08/08/25

गोस्वामी तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निवास संत कबीर कुटीर में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

BREAKING NEWS

गोस्वामी तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निवास संत कबीर कुटीर में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेशभर से गोस्वामी समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गोसाईं समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करवाने के लिए हरियाणा सरकार, ओबीसी आयोग को पत्र लिखकर नाम शामिल करवाने की अनुशंसा करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के एक प्रमुख चौक तथा हिसार में स्थापित किए जाने वाले बड़े पुस्तकालय का नाम गोस्वामी तुलसीदास जी के नाम पर रखा जाएगा।

इसके साथ ही, कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन गोस्वामी समाज सभा की धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

#Haryana #DIPRHaryana #TulsidasJayanti #GoswamiTulsidas

Previous

इद्रीश फाउंडेशन ने मानवता की गर्माहट ने भिगोई टांगरी स्थित बस्ती मे वितरित किए वस्त्र

Next

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा राजभवन का दौरा किया