07/08/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 7 अगस्त नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया, भारत ने इसे अनुचित बताया

प्रधानमंत्री मोदी एससीओ समिट में शामिल होने चीन जाएंगे, गलवान घाटी झड़प के बाद पहली यात्रा

राहुल गांधी बोले ट्रम्प भारत को धमका रहा, मोदी सामना नही कर पा रहे

पीएम मोदी एमएस स्वामीनाथन सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने धराली में राहत कार्यों की जानकारी के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से बात की

“आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा, तटस्थ रुख बरकरार रखा”

एनएसए अजीत डोभाल मॉस्को में वरिष्ठ रूसी अधिकारियों से रक्षा और सुरक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति के प्रस्ताव की घोषणा करेंगे

आईएमडी ने उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का अनुमान लगाया है, उत्तरी राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी दी है

ईडी ने वैश्विक साइबर धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून में 11 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया

झारखंड के गुमला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली नेता मार्टिन केरकेट्टा मारा गया

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में अचानक आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी

एनआईए ने अमृतसर मंदिर आतंकी हमले को लेकर पंजाब में 19 जगहों पर तलाशी ली

उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद भारतीय सेना ने तलाशी और बचाव अभियान जारी रखा

महाराष्ट्र कैबिनेट ने वधावन बंदरगाह को समृद्धि एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 105 किलोमीटर लंबे माल ढुलाई गलियारे को मंजूरी दी

भारत-न्यूज़ीलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली में रक्षा-रणनीतिक वार्ता का उद्घाटन किया

UPSC ने भर्ती विज्ञापनों पर संस्थानों के लिए नया ईमेल अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया

लद्दाख के श्योक गांव में संरक्षण के लिए पहला वनस्पति उद्यान बनाया जाएगा

हरियाणा 15 अगस्त तक बस ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करेगा: परिवहन मंत्री अनिल विज

चुनाव आयोग ने चुनावी लापरवाही के लिए पश्चिम बंगाल के 4 अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया

इतिहास

1880 - उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।

1996 - अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।

1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।

1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।

2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।

2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।

2005 - इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75% बढ़ाकर 14.25% करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।

#news

Previous

ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगावे सेवस्त्र और आभूषण, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स,इस्पात और रसायन और फार्मास्यूटिकल्स पर बहुत प्रभाव पड़ेगा

Next

आज के प्रमुख खेल समाचार 7 अगस्त, 2025