05/08/25

पशु सडक़ों पर बेसहारा घूमते पाए जाएंगे तो पशुपालक को देना हुआ 5 हजार जुर्माना ; डीसी

जे कुमार पलवल 5 अगस्त : जिला में बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को गति देने के उद्देश्य से को डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एडीसी जयदीप, एसडीएम ज्योति, एसडीएम बलीना, सीटीएम अप्रतिम सिंह, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डा. वीरेंद्र सहित गौशाला संचालक मौजूद रहे।


बतादेकि 1 अगस्त से 31 अगस्त तक बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान जिला भर में संचालित किया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत नगर परिषद के कर्मचारी बेसहारा गौवंश को चिन्हित कर नजदीकी गौशालाओं में भेजेंगे, वहीं पशुपालन विभाग द्वारा इन पशुओं की टैगिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और रिकॉर्ड  का रख-रखाव किया जाएगा।


डीसी डा. वशिष्ठ ने कहा कि पलवल शहर में लगभग 500 बेसहारा गौवंश हैं, जिनका पुनर्वास इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन पशुपालकों के पशु सडक़ों पर बेसहारा घूमते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध पहली बार 5 हजार रुपए तथा दुबारा पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सडक़ों पर बेसहारा पशुओं की उपस्थिति से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिन्हें रोकने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं को सडक़ों पर न छोड़ें अन्यथा उनके विरुद्ध जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में उपस्थित गौशाला संचालकों को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही प्रत्येक गौशाला जोकि हरियाणा गौ सेवा आयोग से पंजीकृत है, को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि पशुओं की बेहतर देखरेख सुनिश्चित की जा सके।

#palwal #animals #haryana #dc #cattleownerfine

Previous

जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली बैठक

Next

चंडीगढ़ में अब कैमरों से होंगे चालान, हरियाणा-पंजाब नंबर गाड़ियों को टारगेट करना बंद होगा, डीजीपी का नया फरमान