07/08/25

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांव पारोली में लगाया जागरूकता शिविर

जे कुमार, पलवल 07 अगस्त : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा गुरुवार को गांव पारोली में नालसा योजना के तहत कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता हरमीत कुमारी द्वारा किया गया। इस शिविर में हरमीत कुमारी अधिवक्ता ने गांव के लोगों को सीनियर सिटीजन एक्ट, पोक्सो एक्ट, आरटीआई एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी।


पैनल अधिवक्ता ने इस अवसर पर ग्रामीणों को मौलिक अधिकारों व मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। शिविर में ग्राम वासियों को साइबर फ्रॉड व डिजिटल फ्रॉड के बारे में भी जागरूक किया गया। शक्ति वाहिनी एनजीओ से साहिल और रचना ने भी लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।


#districtlegalservices #awareness #haryana #news

Previous

सैनिक भाइयों को कलाई पर राखी बांधकर मनाया केवी 4 मे रक्षाबंधन का त्योहार

Next

वेतन न मिलने से नाराज़ NHM कर्मचारियो ने मुख्यमंत्री के नाम सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन