विधानसभा अध्यक्ष ने की केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात
एन.एस.बाछल, 07 अगस्त, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की।
वासुदेव देवनानी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नसिया से आगरा गेट तक सडक की चौडाई बढाये जाने के लिए वहां स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड और डाक घर कार्यालयों से जमीन दिये जाने की आवश्यकता बताई। वासुदेव देवनानी की सिंधिया से इस संबंध में चर्चा सकारात्मक रही। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वासुदेव देवनानी को इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिये आश्वस्त किया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान में डिजिटल समावेशन के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के तहत राजस्थान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के जन-जन तक सुगम और सशक्त डिजिटल सेवाएँ पहुँचाने के लिए मंत्रालय आवश्यक कदम उठाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal