08/08/25

वन राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया

एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरूवार को अलवर शहर में  स्थित इमरती देवी धर्मशाला में डॉ. पी.एस. अग्रवाल की पुण्यतिथि पर सावित्रा देवी डॉ.  पी. एस. अग्रवाल चौरिटेबल ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद अरावली शाखा, अलवर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने डॉ. पी.एस. अग्रवाल के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। 

संजय शर्मा ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्रा की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। 

 संजय शर्मा ने आगामी 9 सितंबर को विवेकानन्द सर्किल पर आयोजित होने वाले  श्री श्याम महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इसके उपरान्त संजय शर्मा ने अपने दैनिक पौधारोपण करने के संकल्प के तहत विवेकानन्द नगर में  पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

Previous

उत्तराखंड के धराली में कितनी बर्बादी, ईसरो ने सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाया

Next

हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक