- . |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- क्रिकेट |
- भूकंप |
- अंतरराष्ट्रीय |
- पुलिस |
- अंबाला |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- दिल्ली |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
24/02/26 |कृषि विज्ञान मेलों का लाभ उठाएं उन्नत खेती करें किसान -कृषि मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 24 फरवरी, भोपाल।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान कल्याण वर्ष 2026में कृषि नवाचार और उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कृषि विज्ञान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। कृषि, उद्यानिकी, तकनीक विस्तारण एवं तिलहन मिशन में जिला स्तर पर कृषि विज्ञान मेले आयोजित किया जा रहे हैं। इन मेलों का लाभ उठाकर किसान निरंतर उन्नत खेती करें और प्रदेश की समृद्धि में अपना योगदान दें।
कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि मेलों का उद्देश्य कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, मूल्य संवर्धन, विपणन, सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर), नरवाई प्रबंधन, तिलहनी-दलहनी फसलों के विस्तार तथा आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी प्रदान करना है। "कृषि विज्ञान मेला'' किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की समृद्धि और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मंत्री कंषाना ने कहा कि शासन विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रहा है। उन्होंने मिश्रित खेती की पारंपरिक पद्धति को भूमि की उर्वरता के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि वर्तमान में एकल फसल प्रणाली एवं रासायनिक उर्वरकों-कीटनाशकों के अत्याधिक उपयोग से भूमि की गुणवत्ता के साथ सभी का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने किसानों से नवीन तकनीकों एवं ज्ञान को व्यवहार में लाने तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वस्थ समाज एवं समृद्ध किसान के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया।
किसान, कृषि विज्ञान मेलों में केवल अवलोकन तक सीमित न रहें, बल्कि शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने बताया कि प्रदेश में जैविक खेती को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उन्नत कृषि एवं उद्यानिकी की ओर प्रेरित करना आवश्यक है, जिससे कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं समृद्धि सुनिश्चित हो सके। किसान, कृषि विज्ञान मेलों में प्रदर्शनी को ध्यानपूर्वक देखें, समझें और प्राप्त जानकारी को अपनी खेती में लागू करें। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने से भूमि की उर्वरकता को हानि होती है तथा दंड का प्रावधान है। नरवाई का उपयोग जैविक खाद एवं अन्य उपयोगों में कर लाभ अर्जित किया जा सकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
24/02/26 |एसी का तापमान 26 डिग्री सेट करने पर बिजली बिल में 30 फीसदी तक की कमी
एन.एस.बाछल, 24 फरवरी, भोपाल।
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से बिजली बिल अधिक आता है, लेकिन कुछ तरीके अपना कर बिजली बिल में कमी की जा सकती है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि एक शोध से यह साबित हुआ है कि एसी का तापमान 26 डिग्री पर सेट करने से बिजली बिल में 30 प्रतिशत तक कमी हो सकती है। शोध के अनुसार, प्रत्येक डिग्री तापमान में वृद्धि के परिणामस्वरूप स्प्लिट एसी की ऊर्जा खपत में 6 प्रतिशत की कमी आती है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार गर्मियों के दौरान एयर कंडीशनर के लगातार चलने के कारण बिजली का बिल चिंता का एक बड़ा कारण है। लेकिन एयर कंडीशनर का समझदारी से उपयोग करके आप इसे काफी हद तक कम कर सकते हैं। विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा जारी सुझावों में सबसे महत्वपूर्ण है कि एसी को ऊंचे लेकिन आरामदायक तापमान पर चलाना चाहिए। विभिन्न एजेंसियों के शोधों से साबित हुआ है कि एसी के तापमान को 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करने से बिजली के बिल को 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
दरसअल कमरे को तुरंत ठंडा करने के लिए तापमान को 18 डिग्री तक कम करना एक आम गलतफहमी है। जबकि 26 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में लगने वाला समय वही रहता है, चाहे आप एसी का तापमान 18 या 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें। जब आप कम तापमान सेट करते हैं, तो कमरे के तापमान को कम करने के लिए कंप्रेसर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इसके परिणामस्वरूप अधिक बिल आता है। यहां तक कि अगर आप थर्मोस्टेट को 18 डिग्री पर सेट करने के बाद कुछ मिनटों के भीतर एसी बंद कर देते हैं, तो विभिन्न लीक के माध्यम से ठंडी हवा के फैलने से तापमान तेजी से बढ़ जाएगा, जिससे आपका प्रयास व्यर्थ हो जाएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप थर्मोस्टेट को 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करते हैं और टाइमर को 2 घंटे के लिए सेट करते हैं और साथ में सीलिंग फैन चला देते हैं, तो यह आमतौर पर अच्छी नींद के लिए आरामदायक तापमान बनाए रखता है। इसलिए समझदारी से काम लेते हुए एसी को 26 डिग्री पर सेट करें तथा सीलिंग फैन एक या दो पाइंट पर जरूर चलाएं, ऐसा करने से बिजली बिल में कमी आ सकती है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
24/02/26 |ग्वालियर के डायल 112 हीरोज,त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता से बचाई युवती की जान
एन.एस.बाछल, 24 फरवरी, भोपाल।
ग्वालियर जिले के थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों एवं स्थानीय पुलिस की त्वरित, साहसिक और संवेदनशील कार्यवाही ने एक युवती की जान बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल प्रस्तुत की। कमरे में बंद युवती के साथ अनहोनी की आशंका के बीच जिस तत्परता, सूझबूझ और साहस के साथ पुलिस ने स्थिति को संभाला, वह प्रशंसनीय है।
थाना बहोड़ापुर क्षेत्र अंतर्गत सदाशिव नगर में परिजनों द्वारा डायल- 112 पर सूचना दी गई कि एक युवती कमरे में अंदर से बंद है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका प्रतीत हो रही है। सूचना मिलते ही डायल-112 को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। साथ ही थाना बहोड़ापुर के प्रभारी आलोक परिहार भी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
मौके पर पहुँचकर पुलिस टीम ने युवती को आवाज देकर दरवाजा खोलने का कहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा, जहाँ युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। एक क्षण की भी देरी किए बिना पुलिस ने परिजनों की सहायता से तत्काल दरवाजा तोड़ा और साहसिक कार्यवाही करते हुए फंदा काटकर युवती को नीचे उतारा। उस समय युवती बेहोश अवस्था में थी।
पुलिस द्वारा बिना समय गंवाए युवती को तत्काल उपचार हेतु जयारोग्य अस्पताल, ग्वालियर पहुँचाया गया। समय पर की गई इस संवेदनशील और साहसिक कार्यवाही से एक अनमोल जीवन सुरक्षित हो सका।
डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह प्रेरणादायक घटना यह दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस हर संकट की घड़ी में आमजन की सुरक्षा, जीवन रक्षा और मानवीय सेवा के लिए सदैव तत्पर, सजग और समर्पित है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
24/02/26 |बंदियों की सोच सकारात्मक बनाने के प्रयास हो - राज्यपाल मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 24 फरवरी, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि बंदी पुनर्वास प्रयासों को समग्रता और बहुआयामी स्वरूप में किया जाना चाहिए। कार्य का दृष्टिकोण मानवतावादी हो। भाव संवेदनशील और विचारशील होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास प्रयासों में सकारात्मक सोच के निर्माण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम बंदियों की सोच को रचनात्मक दिशा देने। भविष्य के प्रति विश्वास और आत्मबल को मजबूत करने में बहुत सहयोगी होगा।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल लोकभवन में गृह एवं जेल विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह शिव शेखर शुक्ला, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, विशेष महानिदेशक जेल अखितो सेमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अधिकारियों से कहा कि बंदी उत्पादक गतिविधियों के द्वारा बंदियों के परिवारों के जीवन निर्वाह में आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से नियोजन गतिविधियों का संयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि जेलों में बंद मामूली अपराधों के विचाराधीन कैदियों को केवल दंड देना ही नहीं, बल्कि उन्हें सकारात्मक सुधार के जरिए समाज की मुख्य धारा में वापस भेजना पुनर्वास प्रयासों का मूलाधार होना चाहिए। भाव उनको अपराधी की पहचान से मुक्त होकर बेहतर नागरिक के रूप में स्थापित होने में मदद का होना चाहिए। समाज के नव-निर्माण में वे अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
राज्यपाल मंगुभाई मंगुभाई पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनकर जेल की दीवारों के पीछे एकाकी जीवन जी रहे बंदियों को देश की प्रगति और प्रेरक कहानियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उनके जीवन में आशावाद और नव-निर्माण का संचार होगा। बंदियों के भीतर छिपी नकारात्मकता में कमी आएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्म-सुधार की भावना जागृत होगी। उन्होंने जेलों में लंबित दया याचिकाओं, महिला बंदियों के बच्चों के उचित लालन-पालन की व्यवस्थाओं, महिला बंदियों के पुनर्वास, दिव्यांग एवं बुजुर्ग बंदियों के लिए आवश्यक कृत्रिम उपकरणों की उपलब्धता और श्रम शक्ति के उत्पादक गतिविधियों में नियोजन के संबंध चर्चा की।
अपर मुख्य सचिव गृह शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2025-26 में प्राप्त 18 दया याचिकाओं का प्रक्रिया के विभिन्न स्तरों पर परीक्षण किया जा रहा है। जेल विभाग द्वारा विगत पांच वर्षों में प्राप्त सभी दया याचिकाओं का परीक्षण कराया जा रहा है। विभाग द्वारा उनके त्वरित निराकरण के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 180 देशों के 11 लाख लोगों के द्वारा देखे जाने वाले गीता पाठ के ऑनलाइन कार्यक्रम का प्रदेश की जेलों में प्रसारण की अभिनव पहल जेल विभाग द्वारा की गई है। साप्ताहिक प्रसारण में गीता के श्लोक का शुद्ध उच्चारण और श्लोक का भावार्थ कर समझाया जाता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
24/02/26 |जयपुर को मिली ब्रिक्स बैठक की मेजबानी
एन.एस.बाछल, 24 फरवरी, जयपुर।
जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की प्रथम बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में आर्थिक मामलात विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय रिजर्व बैंक के उच्च अधिकारिगण उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने कहा कि जयपुर में इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन राज्य के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। यह अवसर राज्य की संस्कृति, पर्यटन, विकास और प्रशासनिक क्षमता को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने 4 से 7 मार्च के प्रस्तावित कार्यकमों में मंत्रिस्तरीय बैठक, प्रतिनिधियों के आगमन, आवास, परिवहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भ्रमण तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के लिए सुचारु परिवहन व्यवस्था, पायलट वाहन तथा आवश्यकतानुसार रूट क्लीयरेंस सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आयोजन स्थल, होटलों, भ्रमण स्थलों एवं मार्गों पर कड़ी सुरक्षा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों, आयोजन स्थलों एवं भ्रमण मार्गों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत 24 घंटे चिकित्सा दल, एंबुलेंस, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा नजदीकी अस्पतालों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने आमेर किले में प्रस्तावित भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोकनृत्य, संगीत और आतिथ्य की परंपरा की झलक विश्व समुदाय को दिखनी चाहिए। प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षित गाइड, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रतिनिधियों के लिए राज्य की कला एवं हस्तशिल्प से जुड़े स्मृति-चिह्न तैयार करने तथा पर्यटन पुस्तिका की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडलों के साथ समन्वय के लिए लायज़न अधिकारियों की नियुक्ति तथा प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में आर्थिक मामलात विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव अनु पी. मथाई, संयुक्त सचिव अमित सिंगला और निदेशक प्रकाश राजपुरोहित सहित जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग भास्कर आत्माराम सावंत, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री ए. राठौड, प्रमुख शासन सचिव वित्त विभाग वैभव गालरिया, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग डॉ. देबाशीष पृष्टी, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग नवीन जैन, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस), पुलिस आयुक्त जयपुर, विभिन्न विभागों के शासन सचिव तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण: उपराज्यपाल ने दी मंजूरी, फिजिकल टेस्ट से मिलेगी छूट और उम्र में राहत
नई दिल्ली, 24 फरवरी (अभी) : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूर्व अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया है। एलजी ने 'दिल्ली पुलिस नियम 1980' (नियुक्ति एवं भर्ती) के नियम 9 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।
इस नए बदलाव के तहत, दिल्ली पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण निर्धारित किया गया है। यह कदम सशस्त्र बलों में चार साल की सेवा पूरी कर चुके युवाओं को नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था में अपना करियर बनाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।
भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उपराज्यपाल ने आरक्षण के साथ-साथ महत्वपूर्ण रियायतों की भी घोषणा की है। दिल्ली पुलिस की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा से पूरी तरह छूट दी जाएगी। इसके अलावा, निर्धारित अधिकतम आयु सीमा (25 वर्ष) में 3 साल की सामान्य छूट मिलेगी, जबकि अग्निवीर योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को विशेष प्रोत्साहन के रूप में 5 साल की आयु छूट प्रदान की जाएगी।
वर्तमान में दिल्ली पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल के 42,451 स्वीकृत पद हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस संशोधन से न केवल अग्निवीरों का सैन्य अनुभव पुलिस बल के काम आएगा, बल्कि इससे फोर्स में अनुशासित और प्रशिक्षित जवानों की संख्या भी बढ़ेगी।
#DelhiPolice #ExAgniveers #Reservation #LGSaxena #AgnipathScheme #Recruitment2026 #DelhiPoliceJobs #AgniveerBenefits #PoliceReform #BreakingNewsDelhi
-
24/02/26 |कुरुक्षेत्र पुलिस का एक्शन मोड: रात्रि गश्त के दौरान 35 हजार से अधिक चालान, हुड़दंगियों पर कड़ा पहरा
हरियाणा/कुरुक्षेत्र, 24 फरवरी (अन्नू): कुरुक्षेत्र पुलिस ने जिले में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। साल की शुरुआत से ही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात्रि गश्त के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भारी गाज गिरी है। 1 जनवरी से 21 फरवरी के बीच की गई कार्रवाई के आंकड़ों से साफ है कि पुलिस सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों और यातायात नियमों को ताक पर रखने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान अब तक कुल 35,238 चालान काटे गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई लेन बदलने वाले 3,047 चालकों पर हुई है। इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 169 लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया, जबकि साइलेंसर बदलकर शोर मचाने वाली 115 बाइकों और बिना नंबर प्लेट या गलत पैटर्न वाली प्लेटों का इस्तेमाल करने वाले 1,708 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने काली फिल्म लगी गाड़ियों और ट्रिपल राइडिंग करने वाले 836 चालकों को भी अपने रडार पर लिया है।
एसपी नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की टीमें विशेष रूप से उन शरारती तत्वों पर नजर रख रही हैं जो बुलेट से पटाखे बजाकर शांति भंग करते हैं या शराब पीकर सड़कों पर हंगामा करते हैं। रात के समय बेवजह घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध पाए जाने पर उनके 'पर्चे अजनबी' भी भरे जा रहे हैं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जा रही इस कड़ी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में शांति बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।
पुलिस विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
#KurukshetraPolice #TrafficRules #HaryanaPolice #RoadSafety #NightPatrolling #ChallanDrive #CrimeControl #PoliceAction -
24/02/26 |लुटियंस दिल्ली में ट्यूलिप उत्सव शुरू: तीन लाख फूलों से महका शांति पथ, नीदरलैंड की राजदूत ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन।
नई दिल्ली, 24 फरवरी (अभी) : राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही ट्यूलिप के फूलों की छटा बिखर गई है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) द्वारा आयोजित ट्यूलिप उत्सव के चौथे संस्करण का सोमवार को औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में एनडीएमसी के चेयरमैन केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत चहल और नीदरलैंड की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स ने शिरकत की। शांति पथ पर खिले तीन लाख से अधिक ट्यूलिप के फूल न केवल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, बल्कि यह भारत और नीदरलैंड के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और सांस्कृतिक मित्रता का भी प्रतीक हैं।
इस वर्ष के उत्सव की खास बात यह है कि एनडीएमसी ने आम जनता के लिए एक लाख ट्यूलिप बल्बों के गमले बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं, ताकि लोग इस विदेशी सुंदरता को अपने घरों तक ले जा सकें।
शांति पथ के किनारे ट्यूलिप की विभिन्न प्रजातियों के साथ-साथ दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह उत्सव पूरे फरवरी माह तक जारी रहेगा, जिससे दिल्लीवासियों को प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक ज्ञान का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
#LutyensDelhi #TulipFestival2026 #NDMC #ShantiPath #SpringInDelhi #IndiaNetherlandsFriendship #FlowerShow #DelhiEvents #NatureInCity #DelhiVibes
-

खाटूश्याम मेला: दिल्ली तक बढ़ी मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस; श्रद्धालुओं के लिए 28 फरवरी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन।
चंडीगढ़, 24 फरवरी (अभी) : राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं……
-
24/02/26 |अंबाला सिया वाटिका पैलेस हत्याकांड: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पुरानी रंजिश ने ली जान, फेफड़ों को चीरकर दिल तक उतरा चाकू
अंबाला, 24 फरवरी (अन्नू ): अंबाला के सिया वाटिका पैलेस में हुए खूनी संघर्ष की जांच में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि सोनू की मौत महज चंद सेकंड के भीतर हो गई थी, क्योंकि हमलावर ने चाकू इतनी बेरहमी से घोंपा था कि वह फेफड़ों को चीरता हुआ सीधे दिल तक जा लगा। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चाकू शरीर के भीतर 4 से 5 सेंटीमीटर तक धंस गया था। वहीं, इस हमले में गंभीर रूप से घायल जसराज की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है, जिसकी आंतें हमले के दौरान बुरी तरह कट गई थीं।
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, इस पूरे विवाद की मुख्य जड़ कॉलेज की प्रधानगी को लेकर चल रही पुरानी दुश्मनी थी। हमलावरों के निशाने पर मुख्य रूप से जसराज था, जिसे वे बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। वारदात वाले दिन पैलेस में एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर ही दोनों गुटों के बीच तनातनी शुरू हो गई थी। उस वक्त वहां युवाओं की भारी भीड़ होने के कारण मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन असली खूनी खेल पार्किंग परिसर में खेला गया।
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला है कि जैसे ही जसराज पार्किंग एरिया में पहुंचा, हमलावरों ने उसे घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। अपने साथी को मुसीबत में देख सोनू और भूपिंद्र बीच- बचाव करने के लिए आगे आए, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला बोल दिया। इसी दौरान मुख्य आरोपी सागर ने अपनी पैंट से चाकू निकाला और सबसे पहले सोनू पर वार किया, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। इसके बाद आरोपियों ने जसराज, भूपिंद्र और सुखराज को भी लहूलुहान कर दिया।
इस सनसनीखेज वारदात ने अंबाला में दहशत फैला दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कस रही है। प्रारंभिक जांच स्पष्ट करती है कि यह हमला अचानक नहीं हुआ था, बल्कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे। फिलहाल घायल जसराज का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
#AmbalaCrime #SiyaVatikaPalace #MurderCase #CollegePolitics #Ambala #HaryanaPolice #JusticeForSonu #CrimeUpdate #AmbalaNews -
24/02/26 |हरियाणा ग्रुप-D भर्ती की तैयारी: HSSC जल्द शुरू करेगा CET आवेदन प्रक्रिया, चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को दी सावधानी बरतने की सलाह
चंडीगढ़, 24 फरवरी (अभी) : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए ग्रुप-D……..
-
24/02/26 |ED का एक्शन: चंडीगढ़ 11 करोड़ की ठगी के आरोपी रामलाल चौधरी पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क
चंडीगढ़,24 फरवरी (अन्नू ): चंडीगढ़ के चर्चित 11 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फाइनेंसर रामलाल चौधरी के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई इस कार्रवाई में ईडी ने करीब चार साल तक चली लंबी जांच के बाद आरोपी की करोड़ों की चल-अचल संपत्तियों का खुलासा किया है। इस मामले की जड़ें चार साल पहले चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज की गई उन दो शिकायतों में हैं, जिनमें गुरुग्राम के एक व्यवसायी और हरियाणा के एक सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी से कुल 11 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा था।
ईडी की जांच में रामलाल की अकूत संपत्ति का कच्चा चिट्ठा सामने आया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर शहर के विभिन्न हिस्सों में 10 मकान हैं, जिनमें से 5 अकेले रामदरबार क्षेत्र में स्थित हैं। इसके अलावा, जांच एजेंसी को एक आलीशान कोठी, चार कमर्शियल बूथ और पंजाब व ट्राइसिटी क्षेत्र में 28 कनाल से अधिक कृषि भूमि के दस्तावेज मिले हैं। ईडी ने सेक्टर-46 स्थित लगभग 7 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक कोठी सहित कुल 11 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। साथ ही, आरोपी के 10 बैंक खातों में जमा 4.21 करोड़ रुपये भी फ्रीज कर दिए गए हैं।
जांच में रामलाल के फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी भी दिलचस्प रही। ईडी को दिए बयान में उसने बताया कि वह महज तीसरी कक्षा तक पढ़ा है और 16 साल की उम्र में राजस्थान से चंडीगढ़ आकर सब्जियां बेचने लगा था। धीरे-धीरे उसने राशन डिपो चलाया और फिर प्रॉपर्टी डीलिंग व फाइनेंस के अवैध धंधे में उतर गया। ईडी के अनुसार, रामलाल 'चौधरी प्रॉपर्टीज' नाम से बिना पंजीकरण के फर्म चलाता था और ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर लोगों की संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लेता था।
एजेंसी का मानना है कि यह तो केवल आधिकारिक संपत्तियां हैं, जबकि करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियों की जांच अभी भी जारी है। रामलाल पर पहले भी हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें वह बरी हो चुका है। फिलहाल, ईडी ने उसकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे आने वाले समय में उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
#ChandigarhNews #EDAction #MoneyLaundering #PMLA #FraudCase #PropertyScam #RamLalChaudhary #CrimeUpdate -
24/02/26 |महेंद्रगढ़ के दताल गांव में तेंदुए की दहशत: खेतों में मिले पगमार्क, पकड़ने के लिए विभाग ने लगाया पिंजरा
हरियाणा/महेंद्रगढ़, 24 फरवरी (अन्नू): हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में तेंदुए की सक्रियता ने ग्रामीणों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दताल गांव और इसके आसपास के इलाकों में दूसरी बार तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिसके बाद वन्य जीव विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें तेंदुए को सड़क पार कर खेतों के रास्ते पहाड़ियों की तरफ जाते देखा जा सकता है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और सरपंच द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने के बाद विभागीय टीम ने संबंधित क्षेत्र में डेरा डाल दिया है।
वन विभाग की टीम ने जब मौके का मुआयना किया, तो उन्हें जमीन पर स्पष्ट रूप से तेंदुए के पदचिह्न (पगमार्क) मिले हैं। इन निशानों का पीछा करते हुए टीम एक बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंची, जहां तेंदुए के बैठने और घूमने के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने बूस्टिंग स्टेशन के समीप झाड़ियों में एक लोहे का पिंजरा स्थापित किया है, जिसमें तेंदुए को लुभाने के लिए मांस के टुकड़े रखे गए हैं। वन्य जीव कर्मियों की विशेष ड्यूटी भी मौके पर लगाई गई है ताकि पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 30 जनवरी को भी इसी पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था, लेकिन पथरीली जमीन होने के कारण तब विभाग को ठोस सबूत नहीं मिल पाए थे। अब दोबारा तेंदुए की चहलकदमी दिखने से इलाके में डर का माहौल है, विशेषकर इसलिए क्योंकि सरसों की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। किसानों को डर है कि खेतों में काम करते समय तेंदुआ उन पर हमला कर सकता है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सरसों के खेतों में कुत्तों के कुछ कंकाल भी बरामद हुए हैं, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि तेंदुआ इसी क्षेत्र में शिकार कर रहा है।
वन विभाग के रेंज अधिकारी रजनीश यादव और वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर चरण सिंह ने स्थानीय निवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने अपील की है कि ग्रामीण रात के समय अकेले बाहर न निकलें और बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। अधिकारियों का मानना है कि पिंजरा लगाए जाने के बाद अगर तेंदुआ उसी इलाके में मौजूद रहा, तो वह जल्द ही विभाग की गिरफ्त में होगा। फिलहाल, पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
#MahendragarhNews #LeopardAlert #HaryanaWildlife #SafetyFirst #VillageDatal #ForestDepartment #LeopardSighting -
24/02/26 |सोनीपत: घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला, लूटपाट और प्लॉट कब्जे की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस
हरियाणा/सोनीपत, 24 फरवरी (अन्नू): सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव बड़ी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक दंपती पर उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पीड़िता प्रियंका ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि नकदी, मोबाइल फोन और सोने के जेवर भी लूट लिए। इस हमले के दौरान दंपती को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर करना पड़ा।
घटनाक्रम के अनुसार, सोनीपत के गांव बड़ी की निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजू, उसकी पत्नी अर्चना और अन्य परिजनों ने मिलकर साजिश के तहत उनके घर पर लाठी-डंडों से धावा बोल दिया। आरोपियों ने प्रियंका और उसके पति को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके पति की आंख और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि हमलावर 7 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और उसके कान की सोने की बाली भी छीन ले गए। जाते समय आरोपियों ने उनके 100 वर्ग गज के प्लॉट पर कब्जा करने और होली तक जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। घटना के बाद घायल दंपती को पहले गन्नौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। मेडिकल जांच में पति की पसली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पीड़िता ने बताया कि इस खौफनाक मंजर को देखकर उनके दो छोटे बच्चे भी बुरी तरह सहम गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने स्थानीय थाने पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर उन्होंने सोनीपत के पुलिस आयुक्त (CP) से गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद अब थाना HSIDC बड़ी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
#SonipatNews #CrimeUpdate #HaryanaPolice #Gannaur #JusticeForVictim #BNS #LawAndOrder -

हरियाणा मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में गर्मी की दस्तक और मार्च का पूर्वानुमान
हरियाणा/मौसम, 24 फरवरी (अन्नू ): हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही अब उत्तरी हवाएं सक्रिय हो गई हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी।
प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब मौसम प्रणाली में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरी हवाओं के चलने से रात के समय पारे में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन दिन और रात दोनों का औसत तापमान सामान्य से ऊपर ही रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 फरवरी तक तापमान में थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, महीने के अंतिम चार-पांच दिनों में पारा तेजी से चढ़ सकता है, जिससे दिन के साथ-साथ रातों में भी अधिक गर्मी महसूस होगी। वर्तमान में गुरुग्राम जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन के सामान्य औसत से काफी अधिक है।
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मार्च की शुरुआत काफी गर्म हो सकती है। अनुमान है कि अगले महीने के शुरुआती दिनों में ही दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले समय में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे दोपहर के समय धूप का तीखापन और अधिक बढ़ सकता है।
#HaryanaWeather #WeatherUpdate #HeatwaveAlert #Weather #ClimateChange #HaryanaNews -

-
24/02/26 |आज का राशिफल (24 फरवरी 2026, मंगलवार)
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, पुराने मतभेद दूर होंगे।
करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन के संकेत।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग, लेकिन जल्दबाजी में निवेश न करें।
शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में लाभ, IT और ऑटो सेक्टर फायदेमंद।
स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है।
ऊर्जा स्तर: ऊर्जावान।
बिजनेस: नए क्लाइंट मिल सकते हैं।
मूड: आत्मविश्वासी।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:30
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
टैरो अंक: The Emperor (4)
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
करियर: कार्यस्थल पर प्रशंसा।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश लाभदायक।
स्वास्थ्य: गले से संबंधित समस्या।
ऊर्जा: मध्यम।
बिजनेस: स्थिर लाभ।
मूड: शांत।
शुभ समय: दोपहर 1 से 2 बजे
लकी नंबर: 6
रंग: सफेद
टैरो: The Hierophant (5)
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: भाई-बहन से सहयोग।
करियर: इंटरव्यू/मीटिंग सफल।
लाभ/हानि: रुका धन मिल सकता है।
शेयर मार्केट: ट्रेडिंग में सावधानी रखें।
स्वास्थ्य: नींद की कमी।
ऊर्जा: अच्छी।
बिजनेस: नई डील पक्की।
मूड: उत्साहित।
शुभ समय: शाम 4 से 5 बजे
लकी नंबर: 5
रंग: हरा
टैरो: The Lovers (6)
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: घर में धार्मिक कार्य संभव।
करियर: काम का दबाव रहेगा।
लाभ/हानि: खर्च पर नियंत्रण रखें।
शेयर मार्केट: फार्मा सेक्टर लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: पेट की समस्या।
ऊर्जा: सामान्य।
बिजनेस: पार्टनर से मतभेद संभव।
मूड: भावुक।
शुभ समय: सुबह 11 बजे
लकी नंबर: 2
रंग: क्रीम
टैरो: The Moon (18)
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: संतान से खुशी।
करियर: वरिष्ठों का सहयोग।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।
शेयर मार्केट: मेटल सेक्टर लाभकारी।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।
ऊर्जा: उच्च।
बिजनेस: विस्तार के योग।
मूड: उत्साही।
शुभ समय: दोपहर 12 से 1 बजे
लकी नंबर: 1
रंग: सुनहरा
टैरो: Strength (8)
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: रिश्तों में सुधार।
करियर: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: धन संचय के योग।
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें।
स्वास्थ्य: एलर्जी की समस्या।
ऊर्जा: अच्छी।
बिजनेस: स्थिर प्रगति।
मूड: संतुलित।
शुभ समय: सुबह 8:30 से 9:30
लकी नंबर: 7
रंग: नीला
टैरो: The Hermit (9)
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: वैवाहिक जीवन सुखद।
करियर: नई परियोजना शुरू हो सकती है।
लाभ/हानि: निवेश में लाभ।
शेयर मार्केट: बैंकिंग सेक्टर फायदेमंद।
स्वास्थ्य: कमर दर्द।
ऊर्जा: मध्यम।
बिजनेस: साझेदारी लाभ देगी।
मूड: खुशमिजाज।
शुभ समय: शाम 6 बजे
लकी नंबर: 6
रंग: गुलाबी
टैरो: Justice (11)
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं।
करियर: सावधानी से निर्णय लें।
लाभ/हानि: अचानक लाभ।
शेयर मार्केट: जोखिम भरा दिन।
स्वास्थ्य: चोट से सावधान।
ऊर्जा: तीव्र।
बिजनेस: प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
मूड: गंभीर।
शुभ समय: दोपहर 3 बजे
लकी नंबर: 8
रंग: मरून
टैरो: Death (13)
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: यात्रा के योग।
करियर: नई योजना सफल।
लाभ/हानि: धन आगमन।
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश लाभकारी।
स्वास्थ्य: सामान्य।
ऊर्जा: उच्च।
बिजनेस: विस्तार संभव।
मूड: सकारात्मक।
शुभ समय: सुबह 10 बजे
लकी नंबर: 3
रंग: पीला
टैरो: Temperance (14)
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: बुजुर्गों का आशीर्वाद।
करियर: पदोन्नति के संकेत।
लाभ/हानि: स्थिर आय।
शेयर मार्केट: कंस्ट्रक्शन सेक्टर लाभ देगा।
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द।
ऊर्जा: मध्यम।
बिजनेस: पुराने क्लाइंट से लाभ।
मूड: व्यावहारिक।
शुभ समय: दोपहर 2 बजे
लकी नंबर: 10
रंग: भूरा
टैरो: The Devil (15)
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: मित्रों से सहयोग।
करियर: नई नौकरी के अवसर।
लाभ/हानि: अचानक खर्च।
शेयर मार्केट: टेक सेक्टर में उतार-चढ़ाव।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव।
ऊर्जा: सामान्य।
बिजनेस: रिस्क लेने से बचें।
मूड: चिंतनशील।
शुभ समय: शाम 5 बजे
लकी नंबर: 11
रंग: बैंगनी
टैरो: The Star (17)
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: पारिवारिक सुख।
करियर: रचनात्मक कार्य में सफलता।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शेयर मार्केट: फार्मा/केमिकल सेक्टर लाभकारी।
स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम।
ऊर्जा: अच्छी।
बिजनेस: नए संपर्क लाभ देंगे।
मूड: कल्पनाशील।
शुभ समय: सुबह 7 से 8 बजे
लकी नंबर: 12
रंग: आसमानी
टैरो: The High Priestess (2)
---
#TodaysHoroscope #Horoscope #Family #Career #ProfitLoss #AuspiciousTime #GainsLoss #StockMarket #LuckyNumber #LuckyColor #Health #Energy #Business #Mood #Remedies #Astrology #HoroscopePrediction #ZodiacSigns #FinancialAdvice #Wellness #Motivation
-
23/02/26 |- USA,
- भारत,
- समाचार,
- अंतरराष्ट्रीय,
- अंबाला,
- मौसम,
- हरियाणा,
- नरेंद्र मोदी,
ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने की दी सलाह - दैनिक खबर
#आजकेमुख्यसमाचार
#बड़ीखबरें
#राष्ट्रीय समाचार
#अंतरराष्ट्रीयसमाचार
#प्रधानमंत्रीमोदी
#राहुलगांधी
#भारतसमाचार
#प्रदेशसमाचार
#हरियाणासमाचार
#जिलेवारसमाचार
#चंडीगढ़खबरें
#पंजाब समाचार
#हिमाचलप्रदेश
#दिल्लीखबरें
#राजस्थानसमाचार
#उत्तरप्रदेशसमाचार
#क्राइम न्यूज़
#शेयरमार्केट
#धार्मिकसमाचार
#बॉलीवुडखबरें
#खेलसमाचार
#मौसमखबर
#देशव्यापीसमाचार
#राजनीतिसमाचार
#मीडिया अपडेट
#राष्ट्रीयब्यूरो
#अंतर्राष्ट्रीयब्यूरो
#स्थानीयखबरें
#यात्रासंबंधीखबरें
#बॉक्सऑफिससुर्खियां
#दैनिकखबर
-
23/02/26 |पलवल में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लगाया प्रतिबंध
जे कुमार पलवल, 23 फरवरी 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित की जाने वाली सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और डी.एल.एड. की परीक्षाओं को नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 (पूर्व में धारा-144) के तहत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 25 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक परीक्षाओं के दौरान प्रभावी रहेंगे।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकना और परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा-223 के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
🚫 प्रमुख प्रतिबंध एवं दिशा-निर्देश:
परीक्षा के दौरान (दोपहर 12:30 से 3:30 बजे) निम्नलिखित नियमों का पालन अनिवार्य होगा:
200 मीटर का दायरा: परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के घेरे में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
हथियार व आपत्तिजनक वस्तु: लाठी, डंडा या किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, पेजर और कैमरा ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
फोटोस्टेट दुकानें: परीक्षा के दिनों में सुबह 11:30 से शाम 04:00 बजे तक केंद्रों के पास स्थित फोटोस्टेट मशीनों का संचालन बंद रहेगा।
गोपनीयता: परीक्षा की फोटो खींचने या वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर रोक रहेगी।
नोट: ये आदेश केवल ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
📅 परीक्षा अवधि का विवरण:
तिथियां: 25 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक।
समय: दोपहर 12:30 बजे से दोपहर बाद 03:30 बजे तक।
#PalwalNews #HBSEExams2026 #BoardExams #Section163Palwal #HaryanaEducation #ExamSecurity #PalwalAdministration #NakalRahitPariksha #StudentSafety
-
23/02/26 |अम्बाला नगर निगम चुनाव: मतदाता सूची का शेड्यूल जारी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश
जे कुमार अम्बाला, 23 फरवरी 2026: अम्बाला नगर निगम के आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित चुनाव शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची तैयार करने का कार्य पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बाकायदा रिवाइजिंग अथॉरिटी और सहायक अथॉरिटी की नियुक्तियां कर दी गई हैं और नागरिकों की सुविधा के लिए VICC (Voter Information and Collection Center) भी चिन्हित कर लिए गए हैं।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
📅 मतदाता सूची कार्यक्रम (चुनाव शेड्यूल - 2026)
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की गई हैं:
गतिविधिनिर्धारित समयावधि/तिथिवार्ड अनुसार मतदाता सूची का कार्य17 फरवरी से 27 फरवरीदावे एवं आपत्तियां (VICC सेंटर पर)28 फरवरी से 07 मार्चदावों एवं आपत्तियों का निपटान12 मार्च तकउपायुक्त के समक्ष अपील (निर्णय के विरुद्ध)16 मार्च तकअपीलों का अंतिम निपटान19 मार्च तकमतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन27 मार्च 2026
मुख्य बिंदु:
पारदर्शिता: अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट और नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
अपील प्रक्रिया: यदि कोई नागरिक पुनरीक्षण अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह 16 मार्च तक उपायुक्त के पास अपील कर सकता है।
अपील निपटान: उपायुक्त द्वारा सभी अपीलों का समाधान 19 मार्च तक सुनिश्चित किया जाएगा।
#AmbalaMunicipalElection #NagarNigamAmbala #VoterList2026 #ElectionSchedule #AjaySinghTomar #AmbalaNews #VoterAwareness #HaryanaElection #LocalBodyPolls
-
23/02/26 |अम्बाला शहर: बलदेव नगर में कल सजेगी 'बिजली अदालत', अधीक्षक अभियंता स्वयं सुनेंगे उपभोक्ताओं की समस्याएं
जे कुमार अम्बाला, 23 फरवरी 2026: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के उपभोक्ताओं के लिए अपनी शिकायतों के समाधान का एक सुनहरा अवसर है। कल, 24 फरवरी 2026 को बलदेव नगर स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय (अजीत पेट्रोल पंप के पास) में एक विशेष 'बिजली अदालत' का आयोजन किया जाएगा।
यह अदालत अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान अम्बाला शहर के उपभोक्ता बिजली बिलों में गड़बड़ी, मीटर संबंधित शिकायतों, नए कनेक्शन में देरी या वोल्टेज जैसी किसी भी तकनीकी समस्या को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। विभाग का लक्ष्य मौके पर ही शिकायतों का निपटारा कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाना है।
#UHBVN #AmbalaNews #BijliAdalat #ElectricityComplaint #HaryanaPower #PublicHearing #AmbalaCity #ConsumerRights #EnergyUpdate
-
23/02/26 |जी.एम.एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सीखी जल शुद्धिकरण की बारीकियां: घसीटपुर वाटर फ़िल्टरेशन प्लांट का किया शैक्षणिक दौरा
जे कुमार अम्बाला कैंट, 23 फरवरी 2026: विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से जी.एम.एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग के जी.एन.एम. प्रथम वर्ष के 59 छात्र-छात्राओं ने सेक्टर-34, घसीटपुर स्थित वाटर फ़िल्टरेशन प्लांट का शैक्षणिक दौरा किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामलखन माली के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भविष्य के स्वास्थ्य कर्मियों को जनस्वास्थ्य (Public Health) के सबसे महत्वपूर्ण आधार—स्वच्छ पेयजल की वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से रूबरू कराना था।
संयंत्र के विशेषज्ञों ने नर्सिंग विद्यार्थियों को जल शुद्धिकरण के विभिन्न चरणों, जैसे स्क्रीनिंग, कोएगुलेशन, सेडिमेंटेशन, फिल्ट्रेशन और डिसइन्फेक्शन के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अलावा, छात्रों ने अल्ट्रावायलेट तकनीक और आर.ओ. जैसी आधुनिक प्रणालियों का लाइव प्रदर्शन भी देखा।
प्राचार्य डॉ. रामलखन माली ने नर्सिंग शिक्षा में व्यावहारिक प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि रोग-निवारण के लिए स्वच्छ जल की समझ प्रत्येक नर्स के लिए जरूरी है।
कॉलेज सलाहकार डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दौरों से विद्यार्थी समाज की मूलभूत चुनौतियों से जुड़ते हैं और अधिक संवेदनशील स्वास्थ्यकर्मी बनते हैं।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शिक्षिकाएं शिवानी शर्मा और प्रीति भी मौजूद रहीं, जिन्होंने तकनीकी पहलुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
#GMNNursingCollege #AmbalaCantt #NursingEducation #FieldTrip #WaterFiltration #PublicHealth #PracticalLearning #NursingStudents #CleanWater
-

नशे के खिलाफ अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य आरोपी का साथी 'रजत' गिरफ्तार
जे कुमार अंबाला छावनी, 23 फरवरी 2026: नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में अंबाला पुलिस के एएनसी (ANC) स्टाफ ने एक और सफलता हासिल की है। 20 फरवरी को टांगरी बांध क्षेत्र से 11 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी नितिन कुमार से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस मामले के दूसरे आरोपी रजत (निवासी विश्वकर्मा नगर, खोजकीपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। नितिन ने कबूल किया था कि नशीले पदार्थों की इस तस्करी में रजत की सीधी संलिप्तता है।
पुलिस ने आरोपी रजत को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि ये आरोपी हेरोइन कहाँ से लाते थे और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन से बड़े तस्कर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के बाद कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का सूचना तंत्र ऐसे अपराधियों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रख रहा है।
#AmbalaPolice #DrugBust #SayNoToDrugs #HeroinSeized #MaheshNagarCrime #ANCStaff #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #CrimeNewsUpdate
-

सड़क सुरक्षा के लिए कड़े नियम जारी, 'पटाखे' बजाने वाले बुलेट चालकों पर होगी सीधी कार्रवाई
जे कुमार अम्बाला, 23 फरवरी 2026: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अंबाला पुलिस ने एक विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि लापरवाही से वाहन चलाना अब भारी पड़ सकता है। इस एडवाइजरी में विशेष रूप से पटाखे बजाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है; ऐसे वाहनों को न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि मौके पर जब्त भी किया जा सकता है। इसके अलावा, पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट और नशे में वाहन न चलाने जैसे बुनियादी नियमों की पालना को अनिवार्य बताया है। अंबाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जहाँ एक ओर नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए फूलों और हेलमेट वितरण जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कानून का डंडा भी पूरी सख्ती से चलेगा।
सुरक्षित सफर के लिए मुख्य दिशा-निर्देश:
सुरक्षा गियर: दोपहिया वाहन पर ISI मार्क हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है।
हुड़दंग पर नकेल: बुलेट के साइलेंसर से छेड़छाड़ कर पटाखे बजाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
शून्य सहनशीलता: शराब पीकर वाहन चलाने और मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा।
आपातकालीन मार्ग: एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दें।
मदद के लिए: किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हरियाणा पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।
#AmbalaPolice #RoadSafety #TrafficAdvisory #SafeDriving #BulletPatakhaFine #AmbalaCantt #HaryanaPolice #TrafficRules #HeadInjuryAwareness #SafetyFirst
-

भारत टैक्सी संवाद: अमित शाह ने रखा सारथियों को मालिक बनाने का विजन
आरएस अनेजा, 23 फरवरी नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी के सारथियों के साथ संवाद किया।
संवाद के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो श्रम कर रहा है, उसे ही मुनाफा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य टैक्सी के मालिक को धनी बनाना है और सारथी ही मालिक हैं। शाह ने कहा कि सारथी भारत टैक्सी के मालिक हैं और मुनाफे में भी उनका हिस्सा होगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में देश के प्रत्येक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में ‘भारत टैक्सी’ होगी।
अमित शाह ने कहा कि भारत टैक्सी को देश की पांच बड़ी कोऑपरेटिव्स को मिलाकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अब जैसे-जैसे सारथियों की संख्या बढ़ती जाएगी और जो भी सारथी इसमें पार्टनर बनना चाहेगा उसे 500 रूपए के शेयर लेने पर मालिकाना हक मिल जाएगा। श्री शाह ने कहा कि जब भारत टैक्सी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव होगा, तब इसमें कुछ स्थान सारथियों के लिए भी आरक्षित रखे जाएंगे। जब सारथी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में आ जाएंगे तब वे स्वयं अन्य सारथियों के सभी हितों की रक्षा और चिंता करेंगे।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी का उद्देश्य किसी निजी कंपनी की तरह बड़ा मुनाफा कमाना नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी का उद्देश्य हमारे सारथी भाइयों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी के शेयर सारथियों के पास हैं और मालिक भी सारथी ही हैं, इसीलिए भारत टैक्सी की नीतियां भी सारथी ही बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी सारथियों की अपनी कंपनी है और इसमें सहकार करना ही हमारा सिद्धांत होना चाहिए। भारत टैक्सी सारथियों की क्षमता का दोहन करेगी न कि उनका शोषण करेगी।
अमित शाह ने कहा कि भारत टैक्सी की कुल कमाई में से बीस प्रतिशत भारत टैक्सी के अकाउंट में सारथियों की पूंजी के रूप में जमा हो जाएगा और अस्सी प्रतिशत पैसा टैक्सी कितने किलोमीटर चली है, उसके अनुसार वापस सारथियों के खाते में जाएगा। श्री शाह ने कहा कि शुरूआती 3 साल भारत टैक्सी के विस्तार में जाएंगे और उसके बाद जितना भी मुनाफा होगा, उसका बीस प्रतिशत भारत टैक्सी में रहेगा और अस्सी प्रतिशत सारथी भाइयों को वापस दे दिया जाएगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी की शुरूआत एक बड़ा कोऑपरेटिव आंदोलन है। उन्होंने कहा कि इसके तहत भारत टैक्सी सारथियों की टैक्सी को मॉर्गेज (Mortgage) करेगी और भारत टैक्सी ही उन्हें कोऑपरेटिव बैंक के माध्यम से कर्ज दिलाएगी।
अमित शाह ने कहा कि भारत टैक्सी में कुछ भी छिपा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सारथियों को हर जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराकर ‘भारत टैक्सी’ दुनिया की सबसे पारदर्शी कैब सर्विस बनेगी। भारत टैक्सी में सारथियों की मिनिमम वायबिलिटी पर किलोमीटर की दर की एक बेस लाइन बनाकर काम होगा। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी में ऑटो के मूल्य, पेट्रोल की खपत और मिनिमम मुनाफे को मिलाकर एक बेस रेट होगा और इससे नीचे यह ऑपरेट नहीं करेगी। श्री शाह ने कहा कि भारत टैक्सी का लक्ष्य मुनाफा कमाना नहीं है क्योंकि सारथी ही इस कोऑपरेटिव का मालिक है।
-
23/02/26 |भारतीय मजदूर संघ की बैठक: 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी, सफाई कर्मियों और बैंक कर्मचारियों ने कसी कमर
जे कुमार अम्बाला, 23 फरवरी 2026: भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबंधित सफाई कर्मचारी संघ और केंद्रीय सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण बैठकें जिला अध्यक्ष प्रवीण और जिला मंत्री कंवरपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी 25 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे अम्बाला शहर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विशाल प्रदर्शन की रणनीति तैयार करना है। बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण जोशी और तरसेम राणा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए सभी विभागों के कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की। सफाई कर्मचारी संघ और केंद्रीय सहकारी बैंक के पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि इस प्रदर्शन में उनके विभागों के कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे। भारतीय मजदूर संघ ने अम्बाला के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों से इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांगों को बुलंद करने का आह्वान किया है।
#BMSAmbala #LaborProtest #AmbalaNews #EmployeeRights #SafaiKaramchariUnion #CooperativeBank #TradeUnion #AmbalaCity #WorkersUnity
-

