09/08/25

स्कूली विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा को लेकर निकाली जागरूकता रैली, देशभक्ति का भरा जोश

जे कुमार, 9 अगस्त पलवल : डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ जिला में उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला के विद्यालयों में प्रभात फेरी, रंगोली, राखी व पोस्टर प्रतियोगिता जैसे आयोजन करवाए जा रहे हैं। तिरंगा रैली बच्चों और युवाओं को देश के प्रति अपनी भागीदार सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को पलवल खंड के राजकीय विद्यालयों में हर घर तिरंगा उत्सव मनाया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप आदि विद्यालय शामिल हैं।


खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पलवल के राजकीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली और राखी बनाओ प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई।

खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत ने बताया कि प्रतिदिन पलवल के विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान को समर्पित गतिविधियों का आयोजन करते हुए अभियान में शिक्षा विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। स्कूलों में बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान बारे प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा शहर व गांवों में रैली के माध्यम से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है और आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस अवसर पर राजकीय विद्यालयों के शिक्षक व स्टॉफ सदस्य समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

#palwal #harghartiranga #govtschool #news

Previous

सैकेण्डरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक परीक्षा के लिए आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Next

हिमाचल के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों रक्षा बंधन की बधाई दी