04/08/25

बिजली निगम अधीक्षक अभियंता कार्यालय में 5 अगस्त किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण


जे कुमार अम्बाला, 4 अगस्त :
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वी के गोयल करेंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वी के गोयल ने बताया कि  बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।

#ambala #haryana # uhbvn #news #consumerscomplaints

Previous

लूट-स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह सीआईए स्टाफ ने दबोचा, भेजा न्याय हिरासत

Next

अधिकारी प्रत्येक शिकायतों को गंभीरता से ले और अविलम्ब समस्याओं का समाधान करे सुनिश्चित : डीसी