टांगरी नदी में आया करीब 15 हजार क्यूसिक पानी, प्रशासन अलर्ट मोड पर
जे कुमार, 6 अगस्त अम्बाला छावनी : टांगरी नदी में लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्तर में वृद्धि हुई है। मंगलवार शाम को नदी में करीब 15 हजार क्यूसिक पानी दर्ज किया गया, जिसको क्षेत्र देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए इरिगेशन विभाग, नगर परिषद, बिजली आपूर्ति विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ) को अलर्ट पर रखा गया है।
महेश नगर थाना पुलिस ने भी संवेदनशील इलाकों में अलोसमेन्ट (घोषणाएं) शुरू कर दी हैं, जिसमें आम जनता को चेतावनी दी जा रही है कि वे टांगरी नदी के आसपास के क्षेत्र में न जाएं और बच्चों को भी दूर रखें। नदी का बहाव को देखते हुए और सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। टांगरी किनारे बसी कॉलोनियों में कुछ गलियो मे भी पानी आने की जानकारी प्राप्त हुई है |
#ambala #haryana #tangri #news