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर धरणी लगातार दूसरी बार हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी के अध्यक्ष बने
चंडीगढ़, 23 फरवरी - हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी (पीएसी) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर धरणी को अध्यक्ष पद पर बहुमत से बने।पी ए सी के उप प्रधान जितेंद्र चौधरी व सचिव योगिंद्र शर्मा बहुमत से बने।
हरियाणा विधानसभा के सचिव राजीव प्रसाद की अध्यक्षता में पी ए सी की हुई मीटिंग में दिनेश भारद्वाज ने पिछले साल की कमेटी रिपीट करने का प्रस्ताव रखा।अनिल गाबा,दीपक बंसल,सुशील भार्गव ने इस प्रस्ताव का खुला समर्थन किया। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पी ए सी के नए पदाधिकारियों व अधिकांश सदस्यों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त किया।
इससे पहले विधानसभा के सचिव राजीव प्रसाद की अध्यक्षता में पी ए सी की हुई मीटिंग में सुझाव दिए गए कि हरियाणा में पंजाब पी ए सी की तर्ज पर बजट व सुविधाएं दी जाएं।पंजाब विधानसभा में जिस प्रकार पी ए सी के सदस्यों के लिए पार्किंग रिजर्व है हरियाणा में कि जाए।
इससे धरणी पहले भी वित्तीय वर्ष 2024–25 में सर्वसम्मति से पीएसी के अध्यक्ष बने थे। हाल ही में विधानसभा के स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने विधानसभा की विभिन्न कमेटियों की तर्ज पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की प्रेस एडवाइजरी कमेटी का गठन कर दिया है। साल 2024-25 में बनी इस कमेटी को साल 2025-26 के लिए निरंतरता प्रदान की गई है। इस कमेटी का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक होगा, ताकि विधानसभा के बजट सत्र की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा सके। एक अप्रैल 2026 से नये सिरे से कमेटी का गठन किया जाएगा। विधानसभा स्पीकर द्वारा बनाई गई प्रेस एडवाइजरी कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल, राकेश गुप्ता, चंद्रशेखर धरनी, योगेंद्र शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सुशील भार्गव, अनिल गाबा, महावीर जैन, जितेंद्र चौधरी, अंकित दुदानी, पवन कुमार सींवर, निश्चल भटनागर और अनुराग अग्रवाल को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजेश जैन और संजीव शर्मा शामिल हैं। इस कमेटी की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें पदाधिकारियों का चयन होगा। पत्रकारों ने विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण और उनके सलाहकार राम नारायण यादव का आभार जताया है।
धरनी का नेतृत्व लगातार दो वर्षों से मीडिया और विधानसभा के बीच संवाद और पारदर्शिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पहली बार पीएसी के प्रधान बनने के बाद उनकी अध्यक्षता में पीएसी की पहली बैठक दिल्ली हरियाणा भवन में आयोजित की गई, जिसमें मीडिया और विधानसभा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।धरनी के नेतृत्व में पीएसी का स्टडी टूर जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित किया गया, जिससे समिति के सदस्यों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं और मीडिया कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।
चन्द्र शेखर धरणी ने बहुमत से बनने के बाद सभी साथियों का आभार व्यक्त किया है। “मुझे इस सम्मान और जिम्मेदारी पर गर्व है। मैं हरियाणा विधानसभा और मीडिया के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा।
फोटो कैप्शन:पी ए सी के नए पदाधिकारियों अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी, उपप्रधान जितेंद्र चौधरी,सचिव योगिंद्र शर्मा व अधिकांश सदस्यों द्वारा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का पी ए सी गठन के लिए आभार व्यक्त किया गया।साथ है विधानसभा के सचिव राजीव प्रसाद।
-
23/02/26 |अम्बाला शहर: श्री गुरू रविदास भवन वैल्फेयर सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन, रमेश गहलोत चुने गए प्रधान
जे कुमार अम्बाला शहर, 23 फरवरी 2026: श्री गुरू रविदास भवन वैल्फेयर सोसायटी (सैक्टर-8, 9 व 10) की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु सामुदायिक भवन सैक्टर-10 में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। पुष्पक राज की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस चुनाव में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रमेश गहलोत को प्रधान और एलडी चौधरी को उप-प्रधान निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त, गुरमेल राम को महासचिव, सतीश कुमार को संयुक्त सचिव और तरसेम कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश कुमार और अशोक कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा और संस्था के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
#AmbalaCityNews #WelfareSocietyElection #ShreeGuruR रविदासBhavan #AmbalaUpdate #CommunityLeadership #SocialService #Sector10Ambala #NewExecutiveCommittee
-
23/02/26 |अम्बाला में समाधान शिविर: नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निपटान के दिए सख्त निर्देश
जे कुमार अम्बाला, 23 फरवरी 2026: उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को नगराधीश (CTM) अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। नगराधीश ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल बिठाकर प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि आमजन की शिकायतों का तय समय सीमा में निपटान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लंबित मामलों पर विभागवार जवाबदेही तय की जाएगी।
समाधान शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारी:
समय: प्रत्येक सोमवार और वीरवार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
प्रमुख शिकायतें: परिवार पहचान पत्र (PPP) में आय सुधार, राशन कार्ड कटने या नए बनवाने (पीला-गुलाबी), बिजली बिल विवाद, छत मरम्मत अनुदान और राशन वितरण से संबंधित मामले।
उपस्थिति: शिविर में बिजली विभाग के एसडीओ जोगिंदर, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन यशपाल चौधरी, अनिल सैनी, योगेश साहनी और लोक निर्माण विभाग के जेई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नगराधीश ने पोर्टल पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
#AmbalaAdministration #SamadhanShivir #PublicGrievance #AbhishekGargIAS #HaryanaSarkar #JanSeva #AmbalaNews #PPP_Issues #RationCardHelp
-
23/02/26 |औपनिवेशिक विरासत की विदाई: राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी' की प्रतिमा का अनावरण और गौरवशाली भारत का उदय
आरएस अनेजा, 23 फरवरी नई दिल्ली - भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज राष्ट्रपति भवन में ‘राजाजी उत्सव’ में शामिल हुए। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एडविन लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर सी. राजगोपालाचारी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राजाजी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण औपनिवेशिक प्रभाव के अवशेषों को खत्म करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि औपनिवेशिक प्रभाव से दूर भारत का आंदोलन कोई एक घटना नहीं है, बल्कि शासन, कानून, शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान में एक सतत परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है, जिन्होंने लगातार ब्रिटिश शासन के दौरान संस्थाओं और दृष्टिकोणों को आकार देने वाली औपनिवेशिक मानसिकता से आजादी का आह्वान किया है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि “गुलामी की मानसिकता से मुक्ति” के विजन को राजभवनों को लोकभवनों में बदलने सहित कई पहलों के माध्यम से कार्रवाई में बदला गया है; PMO का सेवा तीर्थ में बदलना; सेंट्रल सेक्रेटेरिएट का नाम बदलकर कर्तव्य भवन करना; कॉलोनियल ज़माने के क्रिमिनल कानूनों को बदलना; इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाना; और नेशनल वॉर मेमोरियल बनाना, वगैरह।
उन्होंने कहा, “ये बदलाव सिर्फ़ सिंबॉलिक नहीं हैं; ये सरकार की सेवा भावना की भावना को दिखाते हैं।” उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की लीडरशिप में किए गए कई कामों के बारे में बताया, जिसमें गार्डन को अमृत उद्यान के नाम से खोलना; दरबार हॉल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप करना; ब्रिटिश ADCs की तस्वीरों की जगह परमवीर चक्र अवॉर्डी की तस्वीरें लगाना; और ‘ग्रंथ कुटीर’ का उद्घाटन करना शामिल है, जो भारतीय क्लासिकल भाषाओं की एक खास लाइब्रेरी और रिपॉजिटरी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे तरीकों से लोगों की सोच से कॉलोनियल निशान मिटाने और भारत के सिविलाइज़ेशनल कॉन्फिडेंस को मज़बूत करने में मदद मिलेगी। राजाजी उत्सव को भारत के एक महान सपूत का सही सम्मान बताते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि सी. राजगोपालाचारी ने देश के इतिहास में एक खास जगह बनाई है।
एक वकील, स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, पॉलिटिशियन और लेखक के तौर पर राजाजी की बहुमुखी प्रतिभा को दिखाते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनमें बहुत ज़्यादा टैलेंट था। उन्होंने कहा कि राजाजी ने हमेशा आर्थिक आज़ादी की वकालत की और उनका मानना था कि भारत की आर्थिक पॉलिसी आज़ाद और लिबरल रहनी चाहिए।
अपना भाषण खत्म करते हुए, उपराष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि राजाजी का जीवन नागरिकों को बड़ी ज़िम्मेदारियां लेते समय अपने कैरेक्टर को बेहतर बनाने, अपनी भूमिकाओं के बढ़ने के साथ अपने विश्वास को मज़बूत करने और हमेशा देश को खुद से ऊपर रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
-
23/02/26 |प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व टीएमसी नेता मुकुल रॉय के निधन पर दुख जताया
आरएस अनेजा, 23 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि मुकुल रॉय को उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।’’
गौरतलब है कि टीएमसी के नेता मुकुल रॉय का निधन कोलकाता के अपोलो अस्पताल में हुआ। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। वह एक अनुभवी नेता थे, मुकुल रॉय बीजेपी और टीएमसी दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। वे टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 2017 में बीजेपी में वह शामिल हुए, लेकिन 2021 में ममता बनर्जी के फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद दोबारा टीएमसी में लौट गए थे। वह राज्यसभा सांसद और रेल मंत्री भी रह चुके थे।
-

अंबाला सिटी: जग्गी कॉलोनी में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, छतों से भागते समय हुआ घायल
हरियाणा/अंबाला शहर, 23 फरवरी (अन्नू): अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जग्गी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। मकान मालिक की सतर्कता के चलते एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपेयरिंग वाले मकान को बनाया निशाना
वीटा कॉलोनी निवासी सर्वजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जग्गी कॉलोनी (फेस-1) में मकान नंबर 53 खरीदा हुआ है। वर्तमान में इस घर में मरम्मत और रिपेयरिंग का काम चल रहा है, जिसके कारण वह वहां अक्सर चक्कर लगाते रहते हैं। एक दिन पहले ही उनके घर से बाथरूम की टोंटियां, शावर, ड्रिल मशीन और दो गीजर चोरी हो गए थे।
मौके पर पकड़ने की कोशिश और फिल्मी ड्रामा
अगले दिन जब सर्वजीत अपने मकान पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य ताला टूटा हुआ था और अंदर बिजली की फिटिंग व तारें उखाड़ी जा चुकी थीं। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध को सामान के साथ भागते देखा। खुद को घिरा देख आरोपी मकानों की छतों के रास्ते भागने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया और चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान डेहा कॉलोनी निवासी गौतम के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
बलदेव नगर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच एएसआई जसबीर सिंह को सौंपी गई है, जो फरार साथियों की तलाश कर रहे हैं।
#AmbalaNews #CrimeUpdate #AmbalaPolice #TheftCase #HaryanaNews #BaldevNagar #CrimeNews
-

दिल्ली-NCR के एयरफोर्स स्कूलों में बम की धमकी: गुरुग्राम में भी बरती गई एहतियात, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नई दिल्ली, 23 फरवरी (अन्नू): दिल्ली-एनसीआर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार निशाने पर दिल्ली स्थित एयरफोर्स और आर्मी के दो बड़े स्कूल रहे। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और एहतियातन गुरुग्राम के एयरफोर्स स्कूल को भी खाली करा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के धौला कुआं स्थित आमी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। हालांकि, ई-मेल में किसी विशेष स्कूल का नाम स्पष्ट नहीं था, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के सैन्य स्कूलों का जिक्र होने के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयरफोर्स स्कूल को भी तुरंत खाली कराया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
धमकी की सूचना मिलते ही गुरुग्राम और दिल्ली में बम निरोधक दस्ते (BDDS) और डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई। एयरफोर्स ने अपने स्तर पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी जांच-पड़ताल के बाद भी अब तक किसी भी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल अब उस ई-मेल के सोर्स की तलाश कर रही है ताकि शरारती तत्वों को पकड़ा जा सके।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और यह धमकी भी पिछली घटनाओं की तरह 'फेक' (Hoax) प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के किसी स्कूल को सीधे तौर पर धमकी नहीं मिली थी, केवल एहतियात के तौर पर कदम उठाए गए। वहीं, एफएसओ जयनारायण ने बताया कि उनकी टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं, हालांकि स्कूल प्रबंधन ने अभी तक स्थानीय प्रशासन से अतिरिक्त सहायता नहीं मांगी है।
#DelhiNews #GurugramNews #AirForceSchool #BombThreat #DelhiNCR #SecurityAlert #BreakingNews #SchoolSafety
-
23/02/26 |पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: नालागढ़ ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े हैं तार
पंजाब, 23 फरवरी (अन्नू):पंजाब पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन पर हुए आईईडी (IED) धमाके की गुत्थी सुलझा ली है। काउंटर इंटेलिजेंस (CI) जालंधर और मोहाली की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हमले के दो मुख्य साजिशकर्ताओं को धर दबोचा है। इस सफलता की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को साझा की।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान महावीर और मनप्रीत उर्फ मनी के रूप में हुई है, जो शहीद भगत सिंह (SBS) नगर के निवासी हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर रची साजिश
जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संपर्क में थे। वे विदेश में बैठे मास्टरमाइंड—गोपी नवांशहरिया, जस्सी कुलाम और शुशांत चोपड़ा—के सीधे निर्देशों पर काम कर रहे थे। इन्ही हैंडलर्स ने उन्हें आरडीएक्स (RDX) आधारित विस्फोटक और हैंड ग्रेनेड की खेप उपलब्ध करवाई थी।
1 जनवरी को दहलाया था नालागढ़
पुलिस के अनुसार, इसी विस्फोटक खेप का इस्तेमाल करते हुए इन दोनों आरोपियों ने 1 जनवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में आईईडी धमाका किया था। डीजीपी ने बताया कि इस मॉड्यूल से जुड़े 6 अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई चेन का हिस्सा थे।
कानूनी कार्रवाई और मॉड्यूल का खात्मा
इन दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस पूरे आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त करने का दावा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहाली के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
#PunjabPolice #CounterIntelligence #TerrorModuleBusted #NalagarhBlast #BKI #InternalSecurity #DGP_Punjab #NationalSecurity #JalandharNews
-
23/02/26 |रेवाड़ी: मालपुरा में कंपनी कर्मचारी ने की आत्महत्या, बंद कमरे में बज रहे थे गाने
हरियाणा/रेवाड़ी, 23 फरवरी (अन्नू): धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र मालपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ उत्तर प्रदेश के एक युवक ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो मामले का खुलासा हुआ।
मृतक की पहचान गौतम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले (गांव पृथ्वीपुर) का रहने वाला था। गौतम मालपुरा में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने एक साथी के साथ किराए पर रहता था। रविवार को उसका रूममेट एक शादी में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था, जिसके चलते गौतम कमरे पर अकेला था।
सोमवार सुबह जब गौतम काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांक कर देखा, तो गौतम का शव फंदे से लटका हुआ था। हैरानी की बात यह थी कि कमरे के अंदर संगीत (गाने) बज रहे थे। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल होना पड़ा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गौतम पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
सेक्टर-6 थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
#RewariNews #Dharuhera #CrimeNews #HaryanaNews #MentalHealthAwareness #MalpuraNews #BreakingNewsHindi
-
23/02/26 |कैथल: दुबल गांव के तालाब में मिला सात माह का भ्रूण, पुलिस ने अज्ञात महिला पर दर्ज किया केस
हरियाणा/कैथल, 23 फरवरी(अन्नू ): कैथल के गांव दुबल में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक भ्रूण तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की तफ्तीश शुरू की। भ्रूण करीब सात माह का बताया जा रहा है, जो पानी में काफी समय तक रहने के कारण फूल चुका था।
कलायत थाना पुलिस को रविवार रात करीब 10 बजे इस घटना की जानकारी मिली थी। SHO बलवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और भ्रूण को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि भ्रूण की स्थिति को देखते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
इस अमानवीय कृत्य को लेकर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य उस व्यक्ति या महिला की पहचान करना है जिसने इस भ्रूण को तालाब में फेंक कर साक्ष्य मिटाने या अपनी जिम्मेदारी से भागने की कोशिश की है।
मामले की गहराई से जांच करने के लिए पुलिस प्रशासन अब गांव दुबल और आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की मदद ले रहा है। पिछले कुछ महीनों के दौरान पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का डेटा जुटाया जा रहा है ताकि संदिग्धों तक पहुँचा जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#KaithalNews #HaryanaCrime #PoliceInvestigation #Kalayat #BreakingNews #HaryanaPolice #SocialIssue
-
23/02/26 |सामान्य चिकित्सालय में बैड की संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा पर चिकित्सा कर्मियों ने जताया वन राज्यमंत्री राजस्थान का आभार
एन.एस.बाछल, 23 फरवरी, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा का आज बजट घोषणा में राजकीय सामान्य चिकित्सालय में बैड संख्या बढ़ाकर 750 करने की घोषणा पर सामान्य चिकित्सालय के कार्मिकों ने अभिनन्दन कर आभार जताया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए अब तक के तीनों बजटों में अलवर शहर एवं अलवर जिले को विकास की अनेकों सौगातें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इनफॉर्म की थीम पर प्रदेश के हर वर्ग किसान, युवा एवं महिला की उन्नति और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित बजट है, जिसमें आधारभूत संरचना, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल आपूर्ति, महिला सुरक्षा और किसानों की आमदनी को बढाने के लिए काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य चिकित्सालय बैड संख्या में बढ़ोतरी होने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी और आमजन को लाभ मिलेगा। जिले के लिए बजट में विभिन्न सौगातें देने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश —
इसके उपरान्त वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने राजकीय सामान्य चिकित्सालय परिसर में संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत चलाए गए साफ-सफाई अभियान में शिरकत की तथा साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अलवर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने में सभी नागरिकों की सहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने निरंकारी मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सफाई अभियान निरंकारी सेवा द्वारा आयोजित किया गया है यह स्वच्छता की दिशा में सराहनीय कदम है। इससे आमजन में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में विगत वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में अलवर ने देश में 364वें स्थान से एक बड़ी छलांग लगाते हुए 54वीं रैंक हासिल की तथा इसमें और अधिक सुधार करने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई रखने के साथ कचरे को डस्टिबिन में डालकर अलवर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने में सहयोग करें।
संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक सोमनाथ निरंकारी ने बताया कि निरंकारी संत गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से निरंकारी सेवादारों द्वारा राजकीय चिकित्सालय, शिशु चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, टीवी चिकित्सालय एवं ईएसआईसी डिस्पेंसरी में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही राजगढ़ में अमृत कार्यक्रम के तहत निरंकारी भवन से जागरूकता रैली निकाल कर झरना धाम पर साफ—सफाई कर श्रमदान किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/02/26 |राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत द्वारा जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में ‘भारत की विश्व विरासत: राजस्थान’ प्रदर्शनी का उद्घाटन
एन.एस.बाछल, 23 फरवरी, जयपुर।
राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत (NAI) ने आज जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में अपनी प्रतिष्ठित प्रदर्शनी ‘भारत की विश्व विरासत: राजस्थान’ का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, संजय रस्तोगी, महानिदेशक, राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत तथा डॉ. अनुराधा गोगिया, अतिरिक्त महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र द्वारा किया गया।
यह प्रदर्शनी मानवता की साझा धरोहर में राजस्थान के उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करती है, जिसमें विशेष रूप से इसके यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं स्थापत्य स्मारकों पर प्रकाश डाला गया है। राष्ट्रीय अभिलेखागार में संरक्षित दुर्लभ दस्तावेजों, चयनित दृश्यों और व्याख्यात्मक विवरणों के माध्यम से प्रदर्शनी ने आगंतुकों को क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत का व्यापक परिचय प्रदान किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में वी. श्रीनिवास ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और माननीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी के गतिशील मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत ने अनेक नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है।” उन्होंने आगे कहा, “लगभग 30 से 35 विषयगत पोर्टल प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, राजस्थान का गौरवशाली इतिहास तथा राज्य में प्रदर्शित शौर्य, उदारता और वीरता को दर्शाया गया है।”
राजस्थान की आत्मा को अभिव्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “हर रेत का टीला, हर सुर, हर पत्थर अपनी एक अलग कहानी कहता है,” जो इस भूमि की स्मृतियों, परंपराओं और स्मारकों में निहित गहन ऐतिहासिक चेतना को दर्शाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी अभिलेखीय शोध और जनसामान्य के बीच सेतु का कार्य करती है तथा विशेष रूप से युवाओं को इतिहास से जोड़ती है।
प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग—चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथंभौर, आमेर, जैसलमेर और गागरोन रहे, जो राजपूत शौर्य, सामरिक कौशल और स्थापत्य उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। इसके अतिरिक्त जंतर मंतर तथा जयपुर का ऐतिहासिक नगर भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से शामिल किए गए, जो भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और सुविचारित शहरी नियोजन परंपरा को प्रतिबिंबित करते हैं।
प्रदर्शनी में रानी पद्मिनी, मीराबाई, महाराणा प्रताप और राणा कुम्भा जैसी ऐतिहासिक विभूतियों को अभिलेखीय दस्तावेजों एवं व्याख्यात्मक पैनलों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। धुंधाड़, मारवाड़, मेवाड़, हाड़ौती सहित राजस्थान के विविध सांस्कृतिक अंचलों की समृद्ध परंपराओं को भी प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया गया।
एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत, राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत ने पहली बार पोस्टर प्रस्तुति का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य देशभर के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को अकादमिक सहभागिता और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित करना था। इस पहल को उत्साहपूर्ण प्रतिसाद प्राप्त हुआ और इसने प्रदर्शनी में एक सशक्त शैक्षणिक आयाम जोड़ा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/02/26 |एमपी ट्रांसको में ‘जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी’ बनी कार्य संस्कृति
एन.एस.बाछल, 23 फरवरी, भोपाल।
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने ‘जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी’ को अपनी कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाया है। सभी सबस्टेशनों एवं ट्रांसमिशन लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य से पूर्व सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनिवार्य पालन सुनिश्चित किये जाने की पहल की गई है।
मेंटेनेंस कार्य प्रारंभ करने से पहले संबंधित तकनीकी स्टाफ द्वारा सिंगल लाइन डायग्राम तैयार कर संभावित जोखिमों का आकलन किया जाता है तथा टीम को आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही ‘पेप टॉक’ के माध्यम से सुरक्षा मानकों, लाइव उपकरणों की स्थिति, कार्य क्षेत्र की संवेदनशीलता और आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की जाती है, जिससे प्रत्येक कर्मचारी पूर्ण सजगता और आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सके।
कार्य के दौरान मोबाइल का उपयोग वर्जित
कार्य के दौरान एकाग्रता बनाए रखने के उद्देश्य से मोबाइल फोन कंट्रोल रूम शिफ्ट इंचार्ज अथवा संबंधित सुपरवाइजर के पास सुरक्षित रूप से जमा कराए जाते हैं। कार्य प्रारंभ से पूर्व संबंधित क्षेत्र को विधिवत अर्थिंग से जोड़ने तथा सुरक्षा मानकों की दोहरी पुष्टि की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, मेंटेनेंस टीम के लीडर को रोटेशन मे बदलने की अभिनव पहल से कर्मचारियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व बोध एवं टीम भावना का विकास हो रहा है। कंपनी का यह प्रयास न केवल दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार कार्य संस्कृति को भी सुदृढ़ कर रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
23/02/26 |विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार,उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 23 फरवरी, भोपाल।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मैहर जिले के मुकुंदपुर मे महाराजा मारतन्द सिंह जू देव वाईट टाइगर सफारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी उपस्थिति में जू मे लाये गए विदेशी प्रजाति के पक्षी भी उनके रह्वास मे छोड़े गये।
नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड सिगरोली द्वारा सी एस आर मद से मुकुंदपुर को प्रदाय किये गए नये विदेशी पक्षियों को वॉक इन एवियारी के अंदर प्राकृतिक निवास पर छोड़ा गया। वन्यजीव संरक्षण के लिए मुकुंदपुर जू के एवीयरी मे अब नये प्रजाति के रंग बिरंगे पक्षी आ चुके है। जिनमें रेड स्कारलेट मैकॉ, रेड ग्रीन विंग्ड मैकॉ, सल्फर-क्रेस्टेड कॉकाटू, ब्लू गोल्ड मैकॉ, हैनस मैकॉ, अफ्रीकन ग्रे पैरोट, ग्रैंड इलेक्टस, सन कोनूर, कॉकेटियल्स, और लव बर्ड शामिल हैं।
नये पक्षियों के आगमन से पर्यटक को अब और अधिक विदेशी प्रजाति के पक्षी देखने को मिलेंगे।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भ्रमण के दौरान पक्षियों के सरंक्षण के प्रयासो की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा जिले के हरिहरपुर में की जा रही प्राकृतिक खेती का भी अवलोकन किया। इस मौके पर सीसीएफ राजेश राय, वन मंडल अधिकारी विद्या भूषण मिश्रा उपस्थिति रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
23/02/26 |मध्यप्रदेश उभर रहा है दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एन.एस.बाछल, 23 फरवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। समाज सुधारक और चिंतक स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलने का यह प्रयास केवल रिकॉर्ड बनाने की कोशिश नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जब संकल्प समाज के उत्थान के लिए होता है तो सीमाएं स्वयं समाप्त हो जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांग शब्द के स्थान पर दिव्यांग शब्द को स्थापित किया है। उनका यह कदम भारतीय संस्कृति के मनोभाव के अनुरूप है। इस पहल ने विकलांग शब्द से जन सामान्य में उपजती हीनता की भावना का अंत किया है, साथ ही चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में संघर्ष की अदम्य इच्छा शक्ति को प्रोत्साहित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक सोच के अनुरूप देश को सभी क्षेत्रों में आगे लाने के प्रयास को साकार रूप देने के उद्देश्य से ही राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 नॉट आउट@100 का आयोजन किया गया है। मुख्मयंत्री डॉ. यादव राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेट पिच पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा एक बॉल खेलकर मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच मध्यप्रदेश और राजस्थान की ऑर्थो केटेगरी टीम के बीच रहा। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव को खेल महोत्सव का बैच लगाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट की कैप भी धारण की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय दिव्यांग खेल महोत्सव के अंतर्गत दिव्यांगजन का लगातार 100 घंटे क्रिकेट खेलना अद्भुत, आनंददायी और हम सबके लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने इस आयोजन के लिए कुशाभाऊ ठाकरे न्यास और इंटर नेशनल पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "मन की बात" के श्रवण के साथ यह खेल महोत्सव आयोजित हो रहा है। यह सभी क्षेत्रों में सर्वागींण रूप से समान भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग बेटी संगीता विश्नोई की इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां केवल खिलाड़ी नहीं, आत्मविश्वास और साहस की जीवंत मिसाल हैं।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्व में पहली बार एक ऐसा आयोजन हो रहा है जहां खेल की गूंज लगातार 100 घंटे तक रहेगी। दिन हो या रात दिव्यांग खिलाड़ी अपने प्रयासों से एक नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन खेल महोत्सव में 25 टीमों के 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह महोत्सव 26 फरवरी तक जारी रहेगा। स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी ने सभी का आभार माना। कार्यक्रम में अजय जामवाल, राहुल कोठारी, रविन्द्र यति और दिव्यांग खिलाड़ी उपस्थित रहे ।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan #Madhya Pardesh
-
23/02/26 |मुख्यमंत्री राजस्थान ने वायु सेना के शौर्य एवं कौशल को सराहा
एन.एस.बाछल, 23 फरवरी, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की गरिमामयी उपस्थिति में जयपुर में जलमहल की पाल पर भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण एरोबैटिक एवं सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और तकनीकी कौशल की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर की धरती पर यह आयोजन गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आर्मी डे परेड के भव्य एवं सफल आयोजन के बाद वायु सेना की ओर से आयोजित इस अद्भुत कार्यक्रम से यह साबित हुआ है कि जयपुर ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सेना का गौरव लगातार बढ़ रहा है। बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर वायु सेना के अद्भुत पराक्रम एवं भारत की सुरक्षा मज़बूत हाथों में होने का परिचायक है। उन्होंने कहा कि हमारी वायु सेना सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं और महामारी में भी लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने अद्वितीय हवाई कौशल और उत्कृष्ट करतबों से मंत्रमुग्ध करती है। भारतीय वायुसेना के एम्बेसडर्स सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के तीन पायलट विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर के ही हैं। इन पायलट्स ने वर्षों की कठिन मेहनत, अटूट अनुशासन और असाधारण कौशल के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह आयोजन नागरिक और सेना के बीच अटूट रिश्ते का उत्सव है। इस तरह के आयोजन से युवाओं के मन में सेना में जाने का संकल्प जन्म लेता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय गौरव और रक्षा सेवाओं के प्रति जागरुकता को भी बढ़ावा देता है। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री ने मौजूद जनसमूह के बीच जाकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह, सप्तशक्ति कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिन्दर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
आसमान में गूंजा
‘‘खम्मा घणी‘‘ और ‘‘राम-राम सा‘‘
जल महल पर खुले आसमान में सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने सटीकता और सामूहिक समन्वय का अद्भुत प्रदर्शन किया। टीम ने सारंग स्पिलिट, एरोहैड, डॉल्फिन लीप, लेवल क्रॉस, हाई स्पीड क्रॉस, क्रॉस ओवर ब्रेक, डायमंड एवं इन्वर्टेड वाइन ग्लास जैसी अनेक आकृतियां आसमान में बनाई।
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने इन्वर्टेड रन, बैरल रोल, बॉम्ब बर्स्ट, डीएनए संरचना जैसी अनेक आकृतियों के साथ आसमान में दिल बनाकर वायु सेना की ओर से जयपुरवासियों का अभिनंदन किया।
इस दौरान दोनों टीमों द्वारा कॉकपिट से ‘‘खम्मा घणी‘‘ और ‘‘राम-राम सा‘‘ का उद्घोष जनता के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/02/26 |विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
एन.एस.बाछल, 23 फरवरी, जयपुर।
विज्ञान भारती अजयमेरु द्वारा आयोजित बारहवीं विज्ञान जागरूकता परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में पॉलिटेक्निक कॉलेज सभागार अजमेर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंग्रेजी गुलामी के 190 साल के समय में जिन भारतीय वैज्ञानिकों को भुला दिया गया उनके कार्य को याद करके हमें प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए ।
उन्होंने काह की ऐसे सितारों में डॉ प्रमथ नाथ बोस, राधानाथ सिकदर, चिंतामणि रघुनाथ आचार्य, पुरुषोत्तम शंकर आगरकर, किशोरी मोहन बंदोपाध्याय, जगदीश चंद्र बसु, प्रफुल्ल चंद्र राय प्रमुख है। प्राचीन भारत में विज्ञान ने भारत की प्रतिष्ठा को आसमान की बुलंदियों तक पहुँचा दिया था जिसके उदाहरण वेदों और पुराणों में वर्णित प्रयोग हैं। विज्ञान संपूर्ण विश्व और मुख्यतः मानव जीवन के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण उपादान है तथा दैनिक जीवन में यह प्रत्येक कदम पर हमारे सहायक की भूमिका निभाता है । प्राचीन सभ्यताओं मोहनजोदड़ो और हड़प्पा का नगरीय संयोजन भारतीय विज्ञान की ही देन है। भारत ने पूरे विश्व को गणित सिखाया है। विद्यार्थी वर्ग को किताबी ज्ञान मात्र पर आधारित न रहते हुए विज्ञान को लोकप्रिय बनाने एवं प्रचारित करने हेतु तैयार रहना होगा ।
समारोह में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान के बिना आधुनिक भारत के विकास का सपना अधूरा है। विज्ञान मानव जीवन का अभिन्न अंग है। विज्ञान भारती स्वदेशी विज्ञान और वर्तमान पीढ़ी के मन में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने में अहम भूमिका अदा कर रही है।
समारोह में विज्ञान भारती चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष गोविन्द नारायण पारीक ने अमृत काल में भारतीय वैज्ञानिकों का स्मरण करवाते हुए तथा विश्व को उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए, विज्ञान भारती का विस्तृत परिचय दिया।
कार्यक्रम में मंत्री रावत द्वारा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित बारहवीं विज्ञान जागरुकता परीक्षा के 30 से अधिक निजी एवं राजकीय विद्यालयों के प्रतिभागी विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में लगभग 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/02/26 |विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम
एन.एस.बाछल, 23 फरवरी, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत अजमेर शहर के मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सर्वस्पर्शी एवं समावेशी विकास तभी संभव है जब प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा, सुविधा और गरिमा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मून्दड़ी मौहल्ला एक प्रमुख बाजार क्षेत्र में है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए आती हैं। ऎसे में सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता था। महिलाओं की इस आवश्यक जरूरत को ध्यान में रखते हुए महिला शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था न केवल उनकी गरिमा और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, बल्कि यह संवेदनशील प्रशासन और उत्तरदायी शासन की पहचान भी है। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के माध्यम से इस आवश्यकता को प्राथमिकता देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वासुदेव देवनानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। इससे क्षेत्र की महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को शीघ्र लाभ मिल सकेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/02/26 |डा. बी. आर. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलवल में दो दिवसीय जिला स्तरीय बसंतोत्सव-2026 का हुआ भव्य आयोजन
जे कुमार पलवल, 23 फरवरी 2026 : पलवल के डा. बी. आर. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलवल में जिला स्तरीय दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बसंतोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन प्राचार्य डा. तरूण सैनी के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय परिसर इस अवसर पर उत्साह, उमंग एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
महोत्सव के अंतर्गत नृत्य, गायन, साहित्यिक एवं ललित कला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विशेष रूप से रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों एवं निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डा. तरुण सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक दिलबाग सिंह एवं आयोजन सचिव अंकित कुमार के कुशल नेतृत्व में किया गया। मंच संचालन शोभा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य डा. तरुण सैनी द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनिल, बंदना भारद्वाज, पिंकी, डा. निशा रानी, सरिता, डा. संजीव कुमार, राजू, डा. प्रखर, डा. ओम प्रकाश, सविता, सोनी, रोशनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।#PalwalNews #Basantotsav2026 #CulturalFestival #AmbedkarCollege #StudentTalent #HigherEducationHaryana #ArtAndCulture #PalwalEvents #YouthFestival
-
23/02/26 |नागरिक सोशल मीडिया के जरिए जिला प्रशासन से कर सकते हैं संपर्क : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ
जे कुमार पलवल, 23 फरवरी 2026: जिला प्रशासन को आमजन के प्रति अधिक जवाबदेह और सुलभ बनाने की दिशा में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पलवल जिले का कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं या शिकायतों के समाधान के लिए अब जिला प्रशासन से सीधे संपर्क कर सकता है।
प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए कई डिजिटल और टेलीफोनिक माध्यम उपलब्ध करवाए हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष फोन नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई हैं, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों पर प्रशासन तत्परता से कार्रवाई करेगा।
संपर्क के माध्यम : नागरिक अपनी सुविधा अनुसार निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं: हेल्पलाइन नंबर: 01275-298160, 298051, 248901 पर कॉल कर सकते हैं। ईमेल द्वारा: अपनी विस्तृत समस्या dcpwl@hry.nic.in पर भेज सकते हैं। सोशल मीडिया (X/Twitter): समस्याओं को सीधे @dcpwl और @DrHarishIAS पर टैग कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि इन माध्यमों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं और न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
#PalwalAdministration #PublicGrievance #DigitalGovernance #DC_Palwal #CitizenHelp #HaryanaPolice #DrHarishVashisht #PublicService #PalwalNews #GrievanceRedressal
-
23/02/26 |राष्ट्रीय युवा संसद में आर्य कॉलेज की अंजली का दबदबा: नागपुर विधानसभा में उत्तर भारत का किया प्रतिनिधित्व
जे कुमार अम्बाला छावनी, 23 फरवरी 2026: आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की राजनीति शास्त्र विभाग की छात्रा अंजली पंवार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अंजली ने नागपुर विधानसभा में आयोजित चौथी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में 'नॉर्थ रीजन' (उत्तर भारत) का प्रतिनिधित्व किया। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) राहुल नरवेकर ने की।
अंजली की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सहभागिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अमनीत कौर ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विभाग अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर कॉलेज के स्टाफ सदस्यों डॉ. गुरमीत कौर, मिस्टर अरविंद, मिस संध्या चौहान और शुभम राजपूत ने भी अंजली को शुभकामनाएं दीं।
#AryaCollegeAmbala #NationalYouthParliament #EnvironmentalYouthParliament #AmbalaCanttNews #StudentAchievement #KUK #PoliticalScience #NagpurAssembly #LeadershipSkills
-
23/02/26 |जीएमएन कॉलेज में गूंजी मातृभाषा की महत्ता: "भारतीय ज्ञान परम्परा" पर विद्वानों और विद्यार्थियों ने किया गहरा मंथन
जे कुमार अम्बाला छावनी, 23 फरवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज में 'भारतीय ज्ञान परंपरा अध्ययन प्रकोष्ठ' (IKS) और सभी भाषाई विभागों के साझा प्रयासों से “भारतीय ज्ञान परम्परा और मातृ भाषाएं” विषय पर एक प्रभावशाली संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा की अनिवार्य भूमिका को रेखांकित करना था। संगोष्ठी के दौरान प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने विस्तार से चर्चा की कि कैसे भारतीय ज्ञान की समृद्ध विरासत हमारी स्थानीय भाषाओं में रची-बसी है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि मातृ भाषाएं केवल संवाद का साधन नहीं, बल्कि हमारे मूल्यों और बौद्धिक विरासत की असली वाहक हैं। आई.के.एस. इकाई के अध्यक्ष डॉ. अनीश ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मौलिक चिंतन और अनुसंधान के लिए अपनी भाषा में अभिव्यक्ति सबसे सशक्त माध्यम है। इस दौरान कॉलेज के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में यह सामूहिक संकल्प लिया गया कि भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन और मातृ भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कॉलेज निरंतर अकादमिक और शोध गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।
#GMNCollege #MatribhashaDiwas #IndianKnowledgeSystem #IKS #AmbalaCantt #MotherTongueEducation #CulturalHeritage #AcademicSeminar #LanguageAndCultur
-
23/02/26एस.ए. जैन और विजय वल्लभ जैन इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे मुन्नों ने किया पिपली ज़ू का भ्रमण: वन्यजीवों को करीब से देख बच्चों में जगी प्रकृति के प्रति जिज्ञासा
जे कुमार अम्बाला, 23 फरवरी 2026: बच्चों को किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर प्रकृति के करीब लाने के उद्देश्य से एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल और विजय वल्लभ जैन इंटरनेशनल स्कूल (VVJIS) ने अपने किंडरगार्टन के छात्रों के लिए पिपली ज़ू का एक शैक्षणिक भ्रमण (Educational Trip) आयोजित किया। इस यात्रा के दौरान नन्हे बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ चिड़ियाघर का भ्रमण किया और विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों को करीब से देखा। इस भ्रमण का मुख्य लक्ष्य बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाना, उन्हें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना और एक मनोरंजक वातावरण में व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना था।
स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत सहित पूरी प्रबंधन समिति ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होते हैं और उनके मन पर प्रकृति के प्रति एक सकारात्मक छाप छोड़ते हैं। शिक्षकों की देखरेख में आयोजित यह पिकनिक बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और बेहद आनंददायक रही, जिसने उनकी सीखने की प्रक्रिया को एक नया आयाम दिया।
#SAJainSchool #VVJISAmbala #PipliZooVisit #EducationalTrip #KindergartenOuting #WildlifeAwareness #NatureLearning #AmbalaSchoolNews #EarlyChildhoodEducation
-
23/02/26चण्डीगढ़ में सजेगी भोजपुरी गीतों और रंगों की महफिल: बिहार फाउंडेशन और पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन मनाएंगे 29वां होली मिलन समारोह
जे कुमार चण्डीगढ़, 23 फरवरी 2026: सिटी ब्यूटीफुल में इस बार होली की रौनक और भी खास होने वाली है। बिहार फाउंडेशन (पंजाब एवं चण्डीगढ़ चैप्टर) और पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन मिलकर अपने 29वें होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं। यह सांस्कृतिक महाकुंभ रविवार, 1 मार्च 2026 को सेक्टर-30 ए स्थित बाबा माखन शाह लोबाना भवन में आयोजित होगा। शाम 4:00 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी कलाकार सुहानी सिंह और जीतू प्रजापति अपनी जादुई प्रस्तुतियों से पारंपरिक 'फगुआ' और होली के रंगों की फुहार छोड़ेंगे।
बिहार फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रूपेश कुमार सिंह और पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री डीके सिंह ने बताया कि यह आयोजन पिछले तीन दशकों से चण्डीगढ़ में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण सेतु रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक संगीत, आपसी मेल-मिलाप और विशेष रात्रिभोज होगा। आयोजकों ने सभी शहरवासियों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा है कि इस उत्सव का उद्देश्य आपसी भाईचारे को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना है।
#ChandigarhHoliMilan #BhojpuriCulture #BiharFoundation #PurvanchalWelfare #Holi2026 #ChandigarhEvents #CulturalHarmony #BhojpuriFolk #CityBeautifulHoli
-
23/02/26 |नशा तस्करी मामले में 10 लाख का इनामी 'मनोज भुटेली' गिरफ्तार, गुरुग्राम से एसटीएफ और नारकोटिक्स टीम ने दबोचा
हरियाणा/गुरुग्राम, 23 फरवरी (अन्नू ): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांछित अपराधी मनोज उर्फ भुटेली को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी मनोज लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उस पर 10 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था। आरोपी पर आरोप है कि उसने करीब पौने तीन साल पहले रोहतक में भारी मात्रा में चरस की खेप सप्लाई की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी गई थी।
इस मामले की जड़ें मई 2023 की एक घटना से जुड़ी हैं। उस समय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से एक तस्कर जींद के निवासी राजबीर सिंह को नशीले पदार्थों की डिलीवरी देने रोहतक के पुराने बस स्टैंड के पास आने वाला है। पुलिस की छापेमारी के दौरान धर्मेंद्र नामक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके पास से 8 किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई थी। उस वक्त बरामद की गई इस खेप की कीमत लगभग आठ लाख रुपये थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने कुबूल किया था कि यह नशा मनोज उर्फ भुटेली ने ही बिहार से भिजवाया था।
ताजा कार्रवाई में रोहतक की स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एसटीएफ भौंडसी ने एक संयुक्त अभियान चलाकर मनोज को काबू किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की। जांच अधिकारियों का तर्क था कि नशा तस्करी के नेटवर्क और संपर्कों का पता लगाने के लिए वह मोबाइल फोन बरामद करना जरूरी है, जिससे मनोज अन्य तस्करों से बात करता था। हालांकि, अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने पुलिस को आरोपी की रिमांड देने से इनकार कर दिया।
#DrugTrafficking #NarcoticsControlBureau #CrimeNews #HaryanaPolice #Gopalganj #RohtakNews #DrugFreeIndia #STF #BreakingNews -

-

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5 मॉडर्न पिस्टल बरामद
जे कुमार अमृतसर, 23 फरवरी 2026: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 5 अत्याधुनिक मॉडर्न पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे और जीपीएस लोकेशन के आधार पर रात के अंधेरे में ड्रोन या अन्य माध्यमों से गिराए गए हथियारों की खेप को ठिकाने लगाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से 26 वर्षीय शेरा सिंह एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही हत्या, बलात्कार और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरा आरोपी 21 वर्षीय जगरूप सिंह उर्फ जूपा लालच के चलते इस धंधे में शामिल हुआ था। पुलिस ने कैंटोनमेंट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पंजाब में बड़ी आपराधिक साजिशों को अंजाम देने वाले इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
#AmritsarPolice #WeaponSmuggling #BorderSecurity #PunjabPoliceAction #CrossBorderCrime #ArmsAct #LawAndOrder #NationalSecurity #AmritsarNewsUpdate
-
23/02/26 |करनाल: टायर पिघलाने वाली फैक्ट्री में भीषण धमाका, चार मजदूर बुरी तरह झुलसे; मालिकों पर लापरवाही का आरोप
हरियाणा/करनाल, 23 फरवरी (अन्नू ): करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक फर्नेस ऑयल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर एक भयानक हादसा हो गया। गांव कैरवाली के समीप स्थित 'बजरंग इंडस्ट्रीज' में टायर पिघलाने वाली रिएक्टर मशीन अचानक धमाके के साथ फट गई। इस विस्फोट के दौरान मशीन से निकली अत्यधिक गर्म आग और कार्बन की चपेट में आने से वहां कार्यरत चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जहाँ वे जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी की देर रात फैक्ट्री के मालिकों और केयरटेकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के निवासी और चश्मदीद श्रमिक मुराली सहानी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि यह फैक्ट्री सुमित और राहुल द्वारा चलाई जा रही है, जहाँ पुराने टायरों को पिघलाकर तेल बनाया जाता है। हादसे के समय उसके रिश्तेदार रामावध, संजय, जनार्धन और मुकुरघुन ड्यूटी पर तैनात थे। जैसे ही उन्होंने रिएक्टर का मुख्य द्वार खोला, अंदर से गैस के दबाव के कारण जोरदार धमाका हुआ और चारों उसकी चपेट में आ गए।
मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की सरेआम अनदेखी की जा रही थी। मुराली के अनुसार, रिएक्टर मशीन को करीब 370 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान पर चलाया जाता है, जो बेहद जोखिम भरा काम है। श्रमिकों ने कई बार प्रबंधन और केयरटेकर बलराज से सुरक्षा उपकरण (Safety Gear) उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी मांगों को हर बार अनसुना कर दिया गया। इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही मशीन का दरवाजा खोला गया, अंदर जमी गैस और कार्बन ने आग का रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत अत्यंत चिंताजनक बताते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई भेज दिया, जबकि चौथे घायल का इलाज करनाल के निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती श्रमिक बयान देने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए परिजनों और साथी मजदूरों की शिकायत पर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
#KarnalNews #FactoryBlast #IndustrialAccident #HaryanaCrime #WorkerSafety #MadhubanPolice #FurnaceOilPlant #BreakingNews -

अंबाला में शादी का जश्न मातम में बदला: पुरानी रंजिश के चलते रिसेप्शन पार्टी में चाकूबाजी, एक युवक की मौत और दो गंभीर घायल
हरियाणा/अंबाला, 23 फरवरी (अन्नू ): अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस में रविवार की रात खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। एक रिसेप्शन समारोह के दौरान दो गुटों में हुई मामूली कहासुनी ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि हमलावरों ने सरेआम चाकू निकाल लिए। इस खूनी संघर्ष में ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे समारोह में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इस जानलेवा हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी 22 वर्षीय सोनू की जान चली गई। वहीं, उसके दो अन्य साथी, 20 वर्षीय भूपिंद्र और 19 वर्षीय जसराज, हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जसराज को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिवार में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
शुरुआती जांच और चश्मदीदों के अनुसार, यह पूरी वारदात पैलेस की पार्किंग क्षेत्र में घटित हुई। सोनू और भूपिंद्र अपने मित्र जसराज के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते करीब 7-8 युवकों ने जसराज उर्फ जस्सा को पार्किंग में घेर लिया। जब साथियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो हमलावरों ने तीनों पर चाकू से वार कर दिए, जिसमें सोनू को लगा घाव जानलेवा साबित हुआ।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पैलेस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे पुरानी आपसी रंजिश का मामला माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#AmbalaNews #CrimeUpdate #AmbalaCantt #MarriagePalaceViolence #HaryanaCrime #StabbingIncident #JusticeForSonu -
23/02/26 |यमुनानगर: पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो सगे भाइयों के शव बरामद, पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान हुआ था हादसा
हरियाणा/यमुनानगर, 23 फरवरी (अन्नू ): यमुनानगर जिले के भगवानगढ़ गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब पिछले कई दिनों से लापता दो सगे भाइयों के शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किए गए। बड़े भाई उदय (24) का पार्थिव शरीर रविवार को हमीदा हेड के समीप मिला था, वहीं सोमवार की सुबह छोटे भाई आर्यन (18) का शव भी बाढ़ी माजरा पुल के पास पानी में तैरता हुआ पाया गया। दोनों भाइयों की दुखद मृत्यु से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटनाक्रम के अनुसार, विनोद के दोनों पुत्र उदय और आर्यन बीते मंगलवार की शाम घर से पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए निकले थे। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह बुढ़िया के पास नहर के किनारे उनकी मोटरसाइकिल और चप्पलें बरामद हुईं, जिससे उनके नहर में डूबने की आशंका पुख्ता हो गई। इसके बाद बुढ़िया थाना पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमों ने लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।
कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को उदय का शव घटनास्थल से करीब 16 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। गोताखोरों का अनुमान था कि पानी अत्यधिक ठंडा होने के कारण शवों को ऊपर आने में 4 से 5 दिन का समय लग सकता है, और अंततः सोमवार सुबह छोटे भाई आर्यन का शव भी मिल गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
इस हृदयविदारक घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बड़ा भाई उदय एक नाई की दुकान पर काम कर घर चलाने में मदद करता था, जबकि छोटा भाई आर्यन दिहाड़ी मजदूरी में हाथ बंटाता था। गांव भगवानगढ़ में इस समय केवल मातम का माहौल है और ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज ही दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।
#YamunanagarNews #HaryanaTragedy #WesternYamunaCanal #AccidentalDrowning #Bhagwangarh #SDRF #LocalNewsUpdate -

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर धूं-धूं कर जली कार, चालक ने कूदकर बचाई जान; शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
हरियाणा/अंबाला, 23 फरवरी (अन्नू): अंबाला के जगाधरी राजमार्ग पर रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात लगभग 8:30 बजे एक चलती हुई कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। राहत की बात यह रही कि कार चला रहे व्यक्ति ने खतरे को भांपते हुए समय रहते वाहन से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।
जानकारी के मुताबिक, अंबाला निवासी कार चालक रविवार रात अंबाला से साहा की दिशा में जा रहा था। जब वह हाईवे पर स्थित एक निजी होटल के करीब पहुंचा, तो उसे इंजन के पास से धुआं निकलता महसूस हुआ। अनहोनी की आशंका होते ही उसने तुरंत गाड़ी को सड़क के किनारे रोका और नीचे उतर गया। उसके बाहर निकलते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने बताया कि यदि वह कुछ पल की भी देरी करता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
इस अग्निकांड के कारण हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर मलबे में तब्दील हो चुकी थी। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने भी चालक की सूझबूझ की सराहना की, जिसकी वजह से एक बड़ा मानवीय नुकसान टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सड़क के बीचों-बीच जल चुकी कार को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया जा सका। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है, फिर भी वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
#AmbalaNews #JagadhriHighway #CarFire #RoadSafety #HaryanaNews #ShortCircuit #AccidentAlert -

हरियाणा में मौसम का मिजाज: दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी के आसार, गर्मी की आहट शुरू
हरियाणा/मौसम, 23 फरवरी (अन्नू ): हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा विश्लेषण के अनुसार, एक हल्के और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आज बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस मौसमी सिस्टम के आंशिक प्रभाव के कारण दक्षिण हरियाणा के कुछ चुनिंदा जिलों में छिटपुट वर्षा या हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, राज्य के अन्य अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। हाल ही में सभी जिलों में दिन का अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर गया है। रविवार को नूहं (मेवात) राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहाँ तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के बढ़ते प्रभाव के साथ अब धीरे-धीरे सर्दियों की विदाई और ग्रीष्म ऋतु का आगमन महसूस होने लगा है।
वर्तमान में भले ही दिन के समय धूप तेज हो रही है, लेकिन रुक-रुक कर आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण सुबह और शाम की गुलाबी ठंड अभी भी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 24 फरवरी से हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, पारे में किसी बड़े गिरावट की उम्मीद नहीं है और आने वाले दिनों में दिन व रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक बने रहने के आसार हैं।
फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च की शुरुआत में गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं। किसी मजबूत मौसमी तंत्र या सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण तापमान में अचानक उछाल आने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों की मानें तो यदि यही स्थिति बनी रही, तो विशेषकर शहरी इलाकों में लोगों को समय से काफी पहले ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
#HaryanaWeather #WeatherUpdate #SummerIsComing #WesternDisturbance #TemperatureRise #HaryanaNews #MewatWeather -
23/02/26 |आज का राशिफल — 23 फरवरी 2026
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, किसी बड़े का मार्गदर्शन काम आएगा।
करियर: नए अवसर मिल सकते हैं, नौकरी बदलने का विचार बन सकता है।
लाभ/हानि: मध्यम लाभ, खर्च कंट्रोल रखें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:20 – 11:00
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिर दर्द या थकान हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: पार्टनरशिप में फायदा।
मूड: उत्साहित
टैरो अंक: 19
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
करियर: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 – 2:00
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश ठीक रहेगा।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: नया ऑर्डर मिल सकता है।
मूड: संतुष्ट
टैरो अंक: 5
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: रिश्तों में गलतफहमी दूर होगी।
करियर: नए संपर्क बनेंगे।
लाभ/हानि: सामान्य लाभ।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30
शेयर मार्केट: छोटे निवेश लाभ देंगे।
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: गले का ध्यान रखें।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: मार्केटिंग से फायदा।
मूड: खुश
टैरो अंक: 1
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: घर में शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।
करियर: ऑफिस में सम्मान मिलेगा।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 – 10:00
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: पुराने क्लाइंट से फायदा।
मूड: शांत
टैरो अंक: 7
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: परिवार में आपकी बात मानी जाएगी।
करियर: प्रमोशन की चर्चा संभव।
लाभ/हानि: अच्छा धन लाभ।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30
शेयर मार्केट: मेटल/एनर्जी सेक्टर लाभ दे सकते हैं।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
स्वास्थ्य: फिटनेस अच्छी रहेगी।
ऊर्जा: बहुत अच्छी
बिजनेस: बड़ा सौदा मिल सकता है।
मूड: आत्मविश्वासी
टैरो अंक: 10
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: रिश्तों में संतुलन रखें।
करियर: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
लाभ/हानि: खर्च और आय बराबर रहेंगे।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00
शेयर मार्केट: टेक सेक्टर से लाभ।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: एलर्जी से बचें।
ऊर्जा: ठीक
बिजनेस: धीरे-धीरे ग्रोथ।
मूड: सोच-विचार वाला
टैरो अंक: 9
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
करियर: टीमवर्क से सफलता।
लाभ/हानि: लाभ के अच्छे योग।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 – 6:30
शेयर मार्केट: मिड कैप अच्छा कर सकते हैं।
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: तनाव कम रखें।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
मूड: रोमांटिक
टैरो अंक: 6
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: किसी बात पर बहस हो सकती है।
करियर: अचानक काम बढ़ सकता है।
लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:30 – 4:00
शेयर मार्केट: हाई रिस्क से बचें।
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: बीपी का ध्यान रखें।
ऊर्जा: उतार-चढ़ाव
बिजनेस: रिस्क लेने से पहले सोचें।
मूड: गंभीर
टैरो अंक: 13
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: यात्रा का प्लान बन सकता है।
करियर: नए मौके मिलेंगे।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 – 9:00
शेयर मार्केट: विदेशी कंपनियों में निवेश लाभ दे सकता है।
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: फिट रहेंगे।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के योग।
मूड: पॉजिटिव
टैरो अंक: 21
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
करियर: बॉस से प्रशंसा मिलेगी।
लाभ/हानि: स्थिर आय।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 – 1:30
शेयर मार्केट: बैंकिंग सेक्टर ठीक रहेगा।
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: ग्रे
स्वास्थ्य: जोड़ों का ध्यान रखें।
ऊर्जा: स्थिर
बिजनेस: प्लानिंग से फायदा।
मूड: गंभीर
टैरो अंक: 4
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: दोस्तों जैसा माहौल रहेगा।
करियर: नई जिम्मेदारी मिलेगी।
लाभ/हानि: अच्छा लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 – 7:30
शेयर मार्केट: आईटी सेक्टर अच्छा कर सकता है।
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: ऑनलाइन काम से फायदा।
मूड: क्रिएटिव
टैरो अंक: 17
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
करियर: नई स्किल सीखने का मौका।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें।
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: समुद्री हरा
स्वास्थ्य: पानी ज्यादा पिएं।
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: नए आइडिया लाभ देंगे।
मूड: भावुक
टैरो अंक: 18
---
#TodaysHoroscope #Horoscope #Family #Career #ProfitLoss #AuspiciousTime #GainsLoss #StockMarket #LuckyNumber #LuckyColor #Health #Energy #Business #Mood #Remedies #Astrology #HoroscopePrediction #ZodiacSigns #FinancialAdvice #Wellness #Motivation
-
22/02/26 |भिवानी: जमालपुर के बाजार में दबंगई, स्कूटी गिराने को लेकर हुआ झगड़ा, बाजार बंद
हरियाणा/भिवानी, 22 फरवरी (अन्नू): हरियाणा के भिवानी जिले के जमालपुर गांव से गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मुख्य बाजार में बाइक सवार कुछ युवकों ने न केवल उत्पात मचाया, बल्कि बीच-बचाव करने आए मेडिकल स्टोर संचालक और अन्य लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखकर अपना रोष जताया।
मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
घटना की शुरुआत शनिवार को हुई, जब गांव के मुख्य बाजार में स्थित 'सेठी मेडिकल हॉल' पर मास्टर हरीश नामक व्यक्ति स्कूटी से दवा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तीन बाइक सवार युवकों ने जानबूझकर खड़ी स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। जब हरीश ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ बदतमीजी और बहस शुरू कर दी।
दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला
मेडिकल स्टोर के संचालक संजय ने जब इस झगड़े को शांत कराने की कोशिश की, तो आरोपी युवक उग्र हो गए। कुछ ही देर में वे अपने अन्य साथियों को बुला लाए, जो हाथों में लोहे की रॉड लिए हुए थे। हमलावरों ने दुकान के भीतर घुसकर मारपीट की, जिसमें संजय का बेटा प्रतीक और दवा लेने आया खुश गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिविल अस्पताल में उपचार और पुलिस की कार्रवाई
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद ग्रामीणों और दुकानदारों में भारी गुस्सा देखा गया। रविवार सुबह बाजार बंद रखा गया, जिसे पुलिस के आश्वासन के बाद दोपहर तक आंशिक रूप से खोला गया।
बवानीखेड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#BhiwaniNews #JamalpurVillage #HaryanaCrime #BawaniKheraPolice #MarketStrike #HaryanaPolice #LocalNews
-
22/02/26 |होली है सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का पर्व- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
चंडीगढ़, 22 फरवरी (अभी) : खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि होली व दुल्हेंडी पर्व को आपसी भाईचारा का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर लोगों का उमंग व उल्लास देखते ही बनता है। होली सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का पर्व है।
मंत्री आज होली और फाग के उपलक्ष्य में पलवल के गांव कोंडल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता का संदेश देता है। इस त्यौहार को हम सब आपकी प्रेम और सौहार्द से मनाते हैं। रंगों का यह त्यौहार सभी को सद्भाव के साथ रहने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि बृज की होली बहुत प्रसिद्ध है। अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बृजवासी होली के त्यौहार को कई दिनों तक मनाते हैं। इसी कारण से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हुए रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनाते हैं।
#GauravGautam #HoliMilan2026 #PalwalNews #HaryanaPolitics #BrijKiHoli #Brotherhood #FestivalOfColors #CulturalHeritage #SocialHarmony #HaryanaNews
-

अंबाला पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार: अवैध शराब तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
अम्बाला, 22 फरवरी (अभी) : जिला पुलिस अंबाला ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना शिकंजा कसते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की है। अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महेश नगर, बलदेव नगर और नारायणगढ़ की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन व्यक्तियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 37 बोतल और 3 पव्वे अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की है।
महेश नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी अमित जोशी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। वहीं, थाना बलदेव नगर की टीम ने शिवपुरी कॉलोनी के निवासी विजय कुमार को काबू किया, जिससे 10 बोतल और 3 पव्वे शराब मिली। नारायणगढ़ पुलिस ने भी छापेमारी कर आरोपी शिव कुमार को 10 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जांच में पाया गया कि ये सभी आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के इस गैरकानूनी धंधे को अंजाम दे रहे थे।
अंबाला पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे के इस काले कारोबार में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त छापेमारी जारी रहेगी।
#AmbalaPolice #IllegalLiquorCrackdown #HaryanaCrimeNews #ActionAgainstDrugs #MaheshNagarPolice #BaldevNagar #Naraingarh #LiquorSmuggling #LawEnforcement
-
अंबाला में एवीटी स्टाफ की बड़ी सफलता: कार चोरी गिरोह के तीन अंतरराज्यीय गुर्गे गिरफ्तार
अम्बाला, 22 फरवरी (अभी) : जिला पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनीत गौतम व शुभम गौतम (निवासी पटियाला, पंजाब) और तोसिफ (निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
यह मामला 15 नवंबर 2025 को दर्ज हुई एक शिकायत से जुड़ा है, जिसमें पटियाला निवासी कुलविंदर सिंह ने बताया था कि अंबाला कैंट के इंद्रा पार्क के पास से उनकी कार चोरी हो गई है। एवीटी प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह मुख्य रूप से छोटी गाड़ियों को अपना निशाना बनाता था। चोरी करने के बाद ये शातिर अपराधी गाड़ियों को काटकर उनके पुर्जे बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गाड़ी बेचकर प्राप्त की गई 21,500 रुपये की नकद राशि भी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों के खिलाफ अंबाला और पड़ोसी जिलों में वाहन चोरी के कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
#AmbalaPolice #CarTheftBusted #AVTStaff #CrimeNewsHaryana #InterstateGang #AmbalaCantt #VehicleSafety #PoliceAction #BreakingNewsAmbala
-

"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सांय 6 बजे के ताजा समाचार
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-

खेल विभाग हरियाणा की खेल नर्सरी योजना 2026-27: खिलाड़ियों को मिलेगा मासिक वजीफा, प्रशिक्षकों को मानदेय
अम्बाला, 22 फरवरी (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग हरियाणा, पंचकूला द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों तथा ग्राम पंचायतों में खेल नर्सरियां संचालित की जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर उन्हें सुनियोजित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि खेल नर्सरी में नियुक्त प्रशिक्षकों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मानदेय दिया जाएगा। एनआईएस डिप्लोमा धारक प्रशिक्षकों को 25,000 रुपये प्रतिमाह तथा सिक्स वीक सर्टिफिकेट कोर्स, बी.पी.एड., एम.पी.एड. अथवा नेशनल लेवल खिलाड़ी को 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।
यदि कोई शिक्षण संस्थान अथवा ग्राम पंचायत नियमानुसार सफलतापूर्वक खेल नर्सरी का संचालन करती है तो उस नर्सरी को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि खेल नर्सरी में चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक अर्जित कर छात्रवृत्ति के पात्र बन सकेंगे।
खेल नर्सरियों में आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बेसबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक्स, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, लॉन टेनिस, नेटबॉल, रोइंग, शूटिंग, सॉफ्टबॉल, स्विमिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, वुशु, कराटे, खो-खो, क्रिकेट, योग, स्केटिंग तथा इक्वेस्ट्रियन जैसे विभिन्न खेल शामिल किए गए हैं।
उपायुक्त ने सभी पात्र शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाकर जिले में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने में सहयोग करें।
#AmbalaSports #HaryanaSportsNursery #KheloHaryana #SportsScholarship #AthleteSupport #GrassrootsSports #AmbalaNews #HaryanaGovernment #SportsTraining #YouthEmpowerment
-
22/02/26 |आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से चार कदम आगे- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 22 फरवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता से जो वायदे किए थे वह 4 साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है तथा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना स्थित छट पूजा मैदान में आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर पदाधिकारियों ने भव्य अभिन्नदन किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर पूर्वांचल सम्मान रैली के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लुधियाना एक प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी है और इस मेहनतकश धरती को मैं शीश नवा कर नमन करता हूं। पंजाब गुरुओं की, पीरों की और वीरों की भूमि है। लुधियाना की इस ऐतिहासिक धरती पर, जिसे पंजाब की औद्योगिक राजधानी और भारत का ‘मैनचेस्टर’ भी कहा जाता है, मुझे आमंत्रित करने के लिए आप सब का वंदन करता हूं। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन का संदेश है। पंजाब भारत की आत्मा है। यह सीमाओं का प्रहरी है, खेतों की खुशबू है, ढोल की थाप है, गुरूओं की वाणी है और शौर्य की पहचान है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनानी है। लोग कांग्रेस और आप को बाहर करने का कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी ने चार साल में कुछ नहीं किया। लोगों से झूठ बोला, झूठे सब्जबाज दिखाए। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल व उसके नेता अपने आपको कट्टर ईमानदारी कहते थे उनका असली चेहरा सारे देश के सामने आया है। केजरीवाल के साथ-साथ उसके नेता जेल में रहे है, इस बात का प्रमाण है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अंकुश लगाने की बजाए, उसे बढाया है, चार कदम इनसे भी आगे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का आपस में रिश्ता है, इनकी एक ही छत है, संस्कार व संस्कृति भी एक ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता के साथ जो वायदें किए गए थे उन्हें तेजी से पूरा करने का काम किया जा रहा है। बहनों की रसोई में 500 रूपए में गैस सिलेन्डर देने का काम किया गया है। किडनी के जो रोगी है उनकी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क डायलिसिस भी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर शत प्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जा रही है। लगभग 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया है। आयुष्मान/चिरायु योजना के माध्यम से 27 लाख परिवारों का नि:शुल्क ईलाज किया गया है और इस पर साढे चार हजार करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ-साथ 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गो के ईलाज की चिंता भी केन्द्र व प्रदेश सरकार ने की है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रूपए की राशि प्रति माह दी जाती है तथा बहनो को आत्म निर्भर बनाने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज की दर पर 5 लाख रूपए का लोन भी दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशे को रोकने की बजाए उसे बढाया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पंजाब में 2027 में कमल का फूल खिलेगा, यहां से नशे की गतिविधियों में जो भी सलिप्त है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो गैंग्स्टर कल्चर है उसे सख्ती से खत्म किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति में विश्वास रखते है और जैसे ही भाजपा की पंजाब में सरकार बनेगी, केन्द्र की जितनी भी योजनाएं है, यहां पर उन सभी को लागू करने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर औच्छी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रैली में आने वाले लोगों को रोका गया, उनके वाहन रोके गए। रैली में लोगों को आने से रोकना व बसों को रोकना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित सभी लोगों से आहवान किया कि पंजाब को नम्बर वन का सूबा बनाने के लिए वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लाने का काम करे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व रैली के आयोजक राजेश मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आहवान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लुधियाना रजनीश धीमान के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
#NayabSaini #PunjabPolitics #LudhianaRally #BJPBreaking #AntiCorruption #MissionPunjab2027 #HaryanaModel #DevelopmentPolitics #PMModi #PoliticalNews
-
22/02/26 |प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
चंडीगढ़, 22 फरवरी (अभी) : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सरकार द्वारा भविष्य में प्रदेश में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा। इस प्लान में उन सभी स्कूलों में नए भवन बनवाए जाएंगे जहां जरूरत होगी। आगामी दो साल में जहां भी जमीन उपलब्ध होगी वहां महिलाओं के लिए चौपाल बनवाई जाएंगी।
श्री कल्याण आज करनाल के अमृतपुर कलां गांव में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। पंचायती राज विभाग की ओर से इस केंद्र का निर्माण कार्य 15 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में घरौंडा हलके में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। कई गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनवाए गए हैं। अमृतपुर कलां गांव सहित करीब 17 गांवों के स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी बनवाया गया।
श्री कल्याण ने कहा कि अब पढ़ने वाले बच्चों को मेरिट पर नौकरी मिल रही है। कोशिश है कि हर युवा पैरों पर खड़ा हो, ऐसा होने से परिवार, समाज व देश प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालें। उन्हें मेहनत के लिए प्रेरित करें, उन्हें ठीक-गलत का ज्ञान दें।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के लिए घरौंडा में प्रदेश का पहला ट्रेनिंग सेंटर बन रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी बनाई जा रही है। यमुना बेल्ट में दूसरी आईटीआई बनवाई जाएगी। उन्होंने महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना और ग्रामीणों से सूर्य घर मुफ्त योजना का लाभ उठाने की अपील की।
इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-
22/02/26 |"स्वदेशी से आत्मनिर्भर और आत्मनिर्भर से बनेगा विकसित भारत": अम्बाला में बोले प्रदेश महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा
महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने शास्त्री कालोनी में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज ने स्वागत किया
अम्बाला, 22 फरवरी- भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से देश व दुनिया को बहुत कुछ देते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल यानि स्वदेशी का आह्वान किया, स्वेदशी से आत्मनिर्भर भारत और फिर विकसित भारत बनेगा, इसलिए हमें हमेशा स्वदेशी को ही बढ़ावा देना है।
फणींद्रनाथ शर्मा आज अम्बाला छावनी शास्त्री कॉलोनी के बूथ नंबर 136 में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले कहा था कि संगठन तभी मजबूत होगा जब बूथ मजबूत होगा, इसलिए मन की बात कार्यक्रम बूथ में होना चाहिए। मन की बात में कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोगों की भी भागीदारी होनी चाहिए।
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज व अन्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा, पार्षद प्रमोद कुमार, पार्षद बलजिंदर पाल सिंह, विपिन खन्ना, बूथ प्रधान दीपक कौशिक, सतीश शाक्य, कुलदीप सिंह, रवि वर्मा, दीपक भसीन, राजेश अग्रवाल, डॉ हरप्रकाश शर्मा, सन्नी तुल्ली, सोनिया देशवाल, विवेक जैन, राजकुमार, अरविन्द, संजीव, दीपक, संजय, गौरव, आकाश, जुगल किशोर गिरधारी, रजनीश गोम्बर, सतपाल, जस्सी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
-
22/02/26 |फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
पंजाब/फरीदकोट, 22 फरवरी (अन्नू): पंजाब में नशे के खिलाफ जारी जंग में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए (CIA) स्टाफ को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं और एक सैन्य कर्मचारी (आर्मी जवान) सहित कुल 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 4 किलो 804 ग्राम हेरोइन, 30 हजार रुपये की ड्रग मनी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
दो चरणों में हुई गिरफ्तारी
पुलिस की यह कार्रवाई दो हिस्सों में अंजाम दी गई:
• पहली कार्रवाई: सबसे पहले पुलिस ने एक थार गाड़ी को रोका, जिसमें एक महिला और तीन पुरुष सवार थे। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 1 किलो 8 ग्राम हेरोइन और 30 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चारों को हिरासत में ले लिया।
• दूसरी कार्रवाई: गिरफ्तार आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उनकी निशानदेही पर एक अन्य कार को घेरा गया। इस कार में सवार एक महिला और एक पुरुष को काबू किया गया। इनके पास से 3 किलो 794 ग्राम हेरोइन, एक रिवॉल्वर और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
नार्को-टेरर और सैन्य कर्मचारी की संलिप्तता
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात एक सैन्य कर्मचारी (Army Personnel) की गिरफ्तारी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहाँ से आई थी और इसके पीछे किन अंतरराष्ट्रीय या सीमा पार के तस्करों का हाथ है।
फरीदकोट पुलिस इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी, जिसमें पकड़े गए आरोपियों के नाम और उनके पिछले रिकॉर्ड का खुलासा किया जाएगा।
#FaridkotPolice #PunjabNews #DrugBust #HeroinSeized #PunjabPolice #AntiDrugDrive #CrimeNews #NarcoTerrorism
-
22/02/26 |जींद कांड: फायरिंग और अमानवीय हरकत करने वाले आरोपियों का पुलिस ने मुंडन करवाकर भेजा जेल
हरियाणा/जींद, 22 फरवरी (अन्नू): हरियाणा के सफीदों में 16 फरवरी को एक युवक के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खेड़ा खेमावती के रहने वाले पाँच आरोपियों—कृश, निवेश, मोहित, रविंद्र और विजय—को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों का मुंडन करवाकर उन्हें अदालत में पेश किया, जहाँ से माननीय न्यायालय ने सभी को न्यायिक हिरासत (जिला जेल) में भेज दिया है।
क्या था पूरा मामला?
वॉर्ड नंबर 3 के निवासी नवीन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना 16 फरवरी की शाम की है। वह अपने दोस्तों (रोहित और अजुमूदीन) के साथ नई अनाज मंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में मौजूद था। इसी दौरान अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, अभिनव, मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी और आजाद वहां पहुंचे और आते ही नवीन पर पिस्तौल से जानलेवा हमला (फायरिंग) कर दिया।
शराब पिलाकर की अमानवीय हरकत
पीड़ित नवीन के अनुसार, गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गया, लेकिन आरोपियों ने उसे दबोच लिया। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद आरोपियों ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए बेसुध नवीन के मुंह पर पेशाब किया और उसे बुरी तरह लातों से पीटा।
पुलिसिया कार्रवाई और धाराएं
सफीदों के डीएसपी गौरव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शस्त्र अधिनियम के अलावा अब SC-ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। जांच अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।
#SafidonNews #HaryanaPolice #CrimeNews #JindNews #JusticeForNaveen #SafidonCrime #HaryanaCrime #LawAndOrder
-
22/02/26 |सोनीपत में बड़ी वारदात: नेपाली नौकर ने गैस कटर से काटी तिजोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार
हरियाणा/सोनीपत, 22 फरवरी (अन्नू ): सोनीपत जिले के गोहाना के वॉर्ड नंबर 10 स्थित दरियापुर बस्ती में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक घरेलू नौकर ने अपने ही मालिक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को इतनी शातिर तरीके से अंजाम दिया गया कि आरोपी ने गैस कटर का इस्तेमाल कर तिजोरी को काट डाला।
चोरी का विवरण और नुकसान
यह घटना स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर अजय सैनी (पुत्र करतार) के घर पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, चोर घर से भारी मात्रा में कीमती सामान ले उड़े हैं, जिसमें शामिल है:
• सोना: लगभग 35 तोले
• चांदी: करीब 1 किलो
• नकदी: लगभग 17 लाख रुपये
पुराने नौकर के जरिए आया था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी नौकर मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और करीब 4 महीने पहले ही काम पर लगा था। उसे घर के ही एक पुराने नौकर की सिफारिश पर बुलाया गया था। आरोपी ने परिवार के भरोसे का फायदा उठाते हुए इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
कैबिनेट मंत्री की पत्नी ने दिया आश्वासन
मामले की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुँचीं। उन्होंने अजय सैनी के परिवार को सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन इस मामले में मुस्तैद है। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन भी दिया।
पुलिस की कार्रवाई
स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी के सुराग जुटाए जा रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग
#GohanaNews #TheftCase #HaryanaCrime #NepalServantTheft #PropertyDealerRobbery #CrimeNews #GohanaPolice #Awareness
-

चंडीगढ़ में एथलेटिक्स का जलवा: सुखना लेक पर रेस वॉक संपन्न, अब अंतरराष्ट्रीय मैराथन की तैयारी
चंडीगढ़, 22 फरवरी (अन्नू): चंडीगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सुखना लेक पर आयोजित 13वीं भारतीय ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता का दो दिवसीय सफल समापन हुआ। इस बार की प्रतियोगिता बेहद खास रही क्योंकि पहली बार यहां 20 किमी के बजाय 21 किमी (हाफ मैराथन) की रेस वॉक आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को देश भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार और तकनीक का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की 21 किमी रेस वॉक में मुख्य आकर्षण पेरिस ओलंपियन अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, सूरज पंवार और विकास सिंह रहे, जिन्होंने 2025 के सीजन और टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में भारत का मान बढ़ाया था। हालांकि, इस कड़े मुकाबले में पंजाब के हर्षदीप सिंह ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में हरियाणा की रवीना ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए हाफ मैराथन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने मलेशिया सहित तीन विदेशी जजों को भी आमंत्रित किया था।
1 मार्च को शहर रचेगा इतिहास: पहली इंटरनेशनल मैराथन
अभी रेस वॉक का उत्साह थमा भी नहीं है कि शहर एक और बड़े आयोजन के लिए तैयार है। 1 मार्च को चंडीगढ़ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन की मेजबानी करेगा। यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस मेगा इवेंट की घोषणा करते हुए बताया कि यह पंजाब और चंडीगढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण होगा। खेल विभाग द्वारा आयोजित इस मैराथन में 38 अंतरराष्ट्रीय एथलीटों सहित लगभग 3,500 धावकों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह मैराथन चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की जाएगी:
• फुल मैराथन (42.195 किमी): चंडीगढ़ क्लब से शुरू होकर यह शहर के प्रमुख लैंडमार्क्स जैसे रॉक गार्डन, सुखना लेक, मटका चौक और पीजीआई से गुजरते हुए वापस वहीं समाप्त होगी। इसके लिए 6 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
• हाफ मैराथन: यह फुल मैराथन वाले रूट पर ही एक चक्र में पूरी होगी।
• 10 किमी टाइम्ड रन: यह मार्ग एयरफोर्स म्यूजियम और रोज गार्डन से होते हुए गुजरेगा।
• 5 किमी रन: यह सुखना पाथ मार्ग पर आयोजित की जाएगी।
इस आयोजन से चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मानचित्र पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।
#ChandigarhNews #RaceWalk2026 #InternationalMarathon #FitnessMotivation #IndianAthletics #SukhnaLake #SportsUpdate #HarshdeepSingh #Raveena #RunningCommunity
-
22/02/26अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल ने रचा इतिहास, एक साथ चार स्टेंट डाल ऊर्जा मंत्री अनिल विज के भाई की हुई सफल 'मेगा' एंजियोप्लास्टी
अम्बाला, 22 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट व उपचार की आधुनिक सुविधाओं से भरा अम्बाला छावनी का नागरिक अस्पताल अपने अच्छे इलाज और नई-नई सर्जरी के लिए जाना जाता है। वही इसी अस्पताल में बने हार्ट सेंटर ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है जहां एक साथ एक मरीज के 4 स्टेंट डाले गए है, ये मरीज खुद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाई यानी राजिंदर विज है।
इस प्रक्रिया को करने वाले प्रसिद्ध कॉर्डियोलाजिस्ट डॉक्टर प्रताप कुमार ने बताया कि वैसे तो वह केरला में काम करते है लेकिन कई साल पहले अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में थे। उन्होंने बताया राजिंदर विज के ब्ल्ड वैसल्स में कैल्शियम भरा हुआ था जिसके लिए लगभग 3.5 घंटे की सर्जरी में 4 स्टेंट डाले गए जबकि हरियाणा के किसी भी सरकारी अस्पताल में ऐसा कभी नहीं हुआ और अच्छी बात तो ये रही कि स्टेंट डालने के कुछ ही घंटों के बाद राजिंदर विज ठीक हो गए और रात के समय ही डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए।
इस बारे में बताते हुए राजिंदर विज ने बताया कि उनके दिल नसों में कैल्शियम चला गया था जो बहुत खतरनाक होता है डॉक्टर ने उन्हें बायपास की सलाह दी थी लेकिन वे बायपास सर्जरी नहीं करवाना चाहते थे और जब उन्होंने इस बारे में डॉक्टर प्रताप से बात की तो उन्होंने एंजियोग्राफी की बात कही और एक समय निर्धारित करके इलाज की बात कही। जिसके बाद गत दिवस उन्होंने अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बने हार्ट सेंटर में अपने एंजियोग्राफी कारवाई और डॉक्टर ने 4 स्टेंट डाले जिसके बाद वे कुछ ही घंटों में पहले की तरह नॉर्मल हो गए।
-

अंबाला मंडल की बड़ी पहल: होली पर चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें; 122 फेरों के साथ यात्रियों का सफर होगा आसान।
अम्बाला, 22 फरवरी (अभी) : होली के पावन पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपनी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली हैं। अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि त्यौहार के दौरान घर जाने वाले प्रवासियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिन स्टेशनों पर यात्रियों के अधिक दबाव की संभावना है, वहां के लिए विशेष ट्रेनों की योजना पहले ही तैयार कर ली गई है।
अंबाला, जम्मू और फिरोजपुर रेल मंडलों के समन्वय से उत्तर भारत के प्रमुख रूटों पर लगभग 20 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए कुल 122 चक्कर (आवागमन) लगाएंगी। इन विशेष ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी को दूर करना और वेटिंग लिस्ट को कम करना है।
इन ट्रेनों में फिरोजपुर–दानापुर, अमृतसर–कटिहार और मऊ–अंबाला कैंट जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं, जो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन सभी विशेष ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं ताकि हर वर्ग के यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक भीड़ से बचने के लिए समय पर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।
#IndianRailways #HoliSpecialTrains #AmbalaDivision #RailwayUpdate #TravelSafe #Holi2026 #FestivalSpecial #RailwayNews #IndianRail #NorthernRailway
-
22/02/26 |कुरुक्षेत्र: 23 फरवरी से 'सांग महोत्सव-2026' का आगाज; धनपत सिंह सांगी की स्मृति में सजेगी हरियाणा की चौपाल
चंडीगढ़, 22 फरवरी (अभी) : पारंपरिक लोकनाट्य विधा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 23 से 27 फरवरी,2026 तक पांच दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के कलाकार सांगों की प्रस्तुति देंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा ‘श्री धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार’ के उपलक्ष्य में इस भव्य ‘सांग महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से कलाकृति भवन, हरियाणा कला परिषद, नजदीक ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। ‘सांग महोत्सव’ में हरियाणा की समृद्ध लोकनाट्य परंपरा ‘सांग’ की प्रस्तुतियां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा दी जाएंगी। पांच दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन में कुल 24 सांग प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें ऐतिहासिक, पौराणिक एवं लोककथाओं पर आधारित कथानक शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सांग महोत्सव के अंतर्गत 23 फरवरी को ‘वीर विक्रमजीत’, ‘हीर-रांझा’, ‘राजा नल दमयंती’ और ‘पिंगला भरथरी’ जैसे सांग मंचित होंगे। 24 फरवरी को ‘हीरामल्ल जमाल’, ‘जानी चोर’, ‘बणदेवी’, ‘गोपी चंद’ और ‘चंद्र प्रभा मदनपाल’ की प्रस्तुतियां होंगी। 25 फरवरी को ‘लीलो चमन’, ‘बणदेवी’, ‘पिंगला भरथरी’, ‘शाही लकड़हारा’ और ‘दुष्यंत शकुंतला’ जैसे सांग दर्शकों को आकर्षित करेंगे। 26 फरवरी को ‘बणदेवी ’, ‘राजा नल दमयंती’, ‘हीरा मल्ल जमाल’, ‘गोपी चंद’ और ‘सेठ ताराचंद’ का मंचन किया जाएगा। समापन दिवस पर 27 फरवरी को ‘धर्म की जीत’, ‘बणदेवी ’, ‘राजा उत्तानपाद ध्रुव का जन्म’ और ‘विराट पर्व’ जैसे सांग प्रस्तुत किए जाएंगे।
#KurukshetraEvents #SaangMahotsav2026 #HaryanaCulture #FolkArt #TraditionalTheatre #HaryanviHeritage #DhanpatSinghSaang #CulturalFestival #SaangArtist #HaryanaTourism #LivePerformance #Folklore
-
22/02/26 |महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 22 फरवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी में अंतरराष्ट्रीय सैनी भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस भवन में स्थापित की गई महात्मा बुद्ध, महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्री बाई फुले, महाराज शूर सैन की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। उन्होंने सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ट्रस्ट को 51 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।
इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले और माता सावित्री बाई फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया।
उन्होंने कहा कि यह समारोह उन विचारों, मूल्यों और आदर्शों का उद्घोष है, जिन्होंने भारतीय समाज को दिशा दी, नई चेतना पैदा की और सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा समानता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। यह गर्व का क्षण है कि मंगोलपुरी में हमारे महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। यह उस चेतना को नमन करने का अवसर है, जिसने अंधकार में दीप जलाने का काम किया।
विचारों से दीप जलाया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले केवल दो नाम नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति के दो स्तंभ हैं जिन्होंने बराबरी व शिक्षा की मजबूत नींव रखने का काम किया। जब समाज में बेटियों को पढ़ाना अपराध माना जाता था तब सावित्रीबाई फुले ने ज्ञान को आगे बढ़ने का काम किया। उन्होंने जाति, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध कलम को तलवार बनाया और अपने विचारों के माध्यम से क्रांति का दीप जलाया।
शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मूर्तियां हमें याद दिलाती रहेगी कि शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है, समानता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मानवता से बड़ा कोई राष्ट्र धर्म नहीं है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी अपनी बेटियों को आगे बढ़ाएं और भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें। इसके साथ-साथ मिलकर शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें।
इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान श्रीपाल सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया और अपनी मांगे रखी। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, पूर्व मंत्री धर्म सिंह, उत्तर प्रदेश में मंत्री जसवंत सैनी, रणवीर सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
#Danikkhabar #NayabSinghSaini #InternationalSainiBhawan #DelhiNews #SocialJustice #JyotiraoPhule #SavitribaiPhule #EducationForAll #SainiSamaj #Empowerment #HaryanaCM #Mangolpuri #BreakingNews #SocialEquality
-

