंह ने बताया कि इन नए सेक्टरों के विकसित होने से क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवरेज और चौड़ी सड़कों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यदि किसी किसान को पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में कठिनाई आती है, तो वे अम्बाला शहर स्थित HSVP कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आगामी 17 मार्च को अम्बाला छावनी क्षेत्र के किसानों के लिए सेक्टर-34 के सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे एक और बैठक आयोजित की जाएगी। इस पहल से जहाँ अम्बाला को नया स्वरूप मिलेगा, वहीं किसानों को उनकी भूमि का उचित और पारदर्शी मूल्य प्राप्त होगा।

    #AmbalaNews #HaryanaGovernment #EBhoomiPortal #HSVP #UrbanDevelopment #AmbalaRealEstate #FarmerMeeting #LandAcquisition #AmbalaCity #InfrastructureGrowth

  • IMG_0521.JPG
    16/03/26 |

    जी.एम.एन. कॉलेज में ‘टू वीक चैलेंज’ का आगाज: ‘ग्रीन प्लेज’ के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 16 मार्च 2026: अम्बाला के प्रमुख शिक्षण संस्थान गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज में नेशनल एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को 'टू वीक चैलेंज' कार्यक्रम की शानदार शुरुआत हुई। इस 14-दिवसीय अभियान के पहले दिन कॉलेज की 'ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग कमेटी' और 'एसडीजी (SDG) क्लब' ने सामूहिक रूप से ‘ग्रीन प्लेज’ (हरित शपथ) कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।

    कॉलेज के 'एनवायरनमेंट वॉरियर्स' और स्टाफ सदस्यों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने शपथ ली कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे, जल संरक्षण पर ध्यान देंगे और अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। हरित शपथ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराना और कॉलेज परिसर को ईको-फ्रेंडली बनाना है।

    इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को समझना भी शिक्षा का एक अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि प्रकृति के बिना मानव अस्तित्व संभव नहीं है, इसलिए हर विद्यार्थी को पर्यावरण रक्षक की भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आगामी दो हफ्तों तक इस 'चैलेंज' के तहत कॉलेज में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    #GMNCollege #GreenPledge #EnvironmentalAwareness #TwoWeekChallenge #GreenUniversity #AmbalaNews #Sustainability #SDGClub #EcoFriendlyCampus #NatureProtection

  • 236560_Image_9d6703e8-d3d4-4645-974f-9ec6619a6801.jpg

    जौहर श्रद्धांजलि समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि

    एन.एस.बाछल, 16 मार्च, जयपुर।

    जौहर श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरता, त्याग और स्वाभिमान की प्रतीक चित्तौड़गढ़ की पावन भूमि को नमन करते हुए जौहर की ज्वालाओं में सर्वस्व समर्पित करने वाली वीरांगनाओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, मर्यादा और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली इन वीरांगनाओं की स्मृति इतिहास में अद्वितीय है और ऐसा उदाहरण पूरे विश्व में मिलना कठिन है। त्याग और बलिदान की परंपरा क्या होती है, यह चित्तौड़ दुर्ग से सीखा जा सकता है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्तौड़ का दुर्ग केवल पत्थरों से बना किला नहीं है, बल्कि यह भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। अपने दादा गुरु के राजस्थान से संबंध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी सकारात्मक कार्य हो रहे हैं, उनकी प्रेरणा में राजस्थान और विशेष रूप से चित्तौड़गढ़ की तेजस्वी परंपरा का योगदान है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जौहर सत्ता या साम्राज्य के संघर्ष का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता, नारी सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। यह केवल इतिहास का स्मरण नहीं, बल्कि इतिहास रचने वाली इस धरती का साक्षात्कार है। यह कार्यक्रम इस बात का भी संदेश देता है कि भविष्य में किसी भी बहन या बेटी को जौहर व्रत के उस दौर से गुजरना नहीं पड़े और हर बेटी को सुरक्षा व सम्मान की गारंटी मिले।

    केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग भारत के स्वाभिमान, अस्मिता और अदम्य जिजीविषा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के कारण यहां विकास कार्यों की कुछ सीमाएं हैं, लेकिन प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटक राष्ट्रप्रेम, गौरव और गर्व की भावना के साथ लौटें। इसके लिए दुर्ग में एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करने की पहल प्रस्तावित है। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और गौरवमयी विरासत को संभालना हमारी जिम्मेदारी है। इतिहास किसी एक जाति या समुदाय का नहीं, बल्कि हम सभी का है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों को इतिहास की दृष्टि से देखा जाना चाहिए, मनोरंजन की दृष्टि से नहीं। इतिहास हमें पूर्वावलोकन का अवसर देता है।

    विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ की सांस्कृतिक और शौर्य परंपरा को जौहर श्रद्धांजलि समारोह में जनभागीदारी से नई व्यापकता मिली है।

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर द्वारा लिखित पुस्तक “जयमल वंश प्रकाश” का अतिथियों ने विमोचन किया। समारोह में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक, विधायक श्रीचन्द कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर, रवीन्द्र सिंह भाटी, वीरेन्द्र सिंह कानावत, दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

    जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह विजयपुर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

    कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना-

    कार्यक्रम से पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पहुंचे, जहां राज्यमंत्री गौतम दक, सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्यां, श्रीचन्द कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर,श्री अशोक कोठारी, वीरेन्द्र सिंह कानावत, दिलीप सिंह परिहार के साथ जिला कलक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने उनकी अगवानी की। इसके पश्चात योगी आदित्यनाथ दुर्ग स्थित जौहर स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना भी की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 236557_Image_c502345e-ef09-44b6-b6d0-acf4da335107.jpeg

    वन राज्य मंत्री राजस्थान ने किया ‘एक जिला एक उत्पाद‘ (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ

    एन.एस.बाछल, 16 मार्च, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने राजस्थान दिवस-2026 के अवसर पर अलवर जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा होटल मयूर में आयोजित पाँच दिवसीय ‘एक जिला एक उत्पाद‘ (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ किया।

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने प्रदर्शनी एवं मेले का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को विकसित राजस्थान के संकल्प के माध्यम से मूर्त रूप देने में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर सैक्टर को मजबूत व हर वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के ओडीओपी एवं पंच गौरव जैसे अभियान स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प कला व स्वरोजगार को बढ़ावा देकर विकसित भारत की संकल्पना को मजबूती प्रदान कर रहें है। उन्होंने डीआईसी के महाप्रबंधक को स्थानीय कम्पोनेंटस, एमएसएमई इकाइयों व  हस्तशिल्पियों के विपणन के लिये कार्ययोजना बनाकर ब्रेडिंग करें, ताकि जिले की एमएसएमई इकाइयों व हस्तशिल्पियों के उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग प्लेटफार्म प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रदर्शनी व मेले का अवलोकन कर स्थानीय उत्पाद खरीदने का आग्रह किया है।

    19 मार्च तक चलेगी प्रदर्शनी, आमजन हस्तशिल्प उत्पाद खरीद सकते है-

    जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय प्रधान ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व मेला मयूर होटल में 19 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक लगेगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में 25 स्टॉल लगाई गई है, जिसमें 9 ऑटो कम्पोनेंटस इकाइयां, 4 एमएसएमई इकाइयां एवं 13 हस्तशिल्पियों यथा-वुडन  हैण्डिक्राफ्ट, नागरा जूती, खादी के उत्पाद, सजावटी सामान (हस्तशिल्प उत्पाद ) की स्टॉल लगायी गयी है। इस मेले में आमजन हस्तशिल्प उत्पाद उचित मूल्य पर खरीद सकते है।

    इस दौरान रीको अलवर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक परेश सक्सेना, अलवर चौम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष निकुंज सांघी व संरक्षक राजेश गुप्ता, ऑटो कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एशोसिमेशन के अध्यक्ष विवेक गुप्ता व राहुल गुप्ता, राजगढ इण्डस्ट्रीज एशोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, मत्स्य उद्योग संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष शंशाक झालानी, मिनरल संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अलवर जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा, प. जले सिंह, राजेंद्र कसाना, उद्योगपति, हस्तशिल्पीएवं आमजन मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-03-16 at 11.14.22 AM.jpg

    प्रयागराज: तीन महीने से स्टेशन पर खाकी का रौब झाड़ रहा फर्जी दरोगा चढ़ा पुलिस के हत्थे

    उत्तर प्रदेश/प्रयागराज, 16 मार्च (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पिछले तीन महीनों से स्टेशन परिसर में खाकी वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहा था। वह न केवल बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को डरा-धमका करता था, बल्कि उसने अपने परिवार को भी धोखे में रखा हुआ था। रविवार को जीआरपी की टीम ने संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की, तो उसकी असलियत सामने आ गई और उसने अपना जुम कबूल कर लिया।



    पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गाजीपुर जिले के रेंगा गांव निवासी दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। दिव्यांशु ने बताया कि वह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। परिवार की ओर से नौकरी के बढ़ते दबाव के कारण उसने झूठ बोल दिया कि उसका चयन आरपीएफ में दरोगा के पद पर हो गया है। अपने इस झूठ को सच साबित करने के लिए उसने बाजार से वर्दी, स्टार, बैच, मोनोग्राम और लाल जूते खरीदे और फर्जी अधिकारी बनकर घूमने लगा।



    हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस फर्जीवाड़े का इस्तेमाल अपने परिवार का भरोसा जीतने के लिए भी किया। माघ मेले के दौरान वह अपनी पत्नी और माता-पिता को प्रयागराज लाया और वर्दी के रसूख का इस्तेमाल कर उन्हें संगम स्नान कराया। उसके आत्मविश्वास को देखकर परिजनों को जरा भी शक नहीं हुआ कि उनका बेटा वास्तव में बेरोजगार है। जीआरपी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह की टीम ने जब प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्त के दौरान उसे संदिग्ध हालत में देखा, तो कड़ाई से पूछताछ करने पर वह घबरा गया और पूरा सच उगल दिया।


    सीओ रेलवे अरुण कुमार पाठक ने जानकारी दी कि आरोपी दिव्यांशु के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके पास से आरपीएफ की वर्दी, 650 रुपये की नकदी, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिछले तीन महीनों में उसने कितने यात्रियों को अपना निशाना बनाया और क्या इस गिरोह में कोई और भी शामिल है।



    #PrayagrajJunction #FakeOfficer #RailwayPolice #GRP #CrimeNews #UPNews #Exposed #FakeRPF #PrayagrajNews #DanikKhabar #UttarPradesh

  • 236564_HomePage_3e2fdd64-17d0-428a-9d6e-846943a68217.jpeg

    राजस्थान सरकार सुशासन एवं जन कल्याण के लिए कर रही निरंतर काम-संसदीय कार्य मंत्री

    एन.एस.बाछल, 16 मार्च, जयपुर।

    नगर निगम जोधपुर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान आवासन मंडल, डिस्कॉम, नगर निगम एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक पंचायत समिति लूणी के सभागार में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

    जोगाराम पटेल ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन एवं जन कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा अधिकारी नियमित जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने कहा अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं को समझ कर उनका समुचित निस्तारण सुनिश्चित करें।

    आवासन मंडल के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    विधि मंत्री ने आवासन मंडल के अधिकारियों को नाम ट्रांसफर की पेंडेंसी की सूचना 3 दिवस में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम्युनिटी हॉल, पार्कों एवं स्ट्रीट लाइट के रख - रखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आवासन मंडल की सभी कॉलोनियों का नगर निगम हैंड ओवर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

    समुचित जलापूर्ति के लिए आवश्यक सर्वे के दिए निर्देश

    जोगाराम पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर एवं अन्य कॉलोनियों में समुचित जलापूर्ति के लिए वर्तमान क्षमता एवं जनसंख्या के अनुरूप पेयजल मांग का आवश्यक सर्वे करने, सभी एसआर की नियमित सफाई करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रामेश्वर नगर, जनता कॉलोनी एवं राजीव गांधी सेवा बस्ती में जलापूर्ति सुचारू करने और विवेक विहार में अवैध कनेक्शन पृथक कर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए निर्देशित किया।

    सभी वार्डों में हो नियमित सफाई

    संसदीय कार्य मंत्री ने उपखंड अधिकारी को क्षेत्र समस्याओं के समुचित निस्तारण के लिए नियमित समीक्षा बैठक लेने और जनसुनवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने तहसीलदार कुड़ी को क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

    ये रहे उपस्थित

    बैठक में उपखंड अधिकारी (दक्षिण) पंकज जैन,तहसीलदार कुड़ी नरेन्द्र चौहान, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता, नगर निगम की अधिशासी अभियंता शिल्पा जोशी, आवासन मंडल के अधिशासी अभियंता राजेंद्र व्यास, दिनेश सिंह, चन्द्रलाल खावा, गिरवर सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-03-16 at 11.04.07 AM.jpg
    16/03/26 |

