03/08/25

रोटरी क्लब पानीपत सॉलिटेयर का प्रथम स्थापना समारोह सम्पन्न, गौरव बने पहले अध्यक्ष

जे कुमार 3 अगस्त पानीपत : रोटरी क्लब पानीपत सॉलिटेयर ने रोटरी वर्ष 2025–26 के लिए अपना प्रथम स्थापना समारोह बड़े उत्साह एवं सेवा भाव के साथ आर्य समाज मॉडल टाउन पानीपत में सम्पन्न किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीडीजी रोटेरियन रणजीत के.भाटिया, गेस्ट ऑफ ऑनर पीपी रोटेरियन सुदर्शन चुग एवं एजी रोटेरियन विभास कैला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज़िले के अन्य वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं गणमान्य अतिथियों ने भी भाग लिया।

समारोह के दौरान, सीए गौरव सतीज़ा को नवगठित क्लब का प्रथम अध्यक्ष (चार्टर प्रेसिडेंट) नियुक्त किया गया, जबकि सीए कुनाल कथूरिया ने सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीए गौरव सतीजा ने कहा कि रोटरी क्लब पानीपत सॉलिटेयर भले ही एक नया क्लब है, लेकिन इसे स्थापित करने वाले मार्गदर्शकों का अनुभव 15–20 वर्षों का है। हमारा लक्ष्य भी वही है – समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रतिबद्ध सेवाएं देना।

रोटरी के मूल मंत्र स्वार्थ से ऊपर सेवा को साकार करते हुए, क्लब द्वारा कन्या गुरुकुल (आर्य समाज, मॉडल टाउन) की छात्राओं के लिए वाटर कूलर, कुर्सियाँ और बेंच प्रदान की गईं, जिससे उनकी शिक्षा का वातावरण और अधिक सुविधाजनक व गरिमापूर्ण बन सके। इस अवसर पर अतुल चोपड़ा, रमेश बजाज,अनिल दिलोरी, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुरिंदर भाटिया, सपरा, केवल गर्ग, शिव मल्होत्रा, रमन अनेजा, रमन टक्कर एवं डॉ. प्रदीप वर्मा प्रमुख रहे।

#panipat #rotaryclub #Solitaire's #foundationceremony #president

Previous

PM announces ex-gratia from PMNRF

Next

पंजाब मे बरसात का अलर्ट जारी, पहाड़ो मे बरसात के चलते नदियो का जलस्तर खतरे से ऊपर