-

-
22/02/26 |अंबाला: केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित; छात्रों ने दिखाए शानदार मॉडल, विशेषज्ञों ने सराहा वैज्ञानिक हुनर
अम्बाला, 22 फरवरी (अभी) : अंबाला स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नवीन गुलाटी और विद्यालय के प्राचार्य अमित अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत में अतिथियों ने महान भारतीय वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी गहरी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित नवाचारी मॉडल, शोध प्रोजेक्ट और गणितीय पहेलियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इन मॉडलों में भविष्य की तकनीकों और जटिल समस्याओं के समाधान की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि डॉ. नवीन गुलाटी ने विद्यार्थियों के अथक प्रयासों की सराहना की और अपने संबोधन में उन्हें जीवन में परिश्रमी, परोपकारी तथा पर्यावरण प्रेमी बनने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य अमित अरोड़ा ने मुख्य अतिथि का स्वागत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'हरित पादप' भेंट कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में इस तरह के आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों में न केवल तार्किक सोच पैदा करती हैं, बल्कि उनके भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित चरणजीत सिंह सेठी और संजीव कुमार ने भी बच्चों के कौशल और उनके द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
#AmbalaNews #PMShriKV3 #ScienceExhibition #MathsExhibition #StudentInnovation #CVRaman #ScienceFair2026 #EducationUpdate #KendriyaVidyalaya #ScientificTemper
-
22/02/26 |भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
आरएस अनेजा, 22 फरवरी नई दिल्ली - भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह डाक सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी सेवा वितरण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
भारत सरकार के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री महामहिम फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने ब्राजील गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता भारत के डाक विभाग और ब्राजील के संचार मंत्रालय के बीच सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा स्थापित करता है। इसका उद्देश्य डाक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ाना है।
समझौता ज्ञापन में निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग का प्रावधान है:
डाक क्षेत्र की नीतियों और संचालन में सर्वोत्तम प्रणालियों और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान
सार्वभौमिक सेवा को सुदृढ़ बनाना और प्रणालियों का समाधान करना
डिजिटल परिवर्तन, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स और डाक वित्तीय सेवाओं में सहयोग
क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और तकनीकी आदान-प्रदान
पारस्परिक हित की संयुक्त पहल और रणनीतिक परियोजनाएं
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) सहित बहुपक्षीय मंचों में समन्वय को बढ़ाना
समावेशी और सतत विकास के लिए दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देना
#India #Brazil #MoU #PostalCooperation #InternationalRelations #BilateralRelations #PostalSector #IndiaBrazilPartnership #StrengtheningCooperation #PostalService #DiplomaticRelations #GlobalCollaboration #IndoBrazilianTies #CulturalExchange #TradeRelations #GovernmentAgreements #PublicServices #InnovativeSolutions #PostalInnovation
-
22/02/26 |मन की बात: पीएम मोदी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ को बताया टर्निंग प्वाइंट, कहा- दुनिया ने देखी भारत की अद्भुत क्षमता
आरएस अनेजा, 22 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपीसोड में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताएं देखी हैं। उन्होंने कहा कि एआई की शक्ति के उपयोग की दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है।
उन्होंने कहा ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप सेक्टर से जुड़े लोग इस समिट के लिए भारत मंडपम में एकत्र हुए। आने वाले समय में एआई की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है।”
पीएम मोदी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा, “समिट में मुझे वैश्विक नेताओं और टेक सीईओ से मिलने का भी अवसर मिला। एआई समिट की प्रदर्शनी में मैंने वैश्विक नेताओं को ढ़ेर सारी चीजें दिखाईं।”
उन्होंने कहा, “समिट में दो प्रोडक्ट ने दुनिया भर के नेताओं को बहुत प्रभावित किया। पहला प्रोडक्ट अमूल के बूथ पर था। इसमें बताया गया कि कैसे एआई जानवरों का इलाज करने में हमारी मदद कर रही है और कैसे एआई असिस्टेंट की मदद से किसान अपनी डेयरी और जानवर का हिसाब रखते हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “दूसरा प्रोडक्ट हमारी संस्कृति से संबंधित था। दुनिया भर के लीडर्स ये देखकर हैरत में पड़ गए कि कैसे एआई की मदद से हम हमारे प्राचीन ग्रंथों और हमारे प्राचीन ज्ञान को हमारी पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं, आज की पीढ़ी के अनुरूप ढ़ाल रहे हैं।”
‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “प्रदर्शनी के दौरान डिस्प्ले के लिए सुश्रुत संहिता का चयन किया गया। पहले स्टैप में दिखाया गया कि कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से हम पांडुलिपियों की इमेज क्वालिटी सुधारकर उन्हें पढ़ने लायक बना रहे हैं। दूसरे स्टैप में इस तस्वीर को मशीन के पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया।”
देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस समिट में दुनिया को एआई के क्षेत्र में भारत की अद्भुत क्षमताएं देखने को मिली हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने तीन ‘मेड इन इंडिया’ एआई मॉडल भी लॉन्च किए। यह अपने आप में अब तक का सबसे बड़ा एआई समिट रहा है। इस समिट को लेकर युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।
#MannKiBaat #PMModi #IndiaAIImpactSummit #TurningPoint #IndiaPotential #AIFuture #InnovationInIndia #TechForGood #DigitalIndia #EmpoweringFuture #AIEducation #SmartIndia #MakeInIndia #GlobalTechLeader #NextGenIndia #AIInnovation #TransformingIndia #FutureOfTech #PMSpeaks
-
22/02/26 |चंडीगढ़ मेयर का छापा: रैन बसेरे में बदहाली देख भड़के सौरभ जोशी, ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्यवाही की चेतावनी
चंडीगढ़, 22 फरवरी (अभी) : शहर के नवनियुक्त मेयर सौरभ जोशी ने पीजीआई (PGI) के सामने स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मेयर जब बिना किसी पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचे, तो वहां की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। भीषण ठंड के बावजूद रैन बसेरे में लगे हीटर बंद पड़े थे, पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी और साफ-सफाई का स्तर भी बेहद खराब था। सबसे गंभीर लापरवाही यह रही कि आपातकालीन स्थिति के लिए रखा जाने वाला फर्स्ट एड बॉक्स भी मौके से गायब मिला।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि रैन बसेरे की निगरानी के लिए तैनात सुपरवाइजर ड्यूटी से नदारद था। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि सुपरवाइजर को नौकरी से निकाल दिया गया है, लेकिन उसकी जगह कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। जब मेयर ने शिकायत के लिए दिए गए एसडीओ (SDO) के नंबर पर संपर्क करना चाहा तो वह बंद मिला, जबकि जूनियर इंजीनियर (JE) ने शुरुआत में फोन ही नहीं उठाया। मेयर ने फेसबुक लाइव के जरिए पूरी जनता को रैन बसेरे की यह बदहाली दिखाई और मौके से ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि यह पहली और आखिरी चेतावनी है; यदि व्यवस्थाएं तुरंत नहीं सुधरीं तो ठेकेदार का अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा और रैन बसेरों का संचालन नगर निगम स्वयं अपने हाथ में लेगा।
#ChandigarhMayor #SurpriseInspection #RainBasera #PublicSafety #ChandigarhNews #SaurabhJoshi #NightVigil #danikkhabar
-
22/02/26 |हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत 96 आदतन और संगठित तस्करों को किया गया निरुद्ध
एन.एस.बाछल, 22 फरवरी, शिमला।
नशा तस्करी के विरुद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत संगठित नशा तस्करी के विरुद्ध व्यापक और समन्वित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा पीआईटी एंड एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को आठ कुख्यात नशा तस्करों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक (इन्हीबिटरी) आदेश जारी किए गए थे, जिनका आज सफल क्रियान्वयन किया गया। इस कार्रवाई के दौरान जिला शिमला से पांच, देहरा से एक, नूरपुर से एक तथा ऊना से एक तस्कर को निरुद्ध (डिटेन) किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान बहु-जिला समन्वय, सटीक खुफिया सूचना और विधिक रणनीति के आधार पर संचालित किया गया, जिससे संगठित नशा आपूर्ति नेटवर्क को प्रभावी रूप से बाधित किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2025 के अंत तक पीआईटी एंड एनडीपीएस एक्ट के तहत 65 नशा तस्करों को निरुद्ध किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 31 तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 96 आदतन और संगठित तस्करों को इस कानून के अंतर्गत निरुद्ध किया जा चुका है। इन तस्करों की चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत वित्तीय जांच जारी है। अवैध आय से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर विधि अनुसार जब्ती और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी, ताकि उनके आर्थिक नेटवर्क को भी समाप्त किया जा सके।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में नशा तस्करी के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आगे भी ऐसे लक्षित और समन्वित अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना में साझा करने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
22/02/26 |बीकानेर में केंद्रीय दल ने की घी फैक्ट्री पर कार्रवाई, गुजरात से क्रीम मंगाकर बनाया जा रहा था घी
एन.एस.बाछल, 22 फरवरी, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीकानेर के नोखा में केंद्रीय दल ने मिलावटी घी का उत्पादन कर रही फैक्ट्री पर कार्रवाई कर 700 किलो से अधिक घी जब्त किया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि 'शुद्ध आहार—मिलावट पर वार' अभियान के तहत केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह एवं सीएमएचओ, बीकानेर डॉ. पुखराज के नेतृत्व में नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित घी का उत्पादन करने वाली फैक्ट्री मैसर्स मारुती फूड प्रोडक्ट पर कार्रवाई की। यहां मिलावटी घी तैयार किया जा रहा था।
फर्म मालिक मुकेश पारीक ने बताया कि गुजरात से क्रीम मंगाकर उसको गर्म करके घी बनाया जाता है, जिसे बाजार में 410 से 420 रूपये लीटर के भाव टुडे चॉइस ब्राण्ड से बेचा जाता है जबकि घी का बाजार भाव कम से कम 525 रूपये प्रति लीटर है| घी के मिलावटी होने के संदेह पर एफएसएस एक्ट के तहत एक नमूना लिया गया और 765 किलो घी सीज़ किया गया ।
इसके अलावा मैसर्स युवराज फ़ूड प्रोडक्ट, फाड़ बाजार, बीकानेर से नमकीन एवं केसर बाटी का 1-1 नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। साथ ही, NUCHEM फ़ूड, इंडस्ट्रियल एरिया खारा, बीकानेर से रिफाइंड ग्राउंड नट आयल का एक नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया| कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा एवं अमित शर्मा शामिल रहे| जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/02/26 |मध्य प्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 22 फरवरी, भोपाल।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर ए. साई मनोहर के निर्देशों के अनुसार, राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय , भोपाल साइबर अपराधों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए राज्य स्तर पर " ऑपरेशन मैट्रिक्स ( अवैध साइबर अपराधियों के खातों की ट्रैकिंग, उन्हें हटाने और जांच अभियान)" चला रहा है । इसी क्रम में, शिवपुरी पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में साइबर अपराधियों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज की हैं और 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अपराध में ।की संपत्ति जब्त की गई हैरुपये लाख7लगभगऔर एटीएम कार्ड16,बैंक की चाबियां, पासबुक, 7हजार रुपये नकद20लाख, 1 एक मोटरसाइकिल,चार पहिया वाहन, 7 मोबाइल29
यह कार्रवाई ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी के मार्गदर्शन में गठित 9 टीमों द्वारा की गई, जो शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर की देखरेख में कार्यरत थीं।
उक्त गिरोह महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट करता था , उनके वीडियो रिकॉर्ड करता था और पुलिस अधिकारी बनकर उन्हें बलात्कार और बाल पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फंसाता था। वे तथाकथित " डिजिटल गिरफ्तारी " का डर पैदा करते थे और मामले के निपटारे के नाम पर अवैध वसूली करते थे। जांच के दौरान ,क्रेडिट कार्ड से अवैध निकासी लोगों को फंसाने के लिए HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे ऑनलाइन एप्लिकेशन का इस्तेमाल करता था।
मध्य प्रदेश पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे वीडियो कॉल , अश्लील चैट जैसी अपनी निजी जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी जैसे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी देता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन को सूचित करें। राज्य में साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
22/02/26 |लिसोड़ा के संरक्षण-संवर्धन में अग्रणी जिले के रूप में स्थापित हो रहा जयपुर
एन.एस.बाछल, 22 फरवरी, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी पहल एवं पारदर्शी, परिणामोन्मुख शासन की प्रतिबद्धता के तहत राज्य में एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति अभियान को नई गति मिली है। इसी क्रम में जयपुर जिले में लिसोड़ा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु जिला प्रशासन द्वारा बहुआयामी एवं संरचित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ीकरण का भी प्रभावी माध्यम बन रही है।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में संचालित यह अभियान स्थानीय जैव-विविधता के संरक्षण, हरित आवरण विस्तार तथा आजीविका सृजन की दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर प्रथम विनीता सिंह ने बताया कि वन विभाग की नर्सरियों में अन्य पौधों के साथ 1 लाख 20 हजार लिसोड़ा पौधे तैयार कर जुलाई से सितम्बर 2025 के मध्य जिले में वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 485 पंचायत पौधशालाओं में भी लिसोड़ा के पौधे विकसित कर रोपित किए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरपरिषद एवं नगरपालिका क्षेत्र में 100-100 लिसोड़ा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी उपखण्ड अधिकारियों से भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। जनभागीदारी को सुदृढ़ करते हुए वनस्पति प्रजाति एवं उपज संरक्षण-संवर्धन अभियान का शुभारम्भ किया गया, जिसके अंतर्गत 110.34 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर सघन पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर इन पौधों के विकास से पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन एवं स्थानीय आय में वृद्धि के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।
मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि पंच-गौरव योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 90 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत संरक्षण, पौधरोपण एवं जागरूकता गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया जा रहा है। फ्लेक्स, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा विजुअल एड्स के माध्यम से आमजन को लिसोड़ा की उपयोगिता एवं महत्त्व से अवगत कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़ने के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे उन्हें लिसोड़ा आधारित उत्पादों के माध्यम से आजीविका के अवसर प्राप्त हों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। लिसोड़ा से बनने वाले उत्पादों एवं उपज को बाजार में लोकप्रिय बनाने हेतु प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, क्रेता-विक्रेता बैठकें एवं अन्य आयोजनों के लिए 10 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं, ताकि अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
वनस्पति एवं उसकी उपज के समग्र प्रमोशन के लिए जीआई टैगिंग, डाटा संकलन एवं कम्प्यूटरीकरण, ब्रांड बिल्डिंग, उत्पाद पैकेजिंग, रिटेल एवं ऑनलाइन प्रचार-प्रसार जैसी गतिविधियों हेतु 25 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इससे लिसोड़ा को विशिष्ट पहचान मिलने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बाजार उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।
डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि वन विभाग की नर्सरियों को सुदृढ़ बनाने के लिए नर्सरी निर्माण, वर्मीकम्पोस्ट बेड, फव्वारा प्रणाली, शेड नेट हाउस, मदर बेड, सीड स्टोर एवं फेंसिंग निर्माण जैसे कार्यों हेतु 40 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गुणवत्तापूर्ण एवं स्वस्थ पौधे आमजन को उपलब्ध कराए जा सकें।
लिसोड़ा के सघन विकास से जिले में सतत् विकास लक्ष्यों एवं हरित बजट की अवधारणा को साकार करने में सहायता मिलेगी। वन विभाग द्वारा कार्यशालाओं एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लिसोड़ा की औषधीय, पर्यावरणीय एवं आर्थिक उपयोगिता से आमजन को अवगत कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर जिला प्रशासन द्वारा पंच गौरव योजना के माध्यम से लिसोड़ा को पहचान दिलाने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में निरंतर, सुनियोजित एवं परिणामकारी प्रयास किए जा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/02/26 |भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी पर आधारित पहली कॉफी टेबल बुक का भव्य विमोचन
एन.एस.बाछल, 22 फरवरी, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय संस्कृति के शिखर राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि मैं वह अत्यंत सौभाग्यशाली हूं कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को निकट से देखने और उनके साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त हुआ। अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, आचरण और कार्यों से लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर आधारित पहली कॉफी टेबल बुक का विमोचन शनिवार को नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ डॉ. एम. एम. जोशी उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष एवं डॉ. एम. एम. जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह कॉफी टेबल बुक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सार्वजनिक जीवन, सुशासन, कूटनीतिक दृष्टि एवं साहित्यिक व्यक्तित्व को चित्रों एवं दुर्लभ दस्तावेजों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/02/26 |'प्रोजेक्ट चीता' दुनिया की सबसे सफल परियोजना 'प्रकृति से प्रगति' का संदेश देती है-मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 22 फरवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्य प्रदेश में चीतों के पुनर्वास के लिए चलाया गया 'प्रोजेक्ट चीता' अभियान दुनिया का सबसे सफल अभियान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुनो में चीतों के सफल आगमन पर खुशी व्यक्त की और कहा कि 28 फरवरी 2026 तक बोत्सवाना से 8 और चीते लाए जाएंगे। यह परियोजना 'प्रकृति से प्रगति' का संदेश है।
भारत में विलुप्त हो रहे चीतों को पुनर्स्थापित करने का ऐतिहासिक प्रयास 'प्रोजेक्ट चीता' सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूरे कर चुका है। सितंबर 2022 में शुरू हुई वन्यजीव संरक्षण की इस यात्रा ने सफलता की नई सीढ़ियाँ चढ़ी हैं। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते भारतीय धरती के अनुकूल ढल चुके हैं। गांधी सागर अभयारण्य में कुनो और उनकी दूसरी पीढ़ी के शावकों के निडर भ्रमण ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में साकार हुआ है। भारत के अभयारण्यों में चीतों की बढ़ती संख्या भविष्य में जैव विविधता संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।
एक ऐतिहासिक शुरुआत से मजबूत नींव
17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए और प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उन्हें कुनो अभयारण्य के संरक्षित बाड़ों में छोड़ा तथा पुनर्वास परियोजना का शुभारंभ किया। 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीतों को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया।
गामिनी, आशा, वीरा और निर्वा के साथ-साथ भारत में जन्मी मुखी ने भी शावकों को जन्म दिया।
दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से 8 अब कूनो अभयारण्य में पूरी तरह से बस गए हैं और वहां के वातावरण के अनुकूल ढल चुके हैं तथा पूरी तरह स्वस्थ हैं। इनमें से 3 चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका की मादा चीतों से जन्मे 10 शावक वर्तमान में जीवित और स्वस्थ हैं। भारत में जन्मी पहली वयस्क मादा चीता 'मुखी' ने भी 5 शावकों को जन्म दिया है। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में चीता पुनर्स्थापन परियोजना अब अपने प्रारंभिक चरण से आगे बढ़कर स्थायी स्थापना और प्रजनन के चरण में प्रवेश कर चुकी है।
'गामिनी' दूसरी बार मां बनी है। उसके पहले बच्चे में 3 स्वस्थ किशोर शावक हैं और हाल ही में उसने 3 नए शावकों को जन्म दिया है। वीरा अपने 13 महीने के शावक के साथ खुले जंगल में घूम रही है, जबकि निरवा अपने तीन 10 महीने के शावकों के साथ एक सुरक्षित बाड़े में है। नामीबिया से आए 8 चीतों में से 3 वर्तमान में कुनो में बसे हुए हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। नामीबियाई माताओं से जन्मे 12 शावक वर्तमान में जीवित हैं। 2023 और 2026 के बीच कुनो में कुल 39 शावक पैदा हुए, जिनमें से 27 शावक वर्तमान में स्वस्थ और जीवित हैं।
कुनो से गांधी सागर तक पुनर्वास यात्रा
कुनो राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ गांधी सागर अभयारण्य को भी चीतों के लिए दूसरे घर के रूप में विकसित किया गया है। तीन दक्षिण अफ्रीकी चीतों को यहाँ स्थानांतरित नहीं किया जा सका। 'प्रोजेक्ट चीता' ने वन्यजीव संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ा है। इस परियोजना में 450 से अधिक 'चीता मित्रों' ने सहयोग करने की इच्छा जताई, साथ ही सैकड़ों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए। इससे वन आधारित आजीविका और सामुदायिक भागीदारी को एक नई दिशा मिली है।
लक्ष्य: वर्ष 2032 तक चीतों की आबादी को आत्मनिर्भर बनाना।
परियोजना के तीन वर्षों के दौरान प्राकृतिक कारणों और अनुकूलन संबंधी चुनौतियों के चलते कुछ चीतों की मृत्यु भी हुई। हालांकि, जीवित चीतों ने भारतीय जलवायु, शिकार प्रजातियों और पारिस्थितिकी के अनुकूल खुद को ढाल लिया है, जिससे यह सिद्ध होता है कि परियोजना दीर्घकालिक सफलता की ओर अग्रसर है। सरकार का लक्ष्य 2032 तक लगभग 17 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 60-70 चीतों की आत्मनिर्भर आबादी स्थापित करना है। इसके लिए गुजरात के बन्नी घास के मैदानों में एक संरक्षण प्रजनन केंद्र स्थापित किया जाएगा।
हालांकि, तीन वर्षों में देश में विलुप्त हो चुके चीतों का सफल पुन:स्थापन भारत के वन्यजीव संरक्षण का एक सशक्त उदाहरण है। प्रजनन करने वाली मादा चीतों, दूसरी पीढ़ी के शावकों का जीवित रहना और नए आवासों में उनका विस्तार इस बात का संकेत है कि चीता प्रजाति भारत की वन पारिस्थितिकी का अभिन्न अंग बन गई है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
22/02/26 |मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने कहा कि "समृद्ध किसान-समृद्ध क्षेत्र" का लक्ष्य साकार होता दिख रहा है।
एन.एस.बाछल, 22 फरवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2026 को इस क्षेत्र में किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्षेत्र में विभिन्न जलवायु क्षेत्र, पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं और बेहतर सड़क नेटवर्क उपलब्ध हैं। इसका लाभ उठाते हुए, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में रोजगार सृजन के उद्देश्य से गतिविधियां संचालित करके "समृद्ध किसान-समृद्ध क्षेत्र" के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में किसान कल्याण के लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है, जिससे किसानों को आत्मनिर्भर बनने और कृषि आय को दोगुना करने में मदद मिलेगी। कृषि और किसान संबंधी योजनाओं के बजट में भी कोई कटौती नहीं की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 का बजट किसान कल्याण कार्यों को गति प्रदान करेगा। इससे किसान कल्याण वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के 2026-27 के बजट में कृषि के साथ-साथ जल आपूर्ति योजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। जल परियोजनाओं के माध्यम से प्रत्येक किसान के खेत में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सिंचित क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है। जल्द ही इस क्षेत्र में सिंचित क्षेत्र 100 लाख हेक्टेयर हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में किसानों के कल्याण के लिए किए गए प्रावधानों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत 343 करोड़ रुपये, विद्युतीकरण के लिए प्रधानमंत्री जनमान कार्यक्रम के तहत 96 करोड़ रुपये, अटल कृषि ज्योति योजना के तहत 13914 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 5501 करोड़ रुपये, भावांतर/समान दर योजना के तहत 600 करोड़ रुपये, किसानों को समर्थन मूल्य बोनस भुगतान के तहत 150 करोड़ रुपये और पारंपरिक कृषि विकास योजना में 53 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
बजट में मध्य प्रदेश के विद्युत मंडल द्वारा 5 एचपी की पेशकश की गई। कृषि पंपों/थ्रेशरों को मुफ्त बिजली आपूर्ति और एक बिजली कनेक्शन के लिए प्रतिपूर्ति हेतु 5276 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1299 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री किसान फसल सुधार सहायता योजना के तहत 1000 करोड़ रुपये, अधीनस्थ एवं विशेषज्ञ कर्मचारियों (जिला एवं अधीनस्थ स्तर के कर्मचारी) के तहत 525 करोड़ रुपये, प्रति बूंद अधिक फसल योजना के तहत 450 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री कृषि सुधार योजना-2024 के तहत 385 करोड़ रुपये, दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन (60:40 प्रतिशत हिस्सेदारी) के तहत 335 करोड़ रुपये, खाद्य तेल एवं तिलहन पर राष्ट्रीय मिशन के तहत 266 करोड़ रुपये, कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन (एसएमएएम) के तहत 243 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 226 करोड़ रुपये, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत 150 करोड़ रुपये, कृषि विस्तार उप-मिशन (आत्मा) के तहत 142 करोड़ रुपये, कृषि विस्तार उप-मिशन (आत्मा) के तहत 126 करोड़ रुपये आदि आवंटित किए गए हैं। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर को ब्लॉक अनुदान के तहत 100 करोड़ रुपये, दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन (100 प्रतिशत केंद्र) के तहत 100 करोड़ रुपये, कृषि क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता अनुसंधान के तहत 100 करोड़ रुपये, राजमाता में सहायक भूमि संरक्षण कार्यालय के कर्मचारियों की स्थापना के लिए 59 करोड़ रुपये, विजयराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर को ब्लॉक अनुदान के तहत 58 करोड़ रुपये और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय की स्व-वित्तपोषण योजना में 57 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
किसान कल्याणकारी गतिविधियां पूरे वर्ष जारी रहेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष 2026 में किसान कल्याण से संबंधित गतिविधियां वार्षिक कैलेंडर के अनुसार शुरू कर दी गई हैं। इनमें किसान सम्मेलन, जन जागरूकता अभियान, कृषि रथों के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, कृषि संबंधी सलाह देना, किसानों की समस्याओं का समाधान करना शामिल है। कृषि योजनाओं को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं। किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए कृषि मशीनीकरण, किसानों के क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, बागवानी का विस्तार और परिवार कल्याण संगठनों (एफपीओ) के गठन जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों को सूक्ष्म सिंचाई, बेहतर बाजार नेटवर्क, उनकी उपज का उचित मूल्य, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही किफायती ब्याज दरों पर ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जलवायु अनुकूल कृषि प्रबंधन, सतत कृषि, खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने, जैव विविधता और पारंपरिक कृषि ज्ञान के संरक्षण तथा किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
22/02/26 |गत सरकार ने कुछ नहीं किया, अब सच्चाई सुनने की भी हिम्मत नहीं-मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 22 फरवरी, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने आने वाले समय की कार्ययोजना बजट के रूप में रखने के साथ ही पहली बार सदन में अपनी सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड भी रखा था और उस पर सार्थक बहस का विपक्ष को अवसर दिया था लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने अपने 5 वर्षों में कुछ नहीं किया और अब उन लोगों में सच्चाई सुनने की हिम्मत नहीं है, इसलिए वे सदन छोड़कर चले गए।
भजनलाल शर्मा ने सदन में कहा कि हर सरकार का उत्तरदायित्व है कि वह हर साल अपने कार्य का रिपोर्ट कार्ड दे। हमने अपने दोनों वर्षों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमने प्रतिपक्ष की चुनौती स्वीकार करते हुए 2 साल बनाम 5 साल का प्रतिवेदन सदन में रखा लेकिन विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। वे बहस करते तो 5 साल की सच्चाई जनता के सामने आ जाती।
विकास कार्यों पर तार्किक बहस होती तो इससे अच्छा कुछ नहीं होता-
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी सरकार व गत सरकार के विकास कार्यों के तुलनात्मक आंकड़ों का लेखा-जोखा एक लिखित पुस्तिका के माध्यम से सदन की मेज पर रखा, जिस पर अध्यक्ष ने बहस की अनुमति दी थी। संसदीय लोकतंत्र में अगर विभिन्न राजनीतिक दलों की सरकारों के अलग- अलग कालखंड में किये गये विकास कार्यों व नीतियों पर तार्किक बहस होती तो इससे अच्छी बात कुछ हो नहीं सकती थी।
दो साल में पूरे किए संकल्प पत्र के 73 प्रतिशत वादे, पूरे करेंगे सभी संकल्प
पूर्ववर्ती सरकार की 53 प्रतिशत बजट घोषणाएं अधूरी-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर राज्य सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र के कुल 392 वादों में से 73 प्रतिशत को पूरा कर लिया गया है या उनका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेंगे। पिछली सरकार के पांच वर्षों में कुल 4148 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 2208 घोषणाएं यानि 53 प्रतिशत पूरी ही नहीं की गईं। खासकर अंतिम वर्ष 2023-24 में 1426 घोषणाएं की गईं, जिनमें 1142 यानि 80 प्रतिशत पर कोई काम नहीं हुआ।
626 घोषणाओं पर हुआ जीरो काम-
मुख्यमंत्री ने कहा कि जबकि पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में 626 घोषणाएं ऐसी की गई, जिन पर काम शून्य रहा, यानी केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए लोकलुभावन वादे कर दिए गए। 450 करोड़ रुपये की लागत से 2000 पायलट ड्रोन देने, 400 करोड़ से चार माइस सेंटर बनाने, 125 करोड़ से पांच गोल्फ कोर्स बनाने और 125 करोड़ से विश्वकर्मा एसएमई टावर बनाने जैसी घोषणाओं पर काम ‘जीरो’ हुआ।
नीतिगत विकास और योजनाओं को जमीन पर उतारा-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शानदार काम करते हुए नीतिगत विकास और योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। वहीं, राज्य सरकार के मात्र दो वर्षों में 2719 बजट घोषणाएं की गईं, जिनमें से 919 घोषणाएं पूर्ण की जा चुकी हैं और 1 हजार 531 पर कार्य प्रगतिरत है। इस तरह 90 प्रतिशत की स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं और 80 प्रतिशत घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं या धरातल पर क्रियान्वयन शुरू हो गया है।
गत सरकार की तुलना में तीन गुना अधिक पेंशनर्स जोड़े -
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण की भावना को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार ने पिछली सरकार की योजनाओं को न केवल जारी रखा है बल्कि उनकी प्रभावशीलता को भी बढ़ाया है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने अंतिम समय में पेंशन में बढ़ोतरी जैसी घोषणाएं की जबकि हमारी सरकार ने पहले ही साल से न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाया और अब इसे बढ़ाकर 1300 रुपये कर दिया है। इसके अलावा 2 वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 10 लाख से अधिक नए पेंशनर्स जोड़े गए हैं, जो पूर्ववर्ती सरकार के 2 वर्षों के मुकाबले 3 गुना अधिक है। मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन पर 16 हजार 69 करोड़ रुपये व्यय हुआ है, जो पिछली सरकार के पहले दो वर्षों के 9 हजार 913 करोड़ से डेढ़ गुना अधिक है। इसी तरह, विशेष योग्यजन पेंशन पर 1 हजार 737 करोड़ रुपये व्यय किया गया है जो पूर्ववर्ती सरकार के दो साल की तुलना में पौने दो गुना अधिक है। इसी प्रकार, गत सरकार के दो वर्ष की तुलना में बीपीएल परिवारों को डेढ़ गुना निःशुल्क आवासीय भूखंड आवंटन एवं पालनहार योजना के अंतर्गत सवा दो गुना व्यय किया गया है। कल्याणकारी योजनाओं से सवा दो गुना निर्माण श्रमिक और स्वास्थ्य बीमा योजना में 37 लाख 53 हजार लाभान्वित हुए हैं जो पिछली सरकार की तुलना में तीन गुना है।
भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिल रहे निःशुल्क खाद्यान्न के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा शुरू किया गया गिवअप अभियान एक जन आंदोलन बना। इसमें लगभग 54 लाख व्यक्तियों ने स्वैच्छिक गिवअप किया और 27 लाख अपात्र व्यक्तियों के नाम ई-केवाईसी के जरिए हटाए गए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न से वंचित लगभग 72 लाख पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़कर उनका हक दिलाने का कार्य भी सरकार ने किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2 लाख परिवारों को पट्टा वितरण के लक्ष्य से कहीं अधिक 2 लाख 19 हजार स्वामित्व कार्ड मय पट्टा वितरित किए जा चुके हैं।
हमने 88 हजार से अधिक लेपटॉप-टेबलेट दिए, गत सरकार ने शून्य-
मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का युवाओं पर अपार विश्वास है जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय पेपर लीक के कारण युवा अपने भविष्य को लेकर आशंकित ही रहा। हमारी सरकार ने दो साल में 3 लाख 41 हजार 347 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया है जो गत सरकार के पूरे पांच साल की तुलना में डेढ़ गुना है। हमने 185 राजकीय महाविद्यालयों का भवन निर्माण किया है जो गत सरकार से सवा तीन गुना है और चार गुना अधिक 21 नये पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले हैं। हमने विद्यार्थियों को 88 हजार 724 टेबलेट और लेपटॉप वितरण किए जबकि पिछली सरकार ने एक भी टेबलेट या लेपटॉप बच्चों को नहीं दिया। वहीं अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत राज्य सरकार अपने 2 वर्षों में ही 35 हजार से अधिक युवाओं को लाभान्वित कर चुकी है, जो कि पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्षों के बराबर है।
हमने दो साल में दी 1 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि गत सरकार ने युवाओं को जो नौकरियां दी, उनमें से 65 हजार भर्तियां हमारी पूर्ववर्ती सरकार के समय की थी। हमारी सरकार द्वारा 2 वर्षों में 1 लाख से अधिक पदों पर सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं एवं लगभग 1 लाख 55 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। साथ ही, प्रदेश में नवाचार करते हुए वर्ष 2026 के लिए 1 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में 2 वर्षों में 3 लाख 41 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो कि पूर्ववर्ती सरकार अपने 5 वर्षों में भी नहीं कर सकी। उनके समय में यह आंकड़ा केवल 2 लाख 35 हजार ही था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाइपलाइन, तारबंदी और फार्म पौंड जैसे क्षेत्रों में हमारी सरकार के 2 वर्षों का कार्य, पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यों से कई गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि हमने दो साल में 344 लाख मीटर तारबंदी करवाई है, जो गत सरकार के पूरे पांच साल की तुलना में तीन गुना है। इसी प्रकार, 35 हजार 368 फार्म पौंड यानि सवा गुना और 296 लैम्पस यानि डेेढ़ गुना हमारी सरकार में बने हैं।
महिला कल्याण की कई योजनाओं में गत सरकार का काम जीरो-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने अंतिम समय में चिरंजीवी ममता एक्सप्रेस, शुभ लक्ष्मी जैसी कई योजनाओं की घोषणा की लेकिन उन पर काम शून्य रहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बालिका प्रोत्साहन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए और छात्राओं को 2 साल में पूर्ववर्ती सरकार के 2 साल के मुकाबले कई गुना अधिक प्रोत्साहन राशि का वितरण किया है।
स्वास्थ्य पर हमने दो साल में किया कोरोना काल से भी अधिक खर्च-
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम किया गया कि स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में हमारी सरकार ने कमी कर दी है। वास्तविकता यह है कि हमने 2 साल में आमजन को मा योजना में 7 हजार 445 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार दिया है जबकि कोरोना जैसी महामारी के लिए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 7 हजार 357 करोड़ रुपये ही स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में व्यय किए गए। इसके अलावा हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए वर्तमान सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के मुकाबले कई गुना अधिक जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी का निर्माण करवाया है।
पानी के लिए पहली बार ठोस काम-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान जैसे विषम परिस्थितियों वाले प्रदेश में जल के महत्व को समझते हुए हमारी सरकार ने रामजल सेतु लिंक परियोजना को धरातल पर उतारने का काम किया है जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय इस परियोजना को केवल लटकाने, अटकाने और जनता को भटकाने का काम किया गया। इसी तरह यमुना नदी के जल को राजस्थान लाने के दशकों पुराने कार्य को भी हमारी सरकार ने प्राथमिकता से किया है। इसी के तहत हरियाणा सरकार के साथ समझौते के बाद परियोजना की डीपीआर का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। हरियाणा सरकार द्वारा अलाइनमेंट पर सहमति पत्र भी सौंप दिया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है 22 फरवरी,2026 के प्रातः 10 बजे के समाचार,
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-

-

-

हरियाणा में विदा हो रही सर्दी: धूप ने बढ़ा दी तपिश, जानें अपने जिले का हाल
हरियाणा/मौसम, 22 फरवरी (अन्नू): हरियाणा में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड के दिन लद चुके हैं। सूरज की बढ़ती तपिश के साथ प्रदेश में दिन और रात, दोनों के तापमान में लगातार उछाल देखा जा रहा है। हालांकि, हवा में नमी की अधिकता के कारण सुबह और देर शाम हल्की ठंड का अहसास अभी भी बना हुआ है, लेकिन दोपहर की तेज धूप ने सर्दी के तेवरों को ढीला कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान अब सामान्य से 1.6°C ऊपर पहुँच गया है।
प्रमुख शहरों में गर्मी की दस्तक
तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो पलवल प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बनकर उभरा है, जहाँ पारा 29.1°C दर्ज किया गया। इसके अलावा नूंह में 27.9°C, भिवानी में 28.1°C, और गुरुग्राम में 27.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में 27.6°C, नारनौल में 27.5°C, और हिसार में 27.0°C के साथ पारा 27 डिग्री के पार पहुँच चुका है। जींद, करनाल और सिरसा जैसे अन्य जिलों में भी तापमान 26°C के आसपास बना हुआ है, जिससे दोपहर के समय अब स्वेटर की जरूरत कम महसूस हो रही है।
रातों की ठंड में भी आई कमी
एक बड़ी राहत यह है कि अब रात का पारा किसी भी जिले में 10 डिग्री से नीचे नहीं गिर रहा है। न्यूनतम तापमान के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हिसार में सबसे कम 10.3°C दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में रात का पारा 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर है। इससे सुबह और रात के समय लगने वाली तीखी ठंड अब काफी कम हो गई है। अंबाला, रोहतक और पानीपत जैसे शहरों में भी पारा 24.7°C से 25.6°C के बीच रहने से मौसम काफी सुहावना हो गया है।
#HaryanaWeather #WeatherUpdate #HaryanaNews #SummerIsComing #IMDAlert #HaryanaTemperature #SpringSeason #HaryanaWeatherUpdate
-

दैनिक खबर पर प्रस्तुत है 21 फरवरी, 2026 को सांय 6 बजे के समाचार
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
21/02/26 |भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता है जरूरी- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने एवं वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्राइवेट एवं सरकारी सेक्टर मिलकर कार्य करेंगे तो अवश्य ही भारत वर्ष 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनेगा।
मंत्री आज यमुनानगर के उपमंडल रादौर के गांव घिलौर माजरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने
एक कंपनी की ओर से दी गई 10 लाख रुपये की राशि से स्कूल के बच्चों के बैठने के लिए स्टेप स्टूल, शौचालय व वाल पेंटिंग का भी उद्घाटन किया और स्कूल के परिसर में पौधारोपण भी किया।
मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में एआई(कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर एक महत्वपूर्ण फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया। एआई विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 155261 जारी किया गया है, जिससे विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल एक दूसरे के पूरक है, इसलिए बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। यदि हम खेल नर्सरी के रूप में किसी एक खेल को अपना ले तो अवश्य ही हमें उस खेल में सफलता मिलती है और बच्चों में भी उसी खेल के प्रति रुचि पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि हमें समय और अपनी ऊर्जा का सही रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का आधार है, बल्कि अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। देश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई है और इस खेल नीति के कारण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी देश के अन्य राज्यों से ज्यादा पदक जीतकर लाते हैं।
#ShyamSinghRana #ViksitBharat2047 #YamunaNagar #RadaurNews #AIHelpline155261 #HaryanaEducation #SportsPolicy #PrivatePublicPartnership #SkillIndia #BreakingNews
-
21/02/26 |संतों महापुरुषों, ऋषि मुनियों और गुरुओं की वाणी को जीवन में करें आत्मसात- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) : केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि संतों महापुरुषों, ऋषि मुनियों और गुरुओं की वाणी को जीवन में आत्मसात करें। इससे जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली मिलेगी और समाज सेवा की प्रेरणा आएगी।
मनोहर लाल आज करनाल सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित क्लिनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित संगत को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि त्याग और समर्पण की कोई सीमा नहीं होती। जब भी व्यक्ति इनको अपनाता है जीवन में सब कुछ मिलता है। ऐसा ही संदेश हमारे गुरूओं और महापुरुषों ने दिया है। हमें महापुरुषों के जीवन से समाज सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार निरोगी योजना के तहत प्रदेश की जनता के नि:शुल्क टैस्ट हो रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#ManoharLal #KarnalNews #SarbatDaBhala #HealthCare #SriGuruTeghBahadurJi #DiagnosticCenter #HaryanaGovernment #NirogiHaryana #SocialService #BreakingNews #CentralMinister #HealthForAll
-
21/02/26 |कानूनी सहायता रक्षा वकील (एलएडीसी) और रिटेनर्स के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
अम्बाला, 21 फरवरी (अभी) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) के निर्देशानुसार, आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), अंबाला द्वारा कानूनी सहायता रक्षा वकील (एलएडीसी) और फ्रंट ऑफिस के रिटेनर्स के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण एवं रिफ्रेशर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय एडीआर सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, डीएलएसए अंबाला, परवीन ने संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित वकीलों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण को तीन मुख्य सत्रों में विभाजित किया गया था।
पहले सत्र में वकीलों को एलएडीसी सिस्टम के तहत उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
दूसरे सत्र में ट्रायल कोर्ट में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, जैसे केस की तैयारी, जेल अधिकारियों के साथ समन्वय और आरोपियों की पेशी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
अंतिम सत्र में मुकदमे के दौरान प्रभावी बचाव रणनीतियों, गवाहों से जिरह की तकनीक और अभियुक्तों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के गुर सिखाए गए।
परवीन ने इस बात पर जोर दिया कि कानूनी सहायता का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना है। उन्होंने वकीलों को निर्देश दिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पेशेवर तरीके से केस लड़ें ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर न्याय मिल सके।#DLSAAmbala #LegalAid #HALSA #LADC #JusticeForAll #LawyerTraining #FreeLegalHelp #AmbalaJudiciary #LegalAwareness #HaryanaLaw #AccessToJustice #LegalRights
-
21/02/26 |थानेसर नगर परिषद के कर्मचारी ने की खुदकुशी: सेक्टर-8 कम्युनिटी सेंटर में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हरियाणा/कुरुक्षेत्र, 21 फरवरी (अन्नू): कुरुक्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहाँ सेक्टर-8 स्थित कम्युनिटी सेंटर में तैनात एक चौकीदार ने शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुभाष चंद के रूप में हुई है, जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से नगर परिषद थानेसर में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, सुभाष अत्यधिक शराब पीने के आदी थे और घटना के समय भी वह नशे की हालत में थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब परिवार के अन्य सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तब सुभाष ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
मृतक के बेटे करण ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, वह और उसका बड़ा भाई घर के अन्य हिस्सों में थे, जबकि माँ रसोई में नाश्ता तैयार कर रही थी। अचानक पिता द्वारा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लेने पर परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो मोहल्ले के सफाईकर्मियों की मदद ली गई। कुल्हाड़ी से दरवाजे की कुंडी तोड़कर जब परिजन अंदर दाखिल हुए, तो सुभाष का शव पंखे से लटका मिला। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि शराब की लत के कारण घर में अक्सर तनाव का माहौल रहता था। शनिवार की सुबह भी सुभाष ने शराब का सेवन किया था और उसके बाद चाय-बिस्किट भी खाए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेंगे। सुभाष अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। सेक्टर-7 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई वरुण ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।#KurukshetraNews #HaryanaNews #TragicIncident #Thanesar #LocalUpdate #HKRN
-
21/02/26 |हरियाणा में सनसनीखेज खुलासा: ट्रेन में मोबाइल चोरी होने पर सो रहे युवक को उतारा मौत के घाट, हिसार GRP ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
हरियाणा/हिसार, 21 फरवरी (अन्नू): हरियाणा की हिसार जीआरपी पुलिस ने एक पेचीदा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए उत्तर प्रदेश के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला करीब सात महीने पुराना है, जब हिसार-सिरसा रेलवे ट्रैक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई थी। मृतक के हाथ बंधे हुए थे, जिससे पुलिस को पहले दिन से ही हत्या का अंदेशा था। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने निरंतर जांच जारी रखी और अंततः शुक्रवार को यूपी से ताल्लुक रखने वाले एक आरोपी को धर दबोचा, जो चाकूबाजी की घटनाओं में भी संलिप्त रहा है।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और पंजाब से अपने एक मित्र के साथ हिसार आ रहा था। सफर के दौरान ट्रेन में उसके साथी का मोबाइल फोन चोरी हो गया। मोबाइल न मिलने पर उन्हें अपनी ही पास वाली सीट पर सो रहे एक अनजान युवक पर चोरी का संदेह हुआ। गुस्से में आकर आरोपी और उसके साथी ने उस युवक की बेहरमी से पिटाई की और बाद में कपड़े से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद, साक्ष्यों को मिटाने और मामले को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से उन्होंने मृतक के हाथ बांध दिए और शव को चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए। महीनों की कड़ी मशक्कत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आखिरकार कातिल तक पहुँचने में कामयाब रही। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अब पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि वारदात में शामिल अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।#HisarNews #GRP #CrimeUpdate #HaryanaPolice #Justice #RailtrackMurder #BreakingNews
-
21/02/26आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उड़ान: जेपी नड्डा ने कसौली (CRI) में लॉन्च की स्वदेशी टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन
आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) में स्वदेशी रूप से निर्मित टेटनस और वयस्क डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन का शुभारंभ किया।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और कर्मचारियों को बधाई दी और टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन के स्वदेशी शुभारंभ को एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा की रक्षा और भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी रूप से निर्मित टीडी वैक्सीन का शुभारंभ स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की दिशा में एक ठोस कदम है।
टीडी वैक्सीन के औपचारिक शुभारंभ के साथ, अब इसे सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत आपूर्ति के लिए पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान अप्रैल 2026 तक यूआईपी को 55 लाख खुराकें उपलब्ध कराएगा, और भारत सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम को और मजबूत करने के लिए आगामी वर्षों में उत्पादन में धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद है।
भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए मंत्री जी ने कहा कि भारत को व्यापक रूप से "विश्व की औषधालय" के रूप में मान्यता प्राप्त है और यह विश्व स्तर पर अग्रणी टीका निर्माताओं में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियामक प्रणालियों के वैश्विक मानकीकरण में भारत ने परिपक्वता स्तर 3 प्राप्त कर लिया है, जो इसके टीका नियामक ढांचे की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सीआरआई जैसे संस्थानों ने इन मानकों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने याद दिलाया कि ऐतिहासिक रूप से, टीके और दवाओं के विकास में लंबा समय लगता था—टेटनस के टीके को विकसित होने में विश्व स्तर पर दशकों लग गए, तपेदिक की दवाइयों को विकसित होने में लगभग 30 साल लगे और जापानी एन्सेफलाइटिस के टीके के लिए लगभग एक सदी का वैज्ञानिक प्रयास करना पड़ा।
इसके विपरीत, कोविड-19 महामारी के दौरान, भारत ने नौ महीनों के भीतर दो स्वदेशी टीके विकसित किए और बूस्टर खुराक सहित 220 करोड़ से अधिक खुराकें दीं। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से वितरित किए गए, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में भारत के डिजिटल परिवर्तन को दर्शाता है।
#AatmanirbharBharat #JPnadda #TetanusVaccine #DiphtheriaVaccine #IndigenousVaccine #Kasauli #CRI #HealthcareInnovation #Vaccination #IndianHealthcare #MadeInIndia #PublicHealth #VaccineLaunch #BuildingIndia #ProudlyIndian #HealthForAll #MedicalBreakthrough #TetanusAndDiphtheria #VaccineAwareness
-
21/02/26 |सोनीपत: राई फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस; कंडक्टर की मौत, 6 घायल
हरियाणा/सोनीपत, 21 फरवरी (अन्नू): हरियाणा के सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक ह्रदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। अमृतसर से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस राई फ्लाईओवर के समीप सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बस के परिचालक (कंडक्टर) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मृतक की शिनाख्त अमृतसर निवासी अमन के रूप में हुई है। वहीं, बस चला रहे निकेश, जो स्वयं भी अमृतसर के रहने वाले हैं, इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों में दिल्ली जा रहा एक ही परिवार भी शामिल है, जो अमृतसर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। घायलों की पहचान दीपक मल्होत्रा, दिवाकर मल्होत्रा और सुषमा मल्होत्रा के तौर पर की गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण बस अनियंत्रित होकर उससे भिड़ गई। पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
#SonipatNews #RoadAccident #NationalHighway44 #HaryanaNews #AccidentAlert #AmritsarToDelhi #BreakingNews -
21/02/26 |विकसित भारत @2047: 'उद्यम और सहानुभूति' के संगम से रचेगा नया इतिहास - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित किया।
उपराष्ट्रपति ने शिखर सम्मेलन के आयोजन और नेतृत्व, विचारों और कार्रवाई के आह्वान को एक साथ लाने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब संस्थाएं मिलकर काम करती हैं, तो समाज और राष्ट्र सामूहिक रूप से आगे बढ़ते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत के इस परिवर्तनकारी दौर में ऐसा सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि संरचनात्मक सुधारों, समावेशी विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी, वित्तीय समावेशन और अवसंरचना विकास ने 25 करोड़ से अधिक नागरिकों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है और सभी क्षेत्रों और समुदायों में आकांक्षाओं को बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि विकास के अगले चरण में सरकार, उद्योग और नागरिक समाज के बीच गहन साझेदारी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व अब हाशिए पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय प्रगति के केंद्र में है। उन्होंने सीएसआर को उस क्षेत्र के रूप में वर्णित किया जहां उद्यम और सहानुभूति आपस में मिलते है, जहां वित्तीय विवरण मानवीय कहानियों से जुड़ते हैं और जहां विकास को एक उद्देश्य मिलता है।
आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकास व्यापक होना चाहिए, समृद्धि समावेशी होनी चाहिए और सतत विकास अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सीएसआर सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करके, दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाकर, उद्योग-अनुकूल कौशल विकास को बढ़ावा देकर, महिला नेतृत्व वाले उद्यमों का समर्थन करके और नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन से निपटने की पहलों के माध्यम से हरित परिवर्तन को गति देकर एक परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकता है।
उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि सीएसआर केवल कानून का पालन करना ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि ईमानदार करदाता सबसे अधिक देशभक्त नागरिकों में से हैं और जब भारतीय कॉर्पोरेट जगत समुदायों, स्थिरता, युवाओं और नवाचार में निवेश करता है तो इससे सामाजिक पूंजी का निर्माण होता है और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत प्रौद्योगिकी को अपनाने वाले देश से नवप्रवर्तक देश बनने की ओर अग्रसर है और उसे ऐसे नवाचार करने के लिए प्रेरित होना चाहिए जिन्हें दुनिया अपना सके।
#DevelopedIndia #India2047 #VicePresident #CPRadhakrishnan #EnterpriseAndCompassion #NewHistory #FutureOfIndia #SustainableDevelopment #InspiringLeadership #InnovationInIndia #EconomicGrowth #CompassionateDevelopment #UnityInDiversity #SocialImpact #EmpoweringIndia #FlourishingIndia #VisionForTheFuture #ProgressWithPurpose #TransformingIndia
-
21/02/26 |रेवाड़ी: कब्जे की कार्रवाई रोकने के लिए दादा ने डेढ़ साल की पोती को JCB के आगे फेंका, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
हरियाणा/रेवाड़ी, 21 फरवरी (अन्नू): हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ढाणी ठेठरबाढ़ गांव से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची प्रशासनिक टीम को रोकने के लिए एक बुजुर्ग ने अपनी ही मासूम पोती की जान जोखिम में डाल दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति अपनी बहू की गोद से डेढ़ साल की बच्ची को छीनकर चलती हुई जेसीबी मशीन के पंजे के नीचे फेंक देता है। गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते मशीन रोक दी, जिससे बच्ची की जान बाल-बाल बच गई। उस वक्त मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात था, जिनके सामने यह आत्मघाती कदम उठाया गया।
इस पूरे विवाद की जड़ गांव के होली चौक पर स्थित करीब 40 साल पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूर्व सरपंच के परिवार और पंचायत के बीच इस जमीन को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी, जिसमें हाल ही में अदालत ने पंचायत के पक्ष में फैसला सुनाया था। प्रशासन की देखरेख में जब 17 फरवरी को वहां माता मंदिर के निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य किया जा रहा था, तभी आरोपी उदय सिंह ने इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए अपनी पोती को ढाल बनाया। सरपंच प्रतिनिधि के अनुसार, उक्त परिवार अक्सर इस तरह के हंगामे कर सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश करता है।
वायरल वीडियो के दृश्यों में साफ दिख रहा है कि बच्ची की मां उसे गोद में लेकर सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उदय सिंह तेजी से आया और जबरन बच्ची को छीनकर मशीन के सामने पटक दिया। इस दौरान वह खुद भी लड़खड़ा कर गिर पड़ा, लेकिन मासूम को वहीं छोड़कर वापस चला गया। आसपास खड़े लोग 'पागल है क्या' चिल्लाते हुए बच्ची को बचाने दौड़े और उसकी मां ने तुरंत उसे उठाकर अपने सीने से लगा लिया। स्थानीय पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। डहीना चौकी प्रभारी के अनुसार, बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।#RewariNews #HaryanaCrime #ShockingIncident #JCBVideo #ChildSafety #RewariPolice #BreakingNews
-
21/02/26 |गुरुग्राम: बारात में साइड देने को लेकर विवाद, दबंगों ने बारातियों पर बरसाईं लाठियां
हरियाणा/गुरुग्राम, 21 फरवरी (अन्नू ): हरियाणा के गुरुग्राम स्थित पालम विहार (सेक्टर-22 बी) में खुशी का माहौल उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब पुरानी रंजिश या मामूली बात पर कुछ हमलावरों ने एक बारात पर धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक, झाड़सा गांव से वाल्मीकि समाज की यह बारात मोलाहेड़ा के सरकारी स्कूल से कम्युनिटी सेंटर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी सवार कुछ युवकों के साथ नाचते-गाते बारातियों का साइड देने को लेकर तीखा विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी पहले बारातियों को धमकी देकर वहां से निकले और फिर भारी संख्या में साथियों के साथ वापस लौटे।
दूल्हे के परिजनों के अनुसार, जैसे ही बारात कम्युनिटी सेंटर के पास पहुंची, वहां करीब एक दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडों के साथ पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। हमलावरों ने वहां पहुंचते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी और बारातियों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आई प्रीति नामक महिला को भी चोटें आई हैं।
पुलिस प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने पुष्टि की कि प्राथमिक विवाद केवल वाहन को रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की गाड़ी और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
#GurugramNews #CrimeNews #HaryanaPolice #PalamVihar #Incident #ViralNews -
21/02/26 |नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने हेतु सरकार कृतसंकल्प : मंत्री कृष्ण लाल पंवार
चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क आदि मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की हर समस्या का शीघ्र उचित समाधान करें ताकि उनका सरकार में विश्वास प्रबल हो।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को रोहतक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के एजेंडे में 16 शिकायतें शामिल की गई थी, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया तथा दो शिकायतों में कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए।
#KrishanLalPanwar #RohtakNews #PublicGrievance #HaryanaGovernment #DevelopmentAndPanchayat #BasicAmenities #GoodGovernance #OnTheSpotRedressal #RohtakAdministration #ActionMode #PublicService #HaryanaPolitics #InfrastructureDevelopment
-

पंजाब में नशे और अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं की नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा से प्रदेश और देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वहां नशे की समस्या गंभीर रूप से बढ़ी है, जिसका दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना समय की मांग है और भारतीय जनता पार्टी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा में साइक्लोथॉन और मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। अवैध नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है और उनकी संपत्तियां भी अटैच की जा रही हैं। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
बढ़ते अपराधों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जनता अपेक्षित परिणाम नहीं देख पा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा सुदृढ़ हुई है। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग और कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास को नई गति मिली है।
रोजगार के विषय में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसी पहलों से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। हरियाणा सरकार ने भी पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। पिछले एक वर्ष में लगभग 37,000 युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया है। हाल ही में 12,500 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिन्हें पूर्ण पारदर्शिता के साथ भरा जा रहा है, ताकि सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक और एशियन गेम्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि विदेश सहयोग विभाग की स्थापना कर युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम से विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा वैध प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को सशक्त बनाकर प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
#NayabSinghSaini #YouthEmpowerment #DrugFreeHaryana #HaryanaJobs #AntiDrugCampaign #GoodGovernance #SportsCapitalHaryana #ViksitBharat #ModiGuarantee #EmploymentOpportunities #HaryanaDevelopment #StartUpIndia #FitIndia #ChandigarhNews #SkillIndia #TransparencyInJobs #YouthPower
-
21/02/26 |यमुनानगर में यूरिया तस्करी पर प्रहार: 550 बोरियों से लदा ट्रक जब्त; कैथल से लाई जा रही खाद की खेप बरामद, FIR दर्ज
चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) : जिले में किसानों के हक की खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने पांसरा के पास घेराबंदी कर कृषि-ग्रेड यूरिया की 550 बोरियों से लदे एक ट्रक को रंगे हाथों पकड़ा। बरामद किया गया यूरिया कृभको कंपनी का है, जिसे नियमों को ताक पर रखकर कैथल जिले से यमुनानगर लाया जा रहा था। इस कार्रवाई ने खाद माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है, जो खेती के काम आने वाले यूरिया को अवैध रूप से परिवहन कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
उप निदेशक कृषि आदित्य प्रताप डबास के नेतृत्व में हुई इस जांच में प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया कि यूरिया का यह स्टॉक अवैध तरीके से लाया जा रहा था। ट्रक चालक और परिवहन से जुड़े लोग मौके पर खाद के वैध दस्तावेज और परमिट पेश नहीं कर सके। कृषि विभाग की सक्रियता के कारण खाद की यह बड़ी खेप समय रहते पकड़ ली गई, जिससे किसानों को होने वाली खाद की संभावित किल्लत और ऊंचे दामों पर बिक्री की योजना विफल हो गई। विभाग अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन से बड़े गिरोह का हाथ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रक और यूरिया की सभी 550 बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया है। आदित्य प्रताप डबास ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे खाद की निर्धारित कीमतों पर ही खरीदारी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि उर्वरक आपूर्ति की पारदर्शिता बनी रहे।
#YamunanagarNews #AgricultureDepartment #UreaSmuggling #FertilizerBlackMarketing #FarmersInterests #HaryanaPolice #BreakingNewsHaryana #Kribhco #AdityaPratapDabas #CrimeUpdate #YamunanagarPolice #AntiCorruption #HaryanaAgriculture
-
21/02/26 |शिमला के ऐतिहासिक आइस-स्केटिंग रिंक का किया जाएगा कायाकल्प
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, शिमला।
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला में बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते है। इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने लक्कड़ बाजार स्थित ऐतिहासिक आइस-स्केटिंग रिंक के कायाकल्प का निर्णय लिया है। वर्ष 1920 में ब्रिटिश काल के दौरान स्थापित इस रिंक ने हज़ारों उभरते हुए आइस स्केटर्स के हुनर को निखारा है। अब इसे लगभग 20.22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस पुनर्विकास परियोजना का उद्देश्य शिमला आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। इससे क्षेत्र में शीतकालीन खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित योजना के तहत कुछ पुरानी और अनुपयोगी अधोसंरचना को नए विकास कार्यों के लिए हटाया जाएगा।
शहर के मध्य स्थित उन्नत आइस-स्केटिंग रिंक में किए जाने वाले सुधार कार्यों से पर्यटन गतिविधियों, आइस हॉकी तथा फिगर स्केटिंग जैसे खेलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे खेल प्रेमियों को प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा के नए अवसर मिलेगे साथ ही उभरते स्केटर्स, पेशेवर खिलाड़ियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगीं। यह रिंक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के एक मंच के रूप में भी उभरेगा, जिससे शिमला को खेल मानचित्र पर विशेष स्थान मिलेगा।
इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत 2.81 करोड़ रुपये की लागत से नए क्लब हाउस बिल्डिंग का निर्माण, 16.09 करोड़ रुपये से आइस-स्केटिंग रिंक के बुनियादी ढांचे का निर्माण और 1.21 करोड़ रुपये से स्टोर, सूवनिर शॉप तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

NHAI का बड़ा निर्णय: 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर नकद टोल भुगतान पूरी तरह प्रतिबंधित, डिजिटल ट्रांजेक्शन अनिवार्य
नई दिल्ली, 21 फरवरी (अभी) : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार आगामी 1 अप्रैल 2026 से देशभर के सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी कर रही है। इस नई नीति के लागू होने के बाद टोल टैक्स का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही किया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य टोल सिस्टम को शत-प्रतिशत डिजिटल और 'कैशलेस' बनाकर यात्रा को अधिक सुगम और निर्बाध बनाना है।
टोल प्लाजा पर नकद भुगतान के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं और खुले पैसों को लेकर यात्रियों व कर्मचारियों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। एनएचएआई के आंकड़ों के अनुसार, कैश ट्रांजेक्शन में लगने वाला समय डिजिटल भुगतान के मुकाबले काफी अधिक होता है। डिजिटल भुगतान अनिवार्य होने से टोल बूथों पर वाहनों का ठहराव कम होगा, जिससे न केवल यात्रियों का कीमती समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।
नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर भुगतान के लिए FASTag को प्राथमिक विकल्प के रूप में बनाए रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए UPI और अन्य डिजिटल पेमेंट वॉलेट के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके वाहन पर लगा फास्टैग सक्रिय है और उसमें पर्याप्त बैलेंस उपलब्ध है। इस बदलाव से टोल संकलन में पारदर्शिता आएगी और राजस्व की लीकेज को भी रोका जा सकेगा। यह पहल प्रधानमंत्री के 'डिजिटल इंडिया' विजन को सड़कों पर उतारने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
#NationalHighway #NHAI #DigitalIndia #TollPlaza #FASTag #UPI #TravelUpdate #InfrastructureIndia #CashlessEconomy #RoadSafety #TrafficManagement #NewRules2026 #HighwaysOfIndia
-

-
21/02/26 |अंबाला की युवती से 5.86 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर 'अमेरिकी गोल्ड व्यापारी' से दोस्ती पड़ी भारी
अंबाला, 21 फरवरी (अन्नू): साइबर अपराधियों ने अब सोशल मीडिया को ठगी का नया हथियार बना लिया है। ताजा मामला अंबाला के नारायणगढ़ का है, जहाँ पंजलासा गांव की रहने वाली 32 वर्षीय सीमा को एक फर्जी 'गोल्ड मर्चेंट' से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा। ठगों ने युवती को अपने जाल में फंसाकर करीब 5.86 लाख रुपये ऐंठ लिए।
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल
ठगी की कहानी जनवरी 2026 में शुरू हुई, जब सीमा को इंस्टाग्राम पर '_KARAN._064' नामक यूजर की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। खुद को अमेरिका का बड़ा स्वर्ण व्यापारी बताकर आरोपी ने युवती का भरोसा जीता। जब दोस्ती गहरी हुई, तो उसने सीमा को झांसा दिया कि वह उसे एक कीमती 'गोल्ड पार्सल' भेज रहा है।
किस्तों में वसूले लाखों रुपये
धोखाधड़ी का सिलसिला 9 जनवरी को तब शुरू हुआ जब सीमा के पास एक कथित डिलीवरी बॉय का फोन आया। उसने पार्सल क्लियर करवाने और प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन जैसे विभिन्न शुल्कों के नाम पर पैसों की मांग की। जब सीमा ने इस बारे में अपने 'अमेरिकी दोस्त' से बात की, तो उसने भी पार्सल को अत्यंत कीमती बताते हुए जल्द भुगतान करने का दबाव बनाया।
66 ट्रांजेक्शन और लाखों का चूना
ठगों के दबाव में आकर पीड़िता ने 9 जनवरी से 16 फरवरी के बीच एक या दो बार नहीं, बल्कि कुल 66 बार गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग क्यूआर कोड पर पैसे भेजे। कुल मिलाकर युवती ने 5.86 लाख रुपये लुटा दिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई पार्सल नहीं मिला, तब सीमा को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सीमा की शिकायत पर 21 फरवरी को थाना साइबर क्राइम अंबाला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब युवती द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट के आधार पर जालसाजों की तलाश कर रही है।
#AmbalaNews #CyberCrime #OnlineFraud #CyberSafety #InstagramScam #HaryanaPolice #CyberAwareness #GoldSmugglingScam #FraudAlert
-
21/02/26 |वंचित वर्गों का सामाजिक उत्थान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री,हिमाचल प्रदेश
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, शिमला।
राज्य में शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। सरकार ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के तहत राज्य में अनेक निर्णायक कदम उठाए हैं। इस क्रम में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को विस्तार प्रदान किया गया है जिससे अब विधवा महिलाओं की बेटियों को प्रदेश में और प्रदेश से बाहर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य विधवा, निराश्रित या तलाकशुदा महिलाओं तथा दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में समग्र सहयोग प्रदान करना है।
सरकार ने योजना में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की है, जिसके तहत पात्र विधवाओं की बेटियों को 27 वर्ष की आयु तक योजना का लाभ दिया जाएगा। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, राज्य से बाहर स्थित सरकारी संस्थानों में व्यावसायिक पाठयक्रम की शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को किराया या पीजी आवास शुल्क के लिए अधिकतम 10 महीनों तक प्रति माह 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकारी छात्रावास की सुविधा उपलब्ध न होने की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना के अंतर्गत इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, व्यवसाय एवं प्रबंधन, चिकित्सा एवं संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान, लॉ, कंप्यूटर एपलीकेशन एंड आईटी सर्टिफिकेशन, एजुकेशन एंड हयूमेनिटीज़, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा संचालित विभिन्न पाठयक्रम, शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के पाठयक्रम तथा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित कार्यक्रम शामिल हैं।
वर्तमान में योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं और दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त योजना के तहत राज्य के सरकारी संस्थानों में अध्ययनरत लाभार्थियों की टयूशन फीस, छात्रावास शुल्क और अन्य संबंधित शैक्षणिक व्यय भी वहन किए जा रहे हैं। वर्तमान में 18दृ27 वर्ष आयु वर्ग की 504 छात्राएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। एक अनुमान के अनुसार इनमें से लगभग 20 प्रतिशत छात्राएं विस्तारित प्रावधानों के अंतर्गत व्यावसायिक पाठयक्रमों का चयन कर सकती हैं, जिसके लिए लगभग 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बजट प्रावधान किया जाएगा।
योजना को विस्तारित करने से लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है। इस वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 31.01 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें से 3 फरवरी, 2026 तक 22.96 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार सभी बच्चों तक शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य सामाजिक व आर्थिक रूप से वंचित वर्गों के बच्चों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है ताकि वे आर्थिक कठिनाइयों के बिना अपनी शिक्षा निर्बाध जारी रख सकंे।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/02/26 |पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS और 88 PCS अधिकारियों के किए तबादले; कई जिलों के ADC और SDM बदले
पंजाब, 21 फरवरी (अभी) : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, राज्य में 8 आईएएस और 88 पीसीएसअधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में अतिरिक्त उपायुक्तों , उप-मंडल मजिस्ट्रेटों (SDM) और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों के पोर्टफोलियो में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
प्रमुख आईएएस नियुक्तियां: तबादला सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारी राजदीप सिंह बराड़ को बठिंडा का अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। वहीं, रुबिंदरजीत सिंह बराड़, जो वर्तमान में पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन में एडिशनल सीईओ हैं, को स्थानीय सरकार विभाग के अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, दिव्या पी को जालंधर का एडीसी (ग्रामीण विकास), विवेक कुमार मोदी को बरनाला का एडीसी (सामान्य), और कृष्णा पाल राजपूत को फिरोजपुर का एडीसी (ग्रामीण विकास) तैनात किया गया है। डेवी गोयल को श्री मुक्तसर साहिब का एडीसी और कृतिका गोयल को महल कलां का एसडीएम बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण: पीसीएस संवर्ग में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। गुरप्रीत सिंह थिंद को तरनतारन का एडीसी (सामान्य), रूपिंदर पाल सिंह को अमृतसर का एडीसी (शहरी विकास), और अमित बंबी को लुधियाना का एडीसी (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। अमरबीर कौर भुल्लर को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) का सचिव बनाया गया है। सरकार ने इन सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनातियों पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि विकास कार्यों में तेजी लाने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए यह 'थोक तबादले' किए गए हैं।
#PunjabTransfers #IAS #PCS #BhagwantMann #PunjabGovernment #AdministrativeReshuffle #BreakingNewsPunjab #ChandigarhNews #CivilServices #Governance #PublicService #PunjabBureaucracy #TransferList2026
-
21/02/26 |रानी अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह बरगी ने 39 दिन पूर्व हासिल किया 508.08 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, भोपाल।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के रानी अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह बरगी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लक्ष्य 508.08 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन को 39 दिनों पूर्व हासिल करने में सफलता पाई है। नब्बे मेगावाट स्थापित क्षमता के बरगी जल विद्युत गृह का इस दौरान प्लांट अवेलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ) 93 फीसदी रहा। जल विद्युत गृह का फोर्सड् आउटेज मात्र 0.81 फीसदी व प्लान्ड (नियोजित) आउटेज 4.47 फीसदी रहा। बरगी जल विद्युत गृह ने यह सफलता तकनीकी दक्षता, कुशल संचालन व सुदृढ़ अनुरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हासिल की।
38 वर्ष पुराने जल विद्युत गृह ने 12 हजार घंटे से अधिक किया विद्युत उत्पादन
38 वर्ष पुराने बरगी जल विद्युत गृह की दोनों उत्पादन यूनिट ने सामूहिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12130 घंटे संचालन दर्ज कर निर्धारित उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान बरगी जल विद्युत गृह की प्रथम यूनिट ने 254.89 मिलियन यूनिट व द्वितीय यूनिट ने 253.19 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया।
पिछले वित्तीय वर्ष में भी बरगी ने हासिल किया था लक्ष्य-रानी
अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह बरगी की 45 मेगावाट की प्रथम यूनिट 3 जून 1988 और 45 मेगावाट की द्वितीय यूनिट 29 नवम्बर 1988 को क्रियाशील हुई थी। बरगी जल विद्युत गृह ने इससे पूर्व पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी विद्युत नियामक आयोग के निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 508 मिलियन यूनिट की तुलना में 509 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया था।
लक्ष्य को समयपूर्व प्राप्त करना हमारी कार्यसंस्कृति का परिचायक
प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने रानी अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह द्वारा 39 दिन पूर्व ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लक्ष्य को हासिल करने की सफलता पर अभियंताओं व कार्मिकों बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में हम अपने अभियंताओं और कार्मिकों की प्रतिबद्धता, दक्षता और टीम भावना के बल पर सकारात्मक विकास पथ पर अग्रसर हैं। प्रत्येक लक्ष्य को समयपूर्व प्राप्त करना हमारी कार्यसंस्कृति का परिचायक बनता जा रहा है और हम सभी गर्व के साथ इन उपलब्धियों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता सुविचारित निर्णय प्रक्रिया, समयबद्ध तकनीकी हस्तक्षेप, प्रभावी अनुरक्षण रणनीति और अभियंताओं व ठेका श्रमिकों के समन्वित प्रयासों से संभव हो पायी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
21/02/26 |खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। खजुराहो ऐसा स्थान है जहां पत्थरों में प्राण होते हैं। खजुराहो में स्थित कंदरिया महादेव मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, वामन मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, पार्वती मंदिर सहित देवालयों के परिवार विद्यमान हैं। शौर्य और रत्नों की धरती में कलाओं का संगम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में शुक्रवार को प्रारंभ हुए शास्त्रीय नृत्यों के 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समारोह को आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि संस्कृति के साथ सनातन संस्कृति को जोड़ने की दिशा में आह्वान किया है। मध्यप्रदेश सरकार विविध कलाओं के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। इसलिए मध्यप्रदेश के बजट में संस्कृति विभाग की गतिविधियों के लिये भी राशि में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो नृत्य समारोह में पधारे शीर्ष नृत्य कलाकारों और नृत्य शैलियों के प्रतिनिधियों का स्वागत भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खजुराहो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है। इस वर्ष 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह भगवान नटराज को समर्पित किया गया है, जिसके लिये संस्कृति विभाग बधाई का पात्र है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को देव नटेश भगवान शिव से जोड़ने का यह अनूठा प्रयास है। मध्यप्रदेश में पधारने वाले कला साधक पुन: यहां आना चाहते हैं।
शुभारंभ अवसर पर संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (राज्य मंत्री) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी और सांसद खजुराहो श्री वी.डी. शर्मा सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चार पुस्तकों का विमोचन भी किया। इन पुस्तकों में नटराज — भगवान शिव के नृत्य मुद्रा के करण, खजुराहो एवं नृत्य समारोह केंद्रित कॉफी टेबल बुक, बुंदेली — इतिहास, संस्कृति और गौरव, बुन्देलखण्ड — मध्यप्रदेश की अमूल्य विरासत सम्मिलित थी।
उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन — छतरपुर के सहयोग से सात दिवसीय प्रतिष्ठापूर्ण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, संस्कृति विभाग शिवशेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति एन.पी. नामदेव, कलेक्टर छतरपुर पार्थ जायसवाल एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
शुभारंभ दिवस पर पहली प्रस्तुति संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी मैत्रेयी पहाड़ी एवं साथी, दिल्ली द्वारा कथक नृत्य की हुई। सुविख्यात नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी ने ''प्रतिष्ठा : शाश्वत तत्वों का आह्वान'' नृत्यनाटिका की प्रस्तुति दी। यह आह्वान पंचतत्व — पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश — को समर्पित है, वही शक्तियाँ जो जीवन और सृष्टि को धारण करती हैं। मृदुल गतियों और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से नर्तक—नृत्यांगनाएं इन शाश्वत तत्वों को साकार करते हैं, जो संतुलन, ऊर्जा और सामंजस्य का प्रतीक हैं। इस पवित्र आरंभ से यात्रा धीरे-धीरे भगवान कृष्ण की दिव्य उपस्थिति की ओर ले जाती है — धर्म, प्रेम और करुणा के शाश्वत पथप्रदर्शक, जो प्रत्येक तत्व और प्रत्येक हृदय में विद्यमान हैं।
स्वप्न में शिव के अनेक रूप
कथक के शास्त्र के पश्चात चेन्नई की सुश्री अनुराधा वेंकटरमन ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति का प्रारंभ मंगलाचरण से किया, जिसमें उन्होंने स्वप्न में भगवान शिव के भव्य प्रवेश का दृश्य प्रस्तुत किया। यह रचना ललगुड़ी आर. श्रीगणेश द्वारा राग हंसध्वनि और आदि ताल में संयोजित की गई है। इस प्रस्तुति में नायिका अपने स्वप्न में शिव को विभिन्न रूपों में देखती है। इस खंड के पद गोस्वामी तुलसीदास की काव्य रचनाओं से लिए गए हैं, जिन्हें दीप्थि श्रीनाथ ने संगीतबद्ध किया है।
“चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम्”
अगले क्रम में शुभदा वरडाकर, भुवनेश्वर की ओडिसी नृत्य प्रस्तुति हुई। उनकी प्रस्तुति का शीर्षक अभेदम् था। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदान्त से प्रेरितअभेदम् आचार्य आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदान्त की गहन अद्वैत दर्शन-परंपरा का अन्वेषण करता है, जो आत्मा और परमात्मा की मूलभूत एकता की उद्घोषणा करती है।
नृत्य प्रस्तुतियों में आज
52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह में दूसरे दिन 21 फरवरी, 2026 को सायं 6:30 बजे से विश्वदीप, दिल्ली का कथक, प्रभात मेहतो, झारखंड का छाऊ एवं अक्मारल काइना रोवा, कजाकिस्तान का भरतनाट्यम नृत्य होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
21/02/26 |सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति, दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं जो इसे मिटा सके- राज्यपाल राजस्थान
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सनातन मंगल महोत्सव को एतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन और समावेशी सोच रखने वाली है। इस तरह के आयोजन सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने वाले है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ताकत नहीं है जो सनातन संस्कृति के प्रति हमारी श्रद्धा और भक्ति को मिटा सके। इसी श्रद्धा के कारण ये संस्कृति सुरक्षित है । महाभारत और रामायण जैसे ग्रन्थ इसी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तत्वावधान में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह में शिरकत की। उन्होंने वहाँ श्रीमद भागवत महापुराण कथा श्रवण कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
राज्यपाल ने कहा कि आठवीं सदी से ही सनातन संस्कृति को नष्ट करने के कई प्रयास होते रहे लेकिन आक्रमणकारी कभी सफल नहीं हो पाए। हमारे साधु संतों के सनातन संस्कृति ओर धर्म को बचाने का कार्य करने से ये सदा सुरक्षित रही। राज्यपाल ने व्यास पीठ पर विराजित श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यपाल ने सनातन मंगल महोत्सव के तहत हो रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का अवलोकन किया। उन्होंने विश्व शांति, सर्व संकट निवारण एवं विश्व कल्याण की भावना से प्रतिदिन हो रहे वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ, अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी, अनवरत अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड रामनाम संकीर्तन स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए मंगल कामना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

-

-
21/02/26 |सावधान निवेशक SEBI Check के बिना न करें कोई भी भुगतान: राजस्थान पुलिस की विशेष एडवाइजरी
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।
ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर धोखाधड़ी को देखते हुए महानिदेशक पुलिस राजस्थान के मार्गदर्शन में साइबर शाखा द्वारा एक नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी की गई है। किसी भी प्रकार का निवेश/ट्रेडिंग भुगतान करने से पूर्व संबंधित यूपीआई आईडी / क्यूआर कोड / बैंक खाता संख्या का “SEBI Check” के माध्यम से सत्यापन अवश्य करें।
उपमहानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर फर्जी निवेश स्कीमों के जरिए लोगों को लुभाते हैं। सेबी द्वारा निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक सत्यापन सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से यह जांचा जा सकता है कि भुगतान हेतु दिया गया यूपीआई आईडी/बैंक खाता सेबी-पंजीकृत मध्यस्थ से संबंधित है या नहीं।
कैसे करें SEBI Check (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया)
◆ सबसे पहले SEBI Saathi App डाउनलोड करें या SEBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
◆ होमपेज पर दिए गए "SEBI Check" विकल्प पर क्लिक करें।
◆ संबंधित व्यक्ति या संस्था का QR Code अपलोड करें अथवा उनकी यूपीआई आईडी / बैंक खाता संख्या दर्ज करें।
परिणाम को कैसे समझें
◆ UPI ID is valid: इसका अर्थ है कि यह UPI ID SEBI-पंजीकृत मध्यस्थ (Intermediary) से संबंधित है और लेनदेन के लिए सुरक्षित है।
◆ UPI ID is invalid: इसका अर्थ है कि संबंधित ID SEBI के पास पंजीकृत नहीं है। ऐसी स्थिति में भूलकर भी भुगतान न करें।
निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
◆ केवल SEBI-पंजीकृत ब्रोकर या निवेश सलाहकार के माध्यम से ही निवेश करें।
◆ सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप पर मिलने वाले-रात पैसा डबल वाले प्रस्तावों से सावधान रहें।
◆ किसी भी व्यक्तिगत खाते में निवेश की राशि जमा न करें।
साइबर ठगी होने पर यहाँ करें शिकायत—
यदि आप या आपके परिचित किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्प डेस्क नम्बर 9256001930 / 9257510100, ऑनलाइन पोर्टल https://cybercrime.gov.in या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/02/26 |मेरठ की नई रफ़्तार: प्रधानमंत्री 22 फरवरी को करेंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो का ऐतिहासिक आगाज़
आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ का दौरा करेंगे। दोपहर में करीब 12:30 बजे, प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर करेंगे। दोपहर लगभग 1 बजे, प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।
180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएगें।
कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है। यह रणनीतिक रूप से एक प्रमुख मल्टी-मॉडल हब के रूप में स्थित है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को सरलता से जोड़ता है। शुरू होने वाले अन्य तीन नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम मेरठ में हैं।
प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे, जो नमो भारत के ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किमी प्रति घंटा होगी। मेट्रो सभी निर्धारित पड़ावों सहित पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय करेगी।
एक ही बुनियादी ढांचे पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का यह निर्बाध एकीकरण, तेज़ रफ्तार वाली अंतर-शहरी यात्रा और शहर के भीतर सुगम आवागमन के लिए मददगार साबित होगा, जो भारत में एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इससे सड़क यातायात में भीड़ कम होगी और नतीजतन वाहनों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में खासी कमी आएगी।
ये परियोजनाएं शहरी गतिशीलता को बदलने और नागरिकों के जीवन को सरल बनाने वाली निर्बाध, कुशल, आधुनिक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों को सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को और गति प्रदान करेंगी।
-
21/02/26प्रधानमंत्री आज HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे
आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम करीब 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वायईआईडीए) में HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना—इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।
HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी की स्थापना भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह परियोजना प्रधानमंत्री के उस विजन को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें भारत को हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए एक विश्वसनीय ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वायईआईडीए) में स्थापित होने वाली यह आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मॉडिफाइड स्कीम फॉर सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) योजना के तहत स्थापित की जा रही है। ₹3,700 करोड़ से अधिक के कुल निवेश वाली यह परियोजना घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने, आयात पर निर्भरता कम करने और मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन बनाने के सरकार के प्रयासों के अनुरूप है। यह सुविधा मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, ऑटोमोटिव, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उपकरणों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस पहल के माध्यम से भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बढ़ावा मिलेगा। इस सुविधा से इंजीनियरों, टेक्नीशियन और प्रोफेशनल्स के लिए हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, साथ ही यह सहायक उद्योगों में विकास को भी गति प्रदान करेगी।
HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम ग्लोबल सेमीकंडक्टर लैंडस्केप में भारत के बढ़ते कद को रेखांकित करता है और एक मजबूत व आत्मनिर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम को बनाने की दिशा में एक बड़े कदम का प्रतिनिधित्व करता है।
-
21/02/26 |इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय वार्ता
आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
प्रधानमंत्री रामगुलाम की सितंबर 2025 की राजकीय यात्रा के पश्चात, उनके वर्तमान कार्यकाल में यह दूसरी भारत यात्रा है। यह मुलाकात 09 फरवरी 2026 को दोनों नेताओं के बीच हुई टेलीफोन बातचीत के बाद हुई है।
दोनों नेताओं ने उन्नत रणनीतिक साझेदारी की प्रगति और व्यापार, निवेश, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं डिजिटल सहयोग जैसे बहुआयामी क्षेत्रों में जुड़ाव की समीक्षा की। उभरती प्रौद्योगिकियों की बढ़ती प्रासंगिकता को स्वीकार करते हुए, उन्होंने समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार-आधारित क्षेत्रों में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों नेताओं ने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के समर्थन में भारत द्वारा दिए गए विशेष आर्थिक पैकेज के कार्यान्वयन की समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मॉरीशस भारत की विकास साझेदारी के लिए एक रोल मॉडल है, जो आपसी विश्वास और प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत के विजन महासागर (MAHASAGAR) और नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत भारत-मॉरीशस साझेदारी के स्थायी महत्व की पुष्टि की। उन्होंने आपसी समृद्धि और ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में इस साझेदारी के योगदान पर विशेष बल दिया।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत करने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि में योगदान देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
-
21/02/26 |सूर्य किरण और सारंग ने हैरतअंगेज करतबों से जयपुरवासियों को किया रोमांचित
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।
जयपुर में जल महल पर भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ब्रांड एंबेसडर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपने हैरतअंगेज करतबों से हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
जल महल की पाल से खुले आसमान में सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपने पांच रंग-बिरंगे हेलिकॉप्टरों के साथ सटीकता और सामूहिक समन्वय का अद्भुत प्रदर्शन किया। आसमान में सधे हुए अंदाज़ में उड़ते हेलिकॉप्टरों ने जटिल संरचनाएँ बनाईं और हैरतअंगेज एरियल मूवमेंट्स प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हेलिकॉप्टरों की सटीक दूरी, संतुलन और तालमेल भारतीय वायु सेना के अनुशासन एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का जीवंत उदाहरण रहा, जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।
इसके पश्चात जब लाल-सफेद रंग के आकर्षक Hawk Mk-132 जेट विमानों ने उड़ान भरी तो वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान, फॉर्मेशन फ्लाइंग तथा लोकप्रिय ‘डीएनए’ संरचना जैसे जटिल और रोमांचक करतबों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकाश में लहराते तिरंगे रंगों ने दर्शकों के मन में गर्व और देशभक्ति का भाव भर दिया।
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के तीन प्रतिभाशाली पायलट विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर के ही निवासी हैं। अपने गृह नगर में साहस, हुनर और कौशल का प्रदर्शन करना उनके लिए विशेष गौरव का क्षण रहा। दर्शकों ने जांबाज पायलटों के सम्मान में खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया।
यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं और एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बना। कार्यक्रम ने उनमें देशभक्ति, साहस और सैन्य सेवा के प्रति उत्साह का संचार किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। रविवार, 22 फरवरी को जल महल पर एरोबैटिक डिस्प्ले का मुख्य एवं विस्तृत आयोजन किया जाएगा, जिसमें और भी भव्य हवाई करतब देखने को मिलेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/02/26 |यह किसानों की सरकार है,उनके प्रत्येक हित की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी- कृषि मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र और किसानों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के उत्थान एवं कृषि अर्थव्यवस्था के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां और नवाचार कार्यक्रम लागू किए गए हैं, जिनसे दीर्घकालीन लाभ मिलेंगे। राज्य सरकार कृषि उत्पादकता एवं आय बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार करने, लागत में कमी और उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए सतत प्रयासरत है।
डॉ. किरोड़ी लाल विधान सभा में कृषि विभाग की (मांग संख्या-46) अनुदान मांग पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने कृषि विभाग की 46 अरब 87 करोड़ 36 लाख 77 हजार रूपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं।
कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों को सदन के माध्यम से आश्वस्त किया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में उनके हितों की पूरी रक्षा की गई है। गेहंू, चावल, मक्का व प्रत्येक डेयरी उत्पाद, जिनके उत्पादन में देश आत्मनिर्भर है, उनके आयात की किसी भी सूरत में अनुमति नहीं दी जाएगी। दलहन और तिलहन का रकबा और उत्पादकता बढ़ाकर इनमें भी आत्मनिर्भर बनने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र सरकार इसके लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं से प्रोत्साहन दे रही है लेकिन देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और दलहन-तिलहन की कीमतों में स्थिरीकरण के लिए अमेरिका से इनके कन्ट्रोल्ड आयात किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के कृषि और डेयरी सेक्टर के सभी प्रकार के हितों की सुरक्षा के लिए राष्ट्र के प्रति वचनबद्ध हैं। हम किसान, पशुपालक व आमजन को किसी के बहकावे में नहीं आने देंगे।
डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को समयबद्ध आवश्यक खाद उपब्लध करा रही है। अन्नदाताओं के साथ नकली खाद, बीज, फर्जी फसल बीमा सहित किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए घोटालों और अन्य गड़बड़ियों की सख्त जांच कर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में राजस्थान राज्य भण्डार निगम की टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं सामने आई है। अब सरकार एसीबी में प्रकरण दर्ज कराकर जांच कराएगी।
उन्होंने कहा कि किसानो को दुखः दर्द नहीं उठाने दिए जाएंगे। उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर सीज करने सहित सख्त कार्रवाईयां की जा रही हैं। अवैध, अमानक और बिना लाइसेंस के विक्रेताओं के खिलाफ 11 हजार 938 निरीक्षण करते हुए 765 विक्रेताओं को नोटिस, 169 के लाइसेंस निलम्बित, 46 के निरस्त किए गए है। साथ ही, 107 एफआईआर दर्ज कराई गई, जिनमें 28 मामलों में गिरफ्तारी हुई और 16 मामलों में चालान पेश किए गए हैं। साथ ही, 27 फैक्ट्रियों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि टैगिंग करने वाले आदान विक्रेताओं के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं।
कृषि मंत्री ने बताया कि बीकानेर में बिना लेबल की दवाईयों के 10 हजार बैग पकड़े हैं। कई स्थानों पर अवधिपार बीज बैग भी जब्त किए गए। बिना अनुसंधान केन्द्र के प्रमाणित बीज उत्पादन के प्रकरणों में भी बड़ी कार्रवाईयां की गई हैं। अब प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा नवीन सीड बिल लाया जा रहा है, अभी इस सम्बंध में स्टेक होल्डर्स से राय ली जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/02/26 |शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष - उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, भोपाल।
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक-2025" द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों को संचालित करने के लिए विभिन्न प्रकार की जटिल अनुमतियों को समाप्त करते हुए एक ऐसी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसके द्वारा शैक्षणिक संस्थानों को ज्ञान के केन्द्र के रूप में स्थापित करने का अवसर मिलेगा तथा विभिन्न विसंगतियां भी समाप्त हो सकेंगी। "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक-2025"; भारत की उच्च शिक्षा नियामक संरचना को आधुनिक एवं एकीकृत बनाने का समग्र प्रयास है।
मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि यह विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया है। इस विधेयक के लिए देश भर के लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। मध्यप्रदेश से भी सुझाव जाने चाहिए, इसके लिए आवश्यक है कि सही परिप्रेक्ष्य में और सही तथ्यों के साथ, प्रदेश की बात संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) तक पहुँचे। मंत्री परमार ने कहा कि यह विधेयक, शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करेगा। मंत्री इन्दर सिंह परमार शुक्रवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में, "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक-2025" विषय पर आयोजित एक दिवसीय संविमर्श "आनन्दशाला" का शुभारम्भ कर, विधेयक की प्रासंगिकता के आलोक में अपने विचार साझा कर रहे थे।
मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों से भारतीयता के भाव का उद्घोष होना चाहिए। पराधीनता के पदचिन्हों को अंतिम विदाई देते हुए, हर क्षेत्र-हर विषय में भारतीय दृष्टि से समृद्ध विचार मंथन की आवश्यकता है। इसके लिए करोड़ों लोगों के सुझाव से सृजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि यह विधेयक, भारत के उच्च शिक्षा शासन प्रबंधन में महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार के लिए एकीकृत संस्थागत ढांचे की स्थापना के लिए भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित है। भारतीय शिक्षण मंडल एवं मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह आनंदशाला, विकसित भारत@2047 की संकल्पना सिद्धि के निमित्त, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसरण में शैक्षणिक सरोकार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संविमर्श से प्राप्त होने वाला निष्कर्ष, भारत सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर बीज वक्ता के रूप में विश्वजीत पेंडसे, मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. मिलिंद दांडेकर, कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया एवं प्रो. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, विविध शिक्षाविद् एवं अन्य विद्वतजन उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
21/02/26 |दैनिक खबर पर प्रस्तुत है 21 फरवरी, 2026 के ताजा समाचार
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
21/02/26 |बायोएग्री को मध्यप्रदेश की जैव-अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने पर होगा मंथन
एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, भोपाल।
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल में “मध्यप्रदेश की जैव-अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में बायोएग्री” विषय पर हितधारक परामर्श मंथन बैठक आयोजित हुई। मंथन का उद्देश्य राज्य में जीवन-विज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना तथा बायोएग्री इको सिस्टम के विकास के लिये एक कार्यान्वयन योग्य रोडमैप तैयार करने मे सहायता प्रदान करना है।
बैठक में कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ), उद्योगों, स्टार्टअप्स, शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों तथा विभिन्न शासकीय विभागों के 47 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में वेस्ट-टू-वेल्थ, प्रिसिजन एग्रीकल्चर एवं बायो-इनपुट्स, लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं न्यूट्रास्यूटिकल्स, कृषि जैव-प्रौद्योगिकी सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया।
संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित ने कहा कि “बायो इकोनामी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का योगदान देश के अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश की तुलना में अत्यधिक कम है, जबकि अवसरों की बात करें तो वह मध्यप्रदेश में सर्वाधिक उपलब्ध है। मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। बायोइकानामी के अन्य घटकों के साथ ही बायो एग्री कार्य, बायो एनर्जी, इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में काम करने की मध्यप्रदेश में अत्यधिक संभावनाएं हैं। प्रदेश में प्रमुख फसलों के साथ अनुमानित 30-35 मिलीयन टन सोयाबीन स्ट्रा, गेहूं स्ट्रा, धान और मक्के का वेस्ट प्रतिवर्ष उत्पादित होता है। इसका बहुत बड़ा भाग अभी ऊर्जा में परिवर्तित नहीं होता। प्रदेश में पशुओं की बड़ी संख्या होने के कारण बायोगैस और कंप्रेस्ड बायोगैस की अपार संभावना है। 30 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र होने के कारण तेंदूपत्ता वन औषधीय पौधे और अन्य बायो बेस्ड मटेरियल आधारित उद्योग लगाने की अत्यधिक संभावना है।“
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईसर), भोपाल के निदेशक प्रो. गोबर्धन दास ने बायोएग्री क्षेत्र में संबंधित अपार संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत की ज्ञान परंपरा अभूतपूर्व रही है। इसे जैव-अर्थव्यवस्था में लागू करके प्रदेश का विकास किया जा सकता है। सुशासन संस्थान के मानव संसाधन एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रमुख डॉ. मनोज कुमार जैन ने बताया कि इस परामर्श बैठक से बायोएग्री आधारित मूल्य श्रृंखलाओं की पहचान, नीतिगत सुझाव, कौशल विकास एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार होने की अपेक्षा है, जो मध्यप्रदेश को जैव-अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। बाइएकोनोमी सेल के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सूर्यवंशी ने कार्यक्रम का संचालन किया और आभार व्यक्त किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
21/02/26 |आज का राशिफल 21 फरवरी, 2026
♈ मेष
परिवार: सहयोग मिलेगा, छोटा विवाद खत्म होगा
कैरियर: नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है
लाभ/हानि: धन लाभ संभव
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 – 11:00
शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में लाभ
लक्की नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिर दर्द से बचें
ऊर्जा: हाई
बिजनेस: नए क्लाइंट मिल सकते हैं
मूड: उत्साहित
टैरो अंक: 1 (नई शुरुआत)
---
♉ वृषभ
परिवार: रिश्तों में मधुरता
कैरियर: स्थिरता, प्रमोशन चर्चा
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1 – 2:30
शेयर मार्केट: सोच समझकर निवेश
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: गले का ध्यान रखें
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: स्थिर लाभ
मूड: शांत
टैरो अंक: 6 (संतुलन)
---
♊ मिथुन
परिवार: किसी से भावनात्मक बात होगी
कैरियर: नए आइडिया से फायदा
लाभ/हानि: छोटा लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 4 – 5
शेयर मार्केट: टेक सेक्टर अच्छा
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: नींद पूरी लें
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ
मूड: क्रिएटिव
टैरो अंक: 3 (विकास)
---
♋ कर्क
परिवार: घर में खुशी का माहौल
कैरियर: काम का दबाव
लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी
शुभ मुहूर्त: सुबह 8 – 9
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म ठीक
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: पेट का ध्यान
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: धीमी प्रगति
मूड: भावुक
टैरो अंक: 2 (सहयोग)
---
♌ सिंह
परिवार: सम्मान मिलेगा
कैरियर: नेतृत्व का मौका
लाभ/हानि: अच्छा धन लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12 – 1
शेयर मार्केट: अच्छा संकेत
लक्की नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
स्वास्थ्य: फिट
ऊर्जा: बहुत हाई
बिजनेस: विस्तार संभव
मूड: आत्मविश्वासी
टैरो अंक: 19 (सूर्य सफलता)
---
♍ कन्या
परिवार: जिम्मेदारी बढ़ेगी
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: सामान्य
शुभ मुहूर्त: शाम 5 – 6
शेयर मार्केट: रिस्क न लें
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: हल्का हरा
स्वास्थ्य: स्किन का ध्यान
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: प्लानिंग जरूरी
मूड: सोच विचार वाला
टैरो अंक: 9 (ज्ञान)
---
♎ तुला
परिवार: रिश्ते मजबूत
कैरियर: नई साझेदारी
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 10 – 11
शेयर मार्केट: संतुलित निवेश
लक्की नंबर: 7
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: ठीक
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: पार्टनरशिप लाभ
मूड: खुश
टैरो अंक: 11 (न्याय)
---
♏ वृश्चिक
परिवार: गलतफहमी दूर होगी
कैरियर: गुप्त प्रोजेक्ट सफलता
लाभ/हानि: अचानक लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2 – 3
शेयर मार्केट: रिस्क से लाभ
लक्की नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: थकान
ऊर्जा: उतार चढ़ाव
बिजनेस: नया कॉन्ट्रैक्ट
मूड: रहस्यमय
टैरो अंक: 13 (परिवर्तन)
---
♐ धनु
परिवार: यात्रा योग
कैरियर: विदेश अवसर
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 7 – 8
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश
लक्की नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: हाई
बिजनेस: विस्तार
मूड: पॉजिटिव
टैरो अंक: 14 (संतुलन)
---
♑ मकर
परिवार: जिम्मेदारी बढ़ेगी
कैरियर: मेहनत से सफलता
लाभ/हानि: धीरे लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 6 – 7
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश
लक्की नंबर: 4
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: जोड़ों का ध्यान
ऊर्जा: स्थिर
बिजनेस: मजबूत आधार
मूड: गंभीर
टैरो अंक: 4 (स्थिरता)
---
♒ कुंभ
परिवार: दोस्तों से खुशी
कैरियर: नया प्रोजेक्ट
लाभ/हानि: अचानक लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3 – 4
शेयर मार्केट: टेक और इनोवेशन सेक्टर अच्छा
लक्की नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: ठीक
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: नए आइडिया से फायदा
मूड: उत्साही
टैरो अंक: 17 (आशा)
---
♓ मीन
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव
कैरियर: क्रिएटिव काम अच्छा
लाभ/हानि: सामान्य
शुभ मुहूर्त: सुबह 9 – 10
शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
स्वास्थ्य: पानी ज्यादा पिएं
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: कला/क्रिएटिव क्षेत्र अच्छा
मूड: शांत
टैरो अंक: 18 (इंट्यूशन)
-
21/02/26 |चंडीगढ़: सुखना झील के पास मिला कांसल के युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही और जांच में देरी का आरोप
चंडीगढ़, 21 फरवरी (अन्नू): चंडीगढ़ के कांसल क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय पंकज की संदिग्ध मौत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंकज का शव 14 फरवरी की शाम सुखना झील के पीछे स्थित गोल्फ क्लब के पास झाड़ियों से बरामद हुआ था, जबकि उसकी मोटरसाइकिल पास ही लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। घटना को करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मौत के असली कारणों का खुलासा नहीं कर पा रही है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी साझा की जा रही है। परिजनों का कहना है कि पंकज 10 फरवरी से लापता था, लेकिन पुलिस ने उनकी शुरुआती शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
मृतक के भाई पुनीत ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पंकज 9 फरवरी को ही मोहाली के एक नशा मुक्ति केंद्र से अपना 45 दिनों का कोर्स पूरा कर घर लौटा था। अगले ही दिन वह बाल कटवाने के बहाने घर से निकला और फिर कभी वापस नहीं आया। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में पंकज दो अज्ञात युवकों के साथ दिखाई दे रहा है, लेकिन उन युवकों के मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से इन संदिग्धों की तलाश और फुटेज खंगालने की मांग की, तो उन्हें खुद ही कैमरे चेक करने की सलाह दे दी गई। यहाँ तक कि गोल्फ क्लब के पास लगे कैमरों को भी खराब बताया जा रहा है।
पंकज की मां का बुरा हाल है और वे न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। उनका आरोप है कि जांच अधिकारी न तो उनका फोन उठा रहे हैं और न ही जांच की प्रगति के बारे में कुछ बता रहे हैं। मां का कहना है कि उनके बेटे की मौत सामान्य नहीं है और इसमें उन लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जो आखिरी बार उसके साथ देखे गए थे। परिवार के अनुसार, पुलिस का ढुलमुल रवैया उन्हें मानसिक रूप से और तोड़ रहा है, क्योंकि उन्हें अपने बेटे को खोने का दुख तो है ही, साथ ही सच्चाई जानने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
दूसरी ओर, इस मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। थाना प्रभारी (SHO) के मुताबिक, यदि परिवार को रिपोर्ट के संबंध में कोई जानकारी चाहिए, तो वे जांच अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या सीधे थाने आकर रिपोर्ट देख सकते हैं। हालांकि, परिजनों की मांग है कि इस मामले को संदिग्ध मानते हुए गहनता से तफ्तीश की जाए ताकि पंकज की मौत की असल वजह और उस दिन की परिस्थितियों का सच सामने आ सके। सुखना झील के शांत इलाके में हुई इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
#ChandigarhNews #SukhnaLake #KansalNews #JusticeForPankaj #ChandigarhPolice #CrimeUpdate #Investigation #MissingCase -
21/02/26 |सोनीपत: गोहाना में डॉक्टर का 'हाई वोल्टेज ड्रामा', कार से दो बग्गियों को मारी जोरदार टक्कर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हरियाणा/सोनीपत, 21 फरवरी (अन्नू ): हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक डॉक्टर पर अपनी कार से सड़क किनारे खड़ी दो बग्गियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार चालक ने एक के बाद एक कई बार बग्गियों को टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बग्गी के पहिये उखड़कर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने जब कार सवार को रोकने की कोशिश की, तो वह वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, जिससे पास खड़ा एक युवक बाल-बाल बच गया।
बग्गी मालिक सुरेंद्र ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी डॉक्टर शराब के नशे में धुत था। उन्होंने बताया कि घटना से पहले वहां मौजूद दुकानदारों के साथ डॉक्टर की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी कहासुनी से आक्रोशित होकर डॉक्टर ने अपनी कार बग्गियों पर चढ़ा दी। सुरेंद्र का कहना है कि आगामी शादियों के सीजन के लिए इन बग्गियों की बुकिंग पहले से ही हो चुकी थी, लेकिन अब इनके पूरी तरह टूट जाने के कारण उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शुरुआत में समझौते का झांसा देकर उन्हें पुलिस शिकायत से रोका गया, लेकिन बाद में आरोपी नुकसान की भरपाई करने के वादे से मुकर गया।
घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज करीब 1 मिनट 28 सेकंड की है, जो पूरे घटनाक्रम की गवाही दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कार चालक पहली बग्गी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी पीछे हटाता है और फिर पूरी रफ्तार के साथ दूसरी बग्गी में सीधी टक्कर मारता है। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। जब कुछ युवकों ने कार की खिड़की खोलकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, तो उसने दोबारा गाड़ी को बैक किया और अंत में वाहन छोड़कर मौके से चला गया।
दूसरी ओर, इस पूरे विवाद पर आरोपी पक्ष का पक्ष भी सामने आया है। डॉ. सीडी शर्मा ने अपने बेटे डॉ. प्रशांत का बचाव करते हुए बताया कि उनके अस्पताल के पास स्थित डीजे की दुकान और वहां बजने वाले तेज संगीत के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके घर के नवजात बच्चे काफी परेशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार समझाने के बावजूद रात को तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे उनके बेटे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। पिता के अनुसार, समझाने जाने पर जब दूसरे पक्ष के लोग झगड़े पर उतारू हो गए, तो गुस्से में आकर उनके बेटे ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि की जा रही है।
#SonipatNews #GohanaUpdate #HaryanaPolice #CCTVViral #DoctorControversy #RoadRage #HaryanaCrime #BreakingNews -
21/02/26 |करनाल के संडीर गांव में खूनी संघर्ष: बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से दो को पीटा, हालत गंभीर
हरियाणा/करनाल, 21 फरवरी (अन्नू ): हरियाणा के करनाल जिले के अंतर्गत आने वाले गांव संडीर में आपसी रंजिश या विवाद के चलते हिंसा का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन-चार बाइकों पर सवार होकर आए करीब 7-8 अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में दोनों युवकों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद लहूलुहान अवस्था में घायलों को तुरंत नीलोखेड़ी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में कमालपुर रोडान निवासी राजबीर ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनका बेटा अमन और गांव का ही एक अन्य युवक नीरज, संडीर गांव में मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। राजबीर ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।
पुलिस जांच की कड़ी में, 20 फरवरी की शाम को सूचना मिलते ही थाना बुटाना की टीम नीलोखेड़ी अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र सिंह और सिपाही मोहित ने घायलों की मेडिकल रिपोर्ट (MLR) हासिल की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस टीम जब अस्पताल पहुंची, तो वहां मौजूद राजबीर ने पूरी घटना का विवरण देते हुए आरोपियों के विरुद्ध बयान दर्ज कराया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
वर्तमान स्थिति में पुलिस मामले की हर पहलू से तफ्तीश कर रही है। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने पुष्टि की है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सबूतों और तथ्यों को जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है।
#KarnalNews #HaryanaCrime #KarnalPolice #CrimeUpdate #KarnalAlert #LawAndOrder #BreakingNewsKarnal -

कहीं कोहरा तो कहीं 'तीखी' धूप, हरियाणा में बदलने लगा मौसम का मिजाज; विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी
हरियाणा/मौसम, 21 फरवरी (अन्नू ): हरियाणा के मौसम में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से शनिवार को राज्य के अधिकतर हिस्से घनी धुंध की चादर में लिपटे रहे। हिसार जैसे जिलों में सुबह के समय दृश्यता (Visibility) गिरकर महज 50 मीटर तक रह गई। वातावरण में नमी और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है.
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। फिलहाल दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है, जिससे दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। शनिवार को नारनौल 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि पलवल में सबसे अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है, जिससे सुबह के समय होने वाली ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी। हालांकि, ग्रामीण और खुले इलाकों में सुबह के समय हल्की सर्दी का असर अभी कुछ दिन और बरकरार रहने की उम्मीद है।
तापमान के विश्लेषण को देखें तो करनाल, भिवानी और जींद जैसे शहरों में न्यूनतम पारा 9 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं गुरुग्राम और रोहतक में रातें थोड़ी कम ठंडी हैं। दिन के समय चंडीगढ़, हिसार और अंबाला में भी तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि शुष्क मौसम और तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में अभी और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
#HaryanaWeather #WeatherUpdate #HaryanaNews #WinterSpringTransition #FogAlert #TemperatureRise #IMDHaryana -

-

दैनिक खबर पर प्रस्तुत है शाम 6 बजे के समाचार
#आजकेब्रेकिंगन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #प्रत्यक्ष #राष्ट्रीय #अंतरराष्ट्रीय #प्रादेशिक #नरेंद्रमोदी #राहुलगांधी #दिल्ली #चंडीगढ #अंबाला #मनोरंजनसमाचार #खेलसमाचार #मौसमका हाल #समाचार #समाचारअपडेट #बिजनेसन्यूज़ #टॉपन्यूज़ #ट्रेंडिंगन्यूज़ #आजका समाचार
-
20/02/26 |सीमांत गांव अब 'आखिरी' नहीं 'प्रथम': अमित शाह ने असम से किया 'वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II' का शंखनाद
आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज असम के नाथनपुर गांव में ₹6,839 करोड़ की लागत वाले वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम–II (VVP–II) की शुरूआत की। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज शुरु हो रहे वायब्रेंट विलेजेज-2 कार्यक्रम के माध्यम से पूरी बराक घाटी और असम के सीमांत ज़िलों के सभी गांवों में भारत के अन्य गांवों जितनी सुविधाएं देने का प्रयास और शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने की है। उन्होंने कहा कि एक ज़माना था जब सीमांत गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था क्योंकि वो विकास, रोज़गार, बिजली कनेक्टिविटी और शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने वायब्रेंट विलेजेज-1 कार्यक्रम में तय किया कि सीमा पर स्थित हर गांव आखिरी नहीं बल्कि भारत का प्रथम गांव है।
शाह ने कहा कि आज से असम का यह गांव भी देश का प्रथम गांव बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गांव न सिर्फ विकास की दौड़ में बल्कि रोज़गार, शिक्षा, सड़क और दूरसंचार के क्षेत्र में भी देश के प्रथम गांव होंगे।
अमित शाह ने कहा कि वायब्रेंट विलेजज-2 में लगभग 6,900 करोड़ रूपए के खर्च से 17 राज्यों के 334 ब्लॉक्स के 1954 गांव शामिल हैं जिनमें 9 ज़िले, 26 ब्लॉक और 140 गांव असम के हैं। उन्होंने कहा कि असम के 140 गांवों में भारत के हर गांव जैसी पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अरूणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांव भी शामिल हैं।
शाह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे 334 ब्लॉक्स में लगभग 2000 गांवों के विकास का लगभग 7,000 करोड़ रूपए का कार्यक्रम आज से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें सुरक्षा, स्कीम सैचुरेशन और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।
अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने असम में सालों तक शासन किया लेकिन राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने 10 साल के शासन में वो कर दिखाया जो पिछली सरकारें 50 साल में भी नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि विगत 5 साल में प्रतिदिन असम में 14 किलोमीटर सड़क बनी है, जो भारत में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि असम में 24 हज़ार किलोमीटर से अधिक सड़कों को अपग्रेड किया गया है, अनेक पुल बनाए गए और 4 बड़े नए पुल पिछले 10 साल में हमारी डबल इंजन की सरकार ने असम की जनता को दिए हैं।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जब हमारी पार्टी की सरकार बनी थी तब असम में मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी 37 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 14 प्रतिशत रह गई। उन्होंने कहा कि 2013-14 में असम की प्रति व्यक्ति आय 49 हज़ार रूपए थी जो 2024-25 में तीन गुना बढ़कर 1 लाख 54 हज़ार रुपए हो गई।
अमित शाह ने कहा कि हिमंता जी के नेतृत्व में आज असम पूरे नॉर्थईस्ट का हेल्थ हब बन गया है और असम में 27 हज़ार करोड़ रूपए का सेमीकंडक्टर प्लांट आया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास के लिए 30 हज़ार करोड़ रूपए, रेलवे के लिए 95 हज़ार करोड़ रूपए और एयरपोर्ट के लिए 10 हज़ार करोड़ रूपए देने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हम असम के विकास के लिए एक ल्यूक्रेटिव इंडस्ट्रियल पॉलिसी भी लेकर आए हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में असम देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा और वायब्रेंट विलेज-2 कार्यक्रम इसका एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि हर सीमांत गांव देश के अन्य गांवों जितना विकसित हो, सीमा से पलायन न हो, सीमा से घुसपैठिए न घुस सकें और सुरक्षित असम के माध्यम से सुरक्षित भारत की कल्पना हमारी सरकार का संकल्प है।
शाह ने कहा कि आज वायब्रेंट विलेजेज-2 कार्यक्रम की शुरूआत बराक वैली से हो रही है और यह 17 राज्यों के सीमांत गांवों तक विकास को पहुंचाएगा।
#VibrantVillages #AmitShah #BorderVillages #Assam #VillageDevelopment #RuralTransformation #FirstNotLast #Empowerment #Infrastructure #LocalEconomy #UnityInDiversity #RegionalDevelopment #SustainableVillages #VillageLife #CommunityGrowth #InnovativeSolutions #ProgressiveAssam #GovernmentInitiatives #SocialWelfare
-

-
20/02/26 |अंबाला: 6 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर; सड़कों और नींवों को किया ध्वस्त, डीटीपी ने दी चेतावनी।
अम्बाला, 20 फरवरी (अभी) : जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने आज अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अंबाला सदर के गांव फूलेल माजरा (सब तहसील साहा) में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीम ने लगभग 6.0 एकड़ भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कॉलोनी में बिछाए गए सड़कों के जाल, निर्माणाधीन नींवों और बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) को बुलडोजर की सहायता से मलबे में तब्दील कर दिया गया।
कार्यवाही का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने किया। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता रविंद्र और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (अंबाला) के एसएचओ सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। विभाग द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉट काटने वाले भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
मौके पर मौजूद जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर और भू-मालिक लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झूठा झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश करना जोखिम भरा है और भविष्य में भी ऐसी संपत्तियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी गाढ़ी कमाई फंसाने से पहले भूमि की वैधता की जांच अवश्य करें और इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण न करें।
#AmbalaNews #AntiEncroachment #DTPAmbala #IllegalColony #ActionAgainstLandMafia #UrbanPlanning #HaryanaGovernance
-
20/02/26 |समाधान शिविर समीक्षा: उपायुक्त ने दिए शिकायतों के जल्द निपटान और पोर्टल अपडेट के निर्देश
अम्बाला, 20 फरवरी (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने आयोजित शिविरों में प्राप्त शिकायतों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के समयबद्ध और संतोषजनक निपटान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इससे पहले हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपायुक्तों से समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वीसी के दौरान उपायुक्त ने आयुक्त एवं सचिव को अवगत कराया कि जिले में निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा समाधान शिविर के दौरान जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका समाधान करने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य भी किया जा रहा है।
वीसी के उपरांत उपायुक्त ने सम्बन्धित की एक बैठक लेते हुए जो शिकायतें उनके विभाग से सम्बन्धित हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निपटान के उपरांत उसे पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों एवं योजनाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण कर उनके प्रभावी समाधान की रणनीति बनाई जाए, ताकि समाधान शिविरों को आमजन के लिए ओर प्रभावी बनाया जा सकें है।
उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठकों का मुख्य उद्देश्य समाधान शिविरो में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उसका समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान हो, जिससे नागरिकों को समस्याओं से राहत मिल सके।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान करना है। जिले में ये शिविर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं समाधान शिविरों में प्रस्तुत करें और इस पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विराट, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी हितेश, कार्यकारी अभियंता नगर निगम ओम दत्त, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, एसडीओ पब्लिक हेल्थ अनुराग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।#SamadhanShivir #CitizenFirst #HaryanaNews #PublicGrievance #GoodGovernance
-
20/02/26 |बजट सत्र: राज्यपाल ने समावेशी शहरी विकास और नागरिक सेवाओं का व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया
चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन सदन को संबोधित करते हुए समावेशी शहरी विकास और नागरिक-केंद्रित सुशासन का व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लाखों परिवारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने, किफायती आवास उपलब्ध कराने, शहरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
राज्यपाल ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्रों में 11,503 एकड़ में फैली 858 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमितीकरण के लिए अधिसूचित किया गया है। यह ऐतिहासिक कदम लाखों परिवारों को कानूनी मान्यता और आवश्यक नागरिक सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगा। इन कॉलोनियों में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़िकरण के लिए 723.18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि ‘समाधान से विकास’ योजना ने राजस्व वसूली और विकास कार्यों के बीच संतुलन स्थापित किया है और इसे अब 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। अब तक 3,718.14 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही 82 नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन कर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा वितरण सुनिश्चित हुआ है।
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का नरेला से कुंडली तक विस्तार को मिली स्वीकृति किया गया है
राज्यपाल ने बताया कि गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है और इसके प्रथम चरण में 11 किलोमीटर लम्बे भाग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वर्ष 2014 से अब तक 5,500 करोड़ रुपये के निवेश से 34.76 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइनें संचालित की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का नरेला से कुंडली तक विस्तार स्वीकृत किया गया है।हरियाणा विधानसभा के 15वें विधानसभा सत्र के बजट सत्र के प्रथम दिन आज सदन को संबोधित करते हुए हरियाणा के राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार राजनीतिक शक्ति को जनसेवा का माध्यम मानती है और इसे समाज के अंतिम एवं सबसे निचले पायदान पर खड़े परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने में समर्पित भाव से उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट सत्र सार्थक विचार-विमर्श और संवाद के माध्यम से ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बनेगा। राज्यपाल ने पुनः दोहराया कि सरकार गरीबों के जीवन स्तर में सुधार, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण तथा प्रत्येक नागरिक को गरिमा, सुरक्षा और अवसर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय गीत, 'वंदे मातरम्’ के हाल ही में 150 वर्ष पूरे हुए हैं। यह गीत भारत की आत्मा है और भारत माता के प्रति हमारे समर्पण की अमर गाथा है। हरियाणा की धरा हमेशा से राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रही है। ‘वंदे मातरम्’ का भाव हमारी संस्कृति, लोकगीतों और जीवनशैली में सहज रूप से समाया हुआ है। देश भर में हमारे राज्य के लोगों को खाद्य सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और ओलंपिक मेडल दिलाने के लिए सराहा जाता है। हमारे किसान, सैनिक और खिलाड़ी हमेशा ‘वंदे मातरम्’ की भावना से प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन को बेहतर बनाना, किसानों की आय बढ़ाना, युवाओं को रोज़गार देना और महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करना ही देश की सच्ची सेवा तथा ‘वंदे मातरम्’ की सच्ची अभिव्यक्ति है।
प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिए गए मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' को सुशासन का आधार बनाया है। यह हम सबका सपना है कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करेगा, तब तक यह एक विकसित, आत्मनिर्भर और दुनिया में सबसे आगे रहने वाला देश होगा। इस राष्ट्रीय संकल्प में हरियाणा की भूमिका बहुत अहम होगी। इसलिए, 'हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट-2047' तैयार किया है। हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट का लोकार्पण गत 24 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा पंचकूला में किया गया। यह डॉक्यूमेंट वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था के रूप में दृढ़ता से स्थापित करने के लिए रणनीतिक ब्लूप्रिंट है। इस डॉक्यूमेंट में ‘विकसित हरियाणा’ बनाने के लिए छ: मुख्य संकल्प हैं।
राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का ‘अंत्योदय दर्शन’ संवेदनशील शासन की नैतिक प्रतिबद्धता है। इस मार्ग पर चलते हुए सोशल सिक्योरिटी पेंशन अब प्रो-एक्टिव मोड में दी जा रही हैं। परिवार पहचान पत्र के डेटा के ज़रिए योग्य लाभार्थियों की पहचान की जाती है और बिना किसी एप्लीकेशन या सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाए पात्रता होने पर पेंशन स्वतः शुरू हो जाती है। हरियाणा देश में सबसे अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने वाले राज्यों में से एक है। वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को हर महीने 3,200 रुपये मिलते हैं। खास बात यह है कि दिव्यांगों के अधिकार अधिनियम-2016 के तहत दिव्यांगता की सभी 21 कैटेगरी को पेंशन स्कीम में शामिल किया गया है। थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी बीमारियों के लिए अतिरिक्त वित्तीय मदद भी दी जा रही है।
असीम कुमार घोष ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को प्रभावी रूप से लागू किया है। इस योजना के तहत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की उन महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। साथ ही, अब उन माताओं को भी योजना में शामिल किया गया है जो अपने बच्चों की शिक्षा, पोषण और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित कर रही हैं। अब तक 9 लाख 22 हजार 452 लाभार्थी बहनों के खातों में 4 किस्तों में 634 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए, ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 71 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। इस स्कीम को भी प्रो-एक्टिव तरीके से लागू किया जा रहा है। ‘डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना’ के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु 12,000 रुपये तक की एकमुश्त अनुदान राशि प्रदान की जाती है। ‘दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना ( दयालु )’ के तहत, 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सुरक्षा दी जाती है। अब तक, 49 हजार 983 लाभार्थियों को 1 हजार 881 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘पी.एम. स्वनिधि योजना’ के तहत लोन और ब्याज सब्सिडी भी दी जा रही है।
असीम कुमार घोष ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ग्रामीण)’ के तहत हरियाणा में 1 लाख 56 हजार से ज़्यादा मकान बनाए गए हैं। राज्य में ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के तहत 14 शहरों में 30 वर्ग गज (एक मरला) के 15 हजार 256 प्लॉट दिए गए हैं। इसी तरह, ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के तहत 50 से 100 वर्ग गज तक के 12 हजार 561 प्लॉट दिए गए हैं। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत मकान बनाने के लिए वित्तीय मदद भी सुनिश्चित की जा रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हज़ारों परिवारों को प्लॉट का कब्ज़ा और निर्माण के लिए सहायता मिली है। ये चुनिंदा झलकियां स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि अंत्योदय सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि हरियाणा में शासन की नींव है।
#HaryanaBudgetSession #GovernorAddress #Antyodaya #VandeMataram150 #HaryanaVision2047 #LadoLakshmiYojana #SocialSecurity #DevelopedHaryana #PMModiMantra #WomenEmpowerment #PMAY #PoorWelfare
-
20/02/26 |आईआईटी रुड़की के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) : हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी रुड़की) के साथ 20 फरवरी, 2026 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि यह समझौता राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान एकीकरण, संकाय विकास और नवाचार आधारित शिक्षण को नई गति प्रदान करेगा। इस समझौता ज्ञापन पर आईआईटी रुड़की की ओर से प्रो. विवेक कुमार मलिक, डीन (प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श) तथा हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से श्री प्रभजोत सिंह महानिदेशक तकनीकी शिक्षा, हरियाणा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त आईआईटी रुड़की इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं उन्नत अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक ख्याति रखता है। इस सहयोग से हरियाणा के राज्य इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों (एसआईईटीएस) राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों तथा तकनीकी विश्वविद्यालयों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह समझौता आईआईटी रुड़की और तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच एक सशक्त शैक्षणिक सेतु स्थापित करेगा, जिससे प्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता एवं संसाधनों का लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि समझौता ज्ञापन की प्रमुख विशेषताओं में संकाय विकास एवं क्षमता निर्माण के अंतर्गत संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और संरचित ज्ञान-साझाकरण पहलें शामिल हैं। छात्र प्रशिक्षण एवं परियोजना-आधारित शिक्षण के तहत संस्थागत नियमों के अनुरूप आईआईटी रुड़की में प्रशिक्षण और अनुसंधान के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त संयुक्त अनुसंधान, संकाय विनिमय और शैक्षणिक संसाधनों के साझा उपयोग के माध्यम से अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हैकाथॉन, इन्क्यूबेशन कार्यक्रम, स्टार्ट-अप मार्गदर्शन तथा प्रौद्योगिकी आधारित पहलों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि संकाय को भी आधुनिक अनुसंधान, उद्योगोन्मुखी दृष्टिकोण और नवीन शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाना है। यह समझौता प्रदेश में एक गतिशील, नवाचार-केंद्रित और उद्योग-संबद्ध शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रखेगा।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्चतर शिक्षा श्री विनीत गर्ग के मार्गदर्शन तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश को तकनीकी नेतृत्व की दिशा में अग्रसर करेगी।
यह समझौता गैर-वित्तीय एवं गैर-बाध्यकारी प्रकृति का है तथा पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा, जो भविष्य में परियोजना-विशिष्ट सहयोग के लिए एक संरचित एवं लचीला ढांचा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर डॉ. वाई.पी.एस. बरवाल, निदेशक तकनीकी शिक्षा, श्री अनिल कुमार, अतिरिक्त निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल, एसोसिएट डीन कॉर्पोरेट इंटरैक्शन (एडीसीआई) आईआईटी रुड़की सहित तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#IITRoorkee #HaryanaTechnicalEducation #SkillIndia #InnovationInEducation #FacultyDevelopment #EngineeringExcellence #MahipalDhanda #TechEducationHaryana #ResearchAndDevelopment #DigitalIndia
-
20/02/26 |"भविष्य की ओर भारत: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के प्रतिनिधियों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, नवाचार और समावेशिता पर हुई चर्चा"
आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली - इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में भाग लेने वाले सीईओ और प्रतिनिधियों के एक समूह ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।
उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) किस प्रकार वैश्विक कार्य परिदृश्य को मौलिक रूप से बदल रही है और नए अवसरों के द्वार खोल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता पर कहा कि भारत बड़े पैमाने पर एआई-संचालित नवाचार और तैनाती से लाभ उठाने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार है। उन्होंने एक मजबूत और सहयोगात्मक एआई इकोसिस्टम के निर्माण में निरंतर सहयोग के लिए भारत एआई मिशन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
प्रतिनिधियों ने शिखर सम्मेलन को व्यापकता और प्रभाव के लिहाज से शानदार बताया, जिसमें देश भर के उभरते हुए युवाओं की प्रतिभा, नवोन्मेषी विचार और दूरदर्शी समाधानों का जीवंत प्रदर्शन हुआ। उन्होंने व्यावहारिक और नागरिक-केंद्रित अनुप्रयोगों पर भी चर्चा की, जिनमें संसदीय कार्यवाही में एआई द्वारा संचालित एक साथ भाषा अनुवाद का उपयोग शामिल है जो शासन में सुलभता, दक्षता और समावेशिता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा सकता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि एआई सटीकता बढ़ाती है, काम को आसान बनाती है और समाज को व्यापक रूप से सार्थक लाभ पहुंचाती है। एआई के भविष्य के प्रति प्रबल आशावाद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह तकनीक न केवल मौजूदा भूमिकाओं को बदलेगी बल्कि पूरी तरह से नए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक महत्वपूर्ण पहल है जो देश को वैश्विक एआई परिदृश्य में एक प्रमुख खिलाड़ी और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सुशासन में परिवर्तन के एक प्रमुख चालक के रूप में स्थापित करती है।
#IndiaToTheFuture #AIImpactSummit2026 #VicePresident #Innovation #Inclusivity #AIinIndia #FutureOfTech #DigitalIndia #Leadership #TechnologyConference #SustainableDevelopment #Empowerment #InclusiveTech #FutureLeaders #TransformingIndia #AIRevolution #Collaboration #Progress #DelegatesMeet
-
20/02/26 |एआई और डीपटेक के साथ 'विकसित भारत' का संकल्प: प्रधानमंत्री मोदी ने की स्टार्टअप दिग्गजों के साथ रणनीतिक बैठक
आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ के साथ एक गोलमेज बैठक की।
इस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने वाले स्टार्टअप्स प्रमुख सेक्टरों में जनसंख्या-स्तरीय चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा में, वे उन्नत निदान, जीन थेरेपी और कुशल रोगी रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एआई का उपयोग करते हैं जिससे कि अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण देखभाल पहुंचाई जा सके। कृषि में, वे उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु जोखिमों के प्रबंधन में सहायता के लिए भू-स्थानिक और अंडरवॉटर इंटेलीजेंस का लाभ उठाते हैं। इस समूह में साइबर सुरक्षा, नैतिक एआई, अंतरिक्ष, न्याय और शिक्षा तक स्थानीय भाषा में पहुंच के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण और उद्यम उत्पादकता को सुदृढ़ करने के लिए पुरानी प्रणालियों के आधुनिकीकरण पर केंद्रित उद्यम भी शामिल हैं। ये सभी मिलकर एक ऐसे इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करते हैं जो स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करते हुए एआई-संचालित नवोन्मेषण में वैश्विक नेतृत्व का निर्माण करता है।
एआई स्टार्टअप्स ने भारत द्वारा अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस सेक्टर के तीव्र विस्तार और अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि एआई नवोन्मेषण और तैनाती की वैश्विक गति तेजी से भारत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश अब एआई विकास के लिए एक सहायक और गतिशील वातावरण प्रदान करता है, जिससे वैश्विक एआई परिदृश्य में इसकी मजबूत उपस्थिति स्थापित हो रही है। उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की भी प्रशंसा की और इसे एआई से संबंधित वैश्विक चर्चाओं को आकार देने में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहसिक कदम उठाने और प्रभावशाली समाधान विकसित करने वाले नवप्रवर्तकों को बधाई दी। उन्होंने कृषि और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न सेक्टरों में एआई प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की, जिसमें मृदा स्वास्थ्य की रक्षा के लिए फसल उत्पादकता और उर्वरक उपयोग की निगरानी शामिल है। भारतीय भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने मातृभाषा में उच्च शिक्षा के लिए एआई टूल्स के विस्तार का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने सुदृढ़ डेटा प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया, गलत सूचनाओं के प्रति सावधान किया और भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित करने का आग्रह किया। यूपीआई को सरल और विस्तार योग्य डिजिटल नवोन्मेषण का एक मॉडल बताते हुए, उन्होंने भारतीय कंपनियों में विश्वास जताया और घरेलू उत्पादों पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अंतरिक्ष सेक्टर में निजी भागीदारी बढ़ाने की बात भी कही और भारतीय स्टार्टअप्स में निवेशकों की मजबूत रुचि का उल्लेख किया।
इस बैठक में एब्रिज, अदालत एआई, ब्रेनसाइटएआई, क्रेडो एआई, एका केयर, ग्लीन, इनोगल, इनवीडियो, माइको, ओरिजिन, प्रोफेज़, रासेन, रूब्रिक, सैटश्योर, सुपरनोवा और साइफा एआई के सीईओ और संस्थापक उपस्थित थे।
#DevelopIndia #AI #DeepTech #PMModi #StartupLeaders #Innovation #Entrepreneurship #DigitalIndia #TechForGood #FutureOfWork #Leadership #InvestInIndia #SmartTechnology #EconomicGrowth #AIforDevelopment #TechStartups #IndianTech #StrategicMeeting #TechnologyInnovation #InspiringChange
-
20/02/26 |
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई दी।
एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के 39वें स्थापना दिवस पर वहां की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त मिजोरम विकास, शांति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गौरतलब है कि इन दोनों राज्यों की स्थापना 20 फरवरी 1987 को हुई थी। पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने से पहले ये दोनों क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
20/02/26 |चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल का आगाज: खिले 850 किस्मों के गुलाब, प्रशासक ने किया तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन
चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) : चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित एशिया के सबसे बड़े ज़ाकिर हुसैन रोज गार्डन में शुक्रवार को 54वें रोज फेस्टिवल (2026) का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर इस तीन दिवसीय पुष्प उत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप, सैन्य बैंड की प्रस्तुतियों और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस वर्ष के महोत्सव का मुख्य आकर्षण 850 से अधिक गुलाब की किस्में और लगभग 50,000 पौधों का अद्भुत नजारा है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पहली बार हॉट एयर बैलून और हेलीकॉप्टर राइड जैसे विशेष प्रबंध किए गए हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में 20 से 22 फरवरी के बीच कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 'रोज प्रिंस और प्रिंसेस', 'मिस्टर रोज और मिस रोज', फोटोग्राफी, पेंटिंग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'रोज किंग-क्वीन' स्पर्धाएं शामिल हैं।
प्रशासन ने दर्शकों की सुविधा के लिए 100 से अधिक डिस्प्ले बोर्ड और एलईडी स्क्रीन लगाई हैं, जो विभिन्न गुलाबों की प्रजातियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा कर रही हैं। शाम के समय सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध पंजाबी और सूफी कलाकारों द्वारा लाइव प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भारी भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-16 के आसपास विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
#RoseFestival2026 #ChandigarhRoseGarden #CityBeautiful #RoseFestivalChandigarh #FlowerShow2026 #GulabChandKataria #ChandigarhTourism #Sector16 #NamoBharatConnection #GardenCity #ZakirHussainRoseGarden
-
20/02/26 |सुशासन की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा कदम
एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सुशासन एवं ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण ने आरक्षण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को एंड-टू-एंड ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशानुसार विकसित की जा रही इस डिजिटल प्रणाली के तहत दस्तावेज़ अपलोड, ऑनलाइन परीक्षण, अनुमोदन एवं निर्गमन तक की संपूर्ण कार्यवाही पोर्टल आधारित होगी।
नई व्यवस्था के माध्यम से आवेदक घर बैठे अपने प्रकरण की अद्यतन स्थिति, आवश्यक टिप्पणियाँ एवं संबंधित अभिलेख देख सकेंगे। इससे न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, बल्कि प्रक्रिया में लगने वाला समय भी घटेगा और नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सुझावों से संवरता विकास का खाका—
जयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से आयुक्त श्री महाजन ने आयोजित संवाद कार्यक्रम में विभिन्न हितधारकों से विस्तृत चर्चा की। बैठक में शहरी नियोजन, प्रक्रियागत सरलीकरण, जनसुविधाओं के विस्तार तथा जयपुर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही कार्यक्रम में पधारे आमजन के लम्बित प्रकरणों का भी हाथों हाथ अवोलकन कर संबंधित उपायुक्त को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए । इस दौरान जेडीए आयुक्त ने जनसुनवाई प्रकरणों की समीक्षा भी की साथ ही अधिकारियों को सुझावों का परीक्षण करवा कर प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश दिये। संवाद कार्यक्रम में पधारे हितधारकों ने जेडीए की इस पहल पर संतोष जताया है।
आयुक्त महाजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन प्रणाली लागू करने के साथ तीन वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों एवं लिगेसी डेटा का परीक्षण कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण तथा प्रशासनिक पारदर्शिता को बल मिलेगा।
गौरतलब है कि जेडीए द्वारा विभिन्न योजनाओं में अधिग्रहित भूमि के बदले पूर्व में जारी मैनुअल आरक्षण पत्रों का चरणबद्ध डिजिटलीकरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। पुराने हस्तलिखित एवं मुद्रित अभिलेखों का डेटा एंट्री के माध्यम से कंप्यूटरीकरण कर उन्हें प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे संबंधित हितधारक बिना कार्यालय आए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।
अब जयपुर विकास प्राधिकरण ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आगामी समय में जारी किए जाने वाले सभी आरक्षण पत्र ई-प्रणाली के माध्यम से तैयार करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अधिकृत अधिकारी द्वारा ई-साइन किए गए दस्तावेज़ सीधे ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इससे दस्तावेज़ों की प्रामाणिकता सुनिश्चित होगी, रिकॉर्ड प्रबंधन सुव्यवस्थित होगा साथ ही मानवीय त्रुटियों की संभावना न्यूनतम रहेगी।
उल्लेखनीय है कि डिजिटल माध्यम से सेवा प्रदायगी को सरल बनाकर प्राधिकरण ने शहर के सुव्यवस्थित विकास एवं जनसुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया है। जयपुर विकास प्राधिकरण की यह पहल प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सुदृढ़ कदम साबित होगी।
बैठक में जेडीए सचिव निशांत जैन, अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल सहित सभी ज़ोन के उपायुक्त एवं हितधारक उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/02/26 |पिछले 2 साल में राजस्थान में निवेश ने रफ्तार पकड़ी-उद्योग एवं वाणिज्य मंंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।
उद्योग एवं वाणिज्य मंंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पिछले दो साल में राजस्थान में औद्योगिक निवेश ने रफ्तार पकड़ी है। राज्य सरकार की दूरगामी सोच के साथ बनाई गई नीतियों, योजनाओं और निर्णयों से प्रदेश में निवेश का सकारात्मक माहौल बना है, उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमतियां लेना और संचालन अब आसान है। प्रतिस्पर्धी लागत के चलते प्रदेश में निर्मित माल व सेवा वैश्विक बाजार के अनुकूल बन गई है। राइजिंग राजस्थान और राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति-2024 के बाद प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है। इससे निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के समुचित अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने, सूक्ष्म और लघु उद्योगों को और मजबूत करने के साथ ही निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश में शुरू हुई यह औद्योगिक विकास की गति लगातार बढ़ती रहे।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विधान सभा में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की (मांग संख्या-56) अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने उद्योग विभाग की 17 अरब 53 करोड़ 05 लाख 98 हजार रूपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुसार प्रदेश के हर एक युवा को रोजगार उपलब्ध कराते हुए सशक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व राज्य सरकार साफ नीति, नीयत और निष्पादन के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज हर बड़ा उद्योगपति राजस्थान में निवेश करना चाहता है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राजस्थान देश में अग्रणी, 180 सुविधाएं पेपरलैस—
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान में उद्योगों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सर्वोत्तम अनुभव मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य के साथ पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों के कारण निवेश प्रक्रिया के सरलीकरण के मामले में राजस्थान आज देश के अग्रणी राज्य में शामिल है। राजस्थान सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को और मजबूत किया गया है। इंटीग्रेटेड पोर्टल के माध्यम से वर्तमान में निवेशकों को 180 सर्विस के तहत पेपरलैस क्लीयरेंस दिए जा रहे हैं, पूर्ववर्ती सरकार के समय इनकी संख्या करीब 80 ही थी।
13 सेक्टर वाइज नीतियां और योजनाएं लागू—
कर्नल राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वरा पिछले 2 वर्ष में राज्य के निर्यात, एमएसएमई उद्यमों, हस्तशिल्प, हथकरघा तथा राज्य के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रत्येक सेक्टर को ध्यान में रखते हुए 13 नई नीतियां और योजनाएं लागू की गई हैं। इसमें निर्यात प्रोत्साहन, एक जिला एक उत्पाद और एमएसएमई, एकीकृत कलस्टर विकास, लॉजिस्टिक सहित कई नीतियां और योजनाएं लागू की गई हैं।
रिप्स-2022 में खामियों की वजह से निवेशकों नहीं मिला वास्तिवक लाभ, रिप्स -2024 से बना निवेश का सकारात्मक माहौल
उद्योग मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय लागू की गई राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) 2022 में उद्यमियों को अनुदान वितरण नहीं होने से निवेशकों को इसका कोई फायदा नहीं मिला। हमारी सरकार ने इन कमियों को दूर करते हुए एक स्पष्ट विजन के साथ राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) 2024 लागू की। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 2 वित्तीय वर्षों 2022-2023 एवं 2023-24 में लगभग 487 करोड़ का अनुदान वितरण किया गया। हमारी सरकार द्वारा 2 वित्तीय वर्षों में लगभग 1,600 करोड़ रुपये के अनुदान स्वीकृत किए जा चुके हैं।
राइजिंग राजस्थान के एमओयू धरातल पर उतरे—
कर्नल राठौड़ ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के समझौतों की ग्राउंड ब्रेकिंग की जा चुकी है। इन निवेश समझौतों के सकारात्मक परिणाम भविष्य में दिखाई देंगे। इन उद्योगों की स्थापना से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही, राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने उन प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया जिनकी ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और धरातल पर कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अलवर में 2,200 करोड़ के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है। जयपुर में 310 करोड़ रुपये निवेश वाला डेटा सेंटर और 500 करोड़ रुपये निवेश का मेडिकल साइंसेज संस्थान, सवाई माधोपुर में पर्यटन परियोजनाएं, धौलपुर में प्लास्टिक पैकेजिंग इकाई, जोधपुर में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और सीकर में एग्रो आधारित उद्योगों का कार्य शुरू हो चुका है।
भूमि आवंटन में ऐतिहासिक सुधार, भविष्य की जरूरत के लिए 10 हजार एकड़ का भूमि बैंक—
उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य में जमीन अलॉटमेंट और भू उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है, ताकि छोटे उद्यमियों को भी जमीन मिल सके। भूमि आवंटन प्रक्रिया में ऐतिहासिक सुधार करते हुए 99 वर्ष की लीज व्यवस्था में संशोधन कर 33 वर्ष का प्रावधान किया गया है। साथ ही, प्रदेश की भविष्य की आवश्यकताओं के देखते हुए 10 हजार एकड़ का भूमि बैंक बनाया गया है। साथ ही, निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार अंडर डवलप जमीन भी आवंटित की जा रही है, ताकि जल्दी काम शुरू किया जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

