आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 04 अगस्त नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
पहले पीएम मोदी और फिर अमित शाह ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, मॉनसून सत्र में कोई बड़ी तैयारी?
संसद का मानसून सत्र राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गया है। जहां सरकार अपने विधायी कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती है, वहीं विपक्ष एसआईआर पर बहस को लेकर अड़ा हुआ है। अब देखना होगा कि आज संसद में क्या होता है - गतिरोध खत्म होता है या टकराव और गहराता है
21 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में अब तक संसद की कार्यवाही लगभग ठप रही है। केवल पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर ही दोनों सदनों में दो दिन तक चर्चा हो सकी। सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, अगर विपक्ष का विरोध जारी रहता है तो सरकार हंगामे के बीच ही विधेयकों को पारित कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार की जा रही नई खनन नीति से उद्योग जगत को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी व्यवसाय करने में आसानी मिलेगी। इस नीति के तहत सभी जरूरी अनुमोदन तीन महीने के भीतर दिए जाएंगे और चौथे महीने से खनन कार्य शुरू हो सकेगा।
गडकरी ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह प्रस्तावित नीति हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चर्चा के लिए आई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद गडकरी ने कुछ सुझाव दिए, जिस पर पीएम ने कैबिनेट सचिव को गडकरी के साथ बैठकर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया
सरकार ने 37 जरूरी दवाओं की कीमतें घटाईं, इनमें पेरासिटामोल, शुगर और हार्ट की दवाएं शामिल; 35 फार्मूला की दवाएं सस्ती होंगी
कांग्रेस नेता बोले- चुनाव आयोग को लेकर जनता में संदेह, सरकार संसद में चर्चा से भाग रही; क्या ये चुनावों में गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश
सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को पीटा, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी, दूसरे का जबड़ा; बेहोश हुए स्टॉफ को लातों से मारता रहा, घटना 26 जुलाई श्रीनगर एयरपोर्ट की है, विडियो अब सामने आया है
सेना ने संज्ञान में लिया मामला,अब भारतीय सेना ने इस मामले को अपने संज्ञान में लिया है। सेना ने बयान जारी कर बताया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच में पूरा सहयोग करने की बात की है।सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फ्लाइट में चढ़ने से पहले अधिक वजन वाले बैग के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों को बुरी तरह पीट दिया।
पूर्व CJI बोले-अब UCC लागू होना चाहिए, सभी जातियों, समुदायों और वर्गों को विश्वास में लिया जाए; संविधान ने देश को स्थिरता देने का काम किया
ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत के बाद अब पटरी पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी दौड़ती नजर आएगी। गुजरात के भावनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितंबर में शुरू होगी। हालांकि, यह किस रूट पर चलेगी इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया
पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में 6 मुठभेड़ें, सेना ने 21 आतंकवादियों को मार गिराया
चुनाव आयोग का तेजस्वी यादव को नोटिस, कहा- प्रेस कांफ्रेंस में दिखाया दूसरा वोटर कार्ड नंबर ऑफिशियल नहीं; इसे हैंडओवर करें
असम के मुख्यमंत्री बोले- राहुल गांधी देशद्रोही, बताया PAK और बांग्लादेशी मुसलमानों का समर्थक
प्रयागराज में बारिश ने मचाई तबाही, घरों से लेकर मंदिर सब जलमग्न, सड़कों पर घुटनों तक पानी
टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिकी तेल इंपोर्ट दोगुना, भारत ने अप्रैल-जून में ₹30 हजार करोड़ का तेल खरीदा; फिर भी ट्रम्प धमका रहे
ओवल टेस्ट-खराब लाइट से चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट चाहिए; रूट-ब्रूक आउट हो चुके
Gonda Accident: गोंडा में नहर में समाई बोलेरो, 11 की मौत, सीएम योगी ने किया आर्थिक सहायता का एलान
ग़ाज़ा में भूखमरी के बीच हमास ने फ़िलिस्तीनी देश की स्थापना के बिना हथियार डालने से इनकार किया
केरल: छत्तीसगढ़ में गिरफ़्तार दो नन ज़मानत पर बाहर आईं, राजनीतिक दलों में श्रेय लेने की होड़
कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले- कांग्रेस के DNA में तानाशाही भरी:आतंकवाद की नींव उसी ने रखी, लोकतंत्र बचाने के लिए BJP जान लगा देगी
पूर्व CJI बोले-अब UCC लागू होना चाहिए:सभी जातियों, समुदायों और वर्गों को विश्वास में लिया जाए; संविधान ने देश को स्थिरता देने का काम किया
सावन का आखिरी सोमवार- मंदसौर में निकलेगी पशुपतिनाथ की सवारी:शिवालयों में जल चढ़ाएंगे कांवड़िए; महाकालेश्वर-काशी विश्वनाथ में 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
कश्मीर के अखल में सर्च ऑपरेशन का तीसरा दिन:दो आतंकी ढेर, 2 की सर्चिंग जारी; तलाशी अभियान के दौरान 3 जवान घायल
चुनाव आयोग का तेजस्वी यादव को नोटिस:कहा- प्रेस कांफ्रेंस में दिखाया दूसरा वोटर कार्ड नंबर ऑफिशियल नहीं; इसे सरेंडर करें
देश को आपकी जरूरत है... शशि थरूर ने कोहली से की रिटायरमेंट वापस लेने की अपील
Odisha: दिल्ली से ओडिशा लाया गया 15 वर्षीय लड़की का शव, अज्ञात बदमाशों ने 19 जुलाई को किया था आग के हवाले
Gaza War: IDF ने हमास के 130 ठिकानों पर किए हमले, गाजा में स्थापित हो सकता है अंतरराष्ट्रीय प्रशासन
Ghazipur: माफिया मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां आफ्शा के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप
भारत बन रहा है ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार
अधिक लगेज पर बवाल : श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैन्य अफसर का तांडव, स्पाइसजेट के 4 कर्मी घायल
चीन को चुनौती : भारतीय नौसैनिक जहाज मनीला बंदरगाह पहुंचे, दक्षिण चीन सागर में भारत-फिलीपिंस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आज से
चीन के मुकाबले क्षेत्र में बेहतर रणनीतिक स्थिति में पहुंचा भारत, सीमा सड़क संगठन ने बना दी डोकलाम तक सड़क
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Video:यूक्रेनी ड्रोन अटैक से रूस तेल डिपो में लगी भीषण आग, रूस ने भी दागे 76 ड्रोन और 7 मिसाइलें
इतिहास
1914 - इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1997 - मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1999 - चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
2001 - रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
2004 - 'नासा' ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2007 - मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया
2008 - सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।
#news