चेटीचण्ड पर्व पर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष की प्रदेशवासियों को बधाई
एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चेटीचण्ड पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। वासुदेव देवनानी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि चेटीचण्ड पर्व प्रदेश में लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि लाये। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव वासुदेव देवनानी ने चेटीचंड के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि चेटीचंड का पर्व भगवान झूलेलाल के प्राकट्य दिवस के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व आस्था, सेवा, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। सिंधी समाज ने अपनी मेहनत, उद्यमशीलता और सामाजिक सेवा के माध्यम से देश और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, एकता और सद्भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। चेटीचंड का उत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।
वासुदेव देवनानी ने शुभकामनाएं दी हैं कि भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan