- . |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- भूकंप |
- अंबाला |
- अंतरराष्ट्रीय |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
09/08/25 |प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग बंद करें और गौ माता का संरक्षण करें
एन.एस.बाछल, 09 अगस्त, जयपुर।
शिक्षा मंत्री एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा में संस्कारों का समावेश आवश्यक है, संस्कारों की न्यूनता नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षक, माता पिता व भाई बहनों को आदर्श बनाकर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यार्थी सू-संगत अपनाएं, बौद्धिक क्षमता का विकास कर देश की प्रगति में सहायक बने।
मदन दिलावर शुक्रवार को कोटपुतली बहरोड़ जिले के ग्राम भीटेडा स्थित बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ में सेठ राज नारायण गुप्ता महिला विधि महाविद्यालय के प्रथम तल का शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय का शिलान्यास कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे पढ़-लिखकर देश की उन्नति में भागीदार बनेंगे तो निश्चित रूप से विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे संस्कार के साथ शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं आगे चलकर वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, पुलिस व सेना में सेवाऐं देकर अच्छे पदों पर पहुंचे इसी सोच के साथ राज्य सरकार भी सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास हेतु भामाशाह परिवार द्वारा दिए जाने वाले सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी वर्गों के विकास से ही भारत आगे बढ़ेगा, भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा, स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकेगी।
राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को दे रही नई ऊंचाइयां—
मदन दिलावर ने कहा कि इस साल राजकीय विद्यालयों में 13.5 लाख का नामांकन किया गया है, सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, विद्यार्थियों को पुस्तकें निरन्तर समय पहुंचाई जा रही हैं। राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में देश में लगातार अपनी रैंक बेहतर कर रहा है, नई- नई टेक्नोलॉजी का उपयोग शिक्षा में किया जा रहा है। शिक्षकों के पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक भोजन, साईकिल, लैपटॉप, स्कूटी व विभिन्न प्रकार सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।
पॉलीथिन और डिस्पोजल क्रोकरी पर रोक और बर्तन बैंक को बढ़ावा दें—
मदन दिलावर ने कहा कि गांव में प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1 लाख की राशि से बर्तन बैंक स्थापित किए गए हैं जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर सामूहिक आयोजन के समय ग्रामीण बर्तन प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि इससे प्लास्टिक, पॉलीथिन के उत्पादों पर रोक लगेगी व आमजन विभिन्न प्लास्टिक जनित बीमारियों से सुरक्षित रहेगा।
घुमंतू परिवारों को मिल रहा आसरा—
मदन दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरन्तर कार्यशील है, प्रदेश में 34 से अधिक घुमंतू प्रजातियों को पीएम आवास योजनन्तर्गत चिन्हित कर आवासीय भूखंड देने सहित मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे उनका स्थाई निवास हो सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 30 हजार से अधिक भूखंड दिए जा चुके हैं एवं 50 हजार और देने जा रहे हैं।
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में बने सहायक—
कार्यक्रम के दौरान मदन दिलावर ने महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया एवं आमजन को अधिकाधिक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले वर्ष 7 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए गए एवं इस वर्ष अभियान के तहत लक्ष्यानुरूप 10 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं। जिसमे से शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 7.5 करोड़ पौधे लगाए भी जा चुके हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से 300 पौधे व शिक्षक से प्रति दिवस 15 पौधे लगाने का आव्हान किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
09/08/25 |
सावधान- इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर हो रही है ऑनलाइन ठगी
एन.एस.बाछल, 09 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के सीजन में होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की है। साइबर अपराधी टैक्स रिफंड, पैन-आधार लिंकिंग और प्रोफाइल सत्यापन जैसे बहाने बनाकर आम जनता को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने लोगों को ऐसे धोखे से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
ठगी के आम तरीके—
1. फर्जी मैसेज और कॉल— अपराधी फर्जी ईमेल, एसएमएस और कॉल के जरिए बताते हैं कि आपका टैक्स रिफंड रुका हुआ है या आपने गलत आईटीआर भरा है। वे आपको एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं, जो आपको एक नकली वेबसाइट पर ले जाता है।
2. फिशिंग वेबसाइट: ये लिंक आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in जैसी दिखने वाली नकली साइट पर ले जाते हैं। यहाँ आपसे पैन, आधार, बैंक डिटेल्स, ओटीपी और लॉगिन पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है।
3. मालवेयर वाले अटैचमेंट: कुछ ईमेल में आईटीआर की रसीद के रूप में खतरनाक फाइलें (APK) होती हैं, जिन्हें डाउनलोड करने पर आपके फोन या कंप्यूटर में वायरस आ सकता है।
4. सोशल मीडिया स्कैम: व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर तत्काल रिफंड का दावा करने वाले फर्जी संदेश भेजे जाते हैं, जिनमें नकली लोगो या क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता है।
खुद को कैसे बचाएं—
• हमेशा रहें सतर्क— आईटीआर से जुड़ी सेवाओं के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in का ही उपयोग करें।
• जांच करें— किसी भी ईमेल या संदेश पर भरोसा करने से पहले, भेजने वाले के ईमेल पते की अच्छी तरह से जांच कर लें।
• जानकारी साझा न करें— किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, पैन नंबर, आधार नंबर, या कोई भी निजी जानकारी कभी न दें।
• लिंक पर क्लिक न करें— अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
• UPI/QR कोड स्कैन न करें— किसी भी अज्ञात क्यूआर कोड या यूपीआई लिंक के जरिए रिफंड पाने की कोशिश न करें।
अगर आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आप साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्ट (https://cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
09/08/25 |सरकार सुगम उद्योग की परिकल्पना के साथ नित नए आयाम स्थापित कर रही है
एन.एस.बाछल, 09 अगस्त, जयपुर।
वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को नीमराना के रीको एरिया में मेगा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों से संवाद भी में किया ।
संजय शर्मा ने 'एक पेड़ मां के नाम' और 'मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान' के तहत नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रीको नीमराना एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल, नीमराना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व ने राज्य पर्यावरणीय चेतना को केवल नीति तक सीमित नहीं रख रहा बल्कि उसे जन-आंदोलन का रूप दे रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, हरियालो राजस्थान। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान— मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान' शुरू किया। प्रदेश में पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने आमजन से अभियान में शामिल होते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि नीमराणा में लगे उद्योगों के प्रबंधन ने नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र एवं आस-पास लगभग 3 लाख पौधे लगाने का महासंकल्प लिया है, जिसमें अभी तक करीब 2 लाख 30 हजार से ज्यादा पौधे लगाये जा चुके हैं। नीमराणा इन्डस्ट्रीज एसोसियेशन, रीको नीमराणा एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल नीमराना के संयुक्त तत्वाधान में नीमराना में उद्योगपतियों ने एक साथ एक जगह ईपीआईपी औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा में 1100 पौधे लगाकर इस महाअभियान को मूर्त रूप दिया।
उद्योगपतियों से किया संवाद—
संजय शर्मा ने प्रदूषण एवं राजस्थान वायु गुणवत्ता प्रबंधन द्वारा की जा रही कार्यवाही पर उद्योगपतियों की समस्याओं व सुझावों को रीको सभागार में विशेष चर्चा कर सुना।
इस दौरान उद्योगपतियों ने उद्योगों को नहर द्वारा यमुना या ईआरसीपी का पानी दिलवाने एवं नीमराना को एनसीआर से बाहर करने के मुद्दे को लेकर अपनी मांगे रखी, जिस पर श्री शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस पर राज्य सरकार व केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से उद्योगों को पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास करेंगे ताकि उद्योग अपने उत्पादन एवं संचालन में किसी प्रकार की कमी महसूस न करें। उन्होंने कहा कि सरकार राइजिंग राजस्थान के तहत उद्योगों के हित में पूर्णतया समर्पित है, उद्योगों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की गई है ,जिनमें कुछ धरातल पर उतर भी चुकी है।
संजय शर्मा ने गत वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा नीमराना इंडस्ट्रियल एरिया में 150 करोड़ की विकास संबंधी योजनाओं की घोषणाओं तथा उनके क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने बहनों से राखी बंधवा कर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। श्री शर्मा ने प्रदूषण मंडल की सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कपड़े बैग का आमजन में वितरण किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
09/08/25 |
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को
एन.एस.बाछल, 09 अगस्त, जयपुर।
1947 में देश के विभाजन के कारण करोड़ों लोगों ने अपार कष्ट, सदमा और विस्थापन झेला। इस विभाजन से हुई अपार मानवीय क्षति, वेदना का स्मरण करवाने व नई पीढ़ी विशेषकर विद्यार्थियों को शांति, एकता व सुलह के मूल्यों का लाभ समझाने व जीवन में इन्हें आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने हेतु केन्द्र सरकार गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रही है। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय लोगों को जागरूक करने तथा उस विभीषिका से हुए नुकसान के बारे में समझाने के लिए राष्ट्रीय सेमिनार, प्रदर्शनी, फिल्म स्क्रीनिंग, साइलेन्ट मार्च, विभीषिका से बचे लोगों के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
09/08/25 |विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम
एन.एस.बाछल, 09 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (माय भारत) के तत्वावधान में युवा संवाद एवं केंद्र प्रवर्तित फ्लैगशिप स्कीमों की जानकारी के संबंध में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका है।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि सुशासन, विकास एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से आम जन को जोड़ने एवं उनको लाभान्वित कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी संतुलन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयास रंग ला रहे है जिसके तहत एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान जन-जन का अभियान बन गया है। उन्होंने युवा स्वयंसेवकों से न केवल पौधारोपण करने का बल्कि उनकी देखभाव व संरक्षण करने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने के प्रति आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में युवा देश की रीढ की भूमिका निभाते हैं। केंद्र व राज्य सरकार युवाओं को इनोवेशन व नवाचारों के माध्यम से आगे बढाने के नित नए प्रयास कर रही है, जिससे हमारे युवा स्किल एवं कौशल के माध्यम से देश के विकास में सहभागी बने सके। उन्होंने बताया कि कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माई भारत विभाग का उद्देश्य युवाओं को देश निर्माण के कामों में भागीदार बनाना, स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर देना, वॉलंटियर गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया बजट युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप है जिसमें विशेष रूप से कौशल विकास पर फोकस किया गया है।
इसके उपरान्त वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल अलवर के क्षेत्रीय कार्यालय में अपने दैनिक पौधारोपण के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
09/08/25 |राज्यपाल को बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज की बहनो ने बांधा रक्षासूत्र
एन.एस.बाछल, 09 अगस्त, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को शनिवार को राजभवन में एस.ओ. एस. बालग्राम की बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज की बहनो ने रक्षाबंधन पर रक्षासूत्र बांधा। राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है। यह पर्व परस्पर स्नेह और प्यार के साथ भाइयो द्वारा बहनों की सुरक्षा का संदेश देता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
09/08/25यूएचबीवीएन पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 11, 18 और 25 अगस्त को
चंडीगढ़, 09 अगस्त (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। बिजली निगम के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 11, 18 और 25 अगस्त को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छः महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष लंबित नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।
#haryana #uhbvn #complaintredressal #panchkula #danikkhabar #news
-
09/08/25सैकेण्डरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक परीक्षा के लिए आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
चंडीगढ़, 09 अगस्त (अभी) - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक)/गुरुकुल विद्यापीठ परीक्षा सितम्बर-2025 (कम्पार्टमैंट/आशिंक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार /Additional Qualified व अतिरिक्त विषय) के लिए परीक्षार्थी आज से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक)/गुरुकुल विद्यापीठ परीक्षा सितम्बर-2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 950 रुपये परीक्षा शुल्क सहित 08 अगस्त से 17 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 100 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ 18 अगस्त से 22 अगस्त व 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 23 अगस्त से 27 अगस्त तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 28 अगस्त से 01 सितम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) मार्च-2025 व जुलाई-2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण (Qualified) रहे हैं, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में फेल हैं। ऐसे परीक्षार्थी भी अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी (Additional Qualified) के अन्तर्गत निर्धारित तिथियों में पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को भली-भांति पढ़ते हुए समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें। अन्तिम तिथि उपरान्त किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01664-254300 तथा ई-मेल assec@bseh.org.in व assrs@bseh.org.in माध्यम से सम्पर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
#haryana #education #schooling #examination #danikkhabar #news
-
09/08/25स्कूली विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा को लेकर निकाली जागरूकता रैली, देशभक्ति का भरा जोश
जे कुमार, 9 अगस्त पलवल : डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ जिला में उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला के विद्यालयों में प्रभात फेरी, रंगोली, राखी व पोस्टर प्रतियोगिता जैसे आयोजन करवाए जा रहे हैं। तिरंगा रैली बच्चों और युवाओं को देश के प्रति अपनी भागीदार सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को पलवल खंड के राजकीय विद्यालयों में हर घर तिरंगा उत्सव मनाया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप आदि विद्यालय शामिल हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पलवल के राजकीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली और राखी बनाओ प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई।खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत ने बताया कि प्रतिदिन पलवल के विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान को समर्पित गतिविधियों का आयोजन करते हुए अभियान में शिक्षा विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। स्कूलों में बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान बारे प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा शहर व गांवों में रैली के माध्यम से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है और आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस अवसर पर राजकीय विद्यालयों के शिक्षक व स्टॉफ सदस्य समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
#palwal #harghartiranga #govtschool #news
-
09/08/25न्यू ड्रीम्स फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक
जे कुमार, 9 अगस्त अम्बाला : नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत न्यू ड्रीम्स फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के संचालक अंकुश सिंगला के निदेर्शानुसार एवं गवर्नमेंट सीनियर सेकें डरी स्कूल, सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य नीरू गुप्ता के नेतृत्व में 11वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गयी तथा सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज में अपना योगदान देने के लिए शपथ ली।
केंद्र की तरफ से आए सोशल वर्कर यादविंदर कौर ने बताया कि आज समाज में नशा किस प्रकार से युवाओं को गलत गतिविधियों की तरफ लेकर जा रहा है साथ ही उनके द्वारा छात्रों को नशे से बचने और एक नशा मुक्त समाज के लिए अपना सहयोग देने के लिए अपील की।
साथ ही केंद्र के संचालक अंकुश सिंगला ने बताया की नशा आज समाज की सबसे बड़ी समस्या है व हम सब को मिल कर इसके लिए सावधानी बरतनी चाहिए। अंकुश सिंगला ने बताया कि वह बहुत लंबे समय से नशे से पीड़ित लोगों का ईलाज कर रहे है और आगे भी वह समाज मे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र से यादविंदर कौर (टरह), जशनप्रीत, हिमांशु, रमन, लक्की व जगविंदर मौजूद रहे।
#foundation #ambala #centre #students #news -
09/08/25 |एवीटी टीम ने पकडा दो पहिया वाहनों का जखीरा, चार चोर काबू, 17 मोटरसाईकिल बरामद,
जे कुमार, 9 अगस्त अम्बाला छावनी : अम्बाला पुलिस चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को हर दिन काबू कर रही है और इस अभियाान को सफल बनाने में एवीटी टीम ने मुख्य भूमिका निभाते हुए एक कडी और जोड दी है।
थाना पड़ाव में दर्ज मोटरसाईकिल चोरी के मामले में मुख्य सिपाही अमरजीत व पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ बांडा, विक्रम निवासी गाँव सम्भालखी थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र, रोहित कुमार निवासी गाँव हल्देह़ी थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र व रोकी कुमार निवासी गाँव दुखेड़ी थाना पड़ाव जिला अम्बाला को गिरफ्तार किया।मामले में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बडा खुलासा किया। आरोपियों ने बतलाया कि इस मामले के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों से कई मोटरसाईकिल चोरी करके सुनसान कमरें में खडी की हुई हैं।
एवीटी टीम ने मामले की परतें खोलते हुए आरोपियों से अब तक 17 दो पहिया वाहन बरामद किए है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी अभिषेक व रोकी का 01 दिन पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने यह बतलाया कि उन्होंने यह वाहन अम्बाला के अलग-अलग स्थानों से चारी किए हैं ।
जानकारी देते हुए एवीटी सैल इन्चार्ज निरीक्षक ऋषि पाल ने बतलाया कि सुचना प्राप्त हुई थी की तीन आरोपी थाना पडाव क्षेत्र में चोरी की मोटरसाईकिल को बेचने की फिराक में घुम रहे है। एवीटी टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र ड्रम फैक्टरी के पास नाका बन्दी कर संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार आरोपियों को काबू किया व मोटरसाईकिल के कागजत बारे पुछताछ की आरोपी कोई भी कागजत पेश ना कर सके। पुछताछ के दौरान आरोपियों ने बतलाया कि यह मोटरसाईकिल चोरी की है जिसे वो बेचने की फिराक में घुम रहे हैं। जाँच उपरान्त पता चला कि यह मोटरसाईकिल थाना पडाव से चोरी हुई है जिस संबंध में मुकदमा नं0 216 दिनांक 31 जुलाई 2025 धारा 305 बीएनएस थाना पड़ाव दर्ज किया गया है।
एवीटी टीम ने कार्यवाही करते हुए इस मामले के अतिरिक्त आरोपियों से 16 वाहन बरामद किए है। टीम द्वारा कुल 17 वाहनों को बरामद किया गया है। मामले की जाँच अभी जारी है। रिमाण्ड पर लिए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।#avtteam #fourthievesarrested #police #ambala
-
09/08/25 |संस्कृत दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और इस अमूल्य भाषा को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है
संस्कृत दिवस एक विशेष दिन है जो संस्कृत भाषा के महत्व और प्राचीनता को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। इसे हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जो आमतौर पर रक्षा बंधन के साथ आती है।
संस्कृत को "देववाणी" या "देवताओं की भाषा" के रूप में जाना जाता है और इसे सभी भारतीय भाषाओं की जननी माना जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य इस महान भाषा को बढ़ावा देना और लोगों को इसके समृद्ध इतिहास, साहित्य और वैज्ञानिक महत्व के बारे में जागरूक करना है।
संस्कृत वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अन्य प्राचीन ग्रंथों की भाषा है, जो हमारी संस्कृति और ज्ञान का भंडार हैं।
संस्कृत की व्याकरणिक संरचना इतनी सटीक और व्यवस्थित है कि इसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए भी उपयुक्त माना जाता है।
यह दिन उन महान ऋषियों और विद्वानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भी मनाया जाता है, जिन्होंने संस्कृत साहित्य के विकास में अपना जीवन समर्प
संस्कृत दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 1969 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर हुई थी। इस दिन को श्रावण पूर्णिमा पर इसलिए चुना गया क्योंकि प्राचीन काल में इसी दिन से नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होती थी, जिसमें वेद पाठ का आरंभ किया जाता था।
वर्ष 2025 में, संस्कृत दिवस 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।
#sanskrt #divas #saanskrtik #paramparaon
-

-
09/08/25 |
आज का राशिफल 9 अगस्त 2025
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका नाम होगा। प्रेम जीवन में लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बन सकती है।
वृषभ (Taurus)
आज आपका कोई सपना पूरा हो सकता है और आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। हालांकि, व्यापारियों को घाटा हो सकता है और आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बॉस का अच्छा मूड आपके कार्यस्थल के माहौल को खुशनुमा बना सकता है।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन आप अपनी अनुकूलन क्षमता और बुद्धि से सफल हो सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों और संचार में माहिर रहेंगे।
कर्क (Cancer)
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कमाई भी हो सकती है। आप दूसरों का ख्याल रखेंगे और उनके प्रति सहानुभूति दिखाएंगे।
सिंह (Leo)
आज आपका प्रभुत्व बढ़ेगा और आपके विरोधी कमजोर होंगे। आप अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करेंगे।
कन्या (Virgo)
आज आप अपनी व्यवस्था के नियमों का पालन करेंगे और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
तुला (Libra)
आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप कूटनीतिक और सामंजस्यपूर्ण रिश्ते बनाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।
धनु (Sagittarius)
आज आपको शुभ समाचार मिलेगा और धन कमाने के मौके भी मिलेंगे। हालांकि, दिन उलझनों भरा रह सकता है।
मकर (Capricorn)
आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन परिवार और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत का भी ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अधूरे सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। तनाव और दबाव कम होगा।
यह एक सामान्य राशिफल है। अपने जीवन के बारे में अधिक सटीक जानकारी के लिए आप किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह ले सकते हैं।
#Horoscope #राशिफल
-
08/08/25बिज़नेस बनाम पर्यावरण” विषय पर श्रेया भाषण प्रतियोगिता मे रही प्रथम
जे कुमार, 8 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के बीबीए विभाग द्वारा एपेक्स SDG चैंपियन 2025 एवं SDG सेल के अंतर्गत को “बिज़नेस बनाम पर्यावरण” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यापारिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके संवाद एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना था।
इस प्रतियोगिता में बी.बी.ए के कुल 60 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 15 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार – श्रेया (बीसीए – एआई), द्वितीय पुरस्कार – उत्कर्ष (बीबीए – जनरल), तृतीय पुरस्कार – करण (बीसीए – एआई) रही |
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया और सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। गतिविधि संयोजक डॉ. रवनीत कौर ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और सार्वजनिक भाषण कला के महत्व पर जोर दिया, जो विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और संवाद कौशल को निखारने में सहायक है।
एपेक्स SDG कन्वेनर डॉ. अमिता ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का समापन गतिविधि सह-संयोजक डॉ. भारती विज द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता ज्ञानवर्धन, कौशल विकास और जागरूकता का सफल संगम रही, जो एपेक्स SDG चैंपियन 2025 एवं SDG सेल की भावना के अनुरूप थी।
#speechcompetition #businessversus #environment #gmncollege -
08/08/25जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अंबाला कैंट क़ो मिली इंडियन नर्सिंग कौंसिल द्वारा मान्यता!
जे कुमार 8 अगस्त अम्बाला छावनी : जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग अंबाला कैंट क़ो इंडियन नर्सिंग कौंसिल द्वारा मान्यता प्रदान की गई! यह उपलब्धि कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो नर्सिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ गुरदेव सिंह, जनरल सेक्रेटरी अजय अग्रवाल, फाइनेंशियल सेक्रेटरी आलोक गुप्ता, चेयरमैन जीएमएन ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी जसवंत जैन व अन्य पदाधिकारियों ने कॉलेज की इस उपलब्धि पर सभी छात्रों, स्टाफ क़ो बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की हैं।
इस मान्यता के साथ, अब जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र भारत के किसी भी राज्य में पंजीकरण करवा सकते हैं और काम कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें विदेश में भी अपने करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। यह मंजूरी श्रावण महीने और रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मिली है, जो इसके महत्व को और भी बढ़ा देती है। कॉलेज ने इस उपलब्धी के साथ रक्षाबंधन का पावन त्यौहार हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया।
इस उत्सव में छात्र, संकाय सदस्य और कर्मचारी एकता और परंपरा की भावना से एक साथ आए। नर्सिंग सलाहकार डॉ. रोहित दत्त और प्राचार्या डॉली स्मिता ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और सभी को एक सुंदर और प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने रिश्तों में प्रेम, सम्मान और आपसी देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मेहंदी प्रतियोगिता, कला और शिल्प गतिविधियाँ और जीवंत नृत्य प्रदर्शन शामिल थे। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे यह कार्यक्रम रंगीन और यादगार बन गया।
कॉलेज ने रक्षाबंधन की भावना को परिसर से बाहर भी बढ़ाया और सेना के जवानों, पुलिस अधिकारियों और सिविल अस्पताल, अंबाला के कर्मचारियों को राखी बांधी। यह भाव समुदाय के प्रति उनके समर्पण, सुरक्षा और सेवा के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक था।
#ambala #gmncollege #news #nursing #nursingcouncil
-
08/08/25इद्रीश फाउंडेशन ने मानवता की गर्माहट ने भिगोई टांगरी स्थित बस्ती मे वितरित किए वस्त्र
जे कुमार, 5 अगस्त अम्बाला छावनी : इद्रीश फाउंडेशन एवं OSCA के संयुक्त तत्वावधान में टांगरी की एक बस्ती में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बस्ती के लोगो ने बताया कि हमारे पास रोज की रोटी का संकट रहता है, ऐसे में सूखे कपड़े मिलना किसी तोहफे से कम नहीं। वहीं राजू कुमार ने भावुक होते हुए कहा, पहली बार ऐसा लगा कि कोई हमारी बस्ती में हमारी हालत समझने आया है।
इस कार्य में फाउंडेशन की सक्रिय वॉलंटियर्स महक जैन, अंजली, नेहा ने नेतृत्व किया। इंटर्न्स के रूप में सहयोग देने वालों में समर गुज्जर, जसप्रीत सिंह, वीरेंद्र, सुमित, कुणाल, हर्ष, चाहत, मानवी (गवर्नमेंट कॉलेज), अंजली (आर्या गर्ल्स कॉलेज), प्रिया, तनुजा, अरुण कुमार, अभिषेक, विशाल, साहिल शामिल रहे |
#idrishfoundation #distributedclothes #tangri #news
-
08/08/25गोस्वामी तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निवास संत कबीर कुटीर में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
BREAKING NEWS
गोस्वामी तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निवास संत कबीर कुटीर में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेशभर से गोस्वामी समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गोसाईं समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करवाने के लिए हरियाणा सरकार, ओबीसी आयोग को पत्र लिखकर नाम शामिल करवाने की अनुशंसा करेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के एक प्रमुख चौक तथा हिसार में स्थापित किए जाने वाले बड़े पुस्तकालय का नाम गोस्वामी तुलसीदास जी के नाम पर रखा जाएगा।
इसके साथ ही, कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन गोस्वामी समाज सभा की धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।
#Haryana #DIPRHaryana #TulsidasJayanti #GoswamiTulsidas
-
08/08/25 |
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा राजभवन का दौरा किया
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा राजभवन का दौरा किया। इस दौरान, हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी वहाँ मौजूद थे।
इस मौके पर, हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष की पत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को राखी बांधी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने भी इस त्योहार को मनाते हुए, हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष को राखी बांधी।
यह यात्रा सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक के रूप में देखी गई, जहाँ देश के प्रमुख व्यक्तित्वों ने एक साथ मिलकर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।
-
08/08/25 |इनर व्हील क्लब अम्बाला डिफेन्स यूनाइटेड ने मनाया विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह
जे कुमार, 8 अगस्त अम्बाला छावनी : इनर व्हील क्लब अम्बाला डिफेन्स यूनाइटेड की उपाध्यक्ष हरप्रीत कपूर ने नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में नवजात शिशुओं को पोशाकें बांटी और जननियों को पोशक आहार दिया। प्रसुति कक्ष की मुख्य डॉक्टर रचना ने नवजात शिशुओं की मांओं को बच्चों को मां का दूध पिलाने के लिए उपदेश दिया।
डॉक्टर ने बताया कि मां का दूध पिलाने से इनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।कम से कम छह महीने तक अपने शिशु को केवल अपना ही दूध पिलाएं। तत्पश्चात् ठोस आहार के साथ दो वर्ष तक मां अपना दूध पिलाएं तो बच्चे स्वस्थ रहेंगे।
क्लब उपाध्यक्ष हरप्रीत कपूर ने भी स्तनपान के लाभों के बारे में अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया। वहां उपस्थित सभा महिलाओं ने बहुत रुचि ली और अपने नवजात शिशुओं को अपना दूध पिलाने का संकल्प लिया।
सेक्रेटरी चरणजीत कौर, तुरन्त पूर्व अध्यक्ष सुनीता चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष आशा पिपलानी, कोषाध्यक्ष सुचित्रा सिंह, सम्पादक अनिता और लवली जैन ने मौके पर अपनी अपनी भावनाये प्रस्तुत की। स्तनपान जागरूकता पर बनाया पोस्टर डॉक्टर को अर्पित किया। जिसे प्रसूति विभाग में लगाया गया।
#innerwheelclub #ambala #worldbreastfeedingawareness week #civilhospital
-
08/08/25स्वतंत्रता दिवस को लेकर बस स्टैंड में सुरक्षा चाक-चौबंद, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने चलाया विशेष सर्च अभियान
जे कुमार 8 अगस्त अम्बाला छावनी : स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए अंबाला छावनी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व बम निरोधक दस्ते द्वारा किया गया, जिसमें डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया। अभियान के तहत अंबाला छावनी के सामान्य बस अड्डे के प्रत्येक हिस्से को गहनता से खंगाला गया।
इस दौरान सब-इंस्पेक्टर हितेन्दर, लालकुर्ती चौकी इंचार्ज राजिंदर कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा बलों ने बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों, उनके सामान और वहां खड़ी बसों की बारीकी से जांच की। अभियान के दौरान यात्रियों से सामान्य पूछताछ की गई और संदिग्ध वस्तुओं अथवा व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह कार्रवाई सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन की जा रही है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर कोई अप्रिय घटना न हो और आमजन बिना किसी डर के अपना पर्व मना सकें। इस मौके पर पुलिस जवानों ने यात्रियों को भी जागरूक किया कि यदि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बम निरोधक दस्ते ने बस स्टैंड के वेटिंग एरिया, पार्किंग, टिकट काउंटर, शौचालय और खाने-पीने की दुकानों के आसपास विशेष ध्यान दिया। डॉग स्क्वॉड की सहायता से बैग्स, संदिग्ध कार्टन और अन्य सामानों की बारीकी से जांच की गई।
इस अवसर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे शांति और सहयोग बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह से बचें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में ऐसे सर्च अभियान अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी चलाए जाएंगे।
इस प्रकार अंबाला छावनी पुलिस हर स्तर पर सतर्क है और आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे स्वतंत्रता दिवस शांति और गरिमा के साथ मनाया जा सके।
#security #busstand #independenceday #bombsquad #dogsquad #specialsearchoperation #haryana #ambala
-
08/08/25 |आर-कैट में इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार
एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।
प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा संचालित राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट) की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ।
प्रतियोगिता की विजेता राजस्थान विश्वविद्यालय की टीम रही, जिसे 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। साथ ही, प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को 15,000 रुपये तथा एसकेआईटी कॉलेज के विद्यार्थियों को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से आए मेधावी विद्यार्थियों ने कहा कि आर-कैट द्वारा आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने प्रतिस्पर्धा का आनंद लिया और उन्हें आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और व्यावहारिक शिक्षण विधाओं को समझने का भी महत्वपूर्ण अवसर मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ज्ञानवर्धन, कौशल विकास और और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही, इस प्रकार के आयोजनों से सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, नवाचार की सोच और आत्मनिर्भरता की भावना को भी मजबूती मिलती है।
आर-कैट के कार्यकारी निदेशक संजय सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर के 15 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। बुधवार को आयोजित नॉकआउट राउंड के बाद गुरुवार को सेमीफाइनल राउंड के लिए 6 टीमें चुनी गई थीं। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तकनीकी विषयों और ऑडियो-विज़ुअल प्रश्नोत्तरी से संबंधित अनेक राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी तार्किक क्षमता, विषय-ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
08/08/25 |
प्रदेश के 100 किसान करेंगे नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्राजील का भ्रमण
एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।
राज्य सरकार किसानों की क्षमता संवर्धन के दृष्टिगत उन्हें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नॉलेज इनहांसमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश के 100 किसानों के विदेश भ्रमण और प्रशिक्षण की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस स्वीकृति से एफपीओ के 100 किसान नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्राजील का भ्रमण करेंगे। इस एक्सपोजर विजिट में किसान नवीनतम तकनीकों एवं नवाचार के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। चयनित किसानों को नवंबर 2025 से मार्च 2026 के मध्य विभिन्न बैचों में 7 दिवसीय भ्रमण कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने किसान कल्याण के लिए अभूतपूर्व निर्णय किए हैं, जिनसे उनका आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित हो रहा है। इसी दिशा में नॉलेज इनहांसमेंट प्रोग्राम महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके माध्यम से प्रदेश के किसान उन्नत नवीनतम तकनीकों का अध्ययन करेंगे, जिसके उपयोग से वे अपनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि कर सकेंगे। साथ ही, किसान उक्त 4 देशों में सफल कृषि सहकारी समितियों के संचालन का भी अध्ययन कर सकेंगे, जो संगठनात्मक संरचना की दृष्टि से एफपीओ के समान ही हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
08/08/25 |राजीविका और आरवीजेवीवीएस के मध्य एमओयू, वनों पर निर्भर समुदायों की आजीविका को मिलेगा संबल
एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) और राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास समिति (आरवीजेवीवीएस) के बीच गुरूवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह सहयोग वनों पर निर्भर समुदायों की आजीविका को सुदृढ़ करने और उन्हें वैकल्पिक, सतत और विविध आजीविका अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यह समझौता विशेष रूप से राजस्थान फॉरेस्ट एंड बायोडायवर्सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरएफबीडीपी) के अंतर्गत किया गया है, जिसे आरवीजेवीवीएस द्वारा राजस्थान वन विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। यह परियोजना एएफडी फ्रांस के सह-वित्तपोषण से वर्ष 2023-24 से 2030-31 तक राजस्थान के 13 जिलों के 800 गांवों में लागू की जा रही है।
परियोजना के तहत 1200 स्वयं सहायता समूहों का गठन व सशक्तिकरण किया जाएगा, जिन्हें आगे ग्राम संगठन (वीओ) व संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) के रूप में संगठित किया जाएगा। इसका उद्देश्य वनों पर निर्भर समुदायों को वैकल्पिक आजीविका के साधनों से जोड़ना है।
राजीविका राज्य सरकार की प्रमुख नोडल एजेंसी है, जो अब तक प्रदेश में 4.20 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कर चुकी है और लगभग 50 लाख ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। राजीविका स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय संस्थानों, सरकारी योजनाओं और आय सृजन गतिविधियों से जोड़ती है।
यह एमओयू दोनों संस्थाओं के संसाधनों के समन्वयपूर्ण उपयोग, क्षमता विकास, वित्तीय लिंकिंग, कौशल विकास और आय सृजन गतिविधियों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त साझेदारी का उदाहरण है।
इस अवसर पर राजीविका की ओर से स्टेट मिशन डायरेक्टर नेहा वर्मा और आरएफबीडीपी की ओर से परियोजना निदेशक एस. आर. वी. मूर्ति ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
08/08/25 |एनटीईपी प्रोग्राम के तहत नागरिक अस्पताल में टीबी उन्मूलन पर बैठक आयोजित
जे कुमार 8 अगस्त अम्बाला : छावनी के नागरिक अस्पताल के मीटिंग हॉल में नेशनल ट्यूबरकुलोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम (एनटीईपी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पूजा पैंटल ने की। कार्यक्रम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सीमा एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की कंसल्टेंट डॉक्टर सुखवंत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस बैठक में नागरिक अस्पताल के सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य टीबी रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना था।
पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि "टीबी मुक्त हरियाणा" का लक्ष्य तभी संभव है जब हम सामूहिक रूप से जिम्मेदारी लें और प्रत्येक मरीज तक समय पर उपचार एवं परामर्श पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र योजना के माध्यम से मरीजों को सिर्फ दवा नहीं, बल्कि पोषण और मानसिक सहयोग भी देना बेहद जरूरी है।
डॉ. नीनू गांधी और STS हरीश ने टीबी की स्थिति, केस फाइंडिंग, एक्टिव केस सर्चिंग, मरीजों की फॉलो-अप प्रक्रिया, रिपोर्टिंग प्रणाली और सरकारी पोर्टल ‘निक्षय’ पर मरीजों के पंजीकरण आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, टीबी मरीजों को पूरा इलाज पूरा कराने के लिए समुदाय में जागरूकता फैलाने पर भी बल दिया।
डॉ. सीमा ने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि मरीज नियमित दवा लें और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े रहें। उन्होंने सभी चिकित्सकों से अपील की कि वे टीबी की स्क्रीनिंग में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में यह भी तय किया गया कि जिला स्तर पर निक्षय मित्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि मरीजों को दवा के साथ-साथ सामाजिक सहयोग भी मिल सके। बैठक के अंत में सभी उपस्थितजनों ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
#ambala #news #civilhospital #tb #nationaltuberculosiseliminationprogram
-
08/08/25 |संपन्न परिवारों द्वारा स्वेच्छा से नाम हटवाने पर वंचित लोगों को मिलेगा हक
एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता में गुरुवार को करौली जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य भर में 1 नवम्बर, 2024 से प्रारंभ इस अभियान के तहत अब तक 26 लाख 7 हजार 969 लोगो द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा गया। इसके अतिरिक्त लगभग 27 लाख से अधिक लोगो को ई.केवाईसी नहीं कराने के कारण योजना से हटा दिया गया है। साथ ही जिले में कुल 1 लाख 17 हजार से अधिक अपात्र लाभार्थियों को हटाया गया। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में लगभग 53 लाख पात्र लाभार्थी एवं जिले में 1 लाख 3 हजार 579 नए पात्रों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर सभी पात्र वंचितों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में एनएफएसए के अंतर्गत लगभग 4.46 करोड़ लाभार्थियों की सीलिंग है। यह संख्या पूरी हो जाने के कारण नए पात्र लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसे देखते हुए सरकार द्वारा गिव अप अभियान की पहल की गई, जो आगामी 31 अगस्त तक चलाया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं बनी गरीबों का संबल- उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा राशन डीलर का कमीशन बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर समय पर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत न केवल खाद्य संबंधी लाभ परंतु चार तरह के लाभ पात्र व्यक्तियों को दिए जा रहे है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को 450 रूपये प्रति सिलेंडर प्रतिवर्ष, 12 एलपीजी सिलेंडर, 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख का बीमा कवर और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। बजट 2025-26 में घोषित 10 लाख नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया है।
‘‘गौरव से कहों मैं सक्षम हूँ‘‘- मंत्री गोदारा ने मीडिया बन्धुओं के माध्यम से समाज को संदेश देते हुए कहा कि यह अभियान न केवल खाद्य सुरक्षा बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सक्षम आम नागरिकों से स्वयं गिव-अप कर गौरव से स्वयं सक्षम बताते हुए समाज को प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि एपीएल का कोई भी परिवार 850 रूपये वार्षिक प्रीमियम का भुगतान कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त कर 25 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज करा सकता है। उन्होेंने जिले मे ब्लॉक वार गिवअप अभियान के तहत छोडे गए एवं जोडे गए पात्र लाभार्थियों के समीक्षा एवं आगामी समय में दिये गये लक्ष्य के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
08/08/25 |
पशुपालन विभाग को मिली 5778 पशु परिचर की सौगात
एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुपालन विभाग के पशु परिचर भर्ती परीक्षा- 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के युवाओं को बेरोजगार नहीं रहने देने के संकल्प के परिणाम केे रूप में युवाओं को यह एक और सौगात मिली है। पशुपालन विभाग में 5778 पशु परिचरों की भर्ती के लिए अंतिम परिणाम गुरूवार को राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिया है। जल्द ही इन्हें नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी। कुल रिक्त 6433 पदों के विरूद्ध 5778 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है, जिनमें से 5146 गैर अनुसूचित क्षेत्र के तथा 632 अनुसूचित क्षेत्र के पद हैं। 655 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है।
कुमावत ने कहा कि विभाग को इससे सुदूर क्षेत्रों मे काम करने में बहुत सहायता मिलेगी और सेवा प्रदायगी में भी बहुत सुधार होगा। पशुओं तथा पशुपालकों के लिए भी यह बहुत ही मददगार साबित होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
08/08/25 |उत्तराखंड के धराली में कितनी बर्बादी, ईसरो ने सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाया
आरएस अनेजा, 08 अगस्त नई दिल्ली
इसरो/एनआरएससी ने उत्तराखंड के धराली और हरसिल में गत 5 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ का आकलन करने के लिए कार्टोसैट-2एस डेटा का उपयोग किया है।
उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरों में डूबी हुई इमारतें, फैला हुआ मलबा (लगभग 20 हेक्टेयर) और नदी के बदले हुए रास्ते दिखाई दे रहे हैं, जो ज़मीन पर बचाव दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली और हरसिल गाँवों में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने मलबे से लदी धाराएं बहा दी थी। अचानक आई बाढ़ ने घरों, इमारतों, पुलों और सड़कों को बहाकर ले लिया और कई लोगों की जान ले ली।
राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी)/इसरो ने भारत के कार्टोसैट-2एस उपग्रहों के अति उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले उपग्रह चित्रों का उपयोग करके क्षति का त्वरित आंकलन किया। सात अगस्त (घटना के बाद) के उपग्रह चित्रों और उपलब्ध बादल-रहित पूर्व-घटना आँकड़ों (13.06.2024) के तुलनात्मक विश्लेषण से विनाश की सीमा और गंभीरता का पता चला।
इनमें मुख्य निष्कर्षों में शामिल हैं:
धाराओं के चौड़े चैनल, नदी की आकृति में बदलाव और मानव जीवन एवं बुनियादी ढाँचे को हुए नुकसान के साथ अचानक बाढ़ के संकेत।
खीरगाड और भागीरथी नदी के संगम पर, धराली गाँव (लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र, लगभग 750 मीटर x लगभग 450 मीटर) में तलछट और मलबे का पंखे के आकार का जमाव।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कई इमारतों का आंशिक/पूर्ण विनाश और गायब होना, संभवतः तीव्र कीचड़ के बहाव और मलबे में डूब गए या बह गए।
धराली गाँव में कई इमारतें कीचड़/मलबे में डूबी हुई प्रतीत होती हैं।
उपग्रह चित्रों से चल रहे खोज और बचाव कार्यों में फंसे हुए लोगों तक पहुँचने और अलग-थलग पड़े क्षेत्र से संपर्क बहाल करने में मदद मिलेगी।
यह घटना हिमालयी बस्तियों की आपदाओं के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता को उजागर करती है। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।
#ISRO #Uttarakhand #FlashFlood #DisasterResponse
-
08/08/25 |वन राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया
एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरूवार को अलवर शहर में स्थित इमरती देवी धर्मशाला में डॉ. पी.एस. अग्रवाल की पुण्यतिथि पर सावित्रा देवी डॉ. पी. एस. अग्रवाल चौरिटेबल ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद अरावली शाखा, अलवर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने डॉ. पी.एस. अग्रवाल के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
संजय शर्मा ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्रा की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।
संजय शर्मा ने आगामी 9 सितंबर को विवेकानन्द सर्किल पर आयोजित होने वाले श्री श्याम महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इसके उपरान्त संजय शर्मा ने अपने दैनिक पौधारोपण करने के संकल्प के तहत विवेकानन्द नगर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
08/08/25 |विकास मंत्रालय ने 45.31 करोड़ रुपये की मंगोलदोई-मज़िकुची सड़क परियोजना को मंजूरी दी
आरएस अनेजा, 08 अगस्त नई दिल्ली
उत्तर पूर्वी क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) ने असम में किमी 11+000 से किमी 26+200 तक मंगोलदोई-मजीकुची सड़क के निर्माण के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी, जिसकी लंबाई 15 किलोमीटर है और लागत 45.31 करोड़ रुपये है।
यह परियोजना पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) - सड़क के अंतर्गत क्रियान्वित की जाएगी।
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
यह सड़क मंगलदोई के दरांग जिला मुख्यालय और उदलगुड़ी जिला उपखंड मुख्यालय भेरगांव के बीच सीधा संपर्क होगा।
इससे मंगलदोई और भेरगांव के बीच की दूरी 7.2 किलोमीटर कम हो जाएगी।
इससे देओमोर्नोई कॉलेज सहित 7 शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच में सुधार होगा।
यह सड़क पथुरीघाट कृषक शहीद स्मारक और खोतोरा सत्र, ऐतिहासिक लखीमपुर पुखुरी, रामगांव पुखुरी आदि महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी में सुधार करेगी।
उल्लेखनीय है कि एनईएसआईडीएस (सड़कें) पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) का एक प्रमुख घटक है, जिसे भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारत सरकार द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित, एनईएसआईडीएस की निगरानी और पर्यवेक्षण संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय चार प्रमुख योजनाओं- पीएम-डिवाइन योजना, उत्तर-पूर्व विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) - सड़कें, उत्तर पूर्व विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) - ओटीआरआई और उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की योजनाएं- के माध्यम से क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
#ministryofdevelopmentofnortheasternregion
-
08/08/25 |उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की
एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान में विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर श्री बिड़ला के साथ संवाद करना सदैव प्रेरणादायक रहता है। श्री बिड़ला के विचारों और राष्ट्रीय हितों को लेकर उनके दृष्टिकोण से सकारात्मक मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट के बाद उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के साथ विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, उनके अनुभव एवं विचारों से प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भी भेंट कर राज्य की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं तथा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि श्री गडकरी ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। श्री नितिन गडकरी की दूरदर्शी सोच और राजस्थान के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और केंद्र एवं राज्य सरकार के आपसी सहयोग का आश्वासन अत्यंत प्रेरणादायक है।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
08/08/25 |- भारत,
सीडीएस अनिल चौहान ने साइबरस्पेस और एम्फीबियस ऑपरेशंस के लिए संयुक्त सिद्धांतों के संस्करण जारी किए
आरएस अनेजा, 08 अगस्त नई दिल्ली
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की बैठक के दौरान साइबरस्पेस ऑपरेशंस और एम्फीबियस ऑपरेशंस के लिए संयुक्त सिद्धांतों के सार्वजनिक संस्करणों को औपचारिक रूप से जारी किया।
इन सिद्धांतों का सार्वजनिक होना संयुक्त युद्ध-लड़ने की अवधारणाओं की दृश्यता, पहुंच और व्यापक प्रसार को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साइबरस्पेस संचालन के लिए संयुक्त सिद्धांत राष्ट्रीय साइबरस्पेस हितों की रक्षा, आक्रामक और रक्षात्मक साइबर क्षमताओं को एकीकृत करने और तीनों सेनाओं में समन्वित संचालन को सक्षम बनाने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह खतरे-सूचित योजना, दृढ़ता निर्माण, वास्तविक समय में खुफिया एकीकरण और संयुक्त साइबर क्षमताओं के विकास पर बल देता है।
जल-थल अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत, समुद्री, वायु और थल सेनाओं को एकीकृत करके जल-थल अभियानों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की रूपरेखा को परिभाषित करता है। यह तट पर अभियानों को प्रभावित करने के लिए अंतर-संचालनीयता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और संयुक्त बल प्रयोग पर बल देता है।
सीडीएस ने सैन्य अंतरिक्ष अभियान, विशेष बल अभियान, हवाई/हेलीबोर्न अभियान, एकीकृत रसद, बहु-क्षेत्रीय अभियान जैसे युद्ध के समकालीन और विशिष्ट क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए कई नए सिद्धांतों/प्राथमिकताओं का विकास शुरू किया है। ये सिद्धांत हितधारकों और नीति निर्माताओं को संयुक्त सैन्य अभियानों की प्रभावी योजना और सुचारू क्रियान्वयन के लिए एक साझा शब्दावली और दिशानिर्देश प्रदान करेंगे। संयुक्त सिद्धांतों को https://ids.nic.in/content/doctrines पर देखा जा सकता है ।
#cds #mod
-
08/08/25 |बाड़मेर में पाक विस्थापित महिलाओं को भारतीय नागरिकता का उपहार मिला
एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।
रक्षाबंधन के पर्व पर बाड़मेर में गुरूवार को आयोजित भारतीय नागरिकता शिविर में 3 पाक विस्थापित महिलाओं को भारतीय नागरिकता की सौगात दी गई।
जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने राधा बाई पुत्री जयसिंह निवासी उमरकोट, हाल निवासी इन्दिरा काॅलोनी, बाड़मेर, फूल कंवर पुत्री रतनसिंह निवासी सिनोही, हाल निवासी मधुबन काॅलोनी, बाड़मेर तथा श्रीमती जोल कंवर पुत्री प्रिथीराज निवासी उमरकोट, हाल निवासी भोमाणियों की ढ़ाणी, बाड़मेर को भारतीय नागरिकता प्रदान की। इन तीनों महिलाओं का विवाह भारतीय नागरिकों से हुआ है, जिसके आधार पर इन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। भारतीय नागरिक बनने के बाद इन महिलाओं और उनके परिजनों में खुशी जताई। उन्होनें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
08/08/25
शाहाबाद एसडीएम ने हल्के की जनता की सुनी सामस्या, किया समाधान
जे कुमार, 8 अगस्त शाहबाद : प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार जिले के तमाम हलकों में समाधान शिविर लगाए जा रहे है,ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान हो सके। इसी कड़ी में शाहाबाद के एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें एसडीएम चिनार चहल ने जनता की समस्याओं को सुना और समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।
एसडीएम चिनार चहल ने कहा कि इन समाधान शिवरों के माध्यम से हल्के की जनता अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकती है। उन्होंने कहा कि आज 5 में से तीन शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया है। जबकि अन्य शिकायतों का समाधान करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हफ्ते मे 2 दिन समस्या सुनने के लिए स्मी सुनिश्चित किया ज्ञ है सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन भी लोगों की कोई दस्तावेज या अन्य विभाग से सम्बंधित शिकायतें हैं वह कार्यालय में आकर समाधान करवा सकते हैं।
#sdm #Shahabad #haryana #news
-
08/08/25 |
आज का राशिफल 8 अगस्त 2025
मेष राशि (Aries)
आपके रुके हुए काम आज पूरे होंगे और नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में व्यस्तता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
भाग्य आज आपका साथ देगा और आपके काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। यात्रा करने का योग बन रहा है। आपकी सेहत, प्रेम और व्यापार सब अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके लिए कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। आपको अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है। आपके काम में नए प्रस्ताव आने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
घरेलू मामलों में आपको सीख और सलाह से लाभ मिलेगा। आप अपने काम में सक्रियता बनाए रखेंगे। भावनात्मक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे। आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने निवेश से आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपकी मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी। कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Libra)
आप कूटनीतिक और सामंजस्यपूर्ण रिश्ता निभाने वाले होते हैं। आपकी निष्पक्षता और आकर्षण से लोग प्रभावित होंगे। आपकी कोई चाहत पूरी होने से मन आनंदित होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलने का योग है। परिवार में शांति आएगी। आपको कोई महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा, जिससे आपका तनाव और दबाव कम होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। नौकरी में भी लाभ के योग हैं। पेशेवर परिणामों से आप उत्साहित रहेंगे। निजी जीवन में आनंद के क्षण बनेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में पद परिवर्तन होगा। कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज के दिन आपकी ऊर्जा काफी अच्छी रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान देना चाहिए। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज आपको कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। तनाव और दबाव कम होगा। धन का निवेश सही जगह करें और सेहत का ध्यान रखें। यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
अगर आप किसी खास राशि के बारे में और जानना चाहते हैं, तो पूछ सकते हैं।
-

-
07/08/25 |भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक 10 अगस्त को होगी जिसमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ता शामिल होंगे : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुभाष पार्क के समक्ष नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर फहराएंगी तिरंगा : मंत्री अनिल विज
वन महोत्सव के तहत अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में 17 अगस्त को किया जाएगा पौधरोपण : अनिल विज
भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई संपन्न
चंडीगढ़/अम्बाला, 07 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को अम्बाला छावनी के प्रमुख बाजारों से निकाली जाएगी। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।
मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर आगामी 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की बैठक होगी जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कोर कमेटी के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सुभाष पार्क के समक्ष ध्वजारोहण किया जाएगा। कोर कमेटी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि इस बार नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक के दौरान हर घर तिरंगा एवं अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
वन महोत्सव के तहत गांधी ग्राउंड में होगा पौधरोपण : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार द्वारा मानसून सीजन में वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अम्बाला छावनी में 17 अगस्त को वन महोत्सव गांधी ग्राउंड में मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़कर कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण करने का आह्वान किया।
आज आयोजित हुई इस बैठक में भाजपा कोर कमेटी के सदस्य ओम सहगल, जसबीर सिंह जस्सी, सुरेंद्र बिंद्रा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, बलविंद्र सिंह शाहपुर, राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, अजय बवेजा, मदनलाल शर्मा, आशीष अग्रवाल, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, पुनीत सरपाल, विपीन खन्ना, भरत कोछड़, तरविंद्र सिंह, रामबाबू यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।#anilvij #bjpharyana #bjp
-
07/08/25 |ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने जॉर्डन भेजने के नाम पर युवक से साढ़े तीन लाख ठगी मामले में एसपी को जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हुई अम्बाला की युवती के मामले में एसपी को जांच के निर्देश दिए
मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
चंडीगढ़/अम्बाला, 07 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
अम्बाला छावनी निवासी व्यक्ति ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपने बेटे को जॉर्डन भेजने के लिए चंडीगढ़ स्थित एजेंट से संपर्क किया था। आरोप है कि इस मामले में एजेंट ने उनसे करीब साढ़े तीन लाख रुपए लेने के बावजूद न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही राशि वापस की। मंत्री अनिल विज ने मामले में एसपी को जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
इसी तरह अम्बाला निवासी परिवार ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी कुरुक्षेत्र निवासी युवक से की थी। विवाह के बाद दंपत्ति कैनेडा चले गए थे। मगर एक माह बाद ही दामाद उनकी बेटी को लेकर वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर आया जिसके बाद से उनकी बेटी लापता है। इस मामले में भी मंत्री अनिल विज ने एसपी को जांच के निर्देश दिए।
इन मामलों में भी मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष डिफेंस कालोनी से आई महिलाओं ने सीवरेज सफाई की मांग उठाई जिसपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एकता विहार निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दी। पुलिस जवान से एक अपराधिक मामले में बरी होने के बाद उसे वापस बहाल करने, खुड्डा निवासी व्यक्ति ने उसका बिजली का कनेक्शन देने, महिला द्वारा उसके बेटे व बहू द्वारा उसे घर से निकालने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
#anilvij #bjpharyana #bjp -
07/08/25सैनिक भाइयों को कलाई पर राखी बांधकर मनाया केवी 4 मे रक्षाबंधन का त्योहार
जे कुमार 7 अगस्त अम्बाला छावनी : अम्बाला के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की एवं रंग बिरंगी राखियों का निर्माण करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों के द्वारा यह राखियां बहुत ही उत्साह के द्वारा बनाई गई क्योंकि यह राखियां हमारे सैनिक भाइयों के लिए भेजी जानी थी।
विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई राखियों में प्रतिज्ञा आठवीं ब ने प्रथम स्थान, मुस्कान सातवीं ब एवं गुरजीत सातवीं अ ने द्वितीय एवं आयुष दसवीं अ तृतीय स्थान प्रदान किए गए। प्राचार्य महोदय श्री अमन गुप्ता के द्वारा इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा आगे भी इसी प्रकार सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं प्राचार्य रमन गुप्ता, सुनीता बाला, संजय कुमार, सीमा कुमारी, हरजीत, नेहा सहित ब्रिगेडियर अनिल कुमार के कार्यालय में जाकर उन्हें एवं अन्य सैनिक भाइयों को राखियां पहनाई गई। ब्रिगेडियर महोदय अनिल कुमार के द्वारा भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार अपनी उपलब्धियां को जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
#ambala #news #festival #celebrated #kv4 #school
-
07/08/25जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांव पारोली में लगाया जागरूकता शिविर
जे कुमार, पलवल 07 अगस्त : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा गुरुवार को गांव पारोली में नालसा योजना के तहत कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता हरमीत कुमारी द्वारा किया गया। इस शिविर में हरमीत कुमारी अधिवक्ता ने गांव के लोगों को सीनियर सिटीजन एक्ट, पोक्सो एक्ट, आरटीआई एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी।
पैनल अधिवक्ता ने इस अवसर पर ग्रामीणों को मौलिक अधिकारों व मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। शिविर में ग्राम वासियों को साइबर फ्रॉड व डिजिटल फ्रॉड के बारे में भी जागरूक किया गया। शक्ति वाहिनी एनजीओ से साहिल और रचना ने भी लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
#districtlegalservices #awareness #haryana #news -
07/08/25 |वेतन न मिलने से नाराज़ NHM कर्मचारियो ने मुख्यमंत्री के नाम सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
जे कुमार 7 अगस्त अम्बाला छावनी : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण गहरा रोष व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश सहल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि पिछले 4 महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और वे आर्थिक तथा मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने जानकारी दी कि 20 अगस्त 2024 को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित अग्रवाल के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि एनएचएम कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए तीन माह के एडवांस बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसके बावजूद अभी तक वेतन जारी नहीं किया गया है, जो कि न केवल कर्मचारी हितों के खिलाफ है, बल्कि यह विभागीय आश्वासनों की अवहेलना भी है।
संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वेतन में इस तरह की अनावश्यक देरी से कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है और वे आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे हैं। बैंकों की किश्तें, बच्चों की फीस और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए अत्यंत कठिन हो गया है।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 2 अगस्त 2025 को प्रदेश कार्यसमिति की ऑनलाइन बैठक के दौरान आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की और निर्णय लिया कि यदि 9 अगस्त रक्षाबंधन तक वेतन का भुगतान नहीं होता है, तो सभी NHM कर्मचारी काली राखी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके अतिरिक्त, हर जिले में सिविल सर्जन कार्यालयों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा, परन्तु इसके दायित्व की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की होगी, जो समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है।
ज्ञापन सौंपते समय यूनियन नेता दौलत राम, डॉक्टर सुनील हरि, संजय कुमार, शिल्पा, विजय कुमार, राहुल कंबोज, मोनिका, मनीष सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में समय पर वेतन जारी करने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि वे अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार को सम्मानपूर्वक मना सकें और राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें।
#ambala #haryana #news #nhm #civilsurgeon
-
07/08/25किताबों के आगे सिर झुका लो ये आपको कहीं झुकने नहीं देगी: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, 7 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के आर्य कॉलेज सह शिक्षा के पुस्तकालय द्वारा नावांगतुक विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य के स्वागत द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आर्य कॉलेज विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है। इसके साथ पुस्तकालय की भूमिका बताते हुए उन्होंने कहा कि आप किताबों के आगे सिर झुका लो ये आपको कहीं झुकने नहीं देंगी।
उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों में निहित ज्ञान आपको लक्ष्यों को प्राप्त करने में आत्मनिर्भर बनाता है। इसलिए अपने समय का सदुपयोग करने के लिए पुस्तकालय में अवश्य आएं और वहां पुस्तकों का अध्ययन करें जितना आप पढ़ोगे आपके सोचने एवं तर्क शक्ति की क्षमता में उतना ही विस्तार होगा और इसके साथ आपका व्यक्तित्व विकास होगा। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय द्वारा बहुत से ऐसे संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं जो व्यक्ति विशेष की पहुचे से बाहर होते हैं जिन्हें पुस्तकालय के माध्यम से ही प्रयोग किया जा सकता है। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय जाने को अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।
पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने ओरिएंटेशन सत्र में विद्यार्थियों को पी.पी.टी. के माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों, पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ पुस्तकों, न्यूज पेपर, मैगजीन, जर्नल, ई-रिसोर्स इत्यादि से अवगत करवाया और पुस्तकालय द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं संदर्भ सेवा, इंटरनेट सेवा, बुक बैंक सेवा, वर्तमान जागरूकता सेवा, न्यूज पेपर क्लीपिंग से पुराने प्रश्न इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ पुस्तकालय के नियमों और शर्तों जैसे आगम निर्गमन, जुर्माना, देय अवधि से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने ओपेक द्वारा किस प्रकार से पुस्तक सर्च की जा सकती है उसकी जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुस्तकालय के विभिन्न अनुभागों जैसे आगम निर्गमन अनुभाग, संदर्भ अनुभाग, प्रतियोगिक पुस्तक अनुभाग, न्यूज पेपर अनुभाग, दयानंद वैदिक अनुभाग से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि आप पुस्कालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं और संसाधनों का प्रयोग कर अपनी शैक्षिक सफलता के साथ जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं और पुस्तकालय के पूर्ण प्रयोग के उद्देश्य को प्राप्त करने में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने पुस्तकालय के नवीनतम प्रयास कृष्ण लाल वर्मा मैमोरियल लाइब्रेरी बेस्ट यूजर अवार्ड से संबंधित नियमों की भी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की और उन्हें अर्न वाईल यू लर्न स्कीम से भी अवगत करवाया। अंत में विद्यार्थियों को पुस्तकालय का भ्रमण करवाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 76 विद्यार्थी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
#ambala #haryana #news #aryacollege #college
-
07/08/25लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति की ओर एक सशक्त कदम पर सेमिनार
जे कुमार, 7 अगस्त अम्बाला छावनी : लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक वर्मा के दिशा-निर्देशन में "मिशन ड्रग फ्री हरियाणा" विषय पर कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिएएक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य था – राज्य के युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना।
कार्यक्रम में डॉ. वर्मा ने छात्रों को नशीली दवाओं और उनका समाज, शरीर व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की महत्वपूर्ण धाराओं की जानकारी देते हुए समझाया कि यह कानून किस प्रकार नशे के व्यापार और सेवन को नियंत्रित करता है।
इस दौरान उन्होंने हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्यप्रणाली और उसके मिशन पर भी प्रकाश डाला। डॉ. वर्मा ने बताया कि यह ब्यूरो विशेष रणनीतियों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में जागरूकता अभियान, पुनर्वास कार्यक्रम, छापेमारी व निगरानी जैसे कदम उठा रहा है ताकि युवाओं को नशे के दलदल में फँसने से बचाया जा सके।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा युवाओं की शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य है, और नशा इस शक्ति को कमजोर करता है। हमें मिलकर इस बुराई को जड़ से खत्म करना है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस सराहनीय पहल के लिए डॉ. अशोक वर्मा एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा आज की पीढ़ी सबसे अधिक संवेदनशील और संभावनाओं से भरी हुई है, लेकिन नशे जैसी सामाजिक बुराइयां उनके भविष्य को अंधकारमय बना सकती हैं। ऐसे जागरूकता सेमिनार न केवल विद्यार्थियों को सही मार्ग दिखाते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि एक जागरूक, स्वस्थ और सशक्त नागरिक तैयार करना है। हम सभी को मिलकर 'ड्रग फ्री हरियाणा' जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां नशे से मुक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। प्राचार्या ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और स्वयं के साथ-साथ समाज को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
#ambala # haryana #seminar #school #news
-
07/08/25 |एसवाईएल पानी मामले में पहले भी फैसला हरियाणा के पक्ष में आया था और उम्मीद है अब भी यह हरियाणा के हक में आएगा : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
एसवाईएल पानी मामले में पहले भी फैसला हरियाणा के पक्ष में आया था और उम्मीद है अब भी यह हरियाणा के हक में आएगा : मंत्री अनिल विज
पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : अनिल विज
किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न हमारी सरकार कर सकती है न ही पंजाब सरकार : विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 7 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसवाईएल मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल दिल्ली में कहा कि हरियाणा के उनके साथ कोई लड़ाई नहीं है परंतु उनके पास पानी नहीं है जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हाल ही में हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्रियों की इस मुद्दे पर मीटिंग अच्छे वातावरण में हुई है। सुप्रीम कोर्ट में इसकी डेट है, पहले भी फैसला हरियाणा के हक में आया था और अभी उम्मीद है कि फैसला हरियाणा के हक में ही आएगा, फैसले को लागू करना चाहिए।
किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न हमारी सरकार कर सकती है न ही पंजाब सरकार : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पंजाब में से किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न तो हमारी सरकार कर सकती है न पंजाब की सरकार कर सकती है। इसके लिए बाकायदा कई ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। उन्होंने जो फैसला दिया वही पानी हरियाणा मांग रहा है और इस पानी पर हरियाणा का हक है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अनेकों बार हरियाणा के पक्ष में फैसले दिए है और पंजाब सरकार को ये स्वीकार कर लेना चाहिए।
पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : अनिल विज
पंजाब सरकार ने पहले अपनी विधानसभा बुलाकर समझौते को एक तरफ रद्द कर दिया था, जो जमीन एक्वायर की हुई थी जिसके पैसे हरियाणा सरकार ने दिए थे उन्होंने वह डी-नोटिफाई कर दिया। इसी से इन लोगों की नीयत का पता चलता है और वह पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाना है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं।
#syl #anilvij #haryana #punjab # -

ट्रम्प टैरिफ पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे”
प्रधानमंत्री डटकर मुकाबला कर रहे हैं ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 7 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लगने पर कड़ा पलटवार किया है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 50% जो टैरिफ लगाया गया, उसका क्या समाधान करना है, प्रधानमंत्री उसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं और नई मार्केट को ढूंढने का काम किया जा रहा है ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो।#anilvij #americatraiff #pmo #donaldtrump
-
07/08/25 |टांगरी नदी में डेंजर लेवल से ऊपर पहुंचा पानी, मगर नदी में हुई खुदाई से सुरक्षित निकला, हजारों लोगों को राहत
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से इस बार नदी में खुदाई होने के कारण नदी किनारे बसी कई कालोनियों के निवासियों को मिली राहत
बीती मध्यरात्रि टांगरी नदी में 20900 क्यूसिक यानी 9.5 फुट तक पानी आया, कुछ वर्ष पहले बाढ़ के समय इतना पानी आया था जिससे कई कालोनियां डूबी गई थी
टांगरी नदी में अभी आधी खुदाई ही हुई है, शेष खुदाई का कार्य बरसाती सीजन के बाद पूरा किया जाएगा
अम्बाला, 07 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से टांगरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के बावजूद नुक्सान नहीं हुआ है। नदी में बीती मध्यरात्रि तक जलस्तर 20900 क्यूसिक यानि 9.5 फुट तक पहुंच गया था। गत वर्षों में अम्बाला छावनी में आई बाढ़ के समय इतना पानी आया था जब कई कालोनियां नदी के पानी की वजह से जलमग्न हो गई थी। मगर इस बार बरसातों से पहले हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से नदी तल में खुदाई का कार्य किया गया था जिस कारण नदी का पानी सुरक्षित आगे निकल गया। नदी में अभी खुदाई का कार्य आधा ही हुआ है क्योंकि बरसातों के कारण इसे रोक दिया गया था, शेष खुदाई का कार्य बरसाती सीजन के बाद पूरा होगा।
सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता (एसई) मनीष कुमार ने बताया कि टांगरी नदी में 6 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे 11000 क्यूसिक पानी चल रहा था और शाम को लगभग 4:00 बजे नदी में 7.0 फीट पानी यानी 15400 क्यूसिक डिस्चार्ज तक पहुंच गया और उसके बाद मध्यरात्रि पानी का डिस्चार्ज 20900 क्यूसिक तक पहुंच गया था। टांगरी नदी का डेंजर लेवल 7 फुट यानी 15400 क्यूसिक है। उन्होंने बताया विभाग द्वारा पिछले सालों में यह देखा गया है कि नदी में 15400 क्यूसिक पानी आने से आसपास की कालोनियां जिनमें न्यू टैगोर गार्डन, न्यू एकता वहार, प्रभु प्रेम पुरम, गांव रामपुर, सरसेहड़ी, चंदपुरा, करधान में जल-भराव हो जाता था और नदी के नजदीक बने घर पानी में डूब जाते थे। इससे लोगो को बहुत परेशानी और भारी नुकसान झेलना पड़ता था। वर्ष 2023 में नदी में आए पानी से अंबाला छावनी में करोड़ों का नुकसान हुआ था।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज की वजह से गांव व कालोनियों को मिली सुरक्षा
अधीक्षक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि नदी के पानी से नुकसान को रोकने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज जी ने टांगरी नदी को गांव रामगढ माजरा से गांव भुन्नी तक गहरा और चौड़े करने और गांव सरसेहड़ी और चांदपुरा में बांध बनाने के निर्देश दिए थे। सरसेहड़ी और चांदपुरा में बांध बनाकर सुरक्षा दी गई थी जिसके कारण चंदपुरा और सरसेहड़ी इस बार नदी में आए ज्यादा पानी से बच गया। बरसातों से पहले इस बार टांगरी नदी को गांव चंदपुरा, करधान और शाहपुर में गहरा और चौड़ा किया गया है और बचा हुआ कार्य बारिशों के बाद शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया टांगरी नदी की खुदाई के बाद नदी के पानी को ले जाने की क्षमता काफी बढ़ी है। इस बार 20900 क्यूसिक पानी भी नदी से बिना कोई नुकसान करे गुजर गया और कसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
पहले महेशनगर पंप हाउस पर नदी के गेट बंद हो जाते थे, मगर इस बार नदी में खुदाई होने से दिक्कत नहीं हुई
अधीक्षक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि टांगरी नदी में इस बाद हुई खुदाई के कारण अबाला कैंट के लोगों को काफ़ी राहत मिली है क्योंकि पहले महेश नगर पंप हाउस के गेट नदी में 2.5 फुट पानी आने पर ही बंद हो जाते थे लेकिन इस बार खुदाई के कारण यह गेट 4.5 फीट पानी होने पर बंद हो रहे है जिससे स्थानीय लोगों को बारिश के पानी से काफी राहत मिली है।
#anilvij #haryana
-
07/08/25 |राजीविका द्वारा किया जा रहा है शासन सचिवालय परिसर में राखी मेले का आयोजन
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
रक्षाबंधन पर्व पर राखी सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा शासन सचिवालय जयपुर परिसर में 6 से 8 अगस्त तक राखी मेले का अयोजन किया जा रहा है। यहां पर लगाई स्टॉल्स पर रंग बिरंगी राखियों के साथ नमकीन, भुजिया, पापड़, अचार एवं अन्य सजावटि आइटम उचित दर पर उपलब्ध हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रेया गुहा ने बुधवार को स्टॉल्स का अवलोकन कर उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और राजीविका की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों से राजीविका के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों को विपणन हेतु आवश्यक उच्च स्तरीय मंच प्राप्त होता है जिससे उनकी आजीविका में बढ़ोतरी होती है।
मेले में राखी के त्योहार पर विभिन्न जिलों से आई जयपुर, बांसवाड़ा की राखियां, खाद्य पदार्थों में बीकानेर के नमकीन, भुजिया, पापड़, मंगोड़ी, राजसंमद का शरबत, गुलाबजल, जोधपुर के बाजरे के बिस्किट, बीकानेर के कुकिज, हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट में जयपुर के वुडन वर्क, झालावाड़ की चादर, खेस व अचार आदि उत्पाद जो महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाये गये हैं उचित मूल्य पर विक्रय किये जा रहे हैं।
राखी मेले में 7 जिलों से 14 स्वयं सहायता समुह की महिलाओं द्वारा सहभागिता की जा रही है। मेले में राजीविका की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग में आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय भी किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |डिफेक्टिव मीटर शून्य घोषित हुए जयपुर डिस्कॉम के पांच और सर्किल
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
जयपुर डिस्कॉम के 8 सर्किलों में अब सभी खराब मीटर बदल दिए गए हैं। जुलाई माह में दौसा, जयपुर जिला वृत्त-(उत्तर) तथा झालावाड़ सर्किल को डिफेक्टिव मीटर मुक्त करने के बाद जयपुर डिस्कॉम ने अगस्त माह में जयपुर नगर वृत्त-उत्तर एवं दक्षिण, कोटा, बून्दी तथा बारां सर्किल को भी जीरो डिफेक्टिव मीटर सर्किल करने में कामयाबी हासिल की है। इसी प्रकार कोटा जोन, प्रदेश के तीनों विद्युत वितरण निगमों में पहला जोन बन गया है जिसके, सभी सर्किल डिफेक्टिव मीटर मुक्त कर दिए गए हैं।
ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने अगस्त माह में शून्य डिफेक्टिव मीटर की उपलब्धि हासिल करने वाले कोटा जोन के मुख्य अभियन्ता तथा सभी पांचों सर्किल अधीक्षण अभियन्ताओं को बुधवार को विद्युत भवन में प्रमाण पत्र सौंप कर उन्हें बधाई दी। चेयरमैन डिस्कॉम्स सुश्री आरती डोगरा भी इस अवसर पर मौजूद थीं।
हीरालाल नागर ने इस महत्वपूर्ण कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जयपुर विद्युत वितरण निगम के शेष 10 सर्किलों को भी डिफेक्टिव मीटर मुक्त करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि अजमेर एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगमों को भी डिफेक्टिव मीटर मुक्त बनाने की दिशा में कार्य योजना बनाई जाए।
बदले 72 हजार से अधिक खराब मीटर—
इस दौरान चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने बताया कि विद्युत मीटर के लम्बे समय तक खराब रहने के कारण निगम को बिलिंग और राजस्व की आर्थिक हानि होती है। इस समस्या के निराकरण के लिए जयपुर डिस्कॉम को डिफेक्टिव मीटर मुक्त करने की कार्य योजना तैयार की गई। इसके तहत इन पांचों सर्किलों में 1 अप्रेल 2024 से 31 जुलाई 2025 तक 72979 खराब मीटर बदले गए हैं। इनमें जयपुर नगर वृत्त-उत्तर में सर्वाधिक 28300, जयपुर नगर वृत्त-दक्षिण में 23018, कोटा वृत्त में 12489, बून्दी वृत्त में 6939 तथा बारां सर्किल में 2233 खराब मीटर बदले गए हैं। इससे पहले जुलाई माह में दौसा वृत्त ने 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक 9 हजार 139, जेपीडीसी नॉर्थ ने इस वर्ष 1 जनवरी से 30 जून तक 17 हजार 885 तथा झालावाड़ सर्किल ने इस वर्ष 1 जनवरी से 30 जून तक विभिन्न श्रेणियों में 1585 खराब मीटर बदलकर डिफेक्टिव मीटरों की संख्या शून्य करने में सफलता प्राप्त की है।
डिफेक्टिव मीटर से निगम के राजस्व पर पड़ता है विपरीत असर—
उल्लेखनीय है कि मीटर के डिफेक्टिव रहने का विपरीत असर डिस्कॉम के राजस्व पर पड़ता है। यदि मीटर 2 माह से अधिक समय तक डिफेक्टिव रहता है तो निगम को विद्युत शुल्क का 5 प्रतिशत छूट उपभोक्ता को प्रदान करनी होती है। साथ ही, मीटर खराब होने से औसत उपभोग के आधार पर विद्युत बिल जारी करना पड़ता है। यदि वास्तविक उपभोग औसत से कम रहता है तो उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ती हैं और वास्तविक उपभोग अधिक होने पर निगम को आर्थिक हानि होती है। साथ ही, वास्तविक उपभोग से बिलिंग नहीं होने के कारण संबंधित सब डिविजन अथवा फीडर की वितरण हानि का आंकलन भी संभव नहीं हो पाता।जयपुर डिस्कॉम में विभिन्न समीक्षा बैठकों में अधीक्षण अभियंताओं को सर्किल्स में खराब मीटरों की लम्बित सूची को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डिफेक्टिव मीटर के कारण राजस्व वसूली पर होने वाले विपरीत असर पर चिंता व्यक्त करते हुए यह कहा गया है कि किसी भी सर्किल में डिफेक्टिव मीटर के प्रकरण दो माह से अधिक समय तक लम्बित ना रहें। सामूहिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम शुुरूआती रूप में इन आठ सर्किलों में देखने में आया है। कोटा जोनल मुख्य अभियन्ता गजेन्द्र सिंह बैरवा, जयपुर नगर वृत्त-उत्तर अधीक्षण अभियन्ता अशोक रावत, नगर वृत्त-दक्षिण अधीक्षण अभियन्ता अनिल टोडवाल, कोटा अधीक्षण अभियन्ता एस.सी जांगिड़, बून्दी अधीक्षण अभियन्ता की ओर से आर.के बैरवा तथा बारां के अधीक्षण अभियन्ता एन.एम बिलोटिया ने यह प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |पर्यटन, उद्योग ही नहीं बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन की धुरी
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
प्रमुख शासन सचिव पर्यटन कला एवं संस्कृति एवं अध्यक्ष आरटीडीसी राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, नगरीय विकास, राजस्व, स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को होटल गणगौर में राईजिंग राजस्थान पर्यटन सेक्टर एमओयूज एक्सेलरेटिंग ग्राउंड ब्रेकिंग निवेशक संवाद आयोजन किया गया। 79 एमओयू होल्डर्स की उपस्थिति में राईजिंग राजस्थान में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों के लंबित विषय जैसे भूमि आवंटन, भूमि रूपांतरण, भवन स्वीकृति योजनाओं या अन्य मुद्दों को शीघ्रता से निस्तारण करने हेतु चर्चा की गई। इसके साथ ही टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा होटल निर्माण की ऋण आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी दी गई।
राजेश यादव ने निवेशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यटन, उद्योग ही नहीं बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन की धुरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आगामी 11-12 दिसंबर में आयोजित किए जाने वाले राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस कॉन्क्लेव में पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा जिससे निवेशकों, ऑपरेटरों तथा वैश्विक भागीदारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री के स्तर पर एमओयू परियोजनाओं की निगरानी एवं समीक्षा—
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि राज्य सरकार ने इन परियोजनाओं की नियमित निगरानी और क्रियान्वयन के लिए बहुस्तरीय प्रणाली लागू की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्तर पर प्रति माह एवं मुख्य सचिव द्वारा हर 15 दिन में एमओयू परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग में एक विशेष 'एमओयू फैसिलिटेशन सेल' गठित की गई है, जिसकी साप्ताहिक निगरानी प्रमुख शासन सचिव एवं आयुक्त के स्तर से की जा रही है। मुख्यालय स्तर पर प्रत्येक वरिष्ठ अधिकारी को कुछ जिलों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है ताकि ज़मीनी स्तर पर एमओयू का क्रियान्वयन हो सके। वहीं भूमि आवंटन व रूपांतरण संबंधी विषयों पर यूडीएच, एलएसजी और राजस्व विभागों से आरटीयूपी-2024 की अधिसूचना जारी करने तथा भूमि नीति सार्वजनिक करने का अनुरोध किया गया है।
पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने इस अवसर पर कहा कि 'राइजिंग राजस्थान' के अंतर्गत पर्यटन क्षेत्र में अब तक लगभग 1600 निवेश समझौते किए जा चुके हैं। इनमें होटल, रिसॉर्ट, हेरिटेज प्रॉपर्टीज, वेलनेस सेंटर, ईको टूरिज्म और अन्य नवाचार आधारित परियोजनाएं शामिल हैं। जिनमें कुल ₹1.37 लाख करोड़ का निवेश एवं एक लाख नब्बे हजार व्यक्तियों को रोजगार संभावित है। इनमें से 29 परियोजनाएं पूरी तरह से चालू हो चुकी हैं, जबकि 213 परियोजनाओं के ग्राउन्ड ब्रेकिंग पूरे किए जा चुके हैं, जिनमें कुल 28 हजार 200 करोड़ का निवेश और 13500 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है।
चुनौतियों को अवसर में बदलने की पहल—
पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए यह संवाद सत्र आयोजित किया गया है, जिसमें यूडीएच, राजस्व और एलएसजी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें। टूरिज्म फाइनेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों को दिल्ली से आमंत्रित किया गया है ताकि ऋण संबंधी आवश्यकताओं पर इनसे चर्चा की जा सके। साथ ही, सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी महीनों में अपने-अपने जिलों में एमओयू समीक्षा बैठकें आयोजित करें ताकि स्थानीय स्तर पर समाधान हो सके।
राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं पर प्रस्तुतिकरण—
अतिरिक्त निदेशक पर्यटन पवन कुमार जैन ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पर्यटन इकाई नीति 2024 लागू की है। जिसमें निवेशकों के प्रोत्साहन के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सरकार दो नई नीतियां लेकर आ रही है। पहली राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति, जिससे राजस्थान को एक वैश्विक फिल्म शूटिंग हब बनाया जा सकेगा। दूसरी नई समग्र पर्यटन नीति जो पर्यटन अवसंरचना, रोजगार सृजन और अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग से फिल्म शूटिंग तक राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब डेस्टिनेशन वेडिंग्स, अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और फिल्म शूटिंग्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह क्षेत्र निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बन गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |दिलों से लेकर दीवारों तक उकेरे जा रहे देश भक्ति के रंग
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से जयपुर जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में शहर से लेकर कस्बों एवं गांवों तक तिरंगा रैली, तिरंगा वाल पेंटिंग, जागरुकता रैली, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी अभियान के सफल आयोजन के लिए निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अभियान के तहत जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में दीवारों पर तिरंगे की चित्रकारी, प्रभात फेरी-तिरंगा रंगोली, मांडणा, राखी एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन, तिरंगा रैली, मेला और संगोष्ठी के आयोजन के साथ-साथ जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जा रही है।
वहीं, हर घर तिरंगा अभियान के तहत 6 अगस्त से 8 अगस्त तक राजीविका जयपुर स्वयं सहायता समूह द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्टॉल लगायी गयी है। जिसमें ग्रामीण राजीविका स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा हाथों से बनाये हुये विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट जैसे जोबनेर से बाजरे से बने हुये बिस्किट आमेर एवं चाकसू ब्लॉक से राखी, कोटखावदा ब्लॉक से हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट इत्यादि प्रदर्शित किये गये हैं। इस महोत्सव में जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने भी महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु प्रोत्साहित किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |विधान सभा में स्वर्गीय श्री भाभड़ा को पुष्पांजलि
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
विधान सभा में बुधवार को यहां संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, विधायक शैलेन्द्र सिंह और विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री हरिशंकर भाभड़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पाजंलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि स्व. श्री भाभड़ा 1990 से अक्टूबर 1994 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे और 1994 से 1998 तक उप-मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भी उन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर विधान सभा के वरिष्ठ उप सचिव पुरूषोत्तम शर्मा, उप सचिव सुशील कुमार शर्मा, प्रवीण मिश्रा, इन्द्रा शर्मा, प्रधान सन्दर्भ एवं अन्वेषण अधिकारी विनोद मिश्रा, सहायक सचिव श्री धर्मचन्द मिश्रा, दिनेश कुमार जैन, दिनेश कुमार राव एवं भाभडा के परिवारजन सुरेन्द्र भाभडा व गौरव भाभडा सहित विधान सभा के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने स्व. श्री भाभडा के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |धरातल पर उतरेगा माही डैम को जवाई बांध से जोड़ने का प्रोजेक्ट
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
पाली,जालोर, सिरोही बाड़मेर में पेयजल समस्या के स्थायी निदान के लिए माही डैम को जवाई बांध से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अब मूर्त रूप लेगा। इसे लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सुमेरपुर विधायक तथा पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत की एक अहम बैठक हुई।
बैठक में 7 हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक के बाद जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माही एवं सोम नदी के मानसून अवधि का अधिशेष जल, जयसमंद बांध सहित अन्य बांधों को भरते हुए जवाई बांध तक लाने संबंधी कार्य की बजट वर्ष-2024-25 में घोषणा की थी। इस बजट घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विस्तृत चर्चा हुई। इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए 15.60 करोड़ रुपए की प्रशासनिक तथा तकनीकी स्वीकृति जल संसाधान विभाग, जयपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय द्धारा जारी कर दी गई है। इस कार्य के लिए अधिशासी अभियंता, जल संसाधन खंड सलूंबर ने वाप्कोस लिमिटेड को कार्यादेश भी जारी कर दिए हैं। इसके बाद वाप्कोस द्वारा इन्सपेक्शन रिपोर्ट जल संसाधन संभाग, उदयपुर को प्रस्तुत करने के बाद विभाग ने उसका अनुमोदन भी कर दिया है।
जोराराम कुमावत ने बताया कि 7 हजार करोड़ रुपए के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर उदयपुर, सिरोही, पाली एवं जोधपुर जिले में पेयजल संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही 16 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |विधानसभा अध्यक्ष ने की केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की।
वासुदेव देवनानी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नसिया से आगरा गेट तक सडक की चौडाई बढाये जाने के लिए वहां स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड और डाक घर कार्यालयों से जमीन दिये जाने की आवश्यकता बताई। वासुदेव देवनानी की सिंधिया से इस संबंध में चर्चा सकारात्मक रही। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वासुदेव देवनानी को इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिये आश्वस्त किया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान में डिजिटल समावेशन के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के तहत राजस्थान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के जन-जन तक सुगम और सशक्त डिजिटल सेवाएँ पहुँचाने के लिए मंत्रालय आवश्यक कदम उठाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |9 अगस्त से भरेगा गोगामेड़ी मेला, सीसीटीवी और शौचालयों की विशेष व्यवस्था
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री गोगाजी गोगामेड़ी मेले का शुभारंभ इस वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 9 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। यह ऐतिहासिक मेला एक माह तक चलेगा और 8 सितंबर को विसर्जन के साथ संपन्न होगा।
उत्तर भारत के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में शुमार में इस बार 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु इस बार लगभग 3000 लोगों की क्षमता वाले निःशुल्क रैन बसेरों का निर्माण किया गया है। इन रैन बसेरों में बिजली, पंखे, कूलर, पेयजल, विस्तर और स्वच्छ शौचालयों की समुचित व्यवस्था रहेगी।
मेले में हर शाम 7 बजे से 10 बजे तक लेजर लाइट और साउंड शो का आयोजन होगा, वहीं 30 और 31 अगस्त को पर्यटन एवं देवस्थान विभाग की ओर से भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे मेला क्षेत्र एवं पार्किंग स्थल सहित अन्य स्थानों पर कुल 250 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में स्थाई बैरिकेडिंग की गई है, वहीं अस्थाई बैरिकेडिंग में भी शौचालय, पेयजल और हवा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
धूप और बारिश से बचाव हेतु टॉवर टेंट लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिग—जैग बैरिकेडिंग से दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाया गया है।
मेले के दौरान आरती का समय निर्धारित किया गया है। प्रभात आरती सुबह 4:30 से 5:30, राजभोग आरती सुबह 10:15 बजे, संध्या आरती शाम 6:30 से 7:30 तथा शयन आरती रात 9 बजे होगी।
गोगामेड़ी सड़क मार्ग से बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों से सीधे जुड़ा है। निकटतम हवाई अड्डा नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (258 किमी) है। नजदीकी रेलवे स्टेशन हनुमानगढ़ और गोगामेड़ी है।
श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं की धर्मशालाए उपलब्ध रहेंगी। इनमें विभिन्न समाजों की धर्मशालाएं और सेवा समितियां शामिल है। इसके अतिरिक्त नोहर रिलीफ सोसायटी, श्री मार्कण्डेय सेवा समिति, गोगाजी सेवा समिति, होटल करणी, बी.एम. होटल, होटल स्वामी और होटल मोती पैलेस जैसे होटल भी व्यवस्था में जुटे हैं।
श्रद्धालु किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। देवस्थान कार्यालय, गोगामेड़ी से 01555-294628, मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय, गोगामेड़ी से 01552-294629, पुलिस चौकी, गोगामेड़ी से 01555-294630 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |जन्मदिन पर पौधा लगाकर 3 वर्ष तक मां की तरह उस पौधे की देखभाल करें
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
उगम संस्थान राजस्थान द्वारा सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के करड गांव में आयोजित "हरियालो राजस्थान" कार्यक्रम के तहत 1111 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।
संजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से प्रेरित होकर राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। पिछले वर्ष 3 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 7 करोड़ 35 लाख पौधे लगाए गए, जिन्हें जनता ने भारत सरकार के पोर्टल पर फोटो के साथ अपलोड किया। इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है, साथ ही, अब तक 8 करोड़ 11 लाख पौधों का रोपण हो चुका है, जिनकी फोटो हरियालो राजस्थान के ऐप पर अपलोड की गई हैं।
जिले के प्रभारी मंत्री ने सभी से अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने और 3 वर्ष तक उनकी देखभाल करने का आह्वान किया ताकि भावी पीढ़ियों को प्राकृतिक संरक्षण की सौगात मिल सके। उन्होंने कहा कि आज दो पौधे विद्यालय में लगाये गये है उनका जन्म दिन 6 अगस्त 2026 को मनाया जायेगा, जिसमें मैं स्वयं शामिल रहूंगा। उन्होंने जल संरक्षण एवं पौधारोपण करने की उपस्थितजनों को संकल्प दिलवाया। उन्होंने ग्राम पंचायत परिसर एवं प्राथमिक चिकित्सालय में भी पौधे लगाये तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण व अधिकाधिक पौधारोपण करने की शपथ दिलवाई।
संजय शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भूमि दान करने वाले भामाशाह स्वर्गीय मोहन लाल सोनी के परिजनों का सम्मान किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जलवायु संतुलन और भविष्य की पीढ़ियों के लिए वृक्षारोपण आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में हरियालों राजस्थान अभियान के तहत यह पहल जारी है।
प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने नीमकाथाना में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में की शिरकत:—
जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा बुधवार को नीमकाथाना दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने सिरोही नदी के पास नर्सरी में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। प्रभारी मंत्री एवं सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने वृक्षारोपण किया।
संजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका वृक्ष की हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरा विश्व भुगत रहा है। तापमान और बारिश की असमानता अधिक हो रही है।
जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार राज्य सरकार को भारत सरकार से 3 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य मिला था जिसकी पालना में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हम सब के समक्ष गत वर्ष जो 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था उसके विरूद्ध सभी सरकारी विभाग, सामाजिक संगठनों, भामाशाहों और आमजन के सहयोग से गत वर्ष 7 करोड़ 35 लाख पौधे लगाकर देश में एक अनोखा स्थान बनाया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
07/08/25 |नागरिक अस्पताल में 60 वर्षीय महिला के अंडेदानी से 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया, ऑपरेशन रहा सफल
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 7 अगस्त : नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी के सर्जन डॉक्टर रिधि गर्ग और डॉक्टर रजनी सैनी की विशेषज्ञ टीम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लगभग 60 वर्षीय महिला के अंडेदानी (ओवरी) से करीब 10 किलो वजनी एडेनोमा ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। यह ऑपरेशन करीब दो घंटे तक चला, जिसमें अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीकों और टीमवर्क की भूमिका अहम रही।
डॉ. रिधि गर्ग ने बताया कि महिला करीब डेढ़ महीने पहले ओपीडी में जांच के लिए आई थी, जहां शुरुआती परीक्षणों के बाद पता चला कि उसकी अंडेदानी में लगभग 28 सेंटीमीटर आकार की गांठ है। तत्काल महिला को ऑपरेशन के लिए आवश्यक सभी मेडिकल परीक्षणों से गुजरवाया गया। रिपोर्ट्स के आधार पर महिला को स्पेशल वार्ड में 4 दिन तक भर्ती रखा गया, ताकि उसकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा सके। इसके बाद ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा।
डॉ. रिधि गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि, "ऐसे मामलों से यह सीख मिलती है कि शरीर में किसी भी असामान्य लक्षण की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना आवश्यक है।"
इस विशेष उपलब्धि पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पूजा पैंटल ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि, "इस तरह की जटिल सर्जरी का नागरिक अस्पताल में सफल होना इस बात का प्रमाण है कि आज यहां की चिकित्सा सुविधाएं किसी निजी अस्पताल से कम नहीं हैं।"
डॉ. पैंटल ने इसके लिए विशेष रूप से हरियाणा सरकार के ऊर्जा, परिवहन मंत्री अनिल विज का आभार प्रकट किया, जिनके प्रयासों से अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और उन्नत उपकरणों की सुविधा उपलब्ध हो सकी है। यह ऑपरेशन न सिर्फ अस्पताल की कार्यक्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकारी अस्पतालों में भी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं संभव हैं।
#anilvij #ambala #haryana #civilhospital #tumor #news
-
07/08/25बहनो-भाई के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन पर एचआर भाई तक राखी पहुंचा रही भारतीय डाक सेवा
जे कुमार, 7 अगस्त अम्बाला छावनी : रक्षाबंधन जिसे आमतौर पर राखी के नाम से जाना जाता है श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला त्योहार है। यह त्योहार प्यार और स्नेह के बंधन का जश्न मनाता है जो भाइयों और बहनों को एक साथ बांधता है। भाई-बहनों के बीच अक्सर होने वाली नोंक-झोंक और झगड़ों से परे, बहनों द्वारा अपने भाई की कलाई पर बांधा गया पवित्र धागा अटूट विश्वास और सुरक्षा की अभेद्य भावना का प्रतीक है |
राखी के त्यौहार को लेकर बाजार में अभी से रौनक देखने को मिल रही है बहने अपने भाई के लिए पसंद की राखी खरीद रही है रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों की राखियां अब डाक विभाग की "राखी मेल" के जरिये देश के कोने-कोने में उनके भाइयों तक आसानी से पहुंचेंगी। 9 अगस्त 2025 को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं पोस्ट ऑफिस इन दिनों स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पोस्ट, पार्सल के माध्यम से दूरदराज सीमा पर बैठे जवानो को पहुंचा रहा है
हर राखी पहुंचेगी सही सलामत : बारिश के इस मौसम में लेमिनेटेड कोटेड विशेष लिफाफे का प्रयोग किया जा रहा है जो पूरी तरह से वाटर प्रूफ और सुरक्षित है हर साल डाक से काफी संख्या में बहनें भाइयों को राखी भेजती हैं। बाजार में मिलने वाले लिफाफे हल्के और कागज के होते हैं। जो नियत स्थान पर पहुंचने से पूर्व फट जाते हैं अब ऐसी समस्या नहीं आएगी |
#postoffice #ambala #haryana #rakhi #rakshabandhan #news
-
-

-
07/08/25 |
आज का राशिफल 7 अगस्त 2025
* मेष: आज का दिन आपके लिए मनचाहा लाभ लेकर आएगा। कारोबार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
* वृषभ: आज कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
* मिथुन: आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। आप नए दोस्त बनाएंगे और अपने विचारों को अच्छी तरह से व्यक्त कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
* कर्क: आज काम का बोझ अधिक रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
* सिंह: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आपके मन में कोई उलझन थी, तो वह दूर हो जाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए।
* कन्या: आज आप अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है।
* तुला: आज आपको टीम वर्क में काम करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
* वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के साथ आनंद भरे पल बिताएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।
* धनु: आज आप धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी और मन में खुशी रहेगी। लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
* मकर: आज आपकी आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों को लेकर कोई तनाव था, तो वह दूर हो जाएगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है।
* कुंभ: आज आपको नए संपर्कों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके छिपे हुए राज बाहर आ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। मामा पक्ष से धन लाभ मिल सकता है।
* मीन: आज अगर आपका मन परेशान है, तो धैर्य बनाए रखें। संतान से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
-
06/08/25नगर परिषद द्वारा बी.सी. बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सोपे नोटिस
जे कुमार, 6 अगस्त अम्बाला छावनी : नगर परिषद अम्बाला छावनी द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज जगाधरी रोड स्थित बी.सी. बाजार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई सदर थाना एसएचओ ने सड़क किनारे के उन हिस्सों में की गई जहां लंबे समय से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सड़क और सार्वजनिक रास्तों को घेर रखा गया था।
इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) ने किया। मौके पर सदर थाना के एसएचओ, सैनिटरी इंस्पेक्टर गौरव, तथा नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता ली और अवैध रूप से बनाए गए ठेले, शेड, टीन शेड, काउंटर व अन्य ढांचों को नष्ट किया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाया गया कि यह कार्रवाई जनता की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है। जिन दुकानदारों ने पहले दिए गए नोटिसों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया, उन्हें मौके पर फिर से नए नोटिस भी सौंपे गए और भविष्य में स्वेच्छा से अतिक्रमण न हटाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
ईओ ने बताया कि अतिक्रमण से न केवल ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है बल्कि आम लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है। नगर परिषद का यह अभियान आगे भी अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा।
#ambala #haryana #removeencrochment #news
-
06/08/25हिमाचल : परिवहन सेवाओं का हो रहा आधुनिकीकरण, सरकार जनता को दे रही बेहतर सुविधा
हिमाचल, 06 अगस्त (अभी): प्रदेश सरकार लोगों को गुणवत्तायुक्त, समयबद्ध और आधुनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई बसों को चरणबद्ध रूप से निगम में शामिल किया जाएगा।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 24 नई वोल्वो बसें एचआरटीसी बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 327 इलेक्ट्रिक बसें (297 टाईप-1 व 30 टाईप-3), 250 डीजल बसें और 100 मिनी बसों की खरीद प्रक्रिया प्रगति पर है। 297 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए आपूर्ति आदेश कर दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 37 से 42 सीटर क्षमता की छोटी और सुविधाजनक बसों की खरीद को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि दूरदराज़ और दुर्गम क्षेत्रों में भी परिवहन सेवाएं सुगमता से प्रदान की जा सकें। इसके अलावा 500 और ई-बसें खरीदी जाएंगीं। वर्तमान में निगम लगभग 3200 बसों का संचालन करती है। प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा पहली बार 1000 बसों का फ्लीट बदला जा रहा है इससे पहले किसी भी सरकार में ऐसा नहीं हुआ है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कों को जनता की भाग्य रेखाएं भी कहा जाता है। एचआरटीसी इन पर जीवन रेखा की तरह कार्य कर रही है। प्रतिदिन लाखों यात्री एचआरटीसी की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। निगम राज्य के कोने-कोने तक अपनी पहुंच बनाकर जनता को सुविधा प्रदान कर रही है।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि एचआरटीसी घाटे वाले रूटों पर भी जनता की सुविधा के दृष्टिगत परिवहन सेवा प्रदान कर सामाजिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, सरकार निगम को हरसंभव सहायता व सहयोग प्रदान कर रही है। निगम को एक स्वतंत्र, सशक्त और आत्मनिर्भर उपक्रम के रूप में विकसित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर बल देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में प्रदेश सरकार की सीधी भागीदारी है, जबकि डीजल बसों की खरीद एचआरटीसी अपने संसाधनों से कर रही है।#himachal #roadways #daknikkhabar #news #hrtc
-
06/08/25 |रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी- परिवहन मंत्री अनिल विज
यह निशुल्क यात्रा सुविधा 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी- अनिल विज
रक्षाबंधन के पर्व पर सभी आयु वर्ग की महिलाओं व उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) को राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली साधारण बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा होगी- विज
चण्डीगढ, 6 अगस्त - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
श्री विज ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं/बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।
परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए दिनांक 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से दिनांक 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।
#haryana #freetravel #haryanaroadways #buses #rakshabandhan #transportminister #anilvij
-
06/08/25टांगरी नदी में आया करीब 15 हजार क्यूसिक पानी, प्रशासन अलर्ट मोड पर
जे कुमार, 6 अगस्त अम्बाला छावनी : टांगरी नदी में लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्तर में वृद्धि हुई है। मंगलवार शाम को नदी में करीब 15 हजार क्यूसिक पानी दर्ज किया गया, जिसको क्षेत्र देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए इरिगेशन विभाग, नगर परिषद, बिजली आपूर्ति विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ) को अलर्ट पर रखा गया है।
महेश नगर थाना पुलिस ने भी संवेदनशील इलाकों में अलोसमेन्ट (घोषणाएं) शुरू कर दी हैं, जिसमें आम जनता को चेतावनी दी जा रही है कि वे टांगरी नदी के आसपास के क्षेत्र में न जाएं और बच्चों को भी दूर रखें। नदी का बहाव को देखते हुए और सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। टांगरी किनारे बसी कॉलोनियों में कुछ गलियो मे भी पानी आने की जानकारी प्राप्त हुई है |
#ambala #haryana #tangri #news
-
06/08/25 |‘‘मैं राजनीतिक दौरे नहीं करूंगा, मैं कोई मीटिंग नहीं करूंगा, मैं कोई जलसा नहीं करूंगा’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
मेरा लोगों और नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है - अनिल विज
‘‘मैं भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में बहुत मजबूत देखना चाहता हूं’’ - विज
चण्डीगढ, 6 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने 15 अगस्त से हरियाणा के दौरों के संबंध में कहा कि ‘‘मैं राजनीतिक दौरे नहीं करूंगा, मैं कोई मीटिंग नहीं करूंगा, मैं कोई जलसा नहीं करूंगा। मेरा लोगों और नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है और यह कार्यक्रम कोई भी कर सकता है’’।
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘‘मैं शिथिल कार्यकर्ताओं और नाराज कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना चाहता हूं और मैं भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में बहुत मजबूत देखना चाहता हूं’’।
#haryana #bjp #anilvij #haryanabhraman #minister #danikkhabar #news
-
06/08/25अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके बैक खाता की जानकारी न करे साझा : एसपी
जे कुमार, 6 अगस्त अम्बाला : अम्बाला सिटी को हर्बल पार्क में अम्बाला पुलिस ने साईबर जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने बारे जागरूक कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
इस कार्यक्रम में लगभग 290 आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व राहगिरो ने भाग लिया। साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साइबर सैल उपनिरीक्षक फकीर चन्द व साइबर एक्सपर्ट बबित कौशल ने साईबर अपराधों से बचने बारे विशेष जानकारी दी।उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके आप अपने बैक खाता/क्रैडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझा ना करे। अपने फेसबुक, व्हटसएप् का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे। ओटीपी को किसी से भी शेयर ना करे, किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो काल ना उठाएं। बिना जानकारी के लालचवश ऑनलाइन सस्ते सामान को ना खरीदे। पुलिस वर्दी में वीडियो कॉल करके डिजिटल अरेस्ट करने वालों से ना डरें। चार धाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल बुकिंग आदि के नाम पर साइबर ठगी करने वालों से सतर्क रहें। साइबर अपराध से बचने हेतू सतर्कता बरतें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
एसपीअम्बाला ने बताया कि अम्बाला पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों व धोखाधडी करने वाले ठगों से बचाना और जागरूक करना है। उन्होंने बतलाया कि साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साइबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काॅल करें व वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवाए ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके। -
06/08/25 |पीजीआई से आई टीम ने प्रोजेक्ट संकल्प के तहत मृत जन्म व नवजात शिशु मृत्यु दर को लेकर आयोजित की वर्कशॉप
जे कुमार, 6 अगस्त अम्बाला : छावनी के नागरिक अस्पताल में "प्रोजेक्ट संकल्प" के तहत एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मृत जन्म (Stillbirth) और नवजात शिशु मृत्यु दर को घटाकर एकल अंक (Single Digit) तक लाना है। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता को सुधारने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सके।
इस वर्कशॉप में “इम्प्रूविंग क्वालिटी ऑफ केयर” यानी देखभाल की गुणवत्ता में सुधार से जुड़ी आधुनिक रणनीतियों और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्कशॉप में नागरिक अस्पताल की गायनी विभाग की डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, बाल रोग विशेषज्ञों और संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ वक्ता पीजीआई चंडीगढ़ से डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर सोनिका राज और डॉक्टर सूक्षम जैन (पीजीआई सेक्टर 32, चंडीगढ़), डॉक्टर शिव साजन सैनी तथा आदेश मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर तृप्ति अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकी विधियों, अस्पताल स्तर पर की जाने वाली क्लिनिकल ऑडिट, डिलीवरी के समय उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदम, वेंटिलेशन मैनेजमेंट, नवजात पुनर्जीवन (Newborn Resuscitation) आदि विषयों पर गहन जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने अपने सत्रों में हेल्थ स्टाफ को यह भी बताया कि किस प्रकार समय पर उपचार और ट्रांसपोर्ट, डेटा मॉनिटरिंग, समुदाय से जुड़ाव, और स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित कर मातृ-शिशु मृत्यु दर को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर प्रशिक्षण और गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर पूजा पैंटल भी उपस्थित रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नागरिक अस्पताल द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन न सिर्फ स्टाफ की कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि यह आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि “प्रोजेक्ट संकल्प” का लक्ष्य हर नवजात शिशु को जीवन का अधिकार देना है, और इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
इस वर्कशॉप का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं था, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशील बनाना भी था ताकि वे हर गर्भवती महिला और नवजात शिशु की देखभाल को प्राथमिकता दें। कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
#pgichandigarh #workshop #stillbirth #infant mortality #projectsankalp #healthdepartment #ambala #news #haryana -

‘माननीय सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए’’ - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है - अनिल विज
‘‘एसवाईएल मुददे को लेकर उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा’’- विज
पंजाब का फालतु पानी पाकिस्तान में जा रहा है, लेकिन हरियाणा को नहीं मिल रहा है - विज
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सिंधू जल समझौता को रद किया, सिंधू के पानी को लाने के लिए योजनाएं बन रही है - विज
चण्डीगढ, 6 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने एसवाईएल के मुददे को लेकर कहा कि ‘‘माननीय सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है और बैठक का फैसला सुप्रीम कोर्ट में जाना है तथा उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा।
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा एसवाईएल के संबंध में हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
श्री विज ने कहा कि ‘‘मैंने हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के एसवाईएल पर दिए गए ब्यानों को पढा है, जिसमें हमारे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि एसवाईएल की बैठक अच्छे वातावरण में हुई है। इसी प्रकार, पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी इतिहास में पहली बार कहा है कि यह बैठक अच्छे वातावरण में हुई है। उन्होंने कहा कि अब इस बैठक के संबंध में फैसला सुप्रीम कोर्ट में जाना है और सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी हरियाणा के हक में फैसला दे रखा है तथा उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा’’।
श्री विज ने कहा कि पहले पंजाब ने एसवाईएल के लेकर अधिगृहित की गई जमीन की डीनोटिफिकेशन किया। इसके अलावा, कोर्ट के आदेशों के आने के बावजूद पंजाब ने हरियाणा के लोगांे के लिए व प्यासें खेतों के लिए पानी नहीं आने दिया। हालांकि पंजाब का फालतु पानी पाकिस्तान में जा रहा है, लेकिन हरियाणा को नहीं मिल रहा है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि शायद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
सिंधू नदी के पानी को लाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिंधू का पानी पी-पीकर ही हम हिन्दू बने हैं, उसका ज्यादा हिस्सा हमें मिलना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस ने पाकिस्तान प्रेम की वजह से हमेशा से ही पाकिस्तान के हक की बात की है और तत्कालीन कांग्रेस के समय में सिंधू का ज्यादा पानी पाकिस्तान को दे दिया गया लेकिन अब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सिंधू जल समझौता को रद कर दिया हैं और सिंधू के पानी को लाने के लिए योजनाएं बन रही है।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पानी देने के लिए कई आयोग बने हैं, और जस्टिस रेडडी का भी एक आयोग बना था, इन आयोगों का ही फैसला है और इन फैसलों के तहत ही पानी मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर हुए फैसले के तहत ही पानी मिलना चाहिए और वहीं पानी हरियाणा द्वारा मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई राजनीतिक पार्टिंयों, प्रदेशों इत्यादि में विवाद होता है तो उसका निर्धारण माननीय सुप्रीम कोर्ट करता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए।
#india #haryana #punjab #IndusWatersTreaty #anilvij #minister #danikkhabar #news
-
06/08/25मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जीएमएन कॉलेज में विशेष कार्यक्रम
जे कुमार, 6 अगस्त अम्बाला : मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट के मनोविज्ञान विभाग, मानसिक स्वास्थ्य क्लब, मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र और छात्र सेवा केंद्र द्वारा संयुक्त प्रयास में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 6 अगस्त को वह तिथि माना जाता है जब 2010 में भारत में पहला अनौपचारिक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाया गया था।
इस कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनुपमा सिहाग ने मानसिक स्वास्थ्य क्लब का गठन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर समर्थन प्रदान करना रहा। मानसिक स्वास्थ्य क्लब के नए सत्र के सदस्यों में शामिल प्रथम वर्ष से सृष्टि और जेसिका, द्वितीय वर्ष से रिद्धि और दशमीत एवं अंतिम वर्ष से महक और मनप्रीत ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने मानसिक स्वास्थ्य क्लब के नए सत्र के सदस्यों को उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं भेजी और कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्रों को इसके महत्व के बारे में शिक्षित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. सिहाग ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है, और हमें इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा करने और इसके प्रति जागरूक करने के लिए एक मंच प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र नैन ने एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने के लिए नारे लगाए और पोस्टर प्रदर्शित किए।इस अवसर पर डॉ. बृजेश, डॉ. तृप्ति, डॉ. अमिता और प्रयोगशाला सहायक अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की और छात्रों को इसके प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा करना और छात्रों को इसके प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की।#gmncollege #ambala #haryana #education #mental health
-
06/08/25 |इद्रीश फाउंडेशन ने बेटियों को दिया स्वास्थ्य और आत्म-सम्मान का पाठ
जे कुमार 6 अगस्त अम्बाला : केन्द्रीय विद्यालय नंबर 4 में इद्रीश फाउंडेशन द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य, सावधानियों और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रहीं इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुश्री नेहा परवीन, जिन्होंने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की अनदेखी से होने वाले खतरों जैसे संक्रमण, एलर्जी, प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बच्चियों को समझाया कि गलत मिथकों और शर्म के चलते कई बार लड़कियां सही जानकारी नहीं ले पातीं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। नेहा ने बच्चियों को यह भी बताया कि मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जिसे साफ-सफाई, संतुलित खानपान और आत्म-सम्मान के साथ अपनाना चाहिए। उन्होंने बच्चियों से खुले संवाद में उनके सवालों के जवाब दिए और हर एक को विश्वास दिलाया कि पीरियड्स पर बात करना गलत नहीं, जरूरी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन गुप्ता ने इद्रीश फाउंडेशन को इस प्रभावशाली कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देते हुए स्मृति चिन्ह और थैंक यू कार्ड प्रदान किया।इस अवसर पर स्टाफ नर्स अनु ने भी स्वास्थ्य संबंधी तकनीकी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में OSCA और इद्रीश फाउंडेशन के इंटर्न्स अंजली, चाहत और तनुजा ने भी भाग लिया और बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें समुदाय के साथ संवाद, जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा का अनुभव और युवाओं के सवालों से रूबरू होने का बहुमूल्य अनुभव मिला।
एक छात्रा ने कहा हमें पहली बार यह समझ आया कि अगर हम सफाई का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे कितनी बीमारियाँ हो सकती हैं हमे प्राची मैडम जो बताया काफी अच्छा लगा | वहीं दूसरी छात्रा ने बताया, नेहा मैम ने पीरियड्स को लेकर जो मिथक थे, उन्हें तोड़कर हमें सही जानकारी दी। अब डर नहीं लगता। कार्यक्रम के अंत में इद्रीश फाउंडेशन की प्राची ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बच्चियों को हाइजीन जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई।
#ambala #haryana #foundation #health #news
-
06/08/25 |‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राईवेट बसों के रूटों का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है’’- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज
‘‘प्राईवेट बसों के रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गएं’’- अनिल विज
नई बसों, विशेषतौर पर इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है- विज
राज्य के प्रत्येक गांव में हरियाणा रोडवेज की बस जाएगी - विज
हरियाणा रोडवेज सर्विस संस्था है और रोडवेज का काम सर्विस देना है- विज
चण्डीगढ, 6 अगस्त - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राईवेट बसों के रूटांे का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इन रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नई बसों, विशेषतौर पर इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है।
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियांे द्वारा प्राईवेट बसों के रूटों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि काफी स्थानों पर प्राईवेट बसें सरकारी बसों से कुछ समय पहले चलती है और वे प्राईवेट बसेें सवारियों को उठा लेती है और सरकारी बस को सवारी नहीं मिलती है। इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के मामलों की जांच की जाए और अध्ययन किया जाए। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि इन रूटों के समय को बदला जा सकता है कि नहीं, और किस आधार पर प्राईवेट बसों को यह रूट दिए गए हैं, का अध्ययन किया जाए।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के निवासियों की सुविधा के लिए यह भी फैसला लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक गांव में हरियाणा रोडवेज की बस जाएगी। राज्य के सभी गांवों में बस को पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है तथा इस बारे में राज्य के सभी परिवहन विभाग के महाप्रबंधकों को एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कमर्शियल संस्था नहीं है बल्कि हरियाणा रोडवेज सर्विस संस्था है और हरियाणा रोडवेज का काम सर्विस देना है। इसलिए राज्य के प्रत्येक गांव में बस जाएगी।
नई बसों को खरीदने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कई बसें कंडम हो रही है और नई बसों, विशेषतौर पर इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है।
#india #haryana #anilvijminister #transportdepartment #haryanaroadways #privatebuses #danikkhabar #news
-
06/08/25 |भारतीय डाक का उन्नत डाक प्रौद्योगिकी में देशव्यापी परिवर्तन
आरएस अनेजा, 06 अगस्त नई दिल्ली
भारतीय डाक ने आईटी 2.0 के अंतर्गत अपने डिजिटल परिवर्तन में उन्नत डाक प्रौद्योगिकी (एपीटी) एप्लिकेशन का व्यापक राष्ट्रव्यापी बदलाव किया है। यह बदलाव तेज़, स्मार्ट और ग्राहक-केंद्रित डाक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
शहरी, ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में फैले 1.64 लाख से अधिक डाकघरों में हुए इस परिवर्तन की जटिलता को देखते हुए पहले दिन 4 अगस्त, 2025 को कामकाज धीमी गति से चला। हालांकि, तकनीकी टीम ने चौबीसों घंटे काम किया और 5 अगस्त, 2025 को कामकाज सुचारू रूप से चलने लगा।
विभाग ने इस परिवर्तन की चुनौतियों का अनुमान लगाते हुए परिचालन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित सहायता दल और रीयल-टाइम निगरानी प्रणालियां पहले ही स्थापित कर दी थी। उन्नत डाक प्रौद्योगिकी प्रणाली अब लेनदेन की गति, डिजिटल भुगतान एकीकरण, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और समग्र उपयोगकर्ता अनुभव में उल्लेखनीय सुधार ला रही है। 5 अगस्त, 2025 को पूरे देश में इस नई एप्लिकेशन के माध्यम से 20 लाख से अधिक पोस्ट बुक किए गए और 25 लाख से अधिक पोस्ट वितरित किए गए।
भारतीय डाक विभाग निर्बाध सार्वजनिक सेवा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग कार्य-निष्पादन पर कड़ी नज़र रख रहा है। सुचारू एवं कुशल परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए विभाग सभी आवश्यक उपाय कर रहा है। इस महत्वपूर्ण डिजिटल उन्नयन के दौरान नागरिकों के धैर्य और सहयोग के लिए भी विभाग उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
#departmentoftelecommunications #postal
-
06/08/25 |- भारत,
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
आरएस अनेजा, 6 अगस्त नई दिल्ली
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में चर्चा भी हुई। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री विभिन्न पहलुओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन हासिल कर चुके हैं।
#pmo #pmnarenderamodi #cmoharyana
-
06/08/25 |कोई न कोई व्यापारिक घराना राहुल गांधी को को स्पांसर कर रहा है तभी यह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 06 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा है।
राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी और अमेरिका की जो दोस्ती है केवल अदानी को बचाने के लिए किया जा रहा है ताकि विदेशों में चलने वाले मुकदमो से बचाए जा सके जिस पर मंत्री अनिल विज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अदानी फोबिया हो गया है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन नहीं हो अदानी का नाम न लेते हो।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनको ऐसा लगता है कि देश के कुछ बड़े व्यापारिक घरानों के कहने से यह कैंपेन चलाई जा रही है। कोई ना कोई व्यापारिक घराना इनको स्पॉन्सर कर रहा है इसलिए वह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं।
#anilvij #congress #bjp
-
06/08/25 |जिला कलक्टर ने की नरेगा आखर, रास्ता खोलो अभियान की प्रगति की समीक्षा
एन.एस.बाछल, 06 अगस्त, जयपुर।
जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वर्षा जनित परिस्थितियों से उत्पन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने, वर्षा से हुए नुकसान की नियमानुसार क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने तथा संभावित बारिश को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मड पंप, मिट्टी के कट्टों, नियंत्रण कक्षों की प्रभावी कार्यप्रणाली तथा आपदा राहत उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत, गड्ढों को भरवाने, जल निकासी की व्यवस्था सुधारने, तथा बारिश में बहकर आए कचरे के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर भवनों के चिन्हीकरण एवं ध्वस्तीकरण तथा क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डॉ. सोनी ने तिरंगे की थीम पर वॉल पेंटिंग, चिन्हित पर्यटन स्थलों पर तिरंगा पेंटिंग, तिरंगा मेला, संगीत कार्यक्रम, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई, रंगोली, राखी निर्माण, कविता व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं तथा जनजागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नरेगा आखर अभियान और रास्ता खोलो अभियान की प्रगति एवं उपखंडवार कार्य योजना की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने नरेगा आखर अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत मनरेगा श्रमिकों को साक्षर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘रास्ता खोलो’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक तहसील में आपसी सहमति एवं समझाइश से प्रति सप्ताह तीन रास्ते खोलने तथा ग्रेवल/सीसी सड़कों के निर्माण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करने को कहा।
बैठक के दौरान कुर्रेजात, सीमाज्ञान, नामांतरण, पत्थरगढ़ी और भू-रूपांतरण सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। जिला कलक्टर ने नियमित रूप से न्यायालय में सुनवाई करने, बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करने, तथा लंबे समय से लंबित राजस्व वादों की मिशन मोड में सुनवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने पेंशन संबंधी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत अधिकाधिक पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। रात्रि चौपालों एवं क्षेत्रीय दौरों का विवरण ‘संपर्क पोर्टल’ पर अपलोड करने के साथ-साथ राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का शीघ्र व प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
डॉ. सोनी ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र का नियमित निरीक्षण, स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई, तथा रात्रि चौपालों के माध्यम से अभाव-अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सजग रहने को कहा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
06/08/25 |आंगनबाड़ी बहनें नौनिहालों के भविष्य को बना रही मजबूत एवं स्वस्थ
एन.एस.बाछल, 06 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र हमारे समाज में संस्कारों के केन्द्र हैं। शिशु की पहली गुरू माता होती है। दूसरी गुरू आंगनबाड़ी की माता-बहनें हैं। इस भूमिका में वे पोषण वितरण के साथ नौनिहालों को मजबूत और स्वस्थ करने का भी कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्त होगी तो ही देश एवं प्रदेश सशक्त बनेगा। हमारी सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देते हुए प्रदेश को सुरक्षित, विकसित और नारी सशक्तीकरण का एक रोल मॉडल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुपोषित राजस्थान के लिए आंगनबाड़ी बहनों को पोषण की शपथ भी दिलवाई।
भजनलाल शर्मा मंगलवार को बिडला सभागार में मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन-आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें प्रदेश की महिलाओं और बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने, उनके स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने में अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं ‘नारी तू नारायणी’ की भावना को साकार करते हुए बहन, पत्नी, माता, संरक्षक के रूप में बखूबी काम कर रही हैं। ग्रामीण तथा शहरी परिवेश में महिलाएं घर-परिवार को आगे बढ़ाती हैं।
मुख्यमंत्री ने बहनों की सुरक्षा-सम्मान का किया वादा-
समारोह में मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित आंगनबाडी बहनों से राखी बंधवाई। श्री शर्मा को महिलाओं ने तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा तथा नारियल भी भेंट किया। भजनलाल शर्मा ने भी राखी के उपहार स्वरूप प्रदेश की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनों को डीबीटी के माध्यम से 501-501 रुपये की राशि हस्तांतरित की। आंगनबाड़ी बहनों को छाता एवं मिठाई भी उपहार स्वरुप भेंट किए गए। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि बहनों के द्वारा मेरी कलाई पर बांधी गई यह राखी मेरा सुरक्षा कवच है। मैं बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का वादा करता हूं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राखी के अवसर पर प्रदेश की बहनों के लिए रोडवेज बसों में दो दिन निःशुल्क यात्रा की घोषणा की।
डबल इंजन की सरकार के लिए सेवा, सुरक्षा और सशक्तीकरण सर्वप्रथम-
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन की सरकार सेवा, सुरक्षा और सशक्तीकरण की सोच के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका एवं साथिन के मानदेय में वर्ष 2024 एवं 2025 में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई। हमारी सरकार ने राज्य में एक हजार नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, 2 हजार 365 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने, आंगनबाडी केंद्रों पर मूलभूत सुविधा बढ़ाने, केंद्रों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत करने जैसे निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के लगभग 40 लाख बच्चों और महिलाओं को माइक्रो न्यूट्रियंट फोर्टिफाइड पूरक पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 5 दिवस गरम मीठा दूध उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना लागू की गई है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण का लिखा जा रहा नया अध्याय-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण का नया अध्याय लिखा जा रहा है। भारत वर्तमान में दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जहां महिला राष्ट्राध्यक्ष हैं। साथ ही, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संसद तथा विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 3 करोड़ महिलाएं इस योजना के तहत लखपति दीदी बनी हैं। प्रधानमंत्री के नारी सशक्तीकरण के प्रयासों में राजस्थान भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।
प्रदेश में बनी 9 लाख 25 हजार लखपति दीदी-
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर फैसले लिए गए हैं। राज्य में लखपति दीदी योजना के तहत 18 लाख 25 हजार महिलाओं को प्रशिक्षित कर 9 लाख 25 हजार लखपति दीदी बनाई गई हैं। प्रदेश में 450 रुपये में गैस सिलेंडर, मा वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 2 लाख 46 हजार बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपये का सेविंग बॉण्ड, करीब 33 हजार बेटियों को स्कूटी और साढ़े दस लाख से ज्यादा साइकिल वितरण जैसे योजनाओं एवं नवाचारों से महिलाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, तीन महिला बटालियन, 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड, पुलिस थानों में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रदेश की महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की माताओं-बहनों के जीवन को सशक्त और समृद्ध बना रही है जिससे विकसित भारत-विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुपोषित बच्चों के लिए स्किम्ड दूध की मात्रा 15 ग्राम से बढ़ाकर 25 ग्राम करते हुए दूध युक्त बालाहार प्रीमिक्स पैकेट का शुभारंभ किया। इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
06/08/25 |सहकार राखी उत्सव-2025, रंग-बिरंगी आकर्षक राखियों सहित अन्य उत्पादों की हो रही बिक्री
एन.एस.बाछल, 06 अगस्त, जयपुर।
रक्षा बंधन पर्व पर राखी सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) द्वारा नेहरू सहकार भवन के भूतल स्थित हॉल में 4 से 8 अगस्त तक सहकार राखी उत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यहां लगाई गई स्टॉल्स पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के साथ ही मिठाई, नमकीन, कुकीज, मिलेट उत्पाद एवं सजावटी आइटम उचित दर पर उपलब्ध हैं।
सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने मंगलवार को स्टॉल्स का अवलोकन कर उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा इस पहल के लिए कॉनफेड की सराहना की। अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) एवं कॉनफेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती शिल्पी पांडे, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) एवं कॉनफेड के महाप्रबंधक राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
कॉनफेड के अधिकारियों ने बताया कि स्टॉल्स पर कुन्दन की राखी, पेंडल राखी, रोली-मोली वाली राखी, पेयर राखी, चूड़ा राखी, राम राखी, श्रवण सहित बच्चों के लिए यूनिकॉर्न राखी, भीम राखी, कैमरा राखी, मिकी माउस राखी, लाइटिंग वाली राखी और इरेजर वाली राखी जैसी विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां बाजार से कम दरों पर उपलब्ध है। साथ ही, राजीविका एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी हस्तनिर्मित राखियां भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इसी प्रकार, सहकारी समिति द्वारा घर में बनाये गए उत्पाद यथा- गुड़ की मठरी, गुड़ के पारे, मिलेट्स की मठरी, अचार, पापड़ आदि के साथ ही राजीविका एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सजावटी आइटम, लाख की चूड़ियां, हैण्डमेड बैंगल्स आदि भी उपलब्ध हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही आमजन भी यहां से किफायती दरों पर खरीददारी कर सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
06/08/25 |हब एवं स्पॉक मॉडल से गांव-कस्बों तक बढ़ेगा जांचों का दायरा
एन.एस.बाछल, 06 अगस्त, जयपुर।
प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न रोगों की जांच सुविधा को बेहतर बनाने के लिए प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण कर उन्हें मदर हब एण्ड स्पॉक प्रयोगशालाओं के रूप में बदला जाएगा। हब एवं स्पॉक मॉडल के तहत मदर लैब, हब लैब एवं स्पोक्स के माध्यम से जिला चिकित्सालयों में 145, उप जिला चिकित्सालयों व सैटेलाइट चिकित्सालयों में 117, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 101, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा डिस्पेन्सिरियों में 66 प्रकार की जांचें आउटसोर्स मोड पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर तथा प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ की उपस्थिति में इसके लिए स्वास्थ्य भवन में मंगलवार को एक एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। एमओयू पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव, टेलीकम्यूनिकेशंस इंडिया लिमिटेड की ओर से कार्यकारी निदेशक श्री अरूण डागर एवं कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड की ओर से कार्यकारी निदेशक पल्लवी जैन ने हस्ताक्षर किए।
उल्लेखनीय है कि निःशुल्क जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से हब एवं स्पॉक मॉडल अपनाने की पहल की गई है। इसी क्रम में राजस्थान में भी यह मॉडल लागू किया जा रहा है ताकि गांव-कस्बों तक रोगियों को जांच की समुचित सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हों। यह मॉडल लागू होने से चिकित्सा संस्थानों में जांचों की संख्या में वृद्धि होगी एवं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के समय में भी कमी आएगी।
42 मदर लैब, 135 हब लैब एवं 1335 स्पॉक्स चिन्हित—
जांच सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में 42 मदर लैब, 135 हब लैब एवं 1335 स्पॉक्स चिन्हित किए गए हैं। इन संस्थानों में उपलब्ध जांचों का दायरा व्यापक रूप से बढ़ाया जाएगा। मदर लैब में 145 जांचें इन हाउस की जाएंगी। हब लैब में कुछ जांचें इन हाउस होंगी तथा कुछ के सैम्पल मदर लैब में भेजे जाएंगे। इसी प्रकार स्पॉक्स में कुछ जांचें इन हाउस होंगी तथा शेष हब लैब एवं मदर लैब में की जाएंगी। राज्य की 42 मदर लैब को तय समय में एनएबीआई-एक्रीडेटेड कराया जाएगा, जिससे उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधा सुनिश्चित होगी।
गुणवत्ता में होगा सुधार, मरीजों को घर बैठे मिलेगी जांच रिपोर्ट—
यह मॉडल अपनाने से जांचों की गुणवत्ता में सुधार होगा। सेवा प्रदाता द्वारा मदर लैब एवं हब लैब में यूएसएफडीए यूरोपियन सीई सर्टिफाइड उच्च गुणवत्ता के उपकरण स्थापित किये जाएंगे। रिएजेन्टस, कन्जूमेबल्स एवं मानव संसाधन भी सेवा प्रदाता द्वारा ही उपलब्ध करवाये जाएंगे। सैम्पल कलेक्शन से लेकर क्वालिटी चैक तथा रिपोर्टिंग तक सभी कार्याें का रेकार्ड सेवा प्रदाता द्वारा नियमित रूप से लेबोरेट्री इंर्फोमेशन मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन संधारित किया जाएगा एवं मरीजों को घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
06/08/25 |कृषि बढ़ती है, तभी देश आगे बढ़ता है
एन.एस.बाछल, 06 अगस्त, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कृषि बढ़ती है, तभी देश आगे बढ़ता है। खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता से विदेशी मुद्रा बचती है और कृषि आधारित उद्योग धंधे भी तेजी से पनपते हैं। इसलिए कृषि क्षेत्र के विकास में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजते हुए तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार को उदयपुर में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित प्रगतिशील किसान संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बागडे ने कहा कि आजादी के समय देश की आबादी 36 करोड़ थी। इनके लिए पर्याप्त अन्न नहीं था। विदेशों से खाद्यान्न मंगवाना पड़ता था। तब देश के अन्नदाताओं ने मेहनत कर लोगों का पेट भरा। वर्तमान में आबादी 147 करोड़ हो चुकी है। कृषि भूमि भी कम हुई है लेकिन देश में कृषि क्षेत्र ने तेजी से विकास किया। अन्नदाताओं ने इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उत्पादन बढ़ाया। इसी के परिणामस्वरूप देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनने की राह पर है। आने वाले समय में चुनौतियां बढ़ेंगी। इसलिए कृषि क्षेत्र में नवीन शोध और उन्नत तकनीक पर निरंतर काम करने की आवश्यकता है।
भारत के पुरातन ज्ञान को कम नहीं आंके—
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत की पुरातन ज्ञान संपदा अतुलनीय है। हर विषय पर यहां बहुत पहले ही शोध कार्य हो चुके हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में चक्रपाणि मिश्र की पुस्तक 'विश्व वल्लभ' का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने खेत, सिंचाई की तकनीकों पर सदियों पहले ही लिख दिया है।
शिक्षा वहीं जो हर चुनौती का सामना करना सिखाए—
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ अंक लाना नहीं है। शिक्षा का सीधा संबंध बौद्विक क्षमता विकास से है। सच्ची शिक्षा वहीं है, जो विद्यार्थी को हर चुनौती का सामना करने के योग्य और समाधान करने में सक्षम बनाए। श्री बागडे ने स्वामी विवेकानंद, झांकी की रानी और वीरबाला कालीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षमता, सामर्थ्य और भाव आयु के मोहताज नहीं होते। इन विभूतियों ने अल्प वय में जो भाव दिखाए, वह वंदनीय हैं।
पेड़ लगाओ, पानी बचाओ—
हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान में गर्मी कम करनी है और बारिश बढ़ानी है तो पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने पानी बचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में रहेगा तो खेती स्वतः ही बढेगी।
इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया।
महाराणा प्रताप को पुष्पाजंलि, प्रताप शोध पीठ प्रदर्शनी का अवलोकन—
राज्यपाल श्री बागडे ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर शृद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया, साथ ही तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से संचालित महाराणा प्रताप शोध पीठ की गतिविधियों को दर्शाती प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, साथ ही महाविद्यालय के संस्थापक ए. राठौड़ की प्रतिमा पर भी पुष्पाजंलि अर्पित की।
कॉफी टेबल बुक का विमोचन—
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मोटे अनाज की नवीनतम किस्मों सहित अन्य उपयोग जानकारियों को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित की गई कॉफी टेबल बुक 'दी मिलेट्स स्टोरी' का विमोचन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
06/08/25 |अमेरिका टैरिफ लगने पर मंत्री अनिल विज बोले, “कूटनीतिक स्तर पर भारत व अमेरिका सरकार बात कर रही है”
अच्छी बात है विस सत्र में विपक्ष मुद्दे उठाए, मगर चिंता तब होती है जब ये वहां हाजिरी लगाकर आ जाते हैं : मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 06 अगस्त नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय दवाओं पर 250% टैरिफ लगाने की बात कही है। इसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कूटनीतिक स्तर पर हमारी सरकार और अमेरिका की सरकार के साथ बात चल रही है। देश के हित में जो फैसले होंगे उम्मीद है सरकार वो करवाने में कामयाब होगी।
अच्छी बात है विस सत्र में विपक्ष मुद्दे उठाए, मगर चिंता तब होती है जब ये वहां हाजिरी लगाकर आ जाते हैं : मंत्री अनिल विज
आगामी विधानसभा सत्र पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाएंगे जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अच्छी बात है कि विपक्ष मुद्दों को उठाए ताकि हम मुद्दों का जवाब दें। लेकिन चिंता तो तब हो जाती है जब ये वहां जाकर हाजिरी लगाकर आ जाते हैं। ये वहां पर जाएं बैठें और बोलें अच्छी बात है।#india #america #americatraiff #congress #bjp #bjpharyana
-
06/08/25 |
महिलाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेेज बसों में दो दिन निःशुल्क यात्रा
एन.एस.बाछल, 06 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को खुशियों की दोहरी सौगात दी है। मंगलवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बहनों को इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान रोडवेज की बसों में दो दिन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की।
यह सुविधा रक्षाबंधन (9 अगस्त) एवं उसके अगले दिन (10 अगस्त) अर्थात् दो दिन राज्य की सीमा के अंदर राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा के लिए मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व ही नहीं बल्कि हमारी सामाजिक और पारिवारिक परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस शुभ अवसर पर राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बहन अपने भाई से मिलने से वंचित न रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनूठी पहल पर पहली बार इस वर्ष रक्षाबंधन पर राज्य की महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे पूर्व केवल एक दिन (रक्षाबंधन को) ही यह छूट दी जाती थी। राज्य सरकार का यह निर्णय महिला सशक्तीकरण और पारिवारिक मूल्यों को महत्व देने की दिशा में अभिनव कदम है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
06/08/25 |रामायण व गीता सभी के घर में हो और संध्या आरती में घर के सभी सदस्य साथ हो
एन.एस.बाछल, 06 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और श्री गोविंददेव गिरी ने मंगलवार को यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान में आयोजित एक गरिमामय समारोह में “इंडोनेशिया में हिन्दू पुनरुत्थान” पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। यह पुस्तक लेखक श्री रविकुमार अय्यर द्वारा इंडोनेशिया में सनातन चेतना के अद्भुत पुनर्जागरण पर आधारित एक शोधपरक एवं भावनात्मक प्रस्तुति है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन न किसी पर थोपता है, न किसी को डरा कर बुलाता है। यह प्रकाश बनकर खड़ा रहता है जो खोजे, वह उसी में मिल जाए, जो देखे, वह उसी में खो जाए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शोध एवं चेतना के साथ सनातन का भविष्य है| खोए हुए आध्यात्मिक संतुलन की ज्योति है एवं हमें याद दिलाती है कि सनातन कोई प्रचार की वस्तु नहीं, यह आत्मा की आंतरिक पुकार है। इंडोनेशिया में लाखों लोगों का सनातन की ओर लौटना कोई घटना नहीं, यह चेतना की वापसी है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रत्येक घर में रामायण और गीता होनी चाहिए साथ ही घर के सभी सदस्य संध्या आरती एक साथ करें | उन्होंने कहा कि सनातन के लिए जिए और मानवीय कर्तव्यों को गीता और रामायण से समझे | इससे अवसाद और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियां स्वतः समाप्त हो जाएंगी|
समारोह में गोविंद देव गिरी ने कहा कि पुस्तक का प्रकाशन जनअभिनंदनीय एवं ऐतिहासिक कार्य है| उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में भारत को देखा जा सकता है, बाली में रोज रामलीला होती है| 5 अगस्त का दिन पावन दिवस है आज ही के दिन अयोध्या में भूमि पूजन हुआ था। उन्होंने कहा भारत ने अपनी अस्मिता और एकता को पहचान लिया है और भारत को प्रगति करने से अब कोई नहीं रोक सकता |
वासुदेव देवनानी ने किया है ऐतिहासिक कार्य- श्री गिरी- श्री गिरी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महत्वपूर्ण कार्य किया है| श्री देवनानी ने इतिहास को सही करने का प्रयास किया है| उनका योगदान अभूतपूर्व है|
पुस्तक के लेखक रवि कुमार अय्यर ने कहा कि इंडोनेशिया में मां सरस्वती की विशाल एवं अद्भुत प्रतिमा है जहां तीन बच्चे माँ के चरणों में बैठकर अध्ययन कर रहे हैं| जो विश्व के विभिन्न देशों के प्रतीक है| उन्होंने कहा कि पूरा विश्व पूर्वजों की ओर जाने की होड़ में लगा हुआ है| विश्व में सनातन की पताका फैल रही है, अब समय आ गया है प्रत्येक व्यक्ति भारत माता की सेवा की पहल करें| उन्होंने बताया कि यूरोप की सभी भाषाओं की जननी ग्रीक भाषा है और ग्रीक की जननी संस्कृत भाषा है|
रमेश अग्रवाल ने कहा कि वैभवशाली समाज के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता का भाव जागृत करना होगा| दैनिक जीवन में स्व का भाव प्रकट करने के लिए कार्य करने होंगे| स्वदेशी का उपयोग करना होगा |
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

कांग्रेस का कोई संगठन नहीं न ही कोई नेता, विधायक दल का नेता न चुना जाना यह दर्शाता है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 06 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विधानसभा गठन के 10 महीने बीत जाने के बावजूद भी कांग्रेस द्वारा विधायक दल का नेता नहीं चुने जाने पर कांग्रेस पर तंज कसा है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है, कांग्रेस का कोई नेता नहीं है। कांग्रेस पार्टी में कोई किसी की मानता नहीं है, ये कई महीने बाद भी विधायक दल का नेता न चुना जाना दर्शाता है।#anilvij #congress #bjp
-
06/08/25 |- भारत,
रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों की सामरिक युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए 67,000 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की
आरएस अनेजा, 6 अगस्त नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने लगभग 67,000 करोड़ रुपये की कुल लागत के विभिन्न खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
भारतीय सेना के इस्तेमाल हेतु बीएमपी के लिए थर्मल इमेजर-आधारित ड्राइवर नाइट साइट की खरीद के उद्देश्य से आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई। इससे बीएमपी की रात्रिकालीन युद्धक क्षमता में वृद्धि होगी और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री को अधिक गतिशीलता तथा रणनीतिक लाभ मिलेगा।
भारतीय नौसेना हेतु कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट, ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर्स की खरीद तथा बराक-1 प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम के उन्नयन के लिए एओएन प्रदान किया गया। कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट की खरीद से भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्ध अभियानों में खतरों का पता लगाने, वर्गीकृत करने और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता प्राप्त होगी।
भारतीय वायु सेना के लिए पर्वतीय रडारों की खरीद और सक्षम/स्पाइडर हथियार प्रणाली के उन्नयन हेतु एओएन को मंजूरी दी गई। इन रडार की खरीद से पर्वतीय क्षेत्र में सीमाओं के पार हवाई निगरानी क्षमता बढ़ेगी। एकीकृत वायु कमान एवं नियंत्रण प्रणाली के साथ एकीकरण के लिए सक्षम/स्पाइडर प्रणाली के उन्नयन से वायु रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।
तीनों सेनाओं के लिए मध्यम ऊंचाई वाले दीर्घकालिक (एमएएलई) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) की खरीद हेतु भी एओएन प्रदान किया गया। प्रस्तावित एमएएलई आरपीए कई पेलोड एवं हथियार ले जा सकते हैं और लंबे समय तक चलने वाले मिशनों के लिए लंबी दूरी पर कार्य कर सकते हैं। इनसे सशस्त्र बलों की चौबीसों घंटे निगरानी और युद्ध क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
इसके अतिरिक्त, परिषद ने सी-17 और सी-130जे बेड़े के रखरखाव के लिए एओएन तथा एस-400 लंबी दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध को भी मंजूरी दी है।
#mod #rajnathsingh
-
06/08/25 |- भारत,
महावीर चक्र से सम्मानित कैप्टन चंद्र नारायण सिंह के परिवार ने गढ़वाल राइफल्स को वीरता पदक प्रदान किए
आरएस अनेजा, 06 अगस्त नई दिल्ली
गढ़वाल राइफल्स की द्वितीय बटालियन के वीर अधिकारी कैप्टन चंद्र नारायण सिंह, महावीर चक्र (मरणोपरांत) की 60वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आज धर्मशाला में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, कैप्टन ने 1965 के भारत- पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं के अनुरूप अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस वीर योद्धा के परिवार ने उनकी चिरस्थायी विरासत को श्रद्धांजलि स्वरूप गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट को उनके शौर्य और अन्य सेवा पदक प्रदान किए।
एक भावुक क्षण में, दिवंगत अधिकारी के भाई सुखदेव सिंह ने रेजिमेंट को महावीर चक्र (एमवीसी) और अन्य सेवा पदक प्रदान किए। गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल और अंडमान एवं निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन) के कमांडर- इन- चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा ने रेजिमेंट की ओर से यह पदक ग्रहण किए। इस समारोह में रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों और सेवारत सैन्यकर्मियों के साथ- साथ अन्य सैन्य कर्मियों ने भी भाग लिया।
अपने संबोधन में, लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा ने कैप्टन चंद्र नारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें वीरता, नेतृत्व और देशभक्ति का सच्चा प्रतीक बताया। उन्होंने रेजिमेंट को पदक प्रदान करने के लिए उनके परिवार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि इस अधिकारी की विरासत भारतीय सैनिकों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
कैप्टन चंद्र नारायण सिंह को 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी असाधारण बहादुरी और नेतृत्व के लिए मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 7 जुलाई 1939 को शिकारपुर, गढ़वाल (उत्तर प्रदेश) में जन्मे, कैप्टन चंद्र नारायण सिंह मुख्यालय 120 इन्फैंट्री ब्रिगेड से जुड़े थे, जब 5 अगस्त 1965 को ब्रिगेड के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में 100 से अधिक दुश्मन घुसपैठियों की रिपोर्ट सामने आई। खतरे की पुष्टि करने के लिए, उन्होंने 4000 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक गश्ती दल का नेतृत्व किया।
क्षेत्र में तलाश अभियान चलाते समय, उनकी टीम दुश्मन की भारी गोलीबारी और ग्रेनेड हमलों की चपेट में आ गई। संख्या में कम होने के बावजूद निडर टीम ने रात में हमला शुरू करने का फैसला किया, इस दौरान उनकी छोटी टीम ने छह दुश्मन सैनिकों को बेअसर कर दिया और कई अन्य को घायल कर दिया। जवाबी हमले के दौरान दुश्मन की गोली सिर में लगने से घायल होने के बाद भी कैप्टन सिंह ने नेतृत्व जारी रखा और सेना को पीछे करने से इनकार कर दिया, अंततः कर्तव्य पथ पर चलते हुए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
अपने अद्वितीय साहस, वीरता और मिशन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए, कैप्टन चंद्र नारायण सिंह को मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।
वीर जवानों के परिजनों द्वारा प्रदान किए गए पदकों को उत्तराखंड के लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय में संरक्षित और प्रदर्शित किया जाएगा। ये पदक कैप्टन सिंह की वीरता के प्रति एक अमिट श्रद्धांजलि और भारतीय सेना के जवानों की निस्वार्थ सेवा की याद दिलाएंगे। शहीदों के परिवारों द्वारा किए गए ऐसे नेक कार्यों का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि ये सुनिश्चित करते हैं कि सर्वोच्च बलिदान की विरासत राष्ट्र की सामूहिक स्मृति में अंकित रहे।
#mod
-
06/08/25 |- भारत,
भारत की राष्ट्रपति ने फिलीपींस के राष्ट्रपति की मेज़बानी की
आरएस अनेजा, 06 अगस्त नई दिल्ली
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में फिलीपींस गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति श्री फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में एक भोज का भी आयोजन किया।
राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का भारत की पहली राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और फिलीपींस के बीच दीर्घकालिक मित्रता है जो सभ्यतागत संपर्कों, ऐतिहासिक संबंधों और साझा मूल्यों पर आधारित है।
राष्ट्रपति महोदया को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि हमारे व्यापक सहयोग में निरंतर उच्च-स्तरीय जुड़ाव, फलता-फूलता व्यापार और वाणिज्य, समुद्री क्षेत्र सहित मज़बूत रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विकास साझेदारी, स्वास्थ्य सेवा और औषधि क्षेत्र में सहयोग, कृषि, डिजिटल और वित्तीय प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज द्विपक्षीय संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने से हमारे बहुआयामी सहयोग को और बल मिलेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-फिलीपींस की साझेदारी न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए लाभकारी है, बल्कि यह क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि का आधार भी है। फिलीपींस भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारे दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने अगले वर्ष आसियान अध्यक्ष के रूप में फिलीपींस के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन के लिए फिलीपींस सरकार का भी धन्यवाद किया।
राष्ट्रपति ने फिलीपींस के साथ विकास सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें त्वरित प्रभाव परियोजनाओं का कार्यान्वयन भी शामिल है, जिनका उद्देश्य स्थानीय समुदायों के दैनिक जीवन को सीधे लाभ पहुंचाना है।
राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के समुद्री क्षेत्र में, विशेष रूप से मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा खोज एवं बचाव के क्षेत्र में, समान हित और चिंताएं हैं और साझेदार के रूप में, हम इन क्षेत्रों में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव के साथ हो रही यह यात्रा भारत और फिलीपींस के बीच एक मजबूत साझेदारी बनाने में मदद करेगी।
#presidentofindia #presidentofphilippines
-
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पटियाला रेलवे स्टेशन पर चलाया सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वायड भी तेनात
जे कुमार 6 अगस्त पटियाला : स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पटियाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे पुलिस द्वारा एक विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई डीएसपी अनीता सैनी और एसएचओ दिलबाग सिंह ने की। उनकी टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और परिसर में मौजूद लोगों की गहनता से जांच की।
इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात रहीं, जिन्होंने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और अन्य सभी हिस्सों की गहन जांच की। टीम ने यात्रियों से अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे स्टाफ या पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।
डीएसपी अनीता सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही, स्टेशन को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया गया है, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से न केवल वातावरण सुंदर बनता है, बल्कि बीमारियों से भी बचाव होता है।
इस मौके पर आम जनता से भी अपील की गई कि वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और सजग नागरिक के रूप में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें। रेलवे पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल सुरक्षा के लिहाज से बल्कि सामाजिक जागरूकता के लिए भी महत्वपूर्ण रहा।
#securitycampaign #patiala #railwaystation #independenceday #punjab -
06/08/25स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आयोजित बैठक मे विभिन्न विभाग अधिकारियों को दिये तैयारियो के निर्देश
जे कुमार अम्बाला, 6 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य व शानदार तरीके से आयोजित करने के दृष्टिगत सीईओ जिला परिषद गगनदीप एवं एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार ने संयुक्त रूप से विभागाध्यक्षों की एनआईसी कार्यालय के सभागार में एक बैठक ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह से पहले सभी तैयारियां सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जा सके। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी अम्बाला शहर में आयोजित होगा। बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बन्धित किए जाने वाले कार्यों बारे अवगत करवाते हुए सभी तैयारियां समय से पहले करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था रहे व ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरूस्त रखें। इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारी इस कार्य को करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम स्थल पर सम्बन्धित विभाग मुख्य स्टेज से सम्बन्धित व्यवस्था के साथ-साथ समारोह स्थल तक जाने वाले रास्तों पर सडक़ों की व्यवस्था को भी दुरूस्त रखें। यदि कहीं पर सडक़ों की मरम्मत संबधी कार्य किया जाना है, उस कार्य को वे पहले ही करना सुनिश्चित करें। नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ झंडों की व्यवस्था रखें।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि समारोह स्थल पर वीआईपी टॉयलेट के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था रखें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर फस्र्ट एड की व्यवस्था रखें। बागवानी विभाग, वन विभाग व एचएसवीपी विभाग के अधिकारी समारोह स्थल पर गमलों की व्यवस्था करवाएं व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी समारोह स्थल पर रंगोली की व्यवस्था करवाएं। समारोह स्थल पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के साथ-साथ एंबुलैंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर जिला सैनिक बोर्ड के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समारोह के दृष्टिगत स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध वीरांगनाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में पुलिस की परेड के साथ-साथ मास पीटी, डम्बल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति होगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि समारोह में प्रस्तुत होने वाली प्रस्तुतियों के दृष्टिगत वे स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवानी सुनिश्चित करवाएं ताकि जो भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करे उसकी स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति करवाई जा सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिये वे स्कूलों में बच्चों की तैयारी रखें और साथ ही साथ पीटी व डम्बल की भी तैयारी करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को एक बार फिर स्पष्ट किया कि जिन विभागों से सम्बन्धित जो भी कार्य किया जाने हैं वे कार्यक्रम से पहले उन्हें करना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से 12 अगस्त तक रिहर्सल का आयोजन होगा और 13 अगस्त को फाईनल रिहर्सल होगी।#independenceday #celebrations #ambala #haryana -

-
06/08/25 |
आज का राशिफल 6 अगस्त 2025
* मेष राशि: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे.
* वृषभ राशि: आज आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें. सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह की परेशानी से दूर रहें. हालांकि, आपके प्रेम और व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है.
* मिथुन राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेंगी और आपके जीवन में शुभता बनी रहेगी. आप आकर्षण के केंद्र रहेंगे और एक खुशनुमा समय बिताएंगे. आपका स्वास्थ्य और व्यापार बहुत अच्छा है.
* कर्क राशि: आपके शत्रु भी आज मित्र जैसा व्यवहार करेंगे. आपको अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. आपका स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है. प्रेम और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे.
* सिंह राशि: विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा समय है. आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें. बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आपका व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
* कन्या राशि: आज घर में थोड़ी कलह हो सकती है, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन सकता है. आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा.
* तुला राशि: आज आप जो भी पराक्रम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. आपके अंदर एक व्यावसायिक ऊर्जा बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है.
* वृश्चिक राशि: आज धन का आगमन होगा और परिवार में वृद्धि होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य रखें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.
* धनु राशि: आज आपके लिए बहुत शुभ दिन है. आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी. नौकरी और व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी. स्वास्थ्य और प्रेम संबंध बहुत अच्छे रहेंगे.
* मकर राशि: कारोबार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें. आज आपको किसी अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है. पेशेवर चर्चाओं में सावधानी बरतें.
* कुंभ राशि: आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी. आपको अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी. परिवार और दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा.
* मीन राशि: आज आप सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. आपके व्यावसायिक संबंध बेहतर होंगे. धन का निवेश सही जगह करें और किसी से भी लेन-देन करते समय सावधानी बरतें.
-
05/08/25सड़कों पर बेसहारा गौवंश के रख-रखाव गोशाला मे करनी है, गोशाला मंडल की डीसी ने ली बैठक
जे कुमार अम्बाला, 5 अगस्त : सड़कों पर जो भी बेसहारा गौवंश है उसे हमें गौशालाओं में रखने की व्यवस्था करनी है। जिले में स्थापित गौशालाओं के प्रतिनिधि गौशालाओं का बेहतर तरीके से संचालन कर रहे हैं। जब भी प्रशासन द्वारा उनसे सहयोग की अपेक्षा की जाती है वह उस कार्य को आगे आकर करते हैं। जी बात डीसी अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय में गऊशालाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कही | उन्होने कहा कि सड़क पर जो भी बेसहारा गौवंश है, उसे गौशालाओं में रखने बारे आग्रह करते हुए कहा कि इस कार्य को बेहतर समन्वय के साथ करें ताकि जिले को स्टे कैटल फ्री करने की दिशा में कार्य किया जा सके।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका व पशुपालन विभाग इस कार्य को करते हुए गौशालाओं की क्षमता अनुसार उन्होंने जो सूची डीसी कार्यालय या सम्बन्धित विभाग को सौंपी है वहां भिजवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य हमें सेवाभाव के साथ करते हुए जिले को स्टे कैटल फ्री करने की दिशा में काम करना है।
डीसी ने कहा कि गौशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बैठक से पहले जो सूची सौंपी थी वह भी सराहनीय है और बैठक के दौरान चर्चा के बाद उन्होंने अपनी गौशालाओं में गौवंश को रखने की सूची को बढाया है जोकि सेवा भाव का परिचय है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें इस कार्य को बेहतर समन्वय के साथ सभी के सहयोग के साथ करना है। जिला प्रशासन द्वारा जो भी सहयोग होगा वह प्राथमिकता से किया जाएगा। बैठक के दौरान जिले से आए गौशालाओं के प्रतिनिधियों ने गौशालाओं में शैड की व्यवस्था, अनुदान की राशि बारे तथा अन्य इससे जुड़ी कुछ समस्याएं भी डीसी के समक्ष रखी। डीसी ने गौशालाओं के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जिला स्तर पर जो भी समस्याओं का हल होगा वह प्राथमिकता से किया जाएगा और जो मुख्यालय स्तर की होंगी उसे मुख्यालय भिजवाया जाएगा ताकि इन समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान हो और गौशालाओं में गौवंश को रखने के कार्य में और सुगमता आ सके।
डीसी ने यह भी कहा कि गौसेवा आयोग द्वारा भी समय-समय पर गौशालाओं के संचालन के लिए अनुदान की राशि दी जाती है और इसके साथ-साथ गौशालाओं के प्रतिनिधि अपने स्तर पर गौशालाओं का बेहतर संचालन करते हैं। यह सब कार्य आपसी समन्वय के साथ होता है जोकि काबिलेतारीफ है। उन्होने यह भी कहा कि कुछ गौशालाओं ने बेसहारा गौवंश को लेने का काम भी शुरू कर दिया है। गौशालाओं के प्रतिनिधियों ने डीसी को आश्वस्त किया कि बेसहारा गौवंश को लेने की दिशा में वह बेहतर कार्य करेंगे और जिला प्रशासन के सहयोग से स्टे कैटल फ्री करने की दिशा में अपना सहयोग देंगे। बैठक में नगर निगम कमीशनर विरेन्द्र लाठर, एएमसी दीपक सूरा, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. अनिल बरनवाल, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल के साथ-साथ गौशालाओं के प्रतिनिधि जिनमें सुमन, देवीदयाल शर्मा, सोनू के साथ-साथ अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।#gaushala #haryana #ambala #dcmeeting -
05/08/25 |राज्य सरकार की प्राथमिकता है वन एवं पर्यावरण संरक्षण
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
राज्य सरकार वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, भीलवाड़ा के क्षेत्रीय कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में कही।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सुझाव दिए। उन्होंने जिले में वन क्षेत्र के विस्तार, वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने, प्लास्टिक प्रदूषण पर सख्ती से नियंत्रण, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान एवं ईको टूरिज्म को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मंत्री संजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें और वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता दें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन क्षेत्र की सुरक्षा, वन्य जीवों के संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए हर स्तर पर सजग रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
मंत्री संजय शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलेभर में वन कर्मियों की चौकियों एवं नाकों का निरीक्षण कर जर्जर भवनों की स्थिति का आंकलन करें तथा जहां भी नवीन भवनों की आवश्यकता हो, वहां तत्काल प्रस्ताव तैयार कर भिजवाएं। प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जिले में वन क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, वृक्षारोपण की प्रगति एवं औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियालों तीज के अवसर पर निर्धारित लक्ष्य 11 लाख के विरुद्ध 13 लाख पौधों का रोपण कर लक्ष्य से अधिक पौधारोपण किया गया है।
राज्य मंत्री संजय शर्मा ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण, औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी से भूमिगत जल पर पड़ रहे दुष्प्रभाव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रदूषण नियंत्रण मंडल को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए संकल्पित है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में उप वन संरक्षक गर्ग ने जिले में हमीरगढ़ इको पार्क के विकास कार्यों, पावर स्टेशन निर्माण तथा जल संरक्षण के लिए नर्सरियों में बारिश के पानी का उपयोग कर पौधों की पौधशाला तैयार करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। वाइल्ड लाइफ संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात राज्य मंत्री संजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मोखमपुरा गांधीनगर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
05/08/25 |दो मानसूनों में प्रदेश के लगभग समस्त बांध, तालाब लबालब हुए हैं
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते हुए गुमान देव बालाजी मंदिर, बूढ़ा पुष्कर में जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की।
सहस्त्र धारा महाभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण एवं वैदिक विधि विधान के साथ की गई। भगवान भोलेनाथ का जल कलशों व दुग्ध से अभिषेक किया गया। मंत्री सुरेश रावत ने श्रद्धापूर्वक अभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली, किसानों की समृद्धि और समाज के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है और यह हमारी आस्था, परंपरा और संस्कारों को सशक्त करते हैं। भोले बाबा की कृपा से इन दो मानसूनों में प्रदेश के लगभग समस्त बांध, तालाब, एनीकेट आदि लबालब हुए हैं, जो प्रदेश के खुशहाल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है और इस सुनहरे अवसर पर संयोग से प्रदेश का जल संसाधन मंत्री मुझे होने का सौभाग्य मिला है जो मेरे क्षेत्रवासियों के और भोले बाबा के अथाह आशीर्वाद का परिणाम है। यह उपलब्धि मेरे क्षेत्रवासियों को अर्पित है। भाजपा की सरकार में प्रदेश विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर है।
सुरेश रावत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऎसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को हमारी गौरवशाली विरासत से जोड़ते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
05/08/25
सदर बाजार अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जे कुमार अम्बाला छावनी, 5 अगस्त : नगर परिषद अम्बाला द्वारा आज एक सख्त कदम उठाते हुए कैंट क्षेत्र के सदर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस विभाग का सहयोग लिया गया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
नगर परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध रूप से सड़कों, सार्वजनिक स्थानों पर रखे सामान को हटवाया गया ओर मोके पर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अतिक्रमण का सामान जब्त किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान सदर थाना प्रभारी (एसएचओ) अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे, जिससे अभियान शांतिपूर्वक एवं प्रभावी रूप से संपन्न हो सका। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के चलते यह अभियान चलाया गया है। अतिक्रमण के कारण आम जनता को आवागमन में परेशानी होती है, यातायात बाधित होता है और बाजार की व्यवस्थित संरचना प्रभावित होती है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी शामिल होगी। नगर परिषद ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि वे स्वयं जागरूक होकर सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर की सफाई, व्यवस्था एवं सुचारु यातायात में सहयोग दें। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
#nagarparishad #ambala #sadarbazar #haryana
-
05/08/25 |हर तहसील में हो पिपलांत्री-सा गाँव, जन-जन तक पहुंचे पर्यावरण संरक्षण का यह मॉडल
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पर्यावरण संरक्षण के मॉडल ग्राम-पिपलांत्री में आयोजित पर्यावरण महोत्सव-2025 में शिरकत की। जब वे यहाँ पहुंचे तब बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं अपनी नन्हीं बच्चियों के साथ मौजूद थी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बच्चियों का दुलार कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
जल ग्रहण प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पर्यावरणविद् श्याम सुंदर पालीवाल (पद्मश्री) के प्रयासों से आज यहाँ चारों ओर हरियाली दिखाई देती है। यह 19 वर्षों में श्री श्याम सुंदर पालीवाल, श्रीमती अनीता पालीवाल और यहाँ के ग्रामीणों के पर्यावरण के प्रति प्रेम, आत्मीयता, समर्पण का परिणाम है। यहाँ ग्रामीणों ने न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि उन्हें जीवित भी रखा, उसी का परिणाम है कि चारों ओर वृक्ष ही वृक्ष दिखाई देते हैं। हर बेटी के जन्म पर 111 पौधे लगाना अपने आप में अनुपम उदाहरण है।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि प्रदेश की हर तहसील में पिपलांत्री जैसा गाँव होना चाहिए, राजस्थान में भूमि की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो इच्छा शक्ति की। राज्यपाल ने अमृता देवी के नेतृत्व में वृक्षों को बचाने के लिए बिश्नोई समुदाय के बलिदान को भी याद कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने समस्त ग्रामीणों से अपील कर कहा कि बेटियों को पढ़ाने-लिखाने में कोई कमी नहीं रखें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निर्धनता से बाहर आने का सशक्त माध्यम है।
पिपलांत्री मॉडल के सूत्रधार पर्यावरणविद् श्याम सुंदर पालीवाल (पद्मश्री) ने कहा कि पिपलांत्री में आज तक 14 से 15 लाख पौधे लगाए गए हैं, जिनमें 1 लाख चंदन के वृक्ष शामिल है। एक समय था जब यहाँ भू-जल स्तर काफी कम था और पानी का भी संकट था, लेकिन जल संरक्षण गतिविधियों से अब यह जल स्तर काफी ऊपर आ गया है और पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो गई है। यह सब ग्रामीणों और भामाशाहों के सहयोग से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि आज यहाँ तालाब और कुएं में लबालब पानी है, गाँव में पलायन रुका है, गाँव में ही रोजगार मिला है, पिपलांत्री आज ईको टूरिज़म के साथ-साथ कई नए अवसरों को बढ़ावा दे रहा है, डेयरी व्यवसाय भी फल-फूल रहा है।
कार्यक्रम में नन्हीं बच्चियों ने राज्यपाल की कलाई पर राखी बाँधी। राज्यपाल ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नवजन्मी बच्चियों के नाम पर समारोह स्थल पर उनकी माताओं द्वारा पौधे लगाए गए। यह दूसरा अवसर था जब श्री बागडे पिपलांत्री पहुंचे।
जिला एवं सेशन जज राघवेंद्र काछवाल ने गत 5 अप्रैल को पिपलांत्री में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण एवं माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण के भ्रमण का उल्लेख करते हुए बताया कि कार्यक्रम में भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश श्री बी आर गवई उपस्थित थे और उन्होंने भी इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की थी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
05/08/25 |भ्रूण-हत्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में दिलवाई शपथ
जे कुमार नारायणगढ़, 5 अगस्त : सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में आज कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) डॉ. प्रवीण कुमार ने की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार ने उपस्थित चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मियों को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सशक्त शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक बुराई न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि यह समाज की संतुलित संरचना के लिए भी खतरा है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को यह संकल्प दिलवाया कि वे लिंग परीक्षण जैसे गैरकानूनी कार्यों में लिप्त नहीं होंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
एसएमओ ने यह भी बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण पर कानूनी रूप से प्रतिबंध है और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बेटियो को समाज मे समान अवसर व सम्मान मिलना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों व स्टाफ ने एकजुट होकर समाज में इस बुराई के खिलाफ काम करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी को जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई ताकि वे समुदाय में इस संदेश को आगे बढ़ा सकें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जनमानस में जागरूकता बनी रहे और समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके।
#feticide #civilhospital #narayangarh #feticide #ambala #haryana
-
05/08/25 |
सभी मेडिकल कॉलेजों में अंगदान एवं प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा कि राजस्थान अंगदान एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अंगदान एवं प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो, ताकि इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों से आह्वान किया कि वे इस दिशा में सक्रियता से कार्य करें। राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
चिकित्सा शिक्षा सचिव सोमवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज संभागार में अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंगदान जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष करीब 10 हजार मौतें सड़क दुर्घटनाओं में होती हैं। इनमें से 10 प्रतिशत ब्रेन डेड व्यक्तियों का अंगदान भी संभव हो सके तो अंगों की प्रतीक्षा कर रहे अनेक रोगियों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद भी जीवित रहता है और यह पुण्यकर्म उसे पूरी सृष्टि से जोड़ देता है।
स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं ताकि कम से कम हो ट्रांसप्लांट की आवश्यकता
अम्बरीष कुमार ने कहा कि दुर्घटना, असंतुलित जीवन शैली और जेनेटिक कारणों से अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता बढ़ रही है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। हमारा खान—पान संतुलित हो और योग आदि से अपने शरीर को स्वस्थ रखें। इससे हम न केवल निरोग रहेंगे, बल्कि अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता भी कम से कम होगी। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों में योग क्लासेज प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। अम्बरीष कुमार ने कहा कि अंगदान एवं प्रत्यारोपण आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की पराकाष्ठा है, जिसने मौत से संघर्ष कर रहे व्यक्तियों के जीवन में रोशनी पैदा की है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की बदौलत हमारी औसत आयु बढ़कर 75 वर्ष तक पहुंच गई है, जो आजादी के समय 26 से 30 वर्ष हुआ करती थी।
मा योजना में हो रहा नि:शुल्क प्रत्यारोपण—
चिकित्सा शिक्षा सचिव ने कहा कि राज्य सरकार अंगदान एवं प्रत्यारोपण की सुविधाओं में निरंतर विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में अंग प्रत्यारोपण की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। साथ ही, अंगदान को बढ़ावा देने के लिए एक पारदर्शी एवं सुगम प्रक्रिया विकसित की गई है। इसी का परिणाम है कि विगत कुछ समय में प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। आने वाले समय में राजस्थान इस क्षेत्र में अव्वल राज्य बनकर उभरेगा।
विगत 6 माह में ही एसएमएस में 19 कैडेवर ट्रांसप्लांट—
सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कहा कि वर्ष 2018 में सोटो की स्थापना के बाद से प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र में सतत प्रगति हो रही है। विगत 6 माह में ही सवाई मानसिंह अस्पताल में 19 कैडेवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कॉर्निया ट्रांसप्लांट के मामले में यहां जीरो पेंडेंसी है। इसी प्रकार सवाई मानसिंह अस्पताल का स्किन बैंक नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा स्किन बैंक है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को मेडिकल हब बनाने के लिए अंगदान एवं प्रत्यारोपण की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजस्थान को मिले दो राष्ट्रीय अवार्ड—
समुचित प्राधिकारी डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि राजस्थान अंगदान के प्रति जागरूकता की दिशा में प्रभावी कार्य किया है। राजस्थान अंगदान की आनलाइन शपथ के मामले में देश में प्रथम है। हाल ही अंगदान के प्रति जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्र सरकार ने राजस्थान को दो राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि अंगदान एवं प्रत्यारोपण में सभी संस्थान थोहा एक्ट की पूर्णत: पालना सुनिश्चित करें।
सोटो के संयुक्त निदेशक डॉ. मृणाल जोशी ने कहा कि अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। सोटो अंगदान को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने सोटो द्वारा अंगदान एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र में की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर किया सम्मानित—
इस अवसर पर अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे अस्पतालों, संस्थाओं, चिकित्सकों, एनजीओ, ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर्स, ब्रेन स्टेम डेथ टीम्स एवं दिवंगत अंगदाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर एवं एम्स जोधपुर जैसे संस्थानों से जुड़े चिकित्सक एवं कोऑर्डिनेटर्स, विभिन्न जिलों से अंगदाता परिवार, ट्रांसप्लांट सर्जरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक, सर्वश्रेष्ठ ब्रेन स्टेम डेथ टीमें, उल्लेखनीय एनजीओ (जैसे एमएफजेसीएफ जयपुर, शाइन इंडिया फाउंडेशन कोटा), अंगदान जागरूकता अभियानों में योगदान देने वाली संस्थाएं तथा विश्व अंग प्रत्यारोपण खेलों में भाग लेने वाले अंग प्राप्तकर्ता भी शामिल थे।
सोटो द्वारा अंगदान की शपथ में सर्वाधिक भागीदारी देने वाले जिलों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिसमें प्रथम स्थान हनुमानगढ़, द्वितीय चूरू तथा तृतीय स्थान झुंझुनूं जिला रहा। इन जिलों के प्रयासों को जन-जागरूकता के क्षेत्र में अनुकरणीय मानते हुए विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
05/08/25 |
जर्जर भवनों के स्थान पर नवीन भवनों के प्रस्ताव भेजें
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में वन एवं पर्यावरण विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं, योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली।
वन मंत्री संजय शर्मा ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत प्रदेशभर में हो रहे पौधारोपण को प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल बताया और कहा कि समन्वित प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण संभव है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है।
संजय शर्मा ने निर्देश दिए कि जिले में वन कर्मियों की चौकियों व नाकों का तत्काल निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जर्जर भवन में चौकी या नाका संचालित नहीं होना चाहिए। जहां भी आवश्यकता हो, वहां नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वे भविष्य में औचक निरीक्षण कर सकते हैं, अतः अधिकारी सजग व तत्पर रहें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वन विभाग के तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है और प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से वन्यजीव सुरक्षा, जल संरक्षण और पौध संरक्षण में पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीसीएफ राहुल झांझड़िया ने चित्तौड़गढ़ वन मण्डल का विस्तार से परिचय दिया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति से मंत्री महोदय को अवगत कराया।
इको सेंसेटिव जोन मास्टर प्लान, प्रे-बेस वृद्धि, लवकुश वाटिका, ग्रीन लंग्स डेवेलपमेंट, पिछले वर्षों के पौधारोपण की स्थिति, रिजर्व क्षेत्रों का संरक्षण, आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त वंदे गंगा अभियान, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण, पौध वितरण व जियो टैगिंग कार्यों की प्रगति, बजट वर्ष 2024-25 के तहत पौधारोपण तथा वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की घोषणाओं की समीक्षा भी की गई।
उप वन संरक्षक द्वारा वन्यजीव सुरक्षा, वन अधिकार पट्टो, जल संरक्षण जन अभियान, एवं वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की अद्यतन जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की गई।
वन मंत्री ने कहा कि विभागीय कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे योजनाओं का प्रभाव अधिक व्यापक हो सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
05/08/25बच्चो से अश्लील छेड़छाड़ दंडनीय अपराध है : ममता
जे कुमार अंबाला छावनी 5 अगस्त : जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता ने बताया कि बच्चों पर लैगिंक हमला, उनका लैगिंक उत्पीडन या किसी भी प्रकार की यौन अश्लीलता करना दंडनीय अपराध हैं ऐसा करने पर पोक्सो कानून के अंतर्गत कड़ी सजा के प्रावधान हैं। यह कानून समान रूप से लडक़ा एवं लडक़ी जिसकी आयु 18 वर्ष से कम है उनको यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता हैं।
जिला बाल सरंक्षण अधिकारी ममता ने बताया कि जिले में पोक्सो कानून को सबंधित विभागों की सहायता से जिला बाल सरंक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बाला की देखरेख में जिला स्तर पर लागू किया जा रहा हैं और समय समय पर पोक्सो कानून की जागरूकता पे्रस के माध्यम से तथा स्कूलों व सार्वजानिक स्थानों पर कैम्पस के माध्यम से जिले में की जाती है ।
पोक्सो कानून के अतर्गत लिखित में अथवा लिखित में न देने की स्तिथि में इशारो में या अन्य किसी भी माध्यम से पीडि़त बच्चा /बच्चें चाहे वो लडक़ा है या लडक़ी वो अपने सरंक्षक /अभिभावक की सहायता से अथवा अकेले भी स्थानीय पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। पोक्सो कानून के अंतर्गत पीडि़त बच्चे को बाल कल्याण समिति के अनुमोदन पश्चात पोक्सो स्पेशल रिलीफ फण्ड से भी तत्काल प्रभाव से नियमानुसार राहत राशि देने का प्रावधान हैं।
अत: जिले में कोई भी बच्चा जिसकी आयु 18 वर्ष से कम है और कोई भी निजी जानकर व्यक्ति, रिश्तेदार, परिचित अथवा अपरिचित व्यक्ति अथवा किसी भी स्कूल, कार्यालय या अन्य संस्थान में कार्यरत अधिकारी अथवा कर्मचारी उस बच्चें अथवा बच्चों (लडक़ा अथवा लडक़ी) के साथ किसी भी तरह का यौन अपराध अथवा छेड़छाड़, बुरा स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श करता है, तो उसके खिलाफ पोक्सो कानून के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसके अंतर्गत कड़ी से कड़ी सजा के प्रावधान हैं और पीडि़त बच्चें को जिला बाल सरंक्षण इकाई /बाल कल्याण समिति द्वारा सुरक्षा /सरंक्षण प्रदान किया जाएगा। कोई भी बच्चा अथवा बच्चें यौन अपराध से पीडि़त है, तो वो अपनी शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन / जिला बाल सरंक्षण अधिकारी /बाल कल्याण समिति अथवा आपातकालीन न. 112 /1098 पर दे सकता है अथवा जिला बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय जो पुनिया ब्रदर बिल्डिंग, नजदीक बादशाही बाग गुरुद्वारा कोर्ट रोड अम्बाला शहर जिला अम्बाला हरियाणा में भी किसी भी माध्यम से दे सकता हैं बच्चे की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।#children #punishablecrime #haryana #ambala #news
-
05/08/25 |हर गांव-ढाणी तक सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन बेहतर बनाना हमारा संकल्प
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर गांव, हर ढाणी और हर व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन बेहतर बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।
भजनलाल शर्मा सोमवार को दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र स्थित डूंगरपुर गांव में आयोजित समारोह में रिमोट का बटन दबाकर ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महादेव की कृपा से प्रदेश में भरपूर बारिश से जलाशय लबालब हो गए हैं और ईरसदा बांध में भी खूब पानी आया है। उन्होंने कहा कि ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना के तहत लालसोट में लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से 8 स्वच्छ जलाशयों, 5 पंपहाउस, 47 उच्च जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 280 किलोमीटर राइजिंग मुख्य पाइपलाइन, 200 किलोमीटर से अधिक मुख्य पाइपलाइन एवं 1360 किलोमीटर वीडीएस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक पूर्ण किए जाने वाले इन कार्यों से 302 गांवों की लगभग 5 लाख 58 हजार आबादी और लालसोट की करीब 69 हजार आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। श्री शर्मा ने कहा कि लालसोट विधानसभा में 120 करोड़ रुपये से अधिक के अन्य विकास कार्यों की भी स्वीकृति दी गई है।
डेढ़ साल में पानी-बिजली के क्षेत्र में किए ठोस कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल में पानी, बिजली, बुनियादी ढांचे और प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। पेयजल और सिंचाई की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, माही बांध योजना सहित विभिन्न कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 8 हजार 496 करोड़ रुपये खर्च कर 82 हजार 964 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई है। श्री शर्मा ने कहा कि हम वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली भी उपलब्ध कराएंगे।
पारदर्शिता से हो रही भर्तियां, 75 हजार से अधिक युवाओं को मिली नियुक्ति
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां सृजित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। साथ ही, 3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में 6 रोजगार मेलों के माध्यम से 75 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं और एक लाख से अधिक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी भर्तियों का आयोजन कर रही है। हमारे कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपरलीक नहीं हुआ है।
हमारा डेढ़ साल गत सरकार के पांच साल पर भारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल में जो विकास कार्य करवाए हैं, उतने पूर्ववर्ती सरकार पांच साल में भी नहीं करवा पाई। गत सरकार के पूरे पांच साल में बने 29 हजार फार्म पौंड की तुलना में हमने डेढ़ साल में ही 32 हजार से अधिक फार्म पौंड बनवाए हैं। हमारे समय में बिजली उत्पादन क्षमता में लगभग 4 हजार 800 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछली सरकार के पांच साल में लगभग 3 हजार 900 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई थी। हमारी सरकार ने 1 हजार 421 गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है, जबकि गत सरकार पांच साल में लगभग 1100 गांवों को ही सड़कों से जोड़ पाई थी। डेढ़ साल में 89 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं, जबकि उनके पूरे पांच साल में यह आंकड़ा 986 ही रहा। गत सरकार ने पांच साल में केवल पौने दो लाख स्वामित्व कार्डों का वितरण किया था, जबकि हम पौने दस लाख स्वामित्व कार्ड का वितरण कर चुके हैं।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए गए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के सकारात्मक परिणाम हमें नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए और इस वर्ष हमने 10 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने 5 साल में 50 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य की दिशा में प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान भी किया।
लालसोट विधानसभा के लिए किया 116 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि लालसोट विधानसभा के लिए 116 करोड़ रुपए का प्रावधान कर संबंधित कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसएच-24 से एनएच-11ऐई वाया नांगल मोड, देवली रोड-लालसोट बाईपास के नवीनीकरण एवं चौड़ाईकरण हेतु कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। एनएच 148 डूंगरपुर मोड से डोब वाया हरिपुरा एवं लालसोट से खटवा तक सड़क नवीनीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य करवाया जा रहा है। लालसोट नगर पालिका को नगर परिषद् में क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही, श्यामपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एवं कन्या महाविद्यालय, लालसोट को पीजी में क्रमोन्नत किया गया है।
समारोह में कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनकी पैदावार बढ़ाने के लिए उच्च किस्म के खाद-बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने दौसा क्षेत्र में ईसरदा बांध का पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जलदाय मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि गत सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ जिससे इसके कार्य समय पर पूरे नहीं हुए। अब हमारी सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
05/08/25जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांव अहरवां में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर
जे कुमार पलवल, 5 अगस्त : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए पलवल के चेयरमेन प्रमोद गोयल के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव मेनका सिंह के नेतृत्व में सोमवार को गांव अहरवां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता हंसराज शांडिल्य और पीएलवी नरेंद्र तथा शक्ति वाहिनी एनजीओ द्वारा आयोजित किया गया।
मुख्य कानूनी जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम-2007 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि यह सरकार द्वारा बनाया गया एक कानून है जो वरिष्ठ नागरिकों और माता-पिता के भरण-पोषण और कल्याण के लिए बनाया गया है। जो व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र को पूर्ण कर लेता है या उससे अधिक है वे सभी सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आ जाते हैं। जो अपनी आय या संपत्ति से अपना भरण-पोषण या अपना गुजारा व स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा करने में असमर्थ हैं, वह अपने बच्चों या सौतेले बच्चे, गोद लिए बच्चे, लीगल गार्जियन अथवा वह व्यक्ति जो वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति पर काबिज है से भरण-पोषण प्राप्त करने का अधिकार देता है। इसमें आवास, कपड़ा और सुरक्षा तथा वरिष्ठ नागरिकों या माता-पिता के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी सुविधाओं के प्रावधान है। इसके अलावा किसी वरिष्ठ नागरिक को अपनी संपत्ति को वापस लेने का भी अधिकार दिया गया है, जो संपत्ति उसने अपने पुत्रों, पुत्री या अन्य किसी वारिस को ट्रांसफर कर दी है।
वरिष्ठ नागरिक को यह भी हक है कि वह अपने वारिस तथा उस संबंधित व्यक्ति जिसे अपनी प्रॉपर्टी ट्रांसफर की है के खिलाफ अधीनस्थ थाने में शिकायत दर्ज कर सकता है। पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिक द्वारा दी गई दरखास्त को प्राथमिकता दी जाएगी और 15 दिन के अंदर कार्यवाही की जाएगी। एनजीओ शक्ति वाहिनी के साहिल ने बाल विवाह अधिनियम-2006 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि 18 साल से कम उम्र की लडक़ी और 21 साल से छोटे लडक़े की शादी करना कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है।
#legalawareness #palwal #haryana #news
-
05/08/25 |जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली बैठक
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, जनजातीय क्षेत्रीय विकास श्री कुंजीलाल मीणा ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के संबंध में सोमवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
अम्बेडकर भवन में हुई बैठक के दौरान राजस्थान में सतत विकास लक्ष्यों पर राज्य की प्रगति के सबंध में विस्तृत चर्चा की गयी।
श्री मीना ने ग्रुप 5 से संबंधित समूह सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) 5 व 10 के विभिन्न संकेतक जैसे कमजोर शिशु लिंगानुपात, घरेलू हिंसा, अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न आदि में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये ताकि गोल 5 व 10 में राजस्थान राज्य स्तर पर सुधार हो सके और राजस्थान राज्य सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचे पायदान पर पहुँच सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को संकेतकों के प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सतत् विकास और उनके लक्ष्यों के अनुसार अपनी योजनाओं और रणनीतियों को बनाने एवं जाँच करने, सतत् विकास और उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों को अपने से संबंधित संकेतकों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अन्य राज्यों की सर्वोत्तम कार्यप्रणाली का अध्ययन करने हेतु निर्देशित किया।
श्री मीना ने निर्देशित किया कि समाज में महिलाओं का स्थान मजबूत करने के लिए सामाजिक परम्पराएँ बदलनी होंगी। पगड़ी , कन्यादान , बिंदौरी आदि की रस्म में महिला प्राथमिकता को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। इस हेतु जिला कलक्टर ब्लॉक स्तर आंगनबाडी कार्यकर्ता स्तर पर कार्य किया जाना चाहिए।
श्री मीना ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी कम्पनी में उच्च पदस्थ जैसे डायरेक्टर, मैनेजर आदि पद हेतु महिला को प्राथमिकता दी जायें जिससे असमानता का स्तर कम हो सकें। इस हेतु एसएलबीसी, सीआईआई, फिक्की आदि को पत्र लिखें। साथ ही चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि महिला एवं पुरुष असमानता दूर करने के लिए महिला संबंधी मॉडर्न मेटर पर ध्यान दें। टेलीकॉम कम्पनीयों को पत्र लिखकर डेटा लें जिससे पता चले कि कितने महिला और पुरुषों के पास मोबाईल फोन हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी 5-5 ऐसे नवाचार व उपाय साझा करें जिससे ग्रुप 5 से सबंधित दोनों गोल 5 व 10 में अपेक्षित व आवश्यक सुधार किये जा सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
05/08/25
पशु सडक़ों पर बेसहारा घूमते पाए जाएंगे तो पशुपालक को देना हुआ 5 हजार जुर्माना ; डीसी
जे कुमार पलवल 5 अगस्त : जिला में बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को गति देने के उद्देश्य से को डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एडीसी जयदीप, एसडीएम ज्योति, एसडीएम बलीना, सीटीएम अप्रतिम सिंह, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डा. वीरेंद्र सहित गौशाला संचालक मौजूद रहे।
बतादेकि 1 अगस्त से 31 अगस्त तक बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान जिला भर में संचालित किया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत नगर परिषद के कर्मचारी बेसहारा गौवंश को चिन्हित कर नजदीकी गौशालाओं में भेजेंगे, वहीं पशुपालन विभाग द्वारा इन पशुओं की टैगिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और रिकॉर्ड का रख-रखाव किया जाएगा।
डीसी डा. वशिष्ठ ने कहा कि पलवल शहर में लगभग 500 बेसहारा गौवंश हैं, जिनका पुनर्वास इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन पशुपालकों के पशु सडक़ों पर बेसहारा घूमते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध पहली बार 5 हजार रुपए तथा दुबारा पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सडक़ों पर बेसहारा पशुओं की उपस्थिति से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिन्हें रोकने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं को सडक़ों पर न छोड़ें अन्यथा उनके विरुद्ध जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित गौशाला संचालकों को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही प्रत्येक गौशाला जोकि हरियाणा गौ सेवा आयोग से पंजीकृत है, को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि पशुओं की बेहतर देखरेख सुनिश्चित की जा सके।#palwal #animals #haryana #dc #cattleownerfine
-
05/08/25 |चंडीगढ़ में अब कैमरों से होंगे चालान, हरियाणा-पंजाब नंबर गाड़ियों को टारगेट करना बंद होगा, डीजीपी का नया फरमान
आरएस अनेजा, 05 अगस्त नई दिल्ली
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस अब सड़कों पर वाहनों को रोककर चालान नहीं करेगी। लगातार बढ़ती शिकायतों और हरियाणा-पंजाब नंबर की गाड़ियों को टारगेट बनाए जाने पर डीजीपी ने नए आदेश दिए हैं।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस के जवान सड़क पर किसी भी वाहन को रोककर चालान नहीं करेंगे। ट्रैफिक लाइट प्वाइंट और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी सिर्फ ट्रैफिक कंट्रोल करने का काम करेंगे। उन्हें किसी गाड़ी को रोकने या चालान करने का अधिकार नहीं होगा। हरियाणा व पंजाब नंबर की गाड़ियों को टारगेट करना अब पूरी तरह बंद किया जाएगा। ट्रैफिक प्वाइंट पर जवान सिर्फ ट्रैफिक कंट्रोल करेंगे। नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान अब सीसीटीवी व डिजिटल सिस्टम से होंगे। आदेशों में यह भी कहा गया है कि नए आदेशों की उल्लंघना करने वाले ट्रेफिक पुलिस जवानों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नए सिस्टम का उद्देश्य पुलिस की छवि को सुधारना है जिससे आम जनता को बेवजह की परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि नया सिस्टम नया सिस्टम ट्रेफिक कंट्रोल व पब्लिक ट्रस्ट का होगा।
#chandigarhpolice #chandigarhtrafficpolice
-
05/08/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के अधिक पंजीकरण के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया
आरएस अनेजा, 05 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख पहल, परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी), जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा मायगव के सहयोग से 2018 से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है, को “एक महीने में किसी नागरिक सहभागिता मंच पर सबसे अधिक लोगों के पंजीकरण” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह मान्यता मायगव प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम के 8वें संस्करण के दौरान प्राप्त 3.53 करोड़ वैध पंजीकरणों की अभूतपूर्व उपलब्धि का उत्सव मनाती है।
परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित एवं संचालित एक ऐसा अनूठा वैश्विक मंच है, जहां वे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करते हैं। यह पहल परीक्षा के मौसम को सकारात्मकता, तैयारी और उद्देश्यपूर्ण शिक्षा के उत्सव में बदल देती है, जिससे परीक्षाएं तनाव के बजाय प्रोत्साहन का एक अवसर बन जाती हैं।
नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान; केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे तथा सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव; केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद; स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार; मायगव के सीईओ श्री नंद कुमारम; और शिक्षा तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख हितधारक भी उपस्थित थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक श्री ऋषि नाथ ने इस रिकॉर्ड को मान्य और घोषित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, तनाव को सीखने के उत्सव में बदलकर परीक्षा पे चर्चा को परीक्षाओं के प्रति एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण के रूप में पुनर्परिभाषित किया गया है। प्रधान ने बताया कि 2025 में पीपीसी के 8वें संस्करण को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल 21 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा। उन्होंने आगे कहा कि पीपीसी 2025 में हुई भारी भागीदारी को समग्र एवं समावेशी शिक्षा के प्रति देश की सामूहिक प्रतिबद्धता और विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।
#pmmodi #parikshapecharcha
-
05/08/25 |देवस्थान मंत्री ने किया रूद्राभिषेक
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
श्रावन के चौथे और अन्तिम सोमवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर के शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मंदिरों में भी राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम हुए। इसी कड़ी में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर के बड़ी चौपड़ स्थित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के चंद्रेश्वर जी सिरहड्योढ़ी बाजार मंदिर में प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं अनुकूल वर्षा की मंगल कामना के लिए श्रद्धा और विधि विधान के साथ रूद्राभिषेक किया। इस दौरान देवस्थान विभाग के पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। जोराराम कुमावत ने बताया कि देवस्थान विभाग के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के प्रदेशभर के 80 मंदिरों में रूद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रूद्राभिषेक में मुख्य रूप से चंपालाल गेदर, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त महेंद्र कुमार देवतवाल, निरीक्षक सुरेंद्र पूनिया, मदन प्रजापत आदि ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले जोराराम कुमावत के मंदिर पहुंचने पर देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया।
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में किया जलाभिषेक-
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत नंदपुरी, हवा सड़क स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गंगाजल से भगवान शिव का महाभिषेक किया। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के महासचिव गब्बर कटारा, पंकज ओझा सहित अनेक लोगों ने श्री कुमावत का स्वागत किया। इसके बाद श्री कुमावत ने जगद्गुरू दिवाकर द्वाराचार्य स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
05/08/25 |- भारत,
संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र नई दिल्ली में पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला का होगी
आरएस अनेजा, 5 अगस्त नई दिल्ली
संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (सीईएनजेओडब्लयूएस) अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5 अगस्त, 2025 को मानेकशॉ केंद्र, दिल्ली कैंट में पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला (एटीएलएस) का शुभारंभ करेगा।
इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 'भविष्य के युद्धक्षेत्र पर प्रभुत्व' विषय पर उद्घाटन व्याख्यान देंगे। यह व्याख्यानमाला युद्ध के उभरते चरित्र, तकनीकी परिवर्तनों और तेजी से बदलते प्रतिस्पर्धी रणनीतिक वातावरण में निर्बाध संयुक्त बल एकीकरण की अनिवार्यता पर विचार-विमर्श के लिए माहौल तैयार करेगा।
इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण 'मानव-मानव रहित टीमिंग' पर 'जनरल बिपिन रावत पेपर' का विमोचन होगा। इसमें भारत के पहले सीडीएस को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनकी दूरदर्शिता, संयुक्त प्रयास, सैन्य आधुनिकीकरण और एकीकृत सिद्धांतों पर चर्चा को आकार देती रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व द्वारा विभिन्न विषयों पर संबोधन भी दिए जाएंगे। इनमें एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख द्वारा 'भविष्य के युद्ध में भारतीय विरासत की रणनीति को आत्मसात करना' और एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख द्वारा 'तीनों सेनाओं में सुधारों की तत्काल आवश्यकता' शामिल हैं।
#mod #indianarmy #cds
-
05/08/25 |- भारत,
पर्वतारोहण अभियान दल ने पैंगोंग त्सो क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की
आरएस अनेजा, 05 अगस्त नई दिल्ली
देश के प्रमुख राष्ट्रीय पर्वतारोहण संस्थानों जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जेआईएम एंड डब्ल्यूएस) पहलगाम; नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) उत्तरकाशी, और हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) दार्जिलिंग के प्रशिक्षकों वाले एक संयुक्त अभियान दल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पैंगोंग त्सो क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटियों माउंट मेराग-III (6,480 मीटर) तथा माउंट कांगजू कांगड़ी (6710 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की है।
इस अभियान को जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल हेम चंद्र सिंह द्वारा जुलाई, 2025 को सोनमर्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। उन्होंने ही तीनों राष्ट्रीय संस्थानों के एक अनुभवी दल का नेतृत्व किया। इस दल में शामिल पर्वतरोही हैं:
सब मेजर/ऑनरी लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) रफीक अहमद मलिक (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस)
हवलदार सज्जाद हुसैन (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस)
एनके भरत सिंह (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस)
हवलदार/एनए योगेश (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस)
सब मेजर हजारी लाल (एनआईएम)
नायब सूबेदार भूपिंदर सिंह (एनआईएम)
रॉबिन गुरुंग (एचएमआई)
जुबिन राय (एचएमआई)
इस दल ने विषम मौसम की परिस्थितियों एवं अत्यधिक ऊंचाई की चुनौतियों के बीच अनुकरणीय साहस, तन्मयता और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए भारतीय पर्वतारोहण इतिहास में एक मानक स्थापित किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल हमारे देश के पर्वतारोहियों की अदम्य भावना व सहनशक्ति का प्रतीक है, बल्कि साहसिक खेलों और अत्यधिक ऊंचाई वाले अभियानों में भारत की बढ़ती हुई क्षमता का गौरवपूर्ण प्रमाण भी है।
#mod #mountaineeringexpedition
-
05/08/25 |- भारत,
आरएस अनेजा, 05 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 6 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन जाकर उसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शाम लगभग साढ़े छह बजे कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
यह प्रधानमंत्री के आधुनिक, कुशल और नागरिक-केंद्रित शासन के दृष्टिकोण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। कर्तव्य भवन-3, जिसका उद्घाटन किया जा रहा है, सेंट्रल विस्टा के व्यापक परिवर्तन का एक हिस्सा है। यह कई आगामी कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट भवनों में से पहला है जिसका उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और चुस्त शासन को सक्षम बनाना है।
यह परियोजना सरकार के व्यापक प्रशासनिक सुधार के एजेंडे का प्रतीक है। मंत्रालयों को एक साथ स्थापित करके और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनाकर, साझा केंद्रीय सचिवालय अंतर-मंत्रालयी समन्वय में सुधार लाएगा, नीति कार्यान्वयन में तेजी लाएगा और एक उत्तरदायी प्रशासनिक इकोसिस्टम को बढ़ावा देगा।
वर्तमान में, कई प्रमुख मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच निर्मित शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी पुरानी इमारतों से काम करते हैं, जो अब संरचनात्मक रूप से पुरानी और अक्षम हो चुकी हैं। इन नए भवनों की मरम्मत और रखरखाव की लागत कम होगी, उत्पादकता बढ़ेगी, कर्मचारियों के हितों में सुधार होगा और समग्र सेवा वितरण में सुधार होगा।
कर्तव्य भवन-03 को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। यह एक अत्याधुनिक कार्यालय परिसर होगा जो लगभग 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसमें दो बेसमेंट और सात मंजिलें (भूतल+6 मंजिल) होंगी। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय होंगे।
यह नया भवन आधुनिक प्रशासनिक ढांचे का प्रतीक होगा जिसमें आईटी-समर्थित और सुरक्षित कार्यस्थल, आईडी कार्ड-आधारित प्रवेश नियंत्रण, एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और एक केंद्रीकृत कमांड सिस्टम शामिल होगा। यह स्थायित्व में भी अग्रणी होगा, और डबल-ग्लेज्ड अग्रभाग, रूफटॉप सोलर, सोलर वॉटर हीटिंग, उन्नत एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) सिस्टम और वर्षा जल संचयन के साथ जीआरआईएचए-4 रेटिंग प्राप्त करने का लक्ष्य रखेगा। यह सुविधा जीरो-डिस्चार्ज अपशिष्ट प्रबंधन, आंतरिक ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों और रिसाइकल की गई निर्माण सामग्री के व्यापक इस्तेमाल के माध्यम से पर्यावरण-जागरूकता को बढ़ावा देगी।
जीरो-डिस्चार्ज कैम्पस के रूप में, कर्तव्य भवन पानी की जरूरतों के एक बड़े हिस्से को पूरा करने के लिए अपशिष्ट जल का उपचार और पुन: उपयोग करता है। इस भवन में चिनाई और फ़र्श के ब्लॉकों में रिसाइकल की गई निर्माण सामग्री और मलबे का उपयोग किया जाता है, ऊपरी मिट्टी के उपयोग और संरचनात्मक भार को कम करने के लिए वजन में हल्के और शुष्क विभाजन किए गए हैं। इतना ही नहीं, इसमें एक आंतरिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली भी शामिल है।
इस इमारत को 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत के लिए तैयार किया गया है। इमारत को ठंडा रखने और बाहरी ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए इसमें कांच की विशेष खिड़कियां लगाई गई हैं। ऊर्जा की बचत करने वाली एलईडी लाइटें, जरूरत न होने पर लाइटें बंद करने वाले सेंसर, बिजली बचाने वाली स्मार्ट लिफ्टें और बिजली के उपयोग को प्रबंधित करने की एक उन्नत प्रणाली, ये सभी ऊर्जा संरक्षण में मददगार साबित होंगे।
कर्तव्य भवन-03 की छत पर लगे सौर पैनल हर साल 5.34 लाख यूनिट से अधिक बिजली पैदा करेंगे। सौर वॉटर हीटर प्रतिदिन गर्म पानी की जरूरत का एक चौथाई से अधिक हिस्सा पूरा करेंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध होंगे।
#pmo #kartvyabhawan #newdelhi
-

-
05/08/25 |
आज का राशिफल 5 अगस्त 2025
* मेष राशि: आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपके सरकारी काम पूरे होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग हैं।
* वृषभ राशि: आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। जरूरी काम दोपहर तक निपटाने की कोशिश करें।
* मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन खुशी भरा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने परिवार और ऑफिस के कामों के बीच बेहतर तालमेल बिठा पाएंगे।
* कर्क राशि: महत्वपूर्ण कामों को दोपहर तक पूरा करने की कोशिश करें। मित्रों के साथ अपने संबंध अच्छे बनाए रखें।
* सिंह राशि: बेवजह की बहस में पड़ने से बचें। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
* वृश्चिक राशि: आज आप एकाग्र होकर काम करेंगे, जिससे आपके सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
* कुंभ राशि: आज आपकी भावनाएं उजागर होंगी। अपने नए विचारों पर काम करें और दूसरों के साथ स्पष्ट बातचीत से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।
* मकर राशि: आज आप धैर्य के साथ काम करेंगे और अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। रिश्तों को बेहतर बनाने पर जोर दें।
यह एक सामान्य राशिफल है। अपने दिन को और बेहतर बनाने के लिए आप सकारात्मक सोच रखें और अपने कर्मों पर ध्यान दें।
-
05/08/25
‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मैं अपने देश का सबसे बडा दुश्मन मानता हूं’’ - विज
चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मैं समझता हूं कि देश का अगर सबसे बडा दुश्मन है और देश को सबसे ज्यादा डिमोरलाईज कोई करना चाहता है और सबसे ज्यादा देश की उपलब्धियों पर प्रश्नचिन्ह लगाना चाहता है वो राहुल गांधी है। इसलिए राहुल गांधी को मैं अपने देश का सबसे बडा दुश्मन मानता हूं’’।
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब से मैं राहुल गांधी जी के ब्यानों को सुन रहा हूं और जब से राहुल गांधी जी सत्ता से बाहर हुए हैं। वे कभी चीन के पक्ष में ब्यान देते हैं, कभी पाकिस्तान के पक्ष में, कभी सर्जिंकल स्ट्राइक के विरोध में, हाल ही में पाकिस्तान को हमारे सैनिकों ने धूल चटाई है, उसमें भी हमारे सैनिकों की सराहना नहीं की और न ही सरकार की सराहना की। बल्कि हमारे से प्रश्न कर रहे है और बार-बार यह जिद कर रहे हैं कि सीजफायर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करवाया है। जबकि हमारे डीजीएमओ और सेना भी कह चुकी है कि सीजफायर में किसी का भी दखल नहीं था और इस सीजफायर को पाकिस्तान व भारत के डीजीएमओ ने करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी कह चुके हैं कि इसमें किसी बाहरी ताकत का दखल नहीं था और पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि इसमें किसी बाहरी ताकत का दखल नहीं था।
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जी बेशक सेना की बात न मानें, आप हमारी पार्टी के विरोधी है, आप हमारे प्रधानमंत्री की बात न मानें, लेकिन पाकिस्तान की बात आपको माननी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान आपका बच्चा है, पाकिस्तान को कांग्रेस ने पैदा किया है। आपकी कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा करके दस लाख लोगों को मरवाकर पाकिस्तान को जन्म दिया हैं। इसी प्रकार, आपने सिंधू नदी का 80 प्रतिशत जल पाकिस्तान को दिया हैं और इस चीज को देश समझता है कि आपकी सहानुभूति पाकिस्तान के साथ है लेकिन आप अपने ब्यानों से देश के साथ दुश्मनी मत निकालों।
---------- -
05/08/25
हमारी सरकार इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है और हम जल्द ही इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने जा रहे है- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज
चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है और हम जल्द ही इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने जा रहे है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैं यह भी चाहुंगा कि चार्जिंग अवसरंचना पर भी कार निर्माता कंपनियां काम करें ताकि इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा दिया जा सकें।
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पूरे देश के कार निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि उनसे मिलने के लिए आए थे और उनकी अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। बैठक के दौरान भी उनके द्वारा कहा गया कि वे इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहते है। श्री विज ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को संचालित करने के लिए मूलभूत अवसरंचना तैयार करने की आवश्यता है। श्री विज ने कहा कि जगह-जगह खुले हुए पैट्रोल पम्पों की तर्ज पर गाडियों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी होने चाहिए और चार्जिग स्टेशन भी रेस्ट हाउस के रूप में होने चाहिए और वहां पर रिर्फेंसमेंट व बैठने की व्यवस्था भी हो ताकि यात्रियों को सुविधा हो सकें। श्री विज ने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा कार निर्माता कंपनियों को कहा गया है कि सभी सडकों जैसे नेशनल हाइवे और राज्य के हाइवे पर सुविधाजनक तरीके से चार्जिंग स्टेशन बनाए जाए और इस सुझाव को कार निर्माता कंपनियों ने साकारात्मक तरीके से माना है।
इलैक्ट्रिक वाहनों को रियायत देने के संबंध में उन्होंने कहा कि जब इस प्रकार का सारी अवसरंचना बन जाएगी तब सरकार के स्तर पर ही निर्णय लिया जा सकता है जबकि पहले भी हमारी सरकार ने रियायतें दी थी लेकिन उसमें कुछ शर्तें थी कि गाडी हरियाणा से खरीदनी होगी और रजिस्टर्ड भी हरियाणा में करवानी होगी। इसी तरह की योजना पर काम करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि अन्य इलैक्ट्रिक गाडियों के लिए भी योजनाएं बनाई जाएं।
---------- -
05/08/25
मिलेनियम सिटी गुरूग्राम में सीवरेज व जल भराव इत्यादि की समस्या को ठीक करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही- विज
चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि मिलेनियम सिटी गुरूग्राम में सीवरेज व जल भराव इत्यादि की समस्या को ठीक करने व निपटने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार इंजीनियरों से योजनाएं बनवा रही है क्योंकि बने हुए शहर में नाले-नालियां बनाना कठिन कार्य होता है परंतु हमारी सरकार इस पर कार्य कर रही है जबकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा योजनाएं न बनाए जाने की वजह से मिलेनियम सिटी गुरूग्राम के लोग इस समस्या को भुगत रहे हैं।
श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला द्वारा गुरूग्राम में जलभराव, कूडा इत्यादि के संबंध में उठाए गए सवाल के बारे में पूछे सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब कोई भी शहर बसता है तो मूलभूत सुविधाएं बसने से पहले बनाई जाती है। नाले, सीवरेज, पेयजल की लाईनें पहले डाली जाती है और इसी प्रकार से पानी निकासी के नाले भी पहले ही बनाए जाते है। लेकिन जिस समय गुरूग्राम बसना शुरू हुआ, उन दिनों में कांग्रेस की सरकार थी, और सूरजेवाला जी इस बारे में रिकार्ड निकाल कर देख लें।
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यदि इनको ज्ञान होता कि दिल्ली के साथ एक शहर बसने जा रहा है इसलिए इनके द्वारा नाले-नालियां पहले ही बनाई जानी चाहिए थी। सडकें पहले ही बनाई जानी चाहिए थी और इसके लिए योजनाएं पहले ही बनाई जानी चाहिए थी।
---------- -
05/08/25
‘पंजाब को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए नहर बनवाकर पानी देने का काम करना चाहिए - अनिल विज
चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘पंजाब को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए नहर बनवाकर पानी देने का काम करना चाहिए ताकि लोगों की प्यास भी बुझ सकें और सूखे खेतों को पानी भी मिल सकें’’।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पंजाब व हरियाणा के बीच एसवाईएल को लेकर होने वाले बैठक के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब पहले एक ही थे, और हमारा सबकुछ सांझा था लेकिन फिर पंजाब से हरियाणा अलग हो गया। उन्होंने कहा कि हमारा पानी पर बराबर का हक है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया हुआ है लेकिन हरियाणा और पंजाब के संबंधों को खराब करने के लिए पंजाब बार-बार ऐसे कदम उठाता है कि हरियाणा को उसके हक का पानी न मिलें जबकि पानी पाकिस्तान में जा रहा है जिसे पंजाब कबूल कर रहा है और उसको रोकने का पंजाब की सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सिंधू जल समझौता रद करने की बात की है क्योंकि उस समय की सरकार द्वारा किए गए गलत निर्णय के तहत 80 प्रतिशत पाकिस्तान को दे दिया था और हमारे प्यासे खेतों का ध्यान नहीं रखा गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने खुद पाकिस्तान में जाकर इस समझौतें पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि सिंधू नदी हमारी है और सिंधू का पानी पी-पीकर ही हम हिन्दू बने हैं। केन्द्र सरकार उस पानी पर रोक लगा रही हैं लेकिन पंजाब पाकिस्तान में जाने वाले पानी पर रोक नहीं लगा रहा है। उन्होंने कहा कि जो जमीन अधिग्रहण की गई थी उसको भी पंजाब ने नोटिफाई कर दिया और विधानसभा बुलाकर समझौता रद कर दिया।
श्री विज ने कहा कि पंजाब की संस्कृति छबीलें लगाने की है, पंजाब की संस्कृति प्यासों को पानी पिलाने की है और पंजाब अपनी संस्कृति को कैसे भूल गया।
---------- -
05/08/25
संविधान ने सरकार चुनने का अधिकार वास्तविक मतदाताओं को ही दिया है - विज
चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि तेजस्वी यादव के दो वोटर कार्ड सामने आने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एटम बम फट गया है। अगर तेजस्वी यादव ने दो-दो वोटर कार्ड बनवा रखे हैं तो उनमें समर्थकों ने शायद 100-100 कार्ड बनवा रखे होंगें।
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि फर्जी वोटरों की पैरवी फर्जी नेता ही दहाड-दहाड कर रहे हैं’’। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का दायित्व व संवैधानिक अधिकार है कि वो तय करें कि जायज, ठीक व वास्तविक मतदाता ही वोट दे सकें क्योंकि संविधान ने सरकार चुनने का अधिकार वास्तविक मतदाताओं को ही दिया है। उन्होंने कहा कि इससे विपक्ष की पोल खुल गई है। -
05/08/25
संत ही हमारी संस्कृति के सरंक्षक है’’- विज
चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘संत ही हमारी संस्कृति के सरंक्षक है। संत ही सनातन व ज्ञान को युगों-युगों व सदियों से आगे बढा रहे हैं और लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म भी आदमी की भूख होती है क्योंकि आदमी को धर्म की आवश्यकता है और धर्म का ज्ञान किसी संत से ही मिल सकता है’’।
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि संत और कथावाचक में बहुत अंतर होता है। कोई भी चार किताबें पढकर कथावाचक बन सकता हैं पंरतु कथावाचक का पूर्ण ज्ञान नहीं हो सकता है। उन्हांेने कहा कि अभी हाल ही में अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने महिलाओं के बारे में विवादित ब्यान दिए हैं। इस ब्यान को हमारा धर्म, संस्कृति और हमारा देश किसी भी हालत में स्वीकार नहीं कर सकता है।
संत के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘संत वो होता है जो वैराग्य से मोह, माया के जाल से मुक्त होकर, त्याग व तपस्या करके, शास्त्रों का ज्ञान करके और परमात्मा के साथ अपनी तार जोड लेते है, और उन्हीं का असली ज्ञान है। हालांकि बहुत सी जनता कथावाचकों के पास सुनने के लिए जाती है परंतु जितना मैं जानता हूं कि यदि मनोरंजन के लिए जाना है तो कथावाचक ठीक है, लेकिन अगर ज्ञान के लिए किसी ने जाना है तो किसी न किसी संत को ढूंढना होगा’’। उन्होंने कहा कि ‘‘कथावाचक व संत कौन है, इस पर वे टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, लेकिन हर व्यक्ति को अपने विवेक से यह जानना होगा कि कथावाचक कौन है और संत कौन है’’।
उन्होंने कहा कि ‘‘धर्म भी आदमी की भूख होती है क्योंकि आदमी को धर्म की आवश्यकता है और धर्म का ज्ञान किसी संत से ही मिल सकता है जबकि यह ज्ञान किसी कथावायक से नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने के लिए वे किसी को मना नहीं कर रहे हैं और न ही रोक लगा रहे हैं लेकिन उनकी समझ के मुताबिक कथावाचक व संत में अंतर होता है परंतु हर आदमी का निर्णय अपना-अपना है’’।
---------- -
04/08/25हरियाणा में 18 एचसीएस अधिकारियों को आईएएस कैडर में पदोन्नत करने की मंजूरी मिली
हरियाणा में, हाल ही में 18 एचसीएस अधिकारियों को आईएएस कैडर में पदोन्नत करने की मंजूरी दी गई है। यह निर्णय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की एक बैठक में लिया गया है। हालाँकि, आपको यह जानना ज़रूरी है कि इन 18 अधिकारियों में से 9 को प्रोविजनल प्रमोशन दी गई है, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ मामले लंबित हैं।
यह पदोन्नति कई बैचों के अधिकारियों को मिली है, जिनमें 1997, 2002 और 2004 बैच के अधिकारी शामिल हैं। यह कदम राज्य में आईएएस अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए उठाया गया है।
जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
* विवेक पदम सिंह (1997 बैच)
* मनीष नागपाल, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, सुशील कुमार (2002 बैच)
* वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, सत्येंद्र दुहान, मनीता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिवाच, योगेश कुमार, डॉ. वंदना डिसोदिया, जयदीप कुमार और सम्वर्तक सिंह खंगवाल (2004 बैच)
इनके अलावा, कुछ रिटायर्ड अधिकारियों जैसे आशीमा सांगवान, अमरीप सिंह और डॉ. सुभिता ढाका को भी पदोन्नति दी गई है, क्योंकि एचसीएस अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 साल होती है, जबकि आईएएस अधिकारियों की 60 साल।
-
04/08/25लूट-स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह सीआईए स्टाफ ने दबोचा, भेजा न्याय हिरासत
जे कुमार 4 अगस्त अम्बाला : लूट-स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का अम्बाला सीआईए 1 स्टाफ ने पर्दाफ़ाश किया है | पुलिस ने इस मामले मे कारवाई करते हुए 5 बालकों को विधिनुसार कार्यवाही कर बाल सुधार गृह भेजा दिया गया ओर अन्य 5 आरोपियों को 3 दिन पुलिस रिमाण्ड के बाद कोर्ट के आदेशो पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
ऐसे देते थे आरोपी वारदार को अंजाम :
सीआईए -1 स्टाफ के हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि लूट - सनेचिंग कि वारदात को अंजाम देने के लिए बाईक पर झुण्ड में 8-10 लड़के इक्टठे होकर आते थे ओर रात को वारदात के लिए निकलते थे जहाँ पर जैसे ही कोई अकेला व्यक्ति मिलता था उसे डण्डों, बिण्डों से मारपीट करके उससे मोटरसाईकिल, मोबाइल या अन्य सामान लूट लेते थे।
इसी कड़ी में थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज करके गाँव पीड़रिया आमोड़ा थाना बस्ती कैन्ट निवासी आरोपी अमित, अम्बाला सिटी के रतनगढ़ निवासी साहिल कुमार उर्फ मक्खन, रवि, अम्बा विहार रतनगढ़ निवासी संदीप उर्फ गिप्पी, एचबीसी अम्बाला शहर निवासी आलोक को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश 3 दिन का पुलिस रिमाण्ड पीआर लिया गया था रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान पूछताछ आरोपियों ने बताया कि वह मामले में संलिप्त पाँच बालकों को विधिनुसार कार्यवाही कर बाल सुधार गृह भेजा दिया गया था आरोपियों से 4 मोटरसाईकिल, 2 मोबाइल फोन व डण्डे-बिण्डें बरामद किए गए है।#ciastaff #gang #ambala #haryana #robbery #snatching
-
04/08/25बिजली निगम अधीक्षक अभियंता कार्यालय में 5 अगस्त किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण
जे कुमार अम्बाला, 4 अगस्त : बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वी के गोयल करेंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वी के गोयल ने बताया कि बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।#ambala #haryana # uhbvn #news #consumerscomplaints
-
04/08/25अधिकारी प्रत्येक शिकायतों को गंभीरता से ले और अविलम्ब समस्याओं का समाधान करे सुनिश्चित : डीसी
जे कुमार अबाला छावनी 04, अगस्त : आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता मे है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधी लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करना सुनिश्चित करें। यह जानकारी डीसी अंबाला अजय सिंह तोमर ने सोमवार को अपने कार्यालय के सभागार मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्याएं मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार समाधान शिविर आयोजित करने का उदेश्य आमजन की समस्याओं तय समय सीमा में जल्द समाधान सुनिश्चित करना है। अंबाला में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है।प्रत्येक सोमवार 10 से 12 बजे सुनी जाएगी समस्याए : यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक लगाए जाते हैं, इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे बैठकर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाते है। उन्होंने आमजन से अपील की वे अपनी समस्याओं को समाधान शिविरों में रखें और समाधान करवाएं।
डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि आमजन की प्रत्येक शिकायतों को गंभीरता से ले और अविलम्ब समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। कोई भी शिकायत अधिक समय लम्बित न रखें। प्रयास रहें कि प्रार्थियों की समस्याओं को मौके पर ही निपटाया जाएं। सोमवार को आयोजित शिविर में लोगों द्वारा कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुई, उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीओ बिजली विभाग जोगिन्दर, खाद्य आपूर्ति विभाग से एएफएसओ अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।#dc #ambala #haryana #complaint #news
-
04/08/25निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों के पारिश्रमिक में की दोगुनी वृद्धि
चंडीगढ़, 04 अगस्त (अभी) — हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभा रहा है। इसी कड़ी में आयोग द्वारा अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समुचित सम्मान देने और उनके परिश्रम का उचित प्रतिफल सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बूथ लेवल अधिकारियों के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला होती है। इसकी शुद्धता सुनिश्चित करने में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, BLO पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सटीक बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर अथक मेहनत करते हैं।
उन्होंने बताया कि आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के वार्षिक पारिश्रमिक को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में भाग लेने वाले BLOs को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 1 हजार से बढ़ाकर 2 हजार रुपये, BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी संशोधन करते हुए 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये वार्षिक कर दिया गया है। इसी प्रकार, पहली बार आयोग ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के लिए भी मानदेय निर्धारित किया है, जिसमें EROs को 30 हजार रुपये तथा AEROs को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। श्री निवासन ने बताया कि यह संशोधन वर्ष 2015 के बाद पहली बार किया गया है।
इसके अलावा, आयोग ने बिहार से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए BLOs हेतु 6 हजार रुपये के विशेष प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी थी।
श्री ए श्रीनिवास ने बताया कि यह निर्णय निर्वाचन आयोग की उन चुनाव कमियों को पर्याप्त मुआवजा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो सटीक मतदाता सूची बनाए रखने, मतदाताओं की सहायता करने और चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए क्षेत्र स्तर पर अथक परिश्रम करते हैं।
#haryana #electioncommission #remuneration #boothlevelofficer #danikkhabar #news
-
04/08/25महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (एमडीयू) ने जारी किए विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम
चंडीगढ़, 04 अगस्त (अभी) - महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने मई 2025 में आयोजित "पीजी डिप्लोमा इन योगा साइंस" के दूसरे सेमेस्टर की फ्रेश तथा प्रथम सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार के दूसरे सेमेस्टर की री-अपीयर तथा चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, बीए एलएलबी पंच वर्षीय की नौंवे सेमेस्टर की री-अपीयर तथा एलएलबी तीन वर्ष के पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
#haryana #mdu #university #education #examresults #danikkhabar #news
-
04/08/25हरियाणा सरकार ने गरीबों के अपने घर का सपना किया पूरा
चंडीगढ़, 04 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपते हुए लाभार्थियों को ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत आवंटन पत्र और ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के अंतर्गत अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कोई भी गरीब परिवार बेघर नहीं रहेगा, यह डबल इंजन सरकार का संकल्प है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जगाधरी के सेक्टर-23 में 1144 लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही, 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0' के तहत 58 गांवों के 3884 लाभार्थियों को प्लॉटों के आवंटन पत्र भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घर एक सपना है, एक भरोसा है, एक सुरक्षा कवच है। प्रदेश सरकार ने सपनों को हकीकत में बदला है और आज 'मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना' के तहत अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र सिर्फ एक मालिकाना हक का दस्तावेज नहीं है, यह एक नई सुबह, एक नई शुरुआत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजनाएं सिर्फ घर बनाने तक सीमित नहीं हैं। इनके पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" का विजन है। जब तक समाज का सबसे कमजोर वर्ग सशक्त नहीं होगा, तब तक सही मायने में विकास नहीं हो सकता। इसलिए सरकार ने इन योजनाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से लागू किया है। कोई सिफारिश नहीं, कोई भेदभाव नहीं, केवल ज़रूरतमंद परिवारों को ही लाभ मिला है। यह सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही नीति का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की एक बड़ी सफलता है कि इन आवास योजनाओं में किसी भी तरह की धांधली या भ्रष्टाचार को घुसने नहीं दिया। हर चीज़ डिजिटल और पारदर्शी है। लाभार्थियों का चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लोगों से किया वादा निभाया, जमीन दी और उस पर अपना घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी दी है। यह सब इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि आज केंद्र व हरियाणा में डबल इंजन सरकार है। जो योजनाएं दिल्ली में बनती हैं, उन्हें पूरी निष्ठा और गति के साथ हरियाणा के हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, हरियाणा सरकार अपनी तरफ से कुछ और सेवाएं अथवा सुविधाएं जोड़कर उस योजना का लाभ डबल कर देती है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 14 शहरों के 15,256 परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। इन प्लॉटों पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी- 2.0 के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये की सब्सिडी देने का भी प्रावधान किया है।
इसी प्रकार, गांवों में भी प्लॉट व सब्सिडी की व्यवस्था की है। 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' के दूसरे चरण के तहत 561 गांवों में 1 लाख 58 हजार आवेदकों को प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण' के तहत 1 लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये तथा मनरेगा के तहत 90 दिन की अकुशल मजदूरी देने का भी प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों में 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' के तहत 69,150 घरों का निर्माण किया जा चुका है तथा 579 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार शहरों में भी 'प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी' के तहत 77,900 घरों का निर्माण करवाया है तथा 1650 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा में विकास की एक नई गाथा लिखी है। जरूरतमंद परिवारों को केवल घर ही नहीं दिए, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। युवा आज आत्मनिर्भर बन रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं और किसान खुशहाल हो रहे हैं। सरकार ने हर क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी है। यह सिर्फ एक शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा का कोई भी परिवार, बिना छत के न रहे।
गरीबों को मकान, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान देने वाली योजनाओं से हरियाणा बना रहा है सशक्त प्रदेश - विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है। गरीबों को मकान, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान देने वाली योजनाओं से आज हरियाणा एक सशक्त प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गरीब व्यक्ति केवल कल्पना करता था कि क्या कभी उसके सिर पर पक्की छत होगी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में जनसेवा की बागडोर संभालने के बाद घोषणा की थी कि अब देश में कोई भी गरीब व जरूरतमंद ऐसा नहीं रहेगा जिसके सिर पर छत न हो और केंद्र सरकार ने पूरे देश में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को घर देकर उनका सपना पूरा किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को प्लॉट और मकान देने का कार्य तेजी से प्रारंभ किया। पहले की सरकारों में तो प्लॉट केवल कागजों में दिखाए जाते थे, परंतु आज रजिस्ट्री और कब्जा दोनों लाभार्थियों को सौंपे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन परिवारों की आय 1.80 लाख रुपए तक है, उन घरों की छत पर दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगाया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहले धनराशि खर्च करके सोलर पैनल लगवाना पड़ता था उसके बाद उन्हें सब्सिडी वितरित की जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने गरीबों के हित में ये फैसला किया है कि सोलर पैनल लगाने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा ताकि लाभार्थी इस योजना का लाभ बिना किसी कठिनाई के उठा सकें।
श्री पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का हर बच्चा अपने गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके, इसके लिए प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। गांवों में आधुनिक इंडोर जिम भी खोले जा रहे हैं। इसके अलावा, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार हर पंचायत में महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने जा रही है, जहां वे त्योहारों पर भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगी।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा और पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल सहित वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
#haryana #haryanagovernment #ownhouse #danikkhabar #news #bjp #development
-
04/08/25तेज बरसात से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट
जे कुमार हरियाणा, 4 अगस्त : राज्य में पिछले 24 घंटों में हुई अच्छी बारिश से पूरे इलाके में मौसम सुहावना हो गया है। बरसात के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। खासकर अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला और गुरुग्राम जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कभी धूप, कभी बादल और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और नमी की मात्रा में भी इज़ाफा देखने को मिलेगा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय मानसून की सक्रियता उत्तरी हरियाणा क्षेत्र में बनी हुई है, जिससे अगले 48 घंटों के भीतर और बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के समय मौसम और भी खुशनुमा महसूस हो रहा है। बदले मौसम से किसानों के चेहरे पर भी रौनक है। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से काफी परेशानी हो रही थी।
#rain #haryana #weather #temperture #heavyrain #ambala
-
04/08/25 |ट्राई ने लेह शहर और लेह, नुब्रा घाटी और पैंगोंग तक नेटवर्क गुणवत्ता का आंकलन किया
आरएस अनेजा, 04 अगस्त नई दिल्ली
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जून 2025 के दौरान व्यापक शहर/राजमार्ग मार्गों को शामिल करते हुए जम्मू-कश्मीर लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए अपने स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) निष्कर्ष जारी किए।
ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली की देखरेख में आयोजित ड्राइव परीक्षणों को शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और उच्च गति वाले गलियारों जैसे विविध उपयोग वातावरणों में वास्तविक दुनिया के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को पकड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
ट्राई की टीमों ने 10 जून 2025 से 12 जून 2025 के बीच 41.3 किलोमीटर सिटी ड्राइव टेस्ट, 302 किलोमीटर हाईवे ड्राइव टेस्ट, 5 हॉटस्पॉट लोकेशन और 2 किलोमीटर वॉक टेस्ट के माध्यम से विस्तृत परीक्षण किए। मूल्यांकन की गई तकनीकों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थे, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाते हैं। आईडीटी के निष्कर्षों से सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को पहले ही अवगत करा दिया गया है।
#trai #india #leh
-
04/08/25 |पंजाब की लैंड पूलिंग पालिसी के विरोध में किसान संगठन आगे आए
विशेष संवाददाता पंजाब, 04 अगस्त:
पंजाब में लैंड पूलिंग की नीति को लेकर चारों तरफ विरोध होना शुरू हो चुका है जिसके लिए किसान संगठन ओर राजनीतिक पार्टियों विरोध में उतर आई है और किसान संगठनों में एकता की बात चलने लगी है वही किसान नेता जगजीत सिंह डालेवाल ने साफ कर दिया है कि किसान संगठन किसी भी तरह से राज्य सरकार के झांसे में नहीं आने वाले उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुराने बयान भी याद करवाए कि किस तरह मुख्यमंत्री कहते होते थे कि यदि कोई नेता आपके पास आता है तो उसको आप सवाल पूछो ओर वही पर डला तो डला होता है कही से चला होता है।
इसके साथ ही सात अगस्त को लुधियाना जिले के जोधा कस्बे में एक बड़ी रैली संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक करने जा रहा है जिसमें हजारों किसान लैंड पूलिंग नीति का विरोध करने के लिए रैली में पहुंचेंगे वही पर राज्य सरकार कोई न कोई चाल चलकर अपने लोगों को बुलाकर किसान दिखा कर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर सकती है इस नीति को लेकर कि लोग खुश है लेकिन जब तक यह रद्द नहीं होती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
#india #punjab #farmersorganization #news #goverment #danikkhabar #protest #punjablandpoolingpolicy
-
04/08/25 |प्रधानमंत्री ने झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 04 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके जुनून की सराहना की।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
"श्री शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।"
#pmmodi #pmo
-
04/08/25 |नूरा हेल्थ के शोध सहयोगी ने नागरिक अस्पताल की केयर कम्पेनियन प्रोग्राम की तैयारियों की जांच की
जे कुमार अम्बाला छावनी, 4 अगस्त : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को बेहतर परामर्श उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे केयर कैम्पियन प्रोग्राम (Care Companion Program - CCP) के अंतर्गत नूरा हेल्थ की एक रिसर्च एसोसिएट का दौरा नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में प्रस्तावित है। यह दौरा विशेष रूप से गैर-संचारी रोगों (NCD) से संबंधित CCP गतिविधियों की निगरानी और मूल्यांकन हेतु किया जाएगा।
इस संबंध में CCP कार्यक्रम की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित किया गयाकरें। नूरा हेल्थ की रिसर्च एसोसिएट द्वारा अस्पताल में आयोजित CCP सत्रों की गुणवत्ता, मरीजों और उनके परिजनों की भागीदारी, और NCD क्लिनिक की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया जाएगा।
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि स्टाफ मरीजों और उनके परिजनों के लिए अच्छे और इंफॉर्मेटिव CCP सत्र आयोजित करें, जिससे उन्हें हाईपरटेंशन, डायबिटीज, हृदय रोग जैसे गंभीर गैर-संचारी रोगों की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन की जानकारी दी जा सके। इसके साथ ही NCD क्लिनिक का एक राउंड भी करवाया जाएगा, जिसमें व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, रेफरल सिस्टम और फॉलोअप प्रक्रिया को दर्शाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएमओ डॉक्टर पूजा पैंटल, डॉ. प्रगति सिंगला तथा नर्सिंग ऑफिसर रीना रानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि “NCD जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता और सही जानकारी देना बेहद जरूरी है। CCP जैसे कार्यक्रम मरीजों को सशक्त बनाते हैं और बेहतर परिणाम लाने में सहायता करते हैं। अस्पताल स्तर पर हम सभी स्टाफ को नियमित रूप से प्रशिक्षित कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्रभावी हो।”
केयर कैम्पियन प्रोग्राम का उद्देश्य मरीजों और उनके देखभाल करने वालों को ऐसे व्यवहार और ज्ञान से लैस करना है, जो उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिवार को यह सिखाते हैं कि discharge के बाद किस तरह से देखभाल करनी है ताकि पुनः अस्पताल में भर्ती की जरूरत न पड़े।
#healthdepartment #ambala #haryana #Carecompanionprogram
-
04/08/25 |तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड गया - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
‘‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’ - विज
अम्बाला/चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फ्यूज उड़ गया है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
तेजस्वी यादव के बिहार में दो मतदाता कार्ड होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड़ गया है। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड हैं तो उनके कार्यकर्ताओं के संभावित 100-100 मतदाता कार्ड होंगें। इसलिए मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’।
गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज ने आज एक्स पर लिखा है किः- ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो मतदाता कार्ड उजागर होने से राहुल गांधी के एटम बम्ब का फ्यूज उड़ गया है। यदि तेजस्वी यादव के दो दो कार्ड हैं तो इनके कार्यकर्ताओं के तो 100 - 100 कार्ड बने हुए होंगे। मैं तो पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी नेता फर्जी मतदाताओं की पैरवी कर रहे हैं’’।#anilvij #rahulgandhi #tejasviyadav #bjp #bjpharyana
-
04/08/25 |जियोफेंसिंग के विरोध में स्वास्थ्य विभाग (एनएचएम) कर्मचारियों ने एक घंटे रखा वर्क सस्पेंड
जे कुमार अम्बाला छावनी, 4 अगस्त : हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत हजारों कर्मचारियों ने आज जियोफेंसिंग व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे का वर्क सस्पेंड रखा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जियोफेंसिंग को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने कहा कि यह प्रणाली कर्मचारियों की निजता का हनन है और इससे कार्यस्थल पर एक असहज माहौल बनता है।राज्य के सभी जिलों में एनएचएम कर्मचारियों की यूनियनों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जियोफेंसिंग तकनीक से उनकी व्यक्तिगत गतिविधियों पर निगरानी रखना मानसिक दबाव उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि फील्ड में काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता पहले ही विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं, और अब उन पर तकनीकी निगरानी का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
यूनियन नेताओं ने सरकार को चेताया कि अगर जियोफेंसिंग को जल्द ही बंद नहीं किया गया तो वह आने वाले समय में आंदोलन को और तेज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जियोफेंसिंग का विरोध केवल एक तकनीकी पहलू नहीं, बल्कि यह कर्मचारियों के आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और कार्य की गरिमा से जुड़ा मुद्दा है।
कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी जनकल्याण योजना के विरोध में नहीं हैं, बल्कि वे केवल ऐसी व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं जो उनकी निगरानी और अनुचित रिपोर्टिंग को बढ़ावा देती है। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार से बातचीत कर इस मुद्दे का समाधान निकालने की अपील की है, ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और कर्मचारियों में असंतोष भी न फैले।
#nhm #haryana #worksuspended #ambala
-
04/08/25हरियाणा रोडवेज बसों की मिलेगी रियल-टाइम लोकेशन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
जे कुमार, अम्बाला छावनी 4 अगस्त : हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज रोडवेज यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहे है। जल्द ही आमजन को रोडवेज बसों की रियल-टाइम लोकेशन मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। इस नई तकनीक की मदद से यात्री घर बैठे यह जान सकेंगे कि उनकी बस कहाँ तक पहुंची है और कितनी देर में उनके नजदीकी बस स्टैंड पर पहुँचेगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस सुविधा को लागू करने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है और आने वाले चार महीनों के भीतर इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। हरियाणा की सभी रोडवेज बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे उनकी मूवमेंट को ऐप से जोड़ा जा सकेगा।
इस सुविधा से यात्रियों को न सिर्फ अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें बस स्टैंड पर लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। खासकर स्कूल, कॉलेज व नौकरीपेशा लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
विभाग ने बताया कि ऐप उपयोग करना बेहद सरल होगा। ऐप में बस नंबर, रूट, आगमन समय और लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही भविष्य में टिकट बुकिंग और शिकायत निवारण जैसी सेवाओं को भी ऐप से जोड़े जाने की योजना है।
हरियाणा परिवहन विभाग ने बताया कि सरकार का उद्देश्य रोडवेज सेवा को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, जिससे यात्रियों को समय की बचत और बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी।
जल्द ही प्रदेश के सभी डिपो में इस तकनीक को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे सिस्टम को बेहतर तरीके से समझ सकें और यात्रियों को मदद प्रदान कर सकें।
#haryana #ambala #haryanaroadway #buses #realtimelocation
-
04/08/25 |विश्व स्तनपान सप्ताह के चलते गर्भवती महिलाओ को दिलवाई शपथ, किया जागरूक
जे कुमार अम्बाला छावनी, 4 अगस्त : नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं के पूर्ण विकास के लिए माँ के दूध के महत्व और सम्पूर्ण पोषण को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना बंसल ने की, जिन्होंने नर्सिंग ऑफिसर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तनपान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवन के पहले छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध देना चाहिए, जिससे शिशु को रोग प्रतिरोधक क्षमता, संपूर्ण पोषण और मानसिक विकास में सहायता मिलती है।
डॉ. रचना बंसल ने बताया कि माँ का दूध बच्चों को संक्रमण से बचाता है और उन्हें स्वस्थ जीवन की नींव देता है। स्तनपान न केवल शिशु के लिए, बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इससे माँ में स्तन कैंसर और अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ पोषण, नियमित जांच और स्तनपान की आवश्यकता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्तनपान कराने की सही तकनीक, बैठने की मुद्रा और दूध उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने माताओं को स्तनपान के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने का आह्वान किया। महिलाओं ने कार्यक्रम के अंत में स्तनपान को बढ़ावा देने और हर नवजात को माँ का पहला दूध (कोलोस्ट्रम) देने की शपथ भी ली।
इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 1 से 7 अगस्त तक चलने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान अस्पताल में अलग-अलग गतिविधियों जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, हेल्थ टॉक्स और काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को स्तनपान के प्रति प्रेरित किया जा सके।
#ambala #healthdepartment #haryana #worldbreastfeedingweek #pregnantwomen
-
04/08/25 |
आज का राशिफल सोमवार, 4 अगस्त 2025
* मेष राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपको एक नया जॉब ऑफर मिल सकता है। आपको अपनी बचत पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।
* वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
* मिथुन राशि: आज आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए और अपने ज़रूरी कामों की लिस्ट बना लेनी चाहिए। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।
* कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।
* सिंह राशि: आज कारोबार में लाभ होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हालांकि, घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं।
* कन्या राशि: आज काम का दबाव अधिक रहेगा। कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें।
* तुला राशि: कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। आपका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
* वृश्चिक राशि: कारोबार में मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
* धनु राशि: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे और करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, कार्यक्षेत्र की गुटबाजी से आप परेशान हो सकते हैं, इसलिए विवादों से दूर रहें।
* मकर राशि: आज किसी को भी उधार देने से बचें। घाव की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
* कुंभ राशि: आज आपके सितारे चमकेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं और करियर में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
* मीन राशि: आज आप सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। सजगता से काम करें। करियर में नए अवसर मिलेंगे और धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालाँकि, संतान पक्ष की चिंता हो सकती है।
-

-

कश्मीर फाइल्स' को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2023) में नर्गिस दत्त अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (राष्ट्रीय एकता) श्रेणी में मिला।
कश्मीर फाइल्स' को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2023) में नर्गिस दत्त अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (राष्ट्रीय एकता) श्रेणी में मिला। इसके अलावा, फिल्म की अभिनेत्री पल्लवी जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पुरस्कार को कश्मीरी हिंदुओं और आतंकवाद के पीड़ितों को समर्पित किया। हालांकि, इस पुरस्कार को लेकर कुछ विवाद भी हुए, क्योंकि कुछ नेताओं और आलोचकों ने फिल्म को प्रोपेगेंडा और तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए इसकी आलोचना की।
-
03/08/25 |- भारत,
शहीदी स्मारक में आर्ट वर्क करने वाले कलाकारों की मेहनत को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तालियां बजाते हुए सराहा
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक की आर्ट गैलरी में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम की प्रतिमा को नमन किया
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकंडा आर्ट वर्क से तैयार की गई गैलरी का मुआयना किया और कलाकारों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की
शहीदी स्मारक में शेष कार्य जल्द पूरा करने के लिए जल्द विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक स्मारक में होगी : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का निरीक्षण किया
अम्बाला/चंडीगढ़, 03 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज जीटी रोड पर सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का निरीक्षण किया तथा आर्ट वर्क करने वाले कलाकारों की मेहनत को तालियां बजाते हुए खूब सराहा।
मंत्री अनिल विज ने कहा स्मारक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों का इतिहास यहां जीवंत होगा। उन्होंने स्मारक में बनाई गई स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा को नमन करते हुए उन्हें स्मरण किया। स्मारक की विभिन्न आर्ट गैलरियों का मुआयना करते हुए मंत्री अनिल विज ने यहां विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किए जा रहे इतिहास के बारे में बारिकी से जानकारी ली। मंत्री अनिल विज ने सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट वर्क से संबंधित कार्यो की प्रगति जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्ट म्यूजियम के वर्चुअल थिएटर में 40 लोगों को एक साथ ऊपर ले जाने वाली हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाई गई है जोकि हिंदुस्तान में अपनी तरह की पहली लिफ्ट है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकंडा आर्ट वर्क की तालियां बजाते हुए सराहना की
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने म्यूजियम में सरकंडा आर्ट वर्क से तैयार की गई गैलरी को दिखा जिसे देखते ही उन्होंने कलाकारों द्वारा तैयार इस कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए सरकंडा आर्ट का प्रयोग किया गया है जोकि अपने आप में देखने वालों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से अन्य गैलरियां भी तैयार की जा रही है जोकि जल्द पूरी होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कारीगरों को इस कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
जल्द विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक स्मारक में होगी : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि जल्द ही इस स्मारक से संबंधित उच्च अधिकारियों की यहां पर एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, ताकि स्मारक से जुड़े शेष कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा किया जा सके। उन्होनें बताया कि स्मारक में 270 डिग्री प्रोजैक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेगे। इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढ़ियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए दो हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं, 12वीं मंजिल तक इस लिफ्ट के माध्यम से लोग कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेंगे।
मंत्री अनिल विज ने मेमोरियल टॉवर की 12वीं मंजिल पर स्काई कैफे खोलने के निर्देश दिए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेमोरियल टॉवर की 12वीं मंजिल पर हम स्काई कैफे खोला जाए जहां लोग बैठकर पूरे अम्बाला छावनी व आसपास क्षेत्र को देख सकें। उन्होंने कहा यहां दूरबीन भी लगाई जाए ताकि लोग दूर तक यहां से व्यू ले सके। मंत्री अनिल विज ने बताया कि शहीद स्मारक में पांच अलग-अलग प्वाइंट पर गुम्बद बनाए गए है जोकि एक सेल्फी प्वाइंट होंगे।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने वीडियो के माध्यम से शहीद स्मारक की प्रेजेंटेशन देखी
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर वीडियो फ्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मारक में प्रस्तुत इतिहास व आर्ट वर्क के कार्य को देखा। उन्होंने वीडियो में दिखाए गए इतिहास मंर कुछ और अंश भी जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होनें कहा कि जहां-जहां आजादी की लड़ाई के लिए सघंर्ष हुआ उस तमाम विवरण को भी इसमें दर्शाया जाए। इस मौके पर यह भी कहा कि इस स्मारक को तैयार करने में इतिहासकारों के साथ-साथ अन्य ने जो अहम भूमिका निभाई है उनके नामों से संबंधित दो बोर्ड भी यहां पर लगवाए।
अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए
कैबिनेट मंत्री विज ने अधिकारियों को शहीदी स्मारक के समक्ष का क्षेत्र प्लेन कर यहां रैलिंग लगाने, स्मारक में विभिन्न स्थानों पर और लाइट्स लगाने, खाली पड़े स्थान पर आकर्षक पौधे लगाने के साथ-साथ कुछ अन्य कार्यो बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि 1857 में हिन्दुस्तान का जो नक्शा था, वह चाहते हैं कि उसे भी तैयार रखे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम बता सकें कि हिन्दुस्तान कैसा था।
इस मौके पर उनके साथ शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी राम बाबू यादव, संजीव अत्री, संजीव सोनी, प्रवेश शर्मा, बलित नागपाल, जसबीर जस्सी, गौरव सैनी, अशोक ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
#anilvij #shahidisamarakambala @haryana #ambala #history -
03/08/25PM announces ex-gratia from PMNRF
Prime Minister Shri Narendra Modi today condoled the loss of lives due to an accident in Gonda, Uttar Pradesh. He announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF for the next of kin of each deceased and Rs. 50,000 to the injured.
The PMO India handle in post on X said:
“Deeply saddened by the loss of lives due to an accident in Gonda, Uttar Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones in the mishap. May the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi”
-
03/08/25रोटरी क्लब पानीपत सॉलिटेयर का प्रथम स्थापना समारोह सम्पन्न, गौरव बने पहले अध्यक्ष
जे कुमार 3 अगस्त पानीपत : रोटरी क्लब पानीपत सॉलिटेयर ने रोटरी वर्ष 2025–26 के लिए अपना प्रथम स्थापना समारोह बड़े उत्साह एवं सेवा भाव के साथ आर्य समाज मॉडल टाउन पानीपत में सम्पन्न किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीडीजी रोटेरियन रणजीत के.भाटिया, गेस्ट ऑफ ऑनर पीपी रोटेरियन सुदर्शन चुग एवं एजी रोटेरियन विभास कैला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज़िले के अन्य वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं गणमान्य अतिथियों ने भी भाग लिया।
समारोह के दौरान, सीए गौरव सतीज़ा को नवगठित क्लब का प्रथम अध्यक्ष (चार्टर प्रेसिडेंट) नियुक्त किया गया, जबकि सीए कुनाल कथूरिया ने सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीए गौरव सतीजा ने कहा कि रोटरी क्लब पानीपत सॉलिटेयर भले ही एक नया क्लब है, लेकिन इसे स्थापित करने वाले मार्गदर्शकों का अनुभव 15–20 वर्षों का है। हमारा लक्ष्य भी वही है – समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रतिबद्ध सेवाएं देना।
रोटरी के मूल मंत्र स्वार्थ से ऊपर सेवा को साकार करते हुए, क्लब द्वारा कन्या गुरुकुल (आर्य समाज, मॉडल टाउन) की छात्राओं के लिए वाटर कूलर, कुर्सियाँ और बेंच प्रदान की गईं, जिससे उनकी शिक्षा का वातावरण और अधिक सुविधाजनक व गरिमापूर्ण बन सके। इस अवसर पर अतुल चोपड़ा, रमेश बजाज,अनिल दिलोरी, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुरिंदर भाटिया, सपरा, केवल गर्ग, शिव मल्होत्रा, रमन अनेजा, रमन टक्कर एवं डॉ. प्रदीप वर्मा प्रमुख रहे।
#panipat #rotaryclub #Solitaire's #foundationceremony #president
-
03/08/25 |पंजाब मे बरसात का अलर्ट जारी, पहाड़ो मे बरसात के चलते नदियो का जलस्तर खतरे से ऊपर
जे कुमार 3 अगस्त पंजाब : पंजाब के कई जिलो मे अगस्त महीने मे भारी बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है मोसम विभाग कि माने तो 4 अगस्त से लेकर 6 अगस्त तक पंजाब के कई जिलो मे तेज बरसात को लेकर अलर्ट जारी करने के साथ साथ नदियो के आस पास पहने वाले लोगो को भी दूर बनाकर रखने के लिए आदेश जारी किए गए है | जहा एक तरफ बरसात के चलते पंजाब के अधिकतर जिलो मे तापमान मे कमी आई है वही बरसात की वजह से लोगो ने भीषण गर्मी से निजात मिल पाई है |
पंजाब के लुधियाना, पटियाला, रूप नगर, होशियारपुर, पठानकोट समेत कई जिलो मे रविवार को भी बरसात हुई, पहाड़ों में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वही पौंग बांध प्रबंधन द्वारा भी पंजाब व उसके साथ लगते राज्य हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को पौंग डैम में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर चेतावनी पत्र लिखा है।
#rainalert #Punjab #waterlevelrivers #dangerlevel #rainmountains #alart
-

जियो फेंसिंग के विरोध मे 4 अगस्त को एक घंटे का स्वास्थ विभाग मे रहेगा वर्क सस्पेंड
जे कुमार 3 अगस्त अम्बाला : जियो फेंसिंग के विरोध मे 4 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक घंटे का वर्क करने का आह्वान किया हुआ है लेकिन इस एक घंटे के वर्क सस्पेड के दोरान आपातकालीन सुविधाए चालू रहेगी, अम्बाला जिला के प्रधान तरनदीप सिंह ने बताया कि पूरे हरियाणा मे रविवार को मीटिंग के दोरान इसकी पूरी रूप रेखा तैयार कि गई है | उन्होने बताया कि इस 1 घंटे के वर्क सस्पेंड को लेकर सिविल सर्जन को पहले ही पत्र के जरिए अवगत करवाया गया है, साथ ही तालमेल कमेटी द्वारा भी पत्राचार के माध्यम से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा दी गया है |
प्रधान तरनदीप ने बताया कि 3 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इस दौरान सिविल सर्जन कार्यालयों पर गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी और सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कमेटी ने मांग की है कि जियो फेंसिंग सिस्टम को तुरंत वापस लिया जाए। इस कार्य बहिष्कार से 4 अगस्त को प्रदेश के सिविल अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होने बताया कि हमारी मंशा जनता को परेशान करना बिलकुल भी नही है लेकिन उच्चअधिकारी हररोज नए से नए लेटर जारी करके कर्मचारियो को इस तरह से आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है |
#ambala #nhmambala #healthdepartment #againstgeofencing #haryana
-
03/08/25ओस्का व इद्रीश फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग बिताए सुनहरे पल
जे कुमार 3 अगस्त अम्बाला : ऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस (ओस्का) एवं इद्रीश फाउंडेशन द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों अपना घर वृद्धाश्रम, अम्बाला छावनी का दौरा किया। विद्यार्थियों ने वहां मौजूद बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनकी बातें सुनीं और उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाया। मौके पर विद्यार्थियों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर बुजुर्गों का मनोरंजन किया, जिससे पूरे माहौल में खुशी और अपनत्व का संचार हुआ।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने कहा कि उन्हें आज ऐसा लगा जैसे अपने बच्चे हमारे पास लौट आए हैं। वहीं एक अन्य बुजुर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा, आप लोगों के गाने सुनकर पुराने दिन याद आ गए, बहुत अच्छा लगा।
ओस्का के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भांकर ने इस अवसर पर कहा कि हम मानते हैं कि बुजुर्ग अनुभवों और परंपराओं के भंडार हैं, उनके साथ समय बिताना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ओस्का के सहसचिव राजिन्दर मीरवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य करना नहीं, बल्कि युवाओं में मानवीय संवेदनाओं और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। ये पल न केवल बुजुर्गों के लिए खास होते हैं, बल्कि युवाओं को भी जीवन के अमूल्य अनुभव सिखाते हैं।
इद्रीश फांउडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने बताया कि इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर गीत गाए जिससे अपना घर के आंगन में हंसी गूंज उठी और गीतों की मधुर धुन से माहौल खुशनुमा हो गया। उन्होने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ समाज में पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव और अपनत्व को मजबूत करती हैं।
इस अवसर पर बुजुर्गों ने अपने अनुभव सांझा करने के साथ-साथ गाने और भजन भी सुनाए तथा ओस्का के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर तुषार सागर ने पुराने गानों के साथ-साथ भजन भी प्रस्तुत किये। वहीं बच्चों में सक्षम पूनिया ने गाने तथा नियति ने कविता पाठ से सबका मन मोह लिया।
#ambala #haryana #foundation #oldagehome
-
03/08/25 |ऋषि-मुनियों ने देश की संस्कृति व विचारों को किया समृद्ध
एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमारे जीवन को सार्थक और उत्कृष्ट बनाने की राह दिखाती है। इसका अनुसरण करने से जीवन कष्ट मुक्त होता है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों और संतों ने देश की संस्कृति व विचारों को समृद्ध किया है। वे जहां भी जाते हैं अपने सुविचारों के माध्यम से समाज में भाईचारा कायम करते हैं। सनातन संस्कृति संतों के कारण ही दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।
भजनलाल शर्मा शनिवार को सलूम्बर जिले के केनर ग्राम स्थित धौलागढ़ धाम में 45 दिवसीय श्रावण कुंभ महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी संस्कृति और आस्था केन्द्रों का निरंतर उत्थान हो रहा है।
राज्य सरकार जनजातीय पर्यटन सर्किट करेगी विकसित-
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के ‘विकास भी और विरासत भी‘ के मूलमंत्र को आत्मसात करके प्रदेश के आस्था धामों का कायाकल्प करने का काम कर रही है। इसी दिशा में हमने बजट 2025-26 में जनजातीय आस्था के केंद्र त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़ धाम, बेणेश्वर धाम, सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृकुंडिया आदि को शामिल कर जनजातीय पर्यटन सर्किट विकसित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही पुष्कर अजमेर में ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर तथा खाटूश्याम जी मंदिर के विकास कार्य, सालासर बालाजी, तनोट माता, करणी माता मंदिर आदि स्थानों के लिए भी सुगम परिवहन हेतु कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शामिल हुए राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए विशेष कैंप स्थापित कर निशुल्क भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा एवं हेल्थ डेस्क की व्यवस्था भी करवाई गई।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून में राज्य के सभी बांध पूरी तरह भर गए थे और इस वर्ष जुलाई माह में ही अधिकांश बांध भर चुके हैं। इस अच्छी बारिश से प्रदेश के किसानों का जीवन खुशहाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, युवा और महिला के उत्थान से प्रदेश और देश भी विकसित होगा।
प्रधानमंत्री ने सामाजिक जागरूकता की जगाई अलख-
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता की अलख जगाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी राजीविका के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। हमारी बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब समाज में भाईचारा रखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाएं।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ शुरू किया। जिसके अंतर्गत पिछले वर्ष 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए थे तथा इस वर्ष हम 10 करोड़ पौधारोपण करेंगे। हमारा लक्ष्य पांच वर्ष में 50 करोड़ पौधे लगाने का है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अघोर पशुपति पीठ में आयोजित अतिरुद्र महायज्ञ में भाग लिया तथा साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
03/08/25 |केंद्रीय वन मंत्री ने 50 ऑटो टिपर (कचरा संग्रहण वाहन) का किया लोकार्पण
एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव शनिवार को अलवर जिला स्थित प्रताप ऑडिटोरियम से नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता को बेहतर करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण शुल्क निधि के अंतर्गत घर-घर कचरा संग्रहण हेतु क्रय किए गए नए 50 ऑटो टिपर (कचरा संग्रहण वाहन) का लोकार्पण कर उन्हें हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अभिनव पहल करते हुए नगर निगम की सफाई कर्मचारी श्रीमती पूनम चावरिया से ऑटो टिपर का पूजन करवाया तथा 5 स्वच्छता सखियों को स्वच्छता किट भेंट किए एवं उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
स्वच्छ भारत मिशन सामाजिक परिवर्तन का बडा सूत्रापात—
केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में कार्यभार संभालते ही गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर से स्वच्छ भारत मिशन का आगाज किया था, जिसके सार्थक परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं। इस अभियान की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने करते हुए कहा कि यह भारत में सामाजिक परिवर्तन का बहुत बडा सूत्रपात है। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत देश में 11 करोड 65 लाख शौचालय बनाए गए तथा 4576 गांवों को ओडीएफ, 3913 गांवों को ओडीएफ प्लस, 1429 शहरों को विगत 10 वर्षों के कार्यकाल में ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्रदान किया गया है।
एनसीआर का सबसे साफ-सुथरा शहर बनने की दिशा में बढा अलवर—
उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वच्छ शहर समृद्धि का मार्ग है, इसको मध्यनजर रखते हुए अलवर शहर को स्वच्छ व साफ-सुथरा शहर बनाने व एनसीआर क्षेत्र में स्वच्छता में टॉप रैंकिंग लाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण शुल्क निधि (ईपीसी फण्ड) की 4.50 करोड रूपये की राशि से नगर निगम अलवर को 50 ऑटो टिपर (कचरा संग्रहण वाहन) उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी क्षमता शहर में संचालित ऑटो टिपरों से डेढ गुना अधिक है। इससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में कचरे को पृथक-पृथक संग्रहण करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अलवर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 310 पायदान ऊपर चढकर 54वीं रैंक हासिल की है, जबकि विगत सर्वेक्षण में 364वें स्थान पर था।
स्वच्छता को संस्कार में लाने के लिए जन सहभागिता जरूरी—
उन्होंने कहा कि शहर के कचरा प्रबंधन में सार्वजनिक भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि घर व प्रतिष्ठान से गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक होगा तो कचरे की रिसाइकिलिंग से जैविक खाद व बायोगैस प्लांट आदि लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन या एक मेडल लेने का कार्य नहीं है बल्कि यह पूरे जीवन चलने वाला संस्कार है। उन्होंने कहा कि अब अलवर को स्वच्छता में एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में शासन व प्रशासन के साथ शहर के सामाजिक व व्यापारिक संगठनों, स्वयं सहायता संस्थाओं व आम नागरिक की जागरूकता के साथ भागीदारी की महती आवश्यकता है। इसके लिए सितम्बर-अक्टूबर माह में शहर के स्कूलों एवं कॉलेजों में विभिन्न एसोसिएशनों के साथ जागरूकता, श्रमदान व प्रशिक्षण आयोजित कर इसे जन आन्दोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।
कचरा निस्तारण की दिशा में सकारात्मक प्रयास—
उन्होंने कहा कि शहर में मेकेनाइज ट्रांसफर स्टेशन के लिए यूआईटी ने 6480 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की है, वहीं सीएनडी वेस्ट प्लांट के लिए यूआईटी द्वारा अग्यारा में 18 हजार वर्गमीटर भूमि आंवटित की गई है तथा गोलेटा में एक लाख घन मीटर से अधिक पडे लीगेसी वेस्ट के निस्तारण की भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अलवर शहर का विस्तार हो रहा है इसको ध्यान में रखते हुए शहर की साफ-सफाई के लिए नगर निगम क्षेत्रा के साथ-साथ यूआईटी व रीको के क्षेत्र को भी शामिल किया जाकर साफ-सफाई का टैंडर किया जा रहा है। पूर्व में 2020 में ठोस कचरे के निस्तारण हेतु जिस फर्म को ठेका दिया गया था उसने कोई काम नहीं किया, उसके टैंडर को निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि शहर को कचरा मुक्त, क्लीन सिटी व प्लास्टिक फ्री सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा, इसके लिए पुराना सूचना केंद्र व रामगढ चिन्हित किया गया है। शहर की स्वच्छता में मानकों के अनुरूप आवासीय क्षेत्रों में दिन में दो बार व वाणिज्यिक क्षेत्रों में दिन में तीन बार साफ-सफाई कार्य करना होता है। इसके लिए जिला प्रशासन शहर के कचरा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें और उसमें व्यापारिक व सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लेवे।
पार्क गोद लेने में आगे आएं संस्थाएं—
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा माई सिटी माई पार्क अभियान शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत माई सिटी माई पार्क वेब पोर्टल बनाया गया है जिसके माध्यम से शहर के व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन आदि जुडकर पार्क को गोद ले सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से शहर में स्थित 166 पार्कों का कायाकल्प हो सकेगा। इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा क्लीन अलवर पोर्टल प्रारम्भ किया गया है जिसमें स्वच्छता व रोड लाइट संबंधी शिकायतें की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में आमजन का सहयोग लेने के साथ-साथ सख्ती भी बरती जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
03/08/25 |पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बीसवीं किश्त जारी, बाड़मेर के 2.32 लाख किसान लाभांवित
एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बीसवीं किश्त किसानों के खातों में हस्तांतरित की। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल में वर्चुअली जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश भर के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हस्तांतरित की। इसके जरिए बाड़मेर जिले के 2.32 लाख किसान लाभांवित हुए।
इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के प्रत्येक वर्ग को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करवाने की अभिनव पहल की है। उन्होंने कहा कि अब तक कई लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। उ़द्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मिली राशि किसानों की कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में राशि हस्तातंरित होने से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
03/08/25 |अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 85 सिलेंडर जप्त
एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।
जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशों के अनुपालना में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला रसद अधिकारी की कार्रवाई लगातार जारी है।
राजधानी जयपुर में शनिवार को रसद विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 85 गैस सिलेंडर, पांच गैस रिफिलिंग मोटर और दो वजनी कांटा मशीनें जब्त कीं। यह कार्रवाई रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सरिता यादव द्वारा की गई।
पहली कार्रवाई जयपुर के गजसिंहपूरा क्षेत्र में की गई, जहां अवैध रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों से रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। टीम ने मौके से 71 घरेलू सिलेंडर, 9 कमर्शियल सिलेंडर, चार रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की। यह रिफिलिंग न केवल अवैध थी बल्कि अत्यंत खतरनाक भी, जो स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती थी।
दूसरी कार्रवाई हसनपुरा क्षेत्र में की गई, जहां रिहायशी इलाके के भीतर ही अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। यहां से पांच घरेलू सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पूर्णतः गैरकानूनी था और सिलेंडरों के फटने जैसी दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।
जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर बिना किसी अधिकृत अनुमति के गैस रिफिलिंग की जा रही थी, जो जन सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने स्पष्ट किया कि विभाग इस तरह के अवैध रैकेट को बर्दाश्त नहीं करेगा और भविष्य में भी लगातार औचक निरीक्षण कर इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गैस रिफिलिंग अथवा गैस सिलेंडरों के संदिग्ध उपयोग की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग या प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
03/08/25 |मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की मुलाकात
एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री शाह को प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों, विकास के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप न्यायिक व्यवस्था में आए संस्थागत सुधारों एवं आमजन में बने सकारात्मक विश्वास को व्यापक रूप से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर भी उन्हें जानकारी दी।
मुख्यमंत्री की केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री से शिष्टाचार भेंट
इससे पहले भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने राजस्थान रिफाइनरी तथा पेट्रोलियम व गैस क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
03/08/25 |धुनों की जुगलबंदी ने बिखेरा जादू तो भरतनाट्यम ने बांधा समां, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।
राजधानी जयपुर की सांस्कृतिक फिज़ा शनिवार की शाम सुरों, तालों और नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से सराबोर हो उठी। जवाहर कला केंद्र में डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेघ उत्सव की रंगारंग शुरुआत ने श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अदनान ग्रुप की प्रस्तुति से हुआ, जिसमें सितार, वायलिन और तबले की जुगलबंदी ने श्रोताओं को संगीत के एक नए अनुभव से जोड़ा। अदनान खान और उनके साथी कलाकारों ने राग मेघ और राग मल्हार जैसे मानसूनी रागों को फ्यूजन शैली में प्रस्तुत किया। शास्त्रीय परंपरा की गहराई और आधुनिक ध्वनियों की ऊर्जावान गति का यह संयोजन ऐसा प्रभाव उत्पन्न कर गया कि दर्शकों की तालियों ने सभागार की गूंज को स्वर लहरियों में बदल दिया। खास बात यह रही कि अदनान ग्रुप ने अपने वादन में लोक धुनों और राग आधारित प्रयोगों का ऐसा सम्मिलन किया जिसने युवा श्रोताओं को भी जोड़कर रखा।
इसके पश्चात प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना कनक सुधाकर और उनकी नृत्यशिक्षित टीम ने "त्रिदेवी" प्रस्तुति द्वारा भूमि देवी, पार्वती देवी तथा लक्ष्मी देवी के चित्रण द्वारा नारी के सशक्त स्वरुप पर पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। भरतनाट्यम की पारंपरिक मुद्राओं, नयनाभिराम अभिनय और सौम्य गतियों के माध्यम से उन्होंने देवी के नव रूप की प्रतीकात्मकता, नायिका की शक्ति, और स्त्री के सौंदर्य को अत्यंत सजीव रूप में मंच पर उतार दिया। रस, भाव, ताल और नृत्य की शुद्धता ने दर्शकों को एक आध्यात्मिक अनुभूति करवाई, जिसे सभी ने खड़े होकर सराहा।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राजेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्घाटन डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रीमती श्रेया गुहा (आईएएस) की उपस्थिति में हुआ।
उन्होंने बताया कि "मेघ उत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानसून की रचनात्मकता, सौंदर्य और सांस्कृतिक चेतना को लोक व शास्त्रीय कलाओं के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास है। यह मंच परंपरा और आधुनिकता के संगम का प्रतीक बन रहा है।"
कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (पटियाला), पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (उदयपुर) तथा जवाहर कला केंद्र एवं राजीविका के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन में समाज, प्रशासन, राजनीति, मीडिया, शिक्षा और संस्कृति से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में कला प्रेमियों की उपस्थिति रही।
रविवार, 3 अगस्त को समापन अवसर पर विश्वविख्यात लोक गायक मूरलाला मारवाड़ा की कबीर व सूफी गायन प्रस्तुति होगी, जिसमें उनके स्वरों के माध्यम से आत्मिक गहराई, दर्शन की ऊंचाई और संगीत की माधुर्यता का संगम श्रोताओं को एक अनूठी अनुभूति प्रदान करेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
03/08/25इनर व्हील क्लब अंबाला डिफेंस यूनाइटेड ने गंदगी को हरियाली में बदला, किया पौधरोपण
जे कुमार 3 अगस्त अंबाला : सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए इनर व्हील क्लब अंबाला डिफेंस यूनाइटेड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाया है। क्लब की उपाध्यक्ष हरप्रीत कपूर, सचिव चरणजीत कौर, कोषाध्यक्ष सुचित्रा सिंह और संपादक अनिता सिंह ने अनिल विज मार्ग का दौरा कर सड़क किनारे फैली गंदगी का जायज़ा लिया।
उन्होंने देखा कि बंजर भूमि को पहले साफ कराया और फिर वहाँ पौधरोपण किया जाएगा। उन्होने सफाई अभियान चलाकर कूड़े को हटाया गया और लगभग 13 पौधे लगाए गए। इस पहल की आसपास के दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशंसा की और क्लब को इसके लिए धन्यवाद दिया। क्लब का यह कार्य न केवल स्वच्छता का संदेश देता है, बल्कि पर्यावरण जागरूकता का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
#innerwheelclub #plantedtrees #ambala #haryana
-
देश में तेजी से फैलता बहुत बड़ा खतरा
अनिल विज, अंबाला छावनी 3 अगस्त 2025
भारत में कैंसर एक गंभीर समस्या बन गई है, जिसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 2023 में भारत में कैंसर के 14 लाख से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए थे।
धूम्रपान और तंबाकू का सेवन मुंह, फेफड़े और गले के कैंसर का मुख्य कारण है। इसी तरह, शराब के अधिक सेवन से लिवर और पाचन तंत्र से जुड़े कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग व्यायाम और पौष्टिक आहार पर कम ध्यान देते हैं। प्रसंस्कृत (processed) और फास्ट फूड का अधिक सेवन भी मोटापे और कई तरह के कैंसर को बढ़ावा दे रहा है।
वायु और जल प्रदूषण भी कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। हवा में मौजूद हानिकारक कण फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकते हैं।
कुछ प्रकार के कैंसर आनुवांशिक होते हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जा सकते हैं। अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर हुआ है, तो आपको इसका खतरा ज़्यादा हो सकता है।
वायरल संक्रमण, जैसे हेपेटाइटिस बी और सी (लिवर कैंसर) और HPV (सर्वाइकल कैंसर), भी कैंसर का कारण बन सकते हैं
कैंसर को पूरी तरह रोकना शायद संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपाय करके इसके जोखिम को कम किया जा सकता है:
* स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं:
* नियमित व्यायाम: हर दिन कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और कैंसर का खतरा कम होता है।
* पौष्टिक आहार: ताजे फल, सब्जियां, दालें और अनाज जैसे फाइबर-युक्त आहार का सेवन करें। लाल और प्रसंस्कृत मांस का सेवन कम करें।
* तंबाकू और शराब से दूर रहें: कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है तंबाकू (धूम्रपान और चबाने वाला) और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना।
* टीकाकरण: कुछ कैंसर से बचाव के लिए टीके उपलब्ध हैं, जैसे HPV का टीका, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है।
हो सके तो प्रदूषण वाले वातावरण से बचें। अगर प्रदूषण ज़्यादा है, तो घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।
कैंसर का जल्दी पता लगाने से इलाज आसान हो जाता है। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए, खासकर अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर रहा हो।
जागरूकता फैलाना: कैंसर के बारे में जानकारी होने से लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान सकते हैं और समय पर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
आप इन उपायों को अपनाकर खुद को और अपने परिवार को कैंसर के खतरे से बचा सकते हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई कैंसर से पीड़ित है, तो समय पर इलाज और डॉक्टर की सलाह बहुत ज़रूरी है।
-
03/08/25 |
आज का राशिफल 3 अगस्त 2025
मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी जाती है। विरोधियों से सावधान रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। परिवार का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
वृषभ
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ मिल सकता है। जो लोग कपड़ों, होटल या श्रृंगार से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी कमाई हो सकती है। वाहन सुख का भी योग है।
मिथुन
आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की ज़रूरत है। धन खर्च बढ़ सकता है, लेकिन अगर निवेश करेंगे तो फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।
कर्क
आज का दिन लाभदायक है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और परिवार में कोई अच्छी खबर आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
सिंह
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
कन्या
धैर्य से काम लें। नौकरी में तरक्की और सम्मान मिल सकता है। परिवार में कोई नया काम शुरू होने का योग है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
तुला
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है, अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
वृश्चिक
सफलता का योग है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। यात्रा से लाभ हो सकता है, लेकिन आलस्य से बचें।
धनु
आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मकर
आज के दिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में भी सफलता के योग हैं।
कुंभ
वित्तीय मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। पेशेवर परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं।
यह एक सामान्य राशिफल है। आपकी व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम अलग हो सकते हैं।
-
02/08/25 |निदेशक आशीष मोदी ने विमंदित बच्चों के साथ बिताया गुणवत्तायुक्त समय
एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने शुक्रवार को जामडोली कैंपस स्थित विमंदित गृह, छात्रावास सहित विभिन्न भवनों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मूंडला स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पीठ एवं छात्रावास का भी निरीक्षण किया।
आशीष मोदी ने निरीक्षण के दौरान विमंदित गृह के बालक-बालिकाओं से बातचीत करते हुए समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने बारिश में भवनों की स्थिति, जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निदेशक ने राजकीय बौद्धिक दिव्यांग विद्यालय में बच्चों के क्लास रूम, रसोई व अन्य व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बच्चों के साथ मनोरंजक बातें की। विमंदित बच्चों ने अपने हाथों से बनी राखी निदेशक को बांधी और उन्हें कविताएं भी सुनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों की कॉपी में पेंटिंग्स देखकर हौसला अफजाई करते हुए शाबाशी भी दी।
आशीष मोदी ने जामडोली कैंपस में बने अनुसूचित जाति, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, देवनारायण बालिका छात्रावासों का निरीक्षण किया। इसके अलावा बौद्धिक दिव्यांग शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, राज्य पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान, सीआरसी, अपना घर द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह आदि भवनों का निरीक्षण किया। निदेशक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के साथ संवाद किया साथ ही बौद्धिक दिव्यांग गृह में भोजन भी किया।
आशीष मोदी ने जमवा रामगढ़ के मूंडला में बनी डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
02/08/25 |जयपुर जिले में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में संचालित किया जा रहा है।
एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव कातिकिथाला श्रीनिवास ने शुक्रवार को जयपुर जिले के जमवारामगढ़ के ग्राम लांगड़ियावास में स्थित ठोस अपशिष्ट आधारित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का दौरा किया। यह प्लांट राजस्थान सरकार की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत एक प्रमुख पहल है, जिसे जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट (जयपुर) लिमिटेड द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में संचालित किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन शहरी के निदेशक जुइकर प्रतीक चंद्रशेखर एवं आयुक्त, नगर निगम जयपुर (हेरिटेज) डॉ. निधि पटेल ने श्री श्रीनिवास को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
श्रीनिवास ने प्लांट प्रमुख से प्लांट की कार्यप्रणाली, उपयोग लाई जा रही नवीनतम तकनीकों, अपशिष्ट से ऊर्जा निर्माण प्रक्रिया एवं पर्यावरणीय लाभों पर विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने संपूर्ण प्लांट का भ्रमण कर इसकी कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
इस अवसर पर श्रीनिवास ने स्वायत्त शासन विभाग, नगर निगम, जयपुर एवं जिंदल समूह के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्लांट इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि किस प्रकार सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र मिलकर शहरी चुनौतियों का सतत् समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं। यह संयंत्र न केवल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक है बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक अहम योगदान दे रहा है।
वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की मुख्य विशेषताएं:
फरवरी, 2025 से संचालित इस प्लांट में प्रतिदिन 1000 मीट्रिक टन ठोस कचरे का प्रसंस्करण कर प्रतिदिन 12 मेगावाट-घंटा का विद्युत उत्पादन किया जाता है जिस से लगभग 2.5 करोड़ रूपए की आय नगर निगम को होती है । इस प्लांट से लैंडफिल में जाने वाले कचरे में कमी, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा एवं परिपत्र अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है ।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
02/08/25 |मानसून के पश्चात हीरापुरा बस स्टैण्ड से हो बसों का संचालन शुरू
एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर की वर्तमान ट्रैफिक स्थिति को तुरंत सुगम एवं सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात संचालन हेतु भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत दीर्घकालीन कार्ययोजना के लिए गृह एवं यातायात विभाग, जेडीए, शहरी विकास एवं आवासन व स्वायत्त शासन विभाग मिलकर सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करें।
भजनलाल शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के प्रमुख शहरों एवं जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पुलिस एवं यातायात के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को जागरूक करते हुए ट्रैफिक सेंस को बढ़ावा दिया जाए।
चिन्हित बस स्टैण्डों का स्थानांतरण शीघ्र हो लागू—
मुख्यमंत्री ने बैठक में जयपुर शहर में वाहनों के सुगम संचालन और जाम से राहत के लिए व्यापारियों एवं आमजन से सुझाव लेकर व्यस्ततम मार्गों पर वन वे ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के चिन्हित ऑटो और बस स्टैण्ड के स्थानांतरण को शीघ्र लागू किया जाए। इसी क्रम में हीरापुरा बस टर्मिनल से मानसून के पश्चात बसों का तुरंत संचालन किया जाए। उन्होंने जयपुर के नवीन स्थानांतरित बस स्टैण्डों से यात्रियों के शहर में आवागमन के लिए जेसीटीसीएल बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जयपुर शहर में आवश्यकतानुरूप मल्टीलेवल पार्किंग व्यवस्था हो विकसित—
भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग और उसकी उपयोगिता के अवसरों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने शहर में जोन आधारित ई-रिक्शा संचालन के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाते हुए जेडीए को जब्त ई-रिक्शाओं के लिए यार्ड व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर निगरानी के लिए शहर में आधुनिक कैमरे लगाने और केन्द्रित कंट्रोल रूम बनाने के लिए राजस्थान ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट फंड से वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों की सख्त पालना कराने और उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, बढ़ती वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए भविष्य में प्रमुख चौराहों को चिन्हित कर सिग्नल फ्री ट्रैफिक संचालन की कार्ययोजना बनाएं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
02/08/25 |केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भूपेंद्र यादव ने गुरुग्राम में 'मातृ वन' थीम-आधारित पहल के शुभारंभ की अध्यक्षता की
आरएस अनेजा, 02 अगस्त नई दिल्ली
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के साथ मिलकर भारत सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में 'मातृ वन' पहल के औपचारिक शुभारंभ की अध्यक्षता की।
यह पहल पारिस्थितिकी संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी की प्रतीक एक हरित विरासत है। यह कार्यक्रम आज गुरुग्राम में हरियाणा वन विभाग द्वारा वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस अवसर पर हरियाणा उद्योग एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे।
'मातृ वन' पहल - एक थीम आधारित शहरी वन आवरण है जो प्रकृति से प्रेरित हरित प्रयासों के माध्यम से पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के किनारे अरावली पर्वतीय क्षेत्र में 750 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसकी परिकल्पना एक अद्वितीय पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक स्थल के रूप में की गई है जो जैव विविधता, जन कल्याण और शहरी स्थिरता में योगदान देगा।
यह लक्ष्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) भागीदारों, स्थानीय निवासी कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), गैर-सरकारी संगठनों, बहुराष्ट्रीय निगमों (एमएनसी), स्कूली बच्चों और सरकारी संगठनों के बहु-हितधारक सहयोग के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।
मनोहर लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, कहा कि कैसे कार्बन उत्सर्जन मानव जाति के लिए सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निपटने के लिए कार्बन कैप्चर तकनीक का उपयोग करने के अलावा उन्होंने नागरिकों को वनों की कटाई रोकने और अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे वन मित्र बन सकें। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि किस प्रकार गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन में भारत की बढ़ती हिस्सेदारी कार्बन उत्सर्जन को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने बताया कि देश के ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी पहले ही 50 प्रतिशत को पार कर चुकी है। इसके अलावा, गुरुग्राम जैसे महानगरों को हरित भवन, वन्यजीव सफारी के माध्यम से पर्यावरण-पर्यटन, थीम-आधारित जैव विविधता पार्क आदि जैसी अग्रणी पहलों में दूसरों के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए।
भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 'मातृ वन' का हरित आवरण पूरे दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए हृदय और फेफड़े का काम करेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार को इस वन भूमि को अरावली की स्थानीय वनस्पति प्रजातियों के वृक्षारोपण द्वारा 'मातृ वन' के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। यह परियोजना युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित आम जनता को एक स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए एक शांत वातावरण प्रदान करेगी। यादव ने कहा कि गुरुग्राम एक स्वच्छ और हरा-भरा शहर बनेगा जो दूसरों के लिए एक 'आदर्श मिलेनियम सिटी' का सबसे बड़ा उदाहरण होगा।
#ministermanoharlal #bhupinderyadav #ministryofenvironmentforestandclimatechange of India
-

अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा
आरएस अनेजा, 02 अगस्त नई दिल्ली
अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। रखरखाव के कारण उद्यान सभी सोमवार को बंद रहेगा।
राष्ट्रीय खेल दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः 29 अगस्त को एथलीटों और खिलाड़ियों को तथा 5 सितम्बर को शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जायेगा।
आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या 35 से होगा। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। प्रत्यक्ष आगंतुक गेट संख्या 35 के बाहर स्थित स्वयं-सेवा कियोस्क का उपयोग करके पंजीकरण करा सकते हैं।
आगंतुक उद्यान के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं। इनके अलावा, कोई अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
गार्डन ट्रेल में बाल वाटिका, हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल होंगे। पूरे सर्किट में लगाए गए क्यूआर कोड आगंतुकों को विभिन्न पौधों और डिज़ाइन विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
इस वर्ष, आगंतुकों को एक नई विशेषता-बैबलिंग ब्रुक-देखने को मिलेगी। इस भूदृश्य क्षेत्र में शामिल हैं:
● झरने, फुहारे युक्त मूर्तिकलाएं, सीढीदार पत्थर और भूमि से ऊपर बने तालाब के साथ एक घुमावदार जलधारा
● आकर्षक पथों के साथ जुड़ा पंचतत्व ट्रेल्स और प्राकृतिक ध्वनि परिदृश्यों से युक्त एक शांत बरगद उपवन
● एक शांत हर्बल और प्लूमेरिया गार्डन, जिसमें मनमोहक घास के टीले और बागान हैं जो आत्मिक शांति का अनुभव प्रदान करते हैं।
#amritudhan #rashtrapatibhavan
-
02/08/25 |ऑर्गन ट्रांसप्लांट और अवेयरनेस बढ़ाने पर राजस्थान को दो राष्ट्रीय अवार्ड
एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर हुए नीतिगत सुधारों एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन से प्रदेश में निरंतर अंगदान जैसे पुनीत कार्य को बढ़ावा मिल रहा है। अंगदान के क्षेत्र में बेहतर काम करने और इस दिशा में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के लिए राजस्थान को इमरजिंग स्टेट इन ऑर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटेशन और एक्सीलेंस इन प्रमोशन ऑफ ऑर्गन डोनेशन कैटगरी में दो राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने यह दोनों अवार्ड प्रदान किए। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान के साथ राजस्थान में अंगदान से जुड़ी चिकित्सा शिक्षा विभाग की टीम ने यह पुरस्कार ग्रहण किए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अंगदान के क्षेत्र में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अंगदान से जुड़े सभी अधिकारियों, कार्मिकों, संस्थाओं तथा इस पुनीत कार्य में उदारमन से आगे आए परिजनों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा है कि अंगदान जीवन का सबसे महान उपहार है। यह किसी को नया जीवन देने का एक पुण्य कार्य है। एक व्यक्ति की इच्छा और सहमति से कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन, नई रोशनी और नई उम्मीद दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि आज भी हमारे देश में लाखों लोग ऐसे हैं जो अंग प्रत्यारोपण के इंतज़ार में हैं। यह इंतज़ार तभी खत्म हो सकता है जब हम सभी मिलकर अंगदान के महत्व को समझें और इसके लिए आगे आएँ। राज्य सरकार अंगदान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से अंगदान के लिए संकल्प लें।
चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नवाचार कर रहा है। अंगदान की आनलाइन शपथ लेने में राजस्थान देश का अव्वल राज्य है। साथ ही, प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण से जुड़ी सुविधाओं में लगातार वांछित सुधार किया गया है। हमारा प्रयास है कि सभी मेडिकल कॉलेजों एवं इससे संबद्ध अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध हो। हर जिले में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। अंगदान एवं प्रत्यारोण की प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए गाइडलाइन में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। नई कमेटियों का गठन किया गया है तथा एसओपी में भी बदलाव किए गए हैं, जिनके परिणाम स्वरूप अंगदान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
02/08/25 |राज्यमंत्री ने नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र भाटकडा का किया शुभारम्भ
एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।
नगर परिषद सिरोही के वार्ड नं. 09 में पशुपालन विभाग के परिसर में पशु चिकित्सा उप केन्द्र - भाटकड़ा में नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र का शुभारम्भ प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी ने किया। पशु चिकित्सा उप केन्द्र बजट घोषणा 2025-26 बिन्दु सं.127 के अन्तर्गत बनाया जाकर इसका शुभारम्भ किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने उष्ट्र संरक्षण योजना व गौशाला अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कृषकों व पशुपालकों के हित में किए जा रहे प्रदेश सरकार के प्रयास एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। समारोह की अध्यक्षता सांसद लुम्बाराम चौधरी ने की इस मौके पर सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में हुए नवाचार व निःशुल्क एम्बुलेंस से काश्तकारों की सुविधाओं पर ध्यान आकर्षित किया। सांसद महोदय ने 1962 मोबाईल वेटरनरी युनिट के बारे में अवगत करवाया तथा पशुपालको को अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु जानकारी दी । इस समारोह में विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
02/08/25 |जिला प्रशासन ने जर्जर भवनों, वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायजा
एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।
लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। ऐसे में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों के अनुपालना में शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जर्जर भवनों, जलभराव और अन्य बारिश जनित नुकसान की स्थिति का आकलन किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर मुकेश कुमार मूंड ने जोरावर सिंह गेट, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक, खोले के हनुमान जी, जयसिंहपुरा खोर सहित अन्य इलाकों में स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है, साथ ही प्रशासन द्वारा अस्थायी राहत शिविरों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि जनहित में प्रशासन सजग एवं सक्रिय है और आमजन से अपील करता है कि आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
वहीं, अतिरिक्ति जिला कलक्टर जयपुर, दक्षिण श्री संतोष कुमार मीणा ने मालवीयनगर, सांगानेर, जगतपुरा इलाके में, उपखण्ड अधिकारी श्री राजेश जाखड़ ने विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा जोन के इलाकों, उपखण्ड अधिकारी श्री अरुण शर्मा ने मानसरोवर एवं झोटवाड़ा जोन, उपखण्ड अधिकारी दीपक खटाना ने आदर्श नगर जोन एवं सिविल लाइंस जोन के इलाकों में वर्षा जनित स्थितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ संबंधित नगर निगम के उपायुक्त भी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने लो लाइन एरिया, जर्जर भवनों एवं जलभराव वाली बस्तियों का दौरा किया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वर्षा के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा जहाँ आवश्यक हो वहाँ कीचड़ एवं जलभराव हटाने हेतु मड पंप तुरंत लगाए जाएँ। कमजोर एवं जर्जर भवनों की सूची तैयार कर वहां निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में मिट्टी के कट्टे (सैंडबैग) लगाए जाने के निर्देश दिए गए ताकि बारिश का पानी बस्तियों में प्रवेश न कर सके। नगर निकाय, पीएचईडी और आपदा प्रबंधन दल को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने को कहा गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने निगम, पीडब्ल्यूडी और जलदाय विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
02/08/25 |वन राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में रक्तवीरों की हौंसला-अफजाई की
एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले के 200 फुट रोड स्थित फ्रेंडर्स गार्डन में रक्तदान महादान फाउण्डेशन एवं श्यामा जुनेजा हॉस्पिटल में अर्चना फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पड़ने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार की दिशा में कार्य किए जाते रहे हैं तथा मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढ़ी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश —
मंत्री संजय शर्मा ने रक्तदान महादान फाउण्डेशन के गौरव जांगिड के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने फाण्डेशन के सदस्यों को पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और धरती मां को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से टीम के सदस्य अपने जन्मदिन आदि के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित रूप से देखाभाल भी करें। साथ ही कहा कि अपने जन्मदिन पर अन्य व्यक्तियों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित कर उन्हें पौधे भेंट करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले वृहद स्तर पर पौधारोपण लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है इसमें प्रत्येक नागरिक सहभागी बनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
02/08/25आर्य कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करता है: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार अम्बाला 2 अगस्त : अम्बाला के आर्य कालेज के सह शिक्षण और सिटी के कल्पना चावला राजकीय पोलिटेकनिक फॉर वूमैन के बीच 3 वर्षों के ओ.एम.यू. (समझौता ज्ञापन) हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य के नेतृत्व में कल्पना चावला, राजकीय पोलिटेकनिक फॉर वूमेन, अम्बाला सिटी और आर्य गर्ल्ज कॉलेज (अब आर्य कॉलेज, सह-शिक्षा), अम्बाला छावनी के बीच आपसी शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग को सृदृढ़ करने हेतु तीन वर्षों के लिए समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस एम.ओ.यू के अन्तर्गत तकनीकी जानकारी और संसाधनों का आदान प्रदान, विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की सुविधा, पाठ्यक्रम विकास, औद्योगिक भ्रमण, विशेषज्ञ व्याख्यानों का आयोजन, प्रयोगशालाओं और मशीनरी का उन्नयन, संयुक्त परियोजनाएं एवं कार्यशालाएं/सैमिनार इत्यादि शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा कल्पना, चावला, राजकीय पोलिटेकनिक फार वूमन, अम्बाला सिटी से आए डॉ. मोनिका, टी.पी.ओ. और डॉ. बाबू राम ललका, एच.ओ.डी. पुस्तकालय और सूचना विभाग का स्वागत और अभिनन्दन किया और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे संस्थान का सदैव प्रयास रहा है कि छात्राओ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाए।
यह एम.ओ.यू. न केवल अकादमिक स्तर पर बल्कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। ऐसे सहयोग कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करते हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें पुस्तकालय का भ्रमण करवाया। उन्होेंने कहा कि पुस्तकालय अब केवल अध्ययन केन्द्र नहीं है बल्कि यह डिजिटल सूचना और प्रौद्योगिकी कौशल के प्रशिक्षण का भी माध्यम बन चुके हैं।
इंटर्नशिप के माध्यम से छात्राएं कैटालागिंग, डिजिटलाइजेशन, रीडर सर्विस, ई-रिसोर्स प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में व्यवहारिक अनुभव अर्जित कर रही है जो उनके भविष्य को सशक्त बनाएगा। आज पुराने एम.ओ.यू. के अंतर्गत 8 छात्राओं ने इंटर्नशिप पूर्ण की जबकि एक छात्रा एप्रेंटिसशिप कर रही है। यह समझौता आगामी वर्षों से दोनों संस्थानों के बीच शिक्षा तकनीकी समन्वय और छात्राओं के करियर उन्नयन की दिशा में एक मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।
#ambala #haryana #education #aryacollege #mou
-

यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती - अनिल विज
अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त 2025
हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती । आदरणीय मोहन भागवत जी विश्व की सबसे बड़ी संस्था के प्रमुख हैं जो देश को परम वैभव पर पहुंचाने और लोगों में चरित्र निर्माण तथा देशभक्ति की भावना भरने के लिए सतत प्रयास कर रही है ।
इतना बड़ा षडयंत्र बिना उस वक्त की सरकार के इशारे के बिना नहीं किया जा सकता । उस समय केंद्र में और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी
एटीएस के एक पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर ने दावा किया है कि उन पर मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया गया था।
मुजावर के अनुसार, यह आदेश उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया था और इसका उद्देश्य "भगवा आतंकवाद" की थ्योरी को स्थापित करना था।
भगवा आतंकवाद" या "हिंदू आतंकवाद" शब्द का इस्तेमाल पहली बार 2008 के मालेगांव बम धमाके के बाद चर्चा में आया था।
उस समय की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया और हिंदू संगठनों को बदनाम करने की कोशिश की।
कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इन शब्दों का प्रयोग किया था, जिस पर विवाद हुआ था। भारत में भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता भारत में तो भगवा आशीर्वाद होता है । इसी से इस देश में ज्ञान की गंगा बहती है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत का एक प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, जिसे अक्सर 'संघ' के नाम से भी जाना जाता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन महाराष्ट्र के नागपुर में की थी। शुरुआत में यह एक छोटे समूह के रूप में शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यह भारत का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन गया, जिसकी शाखाएं देश और दुनिया के कई हिस्सों में फैली हुई हैं।
संघ अपनी दैनिक 'शाखाओं' के लिए जाना जाता है, जहाँ स्वयंसेवक शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत होने का प्रशिक्षण लेते हैं।
संघ और उससे जुड़े संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करते हैं।
संघ का उद्देश्य भारत को एक 'परम वैभवशाली' राष्ट्र बनाना है।
स्वयंसेवकों को अनुशासन, देशभक्ति और सेवाभाव जैसे मूल्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है लगभग उससे जुड़े 48 प्रमुख संगठन संघ की विचारधारा से प्रेरित हो कर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं ।
-
02/08/25पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डीसी को मुखमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
जे कुमार 2 अगस्त अम्बाला : पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों ने अम्बाला शहर से लघु सचिवालय डीसी अम्बाला को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन दिया।
अम्बाला जिला प्रधान रमेश कुमार, जिला महासचिव सुदेश कुमार और जिला संयोजक विजय कुमार ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा 2018 से पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत है सरकार से बातचीत के दौरान एक कमेटी का गठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया गया लेकिन सरकार पुरानी पेंशन बहाली के लिए किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंची और संघर्ष समिति के साथ बातचीत बिना किसी ठोस कारणों के बाद बंद कर दिया।अब सरकार यूपीएस लेकर आ रही है जो की पूर्णतया कर्मचारी के हितों के साथ खिलवाड़ है कर्मचारी न ही एनपीएस चाहते हैं और ना ही यूपीएस चाहते हैं इसलिए सरकार से निवेदन है कि एनपीएस यूपीएस के साथ ओपीएस का ऑप्शन भी कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य उपप्रधान कमलदीप भट्टी ने कहा की सरकार को यूपीएस लाने से पहले कर्मचारियों का पक्ष भी सुनना चाहिए था।आज सभी विभागों के कर्मचारी यूपीएस के विरोध में खड़े हैं सरकार को तुरंत प्रभाव से निर्णय लेकर के पुरानी पेंशन बहाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा पेंशन बहाली संघर्ष समिति का संघर्ष जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक जारी रहेगा।इस अवसर पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साथ जो साथी पुरानी पेंशन में है वो भी विरोध में साथ आए है।
#oldpension #ambala #haryana #dc #Chiefminister -
02/08/25डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क 2 महीने मे बांटे 700 नोटिस
जे कुमार अम्बाला छावनी, 2 अगस्त : डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजीव सिंगला की देख-रेख में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभाग की टीम घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 30 ब्लीडिंग चेकरों की टीम तैनात की है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पानी से भरे स्थानों, कूलर, टंकी, गमलों और छतों पर रखे बर्तनों की जांच कर रही है।
डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि यह अभियान पूरी सतर्कता के साथ चलाया जा रहा है ताकि डेंगू और मलेरिया जैसे मौसमी रोगों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां भी लारवा पाया जा रहा है, वहां संबंधित लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस दिए जा रहे हैं, ताकि वे भविष्य में ऐसी लापरवाही न करें। अभी तक विभाग द्वारा करीब 700 घरों में लारवा पाए जाने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है कि वे अपने आस-पास पानी एकत्र न होने दें, कूलर व टंकियों की नियमित सफाई करें, और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। साथ ही मच्छरदानी और रिपेलेंट का प्रयोग करने की भी सलाह दी जा रही है। डॉ. सिंगला ने आमजन से अपील की है कि वे विभाग का सहयोग करें और अपने घर तथा आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि हम डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों से सुरक्षित रह सकें।
#ambala #denguemalaria #healthdepartment #distributednotices #haryana #news
-

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।
अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त, 2025
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। इस घोषणा का भारत के निर्यात पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन भारत सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कूटनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर प्रयास कर रही है।
25% टैरिफ लगने से भारत के लगभग $86 बिलियन के वार्षिक निर्यात का लगभग आधा हिस्सा प्रभावित हो सकता है। इससे अमेरिका में भारतीय उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे भारतीय निर्यातकों को नुकसान होगा।
टैरिफ का सबसे ज्यादा असर रत्न और आभूषण, कपड़ा, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है। हालांकि, कुछ उत्पादों, जैसे दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पेट्रोलियम उत्पादों को इस टैरिफ से छूट मिली है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से व्यापार में अस्थिरता आ सकती है, जिससे भारतीय व्यवसायों और उद्योगों में चिंता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह टैरिफ केवल एक दबाव रणनीति है, ताकि अमेरिका भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर सके।
भारत सरकार ने कहा है कि वह इस फैसले के असर का अध्ययन कर रही है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अपने किसानों, व्यापारियों और MSMEs के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
भीहैरत के पास अमेरिका के खिलाफ WTO में शिकायत करने का विकल्प है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए ये टैरिफ WTO के नियमों का उल्लंघन करते हैं।
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रहने की उम्मीद है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए इन वार्ताओं में मजबूत स्थिति में रहना चाहता है।
सरकार जवाबी टैरिफ लगाने पर भी विचार कर रही है, जिससे अमेरिका से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर शुल्क बढ़ सकता है। इससे पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं
2023 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग $190 बिलियन तक पहुंच गया, जिसमें वस्तुएं और सेवाएं दोनों शामिल हैं। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
* व्यापार के क्षेत्र:
* भारत से निर्यात: भारत अमेरिका को मुख्य रूप से कपड़ा, रत्न और आभूषण, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटो पार्ट्स, आईटी सेवाएं और समुद्री उत्पाद (झींगा) निर्यात करता है।
-
02/08/25 |
आज का राशिफल 2 अगस्त 2025
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आ सकती है और आप राजनीति में कदम बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में नए लोगों को शामिल करेंगे। आपकी अच्छी सोच से आपके काफी काम बनेंगे और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा।
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने का है। काम के नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
मिथुन राशि: आज आप खुद को सुकून में पाएंगे और जीवन का आनंद लेने के लिए सही मनोदशा में रहेंगे। प्रेम-जीवन में नई आशा की किरण दिखेगी। कमाई अच्छी होगी और अटका हुआ पैसा मिल सकता है।
कर्क राशि: कोई अधूरी चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी समझ से काम लेना होगा, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे पूरा दिन अच्छा जाएगा।
सिंह राशि: आज आपको करियर और निजी जीवन में नए मौके मिलेंगे। करियर में सफलता मिल सकती है और मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सकारात्मक सोच से आपकी छवि मजबूत होगी।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। रोजगार में नए अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। समाज सेवा से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सुख-साधन पाएंगे और परिवार से सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में रूटीन बनाए रखें और जोखिम लेने से बचें।
वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। विभिन्न क्षेत्रों में जगह बनाएंगे और सहजता से आगे बढ़ेंगे।
धनु राशि: आज आपको बड़ों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। निजी यात्रा की संभावना है, जो आपको स्फूर्ति देगी। मितभाषी बने रहें और लक्ष्य पर ध्यान दें।
मकर राशि: आज आपको अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है, लेकिन समय का प्रबंधन करके आप इसे संभाल लेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें।
कुंभ राशि: आज आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे। योजनाएं आगे बढ़ेंगी और आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। धन लाभ होगा और आस्था में वृद्धि होगी।
मीन राशि: आज का दिन आत्म-चिंतन के लिए अच्छा है। व्यावसायिक मामलों में स्थिरता आएगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं, इसलिए प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करें। घर में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा।
-
01/08/25 |सड़क दुघर्टना में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा इनाम व प्रंशसा पत्र : एसपी अम्बाला
जे कुमार 1 अगस्त अम्बाला : सड़क दुर्घटनाएँ चिन्ता का बड़ा मुद्दा (विषय) है। सरकार द्वारा विभिन्न सड़क सुरक्षा सुधार कार्यक्रम लागू किए गए है ताकि आमजन की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो और सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या में कमी लाई जा सकी। यह जानकारी एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने देते हुए बतलाया कि हर वर्ष वाहनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और सड़क नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ यात्रा और यातायात जोखिम बहुत तेजी से बढ़ रहे है। सड़क यातायात दुघर्टनाएँ दुनिया भर में गम्भीर आर्थिक लागतों के साथ-साथ मृत्यु और विकलांगता का कारण बनी है।
एसपी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने, सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की आपातकालीन परिस्थिति में मदद करने वाले मददगारों का मनोबल बढ़ाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए राहवीर स्कीम चलाई है। इस राहवीर स्कीम के तहत मोटर वाहन से जुड़ी किसी गम्भीर दुर्घटना में एक या एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाने वाले राहवीर/नेक व्यक्ति को 25 हजार रूपये की पुरस्कार राशि तथा प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बतलाया कि पूरे वर्ष के दौरान पुरस्कृत हुए राहवीरों में से उत्कृष्ठ राहवीर को राष्ट्रीय स्तर पर भी इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो जाने पर यदि समय रहते पहले घण्टे (गोल्डन आवर) में घायल व्यक्ति की मदद कर अस्पताल में उपचार हेतू दाखिल करवा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अक्सर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते चिकित्सा उपचार नहीं मिल पाता क्योंकि लोगों मेें यह डर रहता है कि घायल व्यक्ति की सहायता करते है तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इसी दुविधा को दूर करने के लिए राहवीर स्कीम चलाई गई है जिससे लोग प्रेरित होकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों कीे तुरन्त मदद सकेगें।
एसपी अम्बाला ने आमजन से अपील की है कि वह सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करें तथा सड़क दुर्घटना से स्वँय और दूसरों को बचाने के लिए यातायात के नियमों की पालना करें।#getreward #ambala #haryana #appreciationletter #roadaccident
-
01/08/25प्रार्थियों की समस्याओं का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान हो सुनिश्चित- दर्शन कुमार
जे कुमार अंबाला 1 अगस्त- समाधान शिविर को लेकर आयोजित हुई बैठक को लेकर हुई एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि वीसी के माध्यम से जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है सभी अधिकारीगण उनकी अनुपालना करते हुए लोगो की समस्याओं का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहें थे।
इससे पहले चण्डीगढ से विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित समाधान शिविरों के दृष्टिगत उपायुक्तों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कि गई। बैठक में जिलेंवार समाधान शिविरों समीक्षा करते हुए समाधान शिविर में आ रही शिकायतें व उनके समाधान बारें विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
एसडीएम दर्शन कुमार ने अवगत करवाते हुए बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिलास्तर व उपमंण्डल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन समाधान शिविरों मे अभी तक कुल 4426 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 4173 शिकायतों का निपटान करवाया जा चुका है। 50 लम्बित शिकायतें है जिनके शीघ्र निपटान हेतु संबधित विभाग को निर्देश दिए गए है। इनमें 110 रिओपन व 92 शिकायतें रिजेक्टेड की श्रेणी मे शामिल है।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि आमजन की समस्याओ का जल्द और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता मे है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लम्बित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित करें। इसके साथ पोर्टल पर अपडेट भी करें। बैठक में उन्होंने समाधान शिविरों मे किस विभाग से संबंधी अधिक शिकायतें आ रही है व उनके समाधान और इससे जूडे अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी राजेश खियालिया, जिला समाज कल्याण विभाग से इन्वेस्टीगेटर अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य मौजूद रहें।#ambala #haryana #news #sdm
-
01/08/25
4 साल की बच्ची के लिए अटल कैंसर केयर सेंटर बना उम्मीद, बोन ट्यूमर की हुई एक्स्ट्राकॉर्पोरियल रेडियोथेरेपी
जे कुमार अम्बाला छावनी, 1 अगस्त : अम्बाला छावनी स्थित एक निजी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल चिकित्सक और ओंकोसर्जन की टीम ने एक 4 वर्षीय बच्ची में बोन ट्यूमर की पहचान की। प्रारंभिक जांचों और निदान के उपरांत बच्ची को कीमोथेरेपी दी गई। उपचार प्रक्रिया के अगले चरण में आज बच्ची की बोन ट्यूमर सर्जरी की गई, जिसमें हड्डी के प्रभावित हिस्से को निकाल कर आगे के उपचार हेतु अटल कैंसर केयर सेंटर, नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी भेजा गया।
इस दौरान अटल कैंसर केयर सेंटर के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता और उनकी रेडियोथैरेपी टीम ने हड्डी के संक्रमित भाग को विशेष प्रक्रिया के तहत Extracorporeal Radiotherapy देकर उसमें मौजूद कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया। यह उपचार तकनीक बेहद जटिल और विशेषज्ञता मांगने वाली होती है, जिसे डॉ. गुप्ता ने पूरी कुशलता और अनुभव के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
डॉ. विकास गुप्ता कैंसर के क्षेत्र में एक अनुभवी और समर्पित विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अंबाला में कैंसर रोगियों के लिए उन्नत और सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बच्ची की स्वयं की हड्डी को ही उपचार के बाद पुनः प्रत्यारोपित करना था, जिससे वह भविष्य में सामान्य जीवन जी सके।
नागरिक अस्पताल की प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूजा पैंटल ने डॉ. विकास गुप्ता और पूरी चिकित्सा टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, “इस तरह के जटिल मामलों में जिस प्रकार हमारी टीम ने कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह संभव हो पाया है हरियाणा के माननीय ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निरंतर सहयोग और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दूरदृष्टि के चलते।”
यह प्रयास न केवल बच्ची और उसके परिवार के लिए राहत का स्रोत है, बल्कि अंबाला में स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता और विशेषज्ञों की उपलब्धता को भी दर्शाता है।
#ambala #anilvij #atalcancercarecenter #haryana #news
-
01/08/25
अंबाला छावनी के एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान की- विज
चण्डीगढ, 1 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है और उदघाटन की तिथि निर्धारित होते ही एयरपोर्ट का उदघाटन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उडानें प्रारंभिक स्तर पर शुरू होंगी।
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
श्री विज ने कहा कि ‘‘अंबाला छावनी का एयरपोर्ट केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी की कृपा से बना है क्योंकि इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सेना की जमीन की आवश्यकता थी और यह जमीन केन््रदीय रक्षा मंत्री ने ही दिलवाई है। इसलिए मैंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से अनुरोध किया था कि अंबाला का एयरपोर्ट आपकी बदौलत से बना है अतः आप ही इस एयरपोर्ट का उदघाटन करेंगे’’।
श्री विज ने कहा कि अंबाला के एयरपोर्ट का उदघाटन भी 15 अगस्त के आसपास करने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रक्षा मंत्री को पत्राचार किया गया है ताकि दोनों की तरफ से एक ही तिथि तय हो पाए क्योंकि इस कार्यक्रम में दोनों का उपस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जैसे ही केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा तिथि की सहमति हो जाती है तो उस तिथि को एयरपोर्ट का उदघाटन कर दिया जाएगा और उडान आरंभ हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट में नागरिक उडडयन के अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए है तथा अंबाला छावनी में एयरपोर्ट लगभग तैयार है। श्री विज ने कहा कि अंबाला छावनी एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और यहां पर रेलवे का जंक्शन है और चारों तरफ से सडकें यहां पर आती है। अंबाला छावनी की कनैक्टिविटी हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के अन्य जगहों से सीधी है। अंबाला की कनैक्टिविटी अंबाला के साइंस उद्योग, जगाधरी के मैटल उद्योग, पानीपत व गुरूग्राम से आने में सीधी है इसलिए यह काफी कामयाब एयरपोर्ट रहने वाला है।
श्री विज ने बताया कि केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री का पत्र भी उन्हें मिल चुका है कि यहां से तीन एयरलाईंस मंजूर कर दी गई है। इसके अलावा, अन्य एयरलाईंस भी अंबाला छावनी से उडान भरने के लिए स्वीकृति मांग रही है। केन्द्रीय उडडयन मंत्री के पत्र के अनुसार अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उडान शुरू की जाएगी।
अंबाला छावनी एयरपोर्ट से कार्गों सेवा शुरू करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी को उनके द्वारा पत्र लिखा गया है कि यहां के व्यापारी व प्रतिनिधिमंडल की मांग आ रही है कि अंबाला छावनी से कांर्गोे एयरलाईन भी शुरू की जाए क्योंकि अंबाला छावनी की एयर पटटी पर बडे से बडा जहाज उतर सकता है। इसलिए यहां से कार्गों एयरलाईन को शुरू किया जाए।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अंबाला में साइंस उद्योग, साहा का उद्योग, अंबाला की कपडा मार्किट, हिमाचल प्रदेश का सेब इत्यादि उत्पादों को भेजने के लिए यह नजदीकी एयरपोर्ट रहेगा। अतः कांर्गो के यहां सफल होने की पूरी संभावना है और इसके लिए जमीन भी उपलब्ध है जोकि अधिकृत की जा सकती है। कार्गो की कार्यवाही अभी प्रारंभिक स्तर पर है और इसके लिए श्री मनोहर लाल जी को उनके द्वारा पत्राचार किया गया है और वे इस बारे में जल्द ही केन्द्रीय मंत्री से मिलने वाले हैं। -
01/08/25
‘‘मैं नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बकायदा एक टीम बना रहा हूं जो मेरे कार्यक्रमों को आयोजित करेगी’’- अनिल विज
चण्डीगढ, 1 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पूरे हरियाणा के दौरे के संबंध में कहा कि ‘‘मैं जल्द ही 15 अगस्त के आसपास सारे जिलों के नए व पुराने कार्यकर्ताओं को मिलूंगा और मैं नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बकायदा एक टीम बना रहा हूं जो मेरे कार्यक्रमों को आयोजित करेगी’’।
श्री विज आज चण्डीगढ में उनके पूरे हरियाणा के दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि ‘‘सारे हरियाणा के प्रत्येक जिलों से कार्यकर्ता उनके पास मिलने के लिए आते रहते हैं, कि आप हमारे पास आईए, वो मुझे बुलाना चाहते हैं, और जल्द ही 15 अगस्त के आसपास सारे जिलों के नए व पुराने कार्यकर्ताओं को मिलूंगा’’। उन्होंने कहा कि मेरे समय के कई पुराने कार्यकर्ता हैं, जो मुझे मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं से भी वह मिलेंगें और क्योंकि नए कार्यकर्ताआंे के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।
‘‘मैं हरियाणा का वरिष्ठ विधायक हूं, मैं सात बार विधानसभा चुनाव जीता हूं’’- विज
श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं हरियाणा का वरिष्ठ विधायक हूं, मैं सात बार विधानसभा चुनाव जीता हूं और मेरे बराबर भारतीय जनता पार्टी में जीता हुआ कोई विधायक ओर नहीं है, इसलिए पार्टी के काम को आगे बढाने के लिए सारे हरियाणा का दौरा करूंगा और इस दौरान कोई भी कहीं पर कोई मिटिंग भी नहीं करूंगा’’।
‘‘मैं कार्यकताओं को मिलने के कार्यक्रम बनाऊंगा तथा इस संबंध में कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी जाएगी’’- विज
उन्होंने कहा कि ‘‘मैं कार्यकताओं को मिलने के कार्यक्रम बनाऊंगा तथा इस संबंध में कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी जाएगी और एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं से मिला जाएगा। यदि कुछ लोगों के घर जाकर मिलना पडेगा तो उनके घर जाकर भी मैं उनसे मिलूंगा’’।
कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पूरी तरह से निगाह रखे हुए हैं- विज
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि ‘‘जैसे बच्चा सुबह उठकर रोने लग जाता है उसी प्रकार सूरजेवाला जी सुुबह उठकर बोलने लग जाते हैं, जबकि कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पूरी तरह से निगाह रखे हुए हैं तथा कानून व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए प्रयास कर रहे है। -
01/08/25
देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है - अनिल विज
चण्डीगढ, 1 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कहा कि ‘‘हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में ‘भगवा आर्शीवाद’ है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है।
श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा भगवा आतंकवाद के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि श्री विज ने आज एक्स के माध्यम से लिखा है कि ‘‘भारत में भगवा आतंकवाद नहीं होता भगवा आशीर्वाद होता है । इस देश में ज्ञान की गंगा सदियों से भगवाधारियों ने ही बहाई है। परन्तु कांग्रेस को तो इस सबसे नफरत है। इनको तो दिन में सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि उगता हुआ सूरज भी भगवा होता है’’।
यदि कांग्रेस को भगवा से एतराज, कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए - विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में भगवा आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा भगवा आर्शीवाद से ही बह रही है और हमारे साधू-संतों का पहनावा भी भगवा है। श्री विज ने कहा कि कांग्रेस को यदि भगवा से एतराज है तो कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि सूरज जब निकलता है तो वह भगवा होता है, इसलिए कांग्रेस को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए।
कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया- विज
श्री विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि साल 2008 में मालेगांव में हुए बस ब्लास्ट को कांग्रेस भगवा आतंकवाद का नाम दे रही है, जबकि हिन्दूस्तान मंे भगवा आतंकवाद नहीं होता है बल्कि भगवा आर्शीवाद होता है। कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पहले 10 लाख लोग मरवाकर इन्होंने (कांग्रेस) पाकिस्तान बनवा दिया और उसके बाद सिंधू नदी के बंटवारे में भारत को 20 प्रतिशत और पाकिस्तान 80 प्रतिशत पानी दे दिया।
‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है’’- विज
उन्होंने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है। उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध या अब जो भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ है या सर्जिकल स्ट्राइक हुई है, इनमें भी हमेशा कांग्रेस ने पाकिस्तान का ही पक्ष रखा है और हिन्दूस्तान का पक्ष नहीं रखा है’’।
भारतीय सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए - विज
पार्लियामेंट में आपरेशन सिंदूर पर हो रही बहस में विपक्ष ने हिन्दूस्तान का पक्ष नहीं रखा जबकि हमारे सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए, उनके एयरबेस तबाह कर दिए और उनके एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया तथा पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कांग्रेस हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने वाली बातें करती है।
----------- -
01/08/25 |किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी: जमीन हड़पना और आयकर: प्रताप सिंह बाजवा
पंजाब, 01 अगस्त (अभी): आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति में एक महत्वपूर्ण दोष को उजागर करते हुए, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को दृढ़ता से कहा कि आयकर (आईटी) निहितार्थ पूल की गई भूमि पर लागू होंगे, जिससे भूमि मालिकों पर पर्याप्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। यह सीधे तौर पर सरकार के इस कथन को कमजोर करता है कि नीति पूरी तरह से फायदेमंद और किसानों के अनुकूल है।
"शहरी कृषि भूमि को आयकर अधिनियम के तहत पूंजीगत संपत्ति के रूप में स्पष्ट रूप से मान्यता प्राप्त है, जिसका अर्थ है कि इसकी बिक्री से कोई भी लाभ कराधान के अधीन है। हालांकि, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार के तहत अधिग्रहित भूमि को इस कराधान से छूट दी गई है। चूंकि मौजूदा अधिग्रहण 1995 के कानून के तहत हो रहा है, इसलिए आयकर नियमों को तदनुसार लागू किया जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि नगर समिति/निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत कृषि भूमि को जनसंख्या के आकार के आधार पर शहरी कृषि भूमि के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। 10,000 से 1 लाख की आबादी वाले कस्बों/शहरों के लिए, एमसी के भीतर या उससे आगे 2 किलोमीटर की भूमि को शहरी माना जाता है। 1 लाख से 10 लाख तक की आबादी के लिए, सीमा 6 किलोमीटर तक फैली हुई है, और 10 लाख से अधिक आबादी के लिए, यह सीमा 8 किलोमीटर तक फैली हुई है।
"जब भूमि के मालिक को साहूलियात प्रमाणपत्र प्राप्त होता है – लैंड पूलिंग योजना में भाग लेने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज – आयकर निहितार्थ प्रभावी हो जाएंगे। भूस्वामियों को 1 अप्रैल, 2001 तक कलेक्टर दर और उनके विशिष्ट क्षेत्र के लिए वर्तमान कलेक्टर दर के बीच अंतर पर 12.5 प्रतिशत आयकर का भुगतान करना होगा।
बाजवा ने यह भी कहा कि सरकार लुधियाना, समराला और मोहाली जैसी नगरपालिकाओं के आसपास की भूमि का अधिग्रहण कर रही है। इसलिए, भूस्वामियों को 31 जुलाई, 2026 से पहले अपने आयकर दायित्वों का निपटान करना होगा।
#punjab #opposition #congress #aap #danikkhabar #news #politics
-
01/08/25 |“स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगी मारवाड़ की आत्मीयता,
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयपुर।
आगामी राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह–2025 को गरिमामय, भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में समारोह स्थल बरकतुल्ला खां स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
संसदीय कार्य मंत्री ने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं—जैसे विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, मंच व बैठक योजना, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संपूर्ण स्थल की सौंदर्यात्मक साज-सज्जा—का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था अनुशासित, समन्वित और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि समारोह की गरिमा और राज्य की प्रतिष्ठा अक्षुण्ण बनी रहे।
जोगाराम पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मात्र एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, लोकतांत्रिक परंपरा और वीर बलिदानियों के अद्वितीय योगदान की स्मृति का दिन है। ऐसे आयोजन में प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति सम्मान को अनुभव करने का अवसर प्राप्त होता है।
जोगाराम पटेल ने यह भी कहा कि इस वर्ष का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा, जिसमें मारवाड़ की पारंपरिक आत्मीयता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक जीवन की विविध रंग में समाहित होंगी।
निरीक्षण के दौरान जोधपुर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने कमाया ऐतिहासिक 315 करोड़ रुपए का लाभ
हिमाचल, 01 अगस्त (अभी): लंबे समय से घाटे की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने इतिहास में पहली बार में 315 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक लाभ कमाया है। वित्त वर्ष 2024-25 में बोर्ड का यह लाभ इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है और यह प्रमाण है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उठाए कदमों और दूरदर्शी फैसलों ने प्रदेश को आर्थिक मजबूती की दिशा में अग्रसर किया है। यह ऐतिहासिक लाभ केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि ‘नई सोच, नया हिमाचल’ की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एचपीएसईबीएल का घाटा 31 मार्च 2024 तक 3,742 करोड़ तक पहुँच गया था। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने बोर्ड में सुधारों, पारदर्शी प्रशासनिक नीतियों और वित्तीय अनुशासन के माध्यम से बोर्ड को घाटे से उबारते हुए मुनाफा तक पहुंचाने में मदद की।
सत्ता में आने के बाद पहले दिन से ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘आर्थिक सुधार और सुशासन’ को प्राथमिकता दी है और कई घंटों तक अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए, सभी सरकारी उपक्रमों को अपने कार्यों में व्यावसायिक दक्षता लाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने को कहा। विद्युत बोर्ड ने सरकार के इस विजन को धरातल पर उतारते हुए वित्तीय अनुशासन, खर्च में कटौती और राजस्व सुधार के माध्यम से इस उपलब्धि को हासिल किया।
राज्य सरकार की पहल पर, बोर्ड अपने कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ देने में भी सक्षम बना है। बोर्ड की वित्तीय स्थिति बेहतर होने के बाद वित्त वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों और पेंशनरों को वित्तीय लाभ देने के लिए ग्रेच्युटी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, संशोधित पेंशन एरियर, एवं अवकाश नकदीकरण जैसे मदों के लिए 368.89 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जो पिछले वर्ष केवल 87.56 करोड़ रुपए थी। केवल 31 जुलाई 2025 तक ही इन मदों में 187.86 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जो राज्य सरकार की संवेदनशीलता और कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एचपीएसईबीएल प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की स्पष्ट नीति, ईमानदार प्रशासन और जन कल्याणकारी दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में भी सभी सार्वजनिक उपक्रमों में सुधारात्मक कदम उठाती रहेगी, जिससे प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हुए जनता को सस्ती और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से बोर्ड पूर्ण रुप से आत्मनिर्भर बनेगा, जिसका लाभ कर्मचारियों, अधिकारियों और प्रदेश की जनता को भी होगा।
राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में भी सुधार लाए, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के मामले में 16 राज्यों को पछाड़ कर 21वें स्थान से 5वें स्थान तक पहुंचा है, इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व, मजबूत इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता को जाता है।#himachal #electricityboard #profit #goverment #danikkhabar #news
-
01/08/25 |आमजन को पसंद आ रहे सहकारी संस्थाओं-समितियों के मिलेट आउटलेट्स
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयपुर।
राज्य में सहकारी संस्थाओं एवं सहकारी समितियों के माध्यम से खोले जा रहे मिलेट आउटलेट्स आमजन को खूब पसंद आ रहे हैं। इन आउटलेट्स पर उपलब्ध श्री अन्न (मोटे अनाज) के उत्पादों के प्रति लोगों का खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। अल्प अवधि में ही प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में दोगुने से अधिक मिलेट आउटलेट्स खोले जा चुके हैं।
सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने बताया कि श्री अन्न उत्पादों की आमजन तक पहुंच बढ़ाने, प्रचलन में लाने तथा सहकारिता एवं राजीविका के स्वयं सहायता समूहों के मिलेट उत्पादों की बिक्री से रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए राज्य भर में ये मिलेट आउटलेट्स खोले जा रहे हैं। विगत 17 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सहकार एवं रोजगार उत्सव के दौरान 64 मिलेट आउटलेट्स का शुभारम्भ किया गया था। उन्होंने बताया कि माह सितम्बर, 2025 तक कॉनफेड एवं जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डारों के माध्यम से 34 मिलेट आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन इसकी तुलना में जुलाई माह के अंत तक ही 74 आउटलेट्स खोले जा चुके हैं। इनमें से 56 सहकारी उपभोक्ता भण्डार, 4 कॉनफेड, 1 महिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार, 12 क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं 1 ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा खोले गए है।
राजपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप तथा राज्य सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में ये मिलेट आउटलेट्स खोले जा रहे हैं। प्रथम चरण में कॉनफेड एवं जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डारों द्वारा मिलेट आउटलेट्स खोले गये हैं। जबकि, द्वितीय चरण में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं नवीन 8 जिलों में गठित किये जाने वाले जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डारों के माध्यम से श्री अन्न उत्पादों की बिक्री प्रस्तावित है। इस क्रम में विगत दिनों में ब्यावर क्रय-विक्रय सहकारी समिति, चित्तौड़गढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति, बड़ी सादड़ी क्रय-विक्रय सहकारी समिति, विकास क्रय-विक्रय सहकारी समिति (कपासन), कुम्हेर क्रय-विक्रय सहकारी समिति, टोंक क्रय-विक्रय सहकारी समिति, किसान-निवाई क्रय-विक्रय सहकारी समिति (निवाई), देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति, उनियारा क्रय-विक्रय सहकारी समिति, टोडारायसिंह क्रय-विक्रय सहकारी समिति, मालपुरा क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं डूंगरपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा मिलेट आउटलेट्स प्रारम्भ किये जा चुके हैं। जबकि, परबतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. माखुपुरा (अजमेर) द्वारा भी एक मिलेट आउटलेट प्रारम्भ किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि श्री अन्न सदियों से राजस्थान की खाद्य संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। मोटा अनाज (श्री अन्न) जैसे ज्वार, बाजरा आदि राजस्थान जैसे शुष्क एवं अर्ध शुष्क राज्य के लिए उपयुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक फसलें हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया था। इसी के दृष्टिगत राज्य सरकार ने बजट वर्ष 2025-26 में श्री अन्न (मिलेट्स) उत्पाद आमजन को आसानी से उपलब्ध करवाने तथा प्रचलन में लाने के लिए श्री अन्न विक्रय हेतु आउटलेट्स खोले जाने की घोषणा की थी, जिसकी अनुपालना में उक्त मिलेट आउटलेट प्रारम्भ किये जा रहे हैं। इन आउटलेट्स पर आमजन को श्री अन्न तथा श्री अन्न से बने उत्पाद उचित दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं। सहकारी संस्थाओं के साथ-साथ राजीविका की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित मिलेट्स उत्पादों को भी इन मिलेट विक्रय केन्द्रों पर बिक्री हेतु रखा जा रहा है।
मिलेट आउटलेट्स पर उपलब्ध उत्पादों में सावां, कुटकी, कोदो, कांगनी और छोटी कांगनी के साथ ही मिलेट मिक्स, रोस्टेड ज्वार, रोस्टेड बाजरा, रागी के बिस्किट, ओट्स बिस्किट, कुकीज, श्री अन्न का दलिया, रागी के फ्लेक्स, सावां के रोस्टेड फ्लेक्स आदि प्रमुख है। साथ ही, श्री अन्न से बने पास्ता, नूडल्स, पोहा, सूजी आदि भी लोगों को खास आकर्षित कर रहे हैं। ओट्स और रागी के कुकीज की डिमाण्ड सबसे ज्यादा है। श्री अन्न और श्री अन्न से बने उत्पाद स्वास्थ्य के लिए उत्तम होने की वजह से आमजन को अब श्री अन्न का महत्व समझ में आ रहा है और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक लोग इन प्रोडक्ट्स को विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25 |पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 14 लाख 25 हजार राशि का अवार्ड
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक्शन प्लान 2025-26 के अनुसार माह जुलाई, 2025 में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना में रिटा तेजपाल, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर महानगर द्वितीय की अध्यक्षता में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम मीटिंग का आयोजन किया गया।
पल्लवी शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर महानगर द्वितीय ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के क्रम में माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान में दिए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों की पालना में मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत हत्या, दुष्कर्म, मानव तस्करी आदि अपराधों के पीड़ित पक्ष द्वारा प्रस्तुत कुल 13 पर कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यगण द्वारा विचार-विमर्श पर प्रतिकर राशि बतौर अवार्ड पारित किए गए।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरणों को निस्तारित करते हुए कुल 14 लाख 25 हजार रुपये की राशि का अवार्ड पारित हुआ। बैठक में अनीष दाधीच, न्यायाधीश श्रम न्यायालय क्रम सं.01, जयपुर महानगर द्वितीय, शिव कुमार, न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्रम सं. 1, जयपुर महानगर द्वितीय, देवी सहाय मीणा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुन्तल विश्नोई सहित अन्य उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25 |राजस्व मंडल निबंधक ने किसानों के बीच जाकर किया मोबाइल गिरदावरी प्रक्रिया का परीक्षण
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
समूचे प्रदेश में आरंभ होने जा रही ऑनलाइन गिरदावरी के लिए तैयार मोबाइल गिरदावरी ऐप का लाइव टेस्टिंग गुरुवार को की गई। इसी क्रम में राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद सहित ने अतिरिक्त निबंधक, तहसीलदार अजमेर की मौजूदगी में किसानों के बीच जाकर ऑनलाइन गिरदावरी का फील्ड निरीक्षण किया।
मंडल निबंधक महावीर प्रसाद की उपस्थिति में गुरुवार मध्याह्न अजमेर तहसील के बोराज गिरदावर सर्कल के कायमपुरा ग्राम स्थित कृषक अर्जुन सिंह के खेत पर लाइव टेस्टिंग की गई जिसमें खसरा क्रमांक 2828 की ऑनलाइन गिरदावरी का पटवारी स्तर से सफल परीक्षण हुआ।
किसान स्वयं कर सकेंगे गिरदावरी—
समूचे राजस्थान प्रदेश में पटवारी एवं स्वयं कृषक के स्तर से भी ऑनलाइन मोबाइल ऐप के जरिए गिरदावरी की सुविधा आरंभ हो जाएगी। कृषकों द्वारा स्वयं गिरदावरी किए जाने से पूर्ण जानकारी उनकी देखरेख में पारदर्शिता से दर्ज हो जाएगी और उन्हें ऐप से जमाबंदी की प्रति डाउनलोड की भी सुविधा मिल सकेगी।
इस हेतु राजस्व मंडल की वेबसाइट, अपना खाता पोर्टल, एसएसओ आईडी पोर्टल आदि राजकीय वेबसाइट पर भी राज किसान गिरदावरी मोबाइल एप डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है कृषि विभाग द्वारा भी अधिक से अधिक किसानों द्वारा मोबाइल एप डाउनलोड करने व स्वयं गिरदावरी करने हेतु किसानो को जागरूक किया जा रहा है।
कृषकों से किया संवाद—
निबंधक महावीर प्रसाद ने ऑनलाइन गिरदावरी मोबाइल के परीक्षण के दौरान कृषक जन से भी संवाद किया और उन्हें ऐप के बारे में बताया। उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे ww.webgirdawari.rajasthan.gov.in एवं राज किसान गिरदावरी एप पर ऑनलाइन गिरदावरी सुविधा का लाभ उठाएं। इस सुविधा के तहत किसान स्वयं अपने मोबाइल पर राज किसान गिरदावरी एप डाउनलोड कर पंजीकरण करते हुए अपने खेत- खसरे की स्वयं गिरदावरी कर सकते हैं। ऑनलाइन गिरदावरी के लिए सभी राजस्व अधिकारियों के माध्यम से पटवारी स्तर तक को जन जागरूकता लाने की निर्देश दिए गए हैं। उन्हें एप के लाभ एवं उसके उपयोग के संबंध में तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से भी कृषकों को अवगत कराने को कहा गया है। ऑनलाइन गिरदावरी कार्य के लिये सरकारी स्तर से पटवारी व सर्वेयर को दायित्व दिया गया है। कृषक के स्वयं के स्तर से भी मोबाइल गिरदावरी की सुविधा दिया जाना सरकार का अभिनव कदम है। खरीफ गिरदावरी के लगभग 70 लाख खसरों की किसान गिरदावरी का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर राजस्व मंडल के अतिरिक्त निबंधक हेमंत स्वरूप माथुर अजमेर तहसीलदार ओम सिंह लखावत, भू अभिलेख निरीक्षक सरिता इंदौरिया, बोराज पटवारी शैलेंद्र शर्मा, सहित अन्य तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे। मोबाइल एप गिरदावरी का परीक्षण मंडल निदेशक (सांख्यिकी) बीना वर्मा एवं संयुक्त निदेशक (आईटी) सौरभ बामनिया ने भी अलग-अलग स्थान पर जाकर किया। इसी प्रकार राज्य के सभी 41 जिलों में लगभग 1100 पटवारीगण द्वारा लाइव टेस्टिंग की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25 |‘जना:’ ब्राण्ड के ऑर्गेनिक उत्पाद और ‘उपहार’ ब्राण्ड के मसाले व मिलेट उत्पाद होंगे उपलब्ध
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) एवं भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) द्वारा ज्वाइंट वेंचर के अंतर्गत जयपुर के वैशाली नगर में डिपार्टमेंटल स्टोर शुरू किया जाएगा। इस संबंध में दोनों सहकारी संस्थाओं के मध्य गुरूवार को सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल की मौजूदगी में एमओयू हस्ताक्षरित हुआ।
प्रमुख शासन सचिव राजपाल के शासन सचिवालय स्थित कक्ष में हुए एमओयू पर एनसीसीएफ की ओर से स्टेड हैड श्रीमती मधु शर्मा ने तथा कॉनफेड की ओर से मैनेजर (मार्केटिंग) हनुमान अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्था एनसीसीएफ एवं राज्य स्तर की सहकारी संस्था कॉनफेड के मध्य यह महत्वपूर्ण एमओयू किया गया है, जिसका सीधा लाभ आमजन को होगा। स्टोर पर एनसीसीएफ के ‘जना:’ ब्राण्ड एवं कॉनफेड के ‘उपहार’ ब्राण्ड के उत्पाद प्रमुख रूप से उपलब्ध करवाये जाएंगे। विशेष रूप से ‘जना:’ ब्राण्ड के ऑर्गेनिक उत्पाद एवं ‘उपहार’ ब्राण्ड के सुप्रसिद्ध मसाले व मिलेट उत्पाद स्टोर पर उपलब्ध रहेंगे। आमजन को एक ही स्थान पर ये उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध हो सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा तथा राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप सहकारी संस्थाओं-समितियों द्वारा मिलेट आउटलेट्स खोले जाने पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। विगत 17 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सहकार एवं रोजगार उत्सव के दौरान 64 मिलेट आउटलेट्स का शुभारम्भ किया गया था।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25 |29 अभियोगों में नकली शराब के साथ 9 अभियुक्त गिरफ्तार
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के आदेशों की अनुपालना में जिला आबकारी अधिकारी जयपुर शहर देविका तोमर के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम देते हुए 29 अभियोगों में नकली शराब के साथ 9 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।
सहायक आबकारी अधिकारी प्रदीप बिश्नोई एवं आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल शिवकुमार चौधरी की अगुवाई में आबकारी निरीक्षकों एवं प्रहराधिकारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला आबकारी अधिकारी, जयपुर शहर द्वारा जारी विशेष निरोधात्मक 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जयपुर शहर में आबकारी टीम जयपुर शहर द्वारा कुल अभियोग 29 दर्ज किये। जिसमें से 7 अभियोग विशेष प्रकृति के दर्ज किए गए।
विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान दो चौपहिया वाहन 1 स्कॉर्पियो एवं 1 इनोवा क्रिस्टा तथा 1 दोपहिया वाहन के साथ 9 मुल्जिम गिरफ्तार किये। अन्य राज्य में विक्रय हेतु 11 बोतले एक कार में जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान स्कॉर्पियो से 40 पेटी नकली होलोग्राम युक्त देशी मदिरा बरामद कर गिरफ्तार शुदा मुल्जिमों से पूछताछ के आधार पर 5 अन्य ठिकानों पर दबिश देकर माल जब्तराज किया तथा अन्य अभियोगों में देशी मदिरा के 3 हजार 599 पव्वे, 4 अंग्रेजी अद्दे, 20 अंग्रेजी पव्वे, 03 बीयर, 01 फ्रीज बरामद किया गया। अवैध मदिरा के विक्रय भण्डारण एवं परिवहन पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25अटल कैंसर केयर सेंटर में विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर मरीजो को किया जागरूक
जे कुमार अम्बाला छावनी, 1 अगस्त : अटल कैंसर केयर सेंटर अंबाला में विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. पूजा पैंटल की देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र चौहान ने ओपीडी में आए मरीजों और उनके परिजनों को फेफड़े के कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि फेफड़ों का कैंसर एक गंभीर लेकिन समय रहते पहचान लेने पर उपचार योग्य बीमारी है। इसके प्रमुख कारणों में धूम्रपान, तंबाकू सेवन, प्रदूषण, रसायनों के संपर्क, और अनुवांशिक कारक शामिल हैं।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को बीमारी के प्रति सजग बनाना है। नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि मरीजों और उनके परिजनों को समय पर जानकारी, जांच और इलाज की सुविधा मिल सके। भविष्य में भी कैंसर और अन्य रोगों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
डॉ. चौहान ने कहा कि नियमित रूप से खांसी रहना, सांस फूलना, वजन कम होना, और सीने में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तुरंत अपनी जांच करानी चाहिए ताकि बीमारी का समय पर पता चल सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि धूम्रपान से दूर रहना, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना इस बीमारी से बचाव में अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को फेफड़ा कैंसर की रोकथाम, लक्षणों की पहचान और उपचार विकल्पों के बारे में पंफलेट्स और जानकारी सामग्री भी वितरित की गई।
#ambala #civilhospital #worldlungcancercanter #Patients #aware
-
01/08/25PM invites citizens to share ideas for Independence Day 2025 Address
As India prepares to celebrate its 79th Independence Day, Prime Minister Shri Narendra Modi today extended an invitation to all citizens to contribute their thoughts and ideas for his address from the ramparts of the Red Fort on August 15.
In a message shared on X, the Prime Minister said:
“As we approach this year's Independence Day, I look forward to hearing from my fellow Indians!
What themes or ideas would you like to see reflected in this year’s Independence Day speech?
Share your thoughts on the Open Forums on MyGov and the NaMo App...
-
01/08/25 |बाबा रामदेव पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर तक मुख्यमंत्री चले पैदल
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को एक दिवसीय जैसलमेर यात्रा के दौरान रामदेवरा में बाबा रामदेव पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर तक पैदल यात्रा की। श्री शर्मा ने इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की। श्रद्धालु भी अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं (जातरूओं) ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर तथा माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव की ध्वजा (नेजा) थामे पैदल यात्रा की। इस भक्तिमय माहौल में लोक कलाकार रिक्खियां गाते हुए मुख्यमंत्री के साथ-साथ चले।
मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव एवं डालीबाई के समाधि स्थल के किए दर्शन—
पदयात्रा समाप्त होने पर मुख्यमंत्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि स्थल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्री शर्मा डालीबाई के समाधि स्थल भी पहुंचे तथा वहां भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित जम्मा जागरण स्थल पर बाबा रामदेव की रिक्खियों का श्रवण भी किया।
मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव पैनोरमा का किया अवलोकन—
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव पैनोरमा का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पैनोरमा में किए गए बाबा रामदेव के जीवन वृतांत के सुंदर चित्रण को सराहा। इसके बाद श्री शर्मा ने परिसर में बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी, बाबू सिंह राठौड सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। वहीं, हैलीपेड पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25 |ज्ञान संपदा में भारत सर्वाधिक समृद्ध, जरूरत हैं स्वयं को समर्थ और सक्षम बनाने की
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने कहा कि दुनिया का ऐसा कोई विषय नहीं है, जिसका प्रथम लिखित प्रमाण भारतीय ग्रंथों में उपलब्ध नहीं हो। भारतीय ज्ञान संपदा सर्वाधिक समृद्ध और विपुल है। जरूरत है स्वयं को समर्थ और सक्षम बनाते हुए इस संपदा का सदुपयोग करने की।
हरिभाऊ बागड़े गुरूवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार में विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान-2025 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय वेदों में प्रत्येक विषय अंकित है। हजारों साल पहले अगस्त्य ऋषि ने बिजली उत्पादन के बारे में उल्लेख कर दिया था। महर्षि भारद्धाज ने विमान शास्त्र पुस्तक में विमान निर्माण का वर्णन किया। इसी पुस्तक से प्रेरित होकर महाराष्ट्र के एक इंजीनियर ने 1895 में विमान बनाया और उसे प्रायोगिक तौर पर उड़ाकर भी दिखाया था, लेकिन तत्कालीन अंग्रेज सरकार ने उसे ध्वस्त कर ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ़़ऋग्वेद में खगोल शास्त्र का वर्णन मिलता है। आर्यभट्ट महान खगोल शास्त्री हुए। भास्काराचार्य ने 1150ई में बता दिया था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। इतना ही नहीं उन्होंने परिक्रमा में लगने वाले समय का सटीक आंकलन तक कर दिया था। राज्यपाल ने कहा कि भारत 1000 सालों तक आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के लिए लड़ता रहा। इसलिए इन ग्रंथों में वर्णित तथ्यों पर शोध कार्य प्रभावित हुए। इसी का लाभ उठाकर विदेशी विद्वानों ने हमारी ही ज्ञान संपदा का उपयोग कर बहुत आविष्कार किए।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत वास्तुकला, साहित्य से लेकर हर क्षेत्र में समृद्ध रहा है। पाश्चात्य विद्वान मैक्समूलर ने स्वयं लिखा है कि भारत में दो पुस्तकों का रामायण और महाभारत का व्यापक प्रभाव है और यह प्रभाव कोई 500-700 सालों का नहीं हजारों सालों का है।
राज्यपाल ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगो तथा विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपनी समर्थता और सक्षमता बढ़ाने की आवश्यक है। इसके लिए बहुत तपना पड़ता है, लेकिन लोगों में सहनशीलता भी नहीं रही। उन्होंने महाराणा सांगा का उदाहरण देते हुए कहा कि सहनशीलता महाराणा सांगा से सीखनी चाहिए, जो 80 घाव खाकर भी युद्ध के लिए आतुर रहते थे।
व्याख्यान के मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी ने कहा कि दुनिया की हर चुनौती का समाधान भारतीय ज्ञान संपदा में निहित है। भारत की इस संपदा को सोची समझी साजिश के तहत नष्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के माध्यम से इसे पुनर्स्थापित करने की पहल हुई है। सफर अभी बहुल लंबा है, लेकिन छोटे-छोटे प्रयासों से यह संभव किया जा सकता है। डॉ कोठारी ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने विषय के भारतीय इतिहास को जरूर पढ़ें और विद्यार्थियों को भी इससे अवगत कराएं।
विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. सुनीता मिश्रा ने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।
कुम्भा कला भवन का लोकार्पण —
इससे पूर्व राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित महाराणा कुम्भा कला भवन का लोकार्पण किया। कुलगुरू प्रो. सुनीता मिश्रा ने अवगत कराया कि कुम्भा कला भवन में मेवाड़ की विविध कलाओं को प्रदर्शित किया गया है, ताकि विद्यार्थी यहां के सांस्कृतिक वैभव से रूबरू हो सकें। राज्यपाल ने कला दीर्घा का अवलोकन करते हुए प्रशंसा की तथा ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता जताई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25 |कुरुक्षेत्र कार मे लगी आग - दंपति ने बचाई जान, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
जे कुमार कुरुक्षेत्र 1 अगस्त : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देर रात हादसा उस वक्त हुआ, जब कार उमरी रोड से गुजर रही थी। कार में गुरुग्राम से आए पति-पत्नी सवार थे। करीब आधे घंटे की कड़ी मुश्क्त के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात गुरुग्राम से आए अनुज अपनी पत्नी के साथ कार में सेक्टर-8 के पास उमरी रोड पर घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी कार में चल रहे AC वोट से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर उन्होंने तुरंत अपनी कार साइड में रोक ली और कार से उतर कर बाहर आ गए। जैसे ही चेक करने के लिए उन्होंने कार का बोनट खोला तो कार में इंजन में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार आग भड़कती देख दंपती पीछे हट गया।
गुरुग्राम के रहने वाले अनुज ने अपने बेटे का एडमिशन करवाने के लिए कुरुक्षेत्र अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रात को अपनी कार में उमरी रोड पर घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कार में आग लग गई। हालांकि उस समय वे कार से उतर चुके थे। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर 2 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
#kurukshetra #car #fire #fire brigade #haryana #accident
-
01/08/25 |राज्यपाल पहुंचे शिल्पग्राम, सांस्कृतिक समृद्वि की झलक देख हुए अभिभूत लोक कलाकारों का बढ़ाया उत्साह
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे उदयपुर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरूवार शाम को शिल्पग्राम पहुंचे। वहां सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखकर अभिभूत हो उठे। उन्होंने लोक कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दरम्यान अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को निहारा। उन्होंने महाराष्ट्र के लावणी नृत्य दल की शानदार प्रस्तुति का आनंद लिया तथा कलाकारों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया। इसके बाद शिल्पग्राम में लगी हस्तशिल्प स्टॉल्स का अवलोकन किया और बंजारा रंगमंच पर गुजरात के राठवा मेवासी नृत्य तथा राजस्थान के भपंग वादक कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखा।
राज्यपाल ने गोवा हट के बाहर प्रदर्शित राशियों की मूर्तिकला का भी अवलोकन किया। उन्होंने शिल्पग्राम की सांस्कृतिक समृद्धि और कलाकारों की प्रतिभा की प्रशंसा की। वहां परंपरागत लोक वाद्य बजाते कलाकारों की उपस्थिति में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान आदि ने अगवानी की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25आदित्य नगर व डिफेंस कॉलोनी के नागरिकों ने किया विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को बांडी की टूटी दीवार को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि रामनगर स्कूल के बाहर नाला व नाली निर्माण हो ताकि सड़कों पर पानी जमा न हो।
उन्होंने वरूण सागर रोड स्थित आदित्य नगर व डिफेंस कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। वहां पुलिया बनाने पर स्थानीय नागरिकों ने श्री देवनानी का अभिनंदन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने गुरूवार को अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बांडी नदी का अवलोकन कर एडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी की टूटी दीवार तुरंत बनाई जाए। इसी तरह रामनगर स्कूल के बार नाला व नाली निर्माण भी जल्द कराया जाए ताकि सड़कों पर एवं स्कूल में पानी जमा न हो। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
वासुदेव देवनानी ने वरूण सागर रोड़ स्थित आदित्य कॉलोनी एवं डिफेंस कॉलोनी का निरीक्षण किया। इन दोनों कॉलोनियों में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुलियाओं की जगह नई एवं मजबूत पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा है। वासुदेव देवनानी का वहां पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि हम प्राथमिकता के साथ क्षेत्र का विकास का रहे है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पुलिया, सड़क व अन्य सार्वजनिक इमारतों को नुकसान हुआ है। इन सभी को दुरूस्त किया जा रहा है। एडीए, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। प्राथमिकता तय कर सड़क, नाला, नाली व दीवारों की मरम्मत व नवनिर्माण किया जाए। किसी भी क्षेत्र में समस्या नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बड़ी सड़कों के साथ ही अंदरूनी सड़कों की भी मरम्मत होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25 |रामदेवरा में नेत्र कुंभ का आयोजन बाबा रामदेव के आदर्शों का प्रतीक
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने सामाजिक समरसता की स्थापना करने और समाज में गरीब एवं वंचित लोगों की पीड़ा दूर करने का काम किया। इस धरा पर नेत्र कुंभ का आयोजन बाबा रामदेव जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा और मानव कल्याण के उनके आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
भजनलाल शर्मा गुरूवार को जैसलमेर के रामदेवरा में आयोजित नेत्र कुंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा सेवा जीवन में फिर से उजाले भरने जैसा पुण्य कार्य है। यह जनकल्याण और मानव सेवा की मिसाल है, जो सभी वर्गों के लिए समर्पित है।
बाबा रामदेव मेले में श्रद्धालुओं की आंखों की निःशुल्क जांच -
भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति एवं त्योहारों में सेवा का भाव सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेव जी के मेले के शुभ अवसर पर आंखों के इलाज के लिए महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक चलने वाले इस शिविर में सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही, 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन उनके निवास के नजदीक चिकित्सालय में कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम है।
लोगों के जीवन में उजियारा ला रही राज्य सरकार -
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय हमारी नीतियों का प्रमुख ध्येय है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने पिछले डेढ़ साल में अनेक जनकल्याणकारी कदम उठाए हैं। नेत्र स्वास्थ्य को लेकर हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है ताकि प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां की रोशनी फैलती रहे। प्रदेश में प्रतिवर्ष लाखों लोगों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी तथा नेत्र चिकित्सकों और सहायकों को नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण और अत्याधुनिक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेत्रदान के माध्यम से कॉर्निया प्रत्यारोपण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों के जीवन को उजियारा मिल रहा है।
मा योजना में प्रतिदिन 10 हजार लोगों को मिल रहा कैशलेस उपचार -
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा) के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को 25 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवा रही है। यह सिर्फ एक स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं बल्कि लाखों जिंदगियों को बचाने का एक मानवीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस योजना में प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोगों को 10 करोड़ रुपए की राशि का कैशलेस उपचार मिल रहा है। साथ ही, मा वाउचर योजना लागू कर प्रतिमाह 25 हजार गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा भी दी जा रही है। अब तक लगभग 2 लाख 87 हजार महिलाओं को इस योजना के तहत वाउचर दिए गए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लगभग 50 हजार भर्तियां -
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पेपरलीक जैसी घटनाओं से युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया। हमारी सरकार ने डेढ़ साल में ही पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के कार्यकाल से अधिक कार्य किए है। उन्होंने कहा कि हमनें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अब तक लगभग 24 हजार पदों पर भर्तियां की हैं और 26 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रिया में हैं।
राज्य सरकार आस्था धामों का कर रही विकास -
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की धरती शूरवीरों के साथ लोक देवी-देवताओं और संतों की भूमि है। राज्य सरकार आस्था धामों पर मूलभूत सुविधाओं का विकास करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 18 हजार 328 यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन, 55 ट्रेनों से 48 हजार 928 से अधिक यात्रियों को विभिन्न तीर्थ स्थलों पर तथा लगभग 6 हजार श्रद्धालुओं को हवाई यात्रा से नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करवाए गए हैं।
प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ले रही ऐतिहासिक फैसले -
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के साथ हमारी सरकार विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। प्रदेश में सतही जल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हमने राम जल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इंदिरा गांधी नहर, गंग नहर के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए हैं जिससे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ से लेकर जैसलमेर तक पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। साथ ही, प्रधानमंत्री के कैच द रेन अभियान से प्रेरणा लेकर कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम —
अभियान से प्रेरणा लेते हुए मिशन हरियालो राजस्थान शुरू किया है। इसमें हम 5 साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। पिछले साल सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए। इस साल प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक दिन में प्रदेशभर में ढाई करोड़ पौधे लगाकर रेकार्ड बनाया गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने नेत्र कुंभ-2025 का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को अपने हाथों से चश्मा पहनाया और उनसे संवाद भी किया। साथ ही भजनलाल शर्मा ने अपनी आंखों की जांच भी करवाई।
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि 33 दिन के इस शिविर में लाखों लोगों को नेत्र जांच का अवसर मिलेगा। उन्हें निःशुल्क दवाएं और चश्मे वितरित किए जाएंगे। लोगों को दृष्टि का उपहार देना बहुत बड़े पुण्य का काम है। ऐसे शिविर जन सेवा का बड़ा माध्यम हैं, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य की सौगात हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25
आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों की प्राथमिक पाठशाला, नामांकन बढ़ाएं, योजनाओं का लाभ दें
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकन बढ़ाएं, बच्चों को उच्च गुणवत्ता का पोषाहार दें और जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्रों की रिपोर्ट समय पर भेजे ताकि उनकी मरम्मत की जा सके। वासुदेव देवनानी ने कम नामांकन पर नाराजगी जातते हुए कहा कि अधिकारी फील्ड़ में जाएं ताकि प्रत्येक पात्र बालक-बालिकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र से जोड़ा जा सकें।
विधानसभा अध्यक्ष ने गुरूवार को अजमेर सर्किट हाउस में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक लेकर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार, नामांकन, गणवेश, निरीक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण किया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार, पढ़ाई एवं नामांकन बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह
जे कुमार अम्बाला छावनी, 1 अगस्त : नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. पूजा पैंटल की देखरेख में किया गया। इस सप्ताह का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी देना तथा शिशुओं के सम्पूर्ण पोषण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में प्रसूति विभाग से डॉ. रचना बंसल और डॉ. मंजू धीमान ने गर्भवती व नवप्रसूता महिलाओं को स्तनपान के लाभ, सही समय पर स्तनपान की शुरुआत, सही पोषण तकनीक और मां व बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह शिशु को संक्रमणों से बचाता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि स्तनपान मां और बच्चे दोनों के लिए प्रकृति का दिया हुआ सबसे बेहतरीन उपहार है। विश्व स्तनपान सप्ताह जैसे आयोजनों के माध्यम से हम माताओं को शिक्षित कर बेहतर समाज के निर्माण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी हमेशा से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है।
विशेषज्ञों ने महिलाओं को यह भी बताया कि मां का पहला दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहा जाता है, बच्चे के लिए अमृत समान होता है। स्तनपान से न केवल शिशु का मानसिक और शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह मां को स्तन कैंसर, ओवरी कैंसर, और मोटापे जैसे जोखिमों से भी बचाता है।
कार्यक्रम में माताओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके अनुभव सुने गए और उन्हें स्तनपान से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि मां को कम से कम छह माह तक शिशु को केवल अपना दूध पिलाना चाहिए और उसके बाद दो वर्ष तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखना चाहिए।
#Worldbreastfeeding #celebrated #civilhospital #ambala #cantonment #haryana -
01/08/25
अंगदान शपथ में प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंचा हनुमानगढ़
एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।
हनुमानगढ़ जिले में अंगदान को लेकर जन-जागरूकता का अद्वितीय उदाहरण सामने आया है। गुरुवार तक राज्यभर में हुए ई-अंगदान शपथ अभियान में हनुमानगढ़ ने 8000 से अधिक शपथकर्ताओं के साथ पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान बना लिया है। यह उपलब्धि आमजन की भागीदारी और प्रशासन की सक्रियता का जीवंत प्रमाण है।
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने अभियान में भाग लेते हुए कहा कि अंगदान मृत्यु के बाद भी जीवन देने का संकल्प है। यदि समाज में बदलाव लाना है तो हमें स्वयं से शुरुआत करनी होगी। गौरतलब है कि बुधवार को जिला कलेक्टर एवं एसपी ने भी अंगदान की शपथ ली थी, उससे पूर्व में जिला 12 वें स्थान पर था।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने कहा कि "अंगदान सिर्फ शपथ नहीं, बल्कि किसी के जीवन की उम्मीद है। जो आज अंगदान की शपथ लेते हैं, वे कल किसी अनजान के लिए देवदूत साबित हो सकते हैं।" उन्होंने मेडिकल कॉलेज स्तर पर अधिकाधिक शपथ हेतु प्रेरणा दी।
प्रदेश स्तर पर अब तक 72 हजार से अधिक लोग अंगदान की ई-शपथ ले चुके हैं, जिसमें हनुमानगढ़ का स्थान अब शीर्ष जिले में दर्ज हो गया है। यह उपलब्धि प्रशासनिक सजगता और नागरिक चेतना का परिचायक है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यदि आप भी इस पुनीत कार्य में भागीदार बनना चाहते हैं, तो https://notto.abdm.gov.in/pledger-login पर जाकर आधार और मोबाइल OTP से ई-शपथ प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल अंगदान को एक सामान्य सामाजिक कर्तव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
01/08/25 |
आज का राशिफल 1 अगस्त, 2025
* मेष राशि: आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रबंधन क्षमता और कार्यकुशलता से आपको लाभ मिलेगा। सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसायियों को भी मुनाफे में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है।
* वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आर्थिक लाभ संतुलित रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और बजट बनाकर चलना होगा। किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
* मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों से भाग्य आपका साथ देगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
* कर्क राशि: आपकी कोई अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। करीबी लोगों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। हालांकि, भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखना जरूरी है।
* सिंह राशि: करियर में सफलता मिलेगी और जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी मेहनत और लगन से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
* कन्या राशि: आपकी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक होकर निर्णय लें। दोस्तों के साथ बहस में समय बर्बाद न करें।
* तुला राशि: प्रेम संबंधों में उत्साह और पहल दिखाने से आपके संबंध और मधुर बनेंगे। संपत्ति खरीदने में आपको सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
* वृश्चिक राशि: आज आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हालांकि, आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
* धनु राशि: आज आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी। दूसरे के मामलों में बेवजह न बोलें। सूझबूझ के साथ काम करने से आपको सफलता मिलेगी।
* मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको धन लाभ का मौका मिल सकता है। आपको अपने खर्च पर भी नियंत्रण रखना होगा।
* कुंभ राशि: यह महीना कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आज का दिन भी आपके लिए लाभकारी है। आपको पेशेवर संबंधों को महत्व देना होगा और नियमों का पालन करना होगा।
* मीन राशि: कार्यक्षेत्र में धूर्त लोगों से सावधान रहें। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचें। अपने रूटीन पर ध्यान दें और अप्रत्याशित स्थितियों के लिए तैयार रहें।
-
31/07/25Prime Minister condoles the passing of Smt Pramila Tai Medhe ji
Prime Minister Shri Narendra Modi today condoled the passing of Smt. Pramila Tai Medhe, the Pramukh Sanchalika of the Rashtra Sevika Samiti. The Prime Minister emphasized that her exemplary life stands as a beacon of inspiration for generations to come, particularly in the pursuit of inclusive social development and empowerment of women.
In separate posts on X, he said:
“राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका रहीं श्रद्धेय प्रमिला ताई मेढ़े जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”
“राष्ट्र सेविका समितीच्या प्रमुख संचालिका राहिलेल्या आदरणीय प्रमिलाताई मेढे यांच्या देहावसानामुळे अत्यंत दुःख झाले आहे. त्यांचे संपूर्ण जीवन समाज आणि राष्ट्रसेवेला समर्पित होते. महिला सक्षमीकरणासोबतच सामाजिक कार्यांमधील त्यांच्या अमूल्य योगदानाचे सदैव स्मरण केले जाईल. या शोकाकुल प्रसंगी परमेश्वर त्यांच्या कुटुंबीयांना आणि चाहत्यांना बळ देवो. ओम शांती!”
-
31/07/25PM to visit Varanasi on 2nd August
Prime Minister Shri Narendra Modi will lay the foundation stone and inaugurate multiple development projects worth around Rs 2200 crore in Varanasi, Uttar Pradesh on 2nd August at around 11 AM. He will also address the gathering on the occasion.
The projects cater to multiple sectors, including infrastructure, education, healthcare, tourism, urban development and cultural heritage aim at achieving holistic urban transformation, cultural rejuvenation, improved connectivity, and enhanced quality of life in Varanasi.
In line with his commitment to improve road connectivity in Varanasi, Prime Minister will inaugurate and lay the foundation stone of several key infrastructure projects. He will inaugurate the widening and strengthening of the Varanasi - Bhadohi road and Chhitauni- Shool Tankeshwar road; and Railway Overbridge at Hardattpur, to ease congestion on the Mohan Sarai - Adalpura Road. He will lay the foundation stone for comprehensive road widening and strengthening across multiple rural and urban corridors, including Dalmandi, Lahartara-Kotwa, Gangapur, Babatpur among others and Railway Overbridges at Level Crossing 22C and Khalispur Yard.
Strengthening the power infrastructure in the region, Prime Minister will lay the foundation stone of various works under the Smart Distribution Project and undergrounding of electrical infrastructure worth over Rs 880 crore.
In a major boost to tourism, Prime Minister will inaugurate the redevelopment of 8 riverfront Kuccha Ghats, development works at Kalika Dham, beautification of the pond and ghat at Rangildas Kutiya, Shivpur, and the restoration and water purification of Durgakund. He will lay the foundation stone for restoration work at Kardameshwar Mahadev Temple; development of Karkhiyaon, the birthplace of several freedom fighters; City Facility Centres at Sarnath, Rishi Mandvi, and Ramnagar Zones; redevelopment of Munshi Premchand’s ancestral house in Lamahi and upgradation of museum among others. He will also lay the foundation stone for development of an Urban Miyawaki Forest at Kanchanpur and for the redevelopment and beautification of Shaheed Udyan and 21 other parks.
In addition, to preserve culturally significant water bodies, Prime Minister will lay the foundation stone for water purification and maintenance works at various kunds including Ramkund, Mandakini, Shankuldhara and others, along with the installation of four floating pujan platforms. To ensure access to potable water in rural areas, Prime Minister will also inaugurate 47 Rural Drinking Water Schemes under the Jal Jeevan Mission.
Furthering his vision of quality education for all, Prime Minister will inaugurate the upgradation of 53 school buildings within the municipal boundary. He will also lay the foundation stone for several educational projects, including the construction of a new district library and rejuvenation of Government High Schools at Jakhini, Lalpur among others.
In a major boost to health infrastructure, Prime Minister will inaugurate advanced medical equipment installations, including robotic surgery and CT scan facilities, at Mahamana Pandit Madan Mohan Malaviya Cancer Centre and Homi Bhabha Cancer Hospital. He will also lay the foundation stone of a Homoeopathic College and Hospital. Further, he will inaugurate an Animal Birth Control Centre and associated Dog Care Centre.
Furthering his vision for world class sports infrastructure in Varanasi, Prime Minister will inaugurate a synthetic hockey turf at Dr. Bhimrao Ambedkar Sports Stadium. Enhancing facilities for law enforcement personnel, Prime Minister will inaugurate a 300-capacity Multipurpose Hall at Pradeshik Armed Constabulary (PAC) Ramnagar and lay the foundation stone for Quick Response Team (QRT) Barracks.
In a significant step towards farmer welfare, Prime Minister will release the 20th instalment of PM-KISAN. An amount of more than Rs 20,500 crore will be transferred directly to the bank accounts of over 9.7 crore farmers across the country. With this release, the total disbursement under the scheme since its inception will surpass Rs 3.90 lakh crore.
Prime Minister will also inaugurate the registration portal for various events and competitions under the Kashi Sansad Pratiyogita, including Sketching Competition, Painting Competition, Photography Competition, Khel-Kood Pratiyogita, Gyan Pratiyogita, and the Rojgar Mela. Prime Minister will also distribute more than 7,400 assistive aids to various Divyangjan and Elderly beneficiaries.
-
31/07/25CISF का "प्रोजेक्ट मन": मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत कदम
चंडीगढ़, 31 जुलाई (अभी) - सीआईएसएफ (CISF) का 'प्रोजेक्ट मन' अब तक 75,000 से ज्यादा जवानों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता उपलब्ध करा चुका है। इस पहल के जरिए परामर्श सेवाएं और जरूरत के अनुसार समय पर हस्तक्षेप कर के पूरे बल का मनोबल मजबूत किया जा रहा है।
आज आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) की चेयर पर्सन श्रीमती नीरजा बिडला और सीआईएसएफ के महानिदेशक श्री आर. एस. भट्टी (IPS) ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। यह मानसिक स्वास्थ्य पहल नवंबर 2024 में सीआईएसएफ और एबीईटीके बीच हुए समझौते के तहत शुरू की गई थी।
सीआईएसएफ महानिदेशक ने एबीईटी की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाने, परामर्श देने, जरूरत पड़ने पर इलाज से जुड़ी सहायता देने और जवानों को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
अब तक प्रोजेक्ट मन' से 75,181 सीआईएसएफ कर्मी और उनके परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, साथ ही एबीईटी ने 1,726 अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को इस तरह प्रशिक्षित किया है कि वे कम जोखिम वाले मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान कर सकें और गंभीर मामलों को विशेषज्ञों तक पहुँचा सकें। इस दो-स्तरीय व्यवस्था से जमीनी स्तर तक मानसिक स्वास्थ्य सहायता को पहुँचना आसान हुआ है।
संवेदनशील इकाइयों जैसे इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, संसद और दिल्ली मेट्रो में तैनात लगभग 31,000 जवानों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया है, ताकि किसी भी संभावित मानसिक परेशानी को समय रहते पहचाना जा सके। इस पहल की वजह से अब अवसाद, वैवाहिक तनाव, वित्तीय परेशानी जैसी समस्याओं में समय पर परामर्श और सहायता संभव हो पाई है।
सीआईएसएफ महानिदेशक और श्रीमती नीरजा बिड़ला ने इस पहल की सफलता को देखते हुए, प्रोजेक्ट मन की सेवाओं को अगले वर्षों के लिए जारी रखने का फैसला लिया है। इस मौके पर सीआईएसएफ महानिदेशक ने कहा कि हमारे कर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना कि शारीरिक फिटनेस। यह पहल हमारी आंतरिक सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाती है और सुनिश्चित करती है कि हमारे जवान भावनात्मक रूप से मजबूत, एकाग्र और हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे।
#haryana #cisf #danikkhabar #project #news
-
31/07/25खेल महाकुंभ का होगा भव्य आयोजन, 15000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम-खेल मंत्री गौरव गौतम
चंडीगढ़, 31 जुलाई (अभी) - हरियाणा के खेल राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश की बेहतरीन खेल नीति व हर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर हरियाणा खेलों में देश का सिरमौर बन चुका है। देश की आबादी 150 करोड़ है, जिसमें हरियाणा की जनसंख्या महज 2 प्रतिशत है, जबकि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने में 60 प्रतिशत का योगदान देते हैं। इन्हीं खेलों की परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में दो चरणों में खेल महाकुंभ, 2025 का 2 अगस्त से आगाज किया जा रहा है, जिसमें 26 खेलों में 15410 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इस आयोजन का मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यअतिथि पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 2 अगस्त को शुभारंभ कर रहे हैं। पहले चरण में खेल महाकुंभ के खेल 4 अगस्त तक आयोजित होंगे। प्रदेश में राज्य स्तर के इस आयोजन में पहली बार है जब खेल महाकुंभ को भव्य समारोह का रूप दिया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे।
चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में खेल महाकुंभ के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज सिविल सचिवालय की प्रेसवर्ता में कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि पिछले 17 वर्षों में हुए 5 ओलंपिक खेलों में हरियाणा के किसी न किसी खिलाड़ी ने पदक जीता है। हमारे खिलाड़िय़ों ने ओलंपिक में पिछले पांच ओलंपिक खेलों में 15 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
4 जगहों पर होगा 26 खेलों का आयोजन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 जगहों पर 26 खेलों का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हैंडबाल व हाकी, फरीदाबाद में शूटिंग व ताईक्वांडो, रोहतक में बाक्सिंग, नेटबाल व फुटबाल और सोनीपत में लान टेनिस खेल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश के 22 जिलों व हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई (सोनीपत) के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेल महाकुंभ में दोनों चरणों में 2102 पदकों से खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। पहले चरण में 836 और दूसरे चरण में 1266 पदक, विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। दूसरे चरण के खेल अगस्त के अंतिम सप्ताह में करवाए जाएंगे।
खेल महाकुंभ का आयोजन देश की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से है एक
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा का खेल महाकुंभ देश में राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता से बड़ा आयोजन होना है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में लगभग 8000 खिलाड़ी भागीदारी करते हैं, जबकि खेल महाकुंभ में 15000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।
खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने की होगी बेहतरीन व्यवस्था
खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि जिला खेल अधिकारियों की निगरानी में खेल महाकुंभ में शामिल होने वाले जिलों के खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष किया गया है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उनके लिए खाने-पीने व किट की व्यवस्था की गई है। खेलों के सफल आयोजन के लिए खेल मंत्री के आदेश पर अतिरिक्त खेल निदेशक के नेतृत्व में विशेष कोर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी खेल सुविधा या खेलों के टेक्निकल आयोजन से संबंधित शिकायत सीधा कमेटी को दे सकता है। जिसके अनुसार लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए है प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खिलाड़ी की प्रतिभा को निखारने के लिए कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, उसी तरह से प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कोच, नौकरी व मान-सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है। खिलाड़ियों के विकास के लिए हरियाणा ने वर्ष का खेल कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत 18 प्रकार के खेलों का अलग-अलग आयोजन कराया जाता है।
विजेता खिलाड़ियों के लिए है खेल ग्रेडेशन और 3 प्रतिशत खेल आरक्षण का प्रावधान
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के अनुसार खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा खेल प्रमाण पत्र ग्रेडेशन बनाने का प्रावधान है, जिसके तहत सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत का खेल आरक्षण प्रदान किया जाता है।
#haryana #khelmahakumbh #games #ministry #danikkhabar #news
-
31/07/25हर्बल पार्क परिसर मे एसपी अंबाला ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जे कुमार अंबाला छावनी 31 जुलाई : एस पी अंबाला अजीत सिंह शेखावत आकाश शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हर्बल पार्क पहुँचे | जहाँ उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आकाश शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण सुरक्षा बारे जागरूक किया।
#ambala #planted #environmentalprotection #news #spambala
एसपी अम्बाला ने इस अवसर पर उपस्थित आकाश शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सोशॅल मीडिया व मोबाइल फोन का कम से कम उपयोग करने कीे सलाह दी। उन्होंने कहा कि हो सके तो इनसे दूर रहकर सिर्फ किताबों को मित्र बनाकर अपना भविष्य उज्जवल बनाए। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा अपनाने बारे भी जोर दिया। इसी उपलक्षय में 162 पौधे लगाकर विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है।
एस पी अम्बाला ने पौधारोपण उपरान्त आमजन से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि जहाँ वह रहता है उसके आसपास अधिक से अधिक संख्या में पेड-पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे और उनकी देखदेख कर उन्हें बड़ा करने की जिम्मेवारी भी निभानी होगी ताकि मानव समाज को सुन्दर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।#
-
31/07/25जनसंचार केवल खबरों तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम: डाॅ. रोहित दत्त
जे कुमार अंबाला छावनी 31 जुलाई : आर्गेनाइजेशन फाॅर सोशल एण्ड कलचरल अवेयनैस (ओस्का) एवं इद्रीश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंचार के क्षेत्र में दक्षता और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जी.एम.एन. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.रोहित दत्त ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मास कम्युनिकेशन केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन चुका है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को तकनीकी और नैतिक दोनों स्तरों पर सक्षम बनाते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया जनचेतना का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। युवाओं को मीडिया की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समझना आवश्यक है।
कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में जी.एम. एन. काॅलेज के जनसंचार एवं वीडियो प्राॅडक्शन के सहायक प्रवक्ता राजिन्दर मीरवाल ने पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, पीआर और कंटेंट क्रिएशन जैसे विषयों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बदलती भूमिका पर आधारित सत्र रहा। उन्होंने प्रतिभागियों को मीडिया के बदलते परिदृश्य और सोशल मीडिया की भूमिका पर गहन जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीवी, रेडियो और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स ने जनसंचार के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। न्यूज प्रजेंटेशन से लेकर लाइव रिपोर्टिंग और स्टूडियो डिस्कशन तक, हर पहलू में तकनीक की भूमिका बढ़ी है।
उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आज सिर्फ खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि विचार और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने का जरिया बन चुका है। इसके साथ ही मीडिया में फेक न्यूज, टीआरपी की दौड़ और नैतिक पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
#ambala #masscommunication #news #gmncollege #socialchange #haryana
-
31/07/25Prime Minister Modi and UAE President His Highness Mohammed bin Zayed reaffirm commitment to deepen Compressive Strategic Partnership
Prime Minister Narendra Modi spoke yesterday with His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE, over the telephone.
The two leaders reaffirmed their mutual commitment to further strengthening the bilateral Comprehensive Strategic Partnership between India and the UAE. They positively assessed the remarkable progress made across various sectors of bilateral cooperation and laid emphasis on further developing and deepening collaboration for the shared benefit of the peoples of both countries.
His Highness Sheikh Mohamed warmly congratulated Prime Minister Narendra Modi on becoming the second longest-serving Prime Minister in India’s history, and wished him continued success in his service to the nation.
The Prime Minister thanked His Highness for his gracious wishes and the affection he expressed for the people of India.
-
31/07/25Madhya Pradesh Chief Minister meets Prime Minister
The Chief Minister of Madhya Pradesh, Dr Mohan Yadav met the Prime Minister, Shri Narendra Modi in New Delhi today.
The PMO India handle posted on X:
“CM of Madhya Pradesh, @DrMohanYadav51, met Prime Minister @narendramodi.
@CMMadhyaPradesh”