09/08/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 9 अगस्त नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित रही

प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे

वियतनाम के शीर्ष नेता टो लाम ने भारत के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी की सराहना की

भारत 38वें बोगोटा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले 2026 में ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में भाग लेगा

उत्तर रेलवे ने जम्मू संभाग के अंतर्गत अनंतनाग रेलवे स्टेशन को माल की आवाजाही के लिए खोला

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि देश में सड़क और परिवहन का बुनियादी ढांचा विश्वस्तरीय बन रहा है, जिससे यात्रा का समय कम हो रहा है और पर्यावरण की रक्षा हो रही है

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब भूमि पूलिंग नीति पर रोक लगाई, राज्य को 4 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया

उत्तरकाशी के धराली-हरसिल में बचाव कार्य तेज

तेलंगाना में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त; आत्मकुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई

यूपी कैबिनेट ने ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के लिए अटल बिहारी वाजपेयी-शेवनिंग छात्रवृत्ति को मंजूरी दी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया, कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान

नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा का अंतिम जत्था गंगटोक पहुंचा

उत्तराखंड: राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर; अब तक 372 लोगों को निकाला गया

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में कोई भी फर्जी मतदाता न जुड़ने की मांग की

प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने फोन पर भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

एनएसए अजीत डोभाल ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की; रूसी राष्ट्रपति जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शपथ ग्रहण के दौरान शिकायत दर्ज कराने या झूठ फैलाना बंद करने को कहा

इतिहास

1925 - 9 अगस्त को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।

1945 - अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।

1971 - भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

1999 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2000 - जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।

2002 - पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये, अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।

2005 - नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

2006 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।

2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

#news

Previous

संस्कृत दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और इस अमूल्य भाषा को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है

Next

आज के प्रमुख खेल समाचार 9 अगस्त, 2025