भ्रूण-हत्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में दिलवाई शपथ

जे कुमार नारायणगढ़, 5 अगस्त : सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में आज कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) डॉ. प्रवीण कुमार ने की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार ने उपस्थित चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मियों को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सशक्त शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक बुराई न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि यह समाज की संतुलित संरचना के लिए भी खतरा है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को यह संकल्प दिलवाया कि वे लिंग परीक्षण जैसे गैरकानूनी कार्यों में लिप्त नहीं होंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

एसएमओ ने यह भी बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण पर कानूनी रूप से प्रतिबंध है और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बेटियो को समाज मे समान अवसर व सम्मान मिलना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों व स्टाफ ने एकजुट होकर समाज में इस बुराई के खिलाफ काम करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी को जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई ताकि वे समुदाय में इस संदेश को आगे बढ़ा सकें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जनमानस में जागरूकता बनी रहे और समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके।

#feticide #civilhospital #narayangarh #feticide #ambala #haryana

Previous

हर तहसील में हो पिपलांत्री-सा गाँव, जन-जन तक पहुंचे पर्यावरण संरक्षण का यह मॉडल

Next

सभी मेडिकल कॉलेजों में अंगदान एवं प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो