अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके बैक खाता की जानकारी न करे साझा : एसपी
जे कुमार, 6 अगस्त अम्बाला : अम्बाला सिटी को हर्बल पार्क में अम्बाला पुलिस ने साईबर जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने बारे जागरूक कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
इस कार्यक्रम में लगभग 290 आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व राहगिरो ने भाग लिया। साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साइबर सैल उपनिरीक्षक फकीर चन्द व साइबर एक्सपर्ट बबित कौशल ने साईबर अपराधों से बचने बारे विशेष जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके आप अपने बैक खाता/क्रैडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझा ना करे। अपने फेसबुक, व्हटसएप् का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे। ओटीपी को किसी से भी शेयर ना करे, किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो काल ना उठाएं। बिना जानकारी के लालचवश ऑनलाइन सस्ते सामान को ना खरीदे। पुलिस वर्दी में वीडियो कॉल करके डिजिटल अरेस्ट करने वालों से ना डरें। चार धाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल बुकिंग आदि के नाम पर साइबर ठगी करने वालों से सतर्क रहें। साइबर अपराध से बचने हेतू सतर्कता बरतें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
एसपीअम्बाला ने बताया कि अम्बाला पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों व धोखाधडी करने वाले ठगों से बचाना और जागरूक करना है। उन्होंने बतलाया कि साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साइबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काॅल करें व वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवाए ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।