प्रधानमंत्री ने झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

आरएस अनेजा, 04 अगस्त नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके जुनून की सराहना की।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

"श्री शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।"

#pmmodi #pmo

Previous

पंजाब की लैंड पूलिंग पालिसी के विरोध में किसान संगठन आगे आए

Next

नूरा हेल्थ के शोध सहयोगी ने नागरिक अस्पताल की केयर कम्पेनियन प्रोग्राम की तैयारियों की जांच की