हर्बल पार्क परिसर मे एसपी अंबाला ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जे कुमार अंबाला छावनी 31 जुलाई : एस पी अंबाला अजीत सिंह शेखावत आकाश शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हर्बल पार्क पहुँचे | जहाँ उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आकाश शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण सुरक्षा बारे जागरूक किया।
#ambala #planted #environmentalprotection #news #spambala
एसपी अम्बाला ने इस अवसर पर उपस्थित आकाश शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सोशॅल मीडिया व मोबाइल फोन का कम से कम उपयोग करने कीे सलाह दी। उन्होंने कहा कि हो सके तो इनसे दूर रहकर सिर्फ किताबों को मित्र बनाकर अपना भविष्य उज्जवल बनाए। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा अपनाने बारे भी जोर दिया। इसी उपलक्षय में 162 पौधे लगाकर विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है।
एस पी अम्बाला ने पौधारोपण उपरान्त आमजन से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि जहाँ वह रहता है उसके आसपास अधिक से अधिक संख्या में पेड-पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे और उनकी देखदेख कर उन्हें बड़ा करने की जिम्मेवारी भी निभानी होगी ताकि मानव समाज को सुन्दर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
#