    हिमाचल में बर्फीला संकट: अटल टनल में रात भर फंसे रहे पर्यटक, 21 मार्च तक अलर्ट जारी

    हिमाचल प्रदेश, 16 मार्च (अन्‍नू): हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे हजारों सैलानियों के लिए रविवार की रात किसी दुस्वप्न से कम नहीं रही। ताजा हिमपात के कारण सड़कों पर फिसलन इतनी बढ़ गई कि अटल टनल रोहतांग के भीतर और इसके दोनों पोर्टल्स पर करीब एक हजार वाहन फंस गए। पर्यटक पूरी रात कड़ाके की ठंड के बीच सड़क बहाली का इंतजार करते रहे। दरअसल, रविवार दोपहर बाद सिस्सू, कोकसर और शिंकुला जैसे ऊंचे क्षेत्रों में शुरू हुई बर्फबारी ने शाम होते-होते सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछा दी, जिससे मनाली लौट रहे वाहनों के पहिये थम गए और टनल के आसपास लंबा जाम लग गया।



    कुदरत के इस बदले मिजाज का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में चंबा, शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर सहित सात जिलों के ऊंचे इलाकों में भारी हिमपात हुआ है, जबकि निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इस मौसमी बदलाव के कारण राज्य की 150 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। फिसलन और खराब मौसम ने न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे आवाजाही एक बड़ी चुनौती बन गई है।


    मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि कल पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन 18 से 20 मार्च के बीच एक और सक्रिय विक्षोभ दस्तक देगा। इसे देखते हुए किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए आंधी-तूफान का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।


    तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में अचानक जनवरी जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊना और कसौली जैसे शहरों में पारा सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे (माइनस) पहुंच चुका है। प्रशासन ने हिमाचल की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को पर्याप्त गर्म कपड़े साथ रखने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सख्त सलाह दी है।



    #HimachalWeather #AtalTunnel #SnowfallAlert #ManaliDiaries #HimachalPradesh #TravelUpdate #WeatherAlert #WinterReturns #WesternDisturbance #DanikKhabar

  • HDbSRDkaQAEwtQB.jpg
    16/03/26 |

    दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: पालम डकैती कांड का वांछित अपराधी 'महेश गंजा' गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 16 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NDR टीम) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पालम गांव इलाके में हुई डकैती और तोड़फोड़ की सनसनीखेज वारदात में शामिल एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय महेश उर्फ गंजा के रूप में हुई है, जो दिल्ली के राज नगर, पालम का रहने वाला है। वह पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत गिरफ्तार किया है।


    यह मामला 28 सितंबर 2025 की रात का है, जब पालम गांव स्थित एक होटल में डकैती और तोड़फोड़ की भीषण वारदात हुई थी। होटल मालिक की शिकायत के अनुसार, लोहे की रॉड से लैस और चेहरे पर नकाब पहने 5-6 बदमाश जबरन होटल के अंदर घुसे थे। बदमाशों ने होटल के शीशे और फर्नीचर तोड़कर वहां मौजूद स्टाफ में आतंक पैदा कर दिया था। इस दौरान बदमाशों ने होटल कर्मचारी प्रियांशु पर हमला कर उसे घायल कर दिया और काउंटर से करीब 2 लाख रुपये लूट लिए। सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) भी साथ ले गए थे।


    इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों—रितिक, मो. लड़का, प्रकाश उर्फ चीनू, राकेश और मो. इबरार को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महेश उर्फ गंजा फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की एनडीआर टीम, जिसमें एसआई दीपेंद्र और महिला कांस्टेबल ज्ञानवती सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि महेश अपने माता-पिता से मिलने पालम आएगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और उसे सफलतापूर्वक दबोच लिया।


    पूछताछ के दौरान महेश ने स्वीकार किया कि वह डकैती की इस साजिश में शामिल था। आरोपी की पृष्ठभूमि की बात करें तो उसने आठवीं तक पढ़ाई की है और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और बाद में रैपिडो बाइक राइडर बन गया। इसी दौरान वह स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में कदम रखा। साल 2022 में भी उस पर लूट की कोशिश और आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज हुआ था, हालांकि उसमें वह बरी हो गया था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



    #DelhiCrimeBranch #DelhiPolice #Arrested #PalamDacoity #CrimeNews #NDRTeam #SafetyFirst #BNS #LawAndOrder #DanikKhabar

