07/08/25

सैनिक भाइयों को कलाई पर राखी बांधकर मनाया केवी 4 मे रक्षाबंधन का त्योहार

जे कुमार 7 अगस्त अम्बाला छावनी : अम्बाला के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की एवं रंग बिरंगी राखियों का निर्माण करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों के द्वारा यह राखियां बहुत ही उत्साह के द्वारा बनाई गई क्योंकि यह राखियां हमारे सैनिक भाइयों के लिए भेजी जानी थी।

विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई राखियों में प्रतिज्ञा आठवीं ब ने प्रथम स्थान, मुस्कान सातवीं ब एवं गुरजीत सातवीं अ ने द्वितीय एवं आयुष दसवीं अ तृतीय स्थान प्रदान किए गए। प्राचार्य महोदय श्री अमन गुप्ता के द्वारा इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा आगे भी इसी प्रकार सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले  विद्यार्थियों एवं प्राचार्य रमन गुप्ता, सुनीता बाला, संजय कुमार, सीमा कुमारी, हरजीत, नेहा सहित ब्रिगेडियर अनिल कुमार के कार्यालय में जाकर उन्हें एवं अन्य सैनिक भाइयों को राखियां पहनाई गई। ब्रिगेडियर महोदय अनिल कुमार के द्वारा भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार अपनी उपलब्धियां को जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

#ambala #news #festival #celebrated #kv4 #school

Previous

ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने जॉर्डन भेजने के नाम पर युवक से साढ़े तीन लाख ठगी मामले में एसपी को जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए

Next

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांव पारोली में लगाया जागरूकता शिविर