05/08/25

सदर बाजार अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जे कुमार अम्बाला छावनी, 5 अगस्त : नगर परिषद अम्बाला द्वारा आज एक सख्त कदम उठाते हुए कैंट क्षेत्र के सदर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस विभाग का सहयोग लिया गया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

नगर परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध रूप से सड़कों, सार्वजनिक स्थानों पर रखे सामान को हटवाया गया ओर मोके पर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अतिक्रमण का सामान जब्त किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान सदर थाना प्रभारी (एसएचओ) अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे, जिससे अभियान शांतिपूर्वक एवं प्रभावी रूप से संपन्न हो सका। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के चलते यह अभियान चलाया गया है। अतिक्रमण के कारण आम जनता को आवागमन में परेशानी होती है, यातायात बाधित होता है और बाजार की व्यवस्थित संरचना प्रभावित होती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी शामिल होगी। नगर परिषद ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि वे स्वयं जागरूक होकर सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर की सफाई, व्यवस्था एवं सुचारु यातायात में सहयोग दें। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

#nagarparishad #ambala #sadarbazar #haryana

Previous

दो मानसूनों में प्रदेश के लगभग समस्त बांध, तालाब लबालब हुए हैं

Next

हर तहसील में हो पिपलांत्री-सा गाँव, जन-जन तक पहुंचे पर्यावरण संरक्षण का यह मॉडल