  • 236568_Image_672c2f14-244a-4e34-ac84-91e561c9a10b.jpg

    बीकानेर हाउस में सजा राजस्थान की कला, संस्कृति और परंपरा का महोत्सव

    एन.एस.बाछल, 16 मार्च, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित “राजस्थान उत्सव 2026” का भव्य शुभारंभ किया। राष्ट्रीय राजधानी में 15 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाला यह उत्सव राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, लोकसंगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों की झलक प्रस्तुत करेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, लोक परंपराएं और कला-संस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान का आधार हैं। राज्य सरकार इनके संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव देश-विदेश के लोगों को राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

    मुख्यमंत्री ने शिल्पकारों और राजीविका दीदियों से किया आत्मीय संवाद

    भजनलाल शर्मा ने मेले में राजीविका और ग्रामीण गैर-कृषि विकास एजेंसी (रूडा) की तरफ से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकारों और राजीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों, पारंपरिक वस्त्रों और कलात्मक कृतियों की सराहना करते हुए उनके अनुभव और कार्य प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

    मुख्यमंत्री ने राजीविका दीदियों से स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, उत्पादों की बिक्री और आजीविका के अवसरों के बारे में चर्चा कर उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। ऐसे आयोजन एसएचजी और शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उनकी आय में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकला और हस्तशिल्प हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सब की जिम्मेदारी है।

    बीकानेर हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    बीकानेर हाउस परिसर में श्री शर्मा ने राजस्थानी फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें राजस्थान के लोकजीवन, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अलवर के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रवीण प्रजापत ने पारंपरिक मटका भवाई नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, कलाकार विष्णु दत्त शर्मा द्वारा प्रस्तुत “ब्रज के रंग” के साथ ही मनमोहक मयूर नृत्य तथा फूलों की होली की रंगारंग प्रस्तुति ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images.jfif

    प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 16 मार्च, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाएँ जा रहे हैं। गीता भवन के माध्यम से दार्शनिक वातावरण निर्मित करने का प्रयास है। इन केन्द्रों में युवा पीढ़ी को गीता के निष्काम कर्म और भारतीय मूल्यों से जोड़ने और शोधार्थियों के लिए विशेष संसाधन उपलब्ध कराना गीता भवन का मुख्य उद्देश्य है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को विस्तार देने के लिए 'गीता भवन' परियोजना को अब वृहद स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 413 शहरों में गीता भवन निर्माण की योजना के लिए 5 वर्षीय कार्ययोजना के वर्ष 2026-27 के लिए 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में भारतीय दर्शन, कला और साहित्यिक विमर्श के लिए एक आधुनिक अवसंरचना तैयार करना है। इंदौर और जबलपुर में निर्मित गीता भवन की सफलता को आधार मानते हुए अब इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।

    4 शहरों में प्रोजेक्ट्स स्वीकृत, 100 निकायों में भूमि चिन्हांकित

    योजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए विभाग ने चार प्रमुख शहरों में ब्राउनफील्ड (Brownfield) प्रोजेक्ट्स को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें रीवा (5 करोड़ रुपये), छिंदवाड़ा (2.5 करोड़ रुपये), कटनी (2.4 करोड़ रुपये) तथा खंडवा (2 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 6 नगर निगमों सहित 100 नगर पालिकाओं में 'ग्रीनफील्ड' प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है, जिनकी डीपीआर (DPR) को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शेष 313 नगरीय निकायों में भी भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है और जिला कलेक्टरों के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया प्रचलन में है।

    आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे सांस्कृतिक केंद्र

    प्रत्येक 'गीता भवन' को एक बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके प्रमुख घटकों में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: वृहद स्तर पर सांस्कृतिक एवं वैचारिक आयोजनों के लिये ज्ञान का केंद्र: ज्ञानार्जन के लिए समृद्ध लाइब्रेरी एवं हाई-टेक ई-लाइब्रेरी। व्यावसायिक एवं जन-सुविधाएं: कैफेटेरिया और विशेष रूप से पुस्तकों एवं आध्यात्मिक सामग्री के लिए समर्पित विक्रय केंद्र शामिल हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • download (3).jpg
    16/03/26 |

    भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: सफर के बदले मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स, अब मुफ्त मिलेंगी ये सुविधाएं

