04/08/25

लूट-स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह सीआईए स्टाफ ने दबोचा, भेजा न्याय हिरासत

जे कुमार 4 अगस्त अम्बाला : लूट-स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का अम्बाला सीआईए 1 स्टाफ ने पर्दाफ़ाश किया है | पुलिस ने इस मामले मे कारवाई करते हुए 5 बालकों को विधिनुसार कार्यवाही कर बाल सुधार गृह भेजा दिया गया ओर अन्य 5 आरोपियों को 3 दिन पुलिस रिमाण्ड के बाद कोर्ट के आदेशो पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

ऐसे देते थे आरोपी वारदार को अंजाम :

सीआईए -1 स्टाफ के हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि लूट - सनेचिंग कि वारदात को अंजाम देने के लिए बाईक पर झुण्ड में 8-10 लड़के इक्टठे होकर आते थे ओर रात को वारदात के लिए निकलते थे जहाँ पर जैसे ही कोई अकेला व्यक्ति मिलता था उसे डण्डों, बिण्डों से मारपीट करके उससे मोटरसाईकिल, मोबाइल या अन्य सामान लूट लेते थे।



इसी कड़ी में थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज करके गाँव पीड़रिया आमोड़ा थाना बस्ती कैन्ट निवासी आरोपी अमित, अम्बाला सिटी के रतनगढ़ निवासी साहिल कुमार उर्फ मक्खन, रवि, अम्बा विहार रतनगढ़ निवासी संदीप उर्फ गिप्पी, एचबीसी अम्बाला शहर निवासी आलोक को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश 3 दिन का पुलिस रिमाण्ड पीआर लिया गया था रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान पूछताछ आरोपियों ने बताया कि वह मामले में संलिप्त पाँच बालकों को विधिनुसार कार्यवाही कर बाल सुधार गृह भेजा दिया गया था आरोपियों से 4 मोटरसाईकिल, 2 मोबाइल फोन व डण्डे-बिण्डें बरामद किए गए है।

#ciastaff #gang #ambala #haryana #robbery #snatching

Previous

हिमाचल के राज्यपाल ने ऐतिहासिक मार्कंडेय मंदिर में पूजा-अर्चना की

Next

भारत ने इंग्लैंड से रोमांचक मुकाबले में जीता 5वा टेस्ट सीरिज बराबर