19/03/26

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: 30 फीट नीचे गिरी फॉर्च्यूनर, पुणे के 3 दोस्तों की मौत

जे कुमार कोटा (राजस्थान), 19 मार्च 2026: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुणे के रहने वाले तीन दोस्तों की जान चली गई। हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालापुरा और कराड़िया गांवों के बीच सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर हाईवे से करीब 30 फीट नीचे ड्रेन (खाई) में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

लद्दाख ट्रिप से लौट रहा था ग्रुप मृतकों की पहचान सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयूरेवा (23) के रूप में हुई है। ये तीनों अपने 10 दोस्तों के एक समूह के साथ 26 फरवरी को लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकले थे। वापसी के दौरान उनका ग्रुप तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर पुणे लौट रहा था। हादसे का शिकार हुई फॉर्च्यूनर सबसे आगे चल रही थी, जबकि बाकी दोस्त पीछे दूसरी गाड़ियों में आ रहे थे।

झपकी बनी काल कैथून थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार पर से नियंत्रण खो गया और वह डिवाइडर पार कर नीचे गिर गई। पीछे चल रहे दोस्तों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कैथून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

#DelhiMumbaiExpressway #RoadAccident #KotaNews #FortunerCrash #PuneFriends #TragicDeath #HighWaySafety #RajasthanNews #BreakingNews #LehLadakhTrip

Previous

आधुनिक खेती में महिलाओं का बढ़ता कदम, आगर की रीना बनीं ‘ड्रोन सखी’

Next

भिवानी: रिश्वत के वायरल वीडियो पर डीसी का कड़ा एक्शन, तहसील कार्यालय का क्लर्क निलंबित