    जे कुमार नई दिल्ली, 16 मार्च 2026: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के अनुभव को और अधिक सुखद और डिजिटल बनाने के लिए एक क्रांतिकारी 'लोयल्टी प्रोग्राम' (Loyalty Program) शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत यात्रियों को हर सफर के बदले 'रेल पॉइंट्स' (Rail Points) मिलेंगे, जिनका उपयोग वे भविष्य में मुफ्त सुविधाओं और टिकटों के लिए कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नियमित यात्रियों को पुरस्कृत करना और हवाई यात्रा की ओर आकर्षित हो रहे यात्रियों को वापस रेल सेवा से जोड़ना है।

    क्या है नई रिवॉर्ड योजना? रेलवे बोर्ड के अनुसार, यात्रियों द्वारा तय की गई दूरी और टिकट की श्रेणी (Class) के आधार पर उनके डिजिटल वॉलेट में पॉइंट्स जमा होंगे। इन पॉइंट्स को 'कैश' की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह योजना अप्रैल 2026 से वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में पायलट आधार पर शुरू की जा सकती है। इसके लिए IRCTC पोर्टल और 'RailOne' जैसे मोबाइल ऐप्स को अपडेट किया जा रहा है ताकि यात्री रीयल-टाइम में अपने पॉइंट्स देख सकें।

  • TN5-Bhopal150326071958.jpg

    अध्ययन भ्रमण विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने, सीखने का सुअवसर - राज्यपाल मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 16 मार्च, भोपाल।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अध्ययन भ्रमण आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय और संसाधन प्रबंधन के विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने का अवसर होता है। अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे भ्रमण के दौरान समझने और सीखने का प्रयास करें। प्रतिदिन भ्रमण के अंत में दिनभर की गतिविधियों और अनुभवों का चिंतन करें। भ्रमण टीप का अभिलेखन करें।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली में अध्ययनरत वरिष्ठ सैन्य एवं सिविल अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। दल 15 से 21 मार्च तक मध्यप्रदेश के अध्ययन भ्रमण आया है। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि भ्रमण नये अनुभवों, सामाजिक विशिष्टताओं, आध्यात्मिक आस्था और विकास के विभिन्न आयामों को देखने और उनसे प्रेरणा प्राप्त करने का सुअवसर होता है। विगत दिनों बौद्ध अवशेषों को कोलंबो, श्रीलंका से वापस भारत लाने की उनकी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीलंका में 7 दिवस की अवधि के लिए प्रदर्शित पवित्र अवशेषों का 14 लाख लोगों ने दर्शन किया। प्रदर्शन के आखिरी दिन सारी रात लाखोंश्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर दर्शन किए। आस्था के प्रति समर्पण और आध्यात्मिकता का उनके लिए यह अद्भुत अनुभव रहा है।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सामरिक क्षेत्रों में आई क्रांतिकारी प्रगति, वास्तव में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के विराट स्वरूप को समझने का सुअवसर है।जरूरी है कि आप प्रशासनिक ढांचे, विकास योजनाओं तथा सामाजिक-आर्थिक प्रगति के विभिन्न आयामों को नजदीक से देखे उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, की महत्ता का अनुभव करें।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य की धरती आदिम सभ्यता, प्राचीन भारत की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत स्वरूप है।यहां कि विश्व धरोहर सांची स्तूप, भीमबेटका और खजुराहों, उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे पवित्र स्थल हमारे गौरवशाली इतिहास के साक्षी है। भ्रमण अवसर पर ग्रामीण विकास, शहरी प्रबंधन, पर्यटन संवर्धन तथा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के मॉडल में जन सहभागिता की भूमिका और महत्व को भी जानने का प्रयास करें। उज्जैन और इंदौर जैसे शहरों में बड़े आयोजनों में प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और औद्योगिक विकास के मॉडल का गहन अध्ययन जरूर करें।कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल को प्रशासन अकादमी और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। राज्यपाल ने भ्रमण दल के प्रमुख मेजर जनरल पवन पाल सिंह को गोंड कला की पेटिंग भेंट की।

    आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के संचालक मुजीबुर्रहमान खान ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में 47 सप्ताह के पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों में से 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रवास पर आया है।उन्होंने बताया कि अध्ययन दल प्रदेश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा। उनको राज्य के आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, स्थलों औद्योगिक प्रगति, विभिन्न नवाचारों और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं से रू-ब-रू कराया जाएगा।

    कोमोडोर सुमीत शिदौरे ने महाविद्यालय द्वारा संचालित प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रशिक्षण में 122 अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण को 6 मॉड्यूल में संयोजित किया गया है। अध्ययन भ्रमण के लिए प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों के 8 बैच बनाकर देश के अलग-अलग राज्यों में भेजे गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 45675.jpg
    16/03/26 |

    न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम- जस्टिस सूर्यकांत

    एन.एस.बाछल, 16 मार्च, शिमला।

    भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में 152 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। यह अत्याधुनिक कोर्ट 9.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा। इसमें चार ब्लॉक होंगे, जजों के साथ-साथ वकीलों और लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 

    इसके उपरांत, विधिक साक्षरता शिविर में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्यायिक परिसरों को अस्पतालों की तरह काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोग उम्मीद के साथ अस्पताल जाते हैं। जो भूमिका अस्पतालों की है उसी सेवाभाव के साथ न्यायिक व्यवस्था को भी काम करना चाहिए। लोग न्यायालय में राहत की उम्मीद लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि सुविधाएं बढ़ने के साथ न्यायिक व्यवस्था की ज़िम्मेदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मंडी को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है और लोग श्रद्धाभाव के साथ यहां आते हैं। आज इसी स्थान पर न्याय के मंदिर की स्थापना हो रही है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि आज की यह गोष्ठी बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सब मौलिक अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन मौलिक कर्तव्य भी संविधान का अभिन्न अंग हैं और उनकी पालना भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता को संजोकर रखा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। छोटे स्तर पर भी इसी तरह के आयोजन होने चाहिए, ताकि मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता बढ़े। जस्टिस श्री सूर्यकांत ने कहा कि आपका प्यार दोबारा मुझे हिमाचल प्रदेश लेकर आया है। आपके प्रेम और सम्मान से अभिभूत हूं।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का हिमाचल प्रदेश आने पर स्वागत किया और उन्हें दोबारा प्रदेश में आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक न्याय और अपने अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हम संविधान की भावना के अनुरूप समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हों। 

    सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग 6000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। इसके लिए देश का पहला कानून बनाया गया है। बेटियों की शादी की आयु को बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया है, जिससे उन्हें लड़कों के समान अधिकार और अवसर मिल सकें। बेटियों को समान अधिकार देते हुए सरकार ने 150 बीघा तक की पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी बराबर का अधिकार प्रदान किया है। पहले यह अधिकार केवल बेटों तक सीमित था। विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत राज्य सरकार उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर सरकार ने लगभग साढ़े पांच लाख लंबित मामलों का निपटारा किया है, जो कई वर्षों से लंबित पड़े थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान केवल एक क़ानूनी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के मूल आदर्शों, मूल्यों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान के शिल्पकार डॉ. भीम राव अंबेडकर का योगदान सदैव याद रहेगा, जिन्होंने संविधान निर्माण का नेतृत्व करते हुए यह सुनिश्चित किया था कि भारत का लोकतंत्र समानता, न्याय और स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य भी उतने ही महत्त्वपूर्ण हैं। यदि हम अपने अधिकारों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हमें अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना होगा। 

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अपने संवैधानिक अधिकार के रूप में मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बन्द कर दिया गया है, जो हमारे राज्य की वित्तीय स्थिति पर बहुत बड़ा संकट है। यह अनुदान हिमाचल को संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत दिया जा रहा था तथा वर्ष 1952 से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत पिछले 73 वर्षों से हिमाचल प्रदेश को यह ग्रांट निरंतर मिल रही थी।

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि आज आयोजित जागरूकता शिविर का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि न्याय केवल कोर्ट रूम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य अधिकारों के प्रति जागरूकता, क़ानूनी सहायता तक पहुंच के साथ-साथ समय पर सहायता उपलब्ध करवाना भी होना चाहिए, जैसा कि देश के मुख्य न्यायाधीश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते हैं तो अधिकार बेमानी हो जाएंगे। 

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी के बाद मौलिक अधिकारों पर अधिक बल दिया गया। उन्होंने कहा कि हम अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हैं तो मौलिक अधिकारों की रक्षा अपने आप हो जाती है। 

     

     हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज मंडी में नया ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स बनाने की पुरानी मांग पूरी हो गई है और यहां देशभर का सबसे बेहतर परिसर बनकर तैयार होगा। 

    वहीं हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्री संदीप शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। 

