दैनिक खबर : आज 21 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर चर्चा:
क्षेत्रीय बुनियादी ढांचों पर हमलों की कड़ी निंदा; वैश्विक आपूर्ति और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए जताई बड़ी चिंता।
चुनाव 2026:
भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट; विजयन ने राहुल को बताया 'बी-टीम', बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर बने 19 ट्रिब्यूनल, 4 मई को आएंगे सभी राज्यों के नतीजे।
सुप्रीम कोर्ट की सोशल मीडिया पर पुलिस को कड़ी फटकार:
आरोपियों के वीडियो-फोटो वायरल करने से निष्पक्ष ट्रायल पर पड़ता है बुरा असर; सीजेआई बोले—डिजिटल मीडिया से व्यक्ति की गरिमा न हो तार-तार।
जंग के साये में 'काली ईद':
शिया समुदाय ने बांधी काली पट्टी, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी; अजमेर दरगाह में खुला जन्नती दरवाजा, गम और इबादत के साथ मनाई जा रही ईद।
मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की ट्रक से कुचलकर मौत:
गोवंश तस्करी के शक में पीछा करते हुए हुआ हादसा; गुस्साए समर्थकों ने हाईवे जाम कर हत्यारों के एनकाउंटर की उठाई मांग।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख की शिया धर्मगुरुओं को विवादित नसीहत:
मुनीर बोले—'ईरान से प्यार है तो वहां चले जाएं'; समुदाय ने बयान को बताया अपमानजनक और देशभक्ति पर बड़ा हमला।
ईरान-इजराइल जंग का 22वां दिन:
अमेरिका और इजराइल ने नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर किया हवाई हमला; तसनीम न्यूज के मुताबिक रेडियोएक्टिव रिसाव का खतरा नहीं, स्थानीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित।
60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद में ईद की नमाज पर पाबंदी:
जंग के साये में यरुशलम से लेकर खाड़ी देशों तक फीकी रही रौनक; खुले मैदानों में नमाज पर भी रोक।
'दिल्ली के गौरव' सम्मान समारोह:
सीएम रेखा गुप्ता ने UPSC अचीवर्स को किया सम्मानित; राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए युवाओं को किया प्रेरित, परिवारों के त्याग की सराहना।
कुवैत जॉब स्कैम:
राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी सूरज श्रीवास्तव को दी जमानत; 431 लोगों से ठगी के मामले में 50 हजार के मुचलके पर रिहाई, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा हाईटेक:
भीड़ प्रबंधन के लिए QR कोड एंट्री और चप्पे-चप्पे पर AI कैमरों से होगी निगरानी; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश।
हरियाणा राजस्व विभाग का डिजिटल कायाकल्प:
सीएम नायब सैनी ने 4,156 स्मार्ट टैबलेट की खरीद को दी मंजूरी; अब पटवारी और कानूनगो फील्ड से ही करेंगे रीयल-टाइम ऑनलाइन काम।
भारत-अफ्रीका साझेदारी:
सीएम नायब सैनी ने नई दिल्ली में 'हार्ट टू हार्ट' रिश्तों पर दिया जोर; कृषि, डेयरी और आधुनिक तकनीक साझा कर अफ्रीकी देशों के साथ विकास की रफ्तार बढ़ाएगा हरियाणा।
अर्जुन चौटाला का राज्यसभा चुनाव पर बड़ा आरोप:
'खुला बाजार' लगाकर खरीदे गए विधायक; इनेलो नेता बोले—हम बिकाऊ नहीं, इसलिए वोटिंग से बनाई दूरी, इशारों में तय हुए दाम।
हरियाणा में बारिश के बाद कोहरे का कहर:
पानीपत-सोनीपत हाईवे पर जीरो विजिबिलिटी से टकराए दर्जनों वाहन; हादसे में 10 लोग घायल, NH-44 पर 4 घंटे लगा रहा भीषण जाम।
हरियाणा बोर्ड 9वीं-10वीं के नियमों में बदलाव:
अब 7 विषयों की होगी पढ़ाई, 'बेस्ट सिक्स' फॉर्मूले से बनेगा रिजल्ट; छात्रों का तनाव घटाने को लागू किया नया त्रि-भाषाई सिस्टम।
अम्बाला में डिजिटल जनगणना का फील्ड ट्रायल संपन्न:
34 मास्टर ट्रेनर्स ने मोबाइल ऐप से डेटा दर्ज करना सीखा; 1 मई से 1,943 प्रगणक घर-घर जाकर शुरू करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य।
अम्बाला बीएसएनएल टेलीफोन अदालत 25 मार्च को:
महाप्रबंधक करेंगे भारी बिल और इंटरनेट शिकायतों का मौके पर निपटारा; लंबित विवादों के समाधान के लिए खुला दरबार आयोजित।
अम्बाला कृषि विज्ञान केंद्र में प्याज-लहसुन प्रशिक्षण संपन्न:
डॉ. उपासना सिंह ने उन्नत खेती से आय बढ़ाने का दिया मंत्र; 50 किसानों को मिलीं नि:शुल्क किचन गार्डन किट और आधुनिक तकनीक की जानकारी।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief