इद्रीश फाउंडेशन ने मानवता की गर्माहट ने भिगोई टांगरी स्थित बस्ती मे वितरित किए वस्त्र
जे कुमार, 5 अगस्त अम्बाला छावनी : इद्रीश फाउंडेशन एवं OSCA के संयुक्त तत्वावधान में टांगरी की एक बस्ती में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बस्ती के लोगो ने बताया कि हमारे पास रोज की रोटी का संकट रहता है, ऐसे में सूखे कपड़े मिलना किसी तोहफे से कम नहीं। वहीं राजू कुमार ने भावुक होते हुए कहा, पहली बार ऐसा लगा कि कोई हमारी बस्ती में हमारी हालत समझने आया है।
इस कार्य में फाउंडेशन की सक्रिय वॉलंटियर्स महक जैन, अंजली, नेहा ने नेतृत्व किया। इंटर्न्स के रूप में सहयोग देने वालों में समर गुज्जर, जसप्रीत सिंह, वीरेंद्र, सुमित, कुणाल, हर्ष, चाहत, मानवी (गवर्नमेंट कॉलेज), अंजली (आर्या गर्ल्स कॉलेज), प्रिया, तनुजा, अरुण कुमार, अभिषेक, विशाल, साहिल शामिल रहे |
#idrishfoundation #distributedclothes #tangri #news
Previous
जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अंबाला कैंट क़ो मिली इंडियन नर्सिंग कौंसिल द्वारा मान्यता!
Next