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ज्योत्सना रिवाल दुआ, जस्टिस सुशील कुकरेजा, जस्टिस वीरेंद्र सिंह, जस्टिस रंजन शर्मा, जस्टिस बिपिन चंद्र नेगी, जस्टिस राकेश कैंथला, जस्टिस जिया लाल भारद्वाज, जस्टिस रोमेश वर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, पूर्व सीपीएस सोहन सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, अनुसूचित जाति एवं जन जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंघमार, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी विनोद कुमार, न्यायिक अधिकारियों सहित मंडी जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jpg
    16/03/26 |

    केरल: ऐतिहासिक कोडियार महल में बड़ी चोरी, 2 करोड़ के शाही आभूषण गायब

    जे कुमार तिरुवनंतपुरम, 16 मार्च 2026: केरल के प्रतिष्ठित कोडियार महल, जो त्रावणकोर शाही परिवार का आधिकारिक निवास है, में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्य अश्वथी थिरुनल गौरी लक्ष्मी बाई की शिकायत पर पुलिस ने लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और रत्नों से जड़ित प्राचीन आभूषणों की चोरी का मामला दर्ज किया है।

    अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच हुई वारदात पुलिस के अनुसार, यह चोरी पिछले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने नवंबर में बेंगलुरु जाने से पहले अपनी बेडरूम की लोहे की अलमारी खोली, तो उसमें रखे पुश्तैनी जेवरात गायब थे। शुरुआत में परिवार को लगा कि गहने महल के भीतर ही कहीं रखे गए होंगे, लेकिन व्यापक खोज के बाद भी कुछ न मिलने पर आखिरकार शनिवार को पेरूरकटा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

    पुश्तैनी और दुर्लभ रत्नों की चोरी चोरी हुए सामान में करीब 12 बेशकीमती आभूषण शामिल हैं, जिनमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे पारंपरिक हार, हीरे और माणिक जड़ी चूड़ियां, 'नागपदम' मलाई, और भगवान पद्मनाभ की आकृति अंकित पेंडेंट शामिल हैं। चोरी हुए आभूषणों में कुछ विदेशी आभूषण और भारी मात्रा में सोने के सिक्के भी थे।

    जांच के घेरे में महल के कर्मचारी अत्यधिक सुरक्षा वाले इस क्षेत्र में हुई सेंधमारी ने पुलिस को हैरान कर दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में एक विशेष टीम जांच कर रही है। पुलिस महल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वहां कार्यरत कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी 'अंदरूनी सूत्र' के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि अलमारी के साथ बिना किसी बड़ी तोड़-फोड़ के वारदात को अंजाम दिया गया है।

    #KowdiarPalaceTheft #KeralaNews #TravancoreRoyalFamily #JewelleryHeist #Thiruvananthapuram #RoyalBurglary #AntiqueJewels #CrimeUpdateKerala #HistoricalPalace

  • download.jpg
    16/03/26 |

    नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

    जे कुमार काठमांडू, 16 मार्च 2026: नेपाल के मध्य क्षेत्र में स्थित गोरखा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। प्रसिद्ध मनकामना मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की एक इलेक्ट्रिक माइक्रोबस अनियंत्रित होकर पहाड़ी सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 7 भारतीय नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य कई यात्री घायल हो गए।

    हादसे का विवरण और बचाव कार्य घटना शनिवार रात की है, जब श्रद्धालु मनकामना मंदिर से अपनी पूजा संपन्न कर नीचे की ओर आ रहे थे। शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पहाड़ से लुढ़कते हुए नीचे खड्ड में जा गिरी। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, जो तमिलनाडु के कोयंबटूर और शिवगंगा जिले के रहने वाले थे।

    सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और ढलान होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घायलों को तुरंत पास के अंबुखैरेनी और भरतपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

    प्रशासनिक कार्रवाई शुरुआती जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल होना या सड़क की खराब स्थिति माना जा रहा है। तमिलनाडु सरकार और भारतीय विदेश मंत्रालय इस मामले में नेपाल प्रशासन के संपर्क में हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम काठमांडू में कराने के बाद उन्हें विशेष विमान से भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेपाल के पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा मानकों और पुरानी गाड़ियों के रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    #NepalBusAccident #IndianPilgrims #ManakamanaTemple #GorkhaNews #Tragedy #RoadSafety #NepalIndiaRelations #BreakingNewsNepal

  • IMG-20251223-WA0031.jpg