-

-
20/02/26 |सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने युवाओं से किया संवाद
एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।
भारतीय वायु सेना की ब्रांड एंबेसडर टीमों सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने जयपुर के युवाओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं मूक-बधिर विद्यार्थी उपस्थित रहे।
टीम सदस्यों ने विद्यार्थियों को वायुसेना में करियर के अवसरों, कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया, टीमवर्क और समर्पण के महत्व से अवगत कराया। साथ ही 20 एवं 22 फरवरी को जल महल की पाल पर प्रस्तावित भव्य एयर शो की जानकारी साझा की। पायलटों ने कहा कि जयपुरवासियों के लिए यह अवसर भारतीय वायुसेना के साहस, सटीकता और अनुशासन को सजीव रूप में देखने का यादगार क्षण होगा।
आयोजन में जानकारी दी गई कि वर्ष 1996 में स्थापित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम है और विश्व की चुनिंदा टीमों में शामिल है। यह टीम लाल-सफेद रंग के आकर्षक Hawk Mk-132 जेट विमानों पर उड़ान भरते हुए लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान तथा लोकप्रिय ‘डीएनए’ संरचना जैसे रोमांचक करतब प्रस्तुत करती है। अब तक 800 से अधिक प्रदर्शनों के माध्यम से टीम ने चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित अनेक देशों में भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया है।
टीम में 14 पायलट शामिल हैं। टीम लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी (सु-30 एमकेआई के अनुभवी पायलट) हैं तथा डेप्यूटी लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह हैं। अन्य पायलटों एवं तकनीकी अधिकारियों की समर्पित टीम सटीक गठन उड़ान को संभव बनाती है।
उल्लेखनीय है कि टीम के तीन पायलट विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर से ही हैं। हाल ही में विमानों में स्वदेशी स्मोक पॉड्स का एकीकरण किया गया है, जिसे वायुसेना के 11 बेस रिपेयर डिपो, नासिक में विकसित किया गया है। इससे प्रदर्शन के दौरान आकाश में तिरंगे के रंगों की आकर्षक छटा बिखेरी जा सकती है, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाती है।
आयोजन में यह भी जानकारी दी गई कि सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने रंग-बिरंगे हेलिकॉप्टरों और सटीक सामूहिक उड़ान के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। वर्ष 2004 में सिंगापुर में आयोजित एशियन एरोस्पेस शो में पहली अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति के बाद से टीम 390 से अधिक स्थलों पर 1200 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है।
टीम ध्रुव हेलिकॉप्टर का संचालन करती है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है। यह सर्व-मौसम और बहु-उद्देश्यीय क्षमता वाला हेलिकॉप्टर है, जो ‘आत्मनिर्भरता’ की भावना का सशक्त प्रतीक है। 20 फरवरी तक अभ्यास उड़ानों के पश्चात 22 फरवरी को जलमहल के ऊपर पाँच हेलिकॉप्टरों का भव्य सामूहिक प्रदर्शन जयपुरवासियों को रोमांचित करेगा।
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम का आदर्श वाक्य “सदैव सर्वोत्कृष्ट” उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रतिबिंबित करता है। युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम ने न केवल उन्हें प्रेरित किया, बल्कि भारतीय वायुसेना के साहसिक एवं तकनीकी कौशल की झलक भी प्रस्तुत की। जयपुर का आसमान 20 और 22 फरवरी को इसी जोश और गौरव का साक्षी बनेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/02/26 |देखिए दैनिक खबर पर प्रातः 10 बजे के समाचार
#आजकेराष्ट्रीय #अंतरराष्ट्रीय #प्रादेशिक #दिल्ली #चंडीगढ #अंबाला #स्थानिकसमाचार #मनोरंजनसमाचार #खेलसमाचार #मौसमकahal #ब्रेकिंगन्यूज़ #लाइवअपडेट #समाचारअपडेट #नीव्सहाइलाइट #घटनाएं #आजकीखबरें #सुर्खियां #फर्स्टटेक्स्ट #रियलटाइमन्यूज़ #ताजा खबरें
-
20/02/26 |फुटबाल खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से शिलांग सांसद डॉ. रिकी एजे सिंगकॉन का निधन, पीएम ने जताया शोक
आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली - मेघालय की राजधानी शिलांग के लोकसभा सांसद रिकी एजे सिंगकॉन का गत शाम को अचानक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी - वीपीपी के सदस्य थे और साथ ही पार्टी के महासचिव भी थे। उनके अचानक निधन से वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी को बड़ा झटका लगा है और राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
फुटबॉल खेलते हुए आया हार्ट अटैक
सिंगकॉन शाम को शिलांग के मावलाई मावियोंग इलाके में एक मैदान में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। फुटबॉल खेलते हुए वह अचानक मैदान पर गिर पड़े और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां रात को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन से गहरा दुःख हुआ है। मेघालय की जनता के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
#Shillong #DrRickyAJSyngkon #HeartAttack #Football #Condolences #PM reacts #SadNews #PublicRepresentative #TragicLoss #IndianPolitics #HealthcareAwareness #FootballCommunity #Legacy #GoneTooSoon #CapitolHill #Respect #RestInPeace #InMemoriam #Heroes #CommunityLeader
-
20/02/26 |प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य के उज्ज्वल उदाहरण के रूप में अरुणाचल प्रदेश की सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि यहाँ के ऊर्जावान और परिश्रमी नागरिक राष्ट्र की प्रगति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि “अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।”
मनोरम प्राकृतिक परिदृश्यों और अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता से संपन्न अरुणाचल प्रदेश परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का एक उज्ज्वल उदाहरण है। इसके ऊर्जावान और परिश्रमी नागरिक राष्ट्र की प्रगति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, राज्य की विविध जनजातीय परंपराएँ हमारे राष्ट्र को अत्यंत समृद्ध बनाती हैं। आने वाले समय में राज्य निरंतर विकास की नई ऊँचाइयां छूता रहे।”
वहीं उन्होंने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और चिरस्थायी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की मजबूत सामुदायिक भावना और लोगों का सौम्य व्यवहार, करूणा और सहानुभूति के मूल्यों का प्रतीक हैं। परंपराओं, संगीत और दैनिक जीवन के अन्य पहलुओं में व्यक्त समृद्ध मिज़ो विरासत बेहद प्रेरणादायक है।
"आगामी वर्षों में मिजोरम विकास के पथ पर अग्रसर हो और नई उपलब्धियां हासिल करे।"
#PMGreets #ArunachalPradesh #StatehoodDay #ArunachalDay #India #UnityInDiversity #CelebratingCulture #NortheastIndia #StatehoodCelebration #PeopleOfArunachal #GovernmentOfIndia #JoyousOccasion #StatehoodPride #CulturalHeritage #InspirationalLeadership #TogetherWeRise #StrengthInUnity #ProudToBeIndian #InclusiveGrowth
-
20/02/26 |केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने बीकानेर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।
केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के जैसलमेर रोड स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल के समस्त वार्डों एवं व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया तथा प्रभारी सहित अन्य चिकित्सकों की बैठक ली।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ईएसआई के तहत बीमित व्यक्तियों और उनके परिजनों को बेहतर और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह अस्पताल संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इसके माध्यम से समयबद्ध और स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए तथा प्रत्येक श्रमिक तक इसकी जानकारी पहुंचे, इसके मद्देनजर इसका प्रचार-प्रसार किया जाए।
अर्जुन राम मेघवाल ने अस्पताल की दैनिक ओपीडी पर असंतोष जताया और कहा कि चिकित्सा प्रभारी द्वारा जिले के प्रमुख औद्योगिक संगठनों तथा संस्थानों से समन्वय करते हुए विशेष शिविर लगाए जाएं। जिससे बीमित व्यक्तियों को इस सुविधा की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि यहां मशीनरी और मैन पावर नियोजन संबंधी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन केन्द्र सरकार की मंशा के अनुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिले, यह सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र, शहर के प्रमुख स्थान पर है तथा यहां लाभांवित होने वाले मरीजों की संख्या की नियमित समीक्षा उच्च स्तर पर की जाती है। इसके मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि बीकानेर का यह संस्थान आगे रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ईएसआई के इस तीस बैडेड अस्पताल की साख किसी स्थिति में प्रभावित नहीं हो। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी, सुविधाओं सहित सभी आवश्ययकताओं की नियमित समीक्षा करें तथा इससे अवगत करवाएं। उन्होंने प्रमुख आवश्यकताओं के संबंध में नोट तैयार कर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस संबंध में उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि थोड़े समय बाद सभी व्यवस्थाओं का पुनः फीडबैक लिया जाएगा।
अर्जुन राम मेघवाल ने अस्पताल के पंजीकरण काउंटर, आपातकालीन कक्ष, बाल चिकित्सा वार्ड, प्रसूति कक्ष सहित अन्य वार्डों तथा लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। केन्द्रीय मंत्री ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/02/26 |हरियाणा में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: प्रीपेड मोड पर 5% छूट और मोबाइल ऐप से बिजली खपत की निगरानी की सुविधा
चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) : स्मार्ट मीटरिंग को बढ़ावा देने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक सभी राज्यों में ‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल) के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक यूएचबीवीएन के तीन शहरों करनाल, पानीपत और पंचकूला में लगभग पांच लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन शहरों के उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड बिलिंग मोड में परिवर्तित कर बिजली शुल्क पर 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
‘स्मार्ट मीटर यूएचबीवीएन’ मोबाइल एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल आईओएस स्टोर, दोनों पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत पर निगरानी रख सकते हैं, प्रीपेड बिलिंग की स्थिति में क्रेडिट बैलेंस से संबंधित दैनिक अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। वर्तमान में यूएचबीवीएन में लगभग 31,600 उपभोक्ता मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 या 1800-180-1550 पर संपर्क कर सकते हैं, । यूएचबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से प्रीपेड बिलिंग अपनाने और अपने बिजली उपयोग के बेहतर नियंत्रण तथा प्रभावी प्रबंधन के लिए मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने की अपील की है।
#SmartMeterPakhwada #UHBVN #SmartMetering #HaryanaPower #DigitalIndia #PrepaidElectricity #EnergyEfficiency #SmartGrid #ElectricityDiscount #HaryanaNews
-
20/02/26 |प्रश्नकाल में केवल प्रश्न–उत्तर, वाद-विवाद नहीं -राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष
एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही के दौरान स्पष्ट व्यवस्था देते हुए कहा कि प्रश्नकाल का उद्देश्य केवल सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करना है, न कि वाद-विवाद या विस्तृत चर्चा करना।
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रश्नकाल लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें जनप्रतिनिधि सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करते हैं। अतः प्रश्नकाल के दौरान अनावश्यक बहस, आरोप-प्रत्यारोप या विषयांतर चर्चा से बचना चाहिए। उन्होंने सभी माननीय सदस्यों से कहा कि वे नियमों एवं परंपराओं का पालन करते हुए संक्षिप्त एवं स्पष्ट प्रश्न पूछें तथा मंत्रीगण भी निर्धारित विषय पर सटीक और तथ्यात्मक उत्तर दें, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारु, मर्यादित और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रश्नकाल की गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इससे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सदन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि पूर्व में दी गई अध्यक्षीय व्यवस्था में अनुपूरक प्रश्न मूल प्रश्न से ही संबंधित होना चाहिये। सदस्य को दो ही पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति है।
वासुदेव देवनानी को 'उम्र 18 की' प्रति भेंट—
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को युवा लेखक हर्ष वर्धन पाण्डेय ने अपनी नवीन पुस्तक उम्र 18 की प्रति भेंट की। वासुदेव देवनानी ने युवा लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/02/26 |"मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत 979 युवाओं को केंद्रीय क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, भोपाल।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत मध्य प्रदेश के 979 युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसके लिए कंपनी ने विभिन्न क्षेत्रों के इच्छुक युवाओं से MMSKY पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसका उद्देश्य 10 अलग-अलग ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण देना है। कंपनी ने बताया कि "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार MMSKY पोर्टल पर प्रशिक्षण संबंधी योग्यताएं, रिक्तियों का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी देख सकते हैं।
यह महत्वपूर्ण है कि "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल), कार्यकारी (मानव संसाधन/लेखा) आदि पदों पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक ऋषि गर्ग ने कहा है कि "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत औपचारिक शिक्षा प्राप्त कर चुके युवाओं को कंपनी में छात्र प्रशिक्षुओं के रूप में नौकरी के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
20/02/26 |हरियाणा की पहली डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज: 2027 के महाभियान के लिए मुख्य सचिव ने की अहम बैठक
चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) : हरियाणा में जनगणना-2027 को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के सफल और समयबद्ध संचालन के लिए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों के एक दिवसीय सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि यह जनगणना केवल एक सांख्यिकीय कवायद भर नहीं, बल्कि आने वाले दशक की नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचना के विकास की नींव है। साथ ही, यह राज्य की प्रशासनिक और तकनीकी दक्षता तथा समन्वय कौशल की भी परीक्षा है।
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधान जनगणना अधिकारियों को जनगणना की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं तथा उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाना है।
मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े नीति निर्माण एवं विकास योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों ने राज्य में कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों की पहचान करने में मदद की और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के माध्यम से लक्षित हस्तक्षेप संभव हुआ।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि जनगणना में उपायुक्तों और नगर निगम आयुक्तों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, जिले का पूर्ण कवरेज तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। मंडलायुक्त अपने अधीन जिलों की नियमित समीक्षा करें और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़ी पूरी प्रक्रिया में त्रुटि या लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण और संवेदनशीलता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के लिए जारी की गई धनराशि का समुचित उपयोग किया जाए।
उन्होंने बताया कि देश में पहली बार पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी। इसके पहले चरण में ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ 1 मई से 30 मई, 2026 तक की जाएगी। वर्ष 1966 में राज्य गठन के बाद से, हरियाणा के लिए यह छठी जनगणना होगी। परंपरागत प्रक्रिया से हटकर इस बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी दिया जाएगा, जिसके लिए 16 अप्रैल, 2026 से एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि नागरिक अपने विवरण पहले ही ऑनलाइन भर सकेंगे। जानकारी सबमिट करने के बाद उन्हें एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से एक विशिष्ट सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। इसके बाद जब गणनाकर्मी मौके पर आएंगे, तो वे केवल पहले से भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे, जिससे समय की बचत होगी और आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार होगा।
हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक श्री ललित जैन ने बताया कि आगामी जनगणना के अंतर्गत लगभग 50,000 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों को 203 ग्रामीण और शहरी चार्जों में कवर किया जाएगा। इस विशाल कार्य के लिए 50,000 से अधिक गणना कर्मी और 8,000 से अधिक पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। इनके प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर की चरणबद्ध प्रशिक्षण व्यवस्था अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने तथा कार्य में निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार ने दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर 25,000 का मानदेय देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि गणनाकर्मी एक विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करेंगे, जिसे उनके पंजीकृत निजी मोबाइल उपकरणों पर इंस्टॉल किया जाएगा। यह एप्लिकेशन ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा, ताकि दूर-दराज़ और नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों में भी जनगणना का कार्य बाधित न हो। नेटवर्क उपलब्ध होते ही डाटा स्वतः सिंक्रोनाइज़ हो जाएगा। यह मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिसके लिए न्यूनतम ऑपरेटिंग सिस्टम, रैम और स्टोरेज की शर्तें निर्धारित की गई हैं। रियल-टाइम मॉनिटरिंग और तकनीक-आधारित डैशबोर्ड के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी की जाएगी।
इस दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक जिले में जिला जनगणना समन्वय समिति गठित की जाएगी। राजस्व, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायती राज, सूचना प्रौद्योगिकी और जन संपर्क जैसे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। आमजन में विश्वास और सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना में एकत्रित व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी और किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं की जाएगी।
सम्मेलन के दौरान खास तौर से जनगणना के लिए तैयार की गई रागनी ‘जनगणना बुनियाद देश की, लोकतंत्र की है पहचान’ भी सुनाई गई।
#DigitalCensus2027 #HaryanaCensus #DigitalIndia #Census2027 #AnuragRastogi #SelfEnumeration #SmartGovernance #DataForDevelopment #HaryanaNews #FirstDigitalCensus
-
20/02/26 |इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान के युवाओं का दबदबा, 17 प्रतिभागी नेशनल स्टेज के लिए चयनित
एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।
कौशल विकास के लिए राज्य की नोडल एजेंसी, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC), राजस्थान के उन 17 उम्मीदवारों की उपलब्धि का जश्न मना रही है जिन्होंने आधिकारिक तौर पर 'इंडिया स्किल्स नेशनल प्रतियोगिता' के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
प्रबंध निदेशक ऋषव मंडल ने बताया कि RSLDC उन 17 चयनित उम्मीदवारों को सर्वोत्तम संभव प्रशिक्षण प्रदान करेगा जो राष्ट्रीय कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि राज्य के कौशल विकास ईकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इसके व्यावसायिक प्रशिक्षण पहलों की बढ़ती ताकत को रेखांकित करती है।
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का सफर 5,000 प्रतिभागियों की विशाल स्क्रीनिंग के साथ शुरू हुआ। राज्य स्तरीय फाइनल: जनवरी 2026 में आयोजित राज्य स्तरीय फाइनल में 536 उम्मीदवारों ने प्रतिस्पर्धा की। प्रतिस्पर्धी समूह में से 63 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को क्षेत्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था।
क्षेत्रीय स्तर पर राजस्थान के दल ने पदकों की झड़ी लगा दी। 9 स्वर्ण पदक (प्रत्येक को ₹75,000 का नकद पुरस्कार), 8 रजत पदक (प्रत्येक को 50,000 रू.) 10 कांस्य पदक (प्रत्येक को 25,000 रू.), 8 मेडालियन ऑफ एक्सीलेंस विभिन्न कौशल श्रेणियों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, राजस्थान के प्रतिभागियों ने अपने हुनर और प्रतिस्पर्धी भावना से अपनी अलग पहचान बनाई। इस विशिष्ट समूह में से, 17 विशिष्ट उम्मीदवारों को अब इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है, जहाँ वे देश के बेहतरीन युवा पेशेवरों के बीच मुकाबला करेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/02/26 |आज 20 फरवरी का इतिहास
1547 - एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 - अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।
1847 - राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1868 - 'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872 - न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।
1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1935 - कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1947 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।
1962 - जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1965 - नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
1968 - मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1982 - कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
1986 - सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।
1987 -
हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
1988 - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
1999 -
भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2001 -
लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
2000 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
2002 - काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2003 - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
2007 - यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
2008-
रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
2015 - स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।
-
20/02/26 |आज का राशिफल – 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ/हानि: छोटे लाभ के योग, खर्च नियंत्रित रखें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 – 11:00
शेयर मार्केट: जोखिम कम रखें।
लक्की नंबर: 3
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिर दर्द या थकान हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नए संपर्क लाभ देंगे।
मूड: उत्साहित
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: घर में सुख-शांति रहेगी।
करियर: स्थिर प्रगति।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश ठीक।
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: पुराना पैसा मिल सकता है।
मूड: शांत
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: किसी बात पर बहस हो सकती है।
करियर: नए अवसर मिलेंगे।
लाभ/हानि: मिश्रित परिणाम।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: नींद पूरी रखें।
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: मार्केटिंग से फायदा।
मूड: सोच में डूबे रहेंगे
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
करियर: बॉस से प्रशंसा मिल सकती है।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30
शेयर मार्केट: लाभ के संकेत।
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: पेट का ध्यान रखें।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: पार्टनर से लाभ।
मूड: खुश
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: घर में आपका प्रभाव रहेगा।
करियर: प्रमोशन की चर्चा हो सकती है।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 – 10:00
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न संभव।
लक्की नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
स्वास्थ्य: फिट महसूस करेंगे।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
मूड: आत्मविश्वासी
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: परिवार में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।
करियर: काम का दबाव रहेगा।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 – 2:00
शेयर मार्केट: जल्दबाजी न करें।
लक्की नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: गैस/एसिडिटी से बचें।
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: स्थिर रहेगा।
मूड: व्यस्त
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में संतुलन रहेगा।
करियर: टीम वर्क से सफलता।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: शाम 3:00 – 4:30
शेयर मार्केट: अच्छा समय।
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: ग्राहक बढ़ेंगे।
मूड: सकारात्मक
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: किसी से मतभेद हो सकता है।
करियर: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:30
शेयर मार्केट: अचानक फायदा।
लक्की नंबर: 9
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
ऊर्जा: तेज
बिजनेस: नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
मूड: गंभीर
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: धार्मिक माहौल रहेगा।
करियर: यात्रा से लाभ।
लाभ/हानि: लाभ के अच्छे योग।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30
शेयर मार्केट: अच्छा समय।
लक्की नंबर: 4
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार की योजना बनेगी।
मूड: उत्साही
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
करियर: पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
लाभ/हानि: धीरे-धीरे लाभ।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:30
शेयर मार्केट: स्थिर निवेश ठीक।
लक्की नंबर: 8
शुभ रंग: काला
स्वास्थ्य: जोड़ों का ध्यान रखें।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: पुराने काम से फायदा।
मूड: गंभीर
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
करियर: नए आइडिया सफल होंगे।
लाभ/हानि: लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 – 6:30
शेयर मार्केट: टेक सेक्टर में फायदा।
लक्की नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: ऑनलाइन कार्य लाभ देगा।
मूड: खुश
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
करियर: नई शुरुआत का मौका।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 – 9:00
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश।
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: हल्का पीला
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: सकारात्मक
बिजनेस: नई डील मिल सकती है।
मूड: शांत
---
-
20/02/26 |मोहाली लूट कांड का पर्दाफाश: बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ही रची थी 4 लाख की लूट की साजिश
पंजाब/मोहाली, 20 फरवरी (अन्नू): मोहाली में एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे जमा कराने आए एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर हुई 4 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि उसी बैंक का सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) निकला। पुलिस ने गार्ड निशान मसीह और उसके साथी मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पूरी योजना के तहत इस डकैती को अंजाम दिया था, हालांकि इनका पुराना कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं मिला है।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी निशान मसीह पिछले तीन महीनों से एक्सिस बैंक में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उसने गौर किया कि पीड़ित विक्की, जो 'टेली लिंक' नामक कंपनी में काम करता है, अक्सर बड़ी मात्रा में नकदी जमा कराने आता है। वारदात वाले दिन आरोपी गार्ड की छुट्टी थी, लेकिन उसने पहले से ही अपने दोस्त के साथ मिलकर रेकी कर रखी थी। जैसे ही शनिवार को बैंक बंद होने के कारण विक्की एटीएम मशीन के जरिए पैसे जमा करने पहुंचा, आरोपियों ने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए।
कंपनी के मालिक गुरजोत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके कर्मचारी एयरटेल पेमेंट बैंक का कलेक्शन जमा करने का काम करते हैं। शनिवार को छुट्टी होने की वजह से कर्मचारी एटीएम का सहारा ले रहा था, तभी यह हमला हुआ। आरोपियों ने लूटी गई रकम में से करीब 2 लाख रुपये नशे की पूर्ति और नए मोबाइल फोन खरीदने में उड़ा दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और शेष 2 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। मिर्च पाउडर के हमले से घायल हुए कर्मचारी का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संभव हो पाई है। आरोपी का साथी नशे का आदी है, और इसी लत को पूरा करने के लिए उन्होंने इस अपराध का रास्ता चुना। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि में भी शामिल थे। इस घटना ने बैंकों में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों के वेरिफिकेशन और सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
#MohaliPolice #CrimeUpdate #BankRobberySolved #SecurityGuardArrested #MohaliNews #PunjabPolice #LootCase #CrimeNewsIndia -
20/02/26 |रेलवे में बड़ा वित्तीय घोटाला: सीनियर टीसी पर 17 लाख से अधिक के गबन का आरोप, हिसार के बाद अब सिरसा तक पहुंची जांच
हरियाणा/हिसार, 20 फरवरी (अन्नू ): हरियाणा के हिसार रेलवे जंक्शन पर तैनात एक सीनियर टिकट कलेक्टर (TC) द्वारा सरकारी राजस्व में भारी सेंध लगाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी टीसी हरिकिशन पर करीब 17 लाख 610 रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जून 2025 से जनवरी 2026 के बीच बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर वसूली गई रकम को रेलवे के खजाने में जमा कराने के बजाय अपने पास ही रख लिया। मामला उजागर होने के बाद रेलवे प्रशासन ने विभागीय जांच तेज कर दी है और हिसार के साथ-साथ सिरसा में भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब जोधपुर के यातायात लेखा विभाग को कैश जमा न होने पर संदेह हुआ। जोधपुर से आए यातायात इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने जब गहनता से जांच की, तो बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी टीसी पूर्व में सिरसा में भी तैनात रहा था और सूत्रों के अनुसार वहां भी उसने करीब 10 से 15 लाख रुपये का गोलमाल किया है। वर्तमान में जोधपुर और जयपुर की संयुक्त रेलवे टीमें इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही हैं। यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने अपनी पिछली पोस्टिंग्स के दौरान कहां-कहां विभाग को चूना लगाया है।
रेलवे पुलिस को सौंपी गई शिकायत में बताया गया है कि टीसी हरिकिशन हिसार में फ्री रोस्टर चेकिंग की जिम्मेदारी संभाल रहा था। लंबे समय तक राशि जमा न होने पर उसे पहले चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन जब उसने कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया, तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। हिसार स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 (5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना ने रेलवे की बुकिंग और अकाउंट शाखा की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने महीनों तक इतनी बड़ी रकम का हिसाब क्यों नहीं मांगा गया।
सिरसा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने पुष्टि की है कि मामले की जांच उच्च स्तरीय टीमें कर रही हैं और सिरसा में पोस्टिंग के दौरान हुए गबन का सही आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, आरोपी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी शिकंजा भी कस गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में लिप्त किसी भी अन्य व्यक्ति या लापरवाही बरतने वाले स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा।
#RailwayScam #HisarNews #SirsaNews #RailwayCrime #TCFraud #CorruptionUpdate #HaryanaNews #JodhpurRailway #FinancialFraud -
20/02/26 |रेवाड़ी मर्डर मिस्ट्री: 'घर के भेदी' लॉ स्टूडेंट ने ही की थी रिटायर्ड फौजी की हत्या, लालच ने बनाया अपराधी
हरियाणा/रेवाड़ी, 20 फ़रवरी (अन्नू): रेवाड़ी के गांव बास बिटौड़ी में एक रिटायर्ड फौजी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस 'ब्लाइंड मर्डर' केस का खुलासा करने में आधुनिक तकनीक और कॉल डिटेल्स ने मुख्य भूमिका निभाई। जांच में सामने आया कि मृतक महाराम की अंतिम बार बातचीत गांव के ही एक कानून के छात्र (लॉ स्टूडेंट) विशाल से हुई थी। पुलिस के अनुसार, विशाल का महाराम के घर काफी आना-जाना था और वह अक्सर उनके घर का जरूरी सामान लाकर देता था। इसी नजदीकी के दौरान विशाल की नजर घर में रखे कीमती जेवरातों पर पड़ गई और उसने अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली।
वारदात वाले दिन, यानी 28 जनवरी को विशाल ने महाराम को शराब लाकर दी और खुद अपने घर चला गया। देर रात वह चाकू लेकर चोरी की नीयत से दोबारा महाराम के घर में दाखिल हुआ। हालांकि, आहट होने पर महाराम की नींद खुल गई और पकड़े जाने के डर से विशाल ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद विशाल ने अपने साथी साहिल को मौके पर बुलाया। दोनों आरोपियों ने घर से करीब 55 ग्राम सोना, एक किलो चांदी और नगदी समेटी और वहां से फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी एक दिन रेवाड़ी में रुके और फिर अपने घरों में इस तरह रहने लगे जैसे कुछ हुआ ही न हो।
विशाल के परिवार की गांव में दूध की डेयरी है और इसी बहाने उसकी महाराम से जान-पहचान हुई थी। उसे महाराम के पारिवारिक विवादों और घर के कोने-कोने की पूरी जानकारी थी। शुरुआत में महाराम की पत्नी ने इसे बीमारी या शराब के सेवन से हुई सामान्य मौत समझा था, क्योंकि महाराम एलर्जी के मरीज थे। लेकिन जब पुलिस ने 3 फरवरी को बंद कमरे से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए गए, तब जाकर हत्या का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने तीन दिन की रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किया गया पेचकस, चाकू और चोरी किए गए जेवरात बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे गांव को चौंका दिया है, क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक कानून की पढ़ाई करने वाला युवक ही इस जघन्य अपराध का मुख्य सूत्रधार निकलेगा। पुलिस अब इस मामले के सभी साक्ष्यों को जोड़कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
#RewariCrime #HaryanaNews #MurderMystery #PoliceUpdate #CrimeNews #RewariPolice #LegalAwareness #JusticeForSoldier -
20/02/26 |अंबाला का 'झाड़ूमाजरा' बना मिसाल: सरकारी स्कूल की सूरत देख शिक्षा अधिकारी भी हैरान, प्रदेश के लिए घोषित किया 'रोल मॉडल'
अम्बाला, 20 फरवरी (अन्नू): अक्सर सरकारी स्कूलों का नाम आते ही जर्जर दीवारों और सुविधाओं की कमी की तस्वीर सामने आती है, लेकिन अंबाला के बराड़ा स्थित झाड़ूमाजरा के सरकारी मिडल स्कूल ने इस धारणा को जड़ से मिटा दिया है। मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले इस विद्यालय का गुरुवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ज्योति सभ्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। स्कूल के कैंपस, व्यवस्थाओं और शैक्षणिक माहौल को देखकर शिक्षा अधिकारी इतनी मंत्रमुग्ध हुईं कि उन्होंने इसे पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए एक 'आदर्श मॉडल' करार दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की शानदार बिल्डिंग, आधुनिक कंप्यूटर लैब, व्यवस्थित लाइब्रेरी और साफ-सुथरी रसोई की जमकर सराहना की।
स्कूल की इस जादुई कायाकल्प के पीछे हेडमास्टर प्रदीप कुमार और उनके समर्पित स्टाफ की कड़ी मेहनत छिपी है। हेडमास्टर प्रदीप कुमार ने साझा किया कि जब उन्होंने यहाँ कार्यभार संभाला था, तब स्कूल परिसर झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ जमीन से भरा हुआ था। लेकिन स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से उन्होंने 'कबाड़ से कमाल' कर दिखाया और आज यह स्कूल किसी बड़े निजी शिक्षण संस्थान को टक्कर दे रहा है। अपनी इसी उत्कृष्टता के कारण यह विद्यालय साल 2017 में जिले में अव्वल, सक्षम योजना में प्रदेश में प्रथम और अब 2025-26 की सौंदर्यीकरण योजना में भी जिले में शीर्ष पर रहा है। स्कूल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब इसे 'उच्च विद्यालय' (High School) का दर्जा दिलाने की मांग भी जोर पकड़ रही है।
इस स्कूल की एक और अनूठी विशेषता यहाँ का 'किचन गार्डन' है, जो बच्चों की सेहत का ख्याल रख रहा है। स्कूल परिसर में ही केंचुआ खाद का उपयोग कर ब्रोकली, शिमला मिर्च, मटर और साग जैसी आर्गेनिक सब्जियां उगाई जा रही हैं। मिड-डे मील के दौरान छात्रों को यही कीटनाशक मुक्त और शुद्ध सब्जियां परोसी जाती हैं, जो उनके पोषण के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इस अवसर पर समाजसेवी गुरयाम सिंह ने भी स्कूल की प्रगति की सराहना की और अन्य ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी शिक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आएं। झाड़ूमाजरा का यह स्कूल साबित करता है कि अगर इच्छाशक्ति दृढ़ हो, तो सरकारी संस्थानों को भी गौरव का प्रतीक बनाया जा सकता है।
#AmbalaNews #HaryanaEducation #ModelSchool #SchoolTransformation #Jhadumajra #Inspiration #EducationReform #MidDayMeal #GreenSchool -
20/02/26 |चंडीगढ़ में आज से महकेगा 54वां रोज फेस्टिवल: 850 किस्मों के गुलाब और हेलीकॉप्टर राइड बनेगा आकर्षण का केंद्र, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी बानेगा
चंडीगढ़, 20 फरवरी (अन्नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सुप्रसिद्ध रोज गार्डन में शुक्रवार से तीन दिवसीय वार्षिक 'रोज फेस्टिवल' का भव्य आगाज़ हो रहा है। शहर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के पर्यटकों के लिए यह महोत्सव आकर्षण का बड़ा केंद्र रहता है, जिसका लोग साल भर बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस 54वें संस्करण में गुलाब की 850 से अधिक दुर्लभ और खूबसूरत किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन की भव्यता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष करीब पांच लाख दर्शकों ने यहाँ दस्तक दी थी, और इस बार भी लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। मेयर सौरभ जोशी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्य मंच, पंडाल और स्टॉल्स को अंतिम रूप दिया है।
20 से 22 फरवरी तक चलने वाला यह उत्सव हर आयु वर्ग के लिए मनोरंजन का खजाना लेकर आया है। सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस मेले में 'मिस्टर रोज किंग' और 'रोज क्वीन' जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्पर्धाएं, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, लोक नृत्य और फोटोग्राफी जैसी कलात्मक गतिविधियाँ मुख्य आकर्षण रहेंगी। रोमांच के शौकीनों के लिए हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून की सुविधा दी गई है, जबकि बच्चों के लिए विशाल झूलों का विशेष इंतजाम किया गया है।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष पार्किंग व्यवस्था और एडवाइजरी जारी की है। वाहनों को खड़ा करने के लिए पुलिस मुख्यालय के पीछे, सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय और हाउसिंग बोर्ड के पीछे, सेक्टर-16 रोज गार्डन की बैक साइड और सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग समेत करीब एक दर्जन स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर-17 स्थित होटल ताज, टीडीआई मॉल, नीलम थिएटर और नगर निगम कार्यालय के पास भी वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पार्किंग के अलावा साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग या नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क करें। आयोजन के दौरान सेक्टर-16 की अंदरूनी सड़कों पर यातायात को डायवर्ट या प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। सिटी ब्यूटीफुल का यह गौरवशाली महोत्सव न केवल फूलों की प्रदर्शनी है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
#ChandigarhRoseFestival #RoseFest2026 #CityBeautiful #RoseGardenSector16 #ChandigarhEvents #TravelIndia #RoseFestivalChandigarh #TrafficAdvisory -
20/02/26 |- मौसम,
मौसम अलर्ट: हरियाणा में कड़ाके की रात और खिली धूप का डबल अटैक, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम, 20 फरवरी (अन्नू ): भारत के मौसम विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए नया बुलेटिन जारी किया है, जिसमें हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान का बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में 18 फरवरी को हुई मूसलाधार बारिश का असर अब भी बरकरार है। बारिश की वजह से बढ़ी नमी और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने रात के पारे को काफी नीचे धकेल दिया है। राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन 4.2 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे रातें एक बार फिर ठंडी हो गई हैं। प्रदेश के छह प्रमुख शहरों—सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, पानीपत, जींद और महेंद्रगढ़ में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। सोनीपत का सरागथल इलाका 8.3°C के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि अन्य शहरों में भी तापमान 9.2°C से 9.7°C के बीच दर्ज किया गया।
हालांकि, हरियाणा में दिन का मिजाज रात के ठीक उलट है। तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। अंबाला में सबसे अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर है। भिवानी, गुरुग्राम और हिसार जैसे जिलों में भी पारा 25 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे दिन के तापमान में और वृद्धि होगी, लेकिन आसमान साफ होने और हवा में नमी की कमी के चलते रात का तापमान अभी भी नीचे रह सकता है।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की बात करें तो वहां के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। इसका मुख्य कारण एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है जो राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर मंडरा रहा है। साथ ही, राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और एक ट्रफ रेखा की वजह से वायुमंडल में अस्थिरता बनी हुई है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपरी वायुमंडल में 115 नॉट की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम हवाएं भी मौसम में इस बदलाव के लिए जिम्मेदार मानी जा रही हैं।
दूसरी ओर, दक्षिण भारत और तटीय क्षेत्रों में मानसून जैसा नजारा दिख सकता है। हिंद महासागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के श्रीलंका की ओर बढ़ने से अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। समुद्र में बढ़ते जोखिम को देखते हुए मछुआरों को मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र और गुजरात में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है, जबकि उत्तर भारत में सुबह-रात की ठंड का सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रहेगा।
#HaryanaWeather #WeatherUpdate #HaryanaNews #RainAlert #Snowfall #IMDUpdate #WinterChill #WeatherForecast #IndiaWeather -
19/02/26देखिए दैनिक खबर पर शाम 6 बजे के समाचार
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया 'ऑथेंटिसिटी लेबल' का मंत्र; मुकेश अंबानी का 10 लाख करोड़ के निवेश का बड़ा एलान, सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन भी हुए शामिल।
गगनयान मिशन के लिए 'ड्रोग पैराशूट' का टेस्ट सफल:
इसरो ने जांची पैराशूट की मजबूती और सुरक्षा; अब अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे भारतीय यात्री, मिशन की तैयारी में बड़ी कामयाबी।
तमिलनाडु चुनाव 2026:
DMK-DMDK के बीच ऐतिहासिक गठबंधन; मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात के बाद प्रेमलता विजयकांत ने किया एलान, पहली बार साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव।
फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
कहा- मुफ्त बिजली-पानी से खत्म होगी काम की आदत; सरकार गरीबों की मदद करे पर रेवड़ियां बांटने के बजाय रोजगार देने पर दे ध्यान।
ईरान ने परमाणु ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई:
सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा 'पारचिन' का नया कंक्रीट सुरक्षा कवच; अमेरिका और इजराइल से बढ़ते तनाव के बीच सैन्य परिसरों की किलेबंदी शुरू।
गाजा में सीजफायर के बाद फिर लौटा हमास का राज:
90% से अधिक क्षेत्रों पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सड़कों पर तैनात, विरोधियों के खिलाफ कसी कमर।
दिल्ली में महिला हत्याकांड का खुलासा:
कर्ज चुकाने के लिए सगे भांजे ने ही की थी मौसी की हत्या; लूटे गए गहने और चाकू समेत दो आरोपी गिरफ्तार।
मजनू का टीला पर जाम से मिलेगी मुक्ति:
30 सेकंड की ट्रैफिक लाइट की समस्या का निकला समाधान; फुटओवरब्रिज निर्माण की सभी तकनीकी और भूमि बाधाएं दूर, जल्द शुरू होगा काम।
दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन:
अब 71 केंद्रों पर मिलेगा 5 रुपये में भोजन; एलजी वीके सक्सेना और सीएम रेखा गुप्ता ने कृष्णा नगर में किया शुभारंभ, लाखों को मिली राहत।
हरियाणा में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां तेज:
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; भविष्य की नीतियों और विकास योजनाओं के लिए डेटा एकत्रीकरण का बनेगा मजबूत आधार।
हरियाणा के पशु चिकित्सालयों का होगा कायाकल्प:
मंत्री श्याम सिंह राणा ने आधुनिक मशीनों और 'बायो सेफ्टी लैब' की दी मंजूरी; अब पशुओं को मिलेगा सस्ता और अत्याधुनिक इलाज।
हरियाणा में एचआईवी के खिलाफ बड़ी मुहिम:
12.40 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच; 104 केंद्रों के माध्यम से बिछाया मुफ्त इलाज का जाल, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की एड्स विरोधी जंग।
हरियाणा में 'स्मार्ट मीटर पखवाड़ा' की धूम:
23 फरवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान; प्रीपेड मोड अपनाने पर बिजली बिल में मिलेगी 5% की भारी छूट, करनाल-पानीपत-पंचकूला में 5 लाख मीटर लगे।
अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी:
बैंक लोन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर जालसाज जालंधर से गिरफ्तार; आरोपी का बैंक खाता फ्रीज, पीड़ितों की राशि रिकवर करने में जुटी पुलिस।
समाधान शिविर के जरिए जनसमस्याओं का त्वरित निपटान:
सीईओ गगनदीप ने सुनीं पीपीपी और पेंशन संबंधी शिकायतें; हर सोमवार व वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में लगेंगे विशेष शिविर।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।।.......
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow -
19/02/26 |महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम से बचाव के लिए अंबाला पुलिस की मुहिम, स्कूल स्टाफ ने मौके पर डाउनलोड की डायल-112 ऐप
अम्बाला, 19 फरवरी (अन्नू) :अम्बाला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला में सेफ सिटी टीम अम्बाला शहर की मुख्य सिपाही राजबीर कौर व टीम ने पुलिस की पाठशाला द्वारा छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध, ट्रिप मोनिटरिंग/डायल-112 एप्प तथा यातायात नियमों बारे जागरूक किया। सेफ सिटी टीम अम्बाला शहर ने उपस्थित छात्राओं को ट्रिप मोनिटरिंग/डायल-112 एप्प बारे विस्तृत जानकारी देकर स्कूल स्टाफ को मौका पर ही डायल-112 एप्प डाउनलोड करवाई।
अम्बाला पुलिस द्वारा ‘‘पुलिस की पाठशाला’’ के माध्यम से महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साइबर अपराध से बचने तथा यातायात के नियमों की पालना करने बारे विशेष अभियान चलाकर आमजन/महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह पुलिस की पाठशाला’’ के माध्यम से छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डायॅल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डायॅल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस, साइबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके तथा आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों की जानकारी देकर उन्हें जागृत किया जा सके।
#AmbalaPolice #PoliceKiPathshala #WomenSafety #CyberAwareness #Dial112 #SafeCityAmbala #RoadSafety #HaryanaPolice #AwarenessCampaign #TripMonitoring
-
19/02/26 |लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर जालसाज अंबाला पुलिस की गिरफ्त में ,जालंधर से हुआ गिरफ्तार
अंबाला, 19 फरवरी (अन्नू): पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अंबाला पुलिस को धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना पंजोखरा साहिब की पुलिस टीम ने बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले आरोपी को जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का विवरण,
शिकायतकर्ता तरुण कुमार, निवासी पावर कॉलोनी मंडोर, जिला अंबाला ने 15 अक्टूबर 2025 को थाना पंजोखरा साहिब में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को बैंक का एजेंट बताकर शिकायतकर्ता सहित छह व्यक्तियों को सेंट्रल बैंक से 10-10 लाख रुपये का लोन कम ब्याज दर पर दिलवाने का झांसा दिया था।
1.80 लाख रुपये की ठगी,
आरोपी ने प्रक्रिया शुल्क और अन्य खर्चों के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 30,000 रुपये ऐंठे, जिससे कुल 1,80,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पैसे लेने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया।
पुलिस कार्रवाई और आरोपी की पहचान,
पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी का पीछा किया। आरोपी की पहचान तरुण कुमार, निवासी ओल्ड हॉस्पिटल काजीवाड़ा, अंबाला शहर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को जालंधर से काबू किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से 01 दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है l
बैंक खाता होल्ड और रिकवरी,
अंबाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते को फ्रीज (होल्ड) करवा दिया है। अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह का कहना है कि ठगी गई राशि की रिकवरी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी और पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलवाया जाएगा।
पुलिस की अपील,
पुलिस विभाग आम जनता से अपील करता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर बैंक लोन या अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर पैसे न दें। लोन संबंधी किसी भी कार्य के लिए हमेशा सीधे बैंक शाखा से संपर्क करें।
#AmbalaPolice #FraudAlert #Arrested #PunjabPolice #CyberCrime #FinancialFraud #BankScam #Jalandhar #HaryanaPolice #Awareness
-
19/02/26*चोट के बावजूद अडिग हौसला: अनिल विज की मुस्कान और जज्बे ने जीता सबका दिल*
चोट के बावजूद अडिग हौसला: अनिल विज की मुस्कान और जज्बे ने जीता सबका दिल
(के.के)
हरियाणा की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता अनिल विज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि उनका जज्बा और सकारात्मक सोच है। हाल ही में शारीरिक रूप से चोटिल होने के बावजूद उनका हौसला जिस तरह बरकरार दिखाई दिया, उसने समर्थकों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों को समान रूप से प्रभावित किया है। दर्द और असुविधा के बीच भी उनके चेहरे पर वही आत्मविश्वास, वही मुस्कान और वही सहजता देखने को मिली, जिसके लिए वे लंबे समय से जाने जाते हैं।
चोट लगने की खबर सामने आते ही प्रदेश भर में उनके शुभचिंतकों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई थी। लेकिन जब लोगों ने उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा तो पाया कि वे न केवल स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से पहले की तरह ही दृढ़ और सकारात्मक हैं। अस्पताल या विश्राम के दौरान भी उनका अंदाज बदला हुआ नहीं दिखा। उन्होंने मिलने आने वालों का अभिवादन उसी आत्मीयता से किया, जैसे वे किसी नियमित कार्यक्रम में कर रहे हों।
उनके आवास पर इन दिनों मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक सहयोगी, विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और आम नागरिक—सभी उनका हालचाल जानने के लिए पहुँच रहे हैं। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि सार्वजनिक जीवन में वर्षों की सक्रियता और स्पष्टवादिता ने उन्हें व्यापक जनसमर्थन दिलाया है। कई लोग फूलों के गुलदस्ते लेकर आए, तो कई शुभकामना संदेशों के साथ पहुँचे। वातावरण में औपचारिकता से अधिक आत्मीयता दिखाई दी।
दिलचस्प बात यह रही कि चोटिल होने के बावजूद अनिल विज का मूड हमेशा की तरह हल्का-फुल्का और उत्साह से भरा रहा। उन्होंने मिलने आए लोगों से मजाकिया अंदाज में बातचीत की, हालचाल पूछा और कई बार स्वयं ही माहौल को सकारात्मक बना दिया। राजनीतिक हलकों में अक्सर कहा जाता है कि कठिन परिस्थितियाँ किसी भी व्यक्ति के वास्तविक व्यक्तित्व को सामने लाती हैं। इस संदर्भ में उनका व्यवहार यह दर्शाता है कि वे चुनौतियों को भी धैर्य और आत्मविश्वास से स्वीकार करने में विश्वास रखते हैं।
सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्तियों के लिए शारीरिक अस्वस्थता केवल निजी समस्या नहीं होती; वह एक तरह से सार्वजनिक चिंता का विषय बन जाती है। ऐसे में उनका संयमित और प्रसन्नचित्त रवैया समर्थकों के लिए आश्वस्त करने वाला रहा। कई आगंतुकों ने यह भी कहा कि वे स्वयं उनसे प्रेरित होकर लौटे। उनका कहना था कि जिस व्यक्ति ने वर्षों तक प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कठिन फैसले लिए हों, उसके लिए यह शारीरिक चोट भी केवल एक अस्थायी चुनौती है।
अनिल विज का राजनीतिक जीवन संघर्षों और स्पष्ट रुख के लिए जाना जाता है। वे अक्सर अपनी बेबाक शैली के कारण सुर्खियों में रहे हैं। समर्थकों का मानना है कि यही स्पष्टवादिता उन्हें जननेता के रूप में अलग पहचान देती है। चोट के बाद भी उनकी दिनचर्या में सक्रियता दिखाई देना इस बात का संकेत है कि वे सार्वजनिक दायित्वों को लेकर गंभीर हैं। बताया जाता है कि वे नियमित रूप से अधिकारियों और सहयोगियों से संवाद बनाए हुए हैं तथा आवश्यक मामलों की जानकारी लेते रहते हैं।
उनसे मिलने आने वाली हस्तियों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। यह दृश्य राजनीति से ऊपर उठकर व्यक्तिगत संबंधों की झलक प्रस्तुत करता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर संवाद और संवेदना का आदान-प्रदान लोकतांत्रिक संस्कृति को मजबूत बनाता है। उनके आवास पर दिखाई दिया यह सौहार्दपूर्ण वातावरण उसी संस्कृति की मिसाल है।
आम नागरिकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कई लोग केवल शुभकामनाएँ देने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने पहुँचे। कुछ बुजुर्ग समर्थक तो भावुक भी दिखे। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से उनके साथ जुड़े हैं और उन्हें सदैव जनता के मुद्दों पर मुखर पाया है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर चिंता स्वाभाविक है। विज ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी असली ताकत है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम एक सकारात्मक संदेश देता है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्ति का व्यवहार केवल व्यक्तिगत नहीं होता, बल्कि वह समाज के लिए एक संकेत बन जाता है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते रहना, लोगों से जुड़े रहना और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना नेतृत्व की विशेषता मानी जाती है। इस दृष्टि से उनका वर्तमान व्यवहार उनके समर्थकों के लिए प्रेरणादायक है।
स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया में धैर्य और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चिकित्सक भी मानते हैं कि मानसिक संतुलन और आशावादी दृष्टिकोण उपचार को प्रभावी बनाते हैं। अनिल विज का रवैया इसी दिशा में संकेत करता है कि वे शारीरिक चोट को अपने उत्साह पर हावी नहीं होने दे रहे। उनके करीबी बताते हैं कि वे नियमित चिकित्सा परामर्श ले रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाओं की बाढ़ देखी गई। समर्थकों ने संदेश, पोस्ट और तस्वीरों के माध्यम से उनके प्रति अपनी शुभेच्छा व्यक्त की। कई लोगों ने उनकी पुरानी तस्वीरें साझा कर उनके संघर्ष और सक्रियता को याद किया। यह डिजिटल समर्थन भी इस बात का प्रमाण है कि उनका जनाधार केवल भौतिक उपस्थिति तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर फैला हुआ है।
अंततः, यह पूरा प्रसंग केवल एक नेता की चोट या स्वास्थ्य की खबर भर नहीं है। यह उस जज्बे की कहानी है, जो सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अनिल विज का मुस्कुराता चेहरा, मिलने वालों से सहज संवाद और जिम्मेदारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि नेतृत्व केवल पद या अधिकार का नाम नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है।
समर्थकों को उम्मीद है कि वे शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पहले की तरह सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। फिलहाल, उनके आवास पर उमड़ती भीड़ और लगातार मिल रही शुभकामनाएँ यह स्पष्ट करती हैं कि उनका हौसला बरकरार है और जनता का विश्वास भी अडिग। कठिन समय में भी उत्साह और मुस्कान बनाए रखना ही शायद एक सच्चे जननेता की पहचान होती है—और यही छवि इन दिनों देखने को मिल रही है।
-
19/02/26 |समालखा: जौरासी के पास रजवाहे में मिला युवक का शव, आंख में गोली मारकर की गई हत्या
हरियाणा/समालखा, 19 फरवरी (अन्नू): समालखा के जौरासी गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का लहूलुहान शव रजवाहे में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में यह हत्या का मामला नजर आ रहा है, क्योंकि मृतक की आंख पर गोली के निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करके शव को साक्ष्य मिटाने के इरादे से रजवाहे में फेंका गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है ताकि घटना की गुत्थी सुलझ सके।
मौके पर पहुंचे डीएसपी आत्माराम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।
#SamalkhaNews #HaryanaCrime #BreakingNews #PoliceInvestigation #PanipatNews #CrimeAlert #JaurasiVillage
-
19/02/26 |राज्यपाल राजस्थान ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर लोकभवन में उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की
एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका श्रद्धा स्मरण किया।
हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्रप्रेम, सुशासन और समाज में न्याय व समानता स्थापित करने से जुड़े आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित प्रेरणा देने वाला है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/02/26 |मुख्यमंत्री राजस्थान ने वायुसेना के अधिकारियों से जयपुर में होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो के संबंध में ली जानकारी
एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में वायुसेना के अधिकारियों से जयपुर में होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 20 एवं 22 फरवरी को जल महल की पाल पर प्रस्तावित एरोबेटिक शो में सूर्यकिरण डिसप्ले टीम के विमान और सारंग डिस्पले टीम के हेलिकॉप्टर्स हिस्सा लेंगे। इनके द्वारा ट्राई कलर स्मोक का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इन रोमांचकारी हवाई प्रदर्शनों से आम जनता को रूबरू कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। लगभग 50 हजार दर्शक क्षमता के लिए जल महल की पाल पर व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, स्टेशन कमांडर विनय भारद्वाज, विंग कमांडर अजय दशरथी और अभिजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वायुसेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को छायाचित्र भी भेंट किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/02/26 |ऊर्जा आत्मनिर्भरता विकास को नई गति प्रदान करेगी- उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, भोपाल।
उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवरा द्वारा मोहन यादव के मार्गदर्शन में विधानसभा में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना और उद्योग के समग्र विकास के दृष्टिकोण को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि 'रोलिंग बजट' जैसी नवोन्मेषी पहल राजकोषीय नियोजन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुखी बनाएगी, जिससे दीर्घकालिक परियोजनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, कृषि क्षेत्र, औद्योगिक निवेश और अवसंरचनात्मक विकास का संतुलित संयोजन इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए किए गए प्रावधान राज्य को आत्मनिर्भर विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे।
सौर ऊर्जा के विस्तार और हरित अवसंरचना के लिए मजबूत समर्थन
मंत्री राकेश शुक्ला ने ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित प्रावधानों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत 343 करोड़ रुपये का प्रावधान किसानों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सौर ऊर्जा आधारित सौर कृषि पंपों को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत विद्युतीकरण कार्यों के लिए 96 करोड़ रुपये का प्रावधान दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों तक बिजली की पहुंच सुनिश्चित करेगा। मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि यह बजट नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा के संतुलित विस्तार का मार्ग प्रशस्त करता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट 2047 तक विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत आधार साबित होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

चंडीगढ़ में हाई अलर्ट: पंजाब सचिवालय और जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़, 19 फरवरी (अन्नू): चंडीगढ़ के वीवीआईपी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब सचिवालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।
इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन मोड में आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे सचिवालय परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग को मिले इस धमकी भरे ईमेल में सचिवालय के भीतर भीषण विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं।
धमकी भरे ईमेल में धमाकों का समय तय
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ईमेल में धमाकों का सटीक समय भी बताया गया है। मेल भेजने वाले ने दावा किया है कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर पंजाब सचिवालय में विस्फोट होगा। इसके ठीक एक घंटे बाद, यानी दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर चंडीगढ़ कोर्ट को निशाना बनाया जाएगा। प्रशासन इन धमकियों को बेहद गंभीरता से ले रहा है।
#ChandigarhNews #PunjabSecretariat #HighAlert #SecurityThreat #BhagwantMann #ChandigarhPolice #BreakingNews #KhalistanThreat #SecurityUpdate
-
19/02/26 |लूट, डकैती, चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, भोपाल।
मध्य प्रदेश पुलिस ने राज्य में लूटपाट, चोरी और धोखाधड़ी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी विश्लेषण, मुखबिरों की मदद और अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से लूट, डकैती, चोरी और धोखाधड़ी के गंभीर मामलों का खुलासा किया है और पिछले 5 दिनों में विभिन्न जिलों से 61 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
भोपाल – टीटी नगर पुलिस स्टेशन और निशातपुरा पुलिस स्टेशन से संबंधित जानकारी
थाना टीटी नगर पुलिस ने बंगांगा क्षेत्र के एक घर से नकदी और आभूषण चोरी की घटना का खुलासा होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तकनीक और तत्काल दबाव के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और 2 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।
इसी प्रकार, निशातपुरा क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये है।
अनूपपुर – तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया
थाना रामनगर पुलिस ने वृक्ष-श्रृंखला/तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख 61 हजार रुपये नकद और लगभग 11 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।
बरवानी – जनरेटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया
चौकी चचारिया, थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने जनरेटर चोरी के मामले का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 13 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
छतरपुर - अंतरराज्यीय 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
ठाणे सिविल लाइन क्षेत्र के चौबे कॉलोनी में एसबीएन कॉलेज के पीछे स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले में, पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए।
श्योपुर - नकबजनी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने विजयपुर के बजरंग कॉलोनी में गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है और नकदी के साथ 7 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
प्रत्यक्ष – चोरी का खुलासा 12 घंटे के भीतर
थाना कामरजी पुलिस ने 4 लाख रुपये से अधिक के आभूषणों की चोरी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शिवपुरी – ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का मामला सामने आया
थाना तेंदुआ पुलिस ने ज्वैलरी की दुकान में हुई चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। इसके साथ ही, 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विदिशा- गल्ला मंडी गेट चोरी मामले का खुलासा
थाना कोतवाली पुलिस ने गल्ला मंडी गेट मोहनगिरी क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी की घटना का तुरंत खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।
इसी प्रकार, उज्जैन के मकदो पुलिस स्टेशन ने सौर संयंत्र से केबल चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और 49 हजार 400 रुपये का सामान बरामद किया। वहीं, दतिया के कोतवाली पुलिस स्टेशन ने ऑटो में यात्रा के दौरान चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया और लगभग 70 हजार रुपये का सामान बरामद किया।
मध्य प्रदेश पुलिस नागरिकों के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करने के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगा रही है। क्षेत्र को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध मुक्त रखने के लिए पुलिस का यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
19/02/26 |पानीपत: CRPF की वर्दी में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फर्जी ID कार्ड और पुलिस लिखे कैंटर का उपयोग
हरियाणा/पानीपत, 19 फरवरी (अन्नू): हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सुरक्षा बलों की पहचान का सहारा लेकर शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की वर्दी पहनकर और गाड़ी पर 'पुलिस' लिखवाकर अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे।
सेक्टर 40 पार्किंग में पुलिस की छापेमारी
यह मामला 18 फरवरी की रात का है। CIA-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 40 की पार्किंग में एक नीले रंग के कैंटर (HR68A0753) में अवैध शराब की बड़ी खेप खड़ी है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके पर कैंटर के अंदर दो व्यक्ति अर्धसैनिक बल की वर्दी पहने हुए मिले, जो पहली नजर में सुरक्षाकर्मी प्रतीत हो रहे थे।
फर्जी पहचान पत्र और असली चेहरा
तलाशी के दौरान आरोपियों ने खुद को राजिन्द्र सिंह और सुखविन्द्र सिंह के रूप में पेश किया और CRPF के पहचान पत्र (ID) भी दिखाए। हालांकि, कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फर्जी निकली।
• मोनू (निवासी खोजकीपुर) जो राजिन्द्र सिंह बना हुआ था।
• संदीप (निवासी आट्टा) जो सुखविन्द्र सिंह का भेष धरे हुए था।
आरोपियों ने स्वीकार किया कि वर्दी और फर्जी ID का इस्तेमाल केवल रास्तों में पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए किया जाता था।
502 पेटी शराब बरामद, मिटाए गए थे बैच नंबर
जब कैंटर की जांच की गई, तो उसमें से 502 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। तस्करी को और अधिक गोपनीय बनाने के लिए आरोपियों ने बोतलों से बैच नंबर तक खुरच कर मिटा दिए थे, ताकि शराब के स्रोत (Origin) का पता न लगाया जा सके।
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने अवैध शराब, वाहन और फर्जी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है।
#PanipatNews #LiquorSmuggling #HaryanaPolice #CRPF #CrimeUpdate #FakeID #IllegalLiquor #PanipatPolice #BNS
-
19/02/26 |अंबाला: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने लॉन्च किया 'एक्टिविटी कैलेंडर-2026, नर्सरी विंग के बच्चों के लिए हर शनिवार 'बैग फ्री डे'
अंबाला, 19 फ़रवरी (अन्नू): पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंबाला रेंज के आईजी और स्कूल के चेयरमैन पंकज नैन (IPS) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर स्कूल के 'एक्टिविटी कैलेंडर-2026' का विधिवत विमोचन किया। इस गरिमामयी अवसर पर उनके साथ अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत, यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल और कुरुक्षेत्र के एसपी नीतिश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
नर्सरी विंग के लिए बड़ी राहत:
छात्रों को तनावमुक्त शिक्षा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए चेयरमैन पंकज नैन ने घोषणा की कि नर्सरी विंग के नन्हे बच्चों के लिए हर शनिवार 'बैग फ्री डे' होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कैलेंडर केवल छुट्टियों या कार्यक्रमों की सूची नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। इसमें पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वैज्ञानिक रिसर्च, टाइम मैनेजमेंट और नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियों को प्राथमिकता दी गई है।
सर्वांगीण विकास पर जोर:
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने सत्र 2026 की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए पूरे साल विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर चलेगा। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैंप, फ्लावर डे, फैशन शो और वर्ल्ड ओजोन डे जैसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित करना है।
#AmbalaNews #PoliceDAVSchool #Education2026 #NoBagDay #PankajNainIPS #FutureOfEducation #StudentDevelopment #AmbalaCity #SchoolActivities
-
19/02/26 |अंबाला: लक्ष्मी नगर में विज्ञान उपकरणों के गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
अंबाला, 19 फरवरी (अन्नू): अंबाला के लक्ष्मी नगर इलाके में बुधवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित साइंटिफिक उपकरणों के एक बंद गोदाम में अचानक आग लग गई। रात करीब 10 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। आसमान में धुएं का काला गुबार देख आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों ने जैसे ही बंद गोदाम की खिड़कियों से लपटें निकलती देखीं, फौरन इसकी जानकारी मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, गली संकरी होने के कारण बचाव कार्य में थोड़ी चुनौती आई, लेकिन दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग को आगे फैलने से रोक लिया और उस पर काबू पाया।
गोदाम के मालिक गुलशन के मुताबिक, यह स्टोर पिछले 5 वर्षों से बंद पड़ा था, लेकिन इसके अंदर विज्ञान से जुड़े कई कीमती उपकरण और निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल रखा हुआ था। इस अग्निकांड में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि विभाग द्वारा मामले की पूरी जांच अभी जारी है।
#AmbalaNews #FireAccident #LakshmiNagar #ScientificEquipment #HaryanaNews #ShortCircuit #BreakingNews
-
19/02/26 |डेराबस्सी में दिनदहाड़े खूनी संघर्ष: जैन स्कूल के पास युवकों ने सरेआम चलाए चाकू, CCTV में कैद हुई वारदात
पंजाब/मोहाली, 19 फ़रवरी (अन्नू): मोहाली जिले के डेराबस्सी में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रामलीला मैदान के नजदीक स्थित जैन स्कूल के गेट के सामने युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह हिंसक झड़प दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जिसमें जमकर चाकू, ईंट और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस पूरी वारदात का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करते नजर आ रहे हैं।
पुरानी रंजिश और सरेआम दहशत
शुरुआती जांच में इस झगड़े की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान लात-घूंसों के साथ-साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। संघर्ष इतना भीषण था कि सड़क पर खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद हमलावरों के हिंसक तेवर देखकर राहगीर भी सहम गए और बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
दो घायल, एक अस्पताल में भर्ती
इस खूनी झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक घायल युवक को तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा घायल युवक डर के मारे मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सीसीटीवी में बाइक सवार तीन युवक भी दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक युवक की बहस के बाद ही यह पूरा फसाद शुरू हुआ।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हिंसा फैलाकर दहशत पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर करीब आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
#DerabassiNews #MohaliCrime #CCTVFootage #PunjabPolice #CrimeNews #Violence #BreakingNews #PunjabCrime #PublicSafety
-
19/02/26 |रिटायरमेंट पार्टी की रात ऐसा क्या हुआ? कनाडा से आई बहू की मौत मामले में फंसे ससुर और पति; चंडीगढ़ DGP के आदेश पर SHO पर गिरी गाज
चंडीगढ़, 19 फरवरी (अन्नू ): चंडीगढ़ के सेक्टर-49 थाने के अंतर्गत आने वाले एक हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की पत्नी, अमनदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी ओम प्रकाश को पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के सीधे आदेशों पर की गई है। हाल ही में आई विसरा रिपोर्ट ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए पुष्टि की है कि अमनदीप की जान किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण गई थी, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
फोरेंसिक रिपोर्ट में जहर मिलने की पुष्टि होने के तुरंत बाद पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष के विरुद्ध सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-51 स्थित पुलिस सोसाइटी के निवासी और सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह, उनके बेटे गगनदीप सिंह और बहू गुरजीत कौर को दहेज हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस की विशेष टीमें अब इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि मृतका के मायके पक्ष ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद विसरा के नमूने जांच के लिए सीएफएसएल भेजे गए थे।
इस संवेदनशील मामले की कमान खुद डीएसपी (साउथ) गुरजीत कौर ने संभाली है और उनके हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने डीजीपी से गुहार लगाई थी कि आरोपी गगनदीप सिंह के कनाडा भागने की फिराक में होने की सूचना है, जिस पर त्वरित संज्ञान लिया गया। जांच में सामने आया है कि गगनदीप और अमनदीप की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और वे कनाडा में ही सैटल थे। फरवरी 2025 में स्वर्ण सिंह की सेवानिवृत्ति की पार्टी में शामिल होने के लिए यह दंपत्ति अपनी छोटी बेटी के साथ चंडीगढ़ आया था, लेकिन उसी रात हुए आपसी विवाद ने इस दुखद घटना का रूप ले लिया।
#ChandigarhNews #CrimeUpdate #DowryDeath #ChandigarhPolice #JusticeForAmandeep #PunjabNews #PoliceAction #SewaSociety #LegalNews #HaryanaAlert #BreakingNewsIndia -
19/02/26 |अंबाला: पार्लर जाने का कहकर निकली युवती लापता, साहा पुलिस ने दर्ज किया मामला
अम्बाला, 19 फरवरी (अन्नू ): अंबाला जिले के साहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ढकोला कॉलोनी से एक 22 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से गुमशुदा होने की खबर सामने आई है। लापता युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की निवासी है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ साहा में किराए के मकान में रह रही थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की है जब युवती सुबह करीब 11:30 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह पास के ही एक ब्यूटी पार्लर जा रही है। करीब आधे घंटे बाद जब उसकी माँ ने फोन पर उससे संपर्क किया, तो युवती ने बताया कि वह साहा मार्केट के पार्लर में मौजूद है और घर लौटने में उसे थोड़ा समय लगेगा। युवती का परिवार उत्तर प्रदेश में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहा था और वह भी घर के कार्यों में हाथ बँटा रही थी।
दुर्भाग्यवश, शाम ढलने तक जब युवती घर वापस नहीं पहुँची, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। बार-बार संपर्क करने के बावजूद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिवार ने पुलिस की शरण ली। शिकायतकर्ता माँ ने बताया कि उनकी बेटी ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है और उसका कद सामान्य है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#AmbalaNews #SahaPolice #MissingReport #HaryanaAlert #CrimeNews #AmbalaCity #PublicAwareness #MissingPerson #HaryanaPolice -
19/02/26 |हथिनीकुंड बैराज से यमुना जल शेखावाटी क्षेत्र में लाने के लिए राजस्थान सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध-जल संसाधन मंत्री
एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना जल शेखावाटी क्षेत्र में लाने के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं केन्द्र सरकार के सकारात्मक मार्गदर्शन से राज्य सरकार ने हरियाणा से एमओयू कर अपने हिस्से का पानी लाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान और हरियाणा के बीच 17 फरवरी 2024 को संयुक्त डीपीआर तैयार करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त टास्क फोर्स का भी गठन किया था। फोर्स से नियुक्त सलाहकारों की ओर से सुझाए गए अलाइनमेंट पर हरियाणा की लिखित स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
सुरेश सिंह रावत ने बताया कि दोनों राज्यों द्वारा तैयार संयुक्त डीपीआर जल्द ही केन्द्रीय जल आयोग को प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों की आवश्यक मंजूरियों प्राप्त कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतीक्षित परियोजना के लिए राज्य बजट 2026-27 में 32 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
जल संसाधन मंत्री ने बताया कि यह परियोजना सीकर, चूरू, झुंझुनूं और अन्य क्षेत्रों की 30 वर्षों से प्रतीक्षित पेयजल और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। परियोजना से क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाया जा सकेगा।
सुरेश सिंह रावत ने बताया कि यमुना जल के वर्ष पर्यन्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हथिनीकुंड बैराज के ऊपर यमुना बेसिन में तीन बांधों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इनमें से 2 बांध, रेणुकाजी व लखवार का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/02/26 |मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में केंद्रीय ग्रिड से बिजली की उपलब्धता और सौर ऊर्जा का दोहन आसान हो गया है।
एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, भोपाल।
विद्युत मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश विद्युत पारेषण कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 400/220 केवी वोल्टेज स्तर के 500 एमवीए क्षमता वाले अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर को स्थापित करके मंदसौर 400 केवी सबस्टेशन को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। यह उपलब्धि मालवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि यह परियोजना मध्य प्रदेश ट्रांसको की कार्यकुशलता और उपभोक्ता हितों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मंदसौर-नीमच क्षेत्र देश के प्रमुख सौर ऊर्जा क्षेत्र के रूप में उभरा है। इससे न केवल क्षेत्र की ऊर्जा मांगों को विश्वसनीय रूप से पूरा किया जा सकेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में मालवा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और भी मजबूत और विश्वसनीय बनेगी।
चंबल जल निकासी परियोजनाओं को भी मदद मिलेगी
यह मंदसौर में स्थापित 400 केवी क्षमता का तीसरा पावर ट्रांसफार्मर है। इससे पहले यहां 315 मेगावाट क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे , लेकिन मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में केंद्रीय ग्रिड से बिजली आपूर्ति करने वाली चंबल पंपिंग परियोजनाओं की बढ़ती जरूरतों और सौर ऊर्जा उत्पादन में तेजी को देखते हुए, अधिक क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मरों की आवश्यकता महसूस हुई। नया 500 मेगावाट क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर इन सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
इन क्षेत्रों को लाभ होगा
मध्य प्रदेश ट्रांसको के मुख्य अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से गुर्जरखेड़ी ,रतनगढ़, निपानिया,सुवासरा, नीमच सबस्टेशन से मध्य प्रदेश को नियमित बिजली आपूर्ति करने के अलावा, पावरग्रिड द्वारा क्षेत्र में निर्माणाधीन 765 केवी सबस्टेशन भविष्य में क्षेत्र को बिजली का अपना हिस्सा अधिक आसानी से प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
एमपी ट्रांसको की परिवर्तन क्षमता 84000 K पार है
मंदसौर में 500 मेगावाट क्षमता वाले इस ट्रांसफार्मर के चालू होने से मध्य प्रदेश राज्य की परिवहन क्षमता बढ़कर 88736 मेगावाट हो गई है। इसमें एमपी ट्रांसको का हिस्सा 84023 मेगावाट है। मध्य प्रदेश राज्य में 439 अतिरिक्त उच्च तनाव उप-स्टेशनों के माध्यम से बिजली का संचरण किया जाता है। इनमें एमपी ट्रांसको के 417 उप-स्टेशन शामिल हैं। मध्य प्रदेश राज्य के संचरण नेटवर्क में 1091 ट्रांसफार्मर कार्यरत हैं, जिनमें से एमपी ट्रांसको के 1043 ट्रांसफार्मर हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
19/02/26 |आर्य कॉलेज अंबाला छावनी में 'नशा मुक्त भारत' का शंखनाद: छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
अम्बाला, 19 फरवरी (अन्नू ): आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि हम सभी का यह कर्त्तव्य बनता है कि भारतीय नागरिक होने के नाते हमें हमारे राष्ट्र को नशा मुक्त बनाना है।
युवा पीढ़ी व अन्य सभी वर्ग के लोगों का दृढ़ निश्चय ही इस सराहनीय कार्य को सफल बना सकता है। बुरी आदत किसी भी प्रकार की क्यों न हो, अति हर चीज की दुष्परिणाम ही देती है। चाहे फोन, चाय, कॉफी या अन्य प्रकार के सभी नशीले पदार्थ ही क्यूं न हो। आधुनिक युग में देश सफलताओं की सीढ़ीयां चढ़ रहा है लेकिन नशे की चपेट में आए व्यक्ति इस सफलताओं को विफल करने का कार्य कर रहा है। हम सभी को प्रण करना है कि ना तो हमें खुद नशा करना है और ना ही दूसरों को नशा करने को उकसाना है।
नशा करने वाले व्यक्ति को समझाकर उसे भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त केन्द्र में जाने की सलाह देनी चाहिए ताकि वहां उसका उपचार सही तरीके से हो सके और वह ठीक हो कर अपने परिवार के साथ आम व्यक्ति की तरह समाज सेवा कर सके और सफल जीवन व्यतीत कर सके। प्रो. रंजू त्रेहन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा नशीले पदार्थों को बेचने और नशा करने के लिए उकसाने वाले व्यक्तियों के लिए सजा निर्धारित कर रखी है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलती है।
डॉ. रेखा ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन करने वाला व्यक्ति केवल अकेला ही जीवन नरक जैसा नहीं जीता बल्कि उसका पूरा परिवार भी इस आग में झुलस जाता है। इसीलिए हम सभी को खुद भी जागरूक होना है और सभी को जागरूक करना है कि नशा एक जानलेवा आदत है। इस आदत से हमें अपने आप को दूर रखना है। तत्पश्चात् शपथ दिलाई गई। इस आयोजन में प्रो. सिल्वी अग्रवाल, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. पंकज, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. सोनाली, प्रो. रेखा व अन्य सभी सदस्य शामिल हुए।
#NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #AmbalaNews #AryaCollegeAmbala #YouthAgainstDrugs #SayNoToDrugs #SocialAwareness #HaryanaNews #HealthyIndia #NashaMuktHaryana
-

-
19/02/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी
एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री इस यात्रा के तहत प्रदेशवासियों को 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात देने के साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कायड विश्राम स्थली पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां आपसी समन्वय से तय समय में पूरी करें।
मुख्यमंत्री ने डोम, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से इन सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के कर कमलों से होने वाले डीबीटी कार्यक्रम और लाभार्थियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली एवं जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए।
भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की इस अजमेर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी विभाग एवं जिला प्रशासन अजमेर मिलकर कार्य करें।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिला प्रशासन अजमेर के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/02/26 |पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पहुंचे बालोतरा जिले के नाकोडा
एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बालोतरा जिले के नाकोड़ा पहुंचे।
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने विश्व विख्यात नाकोड़ा जैन तीर्थ में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा अधिष्ठायक भैरवदेव के दर्शन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने संध्याकालीन आरती में भी सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लिया।
नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल की ओर से राज्यपाल का पारंपरिक सम्मान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए राज्यपाल ने तीर्थ की आध्यात्मिक विरासत और समाज में सद्भाव के संदेश को सराहा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राज्यपाल कटारिया ने तीर्थ परिसर में पौधरोपण किया और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और ऐसे पवित्र स्थलों पर हरित पहल समाज को सकारात्मक दिशा देती है।
कार्यक्रम के दौरान नाकोड़ा ट्रस्ट से गणपत बुरड़, बाठिया ट्रस्ट से गणपत बाठिया, उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत, प्रशासनिक अधिकारी, ट्रस्ट सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/02/26 |- मौसम,
पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का बदला मिजाज, हरियाणा में पारा गिरा, यहाँ देखें आपके जिले का मौसम पूर्वानुमान
मौसम, 19 फरवरी (अन्नू): पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता ने उत्तर-पश्चिम भारत समेत मैदानी इलाकों के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। दिन की शुरुआत हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और मैदानी राज्यों में छिटपुट बारिश के साथ हुई। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरब सागर से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवातीय परिसंचरण के कारण अगले दो दिनों तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में अस्थिर मौसम जारी रहने की संभावना है।
हरियाणा में मौसम की मार: तापमान में भारी गिरावट
हरियाणा में मौसम के इस बदलाव का गहरा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण औसत अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हिसार जैसे जिलों में पारा 7.1 डिग्री तक नीचे गिर गया है, जिससे दिन में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, बादलों की आवाजाही की वजह से न्यूनतम तापमान में सामान्य से 5.1 डिग्री की वृद्धि देखी गई है। भिवानी और रेवाड़ी जैसे क्षेत्रों में ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचने की भी खबरें हैं।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और समुद्री अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हिमपात का सिलसिला जारी है। शिमला, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बादल छाए रहने के साथ रोहतांग दर्रा और अटल टनल के पास ताज़ा बर्फबारी हुई है। 23 फरवरी से एक और विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पहाड़ी जिलों में फिर से मौसम खराब हो सकता है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण समुद्री इलाकों में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, जिसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
आगामी दिनों का पूर्वानुमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में 19 से 23 फरवरी के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में कमी आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। देश के अन्य हिस्सों जैसे गुजरात और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार हैं, जबकि मध्य भारत में पांच दिनों के बाद पारे में गिरावट आ सकती है।
प्रमुख हाईलाइट्स:
• हिसार (हरियाणा) में अधिकतम तापमान में 7.1 डिग्री की सबसे बड़ी गिरावट।
• उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात की चेतावनी।
• मछुआरों को अलर्ट: बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट पर तूफानी हवाओं का जोखिम।
• फसलों पर असर: हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि से खेती प्रभावित।
#WeatherUpdate #HaryanaNews #RainAlert #Snowfall #WesternDisturbance #IMD #HaryanaWeather #FarmingUpdate #ColdWave -
19/02/26 |आज का राशिफल — 19 फरवरी 2026 (गुरुवार)
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा, घर में सकारात्मक माहौल रहेगा।
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, बॉस खुश रहेंगे।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है, निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 – 11:00
शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म निवेश में सावधानी रखें।
लक्की नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिर दर्द या थकान हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नया सौदा मिल सकता है।
मूड: उत्साही
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
कैरियर: प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30
शेयर मार्केट: मिड टर्म निवेश अच्छा रहेगा।
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: सामान्य
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: लाभ बढ़ेगा।
मूड: संतुष्ट
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: छोटी बातों पर बहस हो सकती है।
कैरियर: काम का दबाव रहेगा।
लाभ/हानि: अचानक खर्च संभव।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30
शेयर मार्केट: रिस्क लेने से बचें।
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।
ऊर्जा: उतार-चढ़ाव
बिजनेस: सामान्य रहेगा।
मूड: थोड़ा तनाव
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कैरियर: नई शुरुआत का मौका।
लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 – 9:30
शेयर मार्केट: स्थिर निवेश ठीक रहेगा।
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के योग।
मूड: खुश
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
कैरियर: नेतृत्व दिखाने का मौका मिलेगा।
लाभ/हानि: लाभ के अच्छे संकेत।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 – 1:30
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश अच्छा।
लक्की नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
स्वास्थ्य: फिट महसूस करेंगे।
ऊर्जा: बहुत अच्छी
बिजनेस: नया ग्राहक मिल सकता है।
मूड: आत्मविश्वासी
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: धन स्थिर रहेगा।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 – 6:30
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश करें।
लक्की नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: पेट का ध्यान रखें।
ऊर्जा: ठीक
बिजनेस: स्थिर लाभ।
मूड: शांत
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में सुधार होगा।
कैरियर: नई नौकरी का मौका मिल सकता है।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 – 11:30
शेयर मार्केट: सलाह लेकर निवेश करें।
लक्की नंबर: 4
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: साझेदारी में लाभ।
मूड: खुश
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कैरियर: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
लाभ/हानि: खर्च कंट्रोल रखें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:30
शेयर मार्केट: जल्दी फैसले न लें।
लक्की नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: सामान्य
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: धीरे लाभ।
मूड: गंभीर
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा।
कैरियर: नई योजना सफल हो सकती है।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 – 9:00
शेयर मार्केट: मुनाफा मिल सकता है।
लक्की नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार का योग।
मूड: उत्साहित
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
कैरियर: स्थिर प्रगति।
लाभ/हानि: धीरे-धीरे लाभ।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 – 7:30
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश सही रहेगा।
लक्की नंबर: 10
शुभ रंग: ग्रे
स्वास्थ्य: हड्डियों का ध्यान रखें।
ऊर्जा: ठीक
बिजनेस: स्थिर रहेगा।
मूड: व्यावहारिक
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: दोस्तों से मदद मिलेगी।
कैरियर: नई तकनीक सीखने का मौका।
लाभ/हानि: अचानक लाभ हो सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00 – 4:30
शेयर मार्केट: रिस्क लेकर लाभ मिल सकता है।
लक्की नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: ऑनलाइन काम में फायदा।
मूड: क्रिएटिव
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
कैरियर: काम में सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।
लक्की नंबर: 12
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: लाभ बढ़ेगा।
मूड: सकारात्मक
---
-

-

टीबी को खत्म करने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा हरियाणा : एसीएस हेल्थ
चंडीगढ़, 18 फरवरी (अभी) : हरियाणा में स्वास्थ्य के प्रति दृढ प्रतिबद्धता, डिजिटल नवाचार, मजबूत निदान प्रणाली एवं जनभागीदारी के साथ टीबी को खत्म करने और हर प्रभावित व्यक्ति की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करने करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रोगियों पर फोकस करते हुए निरीक्षण में टीबी दवा अभियान सबसे आगे रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का राज्य टीबी सेल वेबसाइट टीबी सेवाओं की सही समय पर लोगों तक पहुँच बनाने, टीबी से होने वाली मौतों को कम करने के लिए चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान के रूप में कार्य कर रहा है। नेशनल निक्षय डिजिटल प्लेटफॉर्म टीबी से ठीक हुए लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करने वाला अग्रणी केन्द्र है।
उन्होंने बताया कि राज्य में टीबी से जुड़ी सेवाओं तक पारदर्शी जनभागीदारी बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार ऐसे लाभार्थियों को जल्द ही लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि टीबी मुक्त होने के बाद लोगों को सुरक्षित जीवन मिल सके।
जनवरी से दिसंबर 2025 तक राज्य की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक लाख आबादी पर 9,75,000 लक्ष्य के मुकाबले 3,848 टेस्ट लिए गए जिसमें 2,52,537 थूक सैम्पल में से 88,689 टीबी केस पाए गए, जो सालाना लक्ष्य का 98 प्रतिशत है। इसी प्रकार प्राइवेट सेक्टर में भी पब्लिक-प्राइवेट कोऑर्डिनेशन से 105 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
वर्ष 2024 में 74,483 टीबी रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज करते हुए 90 प्रतिशत ईलाज रेट हासिल किया। इसमें एचआईवी टेस्टिंग 98 प्रतिशत, जबकि डायबिटीज जांच में 96 प्रतिशत टीबी रोगियों को कवर किया गया, जिससे सहयोगी परिस्थितियों में एकीकरण प्रबंधन मजबूत हुआ। सूक्ष्म जीव विज्ञान से कन्फर्म 90 प्रतिशत मामलों में सर्वभौमिक दवा संवेदनशीलता परीक्षण किया गया, जिससे देखभाल की गुणवता बेहतर हुई और ईलाज के सार्थक परिणाम रहे।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि हरियाणा में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार बढ़ रहा है, जिसमें 23 जिला टीबी सेंटर, 168 टीबी यूनिट और 452 माइक्रोस्कोपी सेंटर में 45 सीबीएनएएटी मशीनों, 53 ट्रूनेट मशीनों और करनाल और पीजीआईएमस रोहतक में दो कल्चर और दवा संवदेनशीलता टेस्टिंग लैब से बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं।
टीबी मुक्त भारत अभियान (निक्षय शिविर) के तहत 34 लाख से अधिक शारीरिक रूप से कमज़ोर लोगों का मैप तैयार कर 10 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग की गई। निक्षय मित्र पहल के माध्यम से पोषण और जन सहयोग से हज़ारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। सितंबर 2022 से अब तक 2.64 लाख से अधिक फ़ूड बास्केट बांटे गए। विश्व टीबी दिवस 2025 पर निक्षय मित्र पहल से हरियाणा की देश भर में सराहना हुई़ और 2024 में 1,855 पंचायतें टीबी मुक्त बनाई गईं।
#TBElimination #HaryanaHealth #NikshayMitra #EndTB #DigitalHealth #SumitaMishra #NikshayDigitalPlatform #PublicHealthHaryana #TBFeeIndia #HealthcareInnovation #HealthForAll #NutritionSupport #GramPanchayatTBFree #DiagnosticExcellence #HealthInfrastructure #NikshayPoshanYojana
-
18/02/26 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना हल्के में खोला घोषणाओं का पिटारा
चंडीगढ़, 18 फरवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई सहित मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना में नई अतिरिक्त अनाज मंडी और मार्केट कमेटी के भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री बुधवार को उचाना में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उचाना विधानसभा के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये, इसके अतिरिक्त उचाना शहर की ब्राह्मण धर्मशाला, पिछड़ा समाज की धर्मशाला तथा अग्रवाल समाज की धर्मशाला के लिए स्वेच्छिक कोटे से 11-11 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर के खाल को 75 लाख रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। साथ ही उचाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वाटर कोर्स की रिमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन तथा छह जल मार्गों की रिमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन कराई जाएगी। इस कार्य पर 3 करोड़ 72 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
उन्होंने कहा कि घोघड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उचाना खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनवाया जाएगा। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करसिंधु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। इन विकास कार्यों पर लगभग 20 करोड़ रूपये का खर्च आएगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग की गांव बरसोला सब माइनर आरडी 19000 से 36500 तक का पुनर्वास किया जाएगा। उचाना विधानसभा में पंचायती राज विभाग के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा दिये गए भवनों में ई-लाइब्रेरी तथा जिम हॉल खोले जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के दायरे में आने वाले कहसुन-बड़ौदा से लेकर बाबा नागदेव मंदिर तक की सड़क को 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसी प्रकार गांव सफा खेड़ी, तारखा,सुदकैन खुर्द तथा थुआ में आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव कहसुन में जल घर का नवीनीकरण, बुस्टिंग स्टेशन ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व गलियों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन विकास कार्यों पर 3 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपये की लागत से उचाना शहर की पुरानी व अधूरी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने गांव पेगा में जल निकासी योजना के विस्तार करने तथा डीआई पाइप लाइन बिछाने का ऐलान भी किया। इन विकास कार्यो पर लगभग 9 करोड़ 33 लाख रूपये की धन राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार गांव करसिंधु को महाग्राम योजना में शामिल कर वहां सीवरेज सिस्टम तथा एसटीपी लगाने जैसे विकास कार्यो पर लगभग 50 करोड़ की धन राशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय घासो, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कहसुन और राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिघाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय खांडा में कुल 15 अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण तथा अन्य कार्य कराए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बरसोला माइनर और ढाकल हेड के लिए एक कमेटी बनाकर इस काम को पूरा करवाने का काम करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उचाना में टीएससी एवं पुरानी अनाज मंडी की स्पेशल रिपेयर कराई जाएगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना हलके के विभिन्न गांवों की लगभग 5 करोड़ की लागत से पुरानी सड़कों को चौड़ा और उनकी मरम्मत कराई जाएगी तथा 25 कि.मी. की नई सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा। उचाना विधानसभा की 122 कि.मी. की 146 सड़क जो डीएनपी की अवधि में है, उन्हें आवश्यकता अनुसार संबंधित एजेंसी द्वारा ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इसी प्रकार 15 कि.मी. की 7 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है और 3 कि.मी. की दो सड़कों की 51 लाख 61 हजार की लागत से स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 18 सड़कों की 32 करोड 75 लाख रूपये की लागत से विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण करवाया जाएगा। इन सडकों की कुल लंबाई 68 कि.मी. है । इसके अलावा उचाना विधानसभा क्षेत्र की लोक निर्माण विभाग की 617 कि.मी. की 146 सड़कें जो अभी डीएनपी की अवधि में है , आवश्यकता अनुसार एजेंसी द्वारा ठीक करवाया जाएगा। इसी प्रकार 392 कि.मी. की 88 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है ।
विधानसभा क्षेत्र की 54 कि.मी. की 10 सड़कों की 26 करोड़ की लागत से स्पेशल रिपेयर का कार्य करवाया जाएगा ।मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उचाना विधानसभा के खेत खलिहान के लिए 25 किलोमीटर लम्बाई तक के कच्चे रास्तों को पक्का कराया जाएगा ।
#NayabSaini #UchanaRally #HaryanaDevelopment #ChiefMinisterHaryana #JindNews #RuralInfrastructure #SmartHealthCare #FarmersFirst #IrrigationReform #HaryanaRoads #SocialWelfare #EducationFirst #DigitalLibrary #MahagramYojana #UchanaMandi #AgriStackHaryana #SewerageManagement #PublicHealthUpdate #GovernanceWithTrust
-
18/02/26 |बिजली बिलों की शिकायतों का होगा समाधान: 19 फरवरी को अम्बाला शहर में लगेगी उपभोक्ताओं की विशेष अदालत
अम्बाला, 18 फरवरी (अभी) : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की लंबित समस्याओं और बिल संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए कल, 19 फरवरी 2026 को एक विशेष शिकायत निवारण फोरम का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक अम्बाला शहर के विद्युत सदन स्थित कार्यकारी अभियंता (ऑपरेशन डिवीजन) के कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत देना है, जिनकी समस्याओं का समाधान उपमंडल अधिकारी (SDO) स्तर पर नहीं हो पा रहा है।
निगम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस फोरम में केवल उन्हीं उपभोक्ताओं की सुनवाई की जाएगी जिनका वित्तीय विवाद या बिल संबंधी मामला 50,000 रुपये तक की राशि का है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अभियंता करेंगे, जो मौके पर ही शिकायतों का विश्लेषण कर उनके समाधान का प्रयास करेंगे। बिजली उपभोक्ता बिलिंग त्रुटियों, मीटर रीडिंग में अंतर और अन्य सेवा संबंधी शिकायतों को लेकर इस फोरम के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।
हालांकि, निगम ने स्पष्ट किया है कि कुछ विशेष श्रेणियों के मामलों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल विवाद 50,000 रुपये से अधिक है, या जिनका मामला किसी न्यायालय, ट्रिब्यूनल अथवा अन्य किसी फोरम में पहले से विचाराधीन है, वे इस बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त, दो वर्ष से पुराने मामले और बिजली चोरी (धारा 126, 135 से 140 आदि) से संबंधित गंभीर कानूनी मामलों की सुनवाई भी इस फोरम में नहीं की जाएगी। उपभोक्ता अपनी शिकायतों के साथ संबंधित दस्तावेज और पहचान पत्र लेकर निर्धारित समय पर पहुंच सकते हैं।
#UHBVN #ElectricityBillHelp #AmbalaNews #ConsumerForum #BijliVigyan #HaryanaPolice #PublicGrievance #UtilityServices #SmartAmbala #AmbalaCity
-
18/02/26 |बराड़ा में 19 फरवरी को अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में लगेगा समाधान शिविर
अम्बाला, 18 फरवरी (अभी) : हरियाणा सरकार के सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प को गति देते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपमंडल स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित निपटान के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में, 19 फरवरी (वीरवार) को बराड़ा उपमंडल के नागरिकों के लिए एक विशेष 'समाधान शिविर' का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बराड़ा स्थित लघु सचिवालय के सभागार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता अम्बाला के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) श्री विराट करेंगे।
इस समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से राहत दिलाना है। शिविर में परिवार पहचान पत्र (PPP), प्रॉपर्टी आईडी, राशन कार्ड, सामाजिक कल्याण पेंशन और स्थानीय विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिविर में आने वाली शिकायतों का मौके पर ही निपटान करने का प्रयास किया जाएगा और जिन मामलों में तकनीकी जांच की आवश्यकता होगी, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त समय-सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखें।
#SamadhanShivir #AmbalaNews #BararaNews #PublicGrievance #HaryanaGovernance #ADCVirat #CitizenFirst #GoodGovernance #MiniSecretariatBarara #HaryanaPolice #LocalAdministration
-
अम्बाला रेंज पुलिस की नशे पर बड़ी चोट: 18 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ किए गए नष्ट
अम्बाला, 18 फरवरी (अभी) : हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए अम्बाला रेंज पुलिस ने आज नशा तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी और निर्णायक कार्यवाही को अंजाम दिया है। अम्बाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) श्री पंकज नैन की अध्यक्षता में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने रेंज के तीनों जिलों—अम्बाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर—से जब्त किए गए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों को विधिपूर्वक नष्ट कर दिया। भड़ोग स्थित 'मेसर्स रुद्राक्ष एनवायरोकेयर (P) लिमिटेड' फैक्ट्री के परिसर में आयोजित इस विशेष प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने 18 क्विंटल 18 किलो 406 ग्राम और 109 मिलीग्राम नशीले पदार्थों को भट्टी में जलाकर पूरी तरह स्वाहा कर दिया।
नष्ट किए गए यह नशीले पदार्थ कुल 309 विभिन्न आपराधिक मामलों से संबंधित थे, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी और नाकेबंदी के दौरान नशा तस्करों के कब्जे से बरामद किया था। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान अम्बाला के पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत, कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल और यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया को उच्च मानकों और कानूनी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया।
इस अवसर पर आईजीपी पंकज नैन ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि रेंज में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति जारी रहेगी और संलिप्त दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे नशे की दलदल से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा और खेलों में लगाएं, ताकि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। साथ ही, उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि नागरिक बिना किसी डर के नशा तस्करों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
#DrugFreeHaryana #AmbalaPolice #AntiDrugDrive #PankajNain #HaryanaPolice #ZeroTolerance #DrugDisposal #SafeHaryana #YouthAgainstDrugs #KurukshetraPolice #YamunanagarPolice
-
18/02/26दैनिक खबर पर शाम 6 बजे के समाचार
राज्यसभा चुनाव बिगुल:
10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को होगी वोटिंग; शरद पवार और हरिवंश समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल।
किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला:
कहा- वह देश की सुरक्षा के लिए 'सबसे खतरनाक इंसान', नक्सलियों और भारत विरोधियों से जुड़े तार; विपक्ष के नेता का बर्ताव बताया 'बचकाना'।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:
आपसी सुसाइड एग्रीमेंट में जिंदा बचा पार्टनर मौत का जिम्मेदार; अभिनेत्री प्रत्यूषा केस में दोषी सिद्धार्थ रेड्डी की दो साल की सजा बरकरार, 'उकसाने' का माना दोषी।
I-PAC रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस:
ममता सरकार ने लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप, केंद्रीय एजेंसी का पलटवार; शीर्ष अदालत ने कहा- 'हथियार और धमकी' पर हम करेंगे फैसला।
चीन का तकनीकी चमत्कार:
ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने मार्शल आर्ट्स और डांस से दुनिया को किया हैरान; बिना गिरे भांजी तलवारें और दिखाए कुंग फू मूव्स, भविष्य की रोबोटिक ताकत का दिया संदेश।
मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट:
अमेरिका ने 24 घंटे में भेजे 50 से ज्यादा आधुनिक फाइटर जेट; जिनेवा में परमाणु वार्ता के बीच F-22 और F-35 की तैनाती से ईरान के साथ बढ़ा तनाव।
ब्राजील के राष्ट्रपति का भव्य भारत दौरा:
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में होंगे शामिल; 14 मंत्रियों और 260 कंपनियों के साथ पहुंचे दिल्ली, द्विपक्षीय व्यापार और तकनीक पर जोर।
दिल्ली जनगणना 2027 की तैयारी तेज:
15 अप्रैल से शुरू होगा डिजिटल हाउसलिस्टिंग चरण; 40,000 कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए 33 सवालों के साथ करेंगे घर-घर सर्वे, जून तक पूरी होगी प्रक्रिया।
केजरीवाल को बड़ी राहत:
सार्वजनिक संपत्ति विरूपण मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका खारिज; राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच को माना संतोषजनक और पूर्ण।
डीडीए का बड़ा धमाका:
फ्लैट खरीदारों के लिए अब पार्किंग शुल्क पूरी तरह खत्म; कीमतें ₹12 लाख तक होंगी कम, नए और पुराने सभी आवंटियों को मिलेगा इस ऐतिहासिक फैसले का सीधा लाभ।
हरियाणा में सौर ऊर्जा से होगी सूक्ष्म सिंचाई:
एसएलएससी ने ₹402 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी; 4 जिलों के 94 गांवों के करीब 9,000 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।
हरियाणा में टीबी उन्मूलन को मिली बड़ी कामयाबी:
एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया 90% मरीज हुए स्वस्थ; 1,855 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त और सालाना लक्ष्य की 98 प्रतिशत उपलब्धि की हासिल।
इग्नू बीएड प्रवेश 2026:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी घोषित; करनाल क्षेत्रीय निदेशक ने प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।
मुख्यमंत्री ने उचाना को दी ₹103 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात;
सिंचाई, खेल और पेयजल सुविधाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, जनजीवन को बेहतर बनाने का संकल्प।
बराड़ा में कल लगेगा समाधान शिविर:
अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं; सुबह 10 से 12 बजे तक मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना:
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने समीक्षा बैठक में दिए विकास कार्यों को रफ्तार देने के निर्देश; आंगनवाड़ी, पेयजल और रास्तों के सुधार से बदलेंगे चयनित गांवों के हालात।
अंबाला शहर में कल लगेगी 'बिजली अदालत':
कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार अग्रसेन चौक कार्यालय में सुनेंगे उपभोक्ताओं की शिकायतें; सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मौके पर होगा समस्याओं का निवारण।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch #VerifiedNews #FactCheck -

-
18/02/26 |मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने चीते के शावकों के जन्म पर खुशी व्यक्त की।
एन.एस.बाछल, 18 फरवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता 'गामिनी' द्वारा तीन शावकों के जन्म पर खुशी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश चीता पुनर्वास का एक मजबूत केंद्र बन रहा है। श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन साल पूरे होने के साथ ही चीतों का यह नौवां सफल प्रसव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में चीतों की कुल संख्या अब बढ़कर 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh