बिज़नेस बनाम पर्यावरण” विषय पर श्रेया भाषण प्रतियोगिता मे रही प्रथम
जे कुमार, 8 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के बीबीए विभाग द्वारा एपेक्स SDG चैंपियन 2025 एवं SDG सेल के अंतर्गत को “बिज़नेस बनाम पर्यावरण” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यापारिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके संवाद एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना था।
इस प्रतियोगिता में बी.बी.ए के कुल 60 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 15 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार – श्रेया (बीसीए – एआई), द्वितीय पुरस्कार – उत्कर्ष (बीबीए – जनरल), तृतीय पुरस्कार – करण (बीसीए – एआई) रही |
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया और सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। गतिविधि संयोजक डॉ. रवनीत कौर ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और सार्वजनिक भाषण कला के महत्व पर जोर दिया, जो विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और संवाद कौशल को निखारने में सहायक है।
एपेक्स SDG कन्वेनर डॉ. अमिता ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का समापन गतिविधि सह-संयोजक डॉ. भारती विज द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता ज्ञानवर्धन, कौशल विकास और जागरूकता का सफल संगम रही, जो एपेक्स SDG चैंपियन 2025 एवं SDG सेल की भावना के अनुरूप थी।
#speechcompetition #businessversus #environment #gmncollege