यात्री ध्यान दें: दिल्ली PRS सेवाएं 26 मार्च की रात 5 घंटे के लिए रहेंगी बंद, नहीं हो सकेगी टिकट बुकिंग और पूछताछ
नई दिल्ली, 21 मार्च (अन्नू): दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) साइट पर PNR फाइलों के कंप्रेशन कार्य के चलते आगामी 26 और 27 मार्च की मध्यरात्रि को सेवाएं अस्थायी रूप से ठप रहेंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली पीआरएस साइट 26 मार्च की रात 11:45 बजे से लेकर 27 मार्च की अल सुबह 04:45 बजे तक, यानी कुल 5 घंटों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान दिल्ली पीआरएस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।
इस समयावधि के दौरान यात्री PNR इंक्वायरी (टिकट की स्थिति जानना), करंट रिजर्वेशन (तत्काल बुकिंग), टिकट कैंसिलेशन और चार्टिंग जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इसके अलावा, ई.डी.आर (Exceptional Data Report) और काउंटरों पर मिलने वाली पीआरएस रिपोर्ट सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी। रेलवे ने यह कदम तकनीकी सुधार और डेटा प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना और टिकट से जुड़े जरूरी कार्य इस समयावधि से पहले या बाद में पूरे कर लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 27 मार्च की सुबह 04:45 बजे के बाद सभी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।
#RailwayUpdate #DelhiPRS #IndianRailways #TravelAlert #TrainTicket #PNREnquiry #RailwayNews #DelhiNews #ImportantNotice #DanikKhabar