21/03/26

आज 21 मार्च का इतिहास

आज 21 मार्च का इतिहास

1349 - जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।

1413 - हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1791 - ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।

1836 - कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

1857 - जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।

1858 - लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

1887 - बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।

1954 - पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

1977 - जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।

1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।

2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।

2000 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।

2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को 'जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

2008 - वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।

Previous

हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: बारिश के बाद घने कोहरे की चादर, ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Next

अंबाला रेंज में पदोन्नति : आईजी ने 28 पुलिसकर्मियों को दी रैंक, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ जनसेवा का संकल्प दोहराया