04/08/25

तेज बरसात से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट

जे कुमार हरियाणा, 4 अगस्त : राज्य में पिछले 24 घंटों में हुई अच्छी बारिश से पूरे इलाके में मौसम सुहावना हो गया है। बरसात के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। खासकर अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला और गुरुग्राम जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कभी धूप, कभी बादल और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और नमी की मात्रा में भी इज़ाफा देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय मानसून की सक्रियता उत्तरी हरियाणा क्षेत्र में बनी हुई है, जिससे अगले 48 घंटों के भीतर और बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के समय मौसम और भी खुशनुमा महसूस हो रहा है। बदले मौसम से किसानों के चेहरे पर भी रौनक है। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से काफी परेशानी हो रही थी।

#rain #haryana #weather #temperture #heavyrain #ambala

Previous

हरियाणा सरकार ने गरीबों के अपने घर का सपना किया पूरा

Next

ट्राई ने लेह शहर और लेह, नुब्रा घाटी और पैंगोंग तक नेटवर्क गुणवत्ता का आंकलन किया