दो मानसूनों में प्रदेश के लगभग समस्त बांध, तालाब लबालब हुए हैं
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते हुए गुमान देव बालाजी मंदिर, बूढ़ा पुष्कर में जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की।
सहस्त्र धारा महाभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण एवं वैदिक विधि विधान के साथ की गई। भगवान भोलेनाथ का जल कलशों व दुग्ध से अभिषेक किया गया। मंत्री सुरेश रावत ने श्रद्धापूर्वक अभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली, किसानों की समृद्धि और समाज के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है और यह हमारी आस्था, परंपरा और संस्कारों को सशक्त करते हैं। भोले बाबा की कृपा से इन दो मानसूनों में प्रदेश के लगभग समस्त बांध, तालाब, एनीकेट आदि लबालब हुए हैं, जो प्रदेश के खुशहाल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है और इस सुनहरे अवसर पर संयोग से प्रदेश का जल संसाधन मंत्री मुझे होने का सौभाग्य मिला है जो मेरे क्षेत्रवासियों के और भोले बाबा के अथाह आशीर्वाद का परिणाम है। यह उपलब्धि मेरे क्षेत्रवासियों को अर्पित है। भाजपा की सरकार में प्रदेश विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर है।
सुरेश रावत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऎसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को हमारी गौरवशाली विरासत से जोड़ते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal