09/08/25

सैकेण्डरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक परीक्षा के लिए आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़, 09 अगस्त (अभी) - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक)/गुरुकुल विद्यापीठ परीक्षा सितम्बर-2025 (कम्पार्टमैंट/आशिंक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार /Additional Qualified व अतिरिक्त विषय) के लिए परीक्षार्थी आज से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

 बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक)/गुरुकुल विद्यापीठ परीक्षा सितम्बर-2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 950 रुपये  परीक्षा शुल्क सहित 08 अगस्त से 17 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 100 रुपये  विलम्ब शुल्क के साथ 18 अगस्त से 22 अगस्त व 300 रुपये  विलम्ब शुल्क सहित 23 अगस्त से 27 अगस्त तथा 1000 रुपये  विलम्ब शुल्क सहित 28 अगस्त से 01 सितम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) मार्च-2025 व जुलाई-2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण (Qualified) रहे हैं, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में फेल हैं। ऐसे परीक्षार्थी भी अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी (Additional Qualified) के अन्तर्गत निर्धारित तिथियों में पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को भली-भांति पढ़ते हुए समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें।  अन्तिम तिथि उपरान्त किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01664-254300 तथा ई-मेल assec@bseh.org.in व assrs@bseh.org.in माध्यम से सम्पर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।

#haryana #education #schooling #examination #danikkhabar #news

Previous

यूएचबीवीएन पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 11, 18 और 25 अगस्त को

Next

स्कूली विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा को लेकर निकाली जागरूकता रैली, देशभक्ति का भरा जोश