दैनिक खबर : आज 15 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'नव-संकल्प' आह्वान:

आदिचुंचनगिरि मठ में गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन, पूर्व पीएम देवगौड़ा की मौजूदगी में दिया स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का मंत्र

सबरीमाला विवाद:

अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि कुछ लोगों के अधिकार पूरे समुदाय की धार्मिक आस्था और परंपराओं के मौलिक अधिकारों पर कतई हावी नहीं होने चाहिए।

बिहार में नए युग की शुरुआत:

सम्राट चौधरी ने ली 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने । दोनों को डिप्टी CM भी शपथ ली। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

महिला आरक्षण, लोकसभा में सीटें बढ़ाने पर विपक्ष की मीटिंग:

लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्षी एकजुटता: मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल गांधी सहित 'इंडिया' गठबंधन के दिग्गजों ने बनाई केंद्र के विरुद्ध साझा रणनीति।

बंगाल चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव:

सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी ने लॉन्च किया 'मातृशक्ति भरोसा कार्ड', सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का किया ऐतिहासिक वादा।

होर्मुज के बाद अब ट्रम्प की मलक्का स्ट्रेट पर नजर:

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इंडोनेशिया का ऐतिहासिक रक्षा समझौता: अमेरिकी सैन्य विमानों को मिली इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र में फ्री एंट्री, वैश्विक रणनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव।

अंडमान सागर में भीषण नाव हादसा:

म्यांमार और बांग्लादेश से पलायन कर रहे 250 रोहिंग्या शरणार्थी लापता, खराब मौसम और ओवरलोडिंग के कारण मलेशिया जा रहा ट्रॉलर समुद्र में डूबा।

ट्रंप बोले- चीन के साथ अमेरिका के संबंध बेहद मजबूत:

राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी चाहते हैं पश्चिम एशिया में युद्ध का खात्मा; व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चीन को लेकर दिया बड़ा बयान।

ईरान का बड़ा दावा:

अमेरिका-इजराइल के हमलों से हुआ 25 लाख करोड़ का भारी नुकसान, सीजफायर वार्ता में रखी भरपाई और प्रतिबंध हटाने की कड़ी शर्तें, परमाणु अधिकार मिलने पर ही शांति के लिए तैयार।

ITO चौक को जाम मुक्त करने की कवायद:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस ने तैयार किया मेगा प्लान, जल्द शुरू होगा तकनीकी विशेषज्ञों के साथ व्यवहार्यता अध्ययन।

राघव चड्ढा और 'आप' के बीच छिड़ी सियासी जंग:

बीजेपी नेताओं से गुप्त मुलाकात और Z+ सुरक्षा के दावों ने दिल्ली की राजनीति में पैदा किया जबरदस्त भूचाल।

सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित:

93.70% छात्र हुए सफल, पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ा पास प्रतिशत; छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट शाम 4 बजे से कर सकते हैं चेक।

दिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की दूसरी बड़ी धमकी:

आईएसआई सेल का नाम लेकर ईमेल के जरिए 5 आरडीएक्स बमों का दावा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, तलाशी अभियान तेज।

हरियाणा में परिसीमन की सुगबुगाहट:

कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान, विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 120 होने की उम्मीद, निर्वाचन क्षेत्रों में होगी बड़ी कांट-छांट और बदलाव की प्रक्रिया।

पानीपत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट :

बुधवार की शाम गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में किराए के कमरे में रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

नगर निगम चुनाव पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का विपक्ष पर तीखा प्रहार:

कहा- भाजपा हमेशा तैयार, तीनों जगह खिलेगा कमल, 365 दिन जनता के बीच रहने वाला कार्यकर्ता ही दिलाएगा ऐतिहासिक जीत।

गुरुग्राम लैंड स्कैम:

रॉबर्ट वाड्रा और भूपेंद्र हुड्डा की बढ़ी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर लिया संज्ञान; 16 मई को वाड्रा समेत सभी 9 आरोपियों को पेश होने का समन।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर करारा तंज:

कहा- अगर राहुल 'बब्बर शेर' होते तो हर चुनाव में ढेर न होते, लगातार मिल रही हार साबित करती है उनकी असलियत।

फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा रुख:

अव्यवस्था पर सचिव को दी 'कान पकड़वाने' की चेतावनी, ट्रैक्टरों की कतार देख भड़के इनेलो नेता ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत।

गेहूं खरीद की समीक्षा:

प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने डीसी को दिए खरीद और लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश, आगजनी की रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय भेजने और समयबद्ध भुगतान के आदेश।

कृषि फार्म नीलामी अब 22 अप्रैल को:

अम्बाला राजकीय कृषि फार्म की 6.5 एकड़ भूमि की नीलामी अब 22 अप्रैल को: पहली बोली में किसी किसान के न पहुँचने पर विभाग ने दोबारा बुलाई बैठक, 11 बजे होगी खुली नीलामी।

हरियाणा में डिजिटल जनगणना का शंखनाद:

16 अप्रैल से शुरू होगी 'स्व-गणना' प्रक्रिया, नागरिक पोर्टल पर खुद दर्ज कर सकेंगे विवरण; उपायुक्त ने घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर यूनिक आईडी पाने की अपील की।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #Danikkhabar

Previous

कैम्पा के तहत हरियाणा में 298 करोड़ की हरित योजना मंजूर, 20 लाख पौधारोपण को मिली स्वीकृति

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का शुभारंभ किया