दैनिक खबर : आज 22 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

तमिलनाडु में एनडीए की बड़ी चुनावी रणनीति:

टीटीवी दिनाकरन ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; डीएमके सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प, सीट शेयरिंग पर चेन्नई में होगा अंतिम फैसला।

हवाई सफर होगा महंगा:

23 मार्च से घरेलू उड़ानों पर लगा 'फेयर कैप' हटेगा; सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने विमान कंपनियों को दी मांग के अनुसार किराया तय करने की छूट।

धार्मिक संपदा का महाकुंभ:

भारत के टॉप 10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति; तिरुपति बालाजी ₹3.38 लाख करोड़ के साथ दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल बना।

USCIRF की विवादित रिपोर्ट पर भारत के 275 दिग्गजों का पलटवार:

RSS पर बैन के सुझाव को बताया पक्षपाती और एजेंडा आधारित; पूर्व जजों और सैन्य अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जताया कड़ा विरोध।

न्यायिक क्षेत्र में नारी शक्ति:

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कानूनी पेशे में महिलाओं के लिए "औपचारिक समानता" को हकीकत में बदलने पर दिया जोर; न्यायपालिका में समावेशी बदलाव की वकालत।

ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम:

होर्मुज जलडमरूमध्य न खोलने पर पावर प्लांट्स को 'तबाह' करने की चेतावनी; राष्ट्रपति बोले—"सबसे बड़े प्लांट से करेंगे हमले की शुरुआत।"

ईरान का ऐतिहासिक दावा:

'अदृश्य' अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को स्वदेशी 'मजीद' एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया; थर्मल इंफ्रारेड तकनीक से तोड़ा रडार को चकमा देने वाला सुरक्षा चक्र।

अफगानिस्तान में 24 घंटे में दो बार डोली धरती:

शनिवार देर रात आया 4.6 तीव्रता का भूकंप, सुबह भी महसूस हुए थे 4.5 के झटके; हिंदू कुश क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव से बढ़ा खतरा।

दिल्ली में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:

सभी जिला अदालतों में होगा लंबित मामलों का निपटारा; DSLSA के जरिए आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का आम जनता को मिला सुनहरा अवसर।

दिल्ली पर्यटन पर संकट:

अतिक्रमण और पार्किंग की कमी से जूझते मुख्य आकर्षण; होटल व्यवसायियों और ट्रांसपोर्टर्स ने आगामी बजट में बुनियादी सुविधाओं के समाधान की लगाई गुहार।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला:

पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण के लिए ₹3,700 करोड़ की बकाया राशि को दी मंजूरी; 2025-26 में ₹500 करोड़ की पहली किस्त होगी जारी।

कुरुक्षेत्र के तीन युवकों को उज्बेकिस्तान में बनाकर बंधक;

किडनैपर्स ने हाथ-पांव बांधकर किया टॉर्चर और जान से मारने की दी धमकी।’

गुरुग्राम के कादीपुर में इंस्टामार्ट स्टोर के पास घर में भीषण आग:

जान बचाने के लिए छत से कूदे लोग; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो।

हरियाणा कांग्रेस में घमासान:

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी; पार्टी में बगावत के सुर तेज, हाईकमान के सामने एकजुटता की बड़ी चुनौती।

विधानसभा अध्यक्ष की माता की रस्म क्रिया आज:

करनाल के कुटेल में शांति पाठ और ब्रह्मभोज; उमड़ेंगे राजनीतिक और सामाजिक दिग्गज।

रेलवे गार्ड्स का भारी रोष:

रनिंग अलाउंस में मात्र 14% की वृद्धि को बताया 'अपमानजनक'; ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल ने भेदभाव के खिलाफ देशभर में दी बड़े आंदोलन की चेतावनी।

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी करने वाला शातिर अंतरराज्यीय कबूतरबाज गिरफ्तार; युवक को झांसा देकर हड़पी थी मोटी रकम।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

Previous

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आह्वान: "क्लीन अजमेर-ग्रीन अजमेर" के लिए छोड़ें पॉलिथीन

Next

आज 22 मार्च का इतिहास