18/03/26

दिल्ली में ‘रंगीलो राजस्थान’ की झलक, बीकानेर हाउस बना कला, शिल्प और लोक संस्कृति का आकर्षण केंद्र

एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।

बीकानेर हाउस, नई दिल्ली में आयोजित ‘राजस्थान उत्सव’ के तीसरे दिन पूरा परिसर राजस्थानी कला, शिल्प और लोक परंपराओं के रंगों से सजा नजर आया। आयोजन स्थल में हर ओर राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली।

राजीविका और रूडा द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल्स ने आगंतुकों का विशेष ध्यान खींचा। इन स्टॉल्स पर पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक कलाकृतियां और ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इससे न केवल कारीगरों को मंच मिला, बल्कि आगंतुकों को राजस्थान की असली पहचान से भी जुड़ने का अवसर मिला।

आमजन ने पारंपरिक वस्त्र, सजावटी सामान और हस्तनिर्मित उत्पादों की  खरीदारी की। देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी उत्सव में पहुंचकर आयोजन की रौनक बढ़ाई। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। खैरथल के पुष्पांजलि ग्रुप की ‘रंगीलो राजस्थान’ प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

‘राजस्थान उत्सव’ के जरिए बीकानेर हाउस एक बार फिर राजधानी में राजस्थान की संस्कृति, कला और परंपरा का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जहां हर दिन नए रंग और उत्साह के साथ आयोजन हो रहे हैं।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

डिजिटल सुरक्षा और सैन्य शक्ति का संगम: अंबाला साइबर पुलिस ने सैन्य पुलिस को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

Next

जी.एम.एन. कॉलेज में गूंजा नारी शक्ति का संकल्प: आत्मरक्षा के गुर सीखे और सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ निकाली रैली