“भारतीय परंपरा और संस्कृति के संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक”—राज्यपाल राजस्थान
एन.एस.बाछल, 21 मार्च, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नव वर्ष केवल कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि सृष्टि के नवचक्र के आरंभ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी वैदिक परंपराएं प्रकृति, समाज और मानव जीवन के संतुलन का संदेश देती हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पर्यावरण शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का प्रभावी माध्यम है।
राज्यपाल हरीभाऊ बागडे सृष्टि नव वर्ष 2083 के पावन अवसर पर शुक्रवार को जोधपुर के मारवाड़ अश्व अनुसंधान केंद्र, माणकलाव स्थित आशुसप्ति स्टड फार्म में वैदिक परंपरा के अनुरूप यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया।
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक रीति-रिवाज और लोकाचार हमारी पहचान हैं, जो समाज को दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर हरिभाऊ बागडे में आशुसप्ति स्टड फार्म के विभिन्न नस्लों के अश्वों का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राष्ट्र एवं समाज की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan