06/08/25

नगर परिषद द्वारा बी.सी. बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सोपे नोटिस

जे कुमार, 6 अगस्त अम्बाला छावनी : नगर परिषद अम्बाला छावनी द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज जगाधरी रोड स्थित बी.सी. बाजार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई सदर थाना एसएचओ ने सड़क किनारे के उन हिस्सों में की गई जहां लंबे समय से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सड़क और सार्वजनिक रास्तों को घेर रखा गया था।

इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) ने किया। मौके पर सदर थाना के एसएचओ, सैनिटरी इंस्पेक्टर गौरव, तथा नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता ली और अवैध रूप से बनाए गए ठेले, शेड, टीन शेड, काउंटर व अन्य ढांचों को नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाया गया कि यह कार्रवाई जनता की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है। जिन दुकानदारों ने पहले दिए गए नोटिसों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया, उन्हें मौके पर फिर से नए नोटिस भी सौंपे गए और भविष्य में स्वेच्छा से अतिक्रमण न हटाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

ईओ ने बताया कि अतिक्रमण से न केवल ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है बल्कि आम लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है। नगर परिषद का यह अभियान आगे भी अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा।

#ambala #haryana #removeencrochment #news

Previous

आज का राशिफल 7 अगस्त 2025

Next

हिमाचल : परिवहन सेवाओं का हो रहा आधुनिकीकरण, सरकार जनता को दे रही बेहतर सुविधा